Uttar Pradesh'S 'Aapda Mitra' Initiative

Strengthening Disaster Preparedness: Uttar Pradesh’s ‘Aapda Mitra’ Initiative

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आपदाओं से निपटने की तैयारी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  राज्य के 25 संवेदनशील जिलों में ‘आपदा मित्र’ (‘Aapda Mitra’ ) ब्रिगेड तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत 29,772 युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम एक मजबूत टीम बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास हैI बदलते मौसम और प्राकृतिक चुनौतियों के दौर में, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की यह फौज राज्य के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करेगी।

Up

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को प्राकृतिक आपदाओं (जैसे बाढ़, भूकंप, या आग) से बचाने के लिए एक बहुत बड़ा और जरूरी कदम उठाया है। सरकार राज्य के 25 ऐसे जिलों में, जहाँ आपदा आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, ‘आपदा मित्र’ नाम की एक टीम तैयार कर रही है। इसके तहत 29,772 युवाओं को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि मुसीबत के समय ये लोग तुरंत लोगों की जान बचा सकें। 

 Uttar Pradesh’s ‘Aapda Mitra’ Initiative: Overview Table

Particulars Details 
Total Youth to be Trained 29,772 volunteers
Target Districts 25 disaster-prone districts of Uttar Pradesh
Training Duration 7 days (Residential)
Training Venue SDRF Center at Noorpur Bhadarsa, Bijnor
Core Organizations Involved NCC, NSS, Nehru Yuva Kendra, Bharat Scouts & Guides

Key Training Highlights

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में युवाओं को बाढ़, भूकंप, आग और अन्य संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने का कौशल सिखाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न युवा संगठनों से स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिसमें नेहरू युवा केंद्र के 5,200, एनसीसी के 10,200, एनएसएस के 5,100 और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 9,272 स्वयंसेवक शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान, इन स्वयंसेवकों को कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दक्ष बनाया जाएगा:

  • First Aid: आपदा के तुरंत बाद घायलों की जान बचाने के लिए चिकित्सा सहायता।
  • Search and Rescue: मलबे या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना।
  • Evacuation:आपदा प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना।
  • Communication Skills :कठिन परिस्थितियों में भी प्रशासन के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखना।

Empowerment Through Skill Development

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक को राज्य सरकार की ओर से एक विशेष ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट’ प्रदान की जाएगी। इस किट में 15 आवश्यक उपकरण शामिल होंगे, जो राहत कार्यों के दौरान बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, उन्हें एक विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल, एक आधिकारिक आईडी कार्ड और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रमाणन न केवल उनके कौशल को मान्यता देगा, बल्कि उन्हें प्रशासनिक राहत कार्यों में एक आधिकारिक पहचान भी प्रदान करेगा। यह किट और प्रशिक्षण उन्हें आपदा के समय स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में तुरंत सक्रिय होने के योग्य बनाएगा, जिससे वे समाज के लिए ‘आपदा मित्र’ के रूप में एक सुरक्षा कवच का कार्य करेंगे।

Strategic Distribution of Resources

इस योजना को अच्छे से लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश के उन 25 जिलों को चुना गया है, जहाँ बाढ़, भूकंप या आग जैसी आपदाओं का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। सरकार ने तय किया है कि लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में 2,000-2,000 युवाओं को यह खास ट्रेनिंग दी जाएगी. इसी तरह, सहारनपुर में 1,750 और बरेली, प्रयागराज, बुलंदशहर व शामली में 1,500-1,500 वालंटियर्स को तैयार किया जाएगा।

सरकार का असली मकसद हर जिले में ऐसे होनहार युवाओं की एक मजबूत टीम बनाना है, जो किसी भी प्राकृतिक या इंसानी गलती से होने वाली मुसीबत के समय सबसे पहले मदद के लिए पहुँच सकें (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) । इससे आपदा के वक्त लोगों की जान और माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। जब हर जिले के पास अपनी खुद की प्रशिक्षित टीम होगी, तो भविष्य में राज्य किसी भी बड़ी मुसीबत का डटकर सामना कर पाएगा और बहुत जल्दी उससे उबर सकेगा।

Some Important Links : 

HPPSC Assitant Professor Recruitment 2026 Click Here
Bihar Police Constable GD Admit Card 2026  Click Here
PGCIL Diploma Trainee Exam Date 2026  Click Here
RRB Paramedical Staff DV Call Letter 2026 Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version