September 2025 Current Affairs

Current Affairs Today (04 October 2025)

 

  1.   हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  2.   हाल ही में ‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास कहाँ आयोजित किया जाएगा? मध्य प्रदेश
  3.   हाल ही में भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? IIT रोपड़
  4.   हाल ही में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 सितंबर
  5.   हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 कब मनाया गया है? 1 अक्टूबर
  6.   हाल ही में विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? कुआलालंपुर
  7.   हाल ही में 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है? भारत
  8.   हाल ही में दिवंगत जी.जी. पारिख कौन थे? स्वतंत्रता सेनानी
  9.   हाल ही में भूपेंद्र यादव ने ‘नमो वन’ की आधारशिला कहाँ रखी है? मानेसर
  10.   हाल ही में आईएनएस सतलुज किस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है? मॉरीशस

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (30 September 2025)

 

  1. हाल ही में तूफ़ान बुआलोई ने किस देश को प्रभावित किया है? वियतनाम
  2. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ की जाँच के लिए किसकी अध्यक्षता में जाँच आयोग गठित किया है? अरुणा जगदीशन
  3. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के किश्तवाड़ ज़िले को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िले के रूप में चुना गया है? जम्मू-कश्मीर
  4. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों को दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है? ईरान
  5. हाल ही में विश्व हृदय दिवस 2025 कब मनाया गया है? 29 सितंबर
  6. हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
  7. हाल ही में भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? सुधांशु वत्स
  8. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी कौन बने हैं? डॉ. कणाद दास
  9. हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने दूसरे राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 का उद्घाटन कहाँ किया है? भुवनेश्वर
  10. हाल ही में भारत का पहला एकीकृत ऑन्कोलॉजी अनुसंधान केंद्र कहाँ शुरू हुआ है? गोवा

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (29 September 2025)

 

  1. हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएँ किस देश में शुरू की गई हैं? क़तर
  2. हाल ही में प्रवासियों के लिए भारत की पहली स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना “नोर्का केयर” किस राज्य में शुरू की गई है? केरल
  3. हाल ही में किस देश ने वर्ष 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र (closed fuel cycle) वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है? रूस
  4. हाल ही में भारत सरकार ने किस संस्थान को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया है? IIT मद्रास
  5. हाल ही में “भारत में बच्चे 2025” रिपोर्ट का चौथा अंक किस मंत्रालय ने जारी किया है? सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 
  6. हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? रविचंद्रन अश्विन 
  7. हाल ही में चर्चित “रैंप (MSME प्रदर्शन में वृद्धि और तेजी लाना) महिला त्वरण कार्यक्रम” का संबंध किस राज्य से है? तेलंगाना 
  8. हाल ही में किस कंपनी ने चेन्नई में भारत की पहली उन्नत 3D प्रिंटिंग सुविधा लॉन्च की है? अग्निकुल कॉसमॉस 
  9. हाल ही में UNEP यंग चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ 2025 पुरस्कार किस भारतीय को दिया गया है? जिनाली मोदी 
  10. हाल ही में किस राज्य के गोकुल जलाशय और उदयपुर झील को रामसर स्थल का दर्जा दिया गया है? बिहार

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (26 September 2025)

 

  1. हाल ही में अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने किस देश के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की है? अमेरिका
  3. हाल ही में मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  4. हाल ही में आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया जाएगा? श्याम सुंदर राय
  5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का LEAP कार्यक्रम शुरू किया है? र्नाटक
  6. हाल ही में किस राज्य में कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए अपनी तरह के पहले एआई-आधारित स्क्रीनिंग उपकरण लॉन्च किए गए हैं? पंजाब
  7. हाल ही में 7वां फ्यूचर फूड फोरम 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? दुबई
  8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी है? राजस्थान
  9. हाल ही में ‘द्रव्य’ पोर्टल किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है? आयुष मंत्रालय
  10. हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा रेल संचालन केंद्र का अनावरण कहाँ किया गया है?साबरमती

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (25 September 2025)

 

