Neet

NEET UG 2027: Possible New Rules on Attempts, Age Limit and Exam Format

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG पिछले कुछ समय से लगातार विवादों और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण चर्चा में रही है। इन घटनाओं ने न केवल लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य पर असर डाला है, बल्कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय अब परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

Neet Ug

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा को कई सत्रों और चरणों में आयोजित की जा सकती  है। साथ ही परीक्षा को पारंपरिक पेन-पेपर मोड के बजाय कंप्यूटर आधारित बनाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा परीक्षा में प्रयासों की संख्या और अधिकतम आयु सीमा तय करने जैसे सुझावों पर भी चर्चा चल रही है।

हर साल लगभग 22 से 23 लाख विद्यार्थी NEET-UG परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे इसका संचालन एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है। ऐसे में सरकार का उद्देश्य नई व्यवस्था के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि छात्रों का विश्वास फिर से मजबूत हो सके।

NEET UG 2027 :Computer-Based Exams from Next Year 

अब तक NEET की परीक्षा पारंपरिक तरीके से ‘पेन और पेपर’ (OMR शीट) पर होती आई है। लेकिन पेपर लीक जैसी धांधलियों को रोकने के लिए सरकार ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि अगले साल से यह परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर के जरिए (CBT मोड) कराई जाएगी। इससे परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।

अब तक NEET साल में सिर्फ एक बार होती है, जिससे छात्रों पर बहुत ज्यादा मानसिक दबाव रहता है। लेकिन अब एक उच्चस्तरीय समिति ने सिफारिश की है कि NEET-UG को कई सत्रों और चरणों  में आयोजित किया जाए। ठीक वैसे ही जैसे इंजीनियरिंग के लिए JEE Mains की परीक्षा होती है। इससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने का दूसरा मौका भी मिल सकेगा।

NEET UG 2027 : Attempts and Age Limit

इस समय नीट परीक्षा देने के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल है, लेकिन अधिकतम उम्र या प्रयासों (Attempts) की कोई सीमा तय नहीं है। इस वजह से हर साल आवेदकों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रही है (करीब 22 से 23 लाख छात्र)। समिति ने सुझाव दिया है कि:

  • परीक्षा देने के लिए अधिकतम उम्र की सीमा तय की जाए।
  • एक छात्र कितनी बार परीक्षा दे सकता है, उन प्रयासों की संख्या भी सीमित की जाए। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय इस सिफारिश को मंजूरी दे देता है, तो परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी कम हो जाएगी, जिससे कम्पटीशन थोड़ा व्यवस्थित होगा।

NEET UG 2027 : NEET And JEE Main Together ?

एक बेहद दिलचस्प सुझाव यह भी आया है कि क्यों न NEET और JEE Main को एक साथ  कर दिया जाए? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संसदीय समिति को बताया कि देश में बहुत से छात्र ऐसे हैं जो 12वीं में ‘मैथ्स’ और ‘बायोलॉजी’ दोनों विषय पढ़ते हैं। वे दोनों ही परीक्षाओं में बैठते हैं और जिस परीक्षा में अच्छी रैंक आती है, वहां दाखिला ले लेते हैं। इस दिशा में भी सरकार मंथन कर रही है, हालांकि इसे लागू करना फिलहाल थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

NEET UG 2027 : Awaiting Decision of Health Ministry

आपको बता दें कि पेपर लीक मामले के बाद डॉ. राधाकृष्णन की अगुवाई में एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई थी। इस समिति ने सुधार के ये सभी अहम सुझाव स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दिए हैं। एनटीए (NTA) ने भी इस प्रस्ताव को नए सिरे से मंत्रालय के सामने रखा है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय बहुत जल्द इन सिफारिशों पर अपना अंतिम निर्णय ले सकता है।

NEET Paper Leak: Accused Shubham Khairnar in Judicial Custody

इसी लेख में नीट 2026 पेपर लीक मामले से जुड़ी एक बड़ी कानूनी अपडेट भी है। पेपर लीक मामले में सक्रिय रूप से शामिल मुख्य आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड अवधि समाप्त होने पर CBI ने उसे विशेष अदालत में पेश किया। राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने आरोपी शुभम को छह जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CBI का कहना है कि जांच को प्रभावित होने से बचाने और गवाहों की सुरक्षा के लिए आरोपी का हिरासत में रहना जरूरी है, क्योंकि उसके द्वारा डिजिटल और भौतिक सबूतों को नष्ट करने का खतरा बना हुआ था।

Some Important Links : 

UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking UpdateClick Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
UPPSC Recruitment 2026: Jobs at the Upcoming Employment Fair HP Assistant Professor New Update 2026: Latest Recruitment News & Important Details What Is the Mecca Agreement? Know Its Key Details Noun & Articles: One Important Concept You Must Know IAS Preparation at Lower Fees: Make Your UPSC Dream More Affordable