Up Teaching

TET/CTET Mandatory For Teaching Classes 6–8 in UP ?

उत्तर प्रदेश  (UP) में कक्षा छह से आठ के शिक्षकों की योग्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया है , कि क्या कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए TET (Teacher Eligibility Test ) या CTET (Central Teacher Eligibility Test )  पास करना अनिवार्य है या नहीं?  आम तौर पर देखा जाए तो इस मामले का सीधा असर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 और आने वाली अन्य शिक्षक भर्तियों पर भी पड़ सकता है।

Up Teacher

 Important Dates : 

IncidentsDate
याचिका पर सुनवाई    21 january
LT Grade Notification      2025
Exam Date      29-30 january 2026 (स्थगित)
Application Not Yet

What is the whole story?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से यह जानकारी मांगी है कि:-  कक्षा 6 से 10 तक के स्कूलों की कुल संख्या कितनी है?  और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की कुल संख्या कितनी है? और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है? साथ ही यह जानकारी भी मांगी  गयी है कि वे शिक्षक TET /CTET योग्य है या नहीं।  यह जानकारी कोर्ट ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान  मांगी है। 

Why was the petition filed? 

याचिकाकर्ता की ओर से यह तर्क दिया गया है कि: Right to Education Act , 2009  (RTE Act) के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए TET एक अनिवार्य योग्यता है | लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के विज्ञापन में  TET को अनिवार्य योग्यता के रूप में शामिल नहीं किया गया, जबकि नए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

The petitioner submits that :                

जब पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) जरुरी है। तो नए शिक्षकों की भर्ती बिना टीईटी (TET) के कैसे की जा सकती है? 

What did the court say?  

हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए निर्देश दिया है कि: सरकार और शिक्षा विभाग कक्षा 6 से  8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट करें ,और यह बताए कि कितने शिक्षक बिना TET or CTET  के पढ़ा रहे हैं। कोर्ट ने यह जानकारी इसीलिए मांगी है ताकि यह तय किया जा सके कि :-  भर्ती नियमों में कोई कानूनी चूक तो नहीं है ,और क्या RTE Act  का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। 

When will the next hearing be?

इस मामले में अगली सुनवाई 21 जनवरी को निर्धारित की गई है, उसी  दिन यह तय हो सकता है कि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी या नहीं, और  TET or CTET को लेकर क्या निर्णय लिया जाएगा?

Why are TET and CTET important ?            

TET और CTET  का उद्देश्य है- 

  • शिक्षकों की न्यूनतम शिक्षण योग्यता सुनिश्चित करना।
  • बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना।
  • शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाना।

RTE Act 2009 के अनुसार- 

कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए  TET एक आवश्यक योग्यता मानी गई है, इस आधार पर यह विवाद खड़ा हुआ है कि ,कक्षा 6 से 8 तक एलटी ग्रेड शिक्षक बिना टीईटी  (TET) के कैसे नियुक्त किए जा सकते हैं|

Related Links :

UP Junior Aided School : Key Changes in Prinicpal Recruitment ProcessUGC NET JRF Answer key out

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Railway Recruitment 2026: 4,098 Vacancies Announced CSPDCL Recruitment 2026: Can Candidates From Other States Apply? Check Eligibility CSPDCJ JE Electrical Result 2026 & Cut Off Marks: Check Latest Update SSC Steno Posting: Know the Departments & Job Locations HP Police Previous Year Questions: Boost Your Preparation