Where has Adani recently started operations of the world's largest single-location copper plant?
हाल ही में अडानी ने दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान तांबा संयंत्र का परिचालन कहाँ शुरू किया है?
राजस्थान / Rajasthan
उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
गुजरात / Gujarat
महाराष्ट्र / Maharashtra
गुजरात
गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े तांबा विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण के शुरुआत की घोषणा की गई है।
यह संयंत्र तांबे के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करेगा ।
Question 2:
Match List-I with List-II and select the correct answer from the codes given below the lists.
सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
b
a
d
c
व्याख्या- निम्नलिखित समितियाँ सही सुमेलित हैं-
A. बलवंत राय मेहता समिति - 1957
B. अशोक मेहता समिति - 1977
C. एल.एम. सिंघवी समिति - 1986
D. पी. के. धुंगन समिति - 1988
Question 3:
'GopathBrahmin' is related to-
'गोपथब्राह्मण' सम्बन्धित है-
अथर्ववेद से / Atharvaveda
यजुर्वेद से / Yajurveda
ऋग्वेद से / Rigveda
सामवेद से / Samveda
व्याख्या: गोपथ ब्राह्मण का सम्बन्ध अथर्ववेद से है। ऐतरेय तथा कौषीतकी ब्राह्मण का सम्बन्ध ऋग्वेद से, शतपथ और तैत्तिरीय ब्राह्मण का सम्बन्ध यजुर्वेद से तथा ताण्ड्य, षडविंश और जैमिनीय ब्राह्मण का सम्बन्ध सामवेद से है।
Question 4:
Who said that 'Delhi is still far away'?
किसने कहा था कि 'अभी दिल्ली दूर है'?
फिरोज तुगलक / Firoz Tughlaq
निजामुद्दीन औलिया / Nizamuddin Auliya
अमीर खुसरो / Ameer Khusro
शेख सलीम चिश्ती / Sheikh Salim Chishti
व्याख्या: दिल्ली सल्तनत के शासक गियासुद्दीन तुगलक तथा शेख निजामुद्दीन औलिया में मतभेद था। इब्नबतूता के अनुसार, जब सुल्तान गियासुद्दीन बंगाल में था तभी उसे उलूग खाँ (मुहम्मद बिन तुगलक) के व्यवहार के चिन्ताजनक समाचार प्राप्त हुए। उसे सूचना मिली कि वह अपने समर्थकों की संख्या बढ़ा रहा है और शेख निजामुद्दीन औलिया का शिष्य बन गया है। उस शेख से सुल्तान के सम्बन्ध अच्छे न थे। सुल्तान ने उलूग खाँ और निजामुद्दीन औलिया को दिल्ली पहुँचने पर दण्ड देने की धमकी दी जिसके बारे में औलिया ने कहा कि 'दिल्ली अभी दूर है।"
Question 5:
With which bank has AU Small Finance Bank recently merged?
हाल ही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का किस बैंक में विलय हुआ है?
यूनियन बैंक / Union Bank
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक / Fincare Small Finance Bank
बैंक ऑफ बड़ौदा / Bank of Baroda
पेटीएम पेमेंट्स बैंक / Paytm Payments Bank
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
Question 6:
Who among the following are included in the Indian Parliament?
भारतीय संसद में निम्नलिखित में से कौन शामिल हैं?
लोक सभा के अध्यक्ष एवं लोकसभा / Speaker of the Lok Sabha and Lok Sabha
राष्ट्रपति एवं दोनों सदन / President and both houses
लोक सभा एवं राज्य सभा / Lok Sabha and Rajya Sabha
लोक सभा, राज्य सभा एवं प्रधानमंत्री / Lok Sabha, Rajya Sabha and Prime Minister
व्याख्या- संविधान के अनुच्छेद 79 में संसद के गठन का प्रावधान किया गया है। इस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) से मिलकर बनेगी। राष्ट्रपति संसद का भाग है जैसे कि इंग्लैण्ड का सम्राट। राष्ट्रपति संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं होता, वह आरम्भिक अभिभाषण देने के प्रयोजन के लिए ही बैठता है अन्यथा नहीं। वह संसद के सत्र को आहूत करता है, उसका सत्रावसान कर सकता है और लोकसभा का विघटन कर सकता है। वह संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित सभी विधेयकों पर अनुमति देता है।
Question 7:
Utkal Diwas 2024, which was in news recently, is related to which state?
हाल ही में खबरों में रहा उत्कल दिवस 2024 किस राज्य से संबंधित है?
केरला / Kerala
तमिलनाडु / Tamil Nadu
आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
ओडिशा / Odisha
ओडिशा
उत्कल दिवस जिसे ओडिशा दिवस के रूप में भी जाना जाता है, 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा के गठन की याद में मनाया जाता है ।
Question 8:
Nathula Pass is located in which state of India?
नाथुला दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तराखण्ड / Uttarakhand
असम / Assam
सिक्किम / Sikkim
जम्मू एवं कश्मीर / Jammu and Kashmir
नाथुला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है जिसकी ऊँचाई लगभग 4310 मी. है। इस दरें को 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बन्द कर दिया गया था जिसे 2006 में भारत और चीन के बीच सीमा पार व्यापार के लिए पुनः खोला गया।
Question 9:
Which of the following committees has included private expenditure on health and education for the first time in estimating poverty in India?
निम्नलिखित में से किस समिति द्वारा भारत में गरीबी के आंकलन हेतु पहली बार स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर होने वाले निजी व्यय को भी शामिल किया गया है?
रंगराजन समिति / Rangarajan Committee
लकड़ावाला समिति / Lakdawala Committee
तेंदुलकर समित / Tendulkar Committee
सेन समिति / Sen Committee
भारत में गरीबी के आंकलन हेतु पहली बार स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर होने वाले निजी व्यय को भी शामिल करने की सिफारिश तेन्दुलकर समिति (2009) ने की। इस समिति की प्रमुख सिफारिश कैलोरी खपत आधारित गरीबी अनुमान में बदलाव करना, प्रत्येक राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए नई गरीबी रेखा की गणना करना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को निजी व्यय में शामिल करना, कीमतों में परिवर्तन तथा खपत के पैटर्न को समायोजित करना थी।
Question 10:
The main reason for the success of the first five year plan was-
प्रथम पंचवर्षीय योजना की सफलता का मुख्य कारण था-
सिंचाई के साधनों में वृद्धि / Increase in means of irrigation
मानसून की अनुकूलता / Favorableness of monsoon
भूमि सुधार / Land reform
औद्योगिक विकास / Industrial development
व्याख्या- प्रथम पंचवर्षीय योजना 1 April, 1951 से 31 March, 1956 तक थी। यह योजना हैरड-डोमर संवृद्धि मॉडल पर आधारित थी। इस योजना में ही भाखड़ा नांगल, दामोदर घाटी एवं हीराकुण्ड जैसी बहुउद्देशीय नदी परियोजनाएं चालू की गयी। इस योजना में कृषि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इस योजना में विकास दर का लक्ष्य 2.1% रखा गया तथा प्राप्ति 3.6% रही। इस योजना की सफलता का मुख्य कारण अनुकूल मानसून था। जिसके कारण फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई।