Current Affairs in Hindi

18 January Current Affairs Rojgar With Ankit 1
18 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. हाल ही में किस बैंक ने ग्रीन रूपी टर्म डिपाजिट लांच किया है ? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  2. हाल ही में किस देश ने 22 जनवरी को हिन्दू धर्मावलंबियों को 2 घंटे की छुट्टी देने की घोषणा की है? मॉरीशस
  3. हाल ही में भारत में पहली बार तिब्बती भूरा भालू कहाँ पाया गया है? सिक्‍क‍िम
  4. हाल ही में किस राज्य ने ‘अपना विद्यालय कार्यक्रम’ शुरू किया है?
    हिमाचल प्रदेश
  5. हाल ही में किसने सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत वर्जन ‘संभव’ को विकसित किया है? भारतीय सेना
  6. हाल ही में “मिस अमेरिका 2024” कौन बनीं है? मैडिसन मार्श
  7. हाल ही में किसने मेघालय में शिलांग रोपवे परियोजना का शिलान्‍यास किया?
    द्रौपदी मुर्मु
  8. हाल ही में समाचारों में देखी गई पुंगनूर गाय भारत के किस राज्य की मूल निवासी है? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में वैश्विक सहयोग बैरोमीटर रिपोर्ट 2024 किसने जारी की है?
    विश्व आर्थिक मंच (WEF)
  10. हाल ही में किस राज्य में स्थित वडनगर में सांस्कृतिक निरंतरता के पुरातात्त्विक प्रमाण प्राप्त हुए हैं? गुजरात
17 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2
17 January Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. हाल ही में किसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की प्रति भेंट की? सुश्री शर्मिष्ठा मुखर्जी
  2. हाल ही में पहली बार भारतीय सेना की केंद्रीय कमान की 76वीं सेना दिवस परेड कहाँ आयोजित की गई? लखनऊ
  3. हाल ही में किसने 2005-06 से लेकर भारत में बहुआयामी गरीबी पर एक रिपोर्ट जारी की है? नीति आयोग
  4. भारत और किस देश के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को ‘अभ्यास-अयुत्थाया’ नाम दिया गया है? थाईलैंड
  5. हाल ही में किस राज्य ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन अमृत’ शुरू किया है? केरल
  6. हाल ही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कैपिटल फूड्स में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है? 100%
  7. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग स्थापना दिवस कब मनाया जाता है? 15 जनवरी
  8. हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार किसने जीता है?
    लियोनेल मेसी
  9. हाल में मेघालय खेलों के 5वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया? द्रौपदी मुर्मू
  10. हाल ही में भारत ने लिथियम की खोज और खनन के लिए किस देश के साथ करार किया है? अर्जेंटीना
16 January Current Affairs Rojgar With Ankit 3
16 January Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. हाल ही में किसे ‘CNN न्यूज़ 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2023’ अवार्ड से सम्मानित किया गया? शाहरुख़ खान
  2. हाल ही में भारत और जापान के तटरक्षक बल ने कहाँ संयुक्त अभ्यास किया है? चेन्नई
  3. आइंस्टीन प्रोब (ईपी) नामक सैटेलाइट किस देश से सम्बंधित है? चीन
  4. हाल ही में मलकानगिरी हवाई अड्डे का उद्घाटन कहाँ किया गया है? ओडिशा
  5. हाल ही में “मोदी: एनर्जाइजिंग ए ग्रीन फ्यूचर” नामक पुस्तक का अनावरण किसने किया है? भूपेन्द्र यादव
  6. हाल ही में किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत के प्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड का उद्घाटन किया गया है? एनएच- 66
  7. एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में किसने गोल्ड मेडल जीता? योगेश सिंह
  8. भारतीय सेना दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 15 जनवरी
  9. ‘इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल’ का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया? बीकानेर
  10. किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज़ 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौन बने है? वानिंदु हसरंगा
15 January Current Affairs Rojgar With Ankit 4
15 January Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. हाल ही में पहली बार मतदान करने वालों तक पहुंचने के लिए नमो नव-मतदाता पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  2. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत कितने आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं? 30 करोड़
  3. हाल ही में किसने सीमा सड़क संगठन के आकस्मिक श्रमिकों के लिए समूह बीमा योजना को स्वीकृति दी है? राजनाथ सिंह
  4. हाल ही में किसने -50 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले क्षेत्र में सैनिकों के लिये ‘पप टेंट (Pup Tents)’ लगाने की योजना बनाई है? भारतीय सेना
  5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए ‘महिला उद्यमिता अछोनी योजना’ की शुरूआत की? असम
  6. हाल ही में किस विभाग ने फर्जी इनकमिंग कॉल तथा साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सक्रिय अभियान चलाया है? दूरसंचार विभाग
  7. हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किस स्थान से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का उद्घाटन किया? अहमदाबाद
  8. प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) कितनी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एक विलय योजना है? तीन
  9. दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने किस लक्ष्य के लिए सक्षम भारत के साथ समझौता किया है? रोजगार कौशल पाठ्यक्रम
  10. हाल ही में चर्चित ‘यक्षगान’ किस राज्य का एक अनोखा नृत्य-नाट्य प्रदर्शन है? कर्नाटक
13 January Current Affairs Rojgar With Ankit 5
13 January Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने कहाँ पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (KLI-SOFC) परियोजना का उद्घाटन किया है? लक्षद्वीप
  2. 2023 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर कौन सा शहर है?बर्नीहाट
  3. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अभ्यास ‘एक्स सी ड्रैगन 24’ के चौथे संस्करण में भाग लिया, इसका आयोजन कहाँ हुआ? यूएसए
  4. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अभ्यास ‘एक्स सी ड्रैगन 24’ के चौथे संस्करने जारी की है? अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ)
  5. रोटेशनल प्लान के अनुसार, प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को गणतंत्र दिवस पर कितने वर्ष के चक्र में अपनी झांकी प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा? तीन वर्ष
  6. हाल ही में किस राज्य ने 2026-27 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है? गुजरात
  7. समुद्र पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  8. हाल ही में किसने यूनाइटेड कप 2024 का खिताब जीता है? जर्मनी
  9. हाल ही में किस राज्य में ‘कॉलेज फगथांसी मिशन’ मिशन की शुरुआत की गयी है ? मणिपुर
  10. नई पीढ़ी के ‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, यह किस प्रकार की मारक मिसाइल है? सतह से हवा
12 January Current Affairs Rojgar With Ankit 6
12 January Current Affairs Rojgar With Ankit 12
  1. वर्ष 2024 में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का कौनसा संस्करण होगा? 37वाँ
  2. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? 12 जनवरी
  3. भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘मिलन-24’ कहाँ आयोजित किया जाएगा? विशाखापत्तनम
  4. हाल ही में किस संगठन ने आईसीडी -11, पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल 2 जारी किया है? विश्व स्वास्थ्य संगठन
  5. नितिन गडकरी ने कहां चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया? पंजाब
  6. हाल ही में पुरापाषाणकालीन औजारों की खोज कहाँ हुई है? तेलंगाना
  7. हाल ही में हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर का निधन हुआ है, वह किस देश से सम्बंधित थे? जर्मनी
  8. हाल ही में, कौन सा संरक्षित क्षेत्र ख़बरों में था क्योंकि लुप्तप्राय “हॉग हिरण” को पहली बार यहाँ देखा गया था? राजाजी टाइगर रिजर्व
  9. ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) 2024 में, किसने ग्रीन फ्यूल्स अलायंस इंडिया (जीएफएआई) का अनावरण किया? डेनमार्क
  10. भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 58वीं पुण्य तिथि कब मनाई गई? 11 जनवरी

11 January Current Affairs Rojgar With Ankit 7
11 January Current Affairs Rojgar With Ankit 14
  1. हाल ही में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 किसने प्रदान किए? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  2. अमरीका ने धार्मिक स्वतंत्रता की गंभीर अवहेलना को लेकर विशेष चिंता वाली श्रेणी में कितने देशों को रखा है? 12
  3. हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय कला उत्सव का शुभारंभ कहाँ किया है? नई दिल्ली
  4. भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान के वैज्ञानिकों ने किस ग्रह की प्लाज़्मा तरंगों का अध्ययन किया है? मंगल
  5. हाल ही में अमेरिका ने किस मिशन को शुरू किया है, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास है? पेरेग्रीन मिशन वन
  6. वियतनाम ने तमिलनाडु, भारत में ईवी सुविधा में कितने डॉलर का निवेश किया है? 2 बिलियन डॉलर
  7. पंडित हरिराम द्विवेदी जी, जिनका हाल ही में निधन हुआ है, किस क्षेत्र से सम्बंधित थे? साहित्यकार
  8. हाल ही में किस देश के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी फ्रांज बेकनबाउएर का निधन हो गया? जर्मनी
  9. देश की पहली ऐप-आधारित 100% इलेक्ट्रिक और विकेन्द्रीकृत बाइक टैक्सी सेवा देने वाला पहला राज्य कौनसा है? असम
  10. हर साल राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? 11 जनवरी
10 January Current Affairs Rojgar With Ankit 8
10 January Current Affairs Rojgar With Ankit 16
  1. हाल ही में किसने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ मंदिर’ अभियान शुरू किया है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  2. हाल ही में किस मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडस फूड 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया? पीयूष गोयल
  3. हाल ही में किसने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में गहरे समुद्र की प्रमुख परियोजना से तेल उत्पादन की शुरूआत की? ओएनजीसी
  4. मुरादाबाद किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? पीतल उद्योग
  5. अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव 2024 कहां आयोजित हो रहा है? गोवा
  6. प्रत्येक वर्ष, पृथ्वी का घूर्णन दिवस कब मनाया जाता है? 8 जनवरी
  7. अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के तहत किस राज्य की चिल्का झील में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ? ओडिशा
  8. एलिज़ाबेथ बोर्न किस देश की प्रधानमंत्री थी जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है? फ्रांस
  9. इस साल जुलाई में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा? भारत
  10. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जो हाल ही में खबरों में था, किस राज्य में स्थित है? छत्तीसगढ
9 January Current Affairs Rojgar With Ankit 9
9 January Current Affairs Rojgar With Ankit 18
  1. हाल ही में, शेख हसीना किस देश की पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी हैं? बांग्लादेश
  2. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने “राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” पुस्तक का विमोचन किया? केरल
  3. हाल ही में 10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख कहाँ मिला है? गोवा
  4. हाल ही में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (NIIFL) ने किसे अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है? संजीव अग्रवाल
  5. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान क्या रहेगा? 6.2%
  6. प्रतिवर्ष विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है? 6 जनवरी
  7. हाल ही में IIT मंडी और किसके शोधकर्ताओं ने कैंसर की दवा बनाने के लिए पौधे की कोशिकाओं को इंजीनियर किया है? IIT मद्रास
  8. हाल ही में BIMSTEC के महासचिव का पद किसने संभाला है? इंद्रमणि पांडेय
  9. NSO की रिपोर्ट के अनुसार FY24 में भारतीय अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत के दर से बढ़ सकती है? 7.3%
  10. हाल ही में किसने अंतरिक्ष में बिजली पैदा करने के लिए ईंधन सेल का सफल परिक्षण किया है? ISRO
5 January Current Affairs Rojgar With Ankit 10
5 January Current Affairs Rojgar With Ankit 20
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री ने किस द्वीप समूह में सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है? लक्षद्वीप द्वीप समूह
  2. स्क्वायर किलोमीटर एरिया ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO) क्या है? रेडियो दूरबीन सरणी
  3. हाल ही में किस राज्य ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है? मध्य प्रदेश
  4. शैक्षिक व्यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया है? स्‍मार्ट-2.0
  5. हाल ही में आत्मनिर्भर भारत उत्सव में ‘अर्बन स्क्वायर’ का उद्घाटन किसने किया?
    हरदीप सिंह पुरी
  6. हाल ही में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए किसके साथ समझौता किया? गुजरात
  7. हर साल राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया जाता है? 5 जनवरी
  8. हाल ही में किसने पश्चिमी नौसेना कमान का कार्यभार संभाला है? संजय जसजीत सिंह
  9. हाल ही में यूरोपीय निवेश बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला कौन है? नदिया कैल्विनो
  10. भारत में सिरप के रूप में उपलब्ध पहली कीमो दवा का नाम क्या है? प्रीवॉल
3 January Current Affairs Rojgar With Ankit 11
3 January Current Affairs Rojgar With Ankit 22
  1. हाल ही में वार्डविज़ार्ड फूड्स ने किस राज्स सरकार के साथ समझौता किया है?
    गुजरात सरकार
  2. हाल ही में विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर किस देश की पांच दिवस यात्रा पर थे? रूस
  3. हाल ही में भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में कौनसा राज्य जाना जाता है? गुजरात
  4. हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन कहाँ किया है? वृन्दावन
  5. हाल ही में इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कहाँ किया? आंध्र प्रदेश
  6. हाल ही में किस राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है? गुजरात
  7. हाल ही में किस देश की अदालत ने नोबेल पुरस्‍कार विजेता डॉ. मुहम्‍मद युनुस को श्रम कानून के उल्‍लंघन में छह महीने के कारागार की सजा सुनाई है? बंगलादेश
  8. हाल ही में किस देश के बल्लेबाज़ डेविड वार्नर ने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट-ओडीआई मैच से संन्यास लेने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  9. 2023 में भारत में बाघों की मृत्यु के मामले में कौन सा राज्य सबसे ऊपर है? महाराष्ट्र
  10. हाल ही में प्लास्टिक अपशिष्ट को रासायनिक रूप से पुनर्चक्रित कर ‘आईएससीसी-प्लस’ प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी कौनसी है? रिलायंस समूह
1 January Current Affairs Rojgar With Ankit 12
1 January Current Affairs Rojgar With Ankit 24
  1. हाल ही में किसने पूरे भारत में ‘नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस)’ का शुभारंभ किया है? भूपेन्द्र यादव
  2. हाल ही में किसने लद्दाख में ग्‍याराह सौ करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है? नितिन गडकरी
  3. हाल ही में किस सेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया है? भारतीय नौसेना
  4. हाल ही में आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन कहाँ किया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में किस राज्य ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दी है? महाराष्ट्र
  6. भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप सातवें 250 मेन फेरी क्राफ्ट का नाम क्या है? मंजुला
  7. किस सिख गुरु के चार पुत्रों की शहादत की याद में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है? गुरु गोबिंद सिंह
  8. हाल ही में विकलांगता पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक कहां संपन्न हुई? नई दिल्ली
  9. हाल ही में मिस महाराष्ट्र 2023 का खिताब किसने जीता है? केतकी राउत
  10. हाल ही में किस देश के राजनैतिक दिग्गज वोल्फगांग शैउबल का निधन हुआ है? जर्मनी
29 December Current Affairs Rojgar With Ankit 13
29 December Current Affairs Rojgar With Ankit 26
  1. ‘विश्व के पहले नेता कौन बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है? भारत के प्रधानमंत्री
  2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है? इटली
  3. हाल ही में ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 वर्ष पूरे होने पर किसने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है? अमित शाह
  4. 2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने किस पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है? एम.फिल पाठ्यक्रम
  5. हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर किस टाइगर रिज़र्व में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की? वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR)
  6. हाल ही में, आईसीसी का वैश्विक क्रिकेट भागीदार कौन बना है? कोका-कोला
  7. हाल ही में किस राज्य ने ‘नम्मा कार्गो’ पहल का उद्घाटन किया है? कर्नाटक
  8. हाल ही में देश में ब्लैक टाइगर की सर्वाधिक संख्या कहाँ दर्ज की गई है? सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व
  9. देश में रुफ़टोप सौर क्षमता वाला पहला राज्य कौन सा है? गुजरात
  10. हाल ही में ‘क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग’ 2024 में किस भारतीय संस्थान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है? दिल्ली विश्वविद्यालय
28 December Current Affairs Rojgar With Ankit 14
28 December Current Affairs Rojgar With Ankit 28
  1. किस राज्य में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज किया गया है? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में निमोनिया की रोकथाम के लिए किस राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है? मणिपुर
  3. 2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट कौन है?पीवी सिंधु
  4. भारत सरकार ने किस देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है? अर्जेंटीना
  5. 100 फुट ऊंची ‘रफ़ी मीनार’ को कहाँ स्थापित किया जाएगा? पंजाब
  6. हाल ही में किस IIT को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं? IIT मुंबई
  7. हाल ही में ‘गुजरात लिटरेचर फेस्टिवल’ का शुभारंभ किसने किया? भूपेन्द्र पटेल
  8. हाल ही में सेंचुरियन में दो टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं? केएल राहुल
  9. मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करेगा? नरेंद्र मोदी
  10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कौन बने? डेविड वार्नर
27 December Current Affairs Rojgar With Ankit 15
27 December Current Affairs Rojgar With Ankit 30
  1. हाल ही में ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम का आयोजन कहाँ हुआ? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में किसने ‘मेडटेक मित्र’ की शुरूआत की है? डॉ0 मनसुख मांडविया
  3. हाल ही में पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ कहाँ हुआ?हिमाचल प्रदेश
  4. 25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की कौनसी जयंती मनाई गई? 162वीं जयंती
  5. प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? सुशासन दिवस
  6. प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार किसने जीता? सुमित अंतिल
  7. राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? अदिति पारेख
  8. दिवंगत न्यायमूर्ति माधव रेड्डी पर विशेष डाक कवर जारी किया जाएगा, वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे? महाराष्ट्र
  9. इंडिया स्किल रिपोर्ट 2024 के अनुसार, कौन सा राज्य काम करने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है? केरल
  10. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? विराट कोहली
26 December Current Affairs Rojgar With Ankit 16
26 December Current Affairs Rojgar With Ankit 32
  1. हाल ही में किसे मिस कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल 2023 का विजेता घोषित किया गया है? आस्था रावल
  2. किसके आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है?
    जनरल एम एम नरवणे
  3. दुनिया भर के व्यापार का लगभग कितना प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है? 12%
  4. हाल ही में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने कितने वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ‘जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली’ आयोजित की गई? 75 वर्ष
  5. हाल ही में ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन किसने किया? पीयूष गोयल
  6. हाल ही में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ हुआ? जैसलमेर
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शैक्षिक संस्‍थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला किया है? कर्नाटक सरकार
  8. ICICI बैंक ने किसे कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पुनः नियुक्त किया है? संदीप बत्रा
  9. हाल ही में बिसलेरी ने अपना पहला वैश्विक ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है? दीपिका पादुकोण
  10. आलू की उस बीमारी का क्या नाम है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है? लेट ब्लाइट
25 December Current Affairs Rojgar With Ankit 17
25 December Current Affairs Rojgar With Ankit 34
  1. किस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे? फ्रांस
  2. हाल ही में भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ किस राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया? त्रिपुरा
  3. हाल ही में किसने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है? विश्व बैंक समूह
  4. जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में कितने एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे? 740
  5. हाल ही में किस आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है? यूनेस्को
  6. हाल ही में, किस देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है? जापान
  7. हाल ही में ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत किस राज्य ने की है? हिमाचल प्रदेश
  8. अंटार्कटिका में खोजी गई नई प्रजाति ‘ऑस्ट्रोपैलीन हैलानिची’ किससे संबंधित है? समुद्री मकड़ी
  9. किस एअरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शीर्ष सुंदर एअरपोर्ट के रूप में मान्यता मिली है? बेंगलुरु एअरपोर्ट
  10. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों की पहुँच बढाने के लिए किसके साथ समझौता किया है? जिओ मार्ट
20 December Current Affairs Rojgar With Ankit 18
20 December Current Affairs Rojgar With Ankit 36
  1. विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश कौनसा है? भारत
  2. हाल ही में किसने आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई? किरेन रिजिजू
  3. हाल ही में, किसने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया? भारतीय वायुसेना
  4. हाल ही में छोटा भाषा मॉडल Phi-2 किसने जारी किया है? माइक्रोसॉफ्ट
  5. इंडसइंड बैंक ने किस उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘इंडस सॉलिटेयर प्रोग्राम’ शुरू किया है? हीरा उद्योग
  6. अंडर-19 एशिया कप 2023 की विजेता टीम कौनसी है? बांग्लादेश
  7. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-23 का भागीदार राज्य कौनसा है? असम
  8. हाल ही में जारी IUCN रेड लिस्ट अपडेट’ के अनुसार मीठे जल की कितने प्रतिशत मछलियाँ विलुप्त होने की ओर हैं? 25%
  9. हाल ही में आयी SBI की रिपोर्ट के अनुसार कब तक महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो जायेगी? 2029
  10. आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस को किस टीम ने ख़रीदा? सनराइजर्स हैदराबाद (20 December Current Affairs Rojgar With Ankit)
19 December Current Affairs Rojgar With Ankit 19
19 December Current Affairs Rojgar With Ankit 38
  1. हाल ही में, अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कहाँ हुआ? कुरुक्षेत्र
  2. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ कहाँ किया? वाराणसी
  3. हाल ही में, देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि कहाँ हुई है? केरल
  4. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान क्या बताया है? 6.7 प्रतिशत
  5. हाल ही में, पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया? हरियाणा
  6. हाल ही में कोकाकोला की बॉटलिंग यूनिट किस राज्य में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी? गुजरात
  7. हाल ही में ‘कल के रहने योग्य शहर’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन कहाँ होगा? गांधीनगर
  8. हाल ही में पेड्रो हेनरिक का निधन हुआ है वे कौन थे? गायक
  9. हाल ही में मुंबई इंडियंस ने किसे अपना कप्तान बनाने का फैसला लिया है?हार्दिक पांड्या
  10. हाल ही में ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ किसके द्वारा प्रदान किये गए हैं? अश्विनी वैष्णव
18 December Current Affairs Rojgar With Ankit 20
18 December Current Affairs Rojgar With Ankit 40
  1. हाल ही में, भारतीय नौसेना ने किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? आईआईटी कानपुर
  2. हाल ही में, किस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है? सूरत हवाई अड्डा
  3. हाल ही में, किस देश के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए? श्रीलंका
  4. हाल ही में, किस राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है? पंजाब
  5. रिलायंस ने बायोगैस पहल के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है?
    डीबीएस बैंक इंडिया
  6. आरबीआई ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने के लिए किस बैंक को चुना है? बंधन बैंक
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा अपनी उधार सीमा तय करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया? केरल
  8. राम मंदिर की तैयारियों की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कौन हैं? गोविंद देवगिरि
  9. इंटरपोल ने मानव तस्करी के खिलाफ कौनसा अभियान चलाया है?
    ऑपरेशन स्टॉर्म मेकर्स II
  10. ‘ग्रीन वॉयज-2050 प्रोजेक्ट’ किससे संबंधित है? अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
1

दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव बानसेरा, दिल्ली संपन्न हुआ

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बांसेरा में ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन किया, जो सराय काले खां में यमुना नदी के किनारे शहर का पहला बांस-थीम वाला पार्क है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना नदी के सुंदर तट पर सराय काले खां में स्थित शहर के पहले बांस-थीम पार्क, बांससेरा में बहुप्रतीक्षित ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन किया। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय उत्सव, एक दृश्य दावत का वादा करता है क्योंकि राजस्थान, सिक्किम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, लक्षद्वीप और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के 30 से अधिक पेशेवर किटिस्ट आकाश में अपनी कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

2

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक ने ग्रीन रूपी टर्म डिपाजिट लांच किया

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक नए टर्म डिपॉजिट लॉन्च किया। एसबीआई ने ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SBI Green Rupee Term Deposit- SGRTD) शुरू किया है। इसका उद्देश्य फ्रेंडली पहलू के साथ प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए पैसे जुटाना है। इस डिपॉजिट से ग्रीन फाइनेंस एकोसिस्टम (green finance ecosystem) में विकास देखने को मिला है।

3

भारत-संयुक्त राज्य व्यापार नीति फोरम (टीपीएफ) की 14वीं मंत्रिमंडल-स्तरीय बैठक नई दिल्ली

भारत-अमेरिका व्यापार नीति फ़ोरम (TPF) की 14वीं मंत्री स्तरीय बैठक नई दिल्ली में हुई. भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की. भारत-अमेरिका व्यापार नीति फ़ोरम, साल 2005 में बना एक द्विपक्षीय मंच है. यह मंच बाज़ार पहुंच और व्यापार से जुड़े मामलों पर चर्चा का मौका देता है. इस बैठक में भारत और अमेरिका ने व्यापार और निवेश में तेज़ी लाने के तरीकों पर चर्चा की.

