Up Board

UP Board Class 10th /12th Compartment Online Form Out, Check Now!!

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का फाइनल रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया था। इस बार भी लाखों छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था। जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं उनके लिए बोर्ड ने एक और मौका दिया है। इसके लिए UP Board Compartment  2026 के ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।

यह फॉर्म 06 जून 2026 से 27 जून 2026 तक भरे जा सकते हैं। इस परीक्षा की मदद से छात्र बिना अपना साल खराब किए, दोबारा पेपर देकर पास हो सकते हैं।इस ब्लॉग में यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट फॉर्म क्या होता है, इसे कौन भर सकता है, इसके नियम क्या हैं और आप इसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं? इसके बारे में जानेंगे|

UP Board Class 10th /12th Compartment Form: Overview

SpecificationDetails
Exam Conducting BodyUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
Exam NamesHigh School (Class 10th) & Intermediate (Class 12th)
10th and 12th Result DateApril 23, 2026
Application TypeCompartment / Improvement Online Form 2026
Application Start DateJune 06, 2026
Application Last DateJune 27, 2026
Minimum Passing Marks33% in each subject
Official Websiteupmsp.edu.in

UP Board Class 10th /12th Compartment Form: Eligibility Criteria

यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर छात्र इस परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं होता। इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं:

  • कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के लिए: यदि कोई छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए: इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। कक्षा 12वीं का छात्र Arts, Science,Commerceमें किसी एक विषय में फेल है, तभी वह कंपार्टमेंट परीक्षा के योग्य माना जाता है।
  • पूरी तरह फेल छात्र: यदि कोई छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में फेल हो गया है, तो बोर्ड उसे पूरी तरह  Fail घोषित करता है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट का फॉर्म नहीं भर सकते। 

Application Process

 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन और बेहद आसान है। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की Official website upmsp.edu.in पर जाएं।
  • लिंक का चयन करें: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और UP Board Class 10th/12th Compartment Form 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें: अब अपना Roll Number, स्कूल कोड और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • विषय चुनें और फीस भरें: जिस विषय की आप परीक्षा देना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें। इसके बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित Exam Fee   Online (Debit card/Credit Card/Net banking) के माध्यम से करें।
  • प्रिंटआउट लें: फॉर्म को  सबमिट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज और फीस रसीद का प्रिंटआउट जरूर  लें, क्योंकि यह स्कूल में जमा करना पड़ सकता है।

Advantages of Compartment Exams

बहुत से छात्र कंपार्टमेंट आने पर बुरा या शर्मिंदा महसूस करते हैं, लेकिन  निराश होने की बात नहीं है। इसे अपना साल बचाने और अपनी गलती सुधारने के एक बेहतरीन मौके की तरह देखना चाहिए। 

  • Saves an Academic Year  : अगर कंपार्टमेंट की सुविधा न हो, तो छात्र को उसी कक्षा में दोबारा पूरा साल पढ़ना पड़ेगा। लेकिन इस परीक्षा की बदौलत अगस्त तक नया रिजल्ट आ जाता है और छात्र उसी साल 11वीं कक्षा या कॉलेज के फर्स्ट ईयर में एडमिशन ले सकता है। 
  • मार्कशीट की पूरी मान्यता: कई छात्रों के मन में यह भ्रम होता है कि कंपार्टमेंट पास करने के बाद मिलने वाली मार्कशीट की वैल्यू कम होती है। यह पूरी तरह गलत है। इस मार्कशीट की कानूनी और शैक्षिक मान्यता सामान्य मार्कशीट जैसी ही होती है। इस मार्कशीट का इस्तेमाल आप किसी भी सरकारी नौकरी, प्राइवेट जॉब या आगे की पढ़ाई के लिए  कर सकते हैं।
  • फोकस करने का मौका: मुख्य परीक्षा में आपको 5 या 6 विषयों को एक साथ पढ़ना पड़ता है। लेकिन कंपार्टमेंट में आपको सिर्फ उस एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना होता है जिसमें आप कमजोर थे। 

How to prepare for Compartment Exams?

आपके पास तैयारी के लिए केवल 1 से 1.5 महीने का समय होता है, इसलिए आपको  सही योजना बनाकर पढ़ना होगा।

  • कमियों को पहचानें: सबसे पहले  मुख्य परीक्षा में आपसे कहाँ चूक हुई। क्या आपका कोई विशेष Chapter  कमजोर था? क्या समय कम पड़ गया था? अपनी गलतियों को एक डायरी में नोट करें।
  • ब्लूप्रिंट और महत्वपूर्ण चैप्टर्स पर ध्यान दें: यूपी बोर्ड के सिलेबस का ब्लूप्रिंट देखें। जिन चैप्टर्स से सबसे ज्यादा नंबर के सवाल पूछे जाते हैं, उन्हें पहले पक्का करें।   Important Topics पर फोकस करें।
  • पिछले सालों के पेपर्स  सॉल्व करें:  पिछले 3-4 सालों के यूपी बोर्ड के पेपर्स और मॉडल पेपर्स को समय सीमा के अंदर हल करने का अभ्यास करें।
  • शिक्षकों या दोस्तों की मदद लें: यदि कोई टॉपिक समझ नहीं आ रहा है, तो अपने स्कूल के शिक्षकों या ट्यूशन टीचर की मदद लेने में संकोच न करें।आप YouTube पर उस टॉपिक का नाम लिखकर  वीडियो देखकर भी समझ सकते हैं। 

Some Important Links : 

Allahabad RO/ARO/CA Recruitment 2026Click Here to Read
RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 OutClick Here to Read
SSC GD Re-Exam 2026 Click Here to Read
HTET Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
UP Police Recruitment: When Will the Scorecard Be Released? RTI Reply Hints at Upcoming Delhi Government Vacancies UP Police Constable Exam: Is a 5-Minute Relaxation Coming? India Achieves a Major Milestone with 100 Ramsar Sites The Supreme Court’s Most Unusual Decision Explained