  1. हाल ही में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर किस के नाम पर रखा गया है? अहिल्याबाई होल्कर
  2. हाल ही में ‘लिविंग ब्रिज’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? कीर स्टारमर
  3. हाल ही में किस देश ने K-वीज़ा कार्यक्रम शुरू किया है? चीन
  4. हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने पूर्वी तट पर विश्व स्तरीय शिपयार्ड विकसित करने के लिए किस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन परहस्ताक्षर किए हैं? तमिलनाडु
  5. हाल ही में धोरडो गाँव किस राज्य का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव बन गया है? गुजरात
  6. हाल ही में दिवंगत डिकी बर्ड का संबंध किस खेल से था? क्रिकेट 
  7. हाल ही में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ की गायिका कौन है? श्रेया घोषाल 
  8. हाल ही में किस भारतीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूचीमें शामिल किया गया है? नागालैंड विश्वविद्यालय 
  9. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष किसे चुना गया है? मिथुन मन्हास
  10. हाल ही में केंद्रीय और राज्य सांख्यिकी संगठनों (COCSSO) का 29वां सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा? चंडीगढ़ 

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (24 September 2025)

 

  1. हाल ही में बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार किस देश में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे? रूस
  2. हाल ही में “ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का कौन सा संस्करण शुरू किया गया है? दूसरा
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 23 सितंबर
  4. हाल ही में 2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 किसने जीता है? मैक्स वेरस्टैपेन
  5. हाल ही में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन कहाँ किया गया है? पटना
  6. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने किस राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? असम
  7. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? मोरक्को
  8. हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है? रानी मुखर्जी
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन कहाँ किया है? मुंबई 
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने अमोघ फ्यूरीनामक एक प्रमुख एकीकृत अग्नि अभ्यास का आयोजन कहाँ किया है? राजस्थान

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

Current Affairs Today (23 September 2025)

 

  1. हाल ही में चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? प्रमोद भगत
  2. हाल ही में ऑइल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है? राजस्थान
  3. हाल ही में किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है? स्मृति मंधाना
  4. हाल ही में आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  5. हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है? न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
  6. हाल ही में ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  7. हाल ही में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? दिनेश के त्रिपाठी
  8. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? अर्शदीप सिंह
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए किसे मंजूरी दी है? फोनपे 
  10. हाल ही में वृक्ष उत्पादक मेला का उद्घाटन कहाँ किया गया है? उत्तर प्रदेश  

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (20 September 2025)

 

  1. हाल ही में अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में कौन सा पदक जीता है? कांस्य पदक
  2. हाल ही में चर्चित “मिटाग” क्या है? टाइफून
  3. हाल ही में एंटीफा आंदोलन को आतंकवादी संगठन किसने घोषित किया है? अमेरिका
  4. हाल ही में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 17 सितंबर
  5. हाल ही में चर्चित पुस्तक डेमोग्राफी, रिप्रेजेंटेशन, डेलिमिटेशन: भारत में उत्तर-दक्षिण का विभाजन के लेखक कौन हैं? रवि के. मिश्रा
  6. हाल ही में भारत का पहला निजी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार कहाँ बनाया जाएगा? कर्नाटक
  7. हाल ही में चर्चित ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का संबंध किस राज्य से है? बिहार
  8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों में ‘नमो उद्यान’ विकसित करने की घोषणा की है? महाराष्ट्र
  9. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस कार्यस्थल को POSH अधिनियम (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम) के तहत शामिल करने से मना किया है? राजनीतिक दल
  10. हाल ही में किस तीव्र गश्ती पोत को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया हैICGS अदम्य

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

Current Affairs Today (19 September 2025)

 