4

मॉरीशस देश ने 22 जनवरी को हिन्दू धर्मावलंबियों को 2 घंटे की छुट्टी देने की घोषणा की है

मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मन्दिर के भव्य उद्घाटन समारोह के दिन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने की घोषणा की है।

5

मालदीव देश ने भारत से 15 मार्च तक अपने सैनिकों को वापस बुलाने की अपील की है

भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंध हाल के हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। मालदीव ने भारत को 15 मार्च तक अपने सैनिकों को वापस बुलाने का अल्टीमेटम दिया है। मालदीव की राजधानी माले में रविवार को हुई दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की पहली बैठक में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने इस मांग को भारत के सामने रखा। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कार्यालय में सार्वजनिक नीति सचिव अब्दुल्ला नाजिम इब्राहिम ने कहा कि भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में नहीं रह सकते। यह इस प्रशासन की नीति है। मालदीव में लगभग 80 भारतीय सैनिक हैं। भारतीय सैनिक दो बचाव और टोही हेलीकॉप्टरों और एक डोर्नियर विमान के रखरखाव और संचालन के लिए वहां तैनात हैं, जिसे वर्षों पहले मालदीव को दान किया गया था।

6

भारत में पहली बार तिब्बती भूरा भालू सिक्‍क‍िम पाया गया है

भारत में पहली बार त‍िब्‍बती भूरा भालू (Rare Tibetan Brown Bear) नजर आया है, जो कि ह‍िमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में देखे जाते हैं. दरअसल, इस दुर्लभ प्रजात‍ि के भालू की तस्‍वीर सिक्‍क‍िम के पहाड़ी इलाकों से ली गई है. इन तस्वीरों को सिक्किम वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के कैमरों ने कैद किया है. हाल ही में भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी परवीन कासवान ने इसे बेहद दुर्लभ बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्‍वीरें साझा की है.

7

हाल ही में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन बीकानेर हुआ

पर्यटन विभाग ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत राजस्थान के बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ हुई। उत्सव की शुरुआत रामपुरिया हवेली में खूबसूरती से सजाए गए ऊंटों, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और हेरिटेज वॉक में भाग लेने वाले लोक कलाकारों के साथ होती है। स्थानीय कलाकारों ने स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए लोक गीतों, रम्मतों और नृत्यों से भीड़ का मनोरंजन किया। हेरिटेज वॉक के दौरान शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर और रंगोली बनाकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हेरिटेज वॉक देखने के लिए सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे, जिससे सिटी पार्क में उत्सव जैसा माहौल बन गया। जुलूस रामपुरिया हवेली से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राव बीकाजी की टेकरी पर संपन्न हुआ। पर्यटन विभाग ने बीकाजी की टेकरी पर प्रतिभागियों के लिए रंगोली, मेहंदी और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को उनके कौशल और प्रतिभा के सम्मान में स्मृति चिन्ह दिए गए।

8

एम.जे. अकबर “गांधी: ए लाइफ इन थ्री कैंपेन्स” नामक पुस्तक लॉन्च की है

प्रसिद्ध लेखक एम.जे. अकबर ने सह-लेखक के. नटवर सिंह के साथ, “गांधी: ए लाइफ इन थ्री कैंपेन्स” नामक एक नई पुस्तक लॉन्च की। इस पुस्तक का अनावरण प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किया गया था।

1

विश्व आर्थिक मंच की 54 वीं वार्षिक बैठक दावोस, स्विट्जरलैंड शुरू हुई है

विश्‍व आर्थिक मंच की 54 वीं वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हो गई है। सम्‍मेलन का इस बार का विषय है- भरोसा पुन: स्‍थापित करना, नई प्रौद्योगिकियों के जरिए अवसरों की तलाश करना तथा निर्णय लेने और वैश्विक भागीदारी में इनके असर पर ध्‍यान केन्द्रित करना। इसमें जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े खतरे, आर्थिक मुद्दे, भू-राजनीतिक विखंडन के बीच सहयोग तथा विश्‍व में अन्‍य समस्‍याओं पर चर्चा की जाएगी। यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास युद्ध जैसे संघर्ष भी एजेंडा का हिस्‍सा रहेंगे। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, अश्विनी वैष्‍णव तथा हरदीप सिंह पुरी पांच दिन के इस सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बीच महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिन्‍दे, तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया तथा एक सौ से अधिक मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी भारतीय शिष्‍टमंडल का हिस्‍सा रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास तथा उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के मंत्रिगण भी बैठक में भाग लेंगे।

2

सुश्री शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' की प्रति भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी सुश्री शर्मिष्ठा मुखर्जी ने 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक प्रति भेंट की। इस पुस्तक की लॉन्चिंग पर भी काफी बवाल हुआ था। शर्मिष्ठा ने पुस्तक में पिता प्रणब मुखर्जी की एक बात का जिक्र करते हुए दावा किया था कि वो राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता मानते थे।

3

पहली बार भारतीय सेना की केंद्रीय कमान की 76वीं सेना दिवस परेड लखनऊ आयोजित की गई

लखनऊ में पहली बार भारतीय सेना की केंद्रीय कमान की 76वीं सेना दिवस परेड आयोजित की गई। सूर्या कमान के नाम से जानी-जाने वाली इस कमान की परेड 11 गोरखा राइफल रेजिमेंटल केन्‍द्र में आयोजित हुई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय ने सेना दिवस परेड का निरीक्षण किया और शौर्य तथा बलिदान देने वाले सैनिकों को 14 गैलेंट्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। इस अवसर पर रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान और सेना के अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

4

विश्व प्रसिद्ध बरगढ़ 76वीं धनु यात्रा ओडिशा शुरू हुई

विश्व प्रसिद्ध बरगढ़ 76वीं धनु यात्रा ओडिशा में शुरू हुई और यह 25 जनवरी तक चलेगी। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक धनु यात्रा देश की आजादी के जश्न के एक हिस्से के रूप में 1947-48 में बारगढ़ में शुरू की गई थी, और अब यह हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह महोत्सव कृष्ण लीला पर आधारित है और इसमें कृष्ण और उनके मामा कंस की पौराणिक कहानी दिखाई जाएगी।

 

5

चर्चा में रहा 'चाबहार बंदरगाह' ईरान स्थित

भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के बारे में दीर्घकालिक सहयोग स्‍थापित करने के बारे में विस्‍तृत चर्चा की। ईरान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर गए विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अमीर अब्‍दुल्‍लाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परस्पर संबंधों, क्षेत्रीय संपर्क तथा वैश्विक घटनाक्रमों के मुद्दों पर बातचीत की। श्री जयशंकर ने चाबहार बंदरगाह जैसी परियोजनाओं को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

6

भारतीय विज्ञान संस्थान SARS-CoV-2 के मौजूदा स्ट्रेन के खिलाफ ताप-सहिष्णु (Heat-Tolerant) वैक्सीन विकसित की है

भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science- IISc) के शोधकर्त्ताओं द्वारा विकसित एक ताप-सहिष्णु (Heat-Tolerant) वैक्सीन/टीके में SARS-CoV-2 के वर्तमान के सभी मौजूदा प्रभेदों (Strains) के विरुद्ध प्रभावी होने के अतिरिक्त भविष्य के वेरिएंट के लिये भी शीघ्र अनुकूलित होने की क्षमता है। IISc के अनुसार वर्तमान टीके अधिकांश SARS-CoV-2 प्रभेदों के विरुद्ध प्रभावी साबित हुए हैं किंतु वायरस/विषाणु द्वारा तेज़ी से उत्परिवर्तन (Mutation) के कारण टीकों की प्रभावकारिता कम हुई है। विषाणु में पाए जाने वाले विभिन्न प्रोटीनों का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्त्ताओं ने अपने संभावित टीके को विकसित करने के लिये SARS-CoV-2 के स्पाइक प्रोटीन के दो भागों, S2 सबयूनिट और रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (RBD) का चयन किया।

7

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना 1 सितंबर 2018

भारतीय पोस्ट पेमेंट्स बैंक-आईपीपीबी ने अपनी नवाचारी और समावेशी वित्तीय सेवाओं से आठ करोड़ से अधिक ग्राहकों को लाभ पहुंचा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना भारत सरकार के 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग तहत की गई है। 1 सितंबर, 2018 को इसकी स्थापना की गई थी। आईपीपीबी की स्थापना भारत में आम आदमी के लिए सबसे सुलभ, सस्ता और विश्वसनीय बैंक बनाने की सोच के साथ की गई है।

8

नीति आयोग 2005-06 से लेकर भारत में बहुआयामी गरीबी पर एक रिपोर्ट जारी की है

नीति आयोग के अनुसार पिछले नौ वर्ष में देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। नीति आयोग ने 2005-06 से लेकर भारत में बहुआयामी गरीबी पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अंतर्गत विभिन्‍न आयामों में गरीबी की दर कम होने के बारे में अध्ययन किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले नौ वर्ष में गरीबी 29 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत रह गई है। उत्‍तर प्रदेश में गरीबी में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। राज्‍य के लगभग 6 करोड़ लोग पिछले नौ वर्ष में गरीबी से बाहर आए हैं। इसके बाद बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान का स्थान है। नीति आयोग ने कहा है कि भारत में इस वर्ष जल्‍द ही गरीबी 10 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी।

 

वर्ष 2005 के आसपास देश में 50 प्रतिशत से अधिक लोग गरीबी की समस्या से जूझ रहे थे। नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रमण्‍यम ने कहा कि लगभग 8 से 9 वर्षों में गरीबी में 50 प्रतिशत की कमी लाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और इसका असर भारत के सतत विकास के लक्ष्‍यों में भी दिखेगा।

9

भारतीय राष्ट्रीय अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 'एक वाहन एक फास्टैग' पहल का शुभारंभ किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही सुविधा प्रदान करने के लिए 'एक वाहन, एक फास्टैग' पहल का शुभारंभ किया है।

इस पहल का उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग का उपयोग अथवा एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग को जोड़ने जैसे उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को हतोत्साहित करना है।
एनएचएआई फास्‍टैग उपयोगकर्ताओं को भारतीय रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी अपडेट करके अपने नवीनतम फास्‍टैग की 'अपने ग्राहक को जानें' (केवाईसी) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। बकाया धनराशि के साथ अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय/ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

10

भारतीय और थाईलैंड देश के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को 'अभ्यास-अयुत्थाया' नाम दिया गया है

भारतीय नौसेना (आईएन) और रॉयल थाई नौसेना (आरटीएन) के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 20 से 23 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया था। इस अभ्यास के प्रारंभिक संस्करण में भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित पोत कुलिश और आईएन एलसीयू 56 ने भाग लिया। वहीं रॉयल थाई नौसेना की तरफ से हिज़ थाई मेजेस्टी शिप (एचटीएमएस) प्रचुअप खीरी खान ने हिस्सा लिया। इस पहले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के साथ ही भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 36वां संस्करण भी आयोजित किया गया था।
दोनों देशों की नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमानों ने अभ्यास के समुद्री चरण में भाग लिया। भारत और थाईलैंड के बीच पहले द्विपक्षीय अभ्यास को 'अभ्यास-अयुत्थाया' नाम दिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'अजेय' या 'अपराजेय' और यह ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक संबंध तथा कई शताब्दियों से चली आ रही साझा ऐतिहासिक कथाओं को साझा करने वाले दो सबसे पुराने शहरों भारत के अयोध्या एवं थाईलैंड के ऐतिहासिक नगर अयुत्थाया के महत्व का प्रतीक है।

1

शाहरुख़ खान 'CNN न्यूज़ 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2023' अवार्ड से सम्मानित किया गया

अंग्रेजी न्‍यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) की ओर से एक बार फिर अपनी प्रमुख पहल ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ (IOTY) अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। यह इस कार्यक्रम का 13वां एडिशन था। 10 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किंग खान के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को ‘इंडियन ऑफ द ईयर 2023’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

2

भारत और जापान के तटरक्षक बल ने चेन्नई संयुक्त अभ्यास किया है

भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों का संयुक्त अभ्‍यास आज चेन्‍नई में संपन्न हुआ। पांच दिनों का यह अभ्‍यास आठ जनवरी को शुरू हुआ था। तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर, महानिरीक्षक डॉनी माइकल ने इस अभ्यास का निरीक्षण किया। दोनों देशों के तट रक्षकों के बीच प्रशिक्षण, पेशेवर आदान-प्रदान और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वर्ष 2006 से संयुक्त अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण तथा अभ्यास में समुद्र के भीतर रासायनिक प्रदूषण के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी पर भी ध्‍यान केंद्रित किया गया।

3

सोलर पावर्ड स्ट्रीट्स लाइट्स की सबसे लंबी श्रृंखला अयोध्या संचालित की जा रही है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा

22 जनवरी को जब प्रभु रामलला का श्रीविग्रह भव्य रामजन्मभूमि मंदिर में सुशोभित होगा, ऐसे में एक बार फिर सूर्यवंश की गौरवगाथा को नया प्रतिमान देते हुए सोलर पावर्ड स्ट्रीट्स लाइट्स की सबसे लंबी श्रृंखला को अयोध्या में संचालित करके इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अंकित किया जाएगा।

4

आइंस्टीन प्रोब (ईपी) नामक सैटेलाइट चीन देश से सम्बंधित है

चीन ने ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने के लिए कमल के आकार का उपग्रह आइंस्टीन प्रोब (ईपी) लॉन्च किया। इसे चीन के सिचुआन प्रांत में ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-2C रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया है

5

दक्षिण कोरिया कंपनी 'सिम्मटेक' सेमीकंडक्टर संयंत्र गुजरात स्थापित करेगी

दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक ने गुजरात के सानंद में 1,250 करोड़ रुपये का विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के इरादे का खुलासा किया। लक्ष्य राज्य के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करना है। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक ने गुजरात के सानंद में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की है। 1,250 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, सिम्मटेक का लक्ष्य राज्य में एक मजबूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में योगदान देना है। इस विकास का खुलासा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गांधीनगर में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान किया।

6

सिंगापुर देश से रियल टाइम प्रेषण के लिए प्रमुख UPI (Unified Payment Interface) ऐप सक्षम हुए

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने भारत और सिंगापुर के बीच सीधे प्रेषण की सुविधा प्रदान करते हुए यूपीआई-पेनाउ लिंकेज की शुरुआत की है। यह सहयोग, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के बीच घनिष्ठ समन्वय का परिणाम है, जिसका उद्देश्य सीमा पार लेनदेन में वित्तीय समावेशन और सुविधा को बढ़ाना है।

7

मलकानगिरी हवाई अड्डे का उद्घाटन ओडिशा किया गया है

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मलकानगिरी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

8

महेश्वर राव बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) का पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

बेंगलुरु में मेट्रो बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने महेश्वर राव को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) का पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। पिछले साल ग्रामीण विकास और पंचायत राज के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पूर्व एमडी अंजुम परवेज़ की नियुक्ति के बाद, पद पर लंबे समय तक रिक्त रहने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

9

“मोदी: एनर्जाइजिंग ए ग्रीन फ्यूचर” नामक पुस्तक का अनावरण भूपेन्द्र यादव किया है

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी) का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हाल ही में “मोदी: एनर्जाइजिंग ए ग्रीन फ्यूचर” नामक एक व्यावहारिक पुस्तक का अनावरण किया है। पर्यावरण साहित्य में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त यह पुस्तक पेंटागन प्रेस द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से प्रकाशित की गई है।

 

10

दीपा भंडारे चीनी उद्योग में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी का पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं हैं

दीपा भंडारे, जो कोल्हापुर के शिरोल तालुका में श्री दत्ता सहकारी चीनी फैक्ट्री (एसएसके) से जुड़ी हैं, राज्य के चीनी उद्योग से जुड़ी बहुत कम महिला अधिकारियों में से एक हैं। भंडारे, जिन्होंने वीएसआई अध्यक्ष शरद पवार द्वारा प्रदान किया गया सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी पुरस्कार जीता, चीनी उद्योग के लंबे इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र महिला हैं।

1

स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी का आयोजन अबु धाबी, यूएई होगा, जिसमें भारत महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में हिस्सा लेगा

संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री -एससीसीआई के सहयोग से एक्सपो सेंटर शारजाह द्वारा आयोजित स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी में भारत महत्‍वपूर्ण भागीदार के रूप में हिस्‍सा ले रहा है। 35 प्रदर्शकों के साथ, भारतीय मंडप एक पावरहाउस के रूप में उभरा है। इसमें लौह और इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों और ब्रांड को प्रदर्शित किया गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ -सीआईआई के नेतृत्व में, भारतीय मंडप इस्पात और धातु विज्ञान में नवीनतम नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रमाण है।

2

असम राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 'महिला उद्यमिता अछोनी योजना' की शुरूआत की

असम में राज्‍य सरकार ने जनसंख्‍या पर नियंत्रण के लिए छोटे परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा ने गुवाहाटी में यह जानकारी दी। उन्‍होंने महिलाओं के लिए महिला उद्यमिता अछोनी योजना की शुरूआत की। श्री सरमा ने मीडिया को बताया कि इस योजना के अन्‍तर्गत राज्‍य में स्‍व-सहायता समूहों की 39 लाख महिलाओं को योजना के अन्‍तर्गत कारोबार करने के लिए कुछ शर्तों के साथ तीन वर्ष के भीतर तीन चरणों में वित्‍तीय सहायता दी जायेगी। इसके लिए 145 कारोबारी मॉडल की पहचान और चयन कर लिया गया है। श्री सरमा ने कहा कि केवल तीन बच्‍चों वाली सामान्‍य और अन्‍य पिछडा वर्ग श्रेणी की महिलाओं को फायदा दिया जायेगा। इसके अलावा चार बच्‍चों वाली मोरान, मोटक, चाय बागान में काम करने वाली जनजातियों तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की महिलाओं को भी इस योजना के अन्‍तर्गत लाभ दिये जायेंगे। पहले वर्ष में दस हजार रूपये, दूसरे वर्ष में 12 हजार पांच सौ तथा तीसरे वर्ष में भी 12 हजार पांच सौ रुपये दिये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री सरमा ने बताया कि लाभार्थियों से यह संकल्‍प भी लिया जायेगा कि वे दो से ज्‍यादा बच्‍चों को जन्‍म नहीं देंगी और अपनी बेटी को स्‍कूल भेजेंगी।

3

दूरसंचार विभाग ने फर्जी इनकमिंग कॉल तथा साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सक्रिय अभियान चलाया है

