Mp

MP Guest Teacher Recruitment 2025 : 70,000 Vacancies Coming Soon !!

मध्य प्रदेश (MP) के युवाओं और नागरिकों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं | हाल ही में उन्होंने एक बड़ी जाँच-पड़ताल  बैठक की, जिसमें शिक्षा, सड़क, किसान और रोजगार को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।

MP Guest Teacher Recruitment 2025 : 70,000 Vacancies

इस बैठक का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण फैसला शिक्षा विभाग से जुड़ा है। मध्य प्रदेश सरकार अगले 40 दिनों के भीतर यानी 1 जुलाई से पहले राज्य में लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षकों  की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने जा रही है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

MP Guest Teacher Recruitment 2025 : New schemes for Schools and Students

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं:

  • शानदार रिजल्ट वाले शिक्षकों का सम्मान: जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100% रहा है, वहां के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, जिन स्कूलों का रिजल्ट 90% या 95% से अधिक रहा है, उन्हें भी पुरस्कार मिलेगा।
  • पूर्व छात्र सम्मेलन: सभी स्कूलों में ‘पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे ताकि पुराने छात्र स्कूल के विकास में योगदान दे सकें।
  • एक स्कूल योजना: अलग-अलग विभागों के अंतर्गत चलने वाले स्कूलों को एक साथ मिलाने की योजना पर तेजी से काम किया जाएगा।

MP Guest Teacher Recruitment 2025 : Change in Syllabus

मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चे अब अपने राज्य और देश के गौरवशाली इतिहास को और करीब से जान पाएंगे। स्कूल के Syllabus में सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही, भगवान कृष्ण के गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी एक रोचक पुस्तक तैयार की जाएगी, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा ले सकें।

MP Guest Teacher Recruitment 2025 : Shiksha Ghar Yojana

  • बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘शिक्षा घर योजना’ को अपनी मंजूरी दे दी है।
  • तकनीकी दौर में बच्चों को आगे रखने के लिए कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्रों के सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) के कौशल को कैसे जोड़ा जाए, इसके लिए एक विशेष Action Plan तैयार की जा रही है।
  • साथ ही, स्कूलों में Vocational Training और NCC/NSS जैसी सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

MP Guest Teacher Recruitment 2025 :Road Rejuvenation

लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए हैं कि वे भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी की तर्ज पर सड़कों का एक मजबूत रोडमैप तैयार करें। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों और गांवों तक की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए नए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

 Helmets for Farmers and Support for Organic Farming

  • सुरक्षित किसान: एक अनोखी पहल के तहत, जो किसान PWD के ग्रामीण इलाकों से शहरों की मंडियों तक सब्जियां और फल लेकर आते हैं, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट देन का कार्य किया जाएगा।
  • जैविक खेती का अध्ययन: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय किसानों द्वारा की जा रही सफल Organic Farming का अध्ययन करने के लिए मध्य प्रदेश से एक विशेष दल  भेजा जाएगा, ताकि एमपी के किसान भी इसका फायदा उठा सकें।

Instructions of Co-Operative and Other Departments

  • सहकारिता विभाग: प्राथमिक कृषि साख समितियों  में नए सदस्य जोड़ने के लिए 30 जून तक एक बड़ा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
  • काम में तेजी लाने के निर्देश: मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में अफसरों से कहा है कि काम की गति को बढ़ाया जाए और मुख्यमंत्री की एक साल से पुरानी कोई भी घोषणा पेंडिंग  नहीं रहनी चाहिए।

Some Important Links : 

UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking UpdateClick Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
New Exam Pattern Announced for Uttarakhand Junior Assistant Recruitment MP Recruitment 2026: 22,000 Posts Up for Grabs Jharkhand Faces Crisis as 7,500 Schools Run with One Teacher Prelims Bites 1/175: One Step Closer to Success No Jobs in Jharkhand? Aspirants, Not Government, Being Blamed