Bihar Assistant Professor

Bihar Assistant Professor Recruitment: Latest SLET Exam Alert !!

बिहार (Bihar) में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Assistant Professor की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब भर्ती से पहले उम्मीदवारों को State Level Eligibility Test (SLET) पास करना होगा। यह परीक्षा UGC NET की तरह आयोजित की जाएगी।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता (Quality) और पारदर्शिता (Transparency) सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, जो अभ्यर्थी इस पात्रता परीक्षा को पास करेंगे, वही आगे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

Bihar Assistant Professor

Bihar Assistant Professor Recruitment: Overview 

EventDetails
OrganisationBihar Higher Education Department
Post NameAssistant Professor
Eligibility TestSLET (State Level Eligibility Test)
Exam PatternSimilar to UGC NET
Minimum QualificationPG with 55% Marks
Subject RequirementMain Subject in Graduation
PurposeQuality and Transparency in Recruitment
Official Websitestate.bihar.gov.in

New Recruitment Process :

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए उम्मीदवारों को UGC NET या SLET में से किसी एक पात्रता परीक्षा को पास करना होगा। राज्य सरकार अब UGC NET के तर्ज पर SLET आयोजित करने की योजना बना रही है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही आगे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस कदम से भर्ती प्रक्रिया में एक समान मानक लागू होगा और योग्य उम्मीदवारों का चयन करना आसान होगा।

Bihar Assistant Professor Recruitment: Educational Qualification

Note : असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

  • उम्मीदवार के पास Post Graduation (PG) में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है। 
  • जिस विषय में उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहता है, वह विषय Graduation में Main Subject होना चाहिए।

Relaxation for PhD Candidates : 

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार कुछ मामलों में PhD डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को पात्रता परीक्षा से छूट मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:

  • पीएचडी Regular Mode में पूरी की गई हो। 
  • शोध प्रबंध का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों द्वारा किया गया हो। 
  • उम्मीदवार ने Viva Voce परीक्षा दी हो। 

Note : इन शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को NET या SLET से छूट मिल सकती है। 

Research Requirement : 

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ड्राफ्ट में शोध कार्य (Research Work) को भी महत्व दिया गया है।

  • उम्मीदवार के कम से कम दो Research Papers प्रकाशित होने चाहिए। 
  • इनमें से कम से कम एक शोध पत्र मान्यता प्राप्त Journal में प्रकाशित होना जरूरी है। 
  • उम्मीदवार को Seminar या Conference में अपने शोध कार्य को प्रस्तुत करना होगा।

No Marks for Teaching Experience :

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार Teaching Experience के लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे। इसके अलावा PhD को केवल पात्रता (Eligibility) के रूप में माना जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे NET को माना जाता है। इसके लिए अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे। 

Demand for Review in Draft Rules : 

असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति से जुड़े इस ड्राफ्ट नियम पर पुनर्विचार की मांग भी की गई है। इस संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति केवल पात्रता परीक्षा के आधार पर नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में शोध प्रकाशन (Research Publications), शिक्षण अनुभव (Teaching Experience) और अन्य अकादमिक उपलब्धियों (Academic Achievements) को भी पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया है कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों के शोध कार्य, सेमिनार या कॉन्फ्रेंस में भागीदारी और विषय से जुड़े अनुभव को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इससे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे और विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा।

Related Links:

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UP Lekhpal Mains Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SSC JE Tier 1 Result OutClick Here to Read 
UPSC CSE Final Result 2025 OutClick Here to Read
UP Police SI City Intimation Slip 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
PAN Card New Rules 2026 – What Changed? Big Update: 65000 Anganwadi Recruitment Soon UP Home Guard Jobs – Don’t Miss This Chance Rajasthan Police 9000 Constable Recruitment Soon RRB Technician Vacancy 2026 – Check Details