दूरसंचार विभाग ने फर्जी इनकमिंग कॉल तथा साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे फर्जी कॉल आने पर सतर्क रहें। इन कॉल में लोगों से स्‍टार 4 0 1 हैश दबाने के बाद कोई अज्ञात मोबाइल नम्‍बर डायल करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद कॉल सम्‍बन्धित व्‍यक्ति के पास आने वाली कॉल अज्ञात मोबाइल नम्‍बर पर मिलने लगती है और धोखाधडी की संभावना बन जाती है। विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा है कि वे अपने ग्राहकों से स्‍टार 4 0 1 हैश डायल नहीं करने को कहें।

4

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद स्थान से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। v केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली इसमें शामिल हुए।इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि आज से कुछ साल पहले हवाई जहाज से अयोध्या आना एक सपना था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस सपने को साकार किया है। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिली है और 22 जनवरी को अयोध्या हवाई अड्डे पर लगभग एक सौ चार्टर्ड हवाई जहाज उतरेंगे।

5

पापुआ न्‍यू गिनी देश में आपात स्थिति घोषित की गई है

पापुआ न्‍यू गिनी में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। वेतन में कमी किये जाने के बाद पुलिस और सार्वजनिक क्षेत्र के लोग कल हड़ताल पर चले गये थे। वेतन कटौती के विरोध में हुए दंगों में 16 लोगों के मारे जाने के बाद सरकारी और पुलिस अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वेतन में कटौती प्रशासनिक व्‍यवस्‍था में त्रुटि के कारण हुई है। पापुआ न्‍यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्‍बी में हजारों लोग सड़कों पर आ गये।

6

टीम वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) 'उत्कृष्ट उपलब्धि' श्रेणी में वर्ष 2023 के लिए "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" प्रदान किया गया

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टीम इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) को 'उत्कृष्ट उपलब्धि' श्रेणी में वर्ष 2023 के लिए "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" प्रदान किया।  एक राष्ट्रीय टीवी चैनल द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार नई दिल्ली में एक शानदार समारोह में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और चंद्रयान 3 के परियोजना निदेशक डॉ. पी. वीरमुथुवेल ने प्राप्त किया। पुरस्‍कार उद्धरण में कहा गया है, “वर्ष 2023 निस्संदेह इतिहास की किताबों में एक ऐसे कालखंड के रूप में दर्ज किया जाएगा, जब भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने चुनौतियों का सामना करने में अद्वितीय कौशल और लचीलेपन का प्रदर्शन किया। 2023 में इसरो की उपलब्धियों की प‍राकाष्‍ठा चंद्रमा के अज्ञात दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की पहली सफल सॉफ्ट लैंडिंग थी।”

 

7

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) 3 केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एक विलय योजना है

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) 03 केंद्र प्रायोजित योजनाओं अर्थात् प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई), अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीए से एससीएसपी) और बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना (बीजेआरसीवाई) के लिए विशेष केंद्रीय सहायता की एक विलय योजना है और इन्हें कौशल विकास, आय सृजन योजनाओं और अन्य पहलों के माध्यम से अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करके अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों की गरीबी को कम करने तथा पर्याप्त बुनियादी ढांचे एवं अपेक्षित सेवाओं को सुनिश्चित करके सामाजिक-आर्थिक विकास संकेतकों में सुधार करने के उद्देश्य से 2021-22 से लागू किया गया है।

8

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने रोजगार कौशल पाठ्यक्रम लक्ष्य के लिए सक्षम भारत के साथ समझौता किया है

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने एक अभूतपूर्व सहयोग में, दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के लिए एक परिवर्तनकारी 70 घंटे के इंटरैक्टिव रोजगार कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सक्षम भारत के साथ समझौता किया है। यह पाठ्यक्रम दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव, श्री राजेश अग्रवाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन के अंतर्गत तैयार किया गया। श्री राजेश अग्रवाल के अनुसार, इस अग्रणी पाठ्यक्रम को दिव्यांगजनों के लिए लाभकारी रोजगार के अवसरों तक पहुंच में क्रांति लाने के लिए तैयार किया गया है। इस नए पाठ्यक्रम का भव्य शुभारंभ पर्पल फेस्ट में हुआ, जो दिव्यांगजनों के लिए एक आशाजनक और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत करता है। उपस्थित लोगों ने उद्घाटन समारोह देखा, जिसमें एक समावेशी और सशक्त समाज बनाने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

9

सऊदी अरब देश के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली 10 से 13 जनवरी 2024 तक चार दिवसीय भारत यात्रा पर

रॉयल सऊदी नौसेना बल के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली 10 से 13 जनवरी 2024 तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं। उनकी यह भारत यात्रा सऊदी अरब और भारतीय नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है। एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली ने 11 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से भेंट की। इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के एक-दूसरे के साथ नौसैन्य सहयोग को और सशक्त करने के लिए सहयोगी तंत्र को विस्तार देने एवं अन्य उपायों पर चर्चा की गई। उनका स्वागत साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

10

चर्चित 'यक्षगान' कर्नाटक राज्य का एक अनोखा नृत्य-नाट्य प्रदर्शन है

एक सदी से भी अधिक पुराना यक्षगान मेला, कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के पालन के अधीन अनुमति दिये जाने के बाद, दक्षिण कन्नड़ में कतील दुर्गापरमेश्वरी प्रसादिता यक्षगान मंडली 14 जनवरी, 2024 से पूरी रात का शो फिर से शुरू हो जाएगा। यक्षगान कर्नाटक का एक अनोखा नृत्य-नाट्य प्रदर्शन है। इसमें परंपरागत रूप से पुरुषों को सभी भूमिकाएँ निभाते हुए दिखाया गया है। लेकिन, महिलाएँ अब इन मंडलियों का हिस्सा हैं। मुख्य तत्त्वों में रामायण या महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों की प्रासंगिक कहानियाँ शामिल हैं। चंदे, हारमोनियम, मैडेल, ताल और बाँसुरी जैसे संगीत वाद्ययंत्र इन प्रदर्शनों के साथ होते हैं। सालिग्राम मेला, धर्मस्थल मेला और मंदारथी मेला जैसे विभिन्न प्रसिद्ध मंडल पूरे वर्ष यक्षगान का प्रदर्शन करते हैं।

11

1

भारत के प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (KLI-SOFC) परियोजना का उद्घाटन किया

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के कावारत्ती में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों को शामिल कर 1,150 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बीच कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (KLI-SOFC) परियोजना का उद्घाटन किया।

2

2023 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर बर्नीहाट शहर है

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय का बर्नीहाट 2023 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर है, इसके बाद बिहार का बेगुसराय और उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा है। स्वतंत्र थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, जो सर्दियों के दौरान लगातार उच्च वायु प्रदूषण स्तर के लिए जाना जाता है, आठवें सबसे प्रदूषित शहर के रूप में स्थान पर है। सीआरईए में दक्षिण एशिया के विश्लेषक सुनील दहिया ने कहा कि 2023 में 75 प्रतिशत से अधिक दिनों के लिए उपलब्ध वायु गुणवत्ता डेटा वाले 227 शहरों का अध्ययन किया गया। इन शहरों में से 85 को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत शामिल किया गया था।

3

भारतीय नौसेना ने अभ्यास 'एक्स सी ड्रैगन 24' के चौथे संस्करण में भाग लिया, इसका आयोजन यूएसए हुआ

भारतीय नौसेना ने 9 जनवरी, 2024 को अमेरिका के गुआम में P-8I विमान के आगमन के साथ प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की । यह तैनाती अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में एक एंटी-सबमरीन वारफेयर (एएसडब्ल्यू) अभ्यास, एक्स सी ड्रैगन 24 के चौथे संस्करण में नौसेना की भागीदारी का संकेत देती है। एक्स सी ड्रैगन 24 अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत की नौसेनाओं के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देता है। भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, अभ्यास का उद्देश्य जमीन और हवा दोनों में पेशेवर बातचीत के माध्यम से समन्वय और संचार को परिष्कृत करना है।

4

'वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक रिपोर्ट 2024' अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) जारी की है

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने 10 जनवरी 2024 को ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक रिपोर्ट 2024’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। आईएलओ ने अपने रिपोर्ट में दावा किया कि वर्ष 2024 में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। अध्ययन के अनुसार श्रम बाज़ार परिदृश्य और बेरोज़गारी के बिगड़ने की आशंका है, और 2024 में, अतिरिक्त 20 लाख कामगारों के, रोज़गार परक कामकाज तलाश करने की सम्भावना है।

5

रोटेशनल प्लान के अनुसार, प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को गणतंत्र दिवस पर तीन वर्ष के चक्र में अपनी झांकी प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा

रक्षा मंत्रालय ने एक रोटेशनल प्लान का सुझाव दिया है, जिसमें प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को तीन वर्ष के चक्र में एक बार अपनी झांकी प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। हाल के वर्षों में, गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकियों का चयन विवादों में रहा है, विभिन्न राज्यों से उनके प्रतिनिधित्व को बाहर करने की शिकायतें आई हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस मुद्दे के समाधान के लिए एक व्यापकरोलओवर योजना का प्रस्ताव करके इन चिंताओं का जवाब दिया है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि रक्षा मंत्रालय ने प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) को तीन वर्ष के चक्र के भीतर अपनी झांकी प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए एक रोलओवर योजना का प्रस्ताव दिया है। हर वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 15 झांकियों का चयन किया जाता है, जिससे हर साल हर राज्य को शामिल करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। प्रस्तावित योजना का लक्ष्य सभी के लिए समान वितरण और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

6

भारत के पहले 'डार्क स्काई पार्क' का ख़िताब पेंच टाइगर रिजर्व टाइगर रिजर्व को मिला है

महाराष्ट्र का पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) भारत का पहला और एशिया का पांचवां 'डार्क स्काई पार्क' वाला टाइगर रिजर्व बन गया है.'डार्क स्काई पार्क' से रात्रि आकाश की सुरक्षा करने और प्रकाश प्रदूषण (light pollution) को कम करने में मदद मिलती है.अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) प्रकृति संरक्षण और संरक्षित क्षेत्रों में पारिस्थितिक को बनाये रखने के लिए प्राकृतिक अंधेरे (natural darkness) को संरक्षित करने के महत्व पर जोर देता है.

7

समुद्र पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन नरेंद्र मोदी किया

पीएम मोदी ने समुद्र पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन मुंबई में किया. मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला यह ब्रिज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल सेतु' (Atal Setu) रखा गया है.अटल सेतु 21.8 किमी लंबा है और इसमें छह लेन हैं. इस पूरे प्रोजेक्ट में ₹18,000 करोड़ रुपये खर्च हुए है.

8

इंडसइंड बैंक ने 'सम्मान' रुपे क्रेडिट कार्ड लांच किया है

इंडसइंड बैंक ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी में यूपीआई सुविधा से लैस "इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड" लांच किया है. यह कार्ड सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए लांच किया गया यह कार्ड विभिन्न प्रकार के स्पेशल ऑफर के साथ डिज़ाइन किया गया है.

9

'स्वच्छ सर्वेक्षण -2023 में वाराणसी और कानपुर दो शहरों को 'सबसे स्वच्छ गंगा शहर' का अवार्ड मिला है

उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज को सबसे स्वच्छ गंगा शहर के रूप में चुना गया है. मध्य प्रदेश में MHOW छावनी बोर्ड ने सबसे स्वच्छ छावनी शहर का पुरस्कार मिला. साल 2016 से स्वच्छ भारत शहरी मिशन के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण, शहरी स्वच्छता और साफ-सफाई पर दुनिया का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है.

10

नई पीढ़ी के 'आकाश' मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, यह सतह से हवा प्रकार की मारक मिसाइल है

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (AKASH-NG) मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह टेस्टिंग बहुत कम ऊंचाई पर हाई स्पीड वाले मानवरहित एयर टारगेट पर की गयी.  आकाश नई पीढ़ी की 'सतह से हवा' (Surface-to-Air) में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है.

 

1

वर्ष 2024 में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का 37वाँ संस्करण होगा

साल 2024 में होने वाला सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 37वां संस्करण होगा. सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन दो फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। सूरजकुंड मेला, हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होता है. यह एक वार्षिक हस्तशिल्प मेला है. 1987 से शुरू हुए इस मेले का 36वां संस्करण साल 2023 में आयोजित हुआ था. इस मेले में कम से कम 20 देश और सभी भारतीय राज्य हिस्सा लेते हैं.

2

वर्ष 2024 में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की थीम स्टेट गुजरात रहेगी

गुजरात को दूसरी बार मेले का थीम स्टेट चुना गया है। गुजरात इससे पहले वर्ष 1997 में मेले का थीम स्टेट बना था, जबकि पहली बार मेले में सांस्कृतिक थीम भी रहेगी।

3

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन नासिक करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और राष्‍ट्र के युवाओं को संबोधित करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस देश भर के जिलों में युवा कार्यक्रम विभाग के समस्‍त क्षेत्रीय संगठनों द्वारा विविध सरकारी विभागों के सहयोग से मनाया जाएगा। देश भर में 'माई भारत' के स्वयंसेवी एनएसएस इकाइयों, एनवाईकेएस और कई शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से भारत के लिए स्वयंसेवक गतिविधियों का संचालन करने हेतु अपनी ऊर्जा का समन्वय करेंगे। युवा क्लब भी इस उत्सव में अपनी जोशपूर्ण ऊर्जा का संचार करेंगे, जिससे सही मायनों में समावेशी वातावरण सुनिश्चित होगा। इस अभियान में 88,000 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।

4

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी मनाया जाता है

हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को समर्पित इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है । दरअसल, इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होता है। स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बचपन से ही आधात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद वह दुनियाभर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल स्वामी जी की जयंती पर युवा दिवस को मनाया जाता है। हर दिवस को मनाने का अपना अलग उद्देश्य होता है

5

भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'मिलन-24' विशाखापत्तनम आयोजित किया

भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलन 24 विशाखापत्तनम में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इससे पहले इस अभ्यास का 11वां संस्करण 2022 में पूर्वी नौसेना कमान के तहत विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था। मिलन एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो 1995 में भारत की 'पूर्व की ओर देखो नीति' के अनुरूप चार देशों इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हुआ था। मिलन प्रशांत महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।

6

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 2047 वर्ष तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में उन्‍होंने कहा कि देश 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा श्रीमती सीतारामन ने कहा क‍ि भारत में 2023 तक पिछले 23 वर्ष में 919 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ जिसमें से 65 प्रतिशत निवेश पिछले नौ वर्षों में आया है। देश के विकास के इंजन के रूप में गुजरात के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में गुजरात का योगदान 8 प्रतिशत से अधिक है।

7

विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन ऊर्जा पार्क कच्छ, गुजरात बनाया जा रहा

उद्योग जगत ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में गुजरात में दो लाख 38 हजार करोड रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने 35 हजार करोड रुपये के निवेश से गुजरात में दूसरी कार निर्माण इकाई स्थापित करने का वादा किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दक्षिण गुजरात के हाजिरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर इकाई स्थापित करने की बात कही। श्री अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले दस वर्ष में भारत में बारह लाख करोड़ रुपये निवेश किए हैं जिनमें से करीब चार लाख करोड़ रुपये गुजरात में निवेश किए गए। उन्‍होंने कहा कि रिलायंस जिओ के तहत गुजरात में पूरी तरह 5जी नेटवर्क उपलब्ध है। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुजरात में दो लाख करोड रुपये निवेश करने का वादा किया है। इससे अगले पांच वर्ष में एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि कच्छ के खावडा में विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन ऊर्जा पार्क अडानी समूह ही बना रहा है। इससे तीस गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न होगी। टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चन्‍द्रसेखरन ने राज्‍य में इसी वर्ष सेम‍ि‍कंडटर फैब फैसिलि‍टी स्‍थापित करने की बात कही।

8

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर सम्‍मेलन में, भारत ने संयुक्त अरब अमीरात देश के साथ चार समझौते ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर सम्‍मेलन में भारत ने संयुक्‍त अरब अमीरात के साथ चार समझौते ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में विदेश मंत्रालय के सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि समझौता ज्ञापन स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, फूड पार्क और लॉजिस्टिक्स सहयोग में निवेश से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर सम्‍मेलन में सबसे अधिक 35 देशों ने साझेदार देश के रूप में हिस्सा लिया है। श्री क्वात्रा ने बताया कि भारत और चेक गणराज्य शिखर सम्मेलन में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बनाने पर सहमत हुए।

9

में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आईसीडी -11, पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल 2 जारी किया

आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पर आधारित रोगों को परिभाषित करने वाली शब्दावली को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के रोग अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण (आईसीडी) के 11वें संशोधन में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आईसीडी 11, पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल 2 के जारी होने के साथ, इसके कार्यान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पर आधारित रोगों से संबंधित डेटा और शब्दावली को विश्व स्वास्थ्य संगठन आईसीडी-11 वर्गीकरण में शामिल किया गया है।
इस प्रयास से, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा में रोगों को परिभाषित करने वाली शब्दावली को एक कोड के रूप में अनुक्रमित किया गया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन रोग वर्गीकरण श्रृंखला आईसीडी-11 में सम्मिलित किया गया है। आयुष मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से आईसीडी-11 श्रृंखला के टीएम-2 मॉड्यूल के अंतर्गत आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी प्रणालियों में उपयोग की जाने वाली बीमारियों का वर्गीकरण तैयार किया है। इस वर्गीकरण के लिए पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय के बीच एक दानकर्त्ता समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए थे। यह प्रयास भारत की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली, अनुसंधान, आयुष बीमा कवरेज, अनुसंधान एवं विकास, नीति निर्माण प्रणाली को और मजबूत और विस्तारित करेगा। इसके अलावा, इन कोड का उपयोग समाज में विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए भविष्य की रणनीति बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

1

खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023; अर्जुन पुरस्कार-2023; ध्यानचंद पुरस्कार-2023; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2023; और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2023 शामिल हैं।
जम्‍मू कश्‍मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी को अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में दो स्‍वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा तीरंदाज बनी हैं। फोकोमीलिया से पीड़ित बिना भुजाओं के यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज भी हैं। उन्‍होंने 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भी स्‍थान पक्‍का कर लिया है। शीतल देवी जम्‍मू डिविजन के किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांव लोही धार की रहने वाली है।

2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्थान पर वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गांधीनगर तक रोड शो किया। इस दौरान श्री मोदी ने सड़क पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने गांधीनगर में द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्युसी, पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता और मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का शुभारंभ किया।
दो लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन ट्रेड शो भारत का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक ट्रेड शो होगा। पांच दिन के सम्‍मेलन में कुल सौ देश अतिथि देश और 33 देश भागीदार के रूप में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन, जर्मनी और नॉर्वे सहित 20 देशों के एक हजार से अधिक अनुसंधान क्षेत्र के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इस बार सम्‍मेलन का आयोजन 13 हॉल में होगा। सभी हॉल 'मेक इन गुजरात' और 'आत्मनिर्भर भारत' सहित विभिन्न विषयों को समर्पित होंगे। इसमें करीब 450 एम.एस.एम.ई इकाइयां भी शामिल होंगी। ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा जैसे उभरते उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पाद और सेवाएँ प्रस्तुत की जाएंगी।

3

भूटान में हुए संसदीय चुनावों में पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हांसिल की

भूटान के संसदीय चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पीपल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी- पीडीपी ने अधिकतर सीटें जीत ली हैं और नई सरकार गठित करने जा रही है। भूटान ब्रॉड‍कास्टिंग सर्विस ने खबर दी है कि सत्‍ता में वापसी के लिए 47 नेशनल असेम्‍बली की सीटों में से पीडीपी ने 30 सीटें जीती हैं। वहीं भूटान तेंद्रेल पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। 58 वर्षीय शेरिंग तोबगे दूसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

4

आधुनिक फ्रांस के इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री श्री गेब्रियल अत्तल बने

श्री ग्रैबियल अत्तल फ्रांस के नये प्रधानमंत्री होंगे। वे वर्तमान में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 34 वर्षीय गेब्रियल अत्तल आधुनिक फ्रांस के इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। श्री अत्‍तल एलिजाबेथ बर्न का स्थान लेंगे जिन्होंने 20 महीने कार्यभार संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

5

अमरीका ने धार्मिक स्वतंत्रता की गंभीर अवहेलना को लेकर विशेष चिंता वाली श्रेणी में 12 देशों को रखा

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने धार्मिक स्‍वतंत्रता की गंभीर अवहेलना करने के मामले में विशेष चिंता वाले देशों की श्रेणी में चीन, पाकिस्‍तान, उत्तर कोरिया, क्‍यूबा, इरीट्रिया, ईरान, निकारागुआ, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान और म्‍यांमा को रखा है। श्री ब्लिंकन ने अल-शबाब, बोको-हराम, हयात तहरीर अल-शाम, हूती, आईएसआईएस-साहेल, आईएसआईएस-पश्चिम अफ्रीका, अलकायदा के सहयोगी जमात नस्र अल-इस्‍लाम वल-मुस्लिमीन और तालिबान को विशेष चिंता वाले गुट के रूप में भी चिन्हित किया है। श्री ब्लिंकन ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस द्वारा 1998 में अंतरराष्‍ट्रीय धार्मिक स्‍वतंत्रता अधिनियम को पारित करने और प्रभावी बनाने के बाद धार्मिक स्‍वतंत्रता को आगे बढाना अमरीकी विदेश नीति का मुख्‍य उद्देश्‍य रहा है। इसके अलावा ब्लिंकन ने धार्मिक स्‍वतंत्रता के गंभीर उल्‍लंघन के मामले में विशेष निगरानी सूची के देशों के रूप में अल्‍जीरिया, अजरबैजान, मध्‍य अफ्रीकी गणतंत्र, कोमोरॉस और वियतनाम को श्रेणीबद्ध किया है।

