Current Affairs in Hindi

7 December Current Affairs Rojgar With Ankit 1
7 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार, भारत किस वर्ष तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा?  2030
  2. NCRB ने नवीनतम ‘Crime in India’ रिपोर्ट में किस अपराध में 2022 में 24% की वृद्धि की बात की है? साइबर अपराध
  3. हाल ही में किसने स्पेस टेक स्टार्ट-अप के लिए सीड फंड योजना लॉन्च की है? IN-SPACe
  4. पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? भारत
  5. भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर का कौन-सा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया? 86वां
  6. भारतीय मूल किस उपन्यासकार को सिंगापुर के सर्वोच्च कला सम्मान से सम्मानित किया गया? मीरा चंद
  7. किस केन्द्रीय मंत्री ने कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) पर राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया? डॉ. मनसुख मांडविया
  8. हाल ही में किस देश के मेरापी ज्वालामुखी में शक्तिशाली विस्फोट हुआ है? इंडोनेशिया
  9. हाल ही में, दिनेश फडनीस का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?  अभिनेता
  10. दोहा, कतर में वर्ल्‍ड सिक्‍स रेड विमैन स्‍नूकर चैम्‍पियनशिप का खिताब किसने जीता? विद्या पिल्लई

6 December Current Affairs Rojgar With Ankit 2
6 December Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. किस देश के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे? केन्या
  2. UDAN योजना के अंतर्गत, पूर्वोत्तर भारत को कितने नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ा गया है? चार
  3. हाल ही में, किस राज्य ने शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया है? बिहार
  4. इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) का आयोजन कहाँ हुआ? नई दिल्ली
  5. भारत ने अक्टूबर 2023 में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का कितना प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया? 12 प्रतिशत
  6. 11वां बांग्लादेश पुस्तक मेला कहाँ शुरू हुआ है? कोलकाता
  7. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती कब मनाई जाती है?  3दिसंबर
  8. गतिशील भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट- 2023 के अनुसार सर्वाधिक भूजल वृद्धि वाला राज्य कौनसा है? पश्चिम बंगाल
  9. हाल ही में ‘द हंप द्वितीय विश्व युद्ध संग्रहालय’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है? अरुणाचल प्रदेश
  10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया? महाराष्ट्र
5 December Current Affairs Rojgar With Ankit 3
5 December Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की पहली महिला महानिदेशक (DG) कौन बनीं हैं? कंचन देवी                                                                                                                                                        
  2. किस देश ने इसरो की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है? फ्रांस
  3. विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग-2023 में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?49वाँ
  4. रक्षा मंत्रालय ने अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट और अन्य उपकरणों के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किस संगठन के साथ हस्ताक्षर किए? BHEL
  5. माहे, मालवन और मंगरोल हाल ही में लॉन्च किए गए किन उत्पादों के नाम हैं?पनडुब्बी रोधी युद्धपोत
  6. बीमा क्षेत्र पर डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के प्रभाव की जांच के लिए किस संस्था ने एक कार्यबल का गठन किया? आईआरडीएआई
  7. ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता के बारे में छात्रों और शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए किस राज्य ने मेटा के साथ सहयोग किया? कर्नाटक
  8. 13वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का खिताब किस राज्य ने जीता? पंजाब
  9. भारत सर्वाधिक वोट के साथ किस संगठन के लिए फिर से निर्वाचित हुआ है? अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
  10. प्रति वर्ष भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है? 4 दिसंबर
4 December Current Affairs Rojgar With Ankit 4
4 December Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. प्रधानमंत्री ने एंड्री राजोएलिना को किस देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्‍हें बधाई दी? मेडागास्कर
  2. दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल “आरोग्‍य मैत्री ऐड क्‍यूब” का अनावरण कहाँ हुआ है? गुरुग्राम
  3. भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) (Woman Aide-De-Camp) के रूप में नियुक्त किया गया है? मनीषा पाढ़ी
  4. अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है? 2 दिसंबर
  5. पुस्तकायन पुस्तक मेले के दूसरे दिन किस प्रकार का साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया? युवा साहिती
  6. हाल ही में, विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में सबसे अधिक मतदान होने का रिकॉर्ड किस राज्य में बना है? मिजोरम
  7. किस देश के क्रिकेटर शेन डॉरिच ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की है? वेस्टइंडीज
  8. हाल ही में, किस अभिनेत्री ने अपनी नई पुस्तक ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की है? ट्विंकल खन्ना
  9. फॉक्सकॉन ने भारत में कितने डॉलर का निवेश करने का एलान किया है? 1.5 अरब डॉलर
  10. पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में साढे 63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं? शिवा थापा
2 December Current Affairs Rojgar With Ankit 5
2 December Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों पर हाथियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कौन सी तकनीक पेश की है? गजराज सुरक्षा
  2. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए पार्टियों के सम्मेलन (COP28) का 28वां सत्र कहाँ हो रहा है? दुबई
  3. हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन प्रतिवर्ष किस राज्य में किया जाता है? नागालैंड
  4. भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन कहा किया गया? नई दिल्ली
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन कहां किया? देवघर
  6. भारतीय वायु सेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान (LCA) का निर्माण कौन सी संस्था करती है? एचएएल
  7. खबरों में दिख रहा ‘केर्न्स ग्रुप’ किस श्रेणी के देशों से जुड़ा है? कृषि निर्यात
  8. सेबी आदेश के अनुसार, एएमसी की संपत्ति के कितने आधार अंक निवेशक जागरूकता गतिविधियों पर खर्च किए जाने चाहिए? 2 आधार अंक
  9. दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कौन करेगा? के एल राहुल
  10. हाल ही में कौन फिनो पेमेंट बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए हैं? रजत कुमार जैन
1 December Current Affairs Rojgar With Ankit 6
1 December Current Affairs Rojgar With Ankit 12
  1. एक्सपो 2030 वर्ल्ड फेयर का आयोजन किस शहर में किया जायेगा? रियाद
  2. किस हॉलीवुड अभिनेता को ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है? माइकल डगलस
  3. ओपनएआई के सीईओ के रूप में किसे फिर से नियुक्त कर दिया गया है? सैम ऑल्टमैन
  4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘गरीब कल्याण खाद्यान्न कार्यक्रम’ को कितने वर्षो के लिए बढ़ा दिया है? 5 वर्ष
  5. भारत के पहले ‘दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र’ की शुरुआत किस राज्य में की जाएगी? उत्तर प्रदेश
  6. आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए अफ्रीकी क्षेत्र से किस टीम ने क्वालीफाई किया है? युगांडा
  7. ‘महिमा पंथ’ एक धार्मिक आंदोलन है, जिसकी उत्पत्ति किस राज्य में हुई? ओडिशा
  8. ‘लोखिमोन आस्था’ किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित है? असम
  9. बॉन्डवोल झील, जो खबरों में थी, किस राज्य में स्थित है? गोवा
  10. शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.2% से घटकर कितने प्रतिशत हो गई? 6.6%
27 November Current Affairs Rojgar With Ankit 7
27 November Current Affairs Rojgar With Ankit 14
  1. वैश्विक चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने हेतु वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) का अध्यक्ष कौन बना है? भारत
  2. नम्मा कंबाला प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ होगा? बेंगलुरु
  3. जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ कहाँ शुरू हुआ है? मेघालय
  4. किस देश के दूतावास ने नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है? अफगानिस्तान दूतावास
  5. किसने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्री सत्य प्रकाश पाठक को प्रशासक नियुक्त किया है? RBI
  6. 54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार किसने जीता? फिल्म ‘ओड
  7. माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल डिलीवरी सेंटर (जीडीसी) लीडर के रूप में किसे नियुक्त किया है? अपर्णा गुप्ता
  8. टाटा स्टील कोलकाता 25K इवेंट के लिए एंबेसडर कौन बने हैं? कॉलिन जैक्सन
  9. एआईएफएफ और किस राज्य सरकार ने फीफा-एआईएफएफ अकादमी के लिए समझौता किया? ओडिशा सरकार
  10. गुरु तेग बहादुर जी की पुण्य तिथि प्रतिवर्ष कब मनाई जाती है? 24 नवंबर
23 November Current Affairs Rojgar With Ankit 8
23 November Current Affairs Rojgar With Ankit 16
  1. जीआई-टैग ओनाटुकारा तिल की खेती किस राज्य से सम्बंधित है? केरल
  2. पंकज आडवाणी ने किस खेल में 26वां विश्व खिताब जीता है? बिलियर्ड्स
  3. विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है? 21 नवंबर
  4. हाल ही में, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव का उद्घाटन कहाँ किया गया? ओडिशा
  5. हाल ही में “बंगाल के ब्रांड एंबेसडर” के रूप में किसे चुना गया है? सौरव गांगुली
  6. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिन्द-2023’ भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है? ऑस्ट्रेलिया
  7. आईसीसी पुरुष U19 क्रिकेट विश्व कप 2024 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? दक्षिण अफ्रीका
  8. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “नए भारत के लिए नई शिक्षा” नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत किस राज्य में की है? ओडिशा
  9. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ फिर से ई-वीजा सेवाएं शुरू कर दी है? कनाडा
  10. पेरुमल मुरुगन के उपन्यास ‘Fire Bird’ ने किस पुरस्कार को जीता है? जेसीबी पुरस्कार
22 November Current Affairs Rojgar With Ankit 9
22 November Current Affairs Rojgar With Ankit 18
  1. ‘ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया’ 2023 का आयोजन कहा किया जा रहा है? गुजरात
  2. इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने है? वीर दास
  3. हाल ही में यूरोपीय देश लक्ज़मबर्ग के नए प्रधानमंत्री कौन बने है? ल्यूक फ्रीडेन
  4. अभ्यास मित्र शक्ति-2023 भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया है? श्रीलंका
  5. 2023 तक, कौन सा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषक है? चीन
  6. ज़ोरावर लाइट टैंक परियोजना DRDO और किस के बीच एक सहयोगात्मक पहल है? लार्सन एंड टुब्रो
  7. ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और किस देश ने परमाणु प्रौद्योगिकी समझौते पर हस्ताक्षर किए? फिलीपींस
  8. विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा किसने की है? अनुराग सिंह ठाकुर
  9. गगनजीत भुल्लर ने किस खेल में अपना 11वां एशियाई टूर खिताब जीता है? गोल्फ
  10. हाल ही में, किस बैंक के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का निधन हो गया है? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
21 November Current Affairs Rojgar With Ankit 10
21 November Current Affairs Rojgar With Ankit 20
  1. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का टाइटल किस टीम ने जीता? ऑस्ट्रेलिया
  2. 54वें ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है? गोवा
  3. किस देश के सबसे बड़े धार्मिक बौद्ध संगठन ‘सोका गक्कई’ के पूर्व प्रमुख डेइसाकू इकेदा का निधन हो गया है? जापान
  4. कोटक महिंद्रा बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अशोक वासवानी
  5. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता? विराट कोहली
  6. बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) सर्वेक्षण के अनुसार, जापान और कौनसा देश एशिया प्रशांत क्षेत्र में पसंदीदा बाजार बना? भारत
  7. किस राज्य ने SEBA और AHSEC के विलय को मंजूरी दी है? असम
  8. महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित ‘लता मंगेशकर पुरस्कार 2023’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? सुरेश वाडकर
  9. हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया ने कौनसी बार क्रिकेट विश्‍व कप का खिताब जीता? छठी बार
  10. सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) को प्रेसिडेंट्स कलर से कौन सम्मानित करेगा? द्रौपदी मुर्मु 
20 November Current Affairs Rojgar With Ankit 11
20 November Current Affairs Rojgar With Ankit 22
  1. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसे स्पेन के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी? पेड्रो सांचेज
  2. अमरीका और चीन के बीच सैन्य-से-सैन्य संचार को फिर से शुरू करने का निर्णय किस बारे में है? तनाव कम करने के प्रयास
  3. हाल ही में, मॉलदीव के आठवें राष्‍ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है? डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइजु
  4. पॉपुलर वीडियो कॉलिंग वेबसाइट, Omegle ने कितने साल बाद अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है? 14 साल बाद
  5. कौन सी सुविधा नमो भारत ट्रेनों में यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई है? वन-टैप टिकटिंग
  6. विदेश मंत्रालय ने गुयाना में किसे अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है?अमित शिवकुमार तेलंग
  7. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा क्षेत्र में मीथेन उत्सर्जन में कटौती करने पर सहमत हुआ?  यूरोपीय संघ
  8. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘सी-बकथॉर्न’ के लिए  जीआई टैग हासिल किया  है?  लद्दाख
  9. बंगाल की खाड़ी के उत्‍तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्र में आये चक्रवाती तूफान ‘मि‍ढ़िली’ को किस देश के द्वरा नाम दिया गया है?  मालदीव
  10. NISAR मिशन, नासा और किस के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है?    ISRO
18 November Current Affairs Rojgar With Ankit
18 November Current Affairs Rojgar With Ankit 24
  1. झारखंड का गठन भारत के 28वें राज्य के रूप में किस वर्ष हुआ था? 15 नवंबर 2000
  2.  शिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक 2023 का मेजबान कौन सा देश है? अमेरिका
  3. माउंट एटना, जो खबरों में था, किस देश में स्थित है? इटली
  4. किस भारतीय को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया है? नीरज चोपड़ा
  5. JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कर्नाटक के केनी बंदरगाह के लिए ठेके को कितने रुपये में प्राप्त किया है? 4,119 करोड़ रुपये
  6. तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किसने किया? हरदीप सिंह पुरी
  7. 37 वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?    महाराष्ट्र 
  8. किस शहर में जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, और पर्यावरण-वेटेक्स सौर प्रदर्शनी में तीस भारतीय कंपनियों भाग ले रही हैं? दुबई
  9. हाल ही में नई गेको प्रजाति की खोज कहाँ की गई है? मिजोरम
  10. 10. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है? 17 नवंबर
17 November Current Affairs Rojgar With Ankit 12
17 November Current Affairs Rojgar With Ankit 26
  1. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाकर किसका रिकॉर्ड तोड़ा है? सचिन तेंडुलकर 
  2. पुरुषों में, अक्टूबर महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसने जीता? रचिन रवींद्र
  3. भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में किस देश को 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है? न्यूज़ीलैंड
  4. आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं है? डायना एडुल्जी
  5. आईसीसी ने हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है? श्रीलंका  
  6. सहारा समूह के संस्थापक कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है?सुब्रत रॉय
  7. सरकार ने राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम से ऋण लेने वाले दिव्‍यांगजनों के लिए ब्‍याज दर में कितनी छूट देने की घोषणा की है? 1%
  8. किस महाद्वीप में स्थित सोमालिया, केन्या, और इथियोपिया देश भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं?  अफ्रीका
  9. अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक बोरमैन का निधन हो गया है, उन्हें किस मिशन  के कमांडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा? अपोलो 8
  10. किस कंपनी ने अपने जेनरेटिव एआई मॉडल ‘Gauss AI’ का अनावरण किया है? Samsung
16 November Current Affairs Rojgar With Ankit 13
16 November Current Affairs Rojgar With Ankit 28
  1. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाकर किसका रिकॉर्ड तोड़ा है? सचिन तेंडुलकर 
  2. पुरुषों में, अक्टूबर महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसने जीता?रचिन रवींद्र
  3. भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में किस देश को 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है? न्यूज़ीलैंड
  4. आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं है? डायना एडुल्जी
  5. आईसीसी ने हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है? श्रीलंका  
  6. सहारा समूह के संस्थापक कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है?सुब्रत रॉय
  7. सरकार ने राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम से ऋण लेने वाले दिव्‍यांगजनों के लिए ब्‍याज दर में कितनी छूट देने की घोषणा की है? 1%
  8. किस महाद्वीप में स्थित सोमालिया, केन्या, और इथियोपिया देश भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं?  अफ्रीका
  9. अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक बोरमैन का निधन हो गया है, उन्हें किस मिशन  के कमांडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा? अपोलो 8
  10. किस कंपनी ने अपने जेनरेटिव एआई मॉडल ‘Gauss AI’ का अनावरण किया है? Samsung
15 November Current Affairs Rojgar With Ankit 14
15 November Current Affairs Rojgar With Ankit 30
  1. 1. प्रतिवर्ष पुरे भारत में “बाल दिवस (Children’s Day)” किस तारीख को मनाया जाता है? 14 नवम्बर
  2. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023’ जारी की? सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  3. कोरोनेशन फूड प्रोजेक्ट, जो खबरों में देखा गया था, किस देश से संबंधित है?यूके
  4. लोकसभा आचार समिति ने किस संसद सदस्य के निष्कासन की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट अपनाई? महुअ मोइत्रा
  5. किस राज्य ने एक विधेयक पारित किया, जो राज्य में कुल आरक्षण को 75% तक बढ़ाता है? बिहार
  6. संसद की बैठक आमतौर पर कितने सत्रों के लिए होती है? तीन सत्र
  7. अमरीका के किस शहर में दिवाली पर स्‍कूलों में पहली बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया? न्‍यूयार्क
  8. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने किस देश को पहली बार केले की पहली खेप का प्रायोगिक तौर पर निर्यात किया? नीदरलैंड्स
  9. उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या के 51 घाटों पर कितने दीये जलाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया? 22 लाख 23 हजार
  10. प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को दुनियाभर में किस रोग के बारें में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवस मनाया जाता है? मधुमेह
14 November Current Affairs Rojgar With Ankit 15
14 November Current Affairs Rojgar With Ankit 32
  1. ‘APAAR’, जो ख़बरों में देखी गई थी, किस क्षेत्र से संबंधित एक रजिस्ट्री है? शैक्षणिक
  2. भारत ने किस देश की नौसेना के साथ BONGOSAGAR-23 और CORPAT अभ्यास किया? बांग्लादेश
  3. दुनिया के पहले रोबोट CEO का क्या नाम है? मिका
  4. किस भारतीय कंपनी ने ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा के लिए अमेरिका स्थित आर्चर एविएशन के साथ साझेदारी की? इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज
  5. हाल ही में, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने किस योजना का शुभारंभ किया है? वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी)
  6. बिहार विधानसभा ने आरक्षण कोटा को कितने प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया ? 65%
  7. “ओलंपस” के साथ अमेज़ॅन ने किस बड़े भाषा मॉडल (large language model – LLM) में प्रवेश किया है? GPT-4
  8. भारत में वित्तीय समावेशन और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद (आईआरएमए) ने किस बैंक के साथ साझेदारी की है?एक्सिस बैंक
  9. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने किस राज्य में 0.15 गीगावॉट सौर ऊर्जा पार्क का चालन किया है, जिससे उनकी क्षमता 8.4 गीगावॉट तक पहुँची है? राजस्थान
  10. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने किस देश की क्रिकेट की सदस्यता को हाल ही में निलंबित किया है? श्रीलंका
11 November Current Affairs Rojgar With Ankit 16
11 November Current Affairs Rojgar With Ankit 34
  1. 1. यूनेस्को ने हाल ही में भारत के किस शहर को ‘संगीत का शहर’ घोषित किया? ग्वालियर
  2. रेलटेल ने दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए किसके साथ समझौता किया है? आरईसी लिमिटेड
  3. राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 का थीम क्या है? आयुर्वेद फॉर ऑल’
  4. WHO 2023 ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिया में तपेदिक (टीबी) के सबसे अधिक मामले किस देश में हैं? भारत
  5. ‘द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA)’ किस संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है? खाद्य और कृषि संगठन (FAO)
  6. नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के हाल ही में लॉन्च किए गए ब्रांड का नाम क्या है? भारत ऑर्गेनिक्स
  7. ‘विशेष आहरण अधिकारों का कोटा (एसडीआर)’, जो समाचारों में दिख रहा है, किस संस्था से संबंधित है? अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  8. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस राज्य के राज्यपाल पी एस एस पिल्लई की लिखी गई पुस्तक ‘वामन वृक्ष कला’ का विमोचन कियाहै?गोवा
  9. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने किस फसल के लिए किस्‍म-2090 का विकास किया है? धान
  10. 2024 एशिया-प्रशांत मानव विकास रिपोर्ट ‘मेकिंग अवर फ्यूचर: न्यू डायरेक्शन्स फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट इन एशिया एंड द पैसिफिक’किसने जारी की?संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
9 November Current Affairs Rojgar With Ankit 17
9 November Current Affairs Rojgar With Ankit 36
  1. गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 200 पदकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम कौन बनी है? महाराष्ट्र
  2. वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है? ग्लेन मैक्सवेल
  3. नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड को किसने लॉन्च किया? अमित शाह
  4. लॉन टेनिस में किस खिलाड़ी ने पेरिस मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम किया? नोवाक जोकोविच
  5. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ को लागू करने का आदेश जारी किया है? तमिलनाडु
  6. नाटो ने ‘शीत युद्ध-सुरक्षा संधि’ को औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया है, नाटो का मुख्यालय कहां है? ब्रुसेल्स
  7. किस संस्था ने ‘2024 एशिया-प्रशांत मानव विकास रिपोर्ट’ जारी की? UNDP
  8. किस देश ने यूरोपीय अंतरिक्ष मंत्रियों के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसे ‘अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन’ कहा गया? स्पेन
  9. केन्द्र सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा ग़लत सूचनाएँ और नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्रियाँ को कितने घंटे के भीतर हटाने की सलाह दी गई है? 36 घंटे
  10. ज़ीका वायरस किसके द्वारा फैलता है? मच्छर
7 November Current Affairs Rojgar With Ankit 18
7 November Current Affairs Rojgar With Ankit 38
  1. महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल किसने जीता? भारत
  2. वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी किस बल्लेबाज ने किया है? विराट कोहली
  3. फाइड महिला ग्रैंड स्विस 2023 का टाइटल भारत की किस चेस खिलाड़ी ने जीता? आर वैशाली
  4. भारत के ‘मुख्य सूचना आयुक्त’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? हीरालाल सामरिया
  5. साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? बांग्लादेश
  6. किस संस्था ने ‘2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट’ जारी की? विश्व बैंक
  7. ‘राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम’ किस संस्था से संबंधित है? ईईएसएल
  8. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 नवंबर, 2023 से अपना कार्यकारी निदेशक (ED) किसे नियुक्त कियाहै? मनोरंजन मिश्रा
  9. भारत में इलेक्ट्रॉनिक-बैंक गारंटी (e-BG) शुरू करने वाला पहला विदेशी बैंक कौनसा है? एचएसबीसी बैंक
  10. इन्फ्यूज़ मिशन, किस संगठन से सम्बंधित है? NASA
4 November Current Affairs Rojgar With Ankit 19
4 November Current Affairs Rojgar With Ankit 40
  1. ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  2. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ ‘मोबिलिटी एंड माइग्रेशन एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर किए है? इटली
  3. वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? मोहम्मद शमी
  4. ‘चुनाव आयोग’ ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है? शिक्षा मंत्रालय
  5. भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ के डोमेस्टिक सेलिंग का उद्घाटन किया? सर्बानंद सोनोवाल
  6. भारत ने किस देश से ‘S-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रन’ खरीदे? रूस
  7. किस यूरोपीय देश ने 2024 से अपनी ‘गोल्डन वीज़ा पहल’ को बंद करने की घोषणा की? नीदरलैं
  8. भारत में सहकारी बैंकों को कौन सी संस्था नियंत्रित करती है?भारतीय रिजर्व बैंक
  9. कौन सा देश ‘इंटीग्रल फील्ड अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोस्कोप एक्सपेरिमेंट (INFUSE)’ से जुड़ा है? अमेरिका
  10. किस राज्य सरकार ने पहली जनवरी से प्रत्येक श्रेणी के लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने की घोषणा की? हरियाणा सरकार
1

ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार, भारत 2030 वर्ष तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा

एस.एंड.पी. ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी ने कहा है कि भारत वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन देश के लिए एक बड़ी चुनौती विशाल अवसर का लाभ उठाना और अगला बड़ा वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना होगा।

अमरीका की इस एजेंसी को उम्मीद है कि भारत अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से अधिक होकर वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत तक हो जाएगी मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत बढ़ी। भारत की जीडीपी जून की तिमाही में 7.8 प्रतिशत और सितंबर की तिमाही में 7.6 प्रतिशत बढ़ी।

 

2

इसरो चंद्रयान 3 चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल रहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल हुआ है।  इसे चंद्रयान के ऑर्बिटर के रूप में भी जाना जाता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस वर्ष 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक काम करने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था। पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए किया जा सकेगा।

 

 

3

NCRB ने नवीनतम 'Crime in India' रिपोर्ट में साइबर अपराध में 2022 में 24% की वृद्धि की बात की है

 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने ‘Crime in India’ शीर्षक से अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की है, जिसमें वर्ष 2022 के लिए अपराध के आंकड़ों में महत्वपूर्ण रुझानों का खुलासा किया गया है।

मुख्य आकर्षण में साइबर अपराधों में 24% की उल्लेखनीय वृद्धि, आर्थिक अपराधों में 11% की उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध अपराध 9% और महिलाओं के विरुद्ध अपराध 4% बढ़े।

रिपोर्ट साइबर अपराधों में वृद्धि का संकेत देती है, 2022 में 65,893 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.4% की पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है। इन साइबर अपराध के 64.8% मामलों के पीछे का मकसद धोखाधड़ी (42,710 मामले) था, इसके बाद 5.5% (3,648 मामले) में जबरन वसूली और 5.2% (3,434 मामले) में यौन शोषण था 4 दिसंबर, 2023 को जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में पूरे भारत में किसान आत्महत्याओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 11,290 मौतें दर्ज की गई हैं। डेटा एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति को रेखांकित करता है, 2022 में हर घंटे कम से कम एक किसान ने आत्महत्या की।

यह चिंताजनक पैटर्न 2019 के बाद से बढ़ रहा है, जब एनसीआरबी ने 10,281 किसान आत्महत्याएं दर्ज कीं। 2022 में सूखे, असामयिक वर्षा और अन्य प्रतिकूलताओं से चिह्नित चुनौतीपूर्ण कृषि स्थितियों ने किसानों के संघर्ष को और बढ़ा दिया है। NCRB डेटा से एक उल्लेखनीय रहस्योद्घाटन यह है कि खेतिहर मजदूरों के बीच आत्महत्याएं, जो खेती की गतिविधियों से दैनिक मजदूरी पर निर्भर थे, किसानों और खेती करने वालों से अधिक हैं।

खेती में लगे 11,290 व्यक्तियों में से जिनकी आत्महत्या से मृत्यु हो गई, 53% (6,083) खेतिहर मजदूर थे।

 

 

4

पहला एशियाई रेंजर फोरम गुवाहाटी शुरू हुआ

पहला एशियाई रेंजर फोरम गुवाहाटी में शुरू हुआ। विश्व स्तर पर रेंजरों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सहयोग करने और समाधान प्रदान करने के लिए ये फोरम एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।  महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि रेंजर्स एशिया की प्राकृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक हैं। इसमें 35 महिलाओं सहित 20 देशों के 180 से अधिक प्रतिभागी, 89 रेंजर्स और स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

 

5

IN-SPACe स्पेस टेक स्टार्ट-अप के लिए सीड फंड योजना लॉन्च की है

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorization Centre – IN-SPACe) ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से शहरी विकास और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लगे स्टार्ट-अप का समर्थन करने के उद्देश्य से एक सीड फंड योजना शुरू की है। यह योजना अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अपने मूल विचारों को प्रोटोटाइप में विकसित करने के लिए चयनित स्टार्ट-अप को सीड फंडिंग प्रदान करती है।

इसके अतिरिक्त, स्टार्ट-अप को सत्यापन के लिए पृथ्वी अवलोकन डेटा सहित इसरो सुविधा समर्थन, परामर्श और डेटा एल्गोरिदम तक पहुंच प्राप्त होगी।

6

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-के-वाई-सी शुरू की है

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों का चेहरा और आधार पहचान आधारित ई-के-वाई-सी शुरू की है। लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्‍न के जवाब में कृषि और किसान कल्‍याण राज्‍य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत धनराशि हासिल करने के लिए अनेक फर्जी प्रविष्टियां प्राप्‍त हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि किसानों को प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए 13वां प्रधानमंत्री किसान कोष जारी करने के बाद नया ई-के-वाई-सी शुरू किया गया है। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे एक मोबाइल एप के जरिये भी पूरा किया जा सकता है।

7

लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 आरक्षित सीटों की संख्या में वृद्धि करते हैं

लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 को पेश किया गया। जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन करता है। यह अधिनियम अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अन्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को नौकरियों और व्यावसायिक संस्थानों में आरक्षण प्रदान करता है।

हीं, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 में संशोधन करता है। प्रस्तावित विधेयक से विधानसभा सीटों की कुल संख्या बढ़कर 83 से बढकर 90 हो जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 7 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। साथ ही उपराज्यपाल कश्मीरी प्रवासी समुदाय से एक महिला सहित दो सदस्यों को विधान सभा में नामांकित कर सकते हैं।

8

पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन भारत देश में किया जायेगा

 

पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन बेंगलुरु (भारत) के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में किया जायेगा. यह पहला मौका है जब यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जायेगा. इस टूर्नामेंट टॉप छह टीमें भाग ले रही है.फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (FIVB), वॉलीबॉल के सभी रूपों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है. इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में स्थित है.

9

भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर का कौन-सा महापरिनिर्वाण 86वां दिवस मनाया गया

राष्ट्र भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर को उनके 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में संसद परिसर में बाबासाहेब अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की.

उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था. वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में भी जाना जाता है. साल 1947 में डॉ. अम्बेडकर स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री बने थे.

10

प्रो कबड्डी लीग की 'पटना पाइरेट्स' टीम का टाइटल स्पॉन्सर बिहार

बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की 'पटना पाइरेट्स' टीम को स्पॉन्सर करेगी. बिहार सरकार प्रो कबड्डी लीग की "पटना पाइरेट्स" टीम का टाइटल स्पॉन्सर होगा.पटना पाइरेट्स के खिलाड़ी 'आनंदमय बिहार' लिखी जर्सी पहनकर खेलेंगे. बिहार पहली बार किसी खेल का प्रायोजक बन रहा है. प्रो कबड्डी लीग में पटना के संदीप कुमार को पहली बार बिहार से पटना पाइरेट्स की टीम में चुना गया है.

11

1

‘प्रधानमंत्री ने 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के दौरान सिंधुदुर्ग जिले में कार्यक्रमों में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के 'सामरिक प्रदर्शनों' को भी देखा।

श्री मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब भारतीय नौसेना अधिकारियों के एपॉलेट यानी कंधे पर सज्जित अलंकरण में शिवाजी महाराज की सेना का प्रतीक चिह्न होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्‍दी ही नौसेना के रैंक को भारतीय संस्‍कृति और परम्‍परा के अनुरूप नये नाम दिए जाएंगे।

उन्‍होंने नौसैनिक पोत पर देश की पहली महिला कमान अधिकारी नियुक्‍त करने के लिए नौसेना को बधाई दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्‍होंने शिवाजी महाराज पर एक चित्रकला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसम्‍बर को मनाया जाता है।

 

सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को सम्‍मान देता है, जिनकी सील ने नए नौसेना ध्वज के लिए प्रेरित किया जिसे पिछले साल अपनाया गया था जब प्रधानमंत्री ने पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को उतारा था।

2

केन्या देश के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे

केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति रुटो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

केन्‍या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

छह साल से अधिक की अवधि के बाद केन्या से किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

3

मिज़ोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम ने 27 सीटें जीतीं हैं

मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। चालीस सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 27 सीट मिली है।

सत्‍तारूढ मिजो नेशनल फ्रंट ने 10 सीटें जीती हैं । भारतीय जनता पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली है। कांग्रेस ने एक सीट।

निवर्तमान मुख्‍यमन्‍त्री जोरमथंगा चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के लालथन सांगा ने आइजोल पूर्व-वन सीट पर उन्‍हें 2100 से भी अधिक वोटों से हराया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आर लालथंगलियाना भी चुनाव हार गए हैं। जेडपीएम के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार लालदूहोमा, सेरछ‍पि सीट से पहले ही जीत चुके हैं।

40 सीटों की मिजोरम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। मिजोरम में 7 नवम्‍बर को वोट डाले गए थे और 80 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

4

UDAN योजना के अंतर्गत, पूर्वोत्तर भारत को चार नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों से जोड़ा गया है

हाल ही में केंद्र की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) पहल ने पूर्वोत्तर राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने वाले चार नए हवाई मार्गों को मंज़ूरी दी है।

ये मार्ग असम को थाईलैंड और बांग्लादेश, मणिपुर को म्याँमार तथा त्रिपुरा को बांग्लादेश से जोड़ेंगे।

उड़ान या UDAN योजना के तहत इन मार्गों पर रियायती हवाई किराए की पेशकश की जाएगी, जो क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

UDAN योजना में हवाई किराए के लिये राज्य सब्सिडी शामिल है, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण बोली प्रक्रिया, एयरलाइन चयन और उसके बाद सब्सिडी आवंटन का प्रबंधन करता है, जिसमें राज्य सबसे कम बोली लगाने वाले को व्यवहार्यता अंतर निधि प्रदान करते हैं।

 

वर्ष 2022 में शुरू की गई 'अंतर्राष्ट्रीय UDAN' का उद्देश्य विशिष्ट राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाकर सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

 

5

बिहार राज्य ने शैक्षणिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया है

बिहार सरकार ने राज्य संचालित स्कूलों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने वाले लगभग 25 लाख बच्चों का समर्थन करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की। “मिशन दक्ष” (ज्ञान और कौशल के लिए गतिशील दृष्टिकोण), यह पहल राज्य भर में कक्षा 3-8 के छात्रों को विशेष हिंदी, गणित और अंग्रेजी कक्षाएं प्रदान करने पर केंद्रित है। प्रत्येक शिक्षक केवल पांच छात्रों को मार्गदर्शन देगा, विशेष रूप से वे जो हिंदी और अंग्रेजी में प्रवाह के साथ संघर्ष कर रहे हैं और बुनियादी गणित में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की छुट्टी दिन में साढ़े तीन बजे होगी। इसके बाद साढ़े तीन से पांच बजे शाम तक प्रत्येक शिक्षक पांच-पांच कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ायेंगे।

इसमें माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के अलावा टोला सेवकों को भी लगाया गया है।

6

समृद्धि कॉन्क्लेव" स्टार्टअप प्रोत्साहन अभियान

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित ने कृषि और जल प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्‍साहन देने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसे समृद्धि (Strategic Acceleration for Market, Research, Innovation & Development: : आईसीपीएस स्टार्टअप के लिए एक समग्र पहल) कहा जाता है।

इसे इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (एनएम-आईसीपीएस) के बारे में राष्ट्रीय मिशन के तहत स्थापित एक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र आईहब एडब्‍ल्‍यूएडीएच द्वारा हॉस्‍ट किया गया है। समृद्धि कॉन्क्लेव में पांच रणनीतिक सहयोगों को औपचारिक रूप दिया गया है और इसमें पांच गहन-तकनीकी नवाचारों को शामिल किया गया है। कड़े मूल्यांकन के तहत कुल 13 स्टार्टअप का चयन किया गया है, जिन्‍होंने अपने विचार प्रस्तुत किए।

25 स्टार्टअप ने प्रदर्शनी में अपने समाधान प्रदर्शित किए। 30 से अधिक विशेषज्ञों ने बाजार अनुसंधान, नवाचार और विकास के लिए रणनीतिक प्रोत्‍साहन पर चर्चा की।

7

आईएसएसए विजन जीरो-2023 पुरस्कार सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए है

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में "आईएसएसए विजन जीरो 2023" पुरस्कार प्राप्त किया।

"विजन जीरो" कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो काम के सभी स्तरों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के तीन आयामों को एकीकृत करता है। श्रमिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ के लिए दुर्घटना के बाद की व्यवस्था के अलावा रोकथाम की रणनीति को एकरूप करके कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ईएसआईसी को "आईएसएसए विजन जीरो- 2023" से सम्मानित किया गया।

 

8

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) का आयोजन नई दिल्ली

इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) एक बहु-हितधारक मंच है, जो इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी को एक समान मानते हुए विभिन्‍न समूहों के प्रतिनिधियों को एकजुट करता है।

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (आईआईजीएफ-2023) एक मिला-जुला कार्यक्रम है, जो 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया।

वर्ष 2021 और 2022 में आईआईजीएफ के पहले दो संस्करणों के सफल आयोजन के बाद, आईआईजीएफ का यह तीसरा संस्करण "भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना" जैसे महत्‍वपूर्ण विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

 

9

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने साल 2023 का शब्द रिज घोषित किया

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने सोमवार को बोलचाल के शब्द ‘रिज' को साल 2023 का शब्द घोषित किया।

 

यह शब्द शैली, सौंदर्य, आकर्षण या रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता को संदर्भित करता है।

यह शब्द ओयूपी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार आठ शब्दों की एक संक्षिप्त सूची से चुना गया।