  1. हाल ही में भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा का 76वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 17 सितंबर
  2. हाल ही में किस बैंक ने भारतीय नोटों के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट लॉन्च की है? भारतीय रिजर्व बैंक
  3. हाल ही में ‘सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन’ का उद्घाटन किसने किया है? सी.आर. पाटिल
  4. हाल ही में बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? डाक विभाग
  5. हाल ही में ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान-2025’ की अध्यक्षता किसने की है? शिवराज सिंह चौहान
  6. हाल ही में एस्परगिलस सेक्शन निगरी की दो नई प्रजातियों की खोज कहाँ की गई है? पश्चिमी घाट
  7. हाल ही में वर्ष 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया बैंकिंग ऐप कौन सा बना है? कोटक 811
  8. हाल ही में किस राज्य के मोरान समुदाय ने अनुसूचित जनजाति के दर्जे के लिए आर्थिक नाकाबंदी शुरू की है? असम
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास कहाँ किया है? मध्य प्रदेश
  10. हाल ही में किसकी बायोपिक “मा वंदे” की घोषणा की गई है? नरेन्द्र मोदी

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

 

Current Affairs Today (18 September 2025)

 

  1. अमेरिकी क्रेडिट और रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर कितने प्रतिशत की अनुमानित है? 6.5%
  2. हाल ही में स्वच्छता ही सेवा अभियान के 9वें संस्करण का आयोजन कब किया जा रहा है? 17 सितंबर – 2 अक्टूबर
  3. हाल ही में 14वें सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मणिपुर
  4. हाल ही में 5वें विश्व सागौन सम्मेलन (WTC) की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है? भारत
  5. हाल ही में भारत अंतर्राष्ट्रीय चाय सम्मेलन के आठवें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? कोच्चि
  6. हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? वरुण चक्रवर्ती
  7. हाल ही में किस राज्य में व्यापक सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण किया जा रहा है? कर्नाटक
  8. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की मुख्य प्रायोजक कौन सी कंपनी बनी है? अपोलो टायर्स
  9. 9  हाल ही में अभ्यास सियाम भारत 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? थाईलैंड
  10. हाल ही में भारत में पल्लास बिल्ली का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य कहाँ मिला है? अरुणाचल प्रदेश

 

   

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

Current Affairs Today (17 September 2025)

 

  1. हाल ही में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियानका शुभारंभ कौन करेंगे? नरेंद्र मोदी
  2. हाल ही में मणिपुर उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति एम. सुंदर
  3. हाल ही में अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है? मोहम्मद सिराज
  4. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है? स्मृति मंधाना
  5. हाल ही में फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 खिताब किसने जीता है? वैशाली रमेशबाबू
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र कहाँ आयोजित किया जा रहा है? वियना
  7. हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? हर्षवर्धन चितले
  8. हाल ही में यस बैंक का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? राम सुब्रमण्यम गांधी
  9. हाल ही में महिलाओं के लिए एशिया के पहले समर्पित कैंसर केंद्र अपोलो एथेना का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय में किसका आदमकद एआई-संचालित होलोबॉक्स का अनावरण किया जाएगा? सरदार वल्लभभाई पटेल

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (16 September 2025)

  1. हाल ही में भारत ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 4
  2. हाल ही में मिनिमैक्स श्रेणी में UAE कार्टिंग रेस जीतने वाली पहली महिला कौन बनी हैं? अतीका मीर
  3. हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2025-26 किस टीम ने जीती है? सेंट्रल जोन
  4. हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी कौन बने हैं? सर्वेश कुशारे
  5. हाल ही में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के राष्ट्राध्यक्षों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  6. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी. लपांग का निधन हो गया है? मेघालय
  7. हाल ही में सबिता भंडारी भारत के किस पड़ोसी देश की पहली महिला अटॉर्नी जनरल बनी हैं? नेपाल
  8. हाल ही में INS निस्तार अभ्यास पैसिफिक रीच 2025′ में भाग लेने के लिए कहाँ गया है? सिंगापुर
  9. हाल ही में 18वां अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया गया है? 15 सितंबर
  10. हाल ही में ‘अंबुकरांगल’ योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है? तमिलनाडु

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (13 September 2025)

 