 

6

हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय कला उत्सव का शुभारंभ नई दिल्ली किया है

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ किया। राष्‍ट्रीय बाल भवन में श्री प्रधान ने कहा कि कला उत्सव सीखने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्कूली छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए मंत्रालय की एक पहल है। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव संजय कुमार, अपर सचिव आनंदराव पाटिल, एन.सी.ई.आर.टी. निदेशक दिनेश सकलानी उपस्थित थे। तीन दिन के कला उत्सव में शास्त्रीय और पारंपरिक लोक गायन संगीत, वाद्य संगीत, शास्त्रीय और लोक नृत्य, दृश्य कला, स्वदेशी खिलौने, खेल और अभिनय सहित 10 कला रूपों में प्रदर्शन होंगे। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 छात्र इन सभी शैलियों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

7

भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की प्लाज़्मा तरंगों का अध्ययन किया है

भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान के वैज्ञानिकों ने नासा के MAVEN अंतरिक्ष यान के डेटा का उपयोग करके मंगल के ऊपरी वायुमंडल में उच्च आवृत्ति प्लाज़्मा तरंगों का अध्ययन किया। शोधकर्त्ताओं ने मंगल के चुंबकीय क्षेत्र (वातावरण) में दो प्रकार की तरंगों की खोज की, एक इलेक्ट्रॉन प्लाज़्मा आवृत्ति के नीचे और एक ऊपर। ये तरंगें महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हमें यह समझाने में मदद करती हैं कि मंगल के आसपास इलेक्ट्रॉन कैसे व्यवहार करते हैं।

नासा के मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलेटाइल इवोल्यूशन (Mars Atmosphere and Volatile Evolution- MAVEN) को ग्रह की वायुमंडलीय स्थितियों की जानकारी हासिल करने के मिशन के साथ नवंबर 2013 में लॉन्च किया गया था। प्लाज़्मा तरंगें विद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों में दोलन या विचलन हैं जो प्लाज़्मा के माध्यम से फैलती हैं, जो पदार्थ की एक अवस्था है जो आयनों तथा इलेक्ट्रॉनों जैसे आवेशित कणों से बनी होती है। ये तरंगें विभिन्न प्लाज़्मा घटनाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो ऊर्जा हस्तांतरण, कण त्वरण और अंतरिक्ष में पाए जाने वाले प्लाज़्मा के भीतर आवेशित कणों के व्यवहार को प्रभावित करती हैं।

8

अमेरिका ने पेरेग्रीन मिशन वन मिशन को शुरू किया है, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास है

संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेरेग्रीन मिशन वन (Peregrine Mission- 1) शुरू किया है, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास है।हालाँकि, लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद अंतरिक्ष यान में "तकनीकी रूप से" ईंधन रिसाव होने के बाद लैंडिंग का प्रयास विफल हो गया। इस मिशन का नेतृत्व निजी अंतरिक्ष उद्यमों, एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी (Astrobotic Technology) और यूनाइटेड लॉन्च एलायंस (United Launch Alliance) द्वारा किया जा रहा है जो सहयोगी मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के लिये निजी क्षेत्र की क्षमताओं का लाभ उठाने की दिशा में बदलाव का संकेत है।

Apollo कार्यक्रम के बाद पेरेग्रीन लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यान में से एक होगा। पेरेग्रीन लूनर लैंडर, जिसे पेरेग्रीन मिशन- 1 के नाम से भी जाना जाता है, एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित एक चंद्र लैंडर है। यह नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कॉमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज़ (CLPS) कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य व्यापक लूनर इकॉनमी को प्रोत्साहित करना है। NASA विज्ञान और प्रौद्योगिकी पेलोड को चंद्रमा की सतह तक पहुँचाने के लिये CLPS पहल के तहत विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। CLPS अनुबंध का उद्देश्य आगामी मानवयुक्त मिशनों की तैयारी में चंद्र अन्वेषण, प्रयोग तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन की सुविधा प्रदान करना है। इसके चंद्रमा के मध्य अक्षांश क्षेत्र तक पहुँचने की उम्मीद है जिसे साइनस विस्कोसिटैटिस (Sinus Viscositatis) अथवा बे ऑफ स्टिकीनेस (Bay of Stickiness) कहा जाता है।

9

टीसीडब्ल्यूआई 2023 अध्ययन के अनुसार, भारतीय महिलाओं के लिए सर्वोत्तम शहर के रूप में चेन्नई शहर है

विविधता, समानता और समावेशिता सलाहकार अवतार ग्रुप के भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष शहर (टीसीडब्ल्यूआई) 2023 के निष्कर्षों के अनुसार, कामकाजी महिलाओं के लिए समावेशिता और अनुकूलता के मामले में चेन्नई 2023 में महिलाओं के लिए शीर्ष भारतीय शहर के रूप में उभरा।

अध्ययन में शामिल दोनों श्रेणियों में तमिलनाडु के शहर शीर्ष पर रहे; एक मिलियन से अधिक आबादी वाली श्रेणी में 49 शहर और दस लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में 64 शहर हैं। चेन्नई दस लाख से अधिक की श्रेणी में शीर्ष पर है, और तिरुचिरापल्ली दस लाख से कम की श्रेणी में शीर्ष पर है। दक्षिणी राज्य में भी कुल सात शहर सूची में शामिल थे।

10

वियतनाम ने तमिलनाडु, भारत में ईवी सुविधा में 2 बिलियन डॉलर डॉलर का निवेश किया है

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज विनफ़ास्ट ऑटो लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें भारतीय राज्य तमिलनाडु में एक एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन सुविधा स्थापित करने की योजना का खुलासा किया गया। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार में प्रवेश करने की दृष्टि से, वाहन निर्माता ने राज्य में 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

विनफ़ास्ट ऑटो ने परियोजना के पहले चरण के लिए $500 मिलियन का प्रारंभिक निवेश निर्धारित किया है, जो प्रारंभ तिथि से पांच वर्ष की अवधि तक विस्तारित है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण इस वर्ष आरंभ होने वाला है, जिसकी क्षमता वार्षिक रूप से 150,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने की है।

1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 'स्वच्छ मंदिर' अभियान शुरू किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से देशभर में 'स्वच्छ मंदिर' अभियान शुरू किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्‍ठा से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ये अभियान शुरू किया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से अयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान प्रधानमंत्री ने देशभर के लोगों से आग्रह किया कि वे मकर संक्रांति 14 जनवरी से छोटे तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान शुरू करें और 22 जनवरी तक जारी रखें। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्यावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर से लोग अब नियमित रूप से अयोध्या आएंगे, इसलिए अयोध्यावासियों को रामनगरी को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पहल की समावेशी प्रकृति पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और जब भगवान राम आ रहे हैं, तो एक भी मंदिर या तीर्थस्थल गंदा नहीं रहना चाहिए।

2

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2023 में 6,577 रूट किलोमीटर रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया है

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2023 में छह हजार पांच सौ 77 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दिसंबर 2023 तक इकसठ हजार पांच सौ आठ रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया जा चुका है, जो कुल पैंसठ हजार पांच सौ 56 किलोमीटर के ब्रॉड गेज रूट का तेरानवें दशमलव आठ तीन प्रतिशत है। रेल परिवहन को पर्यावरण-अनुकूल, तेज और ऊर्जा-कुशल बनाने की दृष्टि से भारतीय रेलवे ब्रॉड गेज ट्रैक के शत प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

3

पीयूष गोयल मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडस फूड 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के जीवंत और विविध खाद्य इको-सिस्टम पर इंडस फूड 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जो इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी के उद्घाटन पर अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने भारत के विविध खाद्य उद्योग की प्रशंसा की और वैश्विक बाजारों को लुभाने की इसकी क्षमता पर जोर दिया।n श्री गोयल ने भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को लेकर कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात में 150% की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत का कृषि निर्यात कुल मिलाकर लगभग 53 अरब अमेरिकी डॉलर है।

4

ओएनजीसी बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में गहरे समुद्र की प्रमुख परियोजना से तेल उत्पादन की शुरूआत की

तेल और प्राकृतिक गैस निगम -ओएनजीसी ने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी गहरे समुद्र की प्रमुख परियोजना से तेल उत्पादन शुरू कर दिया है। ओएनजीसी ने केजी-डीडब्‍लूएन-98/2 ब्‍लॉक की कलस्‍टर-2 परियोजना से उत्‍पादन शुरू कर दिया है। निगम धीरे-धीरे अपने उत्‍पादन में वृद्धि करेगा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल उत्‍पदान की शुरूआत पहले कठिन ब्‍लॉक से हुई है। श्री पुरी ने बताया कि तेल उत्‍पादन प्रतिदिन 45 हजार बैरल और गैस उत्‍पादन प्रतिदिन दस करोड घन मीटर से अधिक होने की आशा है। इस परियोजना से वर्तमान राष्‍ट्रीय तेल उत्‍पादन में सात प्रतिशत और राष्‍ट्रीय प्राकृतिक गैस उत्‍पादन में भी सात प्रतिशत की वृद्धि होने की आशा की जा रही है।
यह बंगाल की खाड़ी में गोदावरी नदी डेल्टा के तट पर स्थित है। यह परियोजना तीन सौ से तीन हजार दो सौ मीटर की गहराई में आंध्रप्रदेश के तट से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ब्‍लॉक की खोज को तीन कलस्‍टरों कलस्‍टर-1, 2 और तीन में विभाजित किया गया है। सबसे पहले कलस्‍टर-2 से उत्‍पादन किया जा रहा है।

5

श्रीलंका में वर्ष 2023 में पर्यटन के स्रोत बाजारों में भारत का स्थान पहला

श्रीलंका में वर्ष 2023 में पर्यटन के स्रोत बाजारों में भारत का नाम शीर्ष पर रहा। श्रीलंका में पिछले वर्ष 14 लाख 87 हजार पर्यटक आए, जिनमें बीस प्रतिशत भारत से थे। 2023 में श्रीलंका में कुल तीन लाख भारतीय पर्यटक पहुंचे। दूसरा स्थान रूस का रहा, जहां से एक लाख 97 हजार पर्यटक आए। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा अर्जित करने में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत और श्रीलंका के बीच विमान सेवाओं के मामले में भी वृद्धि हुई है।

6

पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 17 जनवरी तक चलेगा। शाही स्नान 15 और 16 जनवरी को होगा। सुश्री बनर्जी ने आज यहां नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गंगासागर मेले को विरासत स्थल घोषित करने के लिए यूनेस्को को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि इस साल तीर्थयात्रियों के लिए तीर्थयात्रा कर माफ कर दिया गया है, इसके बजाय सभी को 5 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग के मंत्रियों को बताया गया है। इस वर्ष गंगासागर मेले के दौरान कुंभ मेला नहीं पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है।

7

मुरादाबाद पीतल उद्योग उद्योग के लिए प्रसिद्ध है

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से धार्मिक मूर्तियों, विशेष रूप से भगवान राम की मूर्तियों की मांग में वृद्धि के रूप में हुई है, जिसके परिणामस्वरूप मुरादाबाद के पीतल के बर्तन उद्योग के पुनरुत्थान को प्रोत्साहन मिला है। मुरादाबाद की स्थापना वर्ष 1600 में मुगल सम्राट शाहजहाँ के बेटे मुराद ने की थी जिसके परिणामस्वरूप शहर को मुरादाबाद के नाम से जाना जाने लगा। मुरादाबाद पीतल सामग्री के लिये प्रसिद्ध है तथा इसने विश्व भर में हस्तशिल्प उद्योग में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। पीतल के बर्तन अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, मध्य पूर्व तथा एशिया जैसे देशों में निर्यात किये जाते हैं इसलिये मुरादाबाद को “पीतल नगरी” भी कहा जाता है।पीतल, ताँबे तथा जस्ता की एक मिश्र धातु है जो अपनी उल्लेखनीय मज़बूती/कठोरता और व्यावहारिकता के कारण ऐतिहासिक एवं स्थायी महत्त्व रखती है। 1980 के दशक में पीतल, लोहा तथा एल्यूमीनियम जैसे विभिन्न धातु की सामग्रियों की शुरुआत के साथ उद्योग में विविधता आई। इस विस्तार से मुरादाबाद के कला उद्योग में इलेक्ट्रोप्लेटिंग, लैकरिंग एवं पाउडर कोटिंग जैसी नई तकनीकें आईं। मुरादाबाद मेटल क्राफ्ट (वर्ड मार्क) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग का दर्जा प्राप्त है।

8

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चार नई एनसीसी इकाइयां बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चार और राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी इकाइयां बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ, मौजूदा कैडेटों की संख्या 12 हजार आठ सौ साठ और बढ़ जाएगी, जो 46 दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि है। वर्तमान में, निदेशालय के पास दो समूह मुख्यालय हैं, जिनमें कुल दस एनसीसी इकाइयाँ हैं, जो सभी तीन भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करती हैं। इस विस्तार से क्षेत्र के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

9

अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव 2024 गोवा में आयोजित हो रहा

एक बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्‍सव: 2024 का गोवा में शुभारंभ हो रहा है, जो 13 जनवरी तक समावेशिता और सशक्तिकरण के अपने जीवंत समारोह का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। यह उत्‍सव राज्य दिव्‍यांगजन आयुक्त कार्यालय द्वारा गोवा सरकार के समाज कल्‍याण निदेशालय के सहयोग से तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समर्थन से आयोजित किया जा रहा है। इस उत्‍सव का भव्य उद्घाटन डी.बी. मैदान, कैम्पल, पणजी, गोवा में किया जा रहा है।

10

सुश्री अरुणा नायर रेलवे बोर्ड के सचिव का पदभार संभाला है

1987 बैच की भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी और लेवल-16 पैनल में शामिल आईआरएमएस अधिकारी सुश्री अरुणा नायर को रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने छह जनवरी, 2024 को कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले वे मई, 2023 से रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (स्टाफ) के रूप में और फरवरी, 2022 से मई, 2023 तक रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक/स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं।

11

रोश द्वारा ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया लक्षित करने वाले एक नए जीवाणुनाशक की खोज की है

स्विस स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रोश (Roche) ने ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया (Gram-Negative Bacteria) को लक्षित करने वाले एक अभूतपूर्व जीवाणुनाशक (Antibiotic), ज़ोसुराबलपिन (Zosurabalpin) की खोज की है।

इसने दवा-प्रतिरोधी एसिनेटोबैक्टर उपभेदों (Strains), विशेष रूप से कार्बापेनम-प्रतिरोधी एसिनेटोबैक्टर बाउमन्नी (Carbapenem-Resistant A Baumannii- CRAB) के विरुद्ध आशाजनक गतिविधि का प्रदर्शन किया है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) द्वारा एक महत्त्वपूर्ण रोगजनक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

ज़ोसुराबलपिन (Zosurabalpin) की क्रिया बैक्टीरिया की बाहरी झिल्ली के निर्माण को बाधित करती है, विशेष रूप से लिपोपॉलीसेकेराइड के परिवहन तंत्र को लक्षित करती है, जो ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया में एक महत्त्वपूर्ण बाधा है।

बैक्टीरिया को दो समूहों में वर्गीकृत किया जाता है: ग्राम-पॉज़िटिव या ग्राम-नेगेटिव, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे एक विशिष्ट रंग का दाग बनाए रखते हैं या नहीं। ग्राम-पॉज़िटिव बैक्टीरिया बैंगनी रंग का दाग बनाए रखते हैं, जबकि ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया गुलाबी या लाल दिखाई देते हैं।

ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति में एक पतली पेप्टिडोग्लाइकन (Peptidoglycan) परत होती है, यह दो लिपिड झिल्लियों के बीच स्थित होती है, जो उन्हें एक जटिल संरचना प्रदान करती है।

यह बाहरी झिल्ली एक बाधा के रूप में कार्य करती है, जो उन्हें एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाती है।

 

1

सऊदी अरब में भारत और किस देश ने जद्दाह में द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने आपसी संबंधो को ओर मजबूत करते हुए और हज यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए द्विपक्षीय हज समझौते, 2024 पर हस्‍ताक्षर किए है। जद्दाह में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति जूबिन ईरानी और सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉक्‍टर तौफिक- बिन- फौजान- अल रबियाह ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। केंद्रीय विदेश राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह समझौता समावेशण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पुरूष अभिभावक- मेहरम के बिना हज में महिलाओं की भागीदारी को बढाने के तौर तरीकों पर भी विचार विमर्श किया गया। इस समझौते के तहत 2024 में नई दिल्ली को वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। 1,75,025 तीर्थयात्रियों में से भारतीय हज समिति के माध्यम से कुल 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, हज ग्रुप संचालकों के माध्यम से 35,005 तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब जाने की अनुमति दी जाएगी। दोनों देशों के बीच समावेशण और आपसी सम्‍मान बढाने के साथ-साथ भारतीय जायरीन की यात्रा को सुचारू बनाने के लिए यह समझौता एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

2

भारतीय वायुसेना ने हाल में पहली बार सी-130 जेविमान से कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि में लैंडिंग की

भारतीय वायु सेना ने हाल में पहली बार सी-130 जे विमान से कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि में लैंडिंग की है। वायुसेना ने कहा है कि उड़ान मार्ग के क्षेत्र की मास्किंग का उपयोग करते हुए इस अभ्यास उडान से गरुड़ कमांडो प्रशिक्षण मिशन को भी पूरा किया गया।

3

शेख हसीना बांग्लादेश देश की पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनी

बांग्‍लादेश में राष्‍ट्रीय चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्‍व वाली अवामी लीग पार्टी ने बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। बांग्‍लादेश की जातीय संसद की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अब तक 224 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। अवामी लीग ने 165 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जातीय पार्टी के उम्‍मीदवार जीते हैं। 49 निर्दलीय और अन्‍य पार्टियों के एक उम्‍मीदवार को जीत हासिल हुई है। इस शानदार विजय के साथ मौजूदा प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्‍यक्ष लगातार चौथी बार सरकार बनाएंगी और पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्‍होंने गोपालगंज-तीन सीट पर बडे अंतर से जीत दर्ज की। तीन सौ सीटों में से 299 के लिए मतदान हुआ। बांग्‍लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार संसदीय चुनाव में लगभग चालीस प्रतिशत मतदान हुआ।

4

श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन बेंगलुरू

बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मान्यता दी थी।
प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न नाम दिया और देश के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसे पहुंचाया है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपभोग को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर हमारे सामने हैं।

5

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, 'प्रसादम' का उद्घाटन उज्जैन

प्रसादम - देश के प्रत्‍येक कोने से आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित स्थानीय और पारंपरिक भोजन से जोड़ेगा। यह प्रयास आम लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित और स्वस्थ खान-पान की आदतों से भी संबद्ध करेगा।''केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में नीलकंठ वन, महाकाल लोक में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट, 'प्रसादम' का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मनोज यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, राज्‍य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांसद श्री अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए।

महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन आने वाले 1 से 1.5 लाख भक्तों के लिए "प्रसादम" सुविधाजनक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भोजन विकल्प प्रदान करता है। इस फूड स्‍ट्रीट में कुल 939 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 19 दुकानें लगाई गई हैं। यहां पर बच्चों के खेल क्षेत्र, पीने के पानी की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, ​​पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और बैठने की जगह सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई है। उज्जैन में पर्यटन बढ़ाने और इसकी पाक परंपराओं को संरक्षित करने के अति‍रिक्‍त "प्रसादम" आर्थिक विकास और सामुदायिक जुड़ाव में भी योगदान देगा।

6

सुचेता सतीशसंयुक्त अरब अमीरात में एक संगीत कार्यक्रम में सबसे अधिक भाषाओं में गाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है

संयुक्त अरब अमीरात में, एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में, केरल की सुचेता सतीश ने एक ही संगीत कार्यक्रम में सबसे अधिक भाषाओं में गायन करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
यह कार्यक्रम दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में आयोजित किया गया। सुचेता का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन एक अनूठी पहल कॉन्सर्ट फॉर क्लाइमेट का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता पैदा करना था। सुचेता सतीश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते ह‍ुए 140 भाषाओं में गीतों की अद्भुत प्रस्तुति दी और अपने संगीत कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

7

केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने "राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत" पुस्तक का विमोचन किया

केरल के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली के रंग भवन सभागार में गीता सिंह और आरिफ खान भारती द्वारा सह-लिखित पुस्तक “राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” नामक पुस्तक का अनावरण किया। पुस्तक विमोचन समारोह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज सहित प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। पुस्तक की प्रस्तावना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी है।

8

भारत सरकार अरब अमीरात देश में एक समर्पित व्यापार क्षेत्र ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना बना रही है

भारत सरकार संयुक्त अरब अमीरात में एक समर्पित व्यापार क्षेत्र ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसमें वैश्विक दर्शकों के लिए भारतीय निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित करने और संग्रहीत करने के लिए शोरूम और गोदाम होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षित लेनदेन के साथ भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय खरीद की सुविधा में क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया।