व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द ‘करिज्मा' शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो शब्द के मध्य भाग से लिया गया है, जो एक असामान्य शब्द निर्माण परिपाटी है।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के भाषा विशेषज्ञों द्वारा चुना गया शब्द ‘रिज' इस बात का दिलचस्प उदाहरण है कि व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जाने से पहले कैसे भाषा बनाई जा सकती है,कैसे उसे आकार दिया जा सकता है और समुदायों के भीतर साझा किया जा सकता है।

 

 

10

प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स शिपबिल्डिंग कंपनी द्वारा बनाया गया है

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत (वृहद) में से प्रथम, संध्याक (यार्ड 3025), 04 दिसंबर 2023 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

चार सर्वेक्षण पोतों (वृहद) के लिए 30 अक्टूबर 2018 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये थे।

एसवीएल पोतों को इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग क्लासिफिकेशन सोसाइटी के नियमों के अनुसार मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

इस पोत की प्राथमिक भूमिका बंदरगाह/हार्बर तक पहुंचने वाले मार्गों का सम्पूर्ण तटीय और डीप-वॉटर हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करना और नौवहन चैनलों/मार्गों का निर्धारण करना होगी।

 

1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने पर बल दिया है। नई दिल्‍ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान करते हुए, उन्‍होंने कहा कि दुनिया की आबादी में 15 प्रतिशत लोग दिव्यांग हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दिव्यांगजनों का संघर्ष और उनकी उपलब्धियां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

राष्ट्रपति ने दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए लोगों, संस्थाओं, संगठनों, राज्य और जिले को कुल 30 पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक करोड़ से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान-पत्र बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार में चार प्रतिशत की आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

 

2

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है

चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम मिल गए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाएगी। राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

श्रीगंगानगर के करणपुर सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सभी 199 सीटों के परिणाम और रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीट जीती हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 69 सीट जीती है।

भारत आदिवासी पार्टी ने तीन जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीट जीती और राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक-एक सीट जीती।

आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीते हैं।

जपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में जीत दर्ज क’’

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के परिणाम आ गये हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीट जीत ली हैं। कांग्रेस ने 55 सीट जीती। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई। छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष के बाद भाजपा सत्‍ता में लौट रही है।

सभी 90 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट जीती हैं।सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 35 सीट जीती हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती है।तेलंगाना में सभी 119 सीटों के परिणाम उपलब्ध हैं। कांग्रेस ने 64 सीट जीत ली हैं।  

भारत राष्ट्र समिति ने 39 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीट जीती हैं। एआई एमआईएम ने 7 सीट जीत ली हैं। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने एक सीट जीती है।

 नागालैंड में तापी विधानसभा आरक्षित सीट का उपचुनाव नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने जीता।

3

भारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचित हुआ है

द्विवार्षिक कार्यकाल 2024-25 के लिए के लिए शुक्रवार को अपनी असेंबली में हुए चुनावों में, भारत को सर्वाधिक मतों के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद के लिए फिर से चुना गया। ‘‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि’’ वाले 10 राष्‍ट्रों की श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नाम शामिल हैं।

भारत ने वैश्विक समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का बड़े पैमाने पर समर्थन प्राप्‍त किया है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) समुद्री उद्योग को नियंत्रित करने वाला अग्रणी प्राधिकरण है, जो वैश्विक व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री संचालन का समर्थन करता है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री टी.के.रामचंद्रन ने किया।

4

भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की पहली महिला महानिदेशक (DG) कंचन देवी बनीं हैं

एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर में, मध्य प्रदेश कैडर की 1991-बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी कंचन देवी को भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRE) की महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि कंचन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत प्रमुख परिषद में यह प्रतिष्ठित पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

5

फ्रांस देश ने इसरो की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है

फ्रांस सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया। फ्रांस और भारत के बीच अंतरिक्ष सहयोग में भागीदारी के लिए राजदूत थिएरी माथौ ने यह सम्मान डॉ. ललितांबिका को दिया। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम निदेशालय की पूर्व निदेशक ललितांबिका को देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कार – लीजन डी’ऑनूर से सम्मानित किया गया है।

6

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) महारत्न कंपनी को SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से नवाजा गया है

बिजली क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, बिजली मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

पीजीसीआईएल को उसके अभूतपूर्व पुगलुर त्रिशूर 2000 मेगावाट वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) सिस्टम के लिए प्रशंसा प्रदान की गई।

 

 

7

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) महारत्न कंपनी को SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से नवाजा गया है

बिजली क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, बिजली मंत्रालय के तहत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (सीपीएसयू) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

पीजीसीआईएल को उसके अभूतपूर्व पुगलुर त्रिशूर 2000 मेगावाट वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) सिस्टम के लिए प्रशंसा प्रदान की गई।

भारत की महारत्न कंपनी 2023 - महारत्न कंपनियां भारत सरकार के तहत सूचीबद्ध केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) को दी जाने वाली स्थिति में से एक हैं।

भारत सरकार कुछ मानदंडों को पूरा करने के आधार पर सीपीएसई को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करती है।

महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न के नाम से तीन तरह का दर्जा दिया जाता है. फिलहाल साल 2023 में कुल 13 महारत्न कंपनियां भारत में हैं।

भारत में महारत्न कंपनियों की सूची इस प्रकार है: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और ऑयल इंडिया लिमिटेड।

8

37वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता के विजेता केमेई इलियास कप्रोनो बनें हैं

केन्‍या के केमेई इलियास कप्रोनो ने पुणे में 37वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता जीत ली है। इथियोपिया के साइमन माइना मोंगी दूसरे और अडेरे हालू तीसरे स्‍थान पर रहे। पूर्ण-मैराथन सनास मैदान से तड़के साढ़े तीन बजे जबकि हाफ-मैराथन तड़के चार बजे शुरू हुई। इसके अलावा दस किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर जैसी कई श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुणे नगर-निगम ने प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 25 लाख रुपये दिये हैं। इस वर्ष के मैराथन का विषय है - पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड।

9

पांचवें और फाइनल टी20 क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया देश को 6 रन से हराया

पांचवें और फाइनल टी20 क्रिकेट स्‍पर्धा में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से हराकर श्रृंखला 4-1 से जीत ली है।भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी में अच्‍छा प्रदर्शन करने के कारण अक्षर पटेल को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

10

आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है, वह अभिनेत्री क्षेत्र से सम्बंधित थी

मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का 30 नवंबर को कोच्चि में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। सुब्बालक्ष्मी एक संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित सहायक अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अक्सर प्रभावशाली ढंग से दादी की भूमिकाएं निभाती थीं। मलयालम में उनके कुछ फेमस परफॉर्मेंसेस में ‘कल्याणरमन, ‘पांडिप्पदा’ और ‘नंदनम’ शामिल हैं। सिर्फ मलयालम ही नहीं, वह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘इन द नेम ऑफ गॉड’ में भी काम किया था।

11

विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग-2023 में भारत ने 49वाँ सा स्थान प्राप्त किया

 

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) ने 2023 विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग (डब्ल्यूडीसीआर) प्रकाशित की है, जिसमें भारत 64 अर्थव्यवस्थाओं में 49वें स्थान पर है। आईएमडी के अध्ययन के अनुसार, भारत ने साइबर सुरक्षा ज्ञान के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी जैसे मोर्चों पर इसका अभाव है।संयुक्त राज्य अमेरिका तीनों कारकों: ज्ञान, प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी में मजबूत परिणामों के साथ शीर्ष स्थान पर वापस आ गया।

स्थिरता नीदरलैंड के समान है, जो चार स्थान आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर है, उसके बाद सिंगापुर है, जो प्रौद्योगिकी कारक में पहले स्थान पर है।

12

1

प्रधानमंत्री ने एंड्री राजोएलिना को मेडागास्कर देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्‍हें बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एंड्री राजोएलिना के एक बार फिर मेडागास्कर का राष्ट्रपति चुने जाने पर आज उन्‍हें बधाई दी है। 

एंड्री राजोएलिना मालागासी उद्यमी और राजनीतिज्ञ, जिन्होंने तख्तापलट में सत्ता में आने के बाद 2009 से 2014 तक मेडागास्कर के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

2018 का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2019 से 2023 तक फिर से राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल से पहले, उन्होंने एंटानानारिवो (2007-09) के मेयर के रूप में कार्य किया।

2

सीओपी28 के अध्‍यक्ष डॉ. सुल्‍तान अल जबेर ने ऑयल एंड गैस डीकार्बनाइजेशन-ओजीडीसी चार्टर को जारी किया है

सीओपी28 के अध्‍यक्ष डॉ. सुल्‍तान अल जबेर और सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से ऑयल एंड गैस डीकार्बनाइजेशन -ओजीडीसी चार्टर जारी किया है। इसे वैश्विक जलवायु कार्रवाई की ओर तेजी से बढने के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तेल और गैस क्षेत्र के लिए समर्पित ओजीडीसी का उद्देश्‍य जलवायु संबंधी चुनौतियों के प्रभावों से निपटने में सहयोग करना है। वर्तमान में वैश्विक तेल उत्‍पादन में 40 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सेदारी रखने वाली 50 कंपनियों ने ओजीडीसी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

3

बिजनेस एंड फिलैंथ्रोपी क्लाइमेट फोरम के माध्यम से सीओपी 28 कार्यक्रम लिए 5 बिलियन डॉलर का वादा किया गया

सीओपी28 में 'बिजनेस एंड फिलैंथ्रोपी क्लाइमेट फोरम' में ऐतिहासिक सहयोग दिखाई दिया, क्योंकि ग्रीन क्लाइमेट फंड, एलाइड क्लाइमेट पार्टनर्स और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने जलवायु और प्रकृति कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए 5 बिलियन डॉलर देने का वादा किया। यह मंच, सीओपी कार्यक्रम के भीतर अपनी तरह की पहली निजी क्षेत्र की भागीदारी पहल है। 

इसने 1 हजार तीन सौ से अधिक वैश्विक व्यापारिक दिग्‍गजों और परोपकारियों को एक साथ लाकर सीओपी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए निजी क्षेत्र के आह्वान को बढ़ाया है। सीओपी28 के अध्यक्ष, डॉ. सुल्तान अल जाबेर ने जलवायु वित्त चुनौतियों से निपटने के लिए निजी क्षेत्र के ज्ञान और संसाधनों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। 

 

फोरम के रणनीतिक साझेदारों में अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम, आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन, विश्व आर्थिक मंच, एशियाई विकास बैंक, अफ्रीका फाइनेंस कॉर्पोरेशन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, आईडीबी इन्वेस्ट, वर्ल्ड बिजनेस काउंसिल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एक्‍सप्राइज से अतिरिक्त सहयोग के साथ सतत बाजार पहल शामिल है।

 

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र फ्रेमवर्क कंवेन्‍शन के सीओपी-28 में भाग लेने के लिए सिक्किम के वन और पर्यावरण सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल दुबई पहुंच गया है। सिक्किम के वन और पर्यावरण विभाग ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल सीओपी-28 में भारतीय पवेलियन में राज्‍य सरकार की पहल मेरो रुख मेरो सं‍तति को प्रस्‍तुत और प्रदर्शित करेगा।

4

दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल "आरोग्‍य मैत्री ऐड क्‍यूब" का अनावरण गुरुग्राम में हुआ है

दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्‍पताल आरोग्‍य मैत्री ऐड क्‍यूब का गुरूग्राम में अनावरण किया गया। 

इसे भीष्म परियोजना के अंतर्गत स्‍वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है।इसमें पहले से तैयार आपदा प्रबंधन और सहायता प्रणाली है, जिसमें एक दूसरे से अलग किए जा सकने वाले 72 बॉक्‍स लगाए गए है। 

इस अस्‍पताल में गोली से घायल होने, जलने, सिर, पीठ और छाती पर चोट लगने, हड्डी टूटने और बहुत ज्‍यादा खून बहने से उत्‍पन्‍न स्थिति का इलाज किया जा सकता है। इस अस्‍पताल में छोटा ऑपरेशन किया जा सकता है। इस अस्‍पताल में एक साथ कम से कम 200 रोगियों का उपचार हो सकता है। 

ये बॉक्‍स हल्‍के और छोटे है और इन्‍हें कहीं भी लगाया जा सकता है। आपाद स्थिति में इन्‍हें आकाश से जमीन पर गिराया जा सकता है।

5

भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) (Woman Aide-De-Camp) के रूप में नियुक्त मनीषा पाढ़ी को किया गया

ओडिशा की एक महिला भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।इसी के साथ मनीषा पाढ़ी देश की पहली महिला एडीसी बन गई हैं। 

मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने 2015 बैच की भारतीय वायु सेना अधिकारी मनीषा पाढ़ी को भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया है। 

स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी ने औपचारिक रूप से अपने पद पर कार्यभार ग्रहण किया और राज्यपाल को रिपोर्ट किया। एक सहायक-डी-कैंप (एडीसी) एक उच्च पदस्थ व्यक्ति का निजी सहायक या सचिव होता है।

6

श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन अयोध्या, उत्तर प्रदेश किया जायेगा

दुनिया भर से श्रद्धालु, इस महीने के दूसरे सप्ताह के बाद विमान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अयोध्या पहुंच सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में भव्य श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इस महीने की 15 तारीख के बाद किसी भी दिन करेंगे।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री- सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महीने की 15 तारीख तक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद किसी भी दिन प्रधानमंत्री अयोध्या में अन्य विकास कार्यों के साथ ही इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

7

पुस्तकायन पुस्तक मेले के दूसरे दिन युवा साहिती प्रकार का साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजधानी में साहित्य अकादेमी परिसर में आयोजित पुस्तकायन पुस्तक मेले के दूसरे दिन साहित्यिक कार्यक्रम ‘युवा साहिती’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में हिंदी, मैथिली, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू के कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित यह पुस्तक मेला 09 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व अन्य भारतीय भाषाओं के 50 स्टॉल लगे हैं।

 

8

विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में सबसे अधिक मतदान होने का रिकॉर्ड मिजोरम राज्य

विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों- छत्तीसगढ, मध्‍य प्रदेश, मिजोरम, राजस्‍थान और तेलंगाना में मिजोरम में सबसे अधिक 80 दशमलव छह-छह प्रतिशत मतदान हुआ।मध्‍य प्रदेश में सबसे अधिक उम्‍मीदवार, मतदाता, निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्‍द्र थे। 

छत्तीसगढ के कांकेर में एक अनूठी पहल के तहत पखंजुर इलाके में इन्‍द्रधनुष मॉडल का मतदान केन्‍द्र बनाया गया। इस क्षेत्र में थर्ड जेंडर के सबसे अधिक मतदाता रहते हैं। राजस्‍थान में विद्यार्थियों ने भोजन, जी आई टैग वाले उत्‍पादों, वन्‍य जीवन और किलों सहित राज्‍य की सांस्‍कृतिक धरोहर को दर्शाते हुए स्‍टॉल लगाये।

1

COP 28 क्या है?

COP 28 क्या है?

COP 28 जलवायु से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की 28 वीं वार्षिक बैठक है | जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए और इस भीषण समस्या की समाधान के लिए क्या तैयारी की जा सकती है|जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए पार्टियों के सम्मेलन (COP28) का 28वां सत्र दुबई में हो रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई में आयोजित हो रहे COP-28 समिट में भाग ले रहे है. 

इस सम्मेलन में वह वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (World Climate Action Summit) को संबोधित करेंगे. COP28 या 28वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक एक्सपो सिटी, दुबई में आयोजित किया जा रहा है|


आखिर खबरों में क्यों?

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन - UNFCCC द्वारा इस सम्मेलन COP 28 की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात कर रहा है | पिछले साल मौसम की मार विश्व के कई हिस्सों में देखन को मिली है |

जरूरत क्यों है?

वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को स्थिर करना जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित न हो और हम सतत विकास की पर एज बढ़ सके |

COP ( CONFRENCE OF PARTIES ) क्या है?

COP एक सर्वोच्च निकाय है जो UNFCCC से जुड़ा है |

कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज का अध्यक्ष आम तौर पर अपने देश का पर्यावरण मंत्री होता हैं|

COP में जलवायु संबंधी विषयों पर चर्चा होती है |

COP कहां कहां हुए हैं?

COP1 1995- बर्लिन, जर्मनी

COP3 1997 - क्योटो प्रोटोकॉल

COP8 2002- नई दिल्ली भारत

COP13 2007- बाली इंडोनेशिया

COP16 2010- कैनकन

COP17 2011- डरबन

COP21 2015- पेरिस

COP22 2016- माराकेश

COP25 2019- मैड्रिड स्पेन

2

भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों पर हाथियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गजराज सुरक्षा तकनीक पेश की है

भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों पर हाथियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गजराज सुरक्षा' (Gajraj Suraksha) नामक अत्याधुनिक तकनीक पेश की है. 

यह रेलवे ट्रैक के करीब आने वाले हाथियों का पता लगाने के लिए AI-आधारित एल्गोरिदम और संवेदनशील ऑप्टिकल फाइबर केबल के नेटवर्क का उपयोग करता है. 

इसका उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं से मरने वाले हाथियों को बचाना है. भारतीय रेलवे इस तकनीक को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में शुरू करने की योजना बना रहा है.

 

3

हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन प्रतिवर्ष नागालैंड राज्य में किया जाता है

हॉर्नबिल फेस्टिवल 2023 या हॉर्नबिल फेस्टिवल का 24वां संस्करण नागा हेरिटेज विलेज किसामा में शुरू हो गया है. इस वर्ष के संस्करण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया देश भाग ले रहे हैं साथ ही असम राज्य भी इसमें भाग ले रहा है. हॉर्नबिल फेस्टिवल पूर्वोत्तर भारतीय राज्य नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्यौहार है. 

4

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन नई दिल्ली किया गया

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2023) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. राज्य पवेलियन की कैटेगरी में ओडिशा पवेलियन "प्रदर्शन में उत्कृष्टता" के लिए स्वर्ण पदक जीता है.  इसकी शुरुआत 14 नवंबर को "वसुधैव कुटुंबकम" थीम के साथ हुई थी.      

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन देवघर किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स, देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया. जन औषधि केंद्र, जन स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अकेले असम में लगभग 182 जन औषधि केंद्र हैं. यह योजना रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा 2015 में लॉन्च की गयी थी. 

6

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का ख़िताब पंजाब राज्य ने जीता

पंजाब की हॉकी टीम ने गत चैंपियन हरियाणा को हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया. सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन चेन्नई में किया गया. वहीं तमिलनाडु की टीम इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही.

