Mp

MP Government Jobs 2026: New Recruitment Rules and Score Card System !!

मध्य प्रदेश (MP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। राज्य सरकार सरकारी भर्तियों के पूरे सिस्टम को बदलने जा रही है। सरकार ने नए भर्ती नियमों का एक ड्राफ्ट  जारी कर दिया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने की संभावना है। यह नया नियम साल 2013 के पुराने नियमों की जगह लेगा। इस नए बदलाव के तहत अब सीधे भर्ती परीक्षा होने के बजाय ‘पात्रता परीक्षा’  और ‘स्कोर कार्ड’ के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। 

Mp Government

MP Government Jobs 2026: Single Recruitment System Through ESB

नए नियमों के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MP-PSC) को छोड़कर राज्य के लगभग सभी सरकारी पदों पर भर्तियां अब केवल कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जरिए ही की जाएंगी। अब कोई भी सरकारी विभाग अपनी तरफ से अलग से भर्ती परीक्षा नहीं करा सकेगा। नए सिस्टम में ESB हर साल तीन अलग-अलग श्रेणियों के लिए योग्यता  परीक्षाएं आयोजित करेगा:

  • संयुक्त सामान्य पात्रता परीक्षा : यह सामान्य ग्रेजुएट स्तर की गैर-तकनीकी  नौकरियों के लिए होगी।
  • संयुक्त तकनीकी पात्रता परीक्षा : यह इंजीनियरिंग, कृषि, कानून , और पैरामेडिकल जैसी तकनीकी नौकरियों के लिए होगी।
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा : यह स्कूल में शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगी।

MP Government Jobs 2026: Exam Pattern 

सामान्य और तकनीकी दोनों ही परीक्षाओं का पैटर्न बहुत ही सीधा रखा गया है:

  • दोनों परीक्षाओं में 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सामान्य पात्रता परीक्षा: इसका पेपर 4 बराबर हिस्सों में बंटा होगा (हर हिस्से से 25 सवाल होगा )। इसमें मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान व योजनाएं, करंट अफेयर्स, गणित-तार्किक योग्यता, डेटा विश्लेषण और कंप्यूटर ज्ञान शामिल होगा।
  • तकनीकी पात्रता परीक्षा: इसमें 25 प्रश्न सामान्य विषयों से और बाकी 75 प्रश्न आपके Subject Specific से पूछे जाएंगे।

MP Government Jobs 2026: Score Card System

इस नई व्यवस्था की सबसे मुख्य बात इसका ‘स्कोर कार्ड’ है। परीक्षा में सरकार द्वारा तय किए गए Minimum अंक लाने वाले उम्मीदवारों को ही स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा। कम नंबर वालों को यह कार्ड नहीं मिलेगा। रिजल्ट ‘परसेंटाइल स्कोर’ के रूप में आएगा।

  • सामान्य और तकनीकी परीक्षा का स्कोर कार्ड: यह रिजल्ट आने वाले साल के बाद के दो वर्षों की 31 दिसंबर तक  मान्य रहेगा। अगर कोई अपना स्कोर सुधारना चाहता है, तो वह अगले साल फिर परीक्षा दे सकता है।
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाला उम्मीदवार जीवनभर  के लिए पात्र माना जाएगा, लेकिन नौकरी के आवेदन के लिए उसका स्कोर कार्ड भी केवल ढाई साल तक ही मान्य होगा।

Note : उम्मीदवारों को अब बार-बार अलग-अलग प्रथम परीक्षाएं नहीं देनी होंगी। एक अच्छे स्कोर कार्ड के दम पर वे ढाई साल के अंदर आने वाली कई भर्तियों में सीधे आवेदन कर सकेंगे।

MP Government Jobs 2026: Punishment for Cheating 

परीक्षाओं में ईमानदारी  रखने के लिए सरकार ने नियमों को बहुत कड़ा कर दिया है:

  • यदि कोई उम्मीदवार अपनी जगह किसी और को परीक्षा में बिठाता है, या खुद किसी और की जगह बैठता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
  • फर्जी मार्कशीट या नकली दस्तावेज देने पर उम्मीदवार को हमेशा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर तैनात सुपरवाइजर या ड्यूटी स्टाफ से बदसलूकी या उन्हें धमकाना भी अब एक गंभीर अपराध माना जाएगा।

MP Government Jobs 2026: Changes In PSC Rules

एमपी-पीएससी के नियमों में भी कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं:

  • अब पीएससी अलग-अलग पदों के बजाय 5 बड़े शैक्षणिक और तकनीकी समूह बनाकर संयुक्त भर्ती परीक्षा  कराएगा। इसमें राज्य सेवा, वन सेवा, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और सामान्य ग्रेजुएट समूह शामिल होंगे।
  • सभी विभागों को हर साल 30 सितंबर तक खाली पदों की जानकारी देनी होगी।
  • सीधा इंटरव्यू: अगर किसी पद के लिए कुल सीटों के मुकाबले तीन गुना से कम आवेदन आते हैं, तो पीएससी बिना लिखित परीक्षा के, सीधे योग्यता और अनुभव के आधार पर इंटरव्यू ले सकेगा।
  • आरक्षण नियम में बदलाव: आयु, अंक या योग्यता में छूट लेने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अब सिर्फ आरक्षित सूची में ही गिना जाएगा, उन्हें जनरल मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा।

Some Important Links : 

UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking UpdateClick Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 OutClick Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
UPPSC Recruitment 2026: Jobs at the Upcoming Employment Fair HP Assistant Professor New Update 2026: Latest Recruitment News & Important Details What Is the Mecca Agreement? Know Its Key Details Noun & Articles: One Important Concept You Must Know IAS Preparation at Lower Fees: Make Your UPSC Dream More Affordable