9

10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख गोवा मिला है

पुरातात्विक खोज में, दक्षिणी गोवा के काकोडा में महादेव मंदिर में 10वीं शताब्दी ई. का एक शिलालेख पाया गया है। कन्नड़ और संस्कृत दोनों में लिखा गया शिलालेख, कदंब काल के दौरान एक ऐतिहासिक प्रकरण पर प्रकाश डालता है, जो क्षेत्र के अतीत में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
उडुपी जिले के मुल्की सुंदर राम शेट्टी कॉलेज में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व में विशेषज्ञता वाले सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर टी. मुरुगेशी ने शिलालेख का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया। पर्यावरणविद् राजेंद्र केरकर ने इस ऐतिहासिक रत्न को उजागर करने में सहयोगात्मक प्रयास पर प्रकाश डालते हुए इस खोज को प्रकाश में लाया।

10

एयर इंडिया ने कॉरपोरेट मामलों का ग्रुप प्रमुख पी बालाजी नियुक्त किया है

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पी बालाजी को कॉरपोरेट मामलों का ग्रुप प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी के शीर्ष पदों में एक पर नियुक्ति को लेकर एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 30 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले पी बालाजी के पास टेलीकॉम सेक्टर के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर में काफी लंबा अनुभव है। उन्होंने उत्पाद प्रबंधन और मार्केटिंग में भी सेवाएं दी हैं। अब वे एयर इंडिया के कॉरपोरेट मामलों का प्रभार संभालेंगे।

1

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप के कावारत्ती में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों को शामिल कर 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बीच कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई-एसओएफसी) परियोजना का उद्घाटन किया।
केएलआई-एसओएफसी परियोजना से इंटरनेट स्पीड में वृद्धि होगी जिससे नई संभावनाएं और अवसर खुलेंगेआजादी के बाद पहली बार लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा। समर्पित सबमरीन ओएफसी लक्षद्वीप द्वीपों में संचार बुनियादी ढांचे में एक आदर्श बदलाव सुनिश्चित करेगी, जिससे तेज और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस, शैक्षिक पहल, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल मुद्रा उपयोग, डिजिटल साक्षरता आदि सक्षम होंगी। यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ), दूरसंचार विभाग द्वारा वित्त पोषित है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) परियोजना निष्पादन एजेंसी थी और यह काम ग्लोबल ओपन टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से मेसर्स एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। परियोजना से संबंधित प्रमुख गतिविधियों में समुद्री मार्ग सर्वेक्षण, पनडुब्बी केबल बिछाना, सीएलएस स्टेशनों का सिविल निर्माण, अंतिम टर्मिनलों (एसएलटीई) की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल हैं।

2

स्क्वायर किलोमीटर एरिया ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO रेडियो दूरबीन सरणी

भारत ने औपचारिक रूप से स्क्वायर किलोमीटर ऐरे ऑब्ज़र्वेटरी (SKAO) के लिए साइन अप किया है – जो दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन बनाने की एक महत्वाकांक्षी बहुराष्ट्रीय पहल है। SKAO एक उपकरण नहीं है बल्कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में साइटों पर हजारों दूरबीन एंटेना का एक विशाल संग्रह है। ये एकल विशाल दूरबीन सरणी के रूप में आपस में जुड़ेंगे। यह खगोलविदों को ब्रह्मांडीय समझ को आगे बढ़ाते हुए, अत्यधिक दूरी तक खगोलीय घटनाओं की जांच करने में सक्षम बनाएगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने पुणे में नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA) और अन्य संस्थानों के माध्यम से दशकों तक SKAO के विकास में भाग लिया है।
एक महत्वपूर्ण योगदान एनसीआरए द्वारा डिजाइन किया गया उन्नत ‘टेलीस्कोप मैनेजर’ सॉफ्टवेयर है। यह तंत्रिका नेटवर्क अवलोकनों को नियंत्रित और अनुकूलित करेगा। सॉफ्टवेयर कौशल विशाल मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) को चलाने में भारत की विशेषज्ञता का लाभ उठाता है, जो अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप, पुणे के पास भी स्थित है।

3

पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर ने पीएम विश्वकर्मा योजना (पीएमवीवाई) को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनकर कारीगरों और शिल्पकारों के अपने जीवंत समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने में इन कुशल व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को ऊपर उठाना और पहचानना है।

जम्मू-कश्मीर में पीएमवीवाई की आधिकारिक शुरुआत 2 जनवरी, 2024 को हुई, जो केंद्रशासित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। वस्तुतः आयोजित उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार, राजीव राय भटनागर और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव की भागीदारी देखी गई। समारोह में ‘दारजी शिल्प’ में विशेषज्ञता वाले 30 प्रशिक्षुओं (विश्वकर्मा) के पहले बैच के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई।

4

मध्य प्रदेश राज्य ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है

मध्य प्रदेश सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। जबलपुर में राज्‍य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत मोटा अनाज उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जायेगा।

5

किर्गिज़स्तान देश ने हिम तेंदुए (पैंथेरा अनसिया) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है

किर्गिज़स्तान ने आधिकारिक तौर पर हिम तेंदुए (पैंथेरा अनसिया) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है, जो संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हिम तेंदुआ किर्गिज़ संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है जिसका वर्णन किर्गिज़ लोक नायक मानस की कहानी में मिलता है, जो महानता, साहस तथा समुत्थानशीलता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। इसे 'घोस्ट ऑफ द माउंटेन' भी कहा जाता है। हिम तेंदुए पारिस्थितिक संतुलन के लिये महत्त्वपूर्ण हैं, जो वैश्विक क्षेत्र के 1/3 भाग में निवास करते हैं। उनकी आबादी में कमी से विभिन्न प्रजातियों के लिये खतरा बढ़ गया है।

उच्च तुंगता (Altitude) वाले इलाकों के लिये अनुकूलित उनकी अनूठी संरचना उथले क्षेत्रों में दक्षता सुनिश्चित करती है। हिम तेंदुओं को अवैध शिकार, निवास स्थान की हानि, मानव-वन्यजीव संघर्ष का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार ने हिम तेंदुए की पहचान उच्च तुंगता वाले हिमालय के लिये एक प्रमुख प्रजाति के रूप में की है। इसने प्रजातियों और आवासों के संरक्षण के लिये एक हिम तेंदुआ परियोजना (प्रोजेक्‍ट स्‍नो लेपर्ड) विकसित किया है।

6

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम (NEHHDC) ने पारंपरिक कला और शिल्प का समर्थन ,सांस्कृतिक समृद्धि, कौशल विकास उद्देश्य से अष्टलक्ष्मी हाट की स्थापना की है

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम (NEHHDC) क्षेत्रीय कारीगरों की आय बढ़ाने के लिए गुवाहाटी में एक समर्पित बाज़ार और निवास स्थापित कर रहा है। अष्टलक्ष्मी, धन की आठ हिंदू देवी, के नाम पर, ₹7.6 करोड़ अष्टलक्ष्मी हाट का लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों से हस्तशिल्प विविधता को प्रदर्शित करना है। इस परिसर में मास्टर कारीगरों के लिए 24 स्थायी हस्तशिल्प स्टालों के साथ-साथ आने वाले कलाकारों के लिए एक आवास केंद्र भी होगा।

जटिल मणिपुरी मिट्टी के बर्तनों से लेकर कैनवास पर विशाल मिज़ो परिदृश्य तक, अष्टलक्ष्मी हाट स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए क्षेत्र की बेशकीमती जीवित विरासत को समान रूप से प्रकट करने का वादा करता है। यह कारीगरों को एक सीधा शहर आउटलेट प्रदान करता है जो उन्हें प्रामाणिक सामान चाहने वाले समकालीन उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है। रेजीडेंसी घटक सुदूर पहाड़ियों और गांवों के शिल्पकारों को बिक्री प्रदर्शनियों के दौरान ठहरने की सुविधा देता है।

7

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) संस्थान के लिए वर्ष 2024 को 'मानव संसाधन विकास और अनुशासन वर्ष' के रूप में नामित किया गया है

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited-IREDA) के लिये 2024 को 'मानव संसाधन विकास और अनुशासन वर्ष' के रूप में नामित किया गया है, जो नए क्षेत्रों में संगठन के रणनीतिक विस्तार को दर्शाता है।
IREDA, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy- MNRE) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार का एक मिनी रत्न (श्रेणी - I) उद्यम है। ह 1987 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान के रूप में स्थापित एक सार्वजनिक लिमिटेड सरकारी कंपनी है जो ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता के नवीन और नवीकरणीय स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना के लिये वित्तीय सहायता को बढ़ावा देने, विकसित करने एवं विस्तारित करने में लगी हुई है।

8

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में 22 देश और 12 संगठन देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हो चुके हैं

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में अब तक 22 देश और 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठन सम्मिलित हो चुके हैं।
श्री पुरी ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में मीडिया को संबोधित किया। उन्‍होंने बताया कि भारत, जैव ईंधन की सफलता के साथ धीरे-धीरे एक व्यापारिक वस्तु के रूप में जैव ईंधन को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैव ईंधन अपनाने के लिए सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और उद्योग का गठबंधन विकसित करने के लिए भारत के नेतृत्व में एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य जैव ईंधन को ऊर्जा उपयोग में परिवर्तन की कुंजी के रूप में स्थापित करना और नौकरियों और आर्थिक विकास में योगदान देना है।
उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा तरल पेट्रोलियम गैस उपभोक्ता, चौथा सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस आयातक, चौथा सबसे बड़ा तेल शोधक और चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है।

9

शैक्षिक व्यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्‍मार्ट-2.0 कार्यक्रम शुरू किया गया है

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भारतीय राष्‍ट्रीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के साथ मिलकर शैक्षिक व्‍यवसायियों को आयुर्वेद अनुसंधान की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्‍मार्ट-2.0 कार्यक्रम शुरू किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सहयोग से देश भर के आयुर्वेद शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के साथ आयुर्वेद के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मजबूत नैदानिक अध्ययन को प्रोत्‍साहन देना है।
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर वैद्य रबीनारायण आचार्य ने कहा कि अध्ययन का उद्देश्य बाल कासा, कुपोषण, अपर्याप्त स्तनपान, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के अनुसंधान क्षेत्रों में सुरक्षा, सहनशीलता और आयुर्वेद के उपयोग को बढावा देना है। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, आयुर्वेद में वैज्ञानिक आधार पर अनुसंधान के निर्माण, समन्वय, विकास और प्रचार के लिए एक शीर्ष संगठन है। यह आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

 

10

राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र की बालिकाओं ने भाग लिया

उत्तर पूर्व की 45 लड़कियों वाला राष्ट्रीय कैडेट कोर एक बैंड पहली बार गणतंत्र दिवस परेड 2024 में भाग लेगा। 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां उत्तर पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने बताया कि देश भर से कुल दो हजार दो सौ 74 कैडेट एक महीने तक चलने वाले शिविर में भाग ले रहे हैं,

जिनमें सबसे अधिक नौ सौ सात लड़कियां शामिल हैं। कैडेटों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 के और उत्तर पूर्व के 177 कैडेट भी शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।

1

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक भारतीय स्टेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) के रूप में पुष्टि की है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) के रूप में फिर से पुष्टि की है।
विशेष रूप से, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक को उच्च श्रेणियों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे 1 अप्रैल, 2025 से डी-एसआईबी बफर आवश्यकताओं में वृद्धि की आवश्यकता होगी।

2

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने दक्षिण कोरिया देश के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने इस वर्ष अपने दूसरे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करके प्रमुख एशियाई भागीदारों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दक्षिण कोरिया के साथ हुआ हालिया समझौता, निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और अपने आर्थिक पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए ब्लॉक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। नव स्थापित एफटीए के हिस्से के रूप में, दक्षिण कोरिया ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों सहित लगभग 90% सभी वस्तुओं पर टैरिफ हटाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। दूसरी ओर, खाड़ी देश 76.4% व्यापारिक उत्पादों और 4% व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ खत्म करके इसका जवाब देंगे।

व्यापार बाधाओं में इस पारस्परिक कमी का उद्देश्य आर्थिक गतिविधि को प्रोत्साहित करना और द्विपक्षीय वाणिज्य के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बनाना है। समझौते का दायरा टैरिफ उन्मूलन से परे, वस्तुओं, सेवाओं में व्यापार, सरकारी खरीद और छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) के बीच सहयोग तक फैला हुआ है।

3

वार्डविज़ार्ड फूड्स ने गुजरात सरकार राज्स सरकार के साथ समझौता किया है

गुजरात सरकार के साथ कंपनी के सहयोग के बाद, वार्डविज़ार्ड फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड ने हाल ही में अपने शेयरों में 9.98 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी। इस रणनीतिक कदम को गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डीएच शाह और वार्डविज़ार्ड फूड्स एंड बेवरेजेज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शीतल भालेराव द्वारा हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया था।

 

4

यूएनएससी ने अफगानिस्तान देश में मानवीय स्थिति में सुधार करने के लिए प्रस्ताव स्वीकार किया है

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जिसका उद्देश्‍य अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति में सुधार लाना और वहां महिलाओं के अधिकारों संबंधी मुद्दों का समाधान करना है। जापान और संयुक्‍त अरब अमारात द्वारा संयुक्‍त रूप से तैयार किये गये इस प्रस्‍ताव को कल बहुमत से स्वीकार किया गया। इस प्रस्‍ताव में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, आतंकवाद और नशीले पदार्थों सहित अफगानिस्तान की समस्‍याओं का समग्र समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। अगस्‍त 2021 में सत्ता पर तालिबान के द्वारा काबिज होने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता रोक दिये जाने के कारण अफगानिस्तान में मानवीय हालात खराब हो गए हैं।

5

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर रूस देश की पांच दिवस यात्रा पर थे

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर की पांच दिनों की रूस यात्रा संपन्न हो गई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उप-प्रधानमंत्री तथा उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मांटुरोव और विदेश मंत्री सेर्गेइ लावरोव से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने इन नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन, इस्राइल-गजा संघर्ष और भारत-रूस आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने व्यापार, वित्त, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, नागर विमानन और परमाणु क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति पर भी चर्चा की।

6

अमित शाह ने गांधीनगर शहर में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NCDFI) लिमिटेड के मुख्यालय का शिलान्यास किया है

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NCDFI) लिमिटेड के मुख्यालय का शिलान्यास किया एवं ई—मार्किट अवॉर्ड 2023 समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकर चौधरी, इफ़को के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी, NDDB के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह और NCDFI के अध्यक्ष डॉ मंगल राय समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

7

‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में गुजरात राज्य जाना जाता है

जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और भरूच जिले के दहेज में ओपीएल पेट्रोकेमिकल परिसर के साथ गुजरात अब भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में पहचाना जाता है। अधिकारियों ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) जामनगर रिफाइनरी 14 लाख बैरल प्रति दिन (एमबीपीएस) कच्चे तेल की प्रसंस्करण क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तथा सबसे जटिल सिंगल-साइट रिफाइनरी है। आरआईएल की वेबसाइट के अनुसार, जामनगर रिफाइनरी परिसर में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी इकाइयां हैं, जैसे द्रवीकृत उत्प्रेरक क्रैकर, कोकर, एल्काइलेशन, पैराक्सिलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, रिफाइनरी ऑफ-गैस क्रैकर और पेटकोक गैसीकरण संयंत्र। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के प्रभाव को हाल ही में रेखांकित किया था।

 

8

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन वृन्दावन किया है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 01 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस विद्यालय में 870 बालिका विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस स्कूल का उद्घाटन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल के तहत किया गया है, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। ये मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय हैं, जो पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

यह स्मरण योग्य तथ्य है कि श्री राजनाथ सिंह ने 2019 में सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दे दी थी। मिजोरम के सैनिक स्कूल छिंगछिप में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रायोगिक परियोजना की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था।

9

इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- पीएसएलवी-सी58 से एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट-एक्सपोसैट को अंतरिक्ष में छोड़ा। यह प्रक्षेपण 1 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से किया गया। इसके साथ दस अन्य वैज्ञानिक पेलोड का भी प्रक्षेपण किया गया। यह मिशन खगोलीय स्रोतों से ब्रह्मांडीय एक्सरे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने संबंधी भारत के पहले समर्पित वैज्ञानिक प्रयास को दर्शाता है। इस प्रक्षेपण के बाद भारत ब्लैक होल और न्यूट्रॉन नक्षत्रों के अध्ययन के लिए विशिष्ट खगोल शास्त्रीय वेधशाला भेजने वाला दूसरा देश बन गया है।

इसरो के अध्यक्ष एस0 सोमनाथ ने बताया कि एक्सपोसैट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है।एक्सपोसैट के साथ प्रक्षेपित 10 अन्य पेलोड जिन संस्थानों से हैं उनमें- टेक मी टू स्पेस, एलबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर वुमन, केजे सौमया इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, इंस्पेसिटी स्पेस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड और इसरो से तीन पेलोड शामिल हैं। यह वर्ष का पहला प्रक्षेपण और छुट्टियों का समय था, इसलिए अंतरिक्ष केंद्र की दर्शक दीर्घा सभी उम्र के लोगों की उत्साही भीड़ से भरी हुई थी।

10

गुजरात राज्य ने सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के अवसर पर गुजरात की उपलब्धि की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा, गुजरात ने 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया।

श्री मोदी ने कहा, हमारी संस्कृति में 108 संख्या का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढ़ेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा कि यह वास्तव में योग और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सूर्य नमस्कार को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

11

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेज़र्ट साइक्लोन' भारत और संयुक्त अरब अमीरात देश से सम्बंधित है

राजस्‍थान में भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 शुरू होगा। एक पखवाड़े के अभ्‍यास का उद्देश्‍य शहरी अभियानों में श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं को साझा करना और उन्‍हें सीखकर पारस्परिकता को बढ़ावा देना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों में रक्षा-उपकरणों का विकास और उत्‍पादन, सशस्‍त्र बलों के संयुक्‍त अभ्‍यासों विशेषकर नौ-सैनिक अभ्‍यासों, सामरिक और विचारधाराओं की सूचना को साझा करना, इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर से संबंधित प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं। भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात का पहला संयुक्‍त वायुसेना अभ्‍यास सितंबर 2008 में अबू धाबी के अल धफरा बेस पर आयोजित किया गया था।

1

असम, उल्‍फा और केंद्र पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में उग्रवाद को समाप्त करने के लिए त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

केंद्र, असम सरकार और यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम - उल्‍फा के बीच नई दिल्‍ली में ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते का लक्ष्य पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में स्थायी शांति कायम करना है। समझौता ज्ञापन पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि असम के भविष्य के लिए यह स्‍वर्णिम दिन है।

2

Q भूपेन्द्र यादव पूरे भारत में 'नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस)' का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने देश भर में लकड़ी, बांस और अन्य वन्य उपज की निर्बाध आवाजाही के लिए पूरे भारत में नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) का शुभारंभ किया।
वर्तमान में, राज्य विशिष्ट पारगमन नियमों के आधार पर लकड़ी और वन उपज के परिवहन के लिए पारगमन परमिट जारी किए जाते हैं। एनटीपीएस की कल्पना "वन नेशन-वन पास" व्यवस्था के रूप में की गई है, जो पूरे देश में निर्बाध पारगमन को सक्षम बनाएगी।
यह पहल देश भर में कृषि वानिकी में शामिल वृक्ष उत्पादकों और किसानों के लिए एक एकीकृत, ऑनलाइन मोड प्रदान करके लकड़ी पारगमन परमिट जारी करने को सुव्यवस्थित करेगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी।

3

नितिन गडकरी लद्दाख में ग्‍याराह सौ करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी

सरकार ने लद्दाख के लिए 29 सड़क परियोजनाएं मंजूर की हैं। एक हजार एक सौ सत्‍तर करोड़ रुपये से अधिक लागत की इन परियोजनाओं से सड़कों और राजमार्गों का विकास होगा। केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसके अलावा लगभग 182 करोड़ रुपये केन्‍द्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि योजना के तहत आठ पुलों के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि इनसे लद्दाख में दूर-दराज के गांवों के साथ बेहतर सम्‍पर्क स्‍थापित होगा।

 

4

भारतीय नौसेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया है

भारतीय नौसेना ने एडमिरलों की स्कंध-पट्टिकाओं के नये डिजाइन का अनावरण किया। भारतीय नौसेना ने बताया कि नई स्कंधपट्टिका इस महीने की शुरूआत में सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी घोषणा के अनुरूप है। भारतीय नौसेना का कहना है कि स्कंधपट्टिका के नये डिजाइन में अष्टकोण, नौसेना के ध्वज से लिया गया है।
यह छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है और समृद्ध समुद्री विरासत का वास्तविक प्रतिबिंब है। भारतीय नौसेना ने नये डिजाइन की स्वीकृति को गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पर गर्व का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी के पांच प्रण के दो स्तंभों के प्रति प्रतिबद्धिता की भी पुष्टि करती है। नये डिजाइन में गोल्डन नेवी बटन गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प दोहराता है। अष्टकोण आठ प्रमुख दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है। स्वोर्ड राष्ट्र की अत्याधुनिक शक्ति पर बल देता है। टेलीस्कोप निरंतर बदलती दुनिया में दूरदृष्टि का प्रतीक है।

5

भारत दुनिया में इस्पात क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा

सरकार ने कहा है कि इस्पात क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि दर्ज करते हुए भारत दुनिया में इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा है। इस्पात मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष देश में इस्पात का उत्पादन लगभग 90 मिलियन टन और घरेलू इस्पात खपत 87 मिलियन टन रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इस्पात क्षेत्र निर्माण, बुनियादी ढांचे, ऑटोमोबाइल और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