7

भारत का सर्वोच्च न्यायालय संस्था ने ‘FASTER 2.0’ पोर्टल जारी किया

हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने ‘फास्टर 2.0’ पोर्टल लॉन्च किया, जो कैदियों को रिहा करने के अदालती आदेशों के बारे में जेल अधिकारियों को तुरंत सूचित करेगा। पोर्टल में, किसी व्यक्ति की रिहाई के न्यायिक आदेशों को तत्काल अनुपालन के लिए जेलों, ट्रायल कोर्ट और उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया जाता है। पोर्टल, ‘फास्टर 2.0’ लाइव है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की अनुमति देता है। सीजेआई ने एक और पहल, ई-एससीआर पोर्टल का हिंदी संस्करण लॉन्च किया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले देखे जा सकते हैं।

8

भारतीय वायु सेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान (LCA) का निर्माण एचएएल संस्था करती है

भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, जिसकी वर्तमान में प्रति वर्ष आठ हल्के लड़ाकू विमान बनाने की क्षमता है, अगले तीन वर्षों के दौरान इसे 24 तक ले जाने का इरादा रखती है। 

तेजस LCA विमान का पहला संस्करण 2016 में IAF में शामिल किया गया था। वर्तमान में, IAF के दो स्क्वाड्रन, 45 स्क्वाड्रन और 18 स्क्वाड्रन, LCA तेजस के साथ पूरी तरह से परिचालन में हैं। 

83 एलसीए एमके 1ए विमानों की डिलीवरी के लिए 36,468 करोड़ रुपये का ऑर्डर एचएएल को दिया गया है और डिलीवरी फरवरी 2024 तक शुरू होने वाली है।

 

9

खबरों में दिख रहा ‘केर्न्स ग्रुप’ कृषि निर्यात श्रेणी के देशों से जुड़ा है

केर्न्स समूह अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और कनाडा सहित 19 कृषि निर्यातक देशों का एक हित समूह है।विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की लघु-मंत्रिस्तरीय बैठक 2034 के अंत तक समग्र कृषि घरेलू सहायता अधिकारों को आधा करने और सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग वार्ता को विफल करने के प्रस्ताव के लिए हुई। बैठक का उद्देश्य कृषि वार्ता में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए स्पष्ट राजनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

 

10

सेबी आदेश के अनुसार, एएमसी की संपत्ति के 2 आधार अंक आधार अंक निवेशक जागरूकता गतिविधियों पर खर्च किए जाने चाहिए

पिछले वित्तीय वर्ष में, 34 परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने आधे मिलियन से अधिक प्रतिभागियों को कवर करते हुए 10,364 कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

एएमएफआई द्वारा 281 निवेशक जागरूकता कार्यक्रम (आईएपी) आयोजित किए गए, जिसमें 84,818 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। पिछले वर्ष में, 33 एएमसी ने लगभग आधे मिलियन निवेशकों को कवर करते हुए 8,426 कार्यक्रम आयोजित किए थे। पिछले एक साल में म्यूचुअल फंड उद्योग ने 4.7 मिलियन नए निवेशक जोड़े हैं। सेबी ने एएमसी को निवेशक जागरूकता गतिविधियों पर प्रबंधन के तहत अपनी संपत्ति के दो आधार अंक निवेश करने के लिए अनिवार्य किया है। 

1

एक्सपो 2030 वर्ल्ड फेयर का आयोजन रियाद शहर में किया जायेगा

खाड़ी देश सऊदी अरब की राजधानी रियाद ने एक्सपो 2030 वर्ल्ड फेयर (Expo 2030 world fair) की मेजबानी का अधिकार जीत लिया है. पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप के बाद खाड़ी देशों में होने वाला यह एक बड़ा आयोजन होगा. इस एक्सपो का आयोजन रियाद में अक्टूबर 2030 और मार्च 2031 के बीच किया जायेगा.    

2

माइकल डगलस हॉलीवुड अभिनेता को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस (Michael Douglas) को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. 

54वें आईएफएफआई का आयोजन गोवा में किया जा रहा है. सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड है, इसे पहली बार 1999 में प्रदान किया गया था.  

 

3

ओपनएआई के सीईओ के रूप में सैम ऑल्टमैन फिर से नियुक्त कर दिया गया

आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस बेस्ड कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने आधिकारिक तौर पर फिर से सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी के सीईओ के रूप में नियुक्त कर दिया है. 

हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं कंपनी के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन को फिर से OpenAI के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है.    

4

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गरीब कल्याण खाद्यान्न कार्यक्रम' को 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गरीब कल्याण खाद्यान्न कार्यक्रम' को अतिरिक्त पांच वर्षों के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

इसके तहत सरकार योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को मुफ्त अनाज प्रदान करना जारी रखेगी.

इस केन्द्रीय योजना की शुरुआत आधिकारिक तौर पर प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के रूप में कोविड-19 महामारी की शुरुआत में की गयी थी.   

5

भारत के पहले 'दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र' की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य में की जाएगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत के पहले 'दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र' (Telecom Centre of Excellence) को शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत 5G-AI अनुसंधान और 6G लॉन्च पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. यूपी सरकार ने आईआईटी रूड़की में भारत का पहला दूरसंचार उत्कृष्टता केंद्र बनाने की घोषणा की है. 

इस केंद्र के तहत 5G और 6G टेक्नोलॉजी के विकास में भी योगदान दिया जायेगा.

6

40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों का सम्मेलन नई दिल्ली आयोजित किया जा रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 40वें कोस्ट गार्ड कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया.

 इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य वर्तमान की समुद्री चुनौतियों का समाधान करना और देश के तटीय निगरानी तंत्र को मजबूत करना है.

इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना 1978 में की गयी थी जो रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत है.

7

आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए अफ्रीकी क्षेत्र से युगांडा टीम ने क्वालीफाई किया है

आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के लिए अफ़्रीकी क्षेत्र से युगांडा ने क्वालीफाई कर लिया है.

युगांडा की टीम  अफ़्रीकी क्षेत्र क्वालीफायर में टॉप दो में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. 

यह पहला मौका है जब युगांडा ने T20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है.

8

महिमा पंथ’ एक धार्मिक आंदोलन है, जिसकी उत्पत्ति ओडिशा राज्य में हुई

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री ने आधिकारिक तौर पर ‘संत कवि भीम भोई और महिमा पंथ के स्थायी प्रभाव पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी’ की शुरुआत की। 

भारत के ओडिशा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिवेश में उत्पन्न, महिमा पंथ एक अनूठा धार्मिक आंदोलन है जो सादगी, समानता और निराकार ईश्वर के प्रति अटूट भक्ति पर जोर देता है।

 

9

‘लोखिमोन आस्था’ असम भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित है

हाल ही मे कार्बी आंगलोंग को पर्यटन स्थल में बदलने के लिए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 5 करोड़ रुपये के बजट के साथ कार्बी आंगलोंग के डोलमारा में लोकहिमन मंदिर के निर्माण की घोषणा की। 

कुरुसर लोचन एंग्ती हंसेक द्वारा स्थापित लोकहिमोन आस्था, सुधार के सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अहिंसा, संयम, शांति, मित्रता, विश्वास, भक्ति और पवित्रता पर जोर देती है।

10

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि ‘शीघ्र न्याय का अधिकार एक मौलिक अधिकार है

हाल ही मे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुख्य न्यायाधीश के कार्यकारी आदेश के खिलाफ एक याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि ‘त्वरित न्याय का अधिकार एक मौलिक अधिकार है’ जिसमें जिला अदालतों को हर तिमाही में अपने 25 सबसे पुराने मामलों का निपटारा करने के लिए कहा गया था। 

आदेश के अनुसार, यदि कोई अदालत किसी तिमाही में अपने सबसे पुराने 25 मामलों का निपटारा करने में विफल रहती है, तो शेष को अगली तिमाही में उनके लक्ष्य में जोड़ दिया जाएगा। इस आदेश के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों की लंबी हड़ताल रही।

 

11

बॉन्डवोल झील, जो खबरों में थी, गोवा राज्य में स्थित है

बॉन्डवोल झील, गोवा में स्थित है ।हाल ही मे गोवा की सांता क्रूज़ ग्राम पंचायत ने बॉन्डवोल झील के जलग्रहण क्षेत्र में खेती करने की चल रही तैयारियों पर आश्चर्य व्यक्त किया है। 

हाल ही में पंचायत को पता चला कि तालाब का पानी अज्ञात लोगों ने बहा दिया है। 

कुछ मंचों ने आरोप लगाया है कि जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा संचालित एक वाल्व के साथ छेड़छाड़ करके झील का पानी निकाला गया था।

12

दिशा नाइक भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर बनीं है

हाल ही में, गोवा की दिशा नाइक (Disha Naik) एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग फोर्स (ARFF) का हिस्सा बनने वाली प्रथम भारतीय महिला बन गई हैं। 

आपको बता दे की दिशा ने यहाँ कैश फायर टेंडर संचालन के क्षेत्र में सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

इससे पहले दिशा ने तमिलनाडु के नामक्कल में 6 महीने की बेहद मुश्किल ट्रेनिंग ली थी। 

इस ट्रेनिंग में उन्हें सीएफटी ऑपरेटर की चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए आवश्यक कौशल और नॉलेज के बारे में विस्तार से बताया है।

 

1

वैश्विक चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करने हेतु वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) का अध्यक्ष भारत

अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) ने अपनी 63वीं परिषद बैठक में घोषणा की कि भारत वर्ष 2024 के लिए संगठन का अध्यक्ष होगा। इस संगठन का मुख्यालय लंदन में है। 

वैश्विक चीनी क्षेत्र का नेतृत्व करना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह इस क्षेत्र में देश के बढ़ते कद को दर्शाता है।

आईएसओ परिषद बैठक में भाग लेते हुए भारत के खाद्य सचिव श्री संजीव चोपड़ा ने कहा कि भारत 2024 में आईएसओ की अपनी अध्यक्षता की अवधि के दौरान सभी सदस्य देशों से समर्थन और सहयोग चाहता है और गन्ने की खेती, चीनी तथा इथेनॉल उत्पादन में अधिक टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने और उप-उत्पादों के बेहतर उपयोग के लिए सभी सदस्य देशों को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है। 

भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश रहा है। 

वैश्विक चीनी खपत में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी और चीनी के लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन के साथ, भारतीय चीनी रुझान वैश्विक बाजारों को बहुत प्रभावित करते हैं। 

यह अग्रणी स्थिति भारत को अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त राष्ट्र बनाती है, जो चीनी और संबंधित उत्पादों पर शीर्ष अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इसके लगभग 90 देश सदस्यहैं।

2

नम्मा कंबाला प्रतियोगिता का आयोजन बेंगलुरु

पारंपरिक भैंस दौड़, कंबाला पहली बार बंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित होगी।

कंबाला एक भैंस दौड़ है जो सर्दियों के महीनों के दौरान तटीय कर्नाटक के ज़िलों (उडुपी और दक्षिण कन्नड़) में तब आयोजित की जाती है जब किसान अपनी धान की फसल काटते हैं। 

यह दौड़ कीचड़ और जल से भरे दो समानांतर ट्रैक पर आयोजित की जाती है। 

भैंसों की प्रत्येक जोड़ी के पास ट्रैक पर जानवरों को नियंत्रित करने और आदेश देने के लिये एक जॉकी या 'कंबाला धावक' भी होगा। 

जो टीम जीतती है वह चैंपियन बनने तक उच्च राउंड के लिये क्वालीफाई करती है। 

दौड़ जीतने के लक्ष्य के अलावा दौड़ के दौरान धावक जितना संभव हो सके पानी के छींटे मारकर दर्शकों का मनोरंजन भी करता है। 

वास्तव में कुछ विजेताओं की घोषणा पानी के छींटे मारने के आधार पर भी की जाती है; इसे 'कोलू' कहा जाता है।

3

जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ मेघालय शुरू हुआ है

जल संरक्षण के संबंध में युवा पीढ़ी के बीच जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना उत्पन्न करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने ‘मेघालय वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया। 

यह पहल, जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चल रही है। 

इसका उद्देश्य बच्चों को जल संरक्षण के महत्वपूर्ण महत्व के बारे में शिक्षित करना है। 

पृथ्वी पर सबसे आर्द्र स्थानों में से एक के रूप में नामित होने के बावजूद, राज्य को अपने जल संसाधनों को संरक्षित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सालाना, मेघालय को वर्षा के माध्यम से 63 बिलियन क्यूबिक लीटर पानी प्राप्त होता है, लेकिन यह केवल 1 बिलियन क्यूबिक लीटर ही बरकरार रख पाता है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल में से 31 बिलियन क्यूबिक लीटर बांग्लादेश में प्रवाहित होता है, और इतनी ही मात्रा असम में प्रवाहित होतीहै।

4

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने राष्ट्रीय काजू दिवस पर बांग्लादेश, कतर, मलेशिया, और अमेरिका देशों के लिए काजू निर्यात की सुविधा प्रदान की

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन एक संगठन, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने निर्यात सुविधा प्रदाता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 23 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय काजू दिवस पर बांग्लादेश, कतर, मलेशिया और अमेरिका के लिए अपने काजू निर्यात को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

बांग्लादेश को ओडिशा से काजू की अब तक की पहली खेप प्राप्त होगी। कोटे डी आइवर के बाद, भारत 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ काजू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है, इसके बाद विश्व के काजू निर्यात में वियतनाम का स्थान है। 

भारत के शीर्ष निर्यात गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, जापान और सऊदी अरब हैं। 

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के प्रमुख काजू उत्पादक राज्य हैं।

5

राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार 2022 में लौह एवं इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास श्रेणी में डॉ. रामेश्वर साह को सम्मानित किया गया

केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 22 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार (एनएमए) 2022 के समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए चार श्रेणियों में प्रतिष्ठित एनएमए 2022 से सम्मानित होने पर पांच प्रतिष्ठित धातुकर्म विशेषज्ञों को बधाई दी। 

 

प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं और श्रेणियों का उल्लेख नीचे किया गया है:-

 

डॉ. कामाची मुदाली उथांडी - लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

 

डॉ. देबाशीष भट्टाचार्जी - राष्ट्रीय धातुविज्ञानी पुरस्कार

 

डॉ.रामेश्वर साह - लौह एवं इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास

 

डॉ. निलोय कुंडू - युवा धातुविज्ञानी (पर्यावरण) पुरस्कार

 

अगिलान मुथुमनिकम - पुरस्कार यंग धातुविज्ञानी पुरस्कार

6

एम्स के अध्ययन के अनुसार, मिर्गी से पीड़ित वयस्कों में योग के अभ्यास से हीनता भावना कम हो सकती है?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्‍ली द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार योग का अभ्यास करने से मिर्गी से पीड़ित वयस्कों में हीनता की भावना कम हो सकती है। 

एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने ये जानकारी दी।

उनका कहना है कि योगाभ्यास मिर्गी से पीड़ित लोगों में मिर्गी के प्रति हीनता के विचार को कम करके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाता 

 

7

अफगानिस्तान दूतावास देश के दूतावास ने नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है

अफगानिस्तान दूतावास ने नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। 

एक बयान में, दूतावास ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि मिशन को बंद करने और मिशन के संरक्षक अधिकार को मेजबान देश को हस्तांतरित करने का निर्णय अफगानिस्तान के सर्वोत्तम हित में है। 

इसने पिछले 22 वर्षों में अफगानिस्तान को समर्थन और सहायता के लिए भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया।

8

RBI भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्री सत्य प्रकाश पाठक को प्रशासक नियुक्त किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने अभ्‍युदय कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अधिक्रमित कर भारतीय स्‍टेट बैंक के पूर्व मुख्‍य महाप्रबंधक श्री सत्‍य प्रकाश पाठक को प्रशासक नियुक्‍त किया है। 

आर. बी. आई. ने एक बयान में कहा है कि श्री पाठक 12 महीनो के कार्यकाल तक बैंक के कामकाज की निगरानी करेंगे। 

यह भी जानकारी दी है कि अभ्‍युदय सहकारी बैंक के कामकाज के निष्पादन में नवगठित सलाहकार समिति प्रशासक की मदद करेगी। 

रिजर्व बैंक ने कहा है कि अभ्‍युदय को-ऑपरेटिव बैंक की देख-रेख में कुछ कमी के मद्देनजर प्रशासक की यह नियुक्ति की गई है। 

आर.बी.आई. का कहना है कि सहकारी बैंक की गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा और मुम्‍बई आधारित इस बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में काम काज सामान्‍य रूप से करता रहेगा।

9

Robert Shetkintong, मोजाम्बिक गणराज्य देश में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे

2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री शेटकिंटोंग इस समय 2020 से इथियोपिया में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

 

 

10

54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार फिल्म ‘ओड जीता

गोवा के सिमटते समुद्र तट पर बनी ताजा और विचारोत्तेजक लघु फिल्म ‘ओड’ ने गोवा में 54वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (सीएमओटी) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। 

विजेताओं को बधाई देते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फिल्म) एवं एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री पृथुल कुमार ने फिल्म निर्माण के क्रम में सही कंटेंट को पहचानने के महत्व पर प्रकाश डाला, जो भारत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करेगा। 

‘फिल्म चैलेंज’ के हिस्से के रूप में, 75 सीएमओटी प्रतिभागियों को पांच टीमों में विभाजित किया गया था जिन्होंने 48 घंटों में ‘मिशन लाइफ’ विषय पर लघु फिल्में बनाईं

1

भारत और ऑस्ट्रेलिया देश ने नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन (राइज) नामक एक नया एक्सेलेरेटर प्रारंभ किया

भारत और ऑस्ट्रेलिया में सर्कुलर इकोनॉमी प्रौद्योगिकियों और समाधानों पर काम करने वाले स्टार्टअप और छोटे से मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को दोनों देशों के बीच अवसरों का पता लगाने के लिए नए एक्सेलेरेटर कार्यक्रम से लाभ होगा।

इस एक्सेलेरेटर को अवसरों के नए दरवाजे खोलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एआईएम, नीति आयोग ने ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप्स को मदद के लिए रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन (राइज) नामक एक नया एक्सेलेरेटर प्रारंभ किया।

इंडिया ऑस्ट्रेलिया राइज़ एक्सेलेरेटर को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी सीएसआईआरओ और भारत सरकार की प्रमुख पहल अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के बीच साझेदारी में वितरित किया गया है।

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देनाहै।

2

भारत देश ने ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ (VOGSS) की मेजबानी की

भारत ने हाल ही में वर्चुअल प्रारूप में दूसरे ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ (VOGSS) की मेजबानी की।

पहला शिखर सम्मेलन 12-13 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया था।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का प्रयोग पहली बार 1969 में एक वामपंथी अमेरिकी लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता कार्ल ओग्लेस्की द्वारा किया गया था, जिसने बाद के दशकों में लोकप्रियता हासिल की।

