Which Panchayati Raj Committee called Panchayati Raj as "grass without roots" due to its inactivity.
किस पंचायती राज समिति ने पंचायतीराज की निष्क्रियता के कारण इसे "बिना जड़ घास" की संज्ञा दी।
अशोक मेहता समिति Ashok Mehta Committee
बी०आर० मेहता समिति B.R. Mehta Committee
थुंगन समिति Thungan Committee
जी०वी० के० राव समिति G.V.K. Rao Committee
योजना आयोग द्वारा 25 मार्च, 1985 में ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करने हेतु जी०वी० के० राव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। पंचायतीराज की निष्क्रियता के कारण उन्होंने इसे “बिना जड़ घास' की संज्ञा दी तथा पंचायतीराज पद्धति को मजबूत और पुनर्जीवित करने हेतु विभिन्न सिफारिशें कीं ।
Question 2:
Mandal Panchayat was recommended in India by.
भारत में मण्डल पंचायत की संस्तुति की गयी थी ।
संथानल समिति द्वारा Santhanal Committee
अशोक मेहता समिति द्वारा Ashok Mehta Committee
बलवन्त राय मेहता समिति द्वारा Balwant Rai Mehta Committee
सादिक अली समिति द्वारा Sadiq Ali Committee
भारत में मण्डल पंचायत की संस्तुति अशोक राय मेहता समिति के द्वारा की गयी थी। अशोक मेहता समिति की मुख्य सिफारिशें निम्नलिखित है-
(1) जिला परिषद् को मजबूत बनाया जाय तथा ग्राम पंचायत की जगह मण्डल पंचायत की स्थापना की जाय।
(2) पंचायती राज संस्थाएं समिति प्रणाली के आधार पर अपने कार्यों का सम्पादन करें।
(3) न्याय पंचायतों को विकास पंचायतों के साथ नहीं मिलाया जाय।
Question 3:
Which committee was constituted by the Planning Commission in 1985 for rural development and poverty alleviation programs?
वर्ष 1985 में योजना आयोग द्वारा ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम हेतु किस समिति का गठन किया गया था ?
एल०एम० सिंघवी L.M. Singhvi
दान्तेवाला समिति Dantewala Committee
जी०वी० के० राव समिति G.V.K. Rao Committee
थुंगन समिति Thunghan Committee
जी०वी०के० रावे समिति का गठन योजना आयोग द्वारा 1985 ई० में ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए किया गया था। जिसमें पंचायती राज को सशक्त करने की सिफारिश की। इसके अंतर्गत संस्थाओं को क्रियाशील करने तथा नियमित चुनाव आयोजित करने का सुझाव दिया।
Question 4:
In how many development blocks was the Community Development Program first implemented?
सामुदायिक विकास कार्यक्रम को सर्वप्रथम कितने विकास खंडों में लागू किया गया था?
150
55
155
550
2 अक्टूबर, 1952 को प्रारंभ किए गये सामुदायिक विकास कार्यक्रम को सबसे पहले 55 विकास खंडों में लागू किया था। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक विकास एक ऐसी समन्वित प्रणाली है, जिसके द्वारा ग्रामीण जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्न किया जा सकता है।
Question 5:
What was the largest unit of village in Vijayanagara rule?
विजयनगर शासन में गाँव की सबसे बड़ी इकाई क्या थी?
बलनाडु Balnadu
नाडु Nadu
मेलाग्राम Melagram
इनमें से कोई नहीं None of these
विजयनगर शासन में गाँव की बड़ी राजनीतिक इकाई गाँव थी। इसकी सभा को नाडु तथा इसके सदस्यों को नात्तवार कहा जाता था। इसके अधिकार ग्राम सभा के भाँति होते थे, किंतु इसका अधिकार क्षेत्र काफी बड़ा होता था। ये स्थानीय संस्थाएँ शासकीय नियंत्रण के बाहर नहीं होती थी। नियमानुसार व्यवस्था न कर पाने पर इन्हें दंडित किया जा सकता था।
Question 6:
Which of the following is a source of revenue for Panchayats?
निम्नलिखित में से कौन पंचायतों के लिए राजस्व का स्रोत है?
उपर्युक्त सभी All of the above
केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए आवंटन Allocations for centrally sponsored schemes
केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुदान Grants received from Central Government
राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान Grants received from State Government
साधारणतः हमारे देश में पंचायतें निम्नलिखित स्रोतों से राजस्व एकत्र करती हैं-
(i) केन्द्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुदान
(ii) राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान
(iii) राज्य सरकार से प्राप्त ऋण / अनुदान
(iv) केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं तथा अतिरिक्त केन्द्रीय मदद के नाम पर कार्यक्रम केन्द्रित आवंटन
(v) स्थानीय स्तर पर संसाधन निर्माण (कर तथा गैर - कर)
Question 7:
To whom does the Registrar send information about his jurisdiction?
रजिस्ट्रार अपने कार्यक्षेत्र की सूचना किसे भेजता है?
महिला एवं बाल विकास मंत्री Women and Child Development Minister
मुख्यमंत्री Chief Minister
मुख्य रजिस्ट्रार Chief Registrar
परिवार कल्याण मंत्री Family Welfare Minister
रजिस्ट्रार अपने कार्यक्षेत्र में होने वाले किसी परिवर्तन आदि की सूचना मुख्य रजिस्ट्रार को शीघ्रातिशीघ्र भेजेगा तथा दिशा-निर्देश प्राप्त करेगा।
Question 8:
According to the Birth and Death Registration Act, 1960, under which section does the Registrar register birth and death?
जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1960 के अनुसार किस धारा के अंतर्गत रजिस्ट्रार जन्न-मृत्यु पंजीकरण करता है?
धारा-12 Section-12
धारा-22 Section-22
धारा-24 Section-24
धारा-25 Section-25
जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1969 की धारा 12 में प्रावधान है कि रजिस्ट्रार द्वारा जन्म तथा मृत्यु संबंधी प्रमाण-पत्र जारी किए जाएँगे।
Question 9:
The true statement regarding registration of child's birth is-
बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रीकरण के संबंध में सत्य कथन है-
उपर्युक्त दोनों कथन सत्य है । Both the above statements are true.
बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रीकरण बिना नाम का भी किया जा सकता है। Registration of child's birth can be done even without name.
बच्चे के नाम का रजिस्ट्रीकरण एक वर्ष के उपरांत तथा 15 वर्ष के भीतर विलंब शुल्क के साथ राज्य नियमावली के तहत किया जाएगा। Registration of child's name will be done after one year and within 15 years with late fee as per the State Rules.
उपर्युक्त कथन (a) व (b) दोनों असत्य है । Both the statements (a) and (b) given above are false.
बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रीकरण बिना नाम के भी किया जा सकता है। बच्चे का नाम रखने के 1 वर्ष के उपरान्त तथा 15 वर्ष के भीतर विलंभ शुल्क के साथ राज्य नियमावली के तहत किया जाएगा।
Question 10:
Common Service Centre has played an important role in?
कॉमन सर्विस सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ?
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में In taking forward the Digital India programme
ऑन डिमांड शासन सेवाएँ उपलब्ध कराने में In providing on-demand governance services
उपर्युक्त सभी में In all of the above
डिजिटल सशक्तिकरण में In digital empowerment
कॉमन सर्विस सेंटर की भूमिका डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में, ऑन डिमांड शासन सेवाएँ उपलब्ध कराने में तथा सभी नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण करने में रही है। डिजिटल इंडिया की शुरुआत 2014 में हुई । जिसका उद्देश्य भारत को एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञानपूर्ण अर्थव्यवस् में बदलना है ।