6

नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड का नया अध्यक्ष चुना गया है

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। आज नई दिल्‍ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी महासचिव के0 सी0 त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

 

7

आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन नई दिल्ली

आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पुरी ने स्ट्रीट वेंडरों को ऋण प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की सराहना की। उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे अब लघु उद्यमी बन गए हैं। 13वां फूड फेस्टिवल 31 दिसम्‍बर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का उद्देश्य स्ट्रीट फूड और विक्रेताओं को पहचान प्रदान करना है।

8

वाइब्रेंट भद्रवाह उत्सव जम्मू-कश्मीर मनाया गया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वाइब्रेंट भद्रवाह उत्सव के तीसरे दिन हजारों पर्यटक साल के अंत की छुट्टियां मनाने के लिए बर्फ से भरे गुलदंडा घास के मैदान में एकत्र हुए। जम्मू पर्यटन निदेशालय और डोडा के जिला प्रशासन ने शीतकालीन उत्सव का आयोजन करके भद्रवाह को एक जीवंत स्‍वरूप प्रदान किया। भद्रवाह विकास प्राधिकरण ने कहा कि यह गंतव्य भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले बर्फीले गंतव्य के रूप में उभरा है। पर्यटक बर्फ के खेलों, स्थानीय व्यंजनों और स्थानीय लोक संगीत का आनंद ले रहे हैं।

9

महाराष्ट्र राज्य ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दी है

महाराष्ट्र सरकार ने ड्रोन मिशन स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस मिशन में सुरक्षा निगरानी, आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य, दूर-दराज के इलाक़ों में दवाइयाँ और टीके पहुंचाने, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और यातायात प्रबंधन की निगरानी के कार्य किये जायेंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी बम्बई के विशेषज्ञ-दल की रिपोर्ट के आधार पर पांच वर्षीय कार्यान्वयन योजना तैयार की गई है। इसकी निगरानी मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, ड्रोन मिशन का मुख्यालय आईआईटी-बम्बई में होगा। इस मिशन से महाराष्ट्र वैश्विक स्तर पर ड्रोन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। आईआईटी-बम्बई की रिपोर्ट इस वर्ष अक्टूबर में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर सरकार ने इस मिशन को मंजूरी दी है।

10

भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप सातवें 250 मेन फेरी क्राफ्ट का नाम मंजुला है

भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप 07x 250 मेन फेरी क्राफ्ट के निर्माण और डिलीवरी के लिए मेसर्स शालीमार वर्क्स लिमिटेड, कोलकाता के साथ अनुबंध बाकायदा पूरा किया गया।
कुल सात फेरी क्राफ्ट में से छह फेरी क्राफ्ट पहले ही आईएन को सौंपे जा चुके हैं। सातवां फेरी क्राफ्ट ‘मंजुला’ (यार्ड 786) 29 दिसंबर 2023 को रियर एडमिरल दीपक कुमार गोस्वामी, एएसडी (एमबीआई) की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। चूंकि सभी प्रमुख और सहायक उपकरण/प्रणालियां स्वदेशी निर्माताओं से ही प्राप्त किए गए हैं, इसलिए ये फेरी क्राफ्ट रक्षा मंत्रालय की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

11

मुडियेट्टू' केरल राज्य का लोकनृत्य नाटक है

मुडियेट्टू केरल का एक पारंपरिक अनुष्ठान थिएटर तथा लोकनृत्य नाटक है जिसमें देवी काली और राक्षस दारिका के बीच युद्ध की पौराणिक कथा प्रस्तुत की जाती है। यह परंपरा भगवती अथवा भद्रकाली उपासना की पद्धति का हिस्सा है जो आमतौर पर फसल कटाई के बाद फरवरी और मई के बीच भगवती मंदिरों में आयोजित किया जाता है। मरार और कुरुप्पु समुदायों के सदस्य इसका प्रदर्शन करते है, वे अपने चेहरे पर रंग लगाते हैं तथा काफी बड़ी एवं रंगीन पोशाक व टोपी पहनते हैं। इसमें शिव, नारद, दारिका, काली, दानवेंद्र, कोइचादर और कूली जैसे विभिन्न पात्र रूप शामिल हैं। विजयी काली द्वारा दारिका का सिर पकड़कर मंच पर प्रवेश करने के साथ इस अनुष्ठान का समापन होता है, जिसके बाद शिव की स्तुति-गीत का गायन होता है। मुडियेट्टू को वर्ष 2010 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था और इससे पूर्व कुटियाट्टम को विरासत सूची में शामिल किया गया था।

 

12

दिल्‍ली ट्री एम्बुलेंस का विस्तार करने की योजना बनाई

हाल ही में, दिल्ली नगर निगम (MCD) के बागवानी विभाग द्वारा दिल्ली में अपने ट्री एम्बुलेंस का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2024 तक मौजूदा संख्या को तीन गुना करके 12 करना है।
12 प्रशासनिक क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक ट्री एम्बुलेंस सौंपी जाएगी, जिससे समय के साथ कुशल वृक्ष देखभाल के लिये शहर की क्षमता में वृद्धि होगी। ट्री एम्बुलेंस एक पहल है जिसे “पृथ्वी को बचाने की दृष्टि” के साथ “पेड़ों को बचाने” का समर्थन करने के लिये शुरू किया गया है। भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस, 2019 (22 मई को मनाया गया) के अवसर पर चेन्नई में ट्री एम्बुलेंस के पहले चरण का उद्घाटन किया गया। \
ट्री एम्बुलेंस, वनस्पतिशास्त्रियों, वानिकी विशेषज्ञों, बागवानों, स्वयंसेवकों और वृक्ष सर्जनों द्वारा चलाए जाते हैं साथ ही उन लोगों को मुफ्त सेवाएँ प्रदान करते हैं जो इसकी हेल्पलाइन पर कॉल करके रुग्ण वृक्षों और पौधों को बचाने में सहायता का अनुरोध करते हैं।

1

‘विश्व के पहले नेता भारत के प्रधानमंत्री बने हैं जिनके यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 2 करोड़ को पार किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्‍व के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके निजी यू-ट्यूब चैनल के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 2 करोड़ हो गई है। चैनल के वीडियो के व्‍यूज की संख्‍या भी 450 करोड़ के पार हो गई है। नरेन्‍द्र मोदी यू-ट्यूब चैनल व्‍यूज और सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या में भारतीय और वैश्विक यू-ट्यूब चैनलों से आगे निकल गया है।

2

भारत और इटली देश के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी मिली है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और इटली सरकार के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते पर हस्ताक्षर और उसकी पुष्टि करने से संबंधित विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी है।
इस समझौते से लोगों के बीच परस्पर संपर्क में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों, कुशल कामगारों , कारोबारियों और युवा पेशेवरों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा और दोनों पक्षों के बीच अनियमित प्रवासन से संबंधित मुद्दों पर सहयोग को मजबूती मिलेगी।
यह समझौता अध्ययन के बाद के अवसरों, इंटर्नशिप, पेशेवर प्रशिक्षण के तंत्रों सहित वर्तमान इतालवी वीज़ा व्यवस्था को परिमित करता है जो फ्लो डिक्री के तहत मौजूदा श्रम आवाजाही मार्गों के तहत भारत के लिए लाभ का आश्वासन देते हैं।

3

न्यूजीलैंड देश ने हाल ही में भारत के महावाणिज्य दूतावास के खुलने को मंजूरी दी है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खुलने से भारत का राजनयिक पदचिह्न बढ़ाने में मदद मिलेगी और भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को देखते हुए भारत का राजनयिक प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। इससे भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को बढ़ावा देने और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय का बेहतर ढंग से कल्याण कर पाने में भी सहायता होगी।
इस वाणिज्य दूतावास के 12 महीने की समय सीमा के भीतर खोले जाने और पूरी तरह से चालू हो जाने की संभावना है।

4

भारत ने मलेशिया देश के साथ प्रसारण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (आरटीएम), मलेशिया के बीच एमओयू/समझौते पर 07 नवंबर, 2023 को हुए हस्ताक्षर से अवगत कराया गया, जिसमें प्रसारण, समाचारों के आदान-प्रदान और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रमों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपार क्षमता है, साथ ही इससे मलेशिया के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रसार भारती द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए एमओयू की कुल संख्या 46 हो गई है।

5

'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 वर्ष पूरे होने पर अमित शाह एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पंडित जसराज संगीत समारोह - 'पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह' के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह स्मारक डाक टिकट डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है।
इस संगीत समारोह की शुरुआत पंडित जसराज जी ने 1972 में अपने पिता, संगीत रत्न पंडित मोतीराम जी और उनके बड़े भाई और बाद में उनके गुरु बने, संगीत महामहोपाध्याय पंडित मणिराम जी की स्मृति के प्रति संगीतमय प्रेम व्यक्त करने के लिए की थी, जिनका निधन तब हुआ था
जब पंडित जसराज केवल 4 वर्ष के थे। सर्वकालिक महान भारतीय शास्त्रीय गायकों में से एक होने के अलावा, पंडित जसराज जी ने हैदराबाद के दर्शकों को युवा संगीतकारों से परिचित कराकर भारत में संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया, जो अब अपने आप में दिग्गज बन गए हैं। अपने जीवनकाल के 47 वर्षों तक हर वर्ष, बिना एक भी अंतराल के, पंडित जसराज जी ने इस वार्षिक संगीत समारोह की मेजबानी स्वयं की। यह हैदराबाद का सबसे पुराना संगीत समारोह है और इस विरासत को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा आगे बढ़ाया गया है। इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें "सन ऑफ हैदराबाद" भी कहा गया।

6

2023-24 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एम.फिल पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान नही की है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर छात्रों को एमफिल की डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की सलाह दी है। क्योंकि यह अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आयोग ने विश्वविद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश न दे क्‍योंकि 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये अमान्‍य है।

हालाँकि, 2022 में जारी नए नियमों की अधिसूचना की तारीख तक प्रदान की गई एमफिल डिग्री वैध रहेगी। आयोग ने कहा है कि कुछ विश्वविद्यालय एमफिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। आयोग ने कहा है कि एमफिल डिग्री अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।

आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर यूजीसी रेगुलेशन 2022 के रेगुलेशन नंबर 14 पर जोर दिया है, जो साफ तौर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में एमफिल प्रोग्राम को चलाने से रोकता है। यूजीसी ने पहले एमफिल डिग्री को अवैध घोषित करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को एमफिल कार्यक्रम पेश नहीं करने का निर्देश दिया था।

7

केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट संगठन को गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए गैर कानूनी संस्था घोषित किया है

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट एम.एल.जे.के.-एम.ए को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यू.ए.पी.ए. के अंतर्गत गैर कानूनी संस्‍था घोषित किया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। ये आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

8

: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन आईजीओटी कर्मयोगी (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना हुई है

सरकार ने राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण- आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर छह समर्थ क्यूरेटेड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा कि अधिकारी शासन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से समर्थ हैं।

आईजीओटी कर्मयोगी सरकारी अधिकारियों को उनकी क्षमता निर्माण यात्रा में मार्गदर्शन करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच है। वर्तमान में इस मंच पर विभिन्न सरकारी क्षेत्रों से 28 लाख से अधिक शिक्षार्थी पंजीकृत हैं।

पोर्टल ऑनलाइन शिक्षण, योग्यता प्रबंधन, कैरियर प्रबंधन, चर्चा, कार्यक्रम और नेटवर्किंग के लिए छह कार्यात्मक केंद्रों को जोड़ता ह

9

चवित्तुनाटकम का संबंध एक नाट्य शैली है

कुदुम्बश्री मिशन के कुल 504 सदस्यों ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिये चवित्तुनाटकम प्रदर्शन में भाग लिया। चवित्तुनाटकम के प्रदर्शन में कुदुम्बश्री मिशन की कहानी बताई गई, जिसे वर्ष 1998 में पीपुल्स प्लान अभियान के तहत स्थापित किया गया था।

मिशन को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य गरीबी के अंतर-पीढ़ीगत संचरण को समाप्त करना था और महिला सशक्तीकरण आंदोलन में इसके विकास को मंच पर महिलाओं द्वारा चवित्तुनाटकम प्रदर्शन के साथ सभी नाटकों के साथ सुनाया गया था।चवित्तुनाटकम एक नाट्य शैली है जिसका मध्य केरल के तटीय ज़िलों में प्रदर्शन किया जाता है।

कुदुम्बश्री प्रदर्शन ने विश्व प्रतिभा रिकॉर्ड भी जीता। इसका आयोजन राष्ट्रीय सरस मेला- 2023 को लोकप्रिय बनाने के अभियान के हिस्से के रूप में किया गया था।

 

10

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की

हाल ही में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने आधिकारिक तौर पर वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की घोषणा की। इसमें बड़ी बिल्लियों की संख्या में 31 (वर्ष 2018) से 54 (वर्ष 2023) तक की वृद्धि देखी गई।
बिहार सरकार कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को VTR के बाद राज्य का दूसरा व्याघ्र अभयारण्य घोषित करने के लिये NTCA की मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार कर रही है। VTR के अंदर रेत और पत्थर के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध और इसके पर्यावरण-सुभेद्य क्षेत्र में खनन पर सख्त प्रतिबंधों से घास के मैदान को विकसित करने में मदद मिली।
इस प्रकार घास के मैदान के आवरण में वृद्धि से शिकारी जंतुओं की आबादी को सहारा देने में मदद मिलती है, जिससे मांसाहारियों के जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। यह रिज़र्व स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाकर और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिये क्षेत्र में तथा उसके आसपास खनन गतिविधियों की निगरानी कर बाघों के प्रबंधन व रखरखाव के लिये समर्पित है। NTCA ने रिज़र्व को 'बहुत अच्छा (Very Good)' श्रेणी में रखा है।

11

1

मध्य प्रदेश में आयोजित तानसेन समारोह का ‘ताल दरबार’ कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में बेजोड़ प्रदर्शन के लिए 1,282 तबला वादकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है। इन सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है।

2

वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेश किया और कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने इसका समर्थन किया, जो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक दुर्लभ एकता को दर्शाता है।
अजमेर उत्तर का प्रतिनिधित्व करने वाले वासुदेव देवनानी, वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं।

3

निमोनिया की रोकथाम के लिए मणिपुर राज्य में SAANS अभियान 2023-24 का शुभारंभ किया गया है

बचपन में होने वाले निमोनिया से निपटने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम में, मणिपुर के राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सपम रंजन सिंह ने हाल ही में इंफाल में SAANS अभियान 2023-24 का उद्घाटन किया। साथ ही, मंत्री ने बाल स्वास्थ्य देखभाल के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) को राज्य नवजात संसाधन केंद्र के रूप में भी समर्पित किया।
SAANS, जिसका अर्थ है निमोनिया को बेअसर करने के लिए सामाजिक जागरूकता और कार्रवाई, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाने वाला एक वार्षिक अभियान है। SAANS का प्राथमिक उद्देश्य बचपन में निमोनिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाना है, जो बाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।

4

पुस्तक 'ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर' रोहित लांबा रघुराम राजन लिखी है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर, रघुराम राजन ने अर्थशास्त्री रोहित लांबा के साथ मिलकर ‘ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ नामक एक अभूतपूर्व पुस्तक जारी की है।

राजन के साहित्यिक योगदान में यह नवीनतम जुड़ाव भारत के आर्थिक प्रक्षेप पथ की संभावनाओं और चुनौतियों में एक महत्वपूर्ण अन्वेषण का प्रतीक है। वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था में अपनी गहन अंतर्दृष्टि के लिए प्रसिद्ध रघुराम राजन ने ‘फॉल्ट लाइन्स: हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थ्रेटन द वर्ल्ड इकोनॉमी’ जैसी प्रभावशाली किताबें लिखी हैं, जिसने फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है।
उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘आई डू व्हाट आई डू: ऑन रिफॉर्म, रेटोरिक एंड रिजॉल्व’ और ‘सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट्स’ शामिल हैं, जो लुइगी ज़िंगालेस के साथ सह-लेखक हैं।

5

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) के अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा नियुक्त किया गया है

बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्लाइस समर्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) ने हाल ही में अपने अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सतीश कुमार कालरा की नियुक्ति की घोषणा की है।
यह महत्वपूर्ण कदम स्लाइस और एनईएसएफबी के बीच चल रही विलय प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आया है, जो फिनटेक और बैंकिंग क्षेत्र में एक अद्वितीय विकास का प्रतीक है।

6

2023 में फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट पीवी सिंधु

पीवी सिंधु वर्ष 2023 के लिए फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीटों में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड की 22 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्वेटेक 2023 में अनुमानित 23.9 मिलियन डॉलर (करों और एजेंटों की फीस से पहले) के साथ सूची में शीर्ष पर रहीं।

7

'तलैयह और नासिर' नामक क्रूज मिसाइल ईरान देश से सम्बंधित हैं

ईरान ने दो नई स्मार्ट मिसाइल को अपनी नौसेना में शामिल किया है. ये मिसाइलें दिशा और टारगेट बदलने में सक्षम है. ईरान की इन दोनों मिसाइलों का नाम है Talaeieh और Nasir. इन मिसाइलों को ईरान के कोनाराक बंदरगाह पर तैनात किया गया है.

8

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया है

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

9

भारत सरकार ने अर्जेंटीना देश के साथ पांच लिथियम ब्लॉक के लिए समझौता किया

भारत सरकार, अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण और विकास समझौता करने की योजना बना रही है.यह समझौता, अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा पहचान किए गए पांच लिथियम ब्लॉक के लिए होगा. भारत, अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक हासिल करने के करीब है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बातचीत "अंतिम चरण" में पहुंच रही है. भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फ़र्म के साथ एक समझौता किया है. भारत द्वारा अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉक प्राप्त करने का क्या महत्व है? भारत का यह कदम अन्वेषण अधिकारों को सुरक्षित करता है, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता बढ़ाता है.

10

100 फुट ऊंची 'रफ़ी मीनार' को . पंजाब स्थापित किया जाएगा

पंजाब के अमृतसर के गांव कोटला सुलतान सिंह में 100 फ़ीट ऊंची 'रफ़ी मीनार' बनाई जा रही है. यह मीनार, मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की जन्मशती के मौके पर बनाई जा रही है. यह मीनार स्टील की बनी होगी और इसके शिखर पर भारतीय झंडा लहराएगा.

11

जलोश 2023' का 13वां संस्करण पुणे संपन्न हुआ

महाराष्ट्र के पुणे में दिव्यांग बच्चों के लिए सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित ''जलोश 2023'' का 13वां संस्करण हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें 14 विश्व रिकॉर्ड बने।

 

12

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री ने न्यूरो अपडेट 2023 सम्मेलन का उद्घाटन किया है

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) ने रविवार को यहां 20वें ‘न्यूरो अपडेट 2023’ (neuro update 2023) सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात समिट और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा , “ तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री ने गुजरात में सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ 20 वर्ष पहले वाइब्रेंट गुजरात समिट की शुरुआत की थी। आज हम स्वास्थ्य, फार्मा और केमिकल सहित प्रत्येक क्षेत्र में इस ग्लोबल समिट का फल प्राप्त कर रहे हैं।
अब हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प किया है। इस संकल्प को साकार करने की दिशा में अभी पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन हो रहा है।”

13

IIT मुंबई को पूर्व छात्रों ने 57 करोड़ रुपये दान दिए हैं

आईआईटी बॉम्बे के 1998 बैच के अल्मा मेटर (Alma Mater) सिल्वर जुबली रीयूनियन (Silver Jubilee Reunion) के खास मौके पर छात्रों ने संस्थान को 57 करोड़ रुपये दान देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है.