3

मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता डॉ. मथवराज एस

हाल ही मे इसरो के राव सैटेलाइट सेंटर के डॉ. मथवराज एस मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता बन गए हैं।

इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, जो वर्तमान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सर्वोच्च नकद पुरस्कार है, और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है।

उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के पावर्ड डिसेंट प्रक्षेप पथ को डिजाइन किया। यह पुरस्कार गोवा सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

4

सीडीसी-डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 11 लाख बच्चे खसरा टीके की पहली खुराक लेने से चूक गए

2022 में, भारत में अनुमानित 11 लाख बच्चे खसरे के टीके की पहली महत्वपूर्ण खुराक लेने से चूक गए।

सीडीसी-डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन 37 देशों में शामिल है, जहां 2022 में बड़े या विघटनकारी प्रकोप देखे गए, लगभग 40,967 खसरे के मामले दर्ज किए गए।

यह भारत को उन 10 देशों में शामिल करता है जहां ऐसे बच्चों की संख्या सबसे अधिक है जिन्हें पहला टीका नहीं मिला

5

एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर मिशन ESA अंतरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित

 

वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के रात्रि आकाश में एक हल्की हरी चमक का पता लगाया है जिसे हमारी मानवीय आँखों से देखा जा सकता है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर मिशन ने मंगल ग्रह की परिक्रमा करते हुए ऑप्टिकल स्पेक्ट्रम में प्रकाश से भरे मंगल ग्रह के रात के आकाश को देखा।

वैज्ञानिकों के अनुसार, ध्रुवीय क्षेत्रों में प्रकाश इतना उज्ज्वल है कि यदि रात का आकाश बादलों से मुक्त हो तो मानव खोजकर्ताओं को इसे देखने की संभावना है।

6

‘48 घंटे फिल्म चुनौती' की शुरूआत इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) इवेंट में की गई

 

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गोवा में भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो पहल के अंतर्गत 48 घंटे के फिल्‍म मेकिंग चैलेंज का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

श्री ठाकुर ने कहा कि 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो एक ऐसा मंच है जहां युवा कलाकारों को भविष्य में अग्रणी फिल्मकार और कलाकार के रूप में स्वयं को ढालने का अवसर मिलेगा।

उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो में शामिल युवा मणिपुर, ओडिसा और मध्य प्रदेश सहित 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं

7

State of the Cryosphere 2023 रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन ध्यान में लेकर विशेष प्रकाश डाला गया है

हाल ही में जारी State of the Cryosphere 2023 रिपोर्ट में पृथ्वी के जमे हुए पानी पर वैश्विक तापमान वृद्धि के गहरे प्रभावों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें जलवायु परिवर्तन के प्रति क्रायोस्फीयर की भेद्यता पर जोर दिया गया है।

यह रिपोर्ट हिमालय पर विशेष ध्यान देने के साथ उष्णकटिबंधीय ग्लेशियरों, मध्य अक्षांश ग्लेशियरों और ध्रुवीय क्षेत्रों के नुकसान सहित खतरनाक रुझानों पर प्रकाश डालती है।

8

पेरुमल मुरुगन के उपन्यास ‘Fire Bird’ ने जेसीबी पुरस्कार पुरस्कार को जीता

तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन का उपन्यास ‘फायर बर्ड’, जिसका जननी कन्नन द्वारा अंग्रेजी में कुशलतापूर्वक अनुवाद किया गया है, साहित्य के लिए 2023 जेसीबी पुरस्कार में विजयी हुआ।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा नई दिल्ली में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक के साथ की गई।

पांच सदस्यीय जूरी के अध्यक्ष, लेखक श्रीनाथ पेरूर ने ‘फायर बर्ड’ की सराहना करते हुए कहा कि मुरुगन आश्चर्यजनक विशिष्टता के साथ जमीन से जुड़ी एक सार्वभौमिक कहानी को प्रस्तुत करता है।

न केवल तमिल भाषा की लय बल्कि जननी कन्नन के अनुवाद की सराहना की गई। पेरुमल मुरुगन ने 12 उपन्यास, लघु कथाओं के छह संग्रह, कविता के छह संकलन और कई गैर-काल्पनिक पुस्तकों के साथ साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है।

उनके दस उपन्यास, जिनमें ‘सीज़न्स ऑफ़ द पाम’, ‘करंट शो’ और ‘वन पार्ट वुमन’ शामिल हैं, का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया

है।

9

2022 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दोनों प्रदान किया गया

वर्ष 2022 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी पुरस्कार 19 नवंबर को संयुक्त रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया को प्रदान किया गया।

 

जहां पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) रॉय के. जॉर्ज को यह सम्मान प्रदान किया।

10

जीआई-टैग ओनाटुकारा तिल की खेती केरल राज्य से सम्बंधित है

केरल में GI-टैग ओनाटुकारा तिल के पंजीकृत मालिक ओनाटुकारा विकास एजेंसी (OVA) इस अद्वितीय तिल किस्म की कृषि का विस्तार करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

ओनाटुकारा तिल भारत के केरल में उगाया जाने वाला एक प्रकार का तिल है। ओनाटुकारा विकास एजेंसी ने तिल की खेती का क्षेत्र 600 हेक्टेयर से बढ़ाकर 2,000 हेक्टेयर करने की योजना बनाई है।

ओनाटुकारा तिल तथा इसका तेल अपने अनूठे स्वास्थ्य संबंधी लाभों के लिये प्रसिद्ध हैं।

ओनाटुकारा तिल में मौजूद अपेक्षाकृत उच्च एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व उन मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है, जो शरीर की कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं।

इसके अतिरिक्त असंतृप्त वसा की बहुलता इसे हृदय रोगियों के लिये लाभकारी बनाती है।

1

सैन्य एक्सरसाइज 'वज्र प्रहार' भारत और यूएसए देश की बीच आयोजित किया जाता

भारत और यूएसए के बीच आयोजित किये जाने वाले विशेष सैन्य एक्सरसाइज "वज्र प्रहार के 14वें संस्करण का आयोजन उमरोई,मेघालय में आयोजित किया जा रहा है. 

वज्र प्रहार एक्सरसाइज भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के विशेष बलों के बीच आयोजित एक संयुक्त अभ्यास है.

इस एक्सरसाइज का पहला संस्करण वर्ष 2010 में भारत में आयोजित किया गया था.

2

'अटल इनोवेशन मिशन' सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया देश के साथ समझौता किया

'अटल इनोवेशन मिशन' नीति आयोग ने ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए नया एक्सेलेरेटर लॉन्च किया है.

नए एक्सेलेरेटर के रूप में रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन (आरआईएसई) को लांच किया गया. 

'अटल इनोवेशन मिशन' देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है

3

'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' 2023 का आयोजन गुजरात में जा रहा है?

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने गुजरात साइंस सिटी, अहमदाबाद में ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 का उद्घाटन किया. 

'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है. 

इसका उद्देश्य देश को मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाना है.  

4

इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय वीर दास

अभिनेता-कॉमिक वीर दास अपने नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी कैटेगरी में अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (International Emmy Award) जीता है.

वह, यह अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए है. 51वां इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया.

इस अवार्ड शो का आयोजन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (आईएटीएएस) द्वारा किया गया

 

5

हाल ही में यूरोपीय देश लक्ज़मबर्ग के नए प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन

यूरोपीय देश लक्ज़मबर्ग के नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व वित्त मंत्री ल्यूक फ्रीडेन (Luc Frieden) को चुना गया है. 

वहीं गाइल्स रोथ को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है. 

लक्ज़मबर्ग एक छोटा यूरोपीय देश है, जो बेल्जियम, फ़्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है

6

अभ्यास मित्र शक्ति-2023 भारत और श्रीलंका देश के बीच आयोजित किया गया

हाल ही मे भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ” मित्र शक्ति-2023” का नौवां संस्करण पुणे में शुरू हुआ है। 

भारतीय दल में 120 कर्मी हैं, जिनमें मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं। 

श्रीलंका की ओर से, 53 इन्फैंट्री डिवीजन के कर्मी भाग ले रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त, भारतीय वायु सेना के 15 और श्रीलंकाई वायु सेना के पांच व्यक्ति भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

7

2023 तक, चीन दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषक है

हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देने वाले उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक समझौते का अनावरण किया हैं । 

यह घोषणा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ऐतिहासिक रूप से जलवायु प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता और चीन, जो वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े प्रदूषक का खिताब रखता है, शामिल है।

संयुक्त रूप से, वे वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लगभग 38% के लिए जिम्मेदार हैं।

8

एफएओ संस्था ने ‘रेत और धूल तूफान: कृषि में शमन, अनुकूलन, नीति और जोखिम प्रबंधन उपायों के लिए एक गाइड’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की?

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसका शीर्षक है -”रेत और धूल भरी आंधियां: कृषि में शमन, अनुकूलन, नीति और जोखिम प्रबंधन उपायों के लिए एक मार्गदर्शिका”, रेत और धूल भरी आंधियां कृषि में 17 सतत विकास लक्ष्यों में से 11 को प्राप्त करना मे एक महत्वपूर्ण बाधा उत्पन्न करती हैं। 

रेत और धूल भरी आंधियां मौसम संबंधी घटनाएं हैं जिनमें शक्तिशाली और अशांत हवाएं शामिल होती हैं जो कई छोटे कणों को महत्वपूर्ण ऊंचाई तक उठाती हैं।

 

 

9

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आधिकारिक तौर पर अकेलापन स्थिति को गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के रूप में मान्यता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आधिकारिक तौर पर अकेलेपन को एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य चिंता के रूप में मान्यता दी है और इस व्यापक मुद्दे से निपटने के लिए कई प्रयास शुरू किए हैं। 

 

डब्ल्यूएचओ ने समस्या के समाधान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय आयोग का गठन किया है, जिसमें नेतृत्व की भूमिका अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति और अफ्रीकी संघ आयोग में युवा दूत चिडो मपेम्बा ने संभाली है।

 

10

ज़ोरावर लाइट टैंक परियोजना DRDO और लार्सन एंड टुब्रो के बीच एक सहयोगात्मक पहल है

भारतीय अधिकारियों ने पूरे ज़ोरावर लाइट टैंक परियोजना के लिए अमेरिकी कमिंस इंजन के उपयोग को बनाए रखने का विकल्प चुना है। 

मूल रूप से, इस परियोजना का उद्देश्य एक जर्मन इंजन को शामिल करना था, लेकिन जर्मन निर्यात नियंत्रण मंजूरी, जिसे BAFA मंजूरी के रूप में जाना जाता है, की कमी के कारण इसमें देरी का सामना करना पड़ा।

परिणामस्वरूप, अमेरिकी इंजन के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

ज़ोरावर लाइट टैंक डीआरडीओ और वाणिज्यिक कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के बीच एक सहकारी पहल है।

11

लक्जमबर्ग के नए प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर ल्यूक फ्रीडेन को बधाई दी है। 

लक्ज़मबर्ग की मध्य-दक्षिणपंथी क्रिश्चियन सोशल पीपल्स पार्टी (सीएसवी) 19 नवंबर 2023 के आम चुनाव में विजेता के रूप में उभरकर सामने आए, जबकि प्रधानमंत्री जेवियर बेट्टेल के सत्तारूढ़ उदारवादी गठबंधन, पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में विफल रहा। 

लक्जमबर्ग पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी के साथ सीमा साझा करता है।

1

‘9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023’ का मेजबान हरियाणा

2023 के लिए 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2024 तक फरीदाबाद, हरियाणा में होने वाला है। 

इस संस्करण की थीम “अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक आउटरीच” पर केंद्रित है। 

यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आईआईएसएफ 2023 में प्रतिभागियों और आम जनता को लाभ प्रदान करने वाली वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 17 थीम होंगी।

2

खबरों में देखा गया ‘स्टॉपगैप खर्च बिल’ अमेरिका देश से संबंधित

14 नवंबर को, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने छुट्टियों के मौसम के दौरान सरकारी शटडाउन को रोकने के लिए डिज़ाइन किए गए एक अस्थायी व्यय विधेयक को मंजूरी दे दी। 

विधेयक सीनेट में जाएगा और इसके पारित होने पर इसे राष्ट्रपति जो बिडेन के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकारी फंडिंग 17 नवंबर को समाप्त होने वाली है।

3

WMO संस्था वार्षिक ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन जारी करती

19वें वार्षिक ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के अनुसार, 2022 में वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैस सांद्रता अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई, और इस वृद्धि की प्रवृत्ति के रुकने का कोई संकेत नहीं है। 

संयुक्त राष्ट्र की एक शाखा, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने बताया है कि पिछले वर्ष, जलवायु वार्मिंग के लिए जिम्मेदार तीन प्राथमिक ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड का स्तर रिकॉर्ड-तोड़ स्तर पर पहुंच गया था।.

4

यूके देश “रवांडा योजना” से सम्बंधित है

पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा अप्रैल 2022 में शुरू की गई “रवांडा योजना” का उद्देश्य शरण चाहने वालों को यूरोप से इंग्लैंड के दक्षिणी तटों तक चैनल के पार 20-मील (32 किमी) की खतरनाक यात्रा करने से हतोत्साहित करना था। 

हालाँकि, यूके सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि शरण चाहने वालों को रवांडा भेजने की सरकार की योजना अवैध थी, जिससे छोटी नावों के माध्यम से आगमन को रोकने के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा।

 

5

54वें ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आयोजन गोवा राज्य में किया जा रहा

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आयोजन गोवा में किया जा रहा है. 

इसका उद्घाटन बम्बोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया गया. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 9 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें 270 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. ठाकुर हर साल आईएफएफआई के साथ आयोजित होने वाले फिल्म बाजार का भी उद्घाटन किया.

 

6

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का टाइटल ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीता

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का ख़िताब जीत लिया. 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप का टाइटल जीता है.  

7

कोटक महिंद्रा बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में अशोक वासवानी नियुक्त किया गया

कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड ने बैंक के निदेशक, प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में अशोक वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. 

पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी. 

वासवानी ब्रिटेन के बार्कलेज बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके

8

बृजिंदर नाथ गोस्वामी का हाल ही में निधन हो गया, वह एक प्रसिद्ध इतिहासकार थे

प्रसिद्ध इतिहासकार और आलोचक बृजिंदर नाथ गोस्वामी का निधन हो गया. वह 90 वर्ष के थे. 

उन्होंने कला पर 27 किताबें लिखीं, उनकी आखिरी किताब, "द इंडियन कैट: स्टोरीज़, पेंटिंग्स, पोएट्री, एंड प्रोवर्स" थी. उन्हें पद्म भूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था.   

 

9

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन सम्मानित किया गया

वर्ष 2022 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार संयुक्त रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन को प्रदान किया गया. 

यह अवार्ड भारत में कोविड-19 योद्धाओं के अथक प्रयासों को एक श्रद्धांजलि है. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1986 में की गयी थी.   

10

72वीं मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस निकारागुआ देश की रहने वाली

मिस निकारागुआ शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) को 72वीं मिस यूनिवर्स के रूप में चुना गया.

वहीं थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन क्रमशः प्रथम और द्वितीय उपविजेता रही. 

शेन्निस पलासियोस ने मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में भी निकारागुआ का प्रतिनिधित्व किया था. इसका आयोजन अल सल्वाडोर में किया गया.   

 

 

1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एरोस्पेस और विमानन विषय पर वर्ष 2047 में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में वर्ष 2047 में एरोस्‍पेस और विमानन विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया वैमानिकी उत्‍कृष्‍टता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

उद्घाटन सत्र में भारत में एयरोस्पेस और विमानन यात्रा के 75 वर्षों पर एक सार-संग्रह के साथ-साथ विज़न दस्तावेज़ 2047 का विमोचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में पिछले 75 वर्षों में इस क्षेत्र में भारत की प्रगति यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

जिसमें उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति और दूरदर्शी लोगों की भूमिका का प्रदर्शन होगा। इसमें गणमान्य व्यक्तियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप और छात्रों सहित करीब डेढ हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।

75 से अधिक स्टार्ट-अप सहित लगभग 200 उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रदर्शनी में स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

2

प्रधानमंत्री मोदी ने वायस ऑफ़ ग्‍लोबल साउथ समिट आयोजन का नेतृत्त्व किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वॉयस ऑफ़ ग्‍लोबल साउथ 21वीं सदी में बदलते विश्‍व का प्रतिनिधित्‍व करने वाला अनोखा मंच है।

वॉयस ऑफ़ ग्‍लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन के आरंभिक सत्र में वर्चुअल माध्‍यम से श्री मोदी ने कहा कि ग्‍लोबल साउथ यानी दक्षिणी गोलार्ध के सभी राष्‍ट्रों के समन्वित प्रयासों के कारण इस क्षेत्र की आवाज को सही महत्‍व मिला है।

उन्‍होंने कहा कि दक्षिणी गोलार्ध की 100 से अधिक देशों की प्राथिमकताएं एकसमान हैं।

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्‍यम से दक्षिणी गोलार्ध उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र- दक्षिण का भी उद्घाटन किया।

विकास और ज्ञान साझा करने की पहल- दक्षिण केन्‍द्र दक्षिणी गोलार्ध के समक्ष विकासात्‍मक चुनौतियों पर अनुसंधान करेगा और इन चुनौतियों के व्‍यावहारिक समाधान तलाशेगा।

भारत ने वर्चुअल प्रारूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित देशों के रूप में जाना जाता है।

ये देश मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं। इनमें से कई देश 1960 और 1970 के दशक तक पश्चिमी यूरोपीय औपनिवेशिक का हिस्सा रह चुके हैं।

ग्लोबल साउथ दुनिया की 85 फीसदी से अधिक आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 40 फीसदी का प्रतिनिधित्व

करता है

3

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेड्रो सांचेज स्पेन के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई

स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज गुरुवार को संसदीय मतदान में बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री चुन लिए गए।

इसके साथ ही उनके लिए नई वामपंथी गठबंधन सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

समाजवादी सांचेज को संसद के 350 सीट वाले निचले सदन में 179 सांसदों का समर्थन प्राप्त है

4

अमरीका और चीन के बीच सैन्य-से-सैन्य संचार को फिर से शुरू करने का निर्णय तनाव कम करने के प्रयास है

अमरीका और चीन बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयास में सैन्य-से-सैन्य संचार फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कैलिफोर्निया में चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग से मुलाकात के बाद यह घोषणा की ।

श्री बाइडेन ने यह भी कहा कि दोनों नेता एक दूसरे के साथ सीधा संचार स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।

पिछले साल तत्कालीन अमरीकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य-से-सैन्य संचार बंद कर दिया गयाथा।

5

मॉलदीव के आठवें राष्‍ट्रपति के रूप में डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइजु शपथ ली है

