Up Teacher

UP Teacher Recruitment, 80k Teacher’s Recruitment Possibility In UP

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में लगभग 80 हजार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने मेरठ में एक महत्वपूर्ण जानकारी जानकारी देते हुए  बताया है कि इस बड़ी भर्ती का विज्ञापन अगस्त महीने में जारी होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अवसर मिल सके।

Up Teacher Recruitment

UP Teacher Recruitment: Overview

ParticularsDetails
Organization NameUttar Pradesh Shiksha Seva Chayan Aayog, Prayagraj
Total Expected VacanciesAround 80,000 Posts
Advertisement Release MonthAugust (Expected)
Posts Included
  • TGT
  • PGT
  • Principal
  • Basic Teacher
  • Assistant Professor
Basic Education Department VacanciesAround 55,000 Posts (Requisition for 11,508 primary teachers received)
TGT VacanciesAround 18,000 Posts
PGT Vacancies3,000 Posts
High School & Intermediate PrincipalsAround 2,500 Posts
Assistant Professor VacanciesAround 1,700 Posts (Aided Degree Colleges)
Official WebsiteClick Here

Post Wise Vacancy Details

इस  भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों और विद्यालयों के लिए पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार किया गया है:

  • माध्यमिक विद्यालय (TGT & PGT): एडेड माध्यमिक विद्यालयों में करीब 18 हजार पद TGT और 3 हजार पद PGT  के शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 2500 पद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए रखे गए हैं। इन पदों के लिए जुलाई के मध्य तक Requisition मिलने की पूरी उम्मीद जताई गई है।
  • बेसिक शिक्षा विभाग: इस विभाग के अंतर्गत लगभग 55 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आयोग को इसमें से 11,508 प्राथमिक शिक्षकों का अधियाचन पहले ही प्राप्त हो चुका है, और बाकी बचे पदों के लिए भी जल्द ही Requisition  मिलने की संभावना है।
  • उच्च शिक्षा (Assistant Professor): एडेड डिग्री कॉलेजों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी करीब 1700 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Age Limit and Eligibility Rules

भर्ती के नियमों और योग्यताओं को लेकर आयोग के सदस्य ने कुछ महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट की हैं:

  • Maximum Age Limit: TGT, PGT और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई भी नया बदलाव नहीं किया जा रहा है। 
  • B.Ed Mandatory for PGT: पीजीटी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए B.Ed की अनिवार्यता जारी रहेगी।

Inspection of Examination Centers

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग केवल नई नौकरियों की तैयारी ही नहीं कर रहा है, बल्कि बाकी व्यवस्थाओं पर भी पूरा ध्यान दे रहा है। आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह  UPTET परीक्षा की देखरेख के लिए मेरठ पहुंचे। वहां उन्होंने शुक्रवार को अचानक कुछ Exam Centers का जायजा लिया।

उन्होंने खालसा कन्या इंटर कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज और त्रिशला देवी इंटर कॉलेज जाकर दोनों shifts की परीक्षा व्यवस्था को देखा। वहां परीक्षा पूरी तरह शांति और अच्छे ढंग से चल रही थी। इस चेकिंग के दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार और नवीन सिरोही भी मौजूद थे।

Conclusion

आयोग के सदस्यों का कहना है कि खाली पदों को जल्द से जल्द और सही समय पर भरने के लिए आयोग बहुत तेजी से काम कर रहा है I अगस्त महीने में भर्ती का विज्ञापन आने की उम्मीद है, जिससे छात्रों के बीच काफी खुशी का माहौल है। जो लोग भी उत्तर प्रदेश में टीचर बनना चाहते हैं, उन्हें अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि पदों की मांग मिलते ही भर्ती का काम तुरंत शुरू कर दिया जाएगा|

Some Important Links :

CUET UG 2026 Result OutClick Here
UPSSSC AGTA Recruitment 2024 Final Result OutClick Here
Rajasthan CET (12th Senior Secondary Level) 2026Click Here
HPSC HCS Mains Admit Card OutClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Army Agniveer: Permanent Recruitment Raised from 50% to 70%? CTET September 2026: RWA’s Winning Plan Crack RRB Group D with RWA’s Smart Revision Chabahar Port: India’s Gateway to Central Asia UP TET Qualified? Here’s What to Do Next