1

मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश

27 December Current Affairs Rojgar With Ankit

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हुकुमचंद मिल श्रमिकों की बकाया राशि से संबंधित लगभग 224 करोड़ रुपये का एक चेक भी आधिकारिक परिसमापक (लिक्विडेटर) और हुकुमचंद मिल, इंदौर के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपा। यह कार्यक्रम हुकुमचंद मिल श्रमिकों की काफी समय से लंबित मांगों के निपटान का प्रतीक है। श्री मोदी ने खरगोन जिले में 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला भी रखी।

इंदौर की हुकुमचंद मिल के 1992 में बंद होने और बाद में परिसमापन में चले जाने के बाद इस मिल के श्रमिकों ने अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अदालतों, श्रमिक संघों और मिल श्रमिकों सहित सभी हितधारकों द्वारा समर्थित एक समझौता पैकेज के बारे में सफलतापूर्वक बातचीत आयोजित की। इस निपटान योजना में मध्य प्रदेश सरकार को सभी बकाया राशि का अग्रिम भुगतान करना, मिल की जमीन पर कब्जा लेना और इसे आवासीय और वाणिज्यिक स्थान के रूप में विकसित करना शामिल है।

2

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्‍याय महा-अभियान पर सूचना, शिक्षा और संचार(आईईसी) अभियान की पहल की है। इस अभियान का उद्देश्‍य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी में सरकारी योजनाओं की शतप्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना और जागरुकता बढाना है। इस अभियान का उद्देश्‍य देशभर के दो सौ जिलों के 22 हजार पीवीटीजी आदिवासी निवास स्‍थानों तक कल्‍याणकारी सरकारी योजनाओं की पहुंच बनाना भी है।

मंत्रालय ने बताया कि यह पहल प्रत्‍येक कमजोर जनजातीय समूहों के घरों तक पहुंचेगी। वे घर जो अब तक दूरी, सडक और डिजिटल संपर्क की कमी के कारण वंचित रहे हैं। इसके जरिये सरकार इस तरह के प्रत्‍येक घर के द्वार तक सुविधाएं प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने बताया कि अभियान अवधि के दौरान इन समूहों को आधार कार्ड, समुदाय प्रमाण पत्र और जन-धन खाते दिये जायेंगे, जो आयुष्‍मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्‍यक है। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए हाट बाजार, जन सेवा केन्‍द्र, ग्राम पंचायत, आंगनवाडी, वन-धन विकास केन्‍द्र और कृषि विकास केन्‍द्रों का इस्‍तेमाल किया जायेगा।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष 15 नवम्‍बर को झारखण्‍ड के खूंटी जिले से जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री जन मन योजना का शुभारंभ किया था। ( 27 December Current Affairs Rojgar With Ankit )

3

डॉ0 मनसुख मांडविया मेडटेक मित्र' की शुरूआत की है

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्‍यम से मेडटेक मित्र की शुरूआत की। यह केंद्र सरकार की मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने की रणनीतिक पहल है। उन्‍होंने कहा कि ये पहल भारतीय उद्योग के लिए गेमचेंजर साबित होगी और किफायती, गुणवत्ता वाले मेडटेक उपकरणों तथा डायग्नोस्टिक्स के स्वदेशी विकास की सुविधा प्रदान करेगी।

4

भारत में सुशासन दिवस 25 दिसंबर मनाया जाता है

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में मिशन कर्मयोगी के विस्तारित संस्करण का शुभारंभ किया। आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की गई तीन नई सुविधाएं माई आईजीओटी, ब्लेंडेड प्रोग्राम और क्यूरेटेड प्रोग्राम हैं। मंत्री ने 12 क्षेत्र विशिष्ट क्षमता निर्माण ई-लर्निंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए।
इसके अलावा, डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास (वेरिएबल एंड इमर्सिव कर्मयोगी एडवांस्ड सपोर्ट) नाम से एक नए मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। विकास आईजीओटी के साथ एक मिश्रित कार्यक्रम है जिसमें केंद्र सरकार के लिए आवश्यक कार्यात्मक, व्यवहारिक और तकनीकी दक्षताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईएसटीएम में 33 घंटे के ऑफ़लाइन प्रशिक्षण के साथ 30 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है।
माई आईजीओटी - माई आईजीओटी व्यक्तिगत अधिकारी के होम पेज पर लक्षित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो सीधे उस अधिकारी की अद्वितीय क्षमता निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करता है जैसा कि उनके मंत्रालयों/विभागों के लिए क्षमता-निर्माण योजना में चिन्हित किया गया है।

5

पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने ऐतिहासिक रिज पर पहले शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरु‍आत सांस्‍कृतिक परेड के साथ हुई। इस कार्यक्रम में महानाटी प्रस्‍तुत करने वाली चार सौ पचास महिलाओं ने भागीदारी की। इन्‍होंने स्‍व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

6

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर मनाया जाता है

उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये भारत प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाता है। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को 24 दिसंबर 1986 को राष्ट्रपति द्वारा मंज़ूरी मिली थी। इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं का दोषपूर्ण वस्तुओं, लापरवाह सेवाओं एवं अनुचित व्यापार प्रथाओं से संरक्षण करना है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के छह मौलिक अधिकार सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को प्रतिस्थापित करने के लिये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 संसद द्वारा पारित किया गया था। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है।

7

25 दिसंबर को पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की 162वीं जयंती मनाई गई

मदन मोहन मालवीय (25 दिसंबर, 1861 - 2 नवंबर, 1946) एक भारतीय विद्वान, राजनीतिज्ञ और शिक्षा सुधारक थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक नेता थे और चार बार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह अखिल भारत हिंदू महासभा तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी थे।

महामना पण्डित मदनमोहन मालवीय की 162वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में 'पण्डित मदनमोहन मालवीय सम्पूर्ण वाङ्ग्मय' की 11 खंडों की पहली श्रृंखला का विमोचन किया।
लगभग 4,000 पृष्ठों एवं 11 खंडों में संकलित दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) प्रकाशित यह कृति, देश के हर कोने से एकत्र किए गए पण्डित मदनमोहन मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रह है।

इन खंडों में उनके ज्ञापन सहित अप्रकाशित पत्र, लेख और भाषण; वर्ष 1907 में उनके द्वारा प्रारंभ किये गये हिन्दी साप्ताहिक ‘अभ्युदय’ की संपादकीय सामग्री; समय-समय पर उनके द्वारा लिखे गए लेख, पैम्फलेट और पुस्तिकाएं; 1903 और 1910 के बीच आगरा एवं अवध के संयुक्त प्रांत की विधान परिषद में दिए गए सभी भाषण; रॉयल कमीशन के समक्ष दिए गए बयान; 1910 और 1920 के बीच इंपीरियल विधान परिषद में विधेयकों की प्रस्तुति के दौरान दिए गए भाषण; बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले और बाद में लिखे गए पत्र, लेख और भाषण; और 1923 और 1925 के बीच उनके द्वारा लिखी गई एक डायरी शामिल है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थापक पण्डित मदनमोहन मालवीय का आधुनिक भारत के निर्माताओं में अग्रणी स्थान है। उन्हें महान विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए काफी काम किया।

8

प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस दिवस के रूप में मनाया जाता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर नई दिल्ली में 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 में ग्वालियर के छोटे से गाँव के एक साधारण-सा परिवार में हुआ था। अटल जी का राजनैतिक सफर स्वतंत्रता संग्रामी के रूप में शुरू हुआ। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में बाकि नेताओं के सथ उन्होंने भाग लिया और जेल भी गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय जनसंघ के लीडर श्याम प्रसाद मुखर्जी से हुई।

1968 में दीनदयाल उपाध्याय की मौत के बाद अटल जी जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1977 में भारतीय जन संघ ने भारतीय लोकदल के साथ गठबंधन कर लिया, जिसे जनता पार्टी नाम दिया गया।

जनता पार्टी के लीडर मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री बने तब अटल जी को एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्टर बनाया गया।

1980 में लाल कृष्ण आडवानी व भैरव सिंह शेखावत के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी बनाई, और पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
मई 1996 में बीजेपी को जीत मिली और अटल जी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

लेकिन बीजेपी को दूसरी पार्टियों से सपोर्ट नहीं मिला और बीजेपी सरकार गिर गई और मात्र 13 दिन में अटल जी को पद से इस्तीफा देना पड़ा।इसके बाद एक बार फिर बीजेपी सत्ता में आई लेकिन सरकार मात्र 13 महीने की रही।इसके बाद 1999 में कारगिल में हुई भारत की विजय ने अटल जी की सरकार को मजबूत बना दिया।

और चुनावों में बीजेपी की जीत हुई, जिसके बाद अटल जी तीसरी बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे। इस बार सरकार ने 5 साल पुरे किये, और पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बन गइ।

9

अंगोला देश ने हाल ही में ओपेक संगठन से अपनी सदस्यता को त्यागा है

अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक अंगोला ने उत्पादन उद्देश्यों पर मतभेदों के कारण ओपेक से हटने की घोषणा की है, जिससे सऊदी के नेतृत्व वाले तेल कार्टेल को झटका लगा है।

यह मध्य आकार के उत्पादकों में इक्वाडोर और कतर के साथ शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल के दशक में ओपेक छोड़ दिया है पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के बारे में
सऊदी अरब, कुवैत, वेनेजुएला, ईरान और इराक ने ओपेक बनाया। अंगोला 2007 में संगठन का सदस्य बना यह एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना सितंबर 1960 में बगदाद सम्मेलन में हुई थी।
यह तेल निर्यात करने वाले देशों का एक स्थायी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।अपने अस्तित्व के पहले पांच वर्षों में, ओपेक का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में था। 1 सितंबर, 1965 को इसे ऑस्ट्रिया के विएना में स्थानांतरित कर दिया गया।

10

'ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड' संयुक्त अरब अमीरात देश ने प्रदान किया है

प्रोफेसर वासिनी लारेडज ने साहित्य और कला के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ‘ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड’ (जीएएम) जीता है। ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड को ‘अरब नोबेल’ के उपनाम से भी जाना जाता है।

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड के विजेताओं को बधाई दी है। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, यूएई में कई शीर्ष पदों पर स्थित हैं, जिनमें प्रमुख हैं-

यूएई के उपराष्ट्रपति
यूएई के प्रधानमंत्री और
दुबई के शासक

शेख मोहम्मद ने, साहित्य और कला में जीएएम अवार्ड जीतने पर अल्जीरियाई प्रोफेसर वासिनी लारेडज को बधाई दी।

ग्रेट अरब माइंड्स (जीएएम) पुरस्कार: जीएएम पुरस्कार, छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाता है।

ये क्षेत्र हैं- प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, साहित्य और कला, वास्तुकला और डिजाइन, अर्थशास्त्र और चिकित्सा।
इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को अरब समाज और मानव प्रगति पर उनके प्रभाव के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

1

उस कार्बन टैक्स का नाम कार्बन सीमा कर (सीबीटी) जिसे ब्रिटेन 2027 से स्टील और एल्युमीनियम जैसी सामग्रियों के आयात पर लागू करने की योजना बना रहा है

ब्रिटेन 2027 से कार्बन-सघन सामग्रियों के आयात पर जो कार्बन टैक्स लगाने की योजना बना रहा है, वह कार्बन सीमा कर है। यह लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम, सिरेमिक और सीमेंट जैसी वस्तुओं पर लागू होगा। कर की दर विदेशों में आयातित वस्तुओं को बनाने से जुड़े कार्बन उत्सर्जन और यूके कार्बन की कीमतों के अंतर पर निर्भर करेगी। भारत गैर-टैरिफ बाधाओं के रूप में ऐसे हरित सीमा शुल्क का विरोध करता है। इसके अलावा यूके, यूरोपीय संघ का अनुसरण कर रहा है जिसने पहले ही अपना कार्बन सीमा समायोजन तंत्र शुरू कर दिया है।

2

आलू की बीमारी लेट ब्लाइट है जिसने पंजाब के विभिन्न जिलों में आलू की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है

आलू की जिस बीमारी ने पंजाब के सभी जिलों में फसलों को तबाह कर दिया है, उसे लेट ब्लाइट कहा जाता है । यह आलू पर हरे गोलाकार धब्बे जैसे लक्षण प्रदर्शित करता है जो गहरे भूरे रंग के घावों में फैल जाते हैं। राज्य की 50% से अधिक आलू की खेती लेट ब्लाइट फंगल संक्रमण से प्रभावित हुई है। अत्यधिक नमी और आर्द्रता ने इसके प्रसार को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप कंद सड़ गए।

3

जनरल एम एम नरवणे आगामी संस्मरण का शीर्षक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का आगामी संस्मरण “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” है जिसमें उल्लेख किया गया है कि जब अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना शुरू की गई थी तो सशस्त्र बल आश्चर्यचकित हो गए थे।
जनरल नरवणे लिखते हैं कि उन्होंने सीमित जवानों की भर्ती के लिए टूर ऑफ ड्यूटी मॉडल का प्रस्ताव रखा था। संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में नरवणे का सीधा-सीधा विवरण एक सैनिक, अधिकारी के रूप में 40 साल की यात्रा और 28वें सेना प्रमुख के रूप में उनके शीर्ष पर पहुंचने की आकर्षक झलक पेश करता है।

4

दुनिया भर के व्यापार का लगभग 12% प्रतिशत स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है जो हाल ही में लाल सागर में हमलों के कारण बाधित हो गया है

दुनिया भर का 12% व्यापार स्वेज़ नहर से होकर गुजरता है, जो एशिया और यूरोप के बीच जहाज मार्ग को संभालती है। लाल सागर में जहाजों पर यमन के ईरान-गठबंधन हूती समूह द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद नहर को व्यवधान का सामना करना पड़ा है। इससे व्यापार अवरुद्ध हो गया है और सुरक्षित मार्ग के लिए नौसैनिक टास्क फोर्स की स्थापना को प्रेरित किया गया है। शत्रुताएँ वैश्विक वस्तुओं की आवाजाही को प्रभावित करती हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बैकअप और कमी होती है। ये हमले यमन में हौथिस और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच चल रहे संघर्ष का हिस्सा हैं। स्वेज़ नहर का स्थान व्यवधानों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

5

पेंटोए टैगोरी क्या है, जो जीवाणु ही में ख़बरों में था

हाल ही मे विश्वभारती विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रबींद्रनाथ टैगोर के कृषि संवर्धन प्रयासों के सम्मान में पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाली एक नई बैक्टीरिया प्रजाति की खोज की, जिसे उन्होंने पेंटोइया टैगोरी नाम दिया। बैक्टीरिया में अद्वितीय गुण होते हैं जो मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं।

6

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘भूमि राशि पोर्टल’ लॉन्च किया है

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के अंतर्गत लाया गया है। भूमि राशि पोर्टल का उद्देश्य भारत में राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाओं के ऑनलाइन प्रसंस्करण के लिए एकल बिंदु मंच प्रदान करना है।

7

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 'जेएसडब्ल्यू- एनडीए कार रैली' आयोजित की गई

चीफ ऑफ इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय समर स्मारक से जेएसडब्‍ल्‍यू- एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई। यह आयोजन राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी- एनडीए के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह कार रैली ऑपरेशन बदली की याद में शुरू किया गया है। यह अभियान 1954 में मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के नेतृत्व में हुआ था। मंत्रालय ने कहा है कि कार रैली देहरादून से शुरू हो रही है और यह ग्‍वालियर, नासिक और मुंबई जैसे महत्‍वपूर्ण सैन्‍य अड्डों से गुजरेगी। यह कार रैली छह दिन के भीतर 1800 किलोमीटर की यात्रा तय कर पुणे में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी पहुचेगी।

8

ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन पीयूष गोयल किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण और शिकायत निवारण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2023 मनाया।

इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि ग्राहकों की संतुष्टि ही देश के विकास का मार्ग है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, 2023 के अवसर पर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने निम्नलिखित जारी किया:

उपभोक्ता आयोगों के लिए ई-जागृति पोर्टल का उद्घाटन

एनसीडीआरसी में वीसी सुविधा का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) में ड्रोन प्रमाणन सुविधा का उद्घाटन

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 का उद्घाटन

नेशनल टेस्ट हाउस में नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

मुंबई में घरेलू उपकरण परीक्षण प्रयोगशाला और गुवाहाटी में ट्रांसफार्मर परीक्षण सुविधा

जयपुर में जैविक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला

9

'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल नेअहमदाबाद में 20वें 'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और न्यूरोलॉजी सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में समग्र विकास के लक्ष्य के साथ 20 साल पहले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी।
इस वैश्विक शिखर सम्मेलन के लाभ आज स्वास्थ्य, दवा उद्योग और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहे हैं। इस सम्मेलन में 'न्यूरोलॉजी में व्यावहारिक दृष्टिकोण' विषय पर न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा चर्चा और भाषण दिए जाएंगे। इस सम्मेलन में अहमदाबाद एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के सदस्य और देशभर से न्यूरोलॉजी के डॉक्टर, प्रोफेसर और अन्य पेशेवर मौजूद थे।

1

फ्रांस देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आएंगे। भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समानता है।
इस साल दोनों देश भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे।

2

भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ त्रिपुरा राज्य के लिए 100 मिलियन डॉलर के ऋण का समझौता किया

भारत सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में शहरी सेवाओं एवं पर्यटन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

त्रिपुरा शहरी एवं पर्यटन विकास परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्य विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री जूही मुखर्जी और एडीबी की ओर से एडीबी के भारत स्थित रेजिडेंट मिशन के प्रभारी अधिकारी श्री निलय मिताश शामिल थे।

यह परियोजना 42 किलोमीटर (किमी) नए संचरण एवं वितरण संबंधी पाइप बिछाकर शहरी जल आपूर्ति प्रणालियों को उन्नत करेगी, 4 नए जल शोधन संयंत्र स्थापित करेगी और 55 किलोमीटर लंबे तूफानी वर्षा के पानी की निकासी के नालों में सुधार करेगी।
यह 21 किलोमीटर लंबी शहरी सड़कों को बेहतर बनाएगा जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की जरूरतों को पूरा करने वाली विशेषताएं शामिल होंगी।

3

विश्व बैंक समूह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया है

अवसंरचना संबंधी क्षमता निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष श्री अजय बांगा ने 20 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ; डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और श्री परमेश्वरन अय्यर, कार्यकारी निदेशक, विश्व बैंक समूह की उपस्थिति में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया। पीपीपी ई-कोर्स अवसंरचना वित्‍त सचिवालय, डीईए और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया अवसंरचना पर केंद्रित क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भारत में पीपीपी के गतिशील क्षेत्र को समझने और इसमें योगदान देने के इच्छुक व्यक्तियों को इसका मूलभूत ज्ञान और अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।

4

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण थाईलैंड आयोजित किया गया

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया गया नौसेना प्रमुखों के सम्‍मेलन के दौरान थाईलैंड ने हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का प्रभार संभाला तथा अगले दो वर्ष के लिए कार्य योजना तय की। इस दौरान भारत द्वारा डिजाइन किए गए ध्‍वज को हिन्‍द महासागर नौसेना संगोष्‍ठी का ध्‍वज चुना गया।

5

जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जनजातीय विद्यार्थियों के विकास के लिए देशभर में 740 एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। श्री मुंडा संथाली भाषा को संविधान में मान्‍यता मिलने की वर्षगांठ के अवसर पर पश्चिम बंगाल में झारग्राम के बेटकुंदरी मैदान में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस दिशा में काम करना पहले ही शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि इन विद्यालयों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्‍क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
देशभर में एकलव्‍य मॉडल विद्यालयों में दस हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्‍दी ही विज्ञापन दिए जाएंगे। इस समय देशभर में करीब 200 ऐसे विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

6

यूनेस्को आंतर्राष्ट्रीय संगठन ने दिल्ली के बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया है

संयुक्‍त राष्‍ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को ने पंजाब के रामबाग गेट और प्राचीरों, हरियाणा के चर्च ऑफ एपिफेनी और दिल्‍ली के बीकानेर हाउस को शहरी पुनरुद्धार और विरासत संरक्षण श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए हैं।
रामबाग गेट और प्राचीरों को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस और चर्च ऑफ एपीफेनी और बीकानेर हाउस को अवार्ड ऑफ मेरिट प्रदान किया गया है। विरासत और सांस्‍कृतिक महत्‍व के भवनों के संरक्षण और रखरखाव के प्रयासों के लिये यूनेस्को एशिया पैसिफिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कार प्रदान करता है। निर्णायक मंडल ने इस वर्ष चीन, भारत और नेपाल से कुल 12 परियोजनाओं को इन पुरस्‍कारों के लिए चयन किया।
तीन परियोजनाओं हांगकांग के फैन लिंग गोल्फ कोर्स, चीन के यांगझोऊ में डोंगगुआन गार्डन रेजीडेंस और भारत के केरल में कुन्नामंगलम भगवती मंदिर स्थित कर्णिकारा मंडपम को 'अवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन' प्रदान किया गया है।

7

नीदरलैंड देश ने यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान प्रदान करने का ऐलान किया है

नीदरलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने घोषणा की है कि सरकार यूक्रेन को 18 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की तैयारी में है। श्री रूट ने कहा कि यूक्रेन को सैन्‍य समर्थन देने के बारे में हुए समझौतों के अंतर्गत एफ-16 लड़ाकू विमान दिए जा रहे हैं। इस बीच यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह यूक्रेन को 500 अतिरिक्‍त जनरेटर उपलब्‍ध करायेगा ताकि युद्धग्रस्‍त देश में महत्‍वपूर्ण सेवाएं जारी रहें। रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखने के मद्देनजर यह घोषणा की गई है।

8

जापान देश ने पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें अमरीका को भेजने का ऐलान किया है

जापान सरकार ने कहा है कि वह अपने हथियार निर्यात नियमों में बदलाव के बाद अमरीका को पैट्रियट हवाई रक्षा मिसाइलें भेजेगा। जापान की युद्ध विरोधी नीतियों के लिहाज से यह एक महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अमरीकी सरकार ने जापान से रक्षा निर्यात नियमों को बदलने का अनुरोध किया था, जिसके बाद जापान सरकार ऐसा किया है। 2014 के बाद से पहली बार जापान ने यह कदम उठाया है।

9

बिहार राज्य ने पुनौरा धाम परियोजना को मंज़ूरी दी है

बिहार राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सीतामढ़ी ज़िले में स्थित एक मंदिर परिसर, पुनौरा धाम को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिये एक परियोजना को मंज़ूरी दे दी गई है। पुनौरा धाम को भगवान श्री राम की पत्नी तथा हिंदू धर्म में पूजनीय देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य मिथिला की संस्कृति तथा धरोहर को बढ़ावा देना है, यह वह क्षेत्र है जहाँ माता सीता का जन्म और पालन-पोषण हुआ था। वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के अनुसार, जब मिथिला के शासक राजा जनक भूमि पर हल चला रहे थे तब सीता का अवतरण एक कुंड से हुआ था।
उन्होंने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया तथा उनका नाम ‘सीता’ रखा, जिसका संस्कृत में अर्थ "खाड़ी" होता है। उन्होंने उन्हें जानकी नाम भी दिया, जिसका अर्थ "जनक की पुत्री" होता है।