डॉक्‍टर मोहम्‍मद मुइजु ने माले में आयोजित कार्यक्रम में मॉलदीव के आठवें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली।

उप-राष्‍ट्रपति हुसैन मोहम्‍मद लतीफ ने भी अपने पद की शपथ ली।

मॉलदीव के मुख्‍य न्‍यायाधीश अहमद मुथासिम अदनान ने दोनों को शपथ दिलाई।

6

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस्तीफा दे दिया है, उनकी जगह मीरा मुराती नए अंतरिम CEO बनेंगे

चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने को-फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है।

OpenAI ने इसकी जानकारी दी। ऑल्टमैन के बाहर निकलने के साथ, चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) मीरा मुराती अंतरिम CEO की भूमिका निभाएंगी। कंपनी परमानेंट CEO की सर्च भी जारी रखेगी।

इसके अलावा, ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन बोर्ड के चेयरमैन के रूप में पद छोड़ देंगे।

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड ओपनएआई एक प्राइवेट रिसर्च लैब है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलप करती है।

इसकी स्थापना 2015 में ऑल्टमैन, एलन मस्क (जो अब ओपनएआई के बोर्ड में नहीं हैं) और अन्य लोगों ने एक नॉन-प्रॉफिट आर्गनाइजेशन के रूप मेंकी थी।

7

संस्कृति मंत्रालय भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन बीएनेल कार्यक्रम का आयोजन लाल किले में कर रहा

संस्कृति मंत्रालय लाल किले पर भारत कला, वास्तुकला और डिजाइन बीएनेल 2023 का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्घाटन 8 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

इसका उद्देश्‍य कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।

उद्घाटन और वीआईपी पूर्वावलोकन के बाद, 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और कला बाजार के साथ प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी और यह जनता के लिए खुली रहेंगी।

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, वास्तुकारों और डिजाइनरों के मुख्य भाषण, सार्वजनिक कला प्रतिष्ठान, कला बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम बीएनेल के प्रमुख आकर्षण हैं।

बीएनेल के अंतर्गत लगने वाले मंडप 31 मार्च 2024 तक प्रदर्शित रहेंगे।

इंटरनेशनल म्‍यूजियम एक्सपो और फेस्‍टीवल ऑफ लाइब्रेरीज जैसे पिछले कार्यक्रमों की सफलता के आधार पर, बीएनेल एक प्रमुख वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजित करने का इच्‍छुक है, जिसकी तुलना वेनिस, साओ पाउलो और दुबई के कार्यक्रमों से होसके।

8

आईएनएस सुमेधा ने अटलांटिक महासागर समुद्री क्षेत्र में गिनी समुद्री डकैती रोधी गश्ती का संचालन किया है

भारतीय नौसेना पोत सुमेधा एक विस्तारित तैनाती पर है और वर्तमान में अफ्रीका के पश्चिमी तट के साथ अटलांटिक महासागर में काम कर रहा है।

इस अवधि के दौरान, आईएनएस सुमेधा ने गिनी की खाड़ी (जीओजी) में 31 दिनों की समुद्री डकैती रोधी गश्त का संचालन किया।

इस महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की यह दूसरी गश्त है। सितंबर-अक्टूबर 2022 में भारतीय नौसेना पोत तरकश ने गिनी की खाड़ी में पहली समुद्री डकैती रोधी गश्त शुरू की थी।

यह क्षेत्र भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण है।

सुमेधा की तैनाती से सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ द्विपक्षीय संपर्क बनाना सुनिश्चित हुआ।

9

'नेस्ट' क्या है और इसका एक पर्यावरण-अनुकूल रेटिंग और प्रमाणन पहल मुख्य उद्देश्य है

घरेलू आवास क्षेत्र में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय उद्योग परिसंघ का एक हिस्सा, इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने ‘नेस्ट’ नामक एक नई रेटिंग और प्रमाणन पहल शुरू की है।

IGBC चेन्नई चैप्टर के अध्यक्ष अजीत कुमार चोरडिया ने वार्षिक सम्मेलन की घोषणा के दौरान पर्यावरण-अनुकूल रेटिंग और प्रमाणन पहल ‘नेस्ट’ का अनावरण किया।

यह सम्मेलन 23 से 25 नवंबर तक चेन्नई ट्रेड सेंटर, नंदमबक्कम में होने वाला है।

वार्षिक IGBC ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2023, जो एक दशक के बाद चेन्नई लौट रही है, शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्य से एक टिकाऊ भवन वातावरण बनाने में सहयोग करने के लिए निर्माण उद्योग में हितधारकों के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी।

10

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड दुनिया का पहला शिप-टू-शिप एलएनजी ट्रांसफर पूरा किया

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने शिपिंग लागत को कम करने और उत्सर्जन में उल्लेखनीय कटौती करने के लिए दुनिया के पहले जहाज-से-जहाज तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) हस्तांतरण को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है।

गेल ने अमरीका से एलएनजी लाने के लिए हाल ही में कैस्टिलो डि सैंटिस्टेबन जहाज से समझौता किया था।

इन जहाज ने जिब्राल्टर में ही एलएनजी को कतरगैस के अल गराफा जहाज पर ट्रांसफर कर दिया और वापस अमेरिका लौट गया.

वहां से अल गराफा एलएनजी को गुजरात के दाहेज पोर्ट पर लेकर आया। इस नए सिस्टम ने करीब 8736 नॉटिकल मील यात्रा और 7000 टन CO2 उत्सर्जन की बचत की।

साथ ही गैस भी भारत में 54 के बजाय सिर्फ 27 दिन में आ गई और गेल इंडिया को भी लगभग 1 मिलियन डॉलर की बचत हुई।

गेल ने कुछ महीनों पहले ही वाराणसी में गंगा नदी पर तैरता हुआ सीएनजी स्टेशन बनाया था।

यह स्टेशन सीएनजी से चलने वाली नावों में फ्यूल भर सकता है। इस नवीन प्रयोग के लिए कंपनी को ‘इनोवेशन अवॉर्ड- इंडिया एंड मिडस्ट्रीम प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दियागया था।

 

1

झारखंड का गठन भारत के 28वें राज्य के रूप में 2000 वर्ष हुआ

हर साल 15 नवंबर को पूरे राज्य में झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

इसका गठन 15 नवंबर 2000 को 28वें राज्य के रूप में हुआ था। इससे पहले, राज्य बिहार के दक्षिणी हिस्से का हिस्सा था।

 

2

शिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक 2023 का मेजबान अमेरिका देश

वर्तमान में लीडर्स वीक के लिए एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) ,अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित हो रहा है, जो 11 नवंबर को शुरू हुआ और 17 नवंबर को इकोनॉमिक लीडर्स रिट्रीट के साथ समाप्त होगा।

बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक साल में पहली बार चीनी नेता शी जिनपिंग से मुलाकात की और अमेरिका-चीन संबंधों और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की।

 

3

माउंट एटना, जो खबरों में था, इटली देश में स्थित

इटली में माउंट एटना, जो दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है, ने पिछले वर्ष अपने विस्फोट के कारण लोगों की चिंताएँ बढ़ा दी थीं।

इस ज्वालामुखीय गतिविधि का एक लंबा इतिहास है, जिसमें 1500 ईसा पूर्व के रिकॉर्ड किए गए विस्फोट हैं, ओर अब तक कुल मिलाकर 200 से अधिक विस्फोट हुए हैं।

4

नीरज चोपड़ा भारतीय को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया है

हाल ही मे ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया।

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा भारतीय प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने गए पांच एथलीटों में से एक हैं ।

अंतिम सूची में अन्य पुरुष एथलीट यूएसए के रयान क्राउसर (शॉट पुट), स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस (पोल वॉल्ट), केन्या के केल्विन किप्टम (मैराथन) और यूएसए के नूह लायल्स हैं।

 

 

5

JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कर्नाटक के केनी बंदरगाह के लिए ठेके को 4,119 करोड़ रुपये रुपये में प्राप्त किया

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर्नाटक के केनी बंदरगाह पर सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर हर मौसम के अनुकूल, गहरे पानी, हरित क्षेत्र वाला बंदरगाह विकसित करने का ‘आवंटन पत्र’ मिला है।

 

यह ठेका 4,119 करोड़ रुपये का है। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बयान में कहा कि प्रस्तावित केनी पोर्ट में केप-आकार के जहाजों को संभालने के लिए आधुनिक पर्यावरण-अनुकूल मशीनीकृत सुविधाएं होंगी।

बयान में कहा गया है कि शुरुआत में, प्रस्तावित बंदरगाह की क्षमता 30 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) होगी और लंबे समय में इसमें काफी वृद्धि होने की संभावना है।

बयान में कहा गया है कि केनी पोर्ट की परिकल्पना, उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में पश्चिमी तट पर सभी प्रकार के कार्गो को संभालने वाले हर मौसम वाले, नए, मल्टी-कार्गो, डायरेक्ट बर्थिंग, गहरे पानी के वाणिज्यिक बंदरगाह के रूप में की गई है, जो बेल्लारी, होसपेटे, हुबली, कालाबुरागी और दक्षिण महाराष्ट्र को कवर करने वाले क्षेत्र में उद्योगों को सेवा प्रदान करेगा।

6

विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया.

50वें छक्के साथ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ और जाने माने सिक्स हिटर क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे.

विश्व कप में पूरा किया छक्के का अर्धशतक

अब भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

भारतीय कप्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन स्कोर किए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

इन 4 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं.

क्रिस गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने महज़ 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं।

रोहित शर्मा छक्के लगाने के अलावा रन बनाने के मामले में भी क्रिस गेल से आगे हैं।

रोहित शर्मा ने 27 पारियों में 61.12 की औसत से 1528 रन स्कोर कर लिए हैं। जबकि क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35.93 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित विश्व कप इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (44 पारियों में 2,278 रन, छह शतक और 15 अर्द्धशतक

के साथ) हैं।

7

तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने शिवाजी स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया।

एक मनोरम खेल माहौल में, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने शिवाजी स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया।

यह समारोह उस कार्यक्रम की रोमांचक शुरुआत थी जो देश भर से सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का वादा करता है।.

 

8

37 वें राष्ट्रीय खेलों 2023 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का अवार्ड श्री हरि नटराजने जीता

नेशनल गेम्स 2023, ओलंपिक से प्रेरित भारत का अपना मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है। इसे गोवा के पांच शहरों - मापुसा, मडगांव, पंजिम, पोंडा और वास्को में आयोजित किया गया था।

ओलंपिक तैराक श्रीहरि नटराज (आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) को 37वें नेशनल गेम्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया, जबकि जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले और प्रणति नायक (चार स्वर्ण और एक रजत प्रत्येक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया।

 

9

37 वें राष्ट्रीय खेलों 2023 में सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का अवार्ड जीता प्रणति नायक और संयुक्ता प्रसेन काले

ओलंपिक तैराक श्रीहरि नटराज (आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) को 37वें नेशनल गेम्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया, जबकि जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले और प्रणति नायक (चार स्वर्ण और एक रजत प्रत्येक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया।

 

10

37 वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में महाराष्ट्र राज्य पहले स्थान पर रहा

महाराष्ट्र ने 228 पदकों - 80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य - के साथ नेशनल गेम्स 2023 मेडल टैली में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए राजा भालिंद्र सिंह ट्रॉफी जीती, जो नेशनल गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को दी जाती है।

महाराष्ट्र आखिरी बार 1994 में राष्ट्रीय खेल की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।

11

भारत सरकार द्वारा विश्व मात्स्यिकी सम्मेलन भारत 2023 अहमदाबाद आयोजित किया जा रहा है

मछुआरों और मछली पालकों और अन्य हितधारकों के योगदान और उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने तथा मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए भारत सरकार का मत्स्य पालन विभाग विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर वैश्विक मत्स्य सम्मेलन भारत 2023 का आयोजन कर रहा है।

दो दिवसीय यह सम्‍मेलन 21 और 22 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के गुजरात साइंस सिटी में आयोजित किया जाएगा। सम्‍मेलन का विषय 'मत्स्य पालन और जलीय कृषि धन का उत्‍सव मनाएं' होगा।

1

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली खिलाड़ी ने बनाया है

ICC पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में आयोजित किया जा रहा है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

कोहली वर्तमान में क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

10 मैचों में 711 रन के साथ, कोहली ने एक संस्करण में सर्वाधिक रनों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दियाहै.

 

2

'भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव' 2023 का आयोजन फरीदाबाद किया जायेगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 का 9वां संस्करण 17 से 20 जनवरी, 2024 तक फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित किया जाएगा.

इस बार का थीम ''अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक आउटरीच'' है.

आईआईएसएफ, विज्ञान भारती के सहयोग से विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल है

3

'वर्ल्ड फिलॉसफी डे' 2023 इस वर्ष 16 नवम्बर मनाया जा रहा

वर्ल्ड फिलॉसफी डे या विश्व दर्शन दिवस (World Philosophy Day) हर साल नवंबर के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है, इस बार यह 16 नवम्बर को मनाया जा रहा है.

साल 2005 में, भविष्य के समाज को आकार देने में दर्शनशास्त्र के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने के लिए, यूनेस्को ने विश्व दर्शन दिवस मनाने की शुरुआत की थी.

इस वर्ष का थीम "बहुसांस्कृतिक विश्व में दार्शनिक प्रतिबिंब" (Philosophical Reflection in a Multicultural World) है.

 

 

4

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'एक्सरसाइज मित्र शक्ति-2023' का आयोजन भारत और श्रीलंका देश के साथ किया जा रहा है

संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्सरसाइज मित्र शक्ति-2023" (Exercise MITRA SHAKTI-2023) के 9वें संस्करण का आयोजन पुणे, भारत में किया जा रहा है.

इसका आयोजन 16 से 29 नवंबर 2023 तक किया जायेगा. इसमें भारत का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है.

5

'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' के दूसरे संस्करण की मेजबानी भारत देश करेगा

'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' (Voice of Global South Summit) के दूसरे संस्करण का आयोजन भारत की मेजबानी में किया जायेगा.

शिखर सम्मेलन, भारत की अध्यक्षता के दौरान G20 बैठकों में लिए गए निर्णयों को वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ साझा करने पर केंद्रित होगा.

वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के पहले संस्करण की मेजबानी इस साल जनवरी महीने में भारत ने वर्चुअल फॉर्मेट में कीथी.

6

राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रतिवर्ष 16 नवंबर मनाया जाता

भारत में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है.

इस दिवस की शुरुआत भारतीय प्रेस परिषद द्वारा किया गया था. इसकी शुरुआत साल 1977 ने की गयी थी.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2023 का थीम "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया" (Media in the Era of Artificial Intelligence) है.

7

भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी सहयोग से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की शुरुआत करने जा रहा है

भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी के सहयोग से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की शुरुआत करने जा रहा है.

'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है.

यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करते हुए, सर्कुलर मार्ग मुंबई, पुणे, सोलापुर, गुंतकल, रेनिगुंटा, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, कोचुवेली जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को कवर करेगा.

 

8

सिल्क्यारा सुरंग, जो खबरों में थी, उत्तराखंड राज्य में स्थित

हाल ही मे राज्य के उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग ढह गई।

ओर उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग में 40 मजदूरों के फंसने के बाद सुरंग से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

सुरंग 12000 करोड़ रुपये की चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है।

 

9

‘ट्रांसपोर्टर-9 मिशन’ अमेरिका देश से सम्बंधित है

हाल ही मे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से ट्रांसपोर्टर-9 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

स्पेसएक्स मिशन की जानकारी के अनुसार, यह फाल्कन 9 स्टेज बूस्टर का 12वां लॉन्च और लैंडिंग है।

 

 

10

OBI समावेशन सूचकांक में भारत का स्थान 117

संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अदरिंग एंड बिलॉन्गिंग इंस्टीट्यूट (ओबीआई) द्वारा प्रकाशित समावेशन सूचकांक में भारत दुनिया के 129 देशों की सूची में 117वें स्थान पर है। बांग्लादेश (106) और इज़राइल (115) जैसे छोटे देश भारत से बेहतर स्थिति में हैं।

सूचकांक कई उपायों का उपयोग करके जाति, धर्म, लिंग, यौन अभिविन्यास, विकलांगता और सामान्य जनसंख्या के संदर्भ में समावेशिता की जांच करता है।

भारत धार्मिक समावेशन में अंतिम (129), लिंग में 121वें, विकलांगता में 108वें, नस्ल में 87वें, सामान्य जनसंख्या में 40वें और एलजीबीटीक्यू में 39वें स्थान पर था। न्यूजीलैंड लगातार दूसरे वर्ष सूचकांक में पहले स्थान पर रहा।

1

‘नॉलेज, हेल्थकेयर, इनोवेशन और रिसर्च (KHIR) कर्नाटक किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित है

कर्नाटक सरकार का लक्ष्य प्रस्तावित खिर शहर में 80,000 नौकरियां पैदा करने के अलावा स्वास्थ्य सेवा, नवाचार और ज्ञान क्षेत्रों में 40,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना है।

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक ज्ञान, स्वास्थ्य देखभाल, नवाचार और अनुसंधान (केएचआईआर) शहर के विकास की संकल्पना के लिए उद्योग थिंक टैंक से मुलाकात की। नया निवेश क्षेत्र बेंगलुरु से 60 किमी के भीतर 2,000 एकड़ में फैला होगा।

2

खबरों में नजर आए कार्लो रोवेल्स भौतिक विज्ञानी पेशे से जुड़े हैं

इतालवी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी कार्लो रोवेल्स का दावा है कि ‘ब्रह्मांड का निर्माण एक बड़े उछाल के कारण हुआ होगा।

डॉ. रोवेली के नवीनतम कार्य, व्हाइट होल्स: इनसाइड द होराइजन में, वह ब्लैक होल के विपरीत – व्हाइट होल के सैद्धांतिक अस्तित्व की व्याख्या करते हैं।

जबकि ब्लैकहोल को सभी पदार्थों का अंतिम कब्रिस्तान माना जाता है, जहां से कुछ भी, यहां तक कि प्रकाश भी, बच नहीं सकता है। दूसरी ओर, व्हाइट होल एक नए ब्रह्मांड का निर्माण कर सकते हैं।

3

भारत और न्यूजीलैंड वनडे विश्व कप 2023 के नॉकआउट सेमीफाइनल के लिए योग्य हैं। सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले दो अन्य देश दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया

मेज़बान भारत इवेंट के ग्रुप चरण के दौरान स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहेगा, क्योंकि उसने नॉकआउट सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से निपटने के लिए जगह पक्की कर ली है।

दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन होगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगे।

4

‘AAINA डैशबोर्ड फॉर सिटीज़’ पोर्टल आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा ‘AAINA डैशबोर्ड फॉर सिटीज़’ पोर्टल को लाइव कर दिया गया है।

देश भर के शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) पोर्टल पर एक सरल डेटा प्रविष्टि फॉर्म के माध्यम से नियमित आधार पर स्वेच्छा से अपना प्रमुख डेटा जमा करने के लिए इस पहल में भाग ले सकते हैं।

डैशबोर्ड समान रूप से स्थित शहरों की तुलना करने और शहरों के बीच सहकर्मी शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक उपकरण के रूप में काम करेगा।

5

माउंट एवरेस्ट के पास 21,500 फीट से स्काईडाइव करने वाली पहली महिला शीतल महाजन

भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाकर स्काईडाइव करने वाली पहली महिला बन गयी है.

