Jssc

JSSC Field Worker Admit Card 2026 Out : Download Now !!

अगर आपने JSSC Field Worker Recruitment 2024 का Form भरा था, तो आपके लिए अच्छी खबर है। JSSC Field Worker Admit Card जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। JSSC Field Worker Exam का आयोजन 19 July 2026 को किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना Admit Card डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय को एक बार जरूर चेक कर लें।

Click Here To Download Admit Card ( Active Link )

इस भर्ती के माध्यम से Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) कुल 510 Field Worker पदों पर भर्ती करेगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा Computer Based Test (CBT) या OMR Based Test के माध्यम से आयोजित होगी और इसमें Negative Marking भी लागू रहेगी। इसमें आपको Admit Card Download Process, Exam Pattern, परीक्षा केंद्र, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से पहले की महत्वपूर्ण तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

JSSC Field Worker Admit Card 2026 Out : Overview

अगर आप  JSSC Field Worker में शामिल होने जा रहे हैं, तो सबसे पहले भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जान लेना जरूरी है। नीचे दी गई टेबल में संगठन का नाम, कुल पद, आयु सीमा, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी एक ही जगह दी गई है।

Particular Details
Organization Name Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
Advertisement Number 23/2024
Post Field Worker
Total Vacancy 510
Age Limit
  • Minimum Age – 18 Years
  • Maximum Age – 35 Years
City Intimation Slip Date 11 July 2026
Admit Card Date 14 July 2026
Exam Date 19 July 2026
Salary Pay Matrix Level-1 (₹18,000 – ₹56,900)
Selection Process
  • Written Examination
  • Document Verification
Official Website www.jssc.nic.in

JSSC Field Worker Admit Card 2026 Out : Exam Pattern

JSSC Field Worker Recruitment 2024 की मुख्य परीक्षा Computer Based Test (CBT) या OMR Based Test के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न Objective Type (MCQ) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 Marks दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 Mark की Negative Marking होगी। यदि परीक्षा एक से अधिक Shift में आयोजित होती है, तो आयोग Normalisation प्रक्रिया अपनाएगा और उसी के आधार पर Final Merit List तैयार करेगा। मुख्य परीक्षा 3 Papers में आयोजित होगी। परीक्षा तीन पालियों (Three Shifts) में होगी और प्रत्येक Paper के लिए 2 Hours का समय दिया जाएगा।s mination

Shift Paper Duration
First Shift Paper-1 2 Hours
Second Shift Paper-2 2 Hours
Third Shift Paper-3 2 Hours

Paper 1(Language Knowledge)

Paper-1 भाषा ज्ञान पर आधारित होगा। इसमें Hindi Language और English Language से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Subject Questions
Hindi Language 80
English Language 40
Total Questions 120
Duration 2 Hours
  • यह Qualifying Paper होगा।
  • Hindi Language और English Language दोनों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस Paper में 30% Marks प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • Paper-1 के अंक Final Merit List में शामिल नहीं किए जाएंगे।

Paper-2  (Regional And Tribal Language Knowledge)

Paper-2 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा ज्ञान पर आधारित होगा। उम्मीदवार को नीचे दी गई भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा।

 

 

 

Available Languages

  • Hindi
  • Urdu
  • Santhali
  • Bangla
  • Mundari (Mundari)
  • Ho
  • Khadia
  • Kurukh (Oraon)
  • Khortha
  • Nagpuri
  • Panchpargania
Particular Details
Subject Regional And Tribal Language Knowledge
Questions 100
Duration 2 Hours
  • उम्मीदवार को एक भाषा का चयन करना होगा।
  • सभी प्रश्न चुनी गई भाषा से पूछे जाएंगे।
  • Paper-2 में 30% Marks प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • Paper-2 में 30% से कम अंक आने पर Paper-3 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Paper-3  (General Knowledge)

Paper-3 सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा। इसमें सामान्य अध्ययन, झारखंड से संबंधित ज्ञान, गणित और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Subject Questions Duration
General Studies 40  

 

2 Hours

Jharkhand State Related Knowledge 50
General Mathematics 10
General Science 20
Total Questions 120
  • Paper-3 में 30% Marks प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • Paper-1 में 30% Marks से कम आने पर Paper-2 और Paper-3 का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • Paper-2 में 30% Marks से कम आने पर Paper-3 का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
  • Final Merit List Paper-2 और Paper-3 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

How To Download Admit Card ?

अगर आपको Admit Card डाउनलोड करना नहीं आता, तो नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले JSSC की Official Website www.jssc.nic.in खोलें।

Step 2: JSSC Field Worker Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अपना Registration Number और Password दर्ज करें।

Step 4: अब Login बटन पर क्लिक करें।

Step 5: स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।

Step 6: उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक करें।

Step 7: Admit Card डाउनलोड करके उसका Print Out निकाल लें।

Important Instructions Or Documents To Carry

परीक्षा वाले दिन कुछ जरूरी चीजें अपने साथ जरूर लेकर जाएं। अगर इनमें से कोई जरूरी दस्तावेज आपके पास नहीं होगा, तो आपको परीक्षा में बैठने में परेशानी हो सकती है।

Documents To Carry 

  • Printed Admit Card
  • Original Aadhaar Card / Voter Id / Pan Card / Driving Licence / Passport
  • Passport Size Photograph (यदि आवश्यक हो)

Important Instructions

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • Admit Card में दिए गए सभी निर्देशों को पहले ही पढ़ लें।
  • किसी दूसरे उम्मीदवार की मदद करने या अनुचित साधनों का उपयोग करने की कोशिश न करें।
  • पहचान जांच के समय अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें।
  • परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें।

Last Minute Preparation Tips

  • अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए नई चीजें पढ़ने की बजाय पुराना पढ़ा हुआ दोहराएं।
  • Paper 2 पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि Merit List इसी के अंकों से बनेगी।
  • रोज एक या दो Mock Test जरूर लगाएं। इससे आपकी Speed और Accuracy दोनों बेहतर होगी।
  • जिन विषयों में कमजोरी है, उन्हें एक बार फिर से देख लें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले अपना Admit Card, Photo Id Proof और बाकी जरूरी दस्तावेज तैयार करके रख दें। रात में अच्छी नींद लें और परीक्षा वाले दिन समय से पहले घर से निकलें।
  • सबसे जरूरी बात, परीक्षा में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। क्योंकि इस परीक्षा में Negative Marking है, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनका उत्तर आपको सही पता हो।
  • सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देंगे तो अच्छे अंक लाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

Some Important Link :

Bihar Police Havildar Admit Card 2026 Out Click Here
PSPCL Exam Date 2026 Out Click Here
MPESB Hospital Assistant Answer Key 2026 Out Click Here
RRB Isolated Category Admit Card 2026 Out Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version