10

संसद भवन परिसर की सुरक्षा के लिए सरकार ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF) सुरक्षा बल को तैनात करने का निर्णय लिया है

सरकार ने संसद भवन परिसर में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। सुरक्षा घेरे के हालिया उल्लंघन के आलोक में, आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अब परिसर की “व्यापक” सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। इस नई व्यवस्था के तहत, CISF हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए कठोर पहुंच नियंत्रण प्रक्रियाओं को लागू करेगा।
नए और पुराने दोनों संसद परिसरों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उनके सामान की एक्स-रे मशीनों के माध्यम से गहन जांच की जाएगी। CISF जूते, भारी जैकेट और बेल्ट को भी एक ट्रे पर रखकर स्कैनर के माध्यम से स्कैन करेगा।

11

विश्व का सबसे पुराना ज्ञात किला साइबेरिया खोजा गया है

पुरातत्वविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने साइबेरिया के सुदूर क्षेत्र में दुनिया के सबसे पुराने ज्ञात किले का पता लगाया है।

यह अभूतपूर्व खोज प्रारंभिक मानव समाजों के बारे में पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है, जिससे पता चलता है कि शिकारियों के बीच जटिल रक्षा संरचनाएं बहुत पहले से मौजूद थीं। अमन्या नाम की गढ़वाली बस्ती, पश्चिमी साइबेरिया में अमन्या नदी के किनारे स्थित है। इसमें लगभग 20 बिखरे हुए पिट-हाउस डिप्रेशन हैं जो दो खंडों, अमन्या I और अमन्या II में विभाजित हैं। साइट पर एकत्र किए गए नमूनों की रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इस किले का निर्माण लगभग 8,000 साल पहले हुआ था, जो इसे दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात किला बनाता है।

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थान पर नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की स्‍वतंत्रता के दशकों बाद आर्थिक वृद्धि में नए रिकॉर्ड बनाने के साथ आध्‍यात्मिक स्‍थल अब विकास के साक्षी बन रहे हैं।

वाराणसी के उमरहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्‍ताह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा होने जा रहा है।
महामंदिर के श्रद्धालुओं से संबोधन में श्री मोदी ने लोगों से जीवन में नौ संकल्‍प लेने का आग्रह किया।

इनमें शामिल हैं - जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान को प्रोत्‍साहन, स्‍वच्‍छता, स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा, देश के विभिन्‍न स्‍थानों की यात्रा, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज को प्रोत्‍साहन, तंदुरूस्‍ती और कम-से-कम एक गरीब परिवार की सहायता करना।

यह नवनिर्मित ध्यान केंद्र सात मंजिलों पर ऊंचा है, जिसमें एक समय में प्रभावशाली 20,000 भक्त ध्यान कर सकते हैं।

मंदिर का नाम स्वर्वेद से लिया गया है, जो शाश्वत योगी और विहंगम योग के संस्थापक सद्गुरु श्री सदाफल देवजी महाराज द्वारा लिखित एक आध्यात्मिक ग्रंथ है।

2

एआई-संचालित ‘भाषिनी’ टूल भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण सम्बंधित है

एक अभूतपूर्व कदम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक भाषण के दौरान एआई-संचालित भारतीय भाषा अनुवाद उपकरण, ‘भाषिनी’ का उपयोग किया।

सरकार द्वारा विकसित इस टूल का उद्देश्य वास्तविक समय में अनुवाद की सुविधा प्रदान करना, देश के भीतर विविध भाषाई समुदायों के बीच संचार को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषिनी की क्षमताओं का अनावरण करने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम का अवसर चुना।

तमिल भाषी दर्शकों को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत उन्हें वास्तविक समय में अनुवाद तक पहुंचने के लिए इयरफ़ोन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके की।

3

विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रवासियों से सर्वाधिक धन प्राप्त करने वाला देश भारत

विश्‍व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भी भारत प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष में बना हुआ है।
इस वर्ष प्रवासी भारतीयों ने अनुमानित 125 अरब डॉलर भारत भेजे। दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में प्रवासियों द्वारा भारत भेजे जाने वाली राशि में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई।
कुल मिलाकर दक्षिण-एशिया से भारत भेजी जाने वाली राशि 7.2 प्रतिशत बढी।
प्रवासियों से स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में अन्‍य शीर्ष पांच देश हैं - मैक्सिको 67 अरब डॉलर, चीन 50 अरब डॉलर, फिलीपीन्‍स 40 अरब डॉलर और मिस्र 24 अरब डॉलर।
अमरीका में श्रम बाजार में सख्‍ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि के कारण प्रवासियों द्वारा भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा गया।

4

किरेन रिजिजू आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई

माननीय केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने 18 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय (एमओईएस) मुख्यालय से आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई।
आर्कटिक के लिए भारतीय वैज्ञानिक अभियान (नवंबर से मार्च) शोधकर्ताओं को ध्रुवीय रातों के दौरान ऐसे क्षेत्र में अद्वितीय वैज्ञानिक अवलोकन करने की अनुमति देगा, जहां सर्दियों के दौरान लगभग रोज ही 24 घंटों तक कोई सूरज की रोशनी नहीं होती है और तापमान शून्य से नीचे (-15 डिग्री सेल्सियस से कम) होता है।
इससे आर्कटिक, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष के मौसम, समुद्री-बर्फ और महासागर परिसंचरण गतिशीलता (सी सर्कुलेशन डायनेमिक्स), इकोसिस्‍टम अनुकूलन आदि ऐसे कारकों की समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो मानसून सहित उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मौसम और जलवायु को प्रभावित करते हैं। भारत आर्कटिक में 2008 से हिमाद्रि नामक एक अनुसंधान आधार केंद्र संचालित कर रहा है, जो ज्यादातर गर्मियों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान वैज्ञानिकों की मेजबानी करता रहा है।
आर्कटिक में शीतकालीन अभियानों को सुविधाजनक बनाने का निर्णय जून 2023 में नॉर्वेजियन आर्कटिक के हिमाद्री, नाय-एलेसुंड, स्वालबार्ड में श्री रिजिजू द्वारा भारत की आर्कटिक गतिविधियों की व्यक्तिगत समीक्षा के बाद लिया गया है।

20 December Current Affairs Rojgar With Ankit

5

आकाश मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किया गया है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल की ताकत के बारे में जानकारी दी।
आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन में डीआरडीओ ने दिखाया कि आकाश एक साथ चार निशानों को तबाह करने की ताकत रखता है।
25 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले आकाश मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर डीआरडीओ ने बताया कि हवा में सटीक निशाना साधने की ताकत से लैस आकाश मिसाइल सिस्टम भारत के सुरक्षा असलहों में अत्याधुनिक हथियार के रूप में गिना जाएगा।
डीआरडीओ के मुताबिक भारत दुनिया का पहला देश है जिसके पास आकाश मिसाइल जैसी तकनीक और ताकत है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRRO) के मुताबिक सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल कर मिसाइल लॉन्च करना और एक साथ चार ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखने वाले देशों में भारत सबसे आगे है। दुनिया के किसी और देश के पास फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं है।

6

भारतीय वायुसेना SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायुसेना ने SAMAR (Surface to Air Missile for Assured Retaliation) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। बता दें कि समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भारत में ही विकसित किया गया है और यह स्वदेशी डिजाइन पर आधारित है।
जमीन से हवा में मार करने वाला यह मिसाइल सिस्टम भारतीय वायुसेना द्वारा ही विकसित किया गया है। वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि भारत में ही डिजाइन और विकसित किए गए SAMAR एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का युद्धाभ्यास अस्त्रशक्ति-2023 के दौरान सफल परीक्षण किया गया।
यह परीक्षण एयर फोर्स स्टेशन सूर्यलंका में किया गया। एयर डिफेंस सिस्टम को वायुसेना की मेंटिनेंस कमांड की एक यूनिट द्वारा ही विकसित किया गया है। पहली बार इस एयर डिफेंस सिस्टम का फील्ड परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल सिस्टम ने विभिन्न परिस्थितियों में सफलतापूर्वक अपने सभी उद्देश्य पूरे किए।

7

छोटा भाषा मॉडल Phi-2 माइक्रोसॉफ्ट जारी किया है

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में जारी किया गया छोटा भाषा मॉडल Phi-2, भाषा मॉडल की दुनिया में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि का सूचक है।
Phi-1.5 के उन्नत संस्करण के रूप में स्थापित यह मॉडल जेनरेटिव AI में क्षमताओं का दावा करता है जो लामा-2, मिस्ट्रल और जेमिनी-2 जैसे बड़े समकक्षों को चुनौती देता है।
बुनियादी तौर पर , "पाठ्यपुस्तक-गुणवत्ता" डेटासेट पर Phi-2s प्रशिक्षण में निहित है, इसे सामान्य ज्ञान, भाषा समझ, तार्किक और जटिल गणितीय और भौतिकी समस्याओं को हल करने में कौशल के साथ सशक्त बनाना है।

8

संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभ्यास' शंघाई सहयोग संगठन (SCO) संगठन से सम्बंधित है

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के अधिकारियों ने SCO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना की कार्यकारी समिति के सहयोग से आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी ऑनलाइन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया।
भारत द्वारा आयोजित, यह अभ्यास आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी उद्देश्यों के लिये इंटरनेट के दोहन को कम करने पर केंद्रित था।
SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य एक नई लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और तर्कसंगत अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
इसका गठन वर्ष 2001 में किया गया था। SCO चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किये गए थे और यह वर्ष 2003 में लागू हुआ।
सदस्यता: कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताज़िकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान।

1

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन लखनऊ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के युवाओं को सभी अवसर मिल रहे हैं। युवाओं को बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अमृतकाल में युवाओं का दायित्व है कि वे सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें। मेले में 48 सरकारी और निजी अस्पताल चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।

2

अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन कुरुक्षेत्र

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व गीता महोत्सव का उद्घाटन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के अवसर पर डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, असम सरकार के संस्कृति मंत्री, कुरुक्षेत्र के सांसद, परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्य, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजक, देश विदेश से पधारे अनेक गीता प्रेमी, एवं कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

3

दुनियां का सबसे बड़ा 'कॉर्पोरेट कार्यालय' सूरत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने कहा कि भारत हीरे को तराशने और इसका निर्यात करने वाला एक प्रमुख देश है लेकिन रत्‍न और आभूषण के वैश्‍विक निर्यात में भारत की हिस्‍सेदारी अब भी कम है।
उन्‍होंने कहा कि सूरत हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल से इसका दर्जा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का हो गया है तथा इससे सूरत के हीरा और कपड़ा उद्योग को काफी फायदा होगा।
सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। बोर्स में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’; खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल तथा अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए सुविधाएं मौजूद होंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डायमंड बोर्स परियोजना भारत शक्ति और संकल्‍प का प्रतीक है। गुजरात में स्थित, यह कॉम्प्लेक्स क्षमता में अमेरिकी पेंटागन से भी आगे है, जिसमें 4,200 हीरा व्यापार कार्यालय हैं।

4

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दूसरे काशी तमिल संगमम का शुभारंभ वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच का संबंध भावनात्‍मक होने के साथ-साथ रचनात्‍मक भी है और काशी तमिल संगमम ऐसा मंच बन गया है जिसने दोनों क्षेत्रों में जीवन के हर क्षेत्र से जुडे लोगों को एक दूसरे के साथ संवाद का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। काशी तमिल संगमम के 15 दिन तक चलने वाले दूसरे चरण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का पहला जत्‍था आज पवित्र शहर काशी पहुंचा। इस समूह में तमिलनाडु के विभिन्‍न भागों के विद्यार्थी शामिल हैं।

5

देश में पहले कोविड-19 के नये सब-वेरियंट जेएन-1 की पुष्टि केरल

इन्साकॉग की नियमित निगरानी गतिविधि के एक हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के जेएन.1 सब-वेरिएंट के एक मामले का पता चला है।
यह जानकारी आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने दी। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) जीनोमिक प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है, जो जीनोमिक दृष्टिकोण से भारत में कोविड-19 की निगरानी कर रहा है।
आईसीएमआर इसका एक हिस्सा है। कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी दिशानिर्देशों के अनुसार आईएलआई व एसएआरआई के रोगियों का कोविड-19 परीक्षण किया जाता है और संक्रमित (पॉजिटिव) मामलों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिए भेजा जाता है।

6

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी दो स्थलों को जोड़ता है

हाल ही में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर जश्न मनाया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गंगा नदी के घाटों को जोड़ता है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है तथा बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो सबसे पवित्र शिव मंदिर है। काशी विश्वनाथ धाम भारत के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक बन गया है क्योंकि आँकड़ों के अनुसार विगत दो वर्षों में लगभग 12.9 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर, 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था।

7

मालदीव देश ने भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौता समाप्त किया है

वर्तमान मालदीव की सरकार ने 'इंडिया फर्स्ट' नीति से खुद को अलग करते हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत के साथ हाइड्रोग्राफी समझौते को नवीनीकृत नहीं करने का विकल्प चुना है। भारतीय प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान 8 जून, 2019 को हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे। समझौते के तहत भारत को द्वीप राष्ट्रों के क्षेत्रीय जल का व्यापक अध्ययन करने की अनुमति दी गई, जिसमें चट्टानें, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराएँ और ज्वार का स्तर शामिल हैं। भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) द्वारा तीसरा संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण 19 जनवरी से 26 फरवरी, 2023 तक भारतीय नौसेना जहाज़ अन्वेषक (INS Investigator) द्वारा किया गया था। इससे पहले, मालदीव की मौजूदा सरकार ने भी भारत से द्वीप से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था।

8

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन डॉलर आवंटित किए

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने स्वच्छ भारत (स्वच्छ भारत) मिशन-शहरी 2.0 को बढ़ावा देने के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी देकर सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
2026 तक सभी शहरों को कचरा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को पेश करना, नई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करना और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में जलवायु और आपदा-लचीला दृष्टिकोण अपनाना है।

9

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने सितंबर में 6.3 प्रतिशत विकास दर का अनुमान लगाया था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि उम्मीद से ज्यादा 7.6 प्रतिशत रही, जिसके चलते बैंक को अपने अनुमान में संशोधन करना पड़ा।

10

भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है

इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कुल लॉजिस्टिक्स लागत देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच है।
केंद्र सरकार समग्र रसद लागत को कम करने और भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सरकार 2030 तक भारत की बढ़ी हुई लॉजिस्टिक्स लागत को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मौजूदा 13-14 प्रतिशत से घटाकर जीडीपी के 8-9 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

11

2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में शाहरुख़ खान बॉलीवुड स्टार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है

हाल ही में यूके के एक अखबार द्वारा जारी की गई 2023 की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की सूची में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही लिस्ट में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।

यूके स्थित समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली सूची में सार्वजनिक इनपुट का उपयोग करके सीमाओं को तोड़ने वाले प्रेरक और प्रभावशाली काम के लिए दक्षिण एशियाई सितारों का जश्न मनाया जाता है।

1

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी) यूएनडीपी और ओईसीडी एक संयुक्त पहल है

सीमा विहीन कर निरीक्षक (टीआईडब्‍ल्‍यूबी), जो कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक संयुक्त पहल है, ने 14 दिसंबर, 2023 को सेंट लूसिया में एक कार्यक्रम शुरू किया।

भारत को ‘साझेदार प्रशासन’ के रूप में चुना गया है और वह इस कार्यक्रम के लिए कर विशेषज्ञ उपलब्ध कराएगा।
यह कार्यक्रम 12-18 माह की अवधि का होने की उम्मीद है जिसमें टीआईडब्ल्यूबी सचिवालय के सहयोग से और यूएनडीपी देश कार्यालय, बारबाडोस और पूर्वी कैरेबियाई की सहायता से भारत का उद्देश्‍य सेंट लूसिया के कर प्रशासन को तकनीकी ज्ञान एवं कौशल स्थानांतरित करके और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके इसके कर प्रशासन को मजबूत करने में सहायता करना है।

इस कार्यक्रम में फोकस सामान्य रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) रूपरेखा के तहत सूचना के स्वत: आदान-प्रदान के प्रभावकारी उपयोग पर होगा।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की सदस्य (विधान) श्रीमती प्रज्ञा सहाय सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया।

2

डीआरडीओ स्वदेशी तकनीक से विकसित मानव रहित फ्लाइंग-विंग (हवाई जहाज), ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

इस ऑटोनॉमस रडार से बचने में सक्षम गोपनीय मानव रहित विमान का सफल उड़ान परीक्षण भारत में प्रौद्योगिकी तत्परता के स्तर में परिपक्वता का प्रमाण है।

इस सफलता के साथ ही भारत टेललेस कॉन्फिगरेशन में फ्लाइंग विंग तकनीक के नियंत्रण में महारत हासिल करने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है।

इस मानव रहित विमान को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा तैयार और विकसित किया गया है।

इस विमान की पहली सफल उड़ान जुलाई 2022 में की गई थी और इसके बाद दो आंतरिक रूप से निर्मित प्रोटोटाइप का उपयोग करके विभिन्न विकासात्मक विन्यासों में छह उड़ान परीक्षण किए गए।

3

भारतीय नौसेना ने आईआईटी कानपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के. श्रीनिवास और आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर सुब्रमण्यम गणेश ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करेगा और दोनों पक्षों को क्षमता निर्माण को बढ़ाने, क्षेत्र स्तर के मुद्दों का समाधान प्रदान करने और संकाय/अतिथि व्याख्यानों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी प्रभावशीलता को बढ़ाने में समर्थ करेगा।

4

सूरत हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित होने पर सूरत विमान पत्तन न केवल अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनेगा, बल्कि यह राज्य के समृद्ध हीरा एवं वस्त्र उद्योगों को भी निर्बाध निर्यात-आयात संचालन की उच्चस्तरीय सुविधा प्रदान करेगा।

यह रणनीतिक रूप से एक ऐसी विशेष पहल है, जो अभूतपूर्व आर्थिक क्षमता को उजागर करने का सामर्थ्य प्रदान करती है।

इससे सूरत शहर का विमान पत्तन अंतर्राष्ट्रीय विमानन परिदृश्य में एक प्रमुख हवाई अड्डा बन जाएगा और इस क्षेत्र में समृद्धि के एक नए युग का सूत्रपात भी होगा।

5

रक्षा मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे संगठन के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ खरीदे जाने के लिए भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड, पुणे के साथ अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किया है।पांच हजार, तीन सौ 36 करोड रूपये से अधिक का यह अनुबंध दस वर्ष की अवधि के लिए है। मंत्रालय ने बताया कि केन्‍द्र सरकार की पहल भारतीय सेना के लिए भारतीय उद्योगों से आयुध विनिर्माण पहल के तहत यह अनुबंध किया गया है। इसका उद्देश्‍य आयात पर निर्भरता कम करना, आयुध विनिर्माण में आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करना, महत्‍वपूर्ण प्रौदयोगिकी हासिल करना और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा से प्रभावित होने वाले स्‍टॉक की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने बताया कि भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड अपने पुणे और आगामी नागपुर संयंत्र में इलेक्‍ट्रॉनिक फ्यूज़ का निर्माण करेगा। इस परियोजना से एक लाख 50 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा और भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

6

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन ओल पुरस्कार प्रदान किए

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे ने स्नातक समारोह में तीन भारतीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्‍डन ओल पुरस्‍कार प्रदान किए। ये अधिकारी कोलंबो में रक्षा सेवाएं कमान और स्टाफ कॉलेज में कमान और स्‍टाफ पाठ्यक्रम की शिक्षा ले रहे थे। इन अधिकारियों - विंग कमांडर सुमित महाजन, मेजर रोहित और लेफ्टिनेंट कमांडर सन्‍नी शर्मा ने प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त किए।

7

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्‍यकता समाप्त कर दी है। इस सूची में रूस, सऊदी अरब, कतर, जापान और संयुक्‍त अरब अमीरात भी शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य ईरान आने वाले पर्यटकों की संख्या बढाना है। इसके साथ ही ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या 45 हो गई है जहां के लोगों को ईरान यात्रा के लिए वीजा की आवश्‍यकता नहीं होगी।

8

पंजाब राज्य ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू की है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना से ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में करीब 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा।

9

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने औद्योगिक संपत्ति अधिकार के क्षेत्र में इटली देश के साथ समझौते को स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग व उद्यम मंत्रालय के औद्योगिक संपत्ति का संरक्षण महानिदेशालय-इटली पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय और इटली में निर्मित औद्योगिक संपत्ति अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग पर इटली गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी स्वीकृति दे दी है।

समझौता ज्ञापन प्रतिभागियों के बीच एक व्यवस्था की स्थापना को प्रोत्साहन देगा जो उन्हें औद्योगिक संपत्ति और इस क्षेत्र से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग गतिविधियों को विकसित करने में मदद करेगा।

10

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए सऊदी अरब के साथ सहयोग किया है

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सऊदी अरब के संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच 18 अगस्त, 2023 को डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में सहभागिता पर हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दी है।

इस सहयोग ज्ञापन का उद्देश्य डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, ई-शासन, स्मार्ट बुनियादी ढांचे, ई-स्वास्थ्य व ई-शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, डिजिटल नवाचार में अनुसंधान में साझेदारी को बढ़ावा देना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोट, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

Scroll to Top