  1. हाल ही में भारत की पहली बांस -आधारित बायोरिफाइनरी किस राज्य में स्थापित की गई है? असम
  2. हाल ही में भारतीय नौसेना ने INS अरावली को कहाँ कमीशन किया है? गुरुग्राम
  3. हाल ही में चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया है? रोम
  4. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने किस राज्य में ₹21,000 करोड़ के निवेश हेतु समझौता किया है? राजस्थान
  5. हाल ही में 10वाँ ज़ांस्कर महोत्सव कहाँ मनाया जाएगा? लद्दाख
  6. हाल ही में चर्चित “संभव सिस्टम” किससे संबंधित है? भारतीय सेना
  7. हाल ही में विमोचित पुस्तक डिफरेंट बट नो लेसके लेखक कौन हैं? अनुपम खेर
  8. हाल ही में भारत ने किस देश में दुर्घटना और आपातकालीन इकाई के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? श्रीलंका
  9. हाल ही में फॉर्मूला 1 2025 इटैलियन ग्रां प्री किसने जीती है? मैक्स वेरस्टैपेन
  10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 60वाँ सत्र कहाँ शुरू हुआ है? जिनेवा

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

 

Current Affairs Today (12 September 2025)

 

  1. हाल ही में “आदि संस्कृति” के बीटा संस्करण की शुरूआत किस मंत्रालय ने की है? जनजातीय कार्य मंत्रालय
  2. हाल ही में “महासागर कानून एवं नीति पर 48वीं वार्षिक सम्मेलन (COLP48)” का आयोजन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में एशियन विकास बैंक ने किस राज्य में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए $126.4 मिलियन का ऋण समझौता किया है? उत्तराखंड
  4. हाल ही में 14वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता किसने की है? डॉ. जितेंद्र सिंह
  5. हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं? लैरी एलिसन
  6. हाल ही में जोनास गहर स्टोरे किस देश के प्रधानमंत्री पुनः निर्वाचित हुए हैं? नॉर्वे
  7. हाल ही में “अनोखी दुनिया” नामक दुनिया का पहला सिरेमिक कचरा पार्क कहाँ स्थापित किया गया है? उत्तर प्रदेश
  8. हाल ही में चर्चित “घोस्ट शार्क XL-AUV” पनडुब्बी का संबंध किस देश से है? ऑस्ट्रेलिया
  9. हाल ही में मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन को हराने वाले सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? अभिमन्यु मिश्रा
  10. हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने 2025 में “ला नीना” फिर से उभरने की भविष्यवाणी की है, यह किस महासागर में आता है? प्रशांत महासागर

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

 

Current Affairs Today (11 September 2025)

 

  1. हाल ही में भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरे त्रिपक्षीय परामर्श का आयोजन कहाँ किया गया है? तेहरान
  2. हाल ही में इंद्र जात्रा स्ट्रीट उत्सव कहाँ मनाया गया है? नेपाल
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है? उत्तर प्रदेश
  4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने तीसरा कार्यकाल जीता है? जमैका
  5. हाल ही में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदिवासी छात्रों को शिक्षित करने व सशक्त बनाने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? कोल इंडिया लिमिटेड
  6. हाल ही में CSIR-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NIScPR) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. गीता वाणी रायसम
  7. हाल ही में AI-आधारित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नेवर अलोन का शुभारंभ कहाँ किया गया है? AIIMS नई दिल्ली
  8. हाल ही में सेबेस्टियन लोकोर्नू को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? फ़्रांस
  9. हाल ही में लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल FP-5 फ्लेमिंगो का परीक्षण किस देश ने किया है? यूक्रेन
  10. हाल ही में ‘नमो युवा रन’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर कौन बनाए गए हैं? मिलिंद सोमन

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (10 September 2025)

 

  1. हाल ही में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति कौन बने है? सी. पी. राधाकृष्णन
  2. हाल ही में 17वें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कहाँ हुई है? अबू धाबी
  3. हाल ही में किस राज्य में विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन” कर दिया गया है? उत्तर प्रदेश
  4. हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत वायु गुणवत्ता के लिए श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) में किस शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है? इंदौर
  5. हाल ही में डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह का उद्घाटन कहाँ आयोजित किया गया? असम
  6. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? इजराइल
  7. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है? नेपाल
  8. हाल ही में पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला चौथा राज्य कौन सा बना है? हिमाचल प्रदेश
  9. वर्ष 2026 में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी? संयुक्त राज्य अमेरिका
  10. हाल ही में उच्च सागर संधि (BBNJ) के अंतर्गत कानून बनाने के लिए किसकी अध्यक्षता में प्रारूप समिति गठित की गई है? संजय उपाध्याय

