UPSSSC Junior Assistant (16 June 2024)

Question 1:

'कोई आदमी आया है' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है- 

  • निश्चयवाचक 

  • प्रश्नवाचक 

  • अनिश्चयवाचक 

  • संबंधवाचक 

Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है।

दीपा ने गाय को चारा खिलाया। 

  • द्विकर्मक क्रिया 

  • नामधातु 

  • कृदंत 

  • प्रेरणार्थक 

Question 3:

निम्न में अव्यय है- 

  • आह 

  • दक्षिण 

  • श्याम 

  • भारत 

Question 4:

'विधात्री' शब्द का पुल्लिंग बताइए । 

  • दाता 

  • विधाता 

  • धात्रा 

  • नेता 

Question 5:

' बाँह' का सामान्य बहुवचन है ______ । 

  • बाहों 

  •  

    बाँहें

  • बाजुओं 

  • बाह 

Question 6:

'शायद कल यहाँ निर्माण का शिलान्यास होगा।' इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है? 

  • अपूर्ण वर्तमान 

  • संभाव्य भविष्य 

  • सामान्य भूत 

  • सामान्य भविष्य 

Question 7:

"चौकी" का तत्सम शब्द है – 

  • चतुष्पद 

  • चतुष्पादिका 

  • चतुष्कोण 

  • चौपाया 

Question 8:

'बदनसीब' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? 

  • नसीब 

  • बदन 

  • ब 

  • बद 

Question 9:

इनमें से कौन-सा शब्द 'एला' प्रत्यय से निर्मित नहीं है? 

  • मटैला 

  • अधेला

  • अकेला

  • बघेला 

Question 10:

वह एक उत्तम व्यक्ति है। 

उक्त वाक्य में रेखांकित पद 'उत्तम' का विलोम क्या है? 

  • शाश्वत 

  • स्वतंत्र 

  • अधम 

  • कृतघ्न 

Scroll to Top
MP Government Brings New Recruitment Rules Big Update on RSSB 4th Category Result Big Opportunity in Bihar Revenue Department RPF Bharti 2026 Latest Update by Ankit Bhati SSC CGL 2026 Official Notification Released