जिसके बाद वह 17,444 फीट की ऊंचाई पर 'कालापत्थर' चोटी पर उतरी. वह एक प्रसिद्ध भारतीय स्काइडाइवर हैं, जिनके पास कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड हैं और 2001 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था.

 

6

आईसीसी के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी

पूर्व भारतीय कप्तान डायना एडुल्जी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने हाल ऑफ फेम में शामिल किया है.

उनके साथ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा को भी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है.

 डायना ने 1976 से 1993 के बीच भारत के लिए 54 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट हासिल किये थे

7

भारतीय रेलवे की "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" पहल अब 1,037 स्टेशनों पर चालू है

भारतीय रेलवे की "वन स्टेशन वन प्रोडक्ट" पहल अब देशभर के 1,037 स्टेशनों पर चालू है.

यह पहल स्थानीय लोगों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किया गया है.

यह योजना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन की गई है. योजना का पायलट प्रोजेक्ट 25 मार्च 2022 को शुरू किया गया था

.

8

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2023 (आईपीआरडी) नई दिल्ली आयोजित किया जा रहा है

भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) - 15 से 17 नवंबर 2023 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 15 नवंबर 23 को माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का मुख्य भाषण और विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों व भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष संबोधनों की एक श्रृंखला शामिल होगी, जो इस मेगा सम्मेलन (https://maritimeindia.org/indo-pacific-regional-dialogue-2023/) में होने वाले विचार-विमर्शों को व्यापक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु डिजाइन की गई है।

आईपीआरडी, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 2023 के अनुसरण में है। यह कॉन्क्लेव भारतीय नौसेना द्वारा 29 से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान गोवा में आयोजित किया गया था।

9

आईसीसी ने हाल ही में श्रीलंका देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आईसीसी ने यह निर्णय एक सदस्य के रूप में दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के कारण लिया है

 

10

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय जिनका हाल ही में निधन हो गया है

सहारा समूह के संस्थापक और अध्यक्ष सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.

1948 में बिहार के अररिया में जन्मे सुब्रत रॉय ने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की शुरुआत की थी.

11

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2023 में दिवाली लेप्चा में मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में बहादुर जवानों को संबोधित किया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं।

प्रधानमंत्री ने साल 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सैनिकों संग दिवाली मनाई थी।

वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजोरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में जम्मू संभाग के राजोरी जिला के नौशहरा में और वर्ष 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवालीमनाई थी।

 

1

‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत के गायक फाल्गुनी शाह जिसे ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह द्वारा गाए गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को 2024 ग्रैमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी में नामांकित किया गया है। 

यह गीत विश्व की भूख को कम करने की एक और संभावित कुंजी के रूप में सुपर-अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया गया था।

2

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय मंत्रालय ने ‘डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023’ जारी की

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को मंजूरी दे दी।

इसका उद्देश्य डिजिटल मीडिया क्षेत्र में अभियान चलाने के लिए सीबीसी (केंद्रीय संचार ब्यूरो) को सशक्त बनाना है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 का मसौदा भी जारी किया।

3

कोरोनेशन फूड प्रोजेक्ट, जो खबरों में देखा गया था, यूके देश से संबंधित है

किंग चार्ल्स को उनके 75वें जन्मदिन पर बिग इश्यू पत्रिका के कवर पर दिखाया जाएगा, जहां वह अपना कोरोनेशन फूड प्रोजेक्ट पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य खाद्य असुरक्षा से निपटना और अधिशेष भोजन की बर्बादी को कम करना है, जिसका आधिकारिक लॉन्च 14 नवंबर को होने वाला है। 

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित व्यक्तियों के बीच खाद्य असुरक्षा से निपटना और अनावश्यक भोजन बर्बादी की समस्या को कम करना है।

4

लोकसभा आचार समिति ने महुअ मोइत्रा संसद सदस्य के निष्कासन की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट

लोकसभा की आचार समिति ने “पूछताछ के बदले नकद” आरोप पर निचले सदन से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट अपनाई। 

शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

5

बिहार राज्य ने एक विधेयक पारित किया, जो राज्य में कुल आरक्षण को 75% तक बढ़ाता

बिहार विधानसभा ने पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को मौजूदा 50% से बढ़ाकर 65% करने के लिए सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया। 

0% आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटा के साथ, विधेयक बिहार में आरक्षण को 75% तक बढ़ा देगा। 

1992 में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ओबीसी कोटा को बरकरार रखा। हालाँकि, इसने यह भी फैसला सुनाया कि कुल कोटा कभी भी 50% से अधिक नहीं होना चाहिए।

6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदिगा समुदाय समुदाय के वर्गीकरण की मांग पर विचार के लिए केन्द्र द्वारा एक समिति गठित करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही एक समिति बनाएगी जो मदिगा समुदाय के सशक्तीकरण के लिए हर संभव तरीके अपनाएगी।

उन्होंने यह बात अनुसूचित जातियों को श्रेणीबद्ध करने की मदिगा समुदाय की मांग के संदर्भ में कही।

प्रधानमंत्री मदिगा आरक्षण पोराटा समिति की एक रैली में बोल रहे थे। मदिगा समुदाय तेलुगु राज्यों में अनुसूचित जाति के सबसे बड़े घटकों में से एक है, और अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण की मांग करता है

 

7

संसद की बैठक आमतौर पर तीन सत्रों के लिए होती

केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार, संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। 

यह नए संसद भवन में आयोजित होने वाला पहला पूर्ण सत्र भी होगा। सितंबर 2023 में पाँच दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसके दौरान लोकसभा और राज्यसभा ने औपचारिक रूप से अपनी बैठकें नए भवन में करने की घोषणा की थीं। 

भारत में कोई निश्चित संसदीय कैलेंडर नहीं है। परंपरा के अनुसार (अर्थात् संविधान द्वारा प्रदत्त नहीं), संसद की बैठक एक वर्ष में तीन सत्रों के लिये होती है। 

सबसे लंबा, बजट सत्र (पहला सत्र) जनवरी के अंत में शुरू होता है और अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह तक समाप्त होता है। 

सत्र में अवकाश का प्रावधान है ताकि संसदीय समितियाँ बजटीय प्रस्तावों पर चर्चा कर सकें। 

दूसरा सत्र तीन सप्ताह का मानसून सत्र है, जो आमतौर पर जुलाई में शुरू होता है और अगस्त में समाप्त होता है। तीसरा सत्र शीतकालीनसत्र है।

8

सर्वोच्च न्यायालय के तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है

सर्वोच्च न्यायालय के तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही उसकी न्यायिक क्षमता 34 की स्वीकृत क्षमता तक पहुँच गई, जो लंबित मामलों को देखते हुये महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (NJDG) डैशबोर्ड पर लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 80,000 के उच्च स्तर पर पहुँच गई है।

सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने माना कि लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए न्यायाधीशों का काम का बोझ काफी बढ़ गया है, जिसके कारण न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत पूर्ण संख्या होना आवश्यक है

तीन न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण और न्यायालय का अपनी पूर्ण न्यायिक क्षमता तक पहुँचना भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के साथ मेल खाता है।

 

9

अमरीका के न्‍यूयार्क शहर में दिवाली पर स्‍कूलों में पहली बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

 

अमरीका में न्‍यूयार्क के मेयर कार्यालय में उपायुक्‍त दिलीप चौहान ने दिवाली पर स्‍कूलों में पहली बार सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के न्‍यूयार्क कार्यालय के निर्णय की सराहना की है। 

श्री चौहान ने कहा कि यह फैसला भारतीय प्रवासियों और अमरीका में भारतीय समुदाय की वर्षो से की जा रही कोशिश का परिणाम है। 

उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय समुदाय ने इसके लिये काफी परिश्रम किया है। 

न्‍यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्‍स ने दिवाली के लिए जून में ही अवकाश घोषित कर दियाथा।

 

10

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने नीदरलैंड्स देश को पहली बार केले की पहली खेप का प्रायोगिक तौर पर निर्यात किया

 

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने पहली बार नीदरलैंड्स को प्रायोगिक तौर पर केले की पहली खेप का निर्यात किया।

प्राधिकरण के अध्यक्ष अभिषेक देव ने महाराष्ट्र के बारामती से इस खेप को रवाना किया। 

श्री अभिषेक ने कहा कि केले के निर्यात से अधिक मूल्य की प्राप्ति होगी और किसानों की आय बढ़ेगी।

1

10 नवंबर को मनाए जाने वाले शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का विषय “विज्ञान में विश्वास बनाना”

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह प्रतिवर्ष 9 से 15 नवंबर तक मनाया जाता है।

इसे पहली बार 1986 में अंतर्राष्ट्रीय शांति वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया गया था।

इस सप्ताह की घोषणा 1988 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाता है। इस वर्ष के उत्सव का विषय “विज्ञान में विश्वास का निर्माण”है।

 

2

‘APAAR’, जो ख़बरों में देखी गई थी, शैक्षणिक क्षेत्र से संबंधित एक रजिस्ट्री है

APAAR, ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री का संक्षिप्त रूप, भारत में कम उम्र से ही सभी छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई एक विशेष पहचान प्रणाली है। 

इस कार्यक्रम के तहत, प्रत्येक छात्र को आजीवन एपीएआर आईडी प्राप्त होगी, जो छात्रों, स्कूलों और सरकारी अधिकारियों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक शैक्षणिक प्रगति पर नज़र रखने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी। 

यह पहल ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जो 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लिया गया है।

3

भारत ने बांग्लादेश देश की नौसेना के साथ BONGOSAGAR-23 और CORPAT अभ्यास किया

हाल ही मे द्विपक्षीय अभ्यास, बोंगोसागर-23 का चौथा संस्करण और भारतीय और बांग्लादेश नौसेनाओं के

कोलंबिया के कार्टाजेना स्थित स्पिरिट ब्रांड डिक्टाडोर ने मिका को नियुक्त किया है, जो एक रोबोट के रूप में प्रकट होता है। 

 

मिका हैनसन रोबोटिक्स और डिक्टाडोर के बीच एक शोध परियोजना है। इसे कंपनी के मूल्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुकूलित किया गया है।

 

हैनसन रोबोटिक्स ने लोकप्रिय ह्यूमनॉइड रोबोट सोफिया भी बनाई। उन्नत एआई और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के साथ, मिका तेजी से और सटीक रूप से डेटा-संचालित निर्णय लेने का दावा करता है।

समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) का 5वां संस्करण बंगाल की उत्तरी खाड़ी में हुआ। 

इस अभ्यास के दौरान, दोनों नौसेनाओं के जहाजों और विमानों ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर गश्त की और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने के लिए समुद्री अभ्यास में लगे रहे।

4

दुनिया के पहले रोबोट CEO का मिका नाम है

कोलंबिया के कार्टाजेना स्थित स्पिरिट ब्रांड डिक्टाडोर ने मिका को नियुक्त किया है, जो एक रोबोट के रूप में प्रकट होता है।

मिका हैनसन रोबोटिक्स और डिक्टाडोर के बीच एक शोध परियोजना है। इसे कंपनी के मूल्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुकूलित किया गया है।

हैनसन रोबोटिक्स ने लोकप्रिय ह्यूमनॉइड रोबोट सोफिया भी बनाई। उन्नत एआई और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के साथ, मिका तेजी से और सटीक रूप से डेटा-संचालित निर्णय लेने का दावा करता है।

5

इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज भारतीय कंपनी ने ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा के लिए अमेरिका स्थित आर्चर एविएशन के साथ साझेदारी की

इंडिगो में एक प्रमुख हितधारक इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान में विशेषज्ञता वाली एक प्रमुख अमेरिकी कंपनी आर्चर एविएशन इंक के साथ सहयोग का अनावरण किया है।

इस रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य 2026 तक पूरे भारत में एक अभिनव ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा को आगे बढ़ाना और संचालित करना है

6

में, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी) योजना का शुभारंभ किया

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के तत्वावधान में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए घरेलू व्यापार भागीदारों, उद्योग संघों, शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थान के साथ भारत मंडपम में अपने संवाद के तीसरे संस्करण "बीएचईएल संवाद 3.0 - अनुसंधान से आत्मनिर्भरता की ओर, बीएचईएल की एक और पहल" का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

 

इस व्यापक स्तर के कार्यक्रम में, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने 2023-24 के लिए एमएचआई की 'वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी)' का शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत मंत्रालय के भीतर क्षमता संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री के मिशन कर्मयोगी (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) योजना के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अधिकतम शासन प्राप्त करने हेतु सभी स्तरों पर केंद्रित क्षमता-निर्माण पहल के साथ प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की गई है।

7

बिहार विधानसभा ने आरक्षण कोटा को 65% प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया

बिहार विधान परिषद ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्‍यंत पिछडी जाति तथा अन्‍य पिछडी जातिके लिए राज्‍य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण पचास से बढाकर 65 प्रतिशत करने संबंधी संशोधन विधेयक सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया।

 

विपक्षी भाजपा ने भी इसका समर्थन किया। राज्‍य विधानसभा ने कल इसे सर्वसम्‍मति से पारित किया था। यह विधेयक अब राज्‍यपाल को भेजा जायेगा।

उनकी मंजूरी के बाद यह विधेयक अधिनियम बन जायेगा। सदन में विधेयक पेश करते हुए राज्‍य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछडी जातियों को सरकारी नौकरियों में 18 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

25 प्रतिशत का अधिकतम आरक्षण अत्‍यंत पिछडी जातियों को तथा अनुसूचित जातियों को 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों को दो प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

राज्‍य में सामान्‍य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत का कोटा निर्धारित है जिसे यथावत रखा गया है।

इसलिए अब आरक्षण की कुल सीमा 75 प्रतिशत हो जायेगी और 25 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के लिए रहेगा।

8

ओलंपस" के साथ अमेज़ॅन ने GPT-4 बड़े भाषा मॉडल (large language model – LLM) में प्रवेश किया

अमेज़ॅन “ओलंपस” नामक एक उन्नत बड़े भाषा मॉडल (large language model – LLM) में भारी निवेश कर रहा है।

बताया गया है कि इस मॉडल में 2 ट्रिलियन पैरामीटर हैं, जो संभावित रूप से OpenAI के GPT-4 से आगे निकल जाएगा, जिसमें एक ट्रिलियन पैरामीटर है।

परियोजना का विवरण गुप्त रखा गया है, सूत्र गुमनाम रहकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।

जानकारी लीक होने के बाद अमेज़न ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अमेज़ॅन ने टाइटन जैसे छोटे मॉडल विकसित किए हैं और एंथ्रोपिक और AI21 Labs जैसे AI स्टार्टअप के साथ सहयोग किया है।

ये साझेदारियाँ अमेज़न की AI क्षमताओं की पहुंच AWS उपयोगकर्ताओं तक बढ़ाती हैं।

9

सेफोरा और रिलायंस रिटेल वेंचर्स की साझेदारी का मुख्य उद्देश्य लक्जरी ब्यूटी रिटेल को भारत में विकसित करना

वैश्विक सौंदर्य रिटेलर सेफोरा ने भारत में लक्जरी ब्यूटी रिटेल के भविष्य को विकसित करने और पुनः परिभाषित करने के lलिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की सहायक कंपनी रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।

यह साझेदारी आरआरवीएल को भारत में विभिन्न चैनलों पर सेफोरा की उपस्थिति का विस्तार करने के लिए विशेष अधिकार प्रदान करती है।

सेफोरा ने भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी अनूठी ब्रांड क्यूरेशन और सौंदर्य विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए 2012 में भारत में अपनी शुरुआत की।

10

भारत में वित्तीय समावेशन और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद (आईआरएमए) ने एक्सिस बैंक बैंक के साथ साझेदारी

एक्सिस बैंक और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद (आईआरएमए) ने आईआरएमए में वित्तीय समावेशन के लिए एक्सिस बैंक चेयर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह चेयर देश के लिए न्यायसंगत और टिकाऊ परिवर्तन की दृष्टि के अनुरूप, भारत में वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वित्तीय समावेशन के लिए एक्सिस बैंक चेयर की स्थापना पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है, और इसमें कई प्रमुख उद्देश्य और कार्य शामिलहैं

1

यूनेस्को ने ग्वालियर में भारत के किस शहर को 'संगीत का शहर' घोषित किया

 

यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को "संस्कृति और रचनात्मकता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता" के लिए 'संगीत का शहर' (City of Music) घोषित किया गया है.

यूनेस्को ने ग्वालियर शहर को यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में जोड़ा है.

इस नेटवर्क में शामिल होने वाले 55 नए शहरों में केरल का कोज़िकोधे भी शामिलहै.

2

'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में वेंकट नागेश्वर चलसानी नियुक्त किया गया

 

भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व उप प्रबंध निदेशक वेंकट नागेश्वर चलसानी को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के नए मुख्य कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

यह घोषणा एनएस वेंकटेश के कार्यकाल के अंत के बाद हुई, जिन्होंने तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल पूरे किए.

एएमएफआई की स्थापना साल 1995 में की गयी थी, इसका मुख्यालय मुंबई में है.

 

3

'इंडिया-यूएस डिफेंस एक्सेलेरेशन सिस्टम' की पहली निवेशक बैठक का आयोजन नई दिल्ली

'इंडिया-यूएस डिफेंस एक्सेलेरेशन सिस्टम' (India-United States Defence Acceleration Ecosystem- INDUS X) की पहली निवेशक बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया.

कार्यक्रम के दौरान INDUS-X एजुकेशनल सीरीज़ (गुरुकुल) भी लॉन्च की गई.

गुरुकुल पहल का उद्देश्य इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को अमेरिका और भारत के रक्षा इको-सिस्टम में नेविगेट करने में मदद करनाहै.

4

रेलटेल ने दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए आरईसी लिमिटेड साथ समझौता

 

रेलटेल ने दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 30,000 करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी के साथ आरईसी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.

 

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत साल 1969 में स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र की एक महारत्न कंपनी है. रेलटेल, रेल मंत्रालय के अधीन एक "मिनी रत्न कंपनी है.

