Bsf Hcm &Amp; Asi Steno

BSF HCM & ASI Steno Exam Date 2026, Check Now!!

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने आखिरकार BSF Head Constable (Ministerial) और Assistant Sub Inspector (Stenographer) के पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा (CBT) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती देश के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के चरणों को पास कर लिया था, वे काफी समय से अपनी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ हफ्ते पहले जारी कर दिए जाएंगे। इस ब्लॉग में हम आपको परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे कि एग्जाम पैटर्न, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश विस्तार से प्रदान कर रहे हैं।

BSF HCM & ASI Steno: Overview Table

AttributeDetails
Organization NameBorder Security Force (BSF) & CAPFs
Post NamesHead Constable (Ministerial – HCM) & Assistant Sub Inspector (Steno)
Total Vacancies1,752 Posts (Increased Vacancy)
Admit Card Release DateExpected in August 2026 (A few weeks before the exam)
Shift TimingsTo be printed on the Admit Card (Multi-shift CBT)
Age Limit18 to 25 Years (Relaxation applicable as per Govt rules)
Selection Process
  • Phase 1: PST/PET (Completed)
  • Phase 2: Written Exam (CBT)
  • Phase 3: Skill Test & Medical
Official Website Linkrectt.bsf.gov.in

BSF HCM & ASI Steno: Important Dates

परीक्षा की तैयारी को  के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना आवश्यक है। 

EventTentative / Confirmed Date
Official Notice for CBT Release DateJune 5, 2026
BSF HCM & ASI Steno Exam DateFrom September 1, 2026 onwards
Release of Admit CardAugust 2026 (Expected)
Skill Test & Document VerificationTo be announced

BSF HCM & ASI Steno: Vacancy in Detail

इस भर्ती के तहत अलग-अलग सुरक्षा बलों  में खाली पदों को भरा जाएगा। जब BSF HCM (Head Constable Ministerial) एवं ASI Stenographer Recruitment 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, तब कुल 1,526 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। बाद में विभाग द्वारा रिक्तियों की समीक्षा करने के बाद पदों की संख्या में वृद्धि की गई और कुल 1,752 पद कर दिए गए। इसका मतलब है कि भर्ती प्रक्रिया अब बढ़ी हुई 1,752 रिक्तियों के आधार पर आयोजित की जा रही है।

रिक्तियों में इस बढ़ोतरी से अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अधिक पदों पर होने वाली नियुक्तियों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए परीक्षा, मेरिट सूची और अंतिम चयन प्रक्रिया 1,752 पदों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

BSF HCM & ASI Steno: Exam Pattern

लिखित परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। 

Paper 1: Computer Based Test (CBT)

SubjectsNumber of QuestionsMaximum MarksTime Duration
Hindi / English Language2020Long Duration:

1 Hour 40 Minutes

(Total 100 Questions)

General Intelligence2020
Numerical Ability2020
Clerical Aptitude2020
Computer Knowledge2020
Total100100

Phase 2: Skill Test (If Applicable)

CBT में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा I

Skill Test Requirements

PostSkill Test Criteria
Head Constable (Ministerial)Minimum typing speed of 35 words per minute (wpm) in English OR 30 words per minute (wpm) in Hindi on a computer.
ASI (Stenographer)Dictation: 10 minutes at a speed of 80 words per minute (wpm).

Transcription: Transcription of the dictation on a computer within the prescribed time limit.

BSF HCM & ASI Steno: Download the Admit Card 

Admit Card जारी होने के बाद इन आसान तरीकों से उसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  •  वेबसाइट पर जाएँ -सबसे पहले BSF की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in को ओपन करें।
  •  लॉगिन लिंक पर क्लिक करें-होमपेज पर दिख रहे BSF CBT Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  •  अपनी जानकारी भरें-अब अपना User ID (Registration Number) और   Date of Birth डालें। इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसमें लिखी अपनी सारी जानकारी चेक कर लें और Exam Center ले जाने के लिए इसका एक साफ़ Print Out निकाल लें।

Exam Centres with Timings

परीक्षा भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों में बनाए गए ऑनलाइन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

  • Exam Shifts: परीक्षा एक से अधिक दिनों तक चल सकती है, इसलिए इसे अलग-अलग Shifts में आयोजित किया जाएगा। 
  • Reporting Time: उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में Reporting Time पर ही केंद्र पर पहुंचना होगा। 

 Important Instructions & Documents to Carry

परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए D0cumentsअपने साथ ले जाने होंगे:

  • Admit Card: डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की एक  प्रिंट की हुई कॉपी I
  • Valid ID Proof: कोई भी एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)।
  • Passport Size Photographs: दो  पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें I
  • Prohibited Items: परीक्षा हॉल के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी लिखित सामग्री ले जाना सख्त मना है।

 Last-Minute Preparation Tips

अब जब परीक्षा में कुछ ही समय शेष रह गया है, आपको अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए इन बातों का पालन करना चाहिए:

  1. Mock Tests: अधिक से अधिक ऑनलाइन मॉक टेस्ट हल करें ताकि परीक्षा के 1 घंटे 40 मिनट के समय को सही तरीके से  करने की आदत हो जाए।
  2. Revision Matters: नए विषयों को पढ़ने के बजाय कंप्यूटर नॉलेज और बेसिक मैथ्स के फॉर्मूलों का लगातार रिवीजन करें।
  3. Accuracy: परीक्षा के दौरान प्रश्नों को जल्दबाजी में गलत करने से बचें। 

Some Important Links : 

Allahabad RO/ARO/CA Recruitment 2026Click Here to Read
RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 OutClick Here to Read
SSC GD Re-Exam 2026 Click Here to Read
HTET Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
UP Police Recruitment: When Will the Scorecard Be Released? RTI Reply Hints at Upcoming Delhi Government Vacancies UP Police Constable Exam: Is a 5-Minute Relaxation Coming? India Achieves a Major Milestone with 100 Ramsar Sites The Supreme Court’s Most Unusual Decision Explained