Hssc

HSSC Prison Department Recruitment 2026 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हाल ही में जारी की गई भर्ती Notification के अनुसार, CET-2025 (ग्रुप सी) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल विभाग में 1238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी सेवा में जाकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं। इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और शारीरिक मानकों का विस्तृत विवरण प्रदान कर रहे हैं।

इस भर्ती के तहत जेल वार्डर और सहायक अधीक्षक (Assistant Superintendent) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप शारीरिक रूप से सक्षम हैं और देश-प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। आवेदन करने से पहले सभी नियमों और शारीरिक मापदंडों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।  

HSSC Prison Department Recruitment: Overview 

            Particulars           Details 
Total Vacancies 1238 Posts
Application Start Date June 24, 2026
Application End Date June 30, 2026
Correction Window  July 1 – July 2, 2026
Eligibility CET-2025 (Group C) Qualified

HSSC Prison Department Recruitment:Application and Selection Process

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET-2025 (ग्रुप सी) उत्तीर्ण किया है| आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 30 जून की रात 11:59 बजे तक चलेगी | यदि आवेदन में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए 1 और 2 जुलाई का समय दिया गया है |चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से CET की मेरिट के आधार पर होगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा |सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित श्रेणी के लिए 40% अंक लाना अनिवार्य है |

HSSC Prison Department Recruitment: Examination Pattern

परीक्षा का पाठ्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है कि 70% प्रश्न Post-specific subjects से पूछे जाएंगे। 20% प्रश्न सामान्य ज्ञान, हरियाणा सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, इतिहास और भूगोल से होंगे, जबकि शेष 10% प्रश्न कंप्यूटर से संबंधित होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन किसी भी प्रश्न को खाली नहीं छोड़ा जा सकता। यदि उत्तर नहीं पता है, तो पांचवां गोला भरना अनिवार्य है, अन्यथा अंक काटे जा सकते हैं। 

HSSC Prison Department Recruitment:Physical Standards and Eligibility

जेल विभाग में सहायक अधीक्षक और जेल वार्डर के पदों के लिए कड़े शारीरिक मानक तय किए गए हैं :

  • Assistant Superintendent (Male): 30 पद। सामान्य वर्ग के लिए ऊंचाई 170 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 168 सेमी है। दौड़ 2.5 किमी की है जिसे 12 मिनट में पूरा करना होगा I
  • Assistant Superintendent (Female): 3 पद। सामान्य वर्ग के लिए ऊंचाई 158 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 156 सेमी है। दौड़ 1 किमी की है जिसे 6 मिनट में पूरा करना होगI I
  • Ex-Servicemen Running Criteria : 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। 
  • Warder (Male): 1093 पद। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और योग्यता 12वीं पास है |
  • Warder (Female): 112 पद। सामान्य वर्ग के लिए ऊंचाई 158 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 156 सेमी है। महिलाओं को 1 किमी की दौड़ पांच मिनट में पूरी करनी होगी I
  •  इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, उन्हें 25 जून से मौका दिया जाएगा, जिसकी सूचना उन्हें ईमेल के माध्यम से दी जाएगी |

Some Important Links : 

HPPSC Assitant Professor Recruitment 2026 Click Here
Bihar Police Constable GD Admit Card 2026  Click Here
PGCIL Diploma Trainee Exam Date 2026  Click Here
RRB Paramedical Staff DV Call Letter 2026 Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version