 

5

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है

भारत में प्रतिवर्ष 9 नवंबर को, भारत कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को अपनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Services Day) मनाया जाता है.

 

जिसे आधिकारिक तौर पर 1995 में उसी तारीख को अधिनियमित किया गया था.

 

6

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 का थीम 'आयुर्वेद फॉर ऑल'

भारत हर साल धन्वंतरि जयंती या धनतेरस के अवसर पर 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस' (National Ayurveda Day) मनाता है.

आयुर्वेद दिवस-2023 का थीम 'एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद' (Ayurveda for One Health) है.

यह पहल 2016 में आयुर्वेद को मुख्यधारा में बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी

 

 

7

WHO 2023 ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिया में तपेदिक (टीबी) के सबसे अधिक मामले भारत देश में

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2023 की जारी नई वैश्विक टीबी रिपोर्ट से पता चला है कि 2022 में भारत में दुनिया में तपेदिक (टीबी) के सबसे अधिक मामले सामने आए, जो वैश्विक बोझ का 27 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2022 में 2.8 मिलियन (28.2 लाख) टीबी के मामले दर्ज किए गए, जिनमें मृत्यु दर 12 प्रतिशत थी।

192 देशों और क्षेत्रों के डेटा को शामिल करते हुए, रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 में 7.5 मिलियन लोगों में टीबी का निदान किया गया था।

 

 

8

‘द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA)’ FAO संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है

खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने अपनी प्रमुख रिपोर्ट, खाद्य और कृषि स्थिति (SOFA) जारी की।

 

हालाँकि वर्तमान कृषि-खाद्य प्रणालियाँ पोषण प्रदान करती हैं और अर्थव्यवस्था को कायम रखती हैं, लेकिन वे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भारी छिपी हुई लागत भी लगाती हैं – जो सालाना कम से कम 10 ट्रिलियन डॉलर के बराबर है।

रिपोर्ट के 2023 संस्करण के अनुसार, यह आंकड़ा वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 10 प्रतिशत दर्शाता है, जिसमें 154 देशों को शामिल किया गया है।

 

9

UNEP ‘प्रोडक्शन गैप रिपोर्ट’ जारी करती है

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की उत्पादन अंतर रिपोर्ट COP28 जलवायु सम्मेलन की प्रत्याशा में जारी की गई है।

 

इसमें चेतावनी दी गई है कि अगले सात वर्षों में वैश्विक जीवाश्म ईंधन उत्पादन 2015 पेरिस जलवायु समझौते में उल्लेखित जलवायु लक्ष्यों के भीतर रहने के लिए आवश्यक स्तर से दोगुना से अधिक होने का अनुमान है, जिसमें ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य भी शामिल है।

 

 

10

नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के हाल ही में लॉन्च किए गए ब्रांड का नाम भारत ऑर्गेनिक्स

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में लॉन्च किए गए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) के ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ ब्रांड को लॉन्च किया।

 

दिसंबर 2023 तक बाजार में इसके 20 उत्पाद होंगे। एनसीओएल किसी भी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अर्जित लाभ का 50 प्रतिशत सीधे किसानों के बैंक खाते में डालेगा, जबकि बाकी हिस्सा संगठन के विकास के लिए उपयोग किया जाएगा।

1

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 200 पदकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम महाराष्ट्र

महाराष्ट्र गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में 200 पदकों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई है.

200वां पदक मानसी मोहिते ने ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले में जीता, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

महाराष्ट्र ने अब तक 70 स्वर्ण सहित 203 पदक जीते हैं. वहीं पदक तालिका में सर्विसेज की टीम दूसरे नंबर परहै.

2

वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है.

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मैच में मैक्सवेल ने यह उपलब्धि हासिल की.

मैक्सवेल का 201* का स्कोर वनडे की दूसरी पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर भी है.

मैक्सवेल पुरुष वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर-सलामी बल्लेबाज भी बन गएहै.

3

नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के 'भारत ऑर्गेनिक्स' ब्रांड को अमित शाह ने लॉन्च किया

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नव निर्मित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के 'भारत ऑर्गेनिक्स' (Bharat Organics) ब्रांड लॉन्च किया.

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारत और विदेशों में सबसे "भरोसेमंद" ब्रांड बनकर उभरेगा.

शाह ने एनसीओएल का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर भी लॉन्च किया. उन्होंने पांच सहकारी समितियों को एनसीओएल सदस्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किये.

4

लॉन टेनिस में नोवाक जोकोविच ने 'पेरिस मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम किया

 

स्टार टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार पेरिस मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

फाइनल में उन्होंने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया. 36 वर्षीय जोकोविच ने टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज चैंपियन के रूप में अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. जोकोविच का यह 40वां मास्टर्स 1000 खिताब था.

 

5

तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' को लागू करने का आदेश जारी किया

हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने भारत सरकार के वन्यजीव आवास कार्यक्रम के एकीकृत विकास के तहत 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' (Project Dolphin) को लागू करने का आदेश जारी किया. 

इसे 2023-2024 के दौरान 8.13 करोड़ रुपये की लागत से लागू किया जाएगा. इसके तहत 60% राशि केंद्र सरकार देगी, वहीं शेष लागत राज्य सरकार वहन करेगी. 

6

नाटो ने 'शीत युद्ध-सुरक्षा संधि' को औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया है, नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स

सुरक्षा संधि (Cold War-era security treaty) को औपचारिक रूप से निलंबित करने की घोषणा कर दी है.

नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने 1990 में यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि पर हस्ताक्षर किए थे. 

नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गयी थी. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है.    

 

7

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू की गई "लीप अहेड पहल" एक तकनीकी स्टार्टअप की शुरुआती मदद

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव श्री एस कृष्णन ने देश भर में तकनीकी स्टार्टअप की सफलता में सहायता करने और उसमें तेजी लाने के लिए लीप अहेड शिखर सम्मेलन में लीप अहेड पहल शुरू की, जो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) दिल्ली-एनसीआर का संयुक्त सहयोग है। 

यह पहल उन तकनीकी स्टार्टअप्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगी जो बड़े स्तर पर आगे बढ़ने और विकास के चरण में हैं या फिर उत्पाद विविधीकरण या नए भौगोलिक स्थानों में विस्तार की योजना बना रहे हैं।

वे एक करोड़ रुपये तक की फंडिंग सहायता और तीन महीने के समग्र संरक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित हो सकते हैं। 

इसमें आभासी और व्यक्तिगत सत्र चलाए जाते हैं ताकि अच्छी तरह से सीखने का अनुभव हासिल हो सके।

इसके अलावा, यह पहल अनुभवी निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ एकैक मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से स्टार्ट-अप को एक व्यापक नेटवर्क और व्यक्तिगत मार्गदर्शन तक पहुंच प्रदान करेगी।(9 November Current affairs Rojgar with Ankit)

1

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची में जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. 

 

इससे पहले भारत ने 2016 में सिंगापुर में यह टाइटल जीता था, वहीं जापान ने 2013 और 2021 में दो बार यह टाइटल अपने नाम किया था. 

एशियाई खेलों के चैंपियन चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. 

2

वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी विराट कोहली ने

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर ली है. 

साथ ही विराट अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए है. 

विराट ने मात्र 277 पारियों में अपने 49 वनडे शतक जड़े है वहीं सचिन ने 451 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये

3

फाइड महिला ग्रैंड स्विस 2023 का टाइटल भारत की आर वैशाली चेस खिलाड़ी ने जीता

शतरंज में, आर वैशाली ने यूके के आइल ऑफ मैन में FIDE महिला ग्रैंड स्विस 2023 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. 

वहीं विदित गुजराती ने सर्बिया के एलेक्जेंडर प्रेडके को हराकर ओपन सेक्शन में टॉप पोजीशन हासिल किया.

इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अगले साल अप्रैल में कनाडा में खेले जाने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है

.

4

भारत के 'मुख्य सूचना आयुक्त' के रूप में हीरालाल सामरिया नियुक्त किया गया

 

सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई. 

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में शीर्ष पद 3 अक्टूबर को वाई के सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली हुआ था.

भारत में लोकतंत्र और अच्छी सरकार के संचालन के लिए केंद्रीय सूचना आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है. सीआईसी की स्थापना 12 अक्टूबर 2005 को की गयी थी

 

5

साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी बांग्लादेश करेगा

बांग्लादेश साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी एशिया कांग्रेस में यह फैसला लिया गया. 

 

कांग्रेस में एशियाई महाद्वीप के कुल चौबीस सदस्य देशों ने भाग लिया. बांग्लादेश और चीन ने 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए बोली लगायी थी.  

6

'गंगा उत्सव' के सातवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली किया गया

गंगा उत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा किया गया. 

इस अवसर पर 'नमामि गंगे पत्रिका' के 33वें संस्करण और गंगा पुस्तक परिक्रमा पर आधारित वॉयेज ऑफ गंगा बुकलेट का विमोचन भी किया गया. 

 

7

पश्चिमी घाट क्षेत्र में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई

हाल ही में, तमिलनाडु के राजपालयम के पास पश्चिमी घाट में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है. यह गेको (Gecko) की 94वीं प्रजाति है.

इससे पहले गेको की 93 प्रजातियों का चिन्हित किया जा चुका है. 

नई प्रजाति को रशीद का बौना गेको (Rashid’s dwarf gecko) भी कहा जाता है, क्योंकि यह जीनस में सबसे छोटीहै.

 

8

'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' का होस्ट कौन नई दिल्ली

भारत के प्रधान मंत्री ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत पैलेस में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम के दौरान, विपक्ष ने एक लाख से अधिक स्वयं सहायता समुदाय (एसएचजी) को प्रारंभिक सहायता विक्रेता और एक "फूड स्ट्रीट" का उद्घाटन किया। इवेंट का पहला संस्करण 2017 में आयोजित किया गया था।

9

विश्व बैंक ने '2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट' जारी की

राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की 2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में, सार्वजनिक बहुप्रतीक्षित रॉकेट (विश्व बैंक की तरह) और सीमांत समुच्चय (उच्चतम से उन्नत देशों तक) से जलवायु संयुक्त अनुकूलन समर्थन में 15% की कमी का अनुमान लगाया गया है। 

 

संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 26वें सम्मेलन के समर्थकों द्वारा जलवायु परिवर्तन के बावजूद यह गिरावट आई है। 

इन बजटों के लक्ष्य अनुकूलन वित्त के समर्थन को 2019 के स्तर से दोगुना करना है, जिससे 2025 तक लगभग 40 करोड़ डॉलर का वार्षिक राशि का लक्ष्य रखा जा सके।

10

'स्टेट ऑफ क्लाइमेट' विश्व मौसम विज्ञान संगठन संस्था द्वारा एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई

इस वर्ष विश्व मौसम विज्ञान संगठन की वार्षिक स्वास्थ्य रिपोर्ट का विषय अपना ध्यान केन्द्रित करना है। 

गंभीर मौसम की स्थिति से तेजी से रिपोर्ट करें, वायुमंडलीय वायु गुणवत्ता, संक्रामक रोगों की विशेषता और खाद्य और जल सुरक्षा से संबंधित विवरणों से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की सहायता के लिए अनुकूलित जलवायु-संबंधित जानकारी और सेवाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकताएं जोरों पर हैं।

 

1

'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया. 

इसका आयोजन 03 से 05  नवम्बर तक नई दिल्ली में किया जा रहा है. पीएम मोदी ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के हिस्से के रूप में फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया. 

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का पहला संस्करण लॉन्च किया.  

2

भारत ने हाल ही में इटली देश के साथ 'मोबिलिटी एंड माइग्रेशन एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर किए है

भारत और यूरोपीय देश इटली ने हाल ही में 'मोबिलिटी एंड माइग्रेशन एग्रीमेंट' (Mobility and Migration Partnership Agreement) पर हस्ताक्षर किये है.

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रोम में इटली के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री के साथ एक सार्थक बैठक की थी.  

3

वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है. 

इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा है जिनके नाम 44-44 विकेट दर्ज थे. 

उसके बाद इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक 33 विकेट लिए है. 

वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट की बार करें तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के नाम दर्ज है जिन्होंने 71 विकेट लिए है. 

4

‘चुनाव आयोग ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय साथ समझौता किया

भारत के चुनाव आयोग ने देश भर के स्कूलों में चुनावी साक्षरता लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है. 

इसका उद्देश्य सभी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में मतदाता शिक्षा और चुनावी साक्षरता को शामिल करना है. 

एमओयू के तहत, एनसीईआरटी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में चुनावी साक्षरता से जुड़े स्टडी मटेरियल शामिल किया जायेगा और राज्य शिक्षा बोर्डों को भी इसका पालन करने की सलाह दी जाएगी. 

 

5

भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' के डोमेस्टिक सेलिंग का उद्घाटन सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' की घरेलू नौकायन का शुभारंभ किया.

हाल ही में संपन्न ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 में भी साल 2047 तक भारत में 50 मिलियन क्रूज़ यात्रियों के लक्ष्य पर चर्चा की गयी है. इस तरह की क्रूज पहल 'देखो अपना देश' का हिस्सा है.    

 

6

भारत ने रूस देश से ‘S-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रन’ खरीदे

भारतीय वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ अपनी सीमाओं पर अपने तीन एस-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। 

2018-19 में, भारत ने रूस के साथ ₹35,000 करोड़ की S-400 मिसाइलें खरीदने पर सहमति व्यक्त की। जिन पाँच स्क्वाड्रनों को वितरित किया जाना था, उनमें से तीन को वितरित कर दिया गया हैं। जबकि बाकी दो की डिलीवरी रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण बाधित हुई हैं

7

कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KMTTP) का लक्ष्य कोलकाता बंदरगाह को म्यांमार देश से जोड़ना है

कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KMTTP) का लक्ष्य कोलकाता के बंदरगाह को म्यांमार के राखीन राज्य में सिटवे बंदरगाह से समुद्र के माध्यम से जोड़ना है। 

इस परियोजना में सड़क, नदी, बंदरगाह आदि के माध्यम से कोलकाता को म्यांमार से और फिर म्यांमार की कालादान नदी से भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को जोड़ा जा रहा है।  

यह परियोजना 484 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ाना है।  

भारत और म्यांमार ने संयुक्त रूप से सिटवे बंदरगाह का उद्घाटन किया है, जो कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है।

 

8

नीदरलैंड यूरोपीय देश ने 2024 से अपनी ‘गोल्डन वीज़ा पहल’ को बंद करने की घोषणा

2013 में शुरू की गई, डच गोल्डन वीज़ा पहल नीदरलैंड के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन की गई थी। 

कार्यक्रम के तहत विदेशी निवेशकों को डच व्यवसायों में न्यूनतम €1,250,000 का योगदान करना आवश्यक था। 

यह कार्यक्रम कई अन्य देशों के लक्ष्यों के अनुरूप था जो समान निवेश योजनाएं पेश करते हैं। 

हालाँकि, जनवरी 2024 से, नीदरलैंड अपना ‘गोल्डन वीज़ा’ कार्यक्रम बंद कर देगा।

9

भारत में सहकारी बैंकों को कौन भारतीय रिजर्व बैंक नियंत्रित करती

भारत में सहकारी बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और संबंधित राज्य सरकारों दोनों द्वारा विनियमित किया जाता है। 

आरबीआई भारत में सहकारी बैंकों को लाइसेंस देने, पर्यवेक्षण और विनियमन के लिए ज़िम्मेदार है। 

सहकारी बैंकों का स्वामित्व और नियंत्रण सदस्यों द्वारा ही किया जाता है, जो लोकतांत्रिक रूप से निदेशक मंडल का चुनाव करते हैं। 

सहकारी बैंकों को 2020 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियामक ढांचे के तहत लाया गया था।

10

अमेरिका देश ‘इंटीग्रल फील्ड अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोस्कोप एक्सपेरिमेंट (INFUSE)’ से जुड़ा है

नासा ने एक साउंडिंग रॉकेट मिशन चलाया जिसे इंटीग्रल फील्ड अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोस्कोप एक्सपेरिमेंट (INFUSE) के नाम से जाना जाता है। 

यह मिशन लगभग 20,000 साल पहले हुए सुपरनोवा अवशेष, सिग्नस लूप के भीतर एक तारकीय घटना का अध्ययन करने के उद्देश्य से न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से लॉन्च किया गया था

11

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने वैश्विक सौर सुविधा के लिए $35 मिलियन राशि का आवंटन किया

भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास को वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance – ISA) ने अपनी वैश्विक सौर सुविधा (Global Solar Facility – GSF) के लिए 35 मिलियन डॉलर की पूंजी लगाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से अफ्रीका में वंचित क्षेत्रों में सौर निवेश को प्रोत्साहित करना है। 

भारत सरकार GSF में 25 मिलियन डॉलर के योगदान पर विचार कर रही है, जिसमें अतिरिक्त 10 मिलियन डॉलर का योगदान ISA से आएगा। 

विशेष रूप से, ब्लूमबर्ग फ़िलैंथ्रोपीज़ और चिल्ड्रेन्स इन्वेस्टमेंट फ़ंड फ़ाउंडेशन (CIFF) ने GSF को अपना समर्थन देने का वादा कियाहै।

 

12

ब्रिटेन में आयोजित विश्‍व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा समझौते को ब्‍लैचले घोषणा अन्य नाम से जाना जायेगा?

भारत ने 27 अन्‍य देशों और यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन में एक बैठक में विश्‍व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा समझौता किया है। 

इस समझौते में संकल्प लिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जोखिमों के आकलन का काम मिलकर किया जाएगा। 

दो दिवसीय ए.आई. सेफ्टी समि‍ट-2023 ब्‍लैचले पार्क में ब्रिटेन के द्वितीय विश्‍व युद्ध कोड ब्रेकिंग सेंटर में शुरू हुआ।

ब्रिटेन सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इस समझौते को ब्‍लैचले घोषणा के नाम से जाना जा

एगा।

13

भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ‘सतत व्यापार और मानकों पर तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की मेजबानी नई दिल्ली

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के एक स्वायत्त संगठन भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) ने नई दिल्ली में ‘सतत व्यापार और मानकों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसटीएस)’ की मेजबानी की।

इस दो दिवसीय आईसीएसटीएस का आयोजन निजी स्थिरता मानकों पर भारतीय राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया है और इसकी मेजबानी क्यूसीआई द्वारा स्थिरता मानकों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएसएस) के सहयोग से की गई है। 

इस सम्मेलन में व्यापार संबंधों को मजबूत करने और मानकों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए क्यूसीआई और अफ्रीकी मानकीकरण संगठन (एआरएसओ) के बीच एक द्विपक्षीय समझौता हुआ जिससे वैश्विक व्यापार परिदृश्य बेहतर होगा।

 

Scroll to Top