Which of the following Indian archaeologists first saw the 'Bhimbetka cave' and discovered the prehistoric importance of its rock paintings?
निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरातत्ववेत्ता ने पहली बार 'भीमबेटका गुफा' को देखा और उसके शैलचित्रों के प्रागैतिहासिक महत्त्व को खोजा ?
वी. एन. मिश्रा V.N. Mishra
माधोस्वरूप वत्स Madhoswaroop Vats
वी.एस. वाकणकर V.S. Wakankar
एच.डी. संकालिया H.D. Sankalia
व्याख्या- वर्ष 1957 ई. में पुरातत्वविद् वी. एस. वाकणकर ने विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका के शैल चित्रों को खोजा था। यहां से सम्पूर्ण प्रागैतिहासिक काल के मानव आवास के साक्ष्य मिले हैं। यहां से प्राप्त लगभग 700 गुफा आश्रयों में से 475 में शैचचित्र देखे जा सकते हैं। यहां चित्रों का निर्माण उच्च पूर्व पाषाण काल में प्रारम्भ हुआ, लेकिन सर्वाधिक संख्या में मध्य पाषाण काल के चित्र मिलते हैं। भारत के भीमबेटका शिलाश्रय से ही सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं। भीमबेटका के अतरिक्त मिर्जापुर, पंचमढी व सुन्दरगढ से भी शैल चित्र प्राप्त हुए हैं।
Question 2:
Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below the lists-
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-
List-1. List-II
सूची-1. सूची-II
A. Rigveda 1. Musical Sources
A. ऋग्वेद 1. संगीतमय स्रोत
B. Yajurveda 2. Sources and Rituals
B. यजुर्वेद 2. स्रोत एवं कर्मकाण्ड
C. Samaveda 3. Tantra-Mantra and Vashikaran
C. सामवेद 3. तन्त्र-मन्त्र एवं वशीकरण
D. Atharvaveda 4. Sources and Prayers
D. अथर्ववेद 4. स्रोत एवं प्रार्थनाएँ
कूट : Code:
A B C D
2 3 1 4
3 2 4 1
4 1 2 3
4 2 1 3
व्याख्या : सही सुमेलित हैं-
A. ऋग्वेद - स्रोत एवं प्रार्थनाएँ
B. यजुर्वेद - स्रोत एवं कर्मकाण्ड
C. सामवेद - संगीतमय स्रोत
D. अथर्ववेद - तन्त्र - मन्त्र एवं वशीकरण
Question 3:
Who among the following rulers defeated Harshvardhan?
निम्नलिखित शासकों में से किसने हर्षवर्धन को पराजित किया था ?
कीर्तिवर्मन द्वितीय Kirtivarman II
पुलकेशिन प्रथम Pulakeshin I
पुलकेशिन द्वितीय Pulakeshin II
विक्रमादित्य द्वितीय Vikramaditya II
व्याख्या : पुलकेशिन द्वितीय ने हर्षवर्धन को नर्मदा नदी के तट पर पराजित किया था। पुलकेशिन द्वितीय चालुक्य वंश के शासकों में सर्वाधिक योग्य तथा शक्तिशाली था । उसने 609 ई. से 642 ई. तक शासन किया। उसकी उपलब्धियों का विवरण हमें ऐहोल अभिलेख से प्राप्त होता है । हर्ष ने परम भट्टारक, परम माहेश्वर, महाराजाधिराज आदि उपाधियों को धारण किया था। हर्ष के पाए जाने वाले सोने के सिक्को के पृष्ठ भाग पर शिव-पार्वती का अंकन पाया जाता है।
Question 4:
The story of the novel 'Anandamath' is based on:
‘आनन्दमठ' उपन्यास की कथा वस्तु आधारित है:
पोलिगार विद्रोह पर Poligar rebellion
सन्यासी विद्रोह पर Sanyasi rebellion
चुआर विद्रोह पर Chuar rebellion
ताल्लुकेदारों के विद्रोह पर Revolt of talukdars
सन्यासी विद्रोह 1763 ई. से 1800 ई. तक बंगाल में हुआ था । बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास “आनन्द मठ" का कथानक इसी विद्रोह पर आधारित है।
Question 5:
Match the following and select the correct answer from the code given below:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. Raja Ram Mohan Roy 1. Tattvabodhini Sabha
A. राजा राम मोहन राय 1. तत्त्वबोधिनी सभा
B. Devendra Nath Tagore 2. Atmiya Sabha
B. देवेन्द्र नाथ टैगोर 2. आत्मीय सभा
C. Vivekananda 3. Ramakrishna Mission
C. विवेकानन्द 3. रामकृष्ण मिशन
D. Atma Ram Pandurang 4. Prarthana Samaj
D. आत्मा राम पाण्डुरंग 4. प्रार्थना समाज
कूट: Code:
A B C D
1 2 4 3
3 2 1 4
2 1 3 4
3 2 4 1
व्याख्या : सही सुमेल निम्नवत है-
व्यक्ति संगठन वर्ष
राजा राममोहन राय आत्मीय सभा 1815
देवेन्द्र नाथ टैगोर तत्वबोधिनी सभा 1839
स्वामी विवेकानन्द रामकृष्ण मिशन 1897
आत्माराम पांडुरंग प्रार्थना समाज 1867
ज्योतिबा फूले सत्यशोधक समाज 1873
कर्नल अल्कॉट थियोसोफिकल सोसाइटी 1875
देवेन्द्र नाथ टैगोर आदि ब्रह्म समाज 1865
केशव चन्द्र शेन भारतीय ब्रह्म समाज 1865
आनन्द मोहन बोस साधारण ब्रह्म समाज 1878
लाला हंसराज आर्य समाज 1875
गोपाल कृष्ण गोखले भारत सेवक समाज 1905
महादेव गोविन्द रानाडे पूना सार्वजनिक सभा 1870
Question 6:
The Calcutta University Commission, which was appointed in 1917, is also known by which other name?
कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग जिसकी नियुक्ति 1917 में हुई, को किस अन्य नाम से भी जाना गया?
स्ट्रैची आयोग Strachey Commission
सैडलर आयोग Sadler Commission
मैक्डोनल आयोग Macdonell Commission
हण्टर आयोग Hunter Commission
कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग जिसका नियुक्ति 1917 ई. में हुई, को 'सैडलर आयोग' भी कहा जाता है। इस आयोग का गठन माइकल सैडलर की अध्यक्षता मे कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं के अध्ययन हेतु किया गया। इस आयोग में आशुतोष मुखर्जी, और डॉ. जियाउद्दीन अहमद भारतीय सदस्य भी थे। इस आयोग की प्रमुख सिफारिशें थी-
(i) - स्नातक स्तर पर त्रीवर्षीय पाठ्यक्रम हो ।
(ii)- इण्टरमीडिएट की कक्षाएं विश्वविद्यालय से पृथक हो ।
(iii) - इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं के संचालन के लिए माध्यमिक बोर्ड का गठन हो ।
(iv) - कलकत्ता विश्वविद्यालय को भारत सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर बंगाल सरकार के अधीन किया जाय ।
(v) प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक कुलपति नियुक्त किया जाय साथ ही अंतर विश्वविद्यालय स्थापित हो ।
(vi) महिला शिक्षा पर जोर दिया जाय साथ ही औद्योगिक व प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याएं विश्वविद्यालय द्वारा निपटायी जाएँ
Question 7:
In the chemical composition of the Earth, what is the percentage of iron?
पृथ्वी की रासायनिक संरचना में, लोहे का प्रतिशत कितना है?
लगभग 32% - 35% around 32% - 35%
लगभग 40% - 42% around 40% - 42%
लगभग 20% - 22% around 20% - 22%
लगभग 25% - 27% around 25% - 27%
ही उत्तर लगभग 32% - 35% है ।
द्रव्यमान से, पृथ्वी ज्यादातर लोहे (35 प्रतिशत), ऑक्सीजन (30 प्रतिशत), सिलिकॉन (15 प्रतिशत), और मैग्नीशियम (13 प्रतिशत) से बना है ।
यह अलग-अलग परतों से बना है: एक पतली परत, ऊपरी धातु, निचला धातु, बाहरी कोर, और आंतरिक कोर, साथ ही संक्रमण क्षेत्र।
पपड़ी महासागरों के नीचे पतली है लेकिन महाद्वीपों के नीचे मोटी है। जबकि आंतरिक कोर और क्रस्ट ठोस होते हैं, बाहरी कोर और धातु परतें अर्ध-द्रव होती हैं।
Question 8:
The stretch of the western coast of India between Mumbai and Goa is known as ______.
मुंबई से गोवा के बीच भारत के पश्चिमी तट के विस्तार को ______ के रूप में जाना जाता है।
कोरोमंडल तट Coromandel Coast
मालाबार तट Malabar Coast
कोंकण तट Konkan Coast
कन्नड़ मैदान Kannada Plain
कोंकण तट । पश्चिमी तट, पश्चिमी घाट तथा अरब सागर के बीच स्थित एक संकीर्ण मैदान है। इसमें तीन भाग हैं। तट के उत्तरी भाग को कोंकण (मुंबई - गोवा) कहा जाता है, मध्य भाग को कन्नड़ मैदान कहा जाता है, जबकि दक्षिणी भाग को मालाबार तट कहा जाता है । बंगाल की खाड़ी के किनारे का मैदान विस्तृत एवं समतल है। उत्तरी भाग में इसे 'उत्तरी सरकार' कहा जाता है, जबकि दक्षिणी भाग कोरोमंडल तट के नाम से जाना जाता है।
Question 9:
Anchar Lake is located in which of the following states?
अंचार झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
बिहार Bihar
मेघालय Meghalaya
असम Assam
जम्मू और कश्मीर Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर । यह जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर में सौरा क्षेत्र के पास स्थित है। यह झील प्रसिद्ध डल झील से जुड़ी हुई है।
Question 10:
Which is the oldest oil producing state of India?
भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य कौन-सा है?
महाराष्ट्र Maharashtra
असम Assam
तेलंगाना Telangana
गुजरात Gujarat
असम । भारत का पहला तेल भंडार असम राज्य के डिगबोई शहर में स्थित है और नाहरकटिया और मोरन-हुग्रीजन राज्य के महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र हैं। भारत में पेट्रोलियम का सबसे बड़ा उत्पादक राजस्थान है, इसके बाद गुजरात और असम हैं। राजस्थान के तेल क्षेत्र: मंगला, भाग्यम, कामेश्वरी। गुजरात तेल क्षेत्र: अंकलेश्वर, कलोल ।