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (09 September 2025)

 

  1. हाल ही में दिवंगत संकर्षण ठाकुर कौन थे? पत्रकार
  2. हाल ही में मनाये गए विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम क्या है? परिवार: देखभाल का केंद्र
  3. हाल ही में 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहे हैं? ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC) 2025 का उद्घाटन कहाँ करेंगे? कोलकाता
  5. हाल ही में आयोजित FIVB महिला विश्व चैम्पियनशिप 2025 की विजेता टीम कौन सी रही? इटली
  6. हाल ही में पयिप्पड़ बोट रेस 2025 कहाँ आयोजित की जा रही है? केरल
  7. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में मतदाता सूची संशोधन के लिए आधार को 12वें पहचान दस्तावेज के रूप में अनुमति दी है? बिहार
  8. हाल ही में स्केचर्स ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे घोषित किया है? मोहम्मद सिराज
  9. हाल ही में चर्चित “द्रुज़्बा तेल पाइपलाइन” कहाँ स्थित है? रूस
  10. हाल ही में तमिलनाडु में आत्म-सम्मान आंदोलन की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई है – इस आंदोलन की शुरुआत किसने की थी? ई. वी. रामासामी

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (08 September 2025)

 

  1. हाल ही में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में अनुतिन चार्नवीराकुल को किस देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है? थाईलैंड
  3. हाल ही में नेपाल–भारत न्यायिक संवाद 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? काठमांडू
  4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है? जापान
  5. हाल ही में किस लेखिका की संस्मरण पुस्तक “मदर मैरी कम्स टू मी” का विमोचन किया गया है? अरुन्धति रॉय
  6. हाल ही में यूएस ओपन 2025 में महिला एकल खिताब किसने जीता है? आर्यना सबालेंका
  7. हाल ही में गृह मंत्रालय और किस राज्य के क्यूकी-ज़ो समुदाय के बीच शांति समझौता हुआ है?  मणिपुर
  8. हाल ही में कौन सा देश हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क (GRN) में शामिल हुआ है? भारत
  9. हाल ही में भारत के पहले विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियन कौन बने हैं? माधव गोपाल कामथ
  10. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसके लिए हॉलमार्किंग विशिष्ट पहचान (HUID) प्रणाली के तहत स्वैच्छिक हॉलमार्किंग शुरू की है? चांदी के आभूषण

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (05 September 2025)

 

  1. हाल ही में जारी NIRF रैंकिंग 2025 में सर्वोच्च स्थान किस संस्थान ने प्राप्त किया है? IIT मद्रास
  2. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किस राज्य में अत्याधुनिक उन्नत लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का उद्घाटन किया है? हरियाणा
  3. हाल ही में 2025 इंडिया मेडटेक एक्सपो का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? नई दिल्ली
  4. हाल ही में चर्चित ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट कहाँ चलाया गया? छत्तीसगढ़
  5. हाल ही में जारी महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ISSF की नवीनतम रैंकिंग में विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान किस भारतीय शूटर ने हासिल किया है? सुरुचि सिंह
  6. हाल ही में अमित मिश्रा ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है? क्रिकेट
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में कार्य घंटों को बढ़ाने को मंजूरी दी है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में किस संस्थान ने इंडिक फोटो ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) नामक ओपन-सोर्स AI मॉडल विकसित किया है? IIT जोधपुर
  9. हाल ही में स्वच्छता श्रमिकों के लिए “अन्नपूर्णा स्कीम” कहाँ लॉन्च की गई है? बेंगलुरु
  10. हाल ही में UNFPA भारत ने लैंगिक समानता के लिए अपना मानद राजदूत किसे नियुक्त किया है? कृति सेनन

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (04 September 2025)

