Up

UP Teacher Recruitment Updates: Pending Applications Explained

यह खबर उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए न्याय की जीत है जो पिछले 10 वर्षों से High Court में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे। उत्तर प्रदेश (UP) के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29,334 विज्ञान और गणित शिक्षकों की भर्ती का मामला अब अपने अंत की ओर है।

Up Pending Recruitment

10 साल का लंबा इंतजार खत्म : 1113 विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्ति का सफर समाप्त 

Uttar Pradesh (UP) के शिक्षा विभाग से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग एक10 साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, आखिरकार 1113 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी मिल गई है। यह मामला 29,334 विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा है, जो 2013 में शुरू हुई थी।

UP Teacher Recruitment Updates:  Overview 

CategoryDetails / Information
Total Vacancies (2013)29,334 Posts (Science & Maths)
Current Selection1,113 Candidates
Supreme Court Order DateJanuary 20, 2025
Counselling Participants1,501 Applicants
Document Verification Done1,354 Candidates
Deadline for PostingMarch 19, 2026
DepartmentBasic Education Council, UP

The Journey of Students : Challenges 

यह मामला 11 जुलाई 2013 को शुरू हुआ था जब 29,334 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। 2017 में सरकार बदलने के बाद इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई, जिसके खिलाफ अभ्यर्थी कोर्ट पहुंचे थे और तबसे लेकर ये मामला कोर्ट में ही अटका पड़ा था |

Highlights : The Recent Development

  • सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप: सुप्रीम कोर्ट ने 20 जनवरी 2025 को आदेश दिया कि जो अभ्यर्थी पात्र हैं और जिन्होंने याचिका दाखिल की थी, उन्हें नियुक्ति दी जाए।
  • सचिव का आदेश: बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, मनोज कुमार तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSAs) को निर्देश दिया है कि 19 मार्च 2026 तक नियुक्ति और Posting की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
  • काउंसिलिंग डेटा: कोर्ट में याचिका करने वाले 1501 अभ्यर्थियों में से 1354 ने जनवरी 2026 में अपने अभिलेखों का परीक्षण  कराया था। पात्रता सही पाए जाने पर 1113 लोगों को जिला आवंटित कर दिया गया है।

Eligibility and Rules :

Note : इस भर्ती प्रक्रिया में शासन द्वारा 11 जुलाई 2013 को निर्धारित की गई योग्यताओं का पालन किया गया है:

  1. Education Qualification : विज्ञान या गणित विषयों के साथ स्नातक और अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो ।
  2. Document Verification : यदि किसी अभ्यर्थी के Documents में कोई त्रुटि पायी जाती है, तो उसे 29 मार्च तक सुधारने या स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है।

140 Assistant Professors Awaiting Permanency

 दूसरी तरफ एक और समस्या: 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण अटका

  • इसी समाचार के बीच प्रयागराज से एक और खबर है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) महाविद्यालयों में नियुक्त 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दो साल की सेवा पूरी होने के बाद भी Permanent नहीं किया गया है।
  • नियम के अनुसार, एक वर्ष की Probation अवधि के बाद स्थायीकरण हो जाना चाहिए।
  • OCTA शिक्षक संघ ने इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कार्रवाई लंबित है।

Conclusion  : 

1113 शिक्षकों की नियुक्ति यह साबित करती है कि (देर है पर अंधेर नहीं)। उन सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस लंबी लड़ाई को जीता। अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि 19 मार्च तक पारदर्शिता के साथ सभी को Joining मिल जाए।

Related Links:

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 1 Result OutClick Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 OutClick Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
RRB ALP Vacancies 2026: Zone-Wise Breakdown Explained Big Supreme Court Decision on Euthanasia in India Delhi Police Viral Notices: What Is the Real Story? India’s First Euthanasia Case Explained Ankit Sir to Start Practice Sets for UP Police