Uttarakhand D.el.ed Trainees

Uttarakhand D.El.Ed Trainees & Lecturers New Recruitment

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। राज्य में जल्द ही 800 Lecturer पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है ताकि D.El.Ed  Trainee प्को जल्द नियुक्ति प्रदान की जा सके।

शिक्षा मंत्री ने भवाली (नैनीताल) स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और हल्द्वानी के रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा नकल विरोधी कानून को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

Uttarakhand D.El.Ed Trainees : Overview Table

Key Feature / Topic Details
Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat
New Recruitment Announced 800 Lecturer  posts
Primary School Recruitment Details sought for vacant posts to appoint D.El.Ed trainees
Event Locations Bhowali (Nainital) and Ranibagh (Haldwani)
Transport Facility Vehicle facility for students in remote areas
School Infrastructure Upgrades Smart class lab, combined hall for Inter College & Primary School, furniture, and computers
Anti-Paper Leak Law Details 10 years imprisonment, ₹10 crore fine, and Fast Track Court formation

Announcement of 800 Lecturer Posts and Primary School Recruitment

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भवाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ पौधारोपण करने के बाद युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवक्ताओं के 800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े पदों की डिटेल मांगी गई है, जिससे   D.El.Ed पास युवाओं के लिए भी प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो सके। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जल्द ही नई भर्तियों का मौका मिलने वाला है। राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Facilities for Remote Area Students and School Infrastructure

हल्द्वानी के रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण के दौरान शिक्षा मंत्री ने छात्रों की सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बातें कहीं:

  • Transportation Support: दूरस्थ क्षेत्रों (remote areas) में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार वाहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
  • Furniture & Computers: रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर और कंप्यूटर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है।
  •  Smart Class Lab & Joint Hall: इंटर कॉलेज में एक स्मार्ट क्लास लैब बनाई जाएगी। इसके अलावा, इंटर कॉलेज और प्राथमिक स्कूल को मिलाकर एक संयुक्त हॉल दिया जाएगा।

Strict Anti-Paper Leak Law and Fast Track Courts

शिक्षार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नकल विरोधी और पेपर लीक रोकथाम के उपायों पर विशेष जोर दिया गया है:

  • Strict Legislation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नकल विरोधी और पेपर लीक पर अत्यंत कड़ा कानून बनाया है।
  •  Strict Punishments: पेपर लीक करने वाले अपराधियों के लिए 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये के भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
  •  Fast Track Courts: इन मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए Fast Track Court का गठन किया गया है।
  • Uttarakhand State Law:  शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड राज्य में पहले से ही नकल विरोधी कड़ा कानून लागू है।

Some Important Link :

UPSI Final Result 2026 Out Click Here
RBI Junior Engineer Result 2026 Out Click Here
JSSC Field Worker Admit Card 2026 Out Click Here
Bihar Police Havildar Admit Card 2026 Out Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version