 

  1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं? भूटान
  2. हाल ही में नागरिक उड्डयन पर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा? ईटानगर
  3. हल ही में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक किसकी अध्यक्षता में आयोजित की गई? निर्मला सीतारमण
  4. हाल ही में वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया? 20वाँ
  5. हाल ही में भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) 2025 का आयोजन कब किया जा रहा है? 1 से 7 सितंबर
  6. हाल ही में 2025 डच ग्रां प्री किसने जीती है? ऑस्कर पियास्त्री
  7. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में हरित परिवहन के मामले में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? दिल्ली
  8. हाल ही में भारत ने चंद्रयान-5 मिशन के लिए किस देश के साथ क्रियान्वयन समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं? जापान
  9. ही में किस देश ने “ओफ़ेक-19” नामक उपग्रह प्रक्षेपित किया है? इज़राइल
  10. हाल ही में “कपास किसान ऐप” किसने लॉन्च किया है? गिरिराज सिंह

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

 

1

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है|

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) को 12 इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान (Intermediate Jet Trainer (IJT) Yashas Stage-II aircraft) पट्टे पर देने पर सहमति व्यक्त की है| उद्देश्य: IAF के स्टेज-II पायलट प्रशिक्षण  आवश्यकताओं के व्यापक मूल्यांकन के लिए | यह HAL के HJT-36 Sitara कार्यक्रम का उन्नत संस्करण है|

2

‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा|

'कोल्ड स्टार्ट' नामक अभ्यास (Cold Start exercise) 6 से 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| यह अभ्यास भारत के तीनों सेनाओं—थलसेना, नौसेना और वायुसेना—के बीच ड्रोन और काउंटर-ड्रोन् प्रणालियों (drones and counter-drone systems) की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए है|

3

भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए IIT रोपड़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) और पंजाब स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ (IIT Ropar) ने सहयोगात्मक विकास परियोजनाओं (collaborative developmental projects) के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): भारत की वायु शक्ति की निरंतरता और संचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना| इस साझेदारी का उद्देश्य 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशीकरण के प्रयासों को बढ़ावा देना है|

4

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 26 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य महासंघ (International Federation of Environmental Health IFEH) द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस (World Environmental Health Day) प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People)"| उद्देश्य (Objective):  विश्व में पर्यावरण स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में, और लोगों और पर्यावरण के बीच स्वास्थ्य संबंध के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

5

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 1 अक्टूबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: “स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाने वाले वृद्धजन: हमारी आकांक्षाएं, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार (Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being, and Our Rights)”| मुख्य कार्यक्रम न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया तथा अर्जेंटीना के स्थायी मिशन (Permanent Mission of Argentina) द्वारा सह-प्रायोजित किया गया| उद्देश्य (Objective): वृद्ध व्यक्तियों के योगदान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी गरिमा को बढ़ावा देना|

6

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कुआलालंपुर में आयोजित किया गया है|

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) का आयोजन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में किया गया| थीम: "परिवर्तनशील विश्व के लिए सामाजिक सुरक्षा को आकार देना (Shaping Social Security for a World in Transition)"| इस वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association (ISSA)) द्वारा किया गया|

7

2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से भारत देश को सम्मानित किया गया है|

हाल ही में कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) के दौरान, भारत को सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के लिए किए गए अभूतपूर्व प्रयासों के लिए 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार (International Social Security Association Award for Outstanding Achievements in Social Security 2025) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री (Union Minister of Labour & Employment and Youth Affairs & Sports) डॉ. मनसुख मंडाविया ने लिया| ISSA महासभा में भारत की हिस्सेदारी भी बढ़कर 30 सीटों तक पहुंच गई है, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक वोट शेयर है|

8

दिवंगत जी.जी. पारिख स्वतंत्रता सेनानी थे|

वयोवृद्ध गांधीवादी, समाजवादी और स्वतंत्रता सेनानी (Gandhian, socialist and freedom fighter) जी.जी. पारिख का 101 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है| अवह अपने जीवनकाल में दो बार जेल गए, पहली बार 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और बाद में आपातकाल के दौरान| 1947 में, जिस वर्ष भारत को स्वतंत्रता मिली, उन्होंने छात्र कांग्रेस की बॉम्बे इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया| वह यूसुफ मेहरअली सेंटर (Yusuf Meherally Centre) के संस्थापक है|

9

भूपेंद्र यादव ने 'नमो वन' की आधारशिला मानेसर में रखी है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने हाल ही में हरियाणा के मानेसर में 'नमो वन' (‘Namo Van’) की आधारशिला रखी है| यह 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week 2025) समारोह के अंतर्गत किया गया| वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है|

10

आईएनएस सतलुज मॉरीशस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है|

भारतीय नौसेना का विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस सतलुज (INS Sutlej- hydrographic survey vessel of the Indian Navy) 29 सितंबर को मॉरीशस (Mauritius) में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन (18th Joint Hydrographic Survey) के लिए गया है| यह मिशन लगभग 35,000 वर्ग समुद्री मील के विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा| यह हाइड्रोग्राफी पर 14वीं संयुक्त समिति की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित हाइड्रोग्राफी पर दीर्घकालिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत संचालित किया जा रहा है|

1

तूफ़ान बुआलोई ने वियतनाम को प्रभावित किया है|

वियतनाम (Vietnam) ने तूफ़ान बुआलोई (Typhoon Bualoi) के कारण 250,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद के लिए लगभग 100,000 सैन्य कर्मियों को तैनात किया है| नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) ने कहा कि दानंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Danang International Airport) सहित चार तटीय हवाई अड्डों पर परिचालन स्थगित कर दिया गया है तथा कई उड़ानों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है|

2

तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ की जाँच के लिए अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जाँच आयोग गठित किया है|

तमिलनाडु सरकार ने करूर में हुई भगदड़ घटना की जाँच के उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जाँच आयोग (one-member commission of inquiry) का गठन किया है| यह घटना तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) द्वारा अभिनेता से नेता बने और पार्टी के संस्थापक विजय के स्वागत में आयोजित एक विशाल सभा के दौरान हुई. इस रैली में 40 लोगों की जान चली गई थी और 80 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे|

3

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िले के रूप में चुना गया है|

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले को हाल ही में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PM-Dhan Dhanya Krishi Yojana) के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िला (Aspirational Agricultural District) के रूप में चुना गया है|इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक तकनीक एवं अवसंरचना के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है| केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2025-26 में छह वर्षों की अवधि के लिए 100 आकांक्षी कृषि ज़िलों के विकास की घोषणा की थी|

4

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों को दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है|

संयुक्त राष्ट्र (United Nations UN) ने हाल ही में ईरान पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों (reimposed economic and military sanctions) को लगभग दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है. सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1737 (Security Council Resolution 1737) के तहत पहले से प्रतिबंधित 43 व्यक्तियों और 78 संस्थाओं की सूची को फिर से लागू किया है| 2015 के परमाणु समझौते के तहत ये प्रतिबंध हटा लिए गये थे| यह निर्णय हाल ही में फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा स्नैपबैक तंत्र के औपचारिक आह्वान के बाद लिया  गया है, जिससे ईरान द्वारा 2015 के परमाणु समझौते, संयुक्त व्यापक कार्य योजना (Joint Comprehensive Plan of Action JCPOA) के कथित उल्लंघनों के कारण 30 दिनों के भीतर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की अनुमति मिलती है|

5

विश्व हृदय दिवस 2025 29 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) हर साल 29 सितंबर को हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम:  "हर हृदय के लिए हृदय का उपयोग करें (Use Heart for every Heart,)"| इस दिवस का विचार पहली बार 1999 में विश्व हृदय महासंघ (World Heart Federation) के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर एंटोनी बेयेस डी लूना (Professor Antoni Bayés de Luna) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) के सहयोग से प्रस्तावित किया था| पहला विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था और 2011 तक यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था| 2012 में, वैश्विक नेताओं ने 2025 तक गैर-संचारी रोगों से होने वाली अकाल मृत्यु को 25% तक कम करने का लक्ष्य रखा और 29 सितंबर को आधिकारिक तौर पर विश्व हृदय दिवस के रूप में चुना गया|

6

भारतीय सेना ने 199वां गनर्स दिवस 28 सितंबर को मनाया|

भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा, आर्टिलरी रेजिमेंट (Regiment of Artillery, the Indian Army’s second-largest combat arm) ने 28 सितंबर 2025 को अपना 199वां गनर्स दिवस (199th Gunners’ Day) मनाया|28 सितंबर1827 को भारतीय सेना की पहली तोपख़ाना इकाई, 5 (बॉम्बे) माउंटेन बैटरी (5 (Bombay) Mountain Battery), जो उस समय 2.5 इंच की तोपों से सुसज्जित थी,  की स्थापना की गई थी| यह इकाई आज भी 57 फील्ड रेजिमेंट के हिस्से के रूप में अपनी विरासत को जारी रखे हुए है|

7

एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने जीता है|

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में  एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब जीता| मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (फ़ाइनल Player of the Match (Final)): तिलक वर्मा , मैच का सबसे बड़ा बदलाव (फ़ाइनल Biggest Change of the Match (Final)): शिवम दुबे , टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player of the Tournament): अभिषेक शर्मा, टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player of the Tournament): कुलदीप यादव , सर्वाधिक रन: अभिषेक शर्मा , सर्वाधिक विकेट: कुलदीप यादव , सर्वाधिक छक्के: अभिषेक शर्मा , कुलदीप यादव ने एशिया कप टी20I के एक संस्करण में 17 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाया| पिछला रिकॉर्ड बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ अल-अमीन हुसैन के नाम था, जिन्होंने 2016 के संस्करण में 11 विकेट लिए थे|

8

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) का नया अध्यक्ष सुधांशु वत्स को नियुक्त किया गया है?

ASCI की 39वीं वार्षिक आम बैठक में, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स को भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (Advertising Standards Council of India (ASCI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया| उपाध्यक्ष- मुलेनलो ग्लोबल के एस सुब्रमण्येश्वर|

9

स्वैपेबल बैटरी वाले भारत के पहले हैवी इलेक्ट्रिक ट्रक जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण ने शुरू किए हैं?

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई के पास जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (Jawaharlal Nehru Port (JNP)) के न्हावा शेवा वितरण टर्मिनल (Nhava Sheva Distribution Terminal) पर स्वैपेबल बैटरी वाले 50 इलेक्ट्रिक भारी ट्रकों (electric heavy trucks with swappable batteries) के भारत के पहले बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA)) का इसे 2025 के अंत तक 80 तक बढ़ाने का लक्ष्य है| JNPA का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक अपने आंतरिक भारी ट्रक बेड़े के 90 प्रतिशत को, जिसमें लगभग 600 वाहन शामिल हैं, इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करना है|

10

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी डॉ. कणाद दास बने हैं|

डॉ. कणाद दास  को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India (BSI)) का 13वाँ निदेशक (स्वतंत्रता के बाद से) नियुक्त किया गया है| वह इस संस्थान के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी (mycologist) है| पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) (एमओईएफसीसी) के अंतर्गत आने वाला यह संस्थान 1890 में स्थापित किया गया और यह पादप विविधता, वर्गीकरण विज्ञान और संरक्षण पर भारत का प्रमुख अनुसंधान संस्थान है|

1

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएँ क़तर देश में शुरू की गई हैं|

NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Limited (NIPL) ने क़तर नेशनल बैंक (Qatar National Bank QNB) के सहयोग से QR कोड आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (Unified Payments Interface UPI) स्वीकार्यता क़तर में शुरू की है| इस सुविधा के तहत क़तर में QNB द्वारा अधिग्रहित और NETSTARS के भुगतान समाधान द्वारा संचालित व्यापारियों के प्वाइंट-ऑफ़-सेल (point-of-sale (POS) terminals) टर्मिनल पर UPI लेनदेन संभव होंगे| हमाद हवाई अड्डे (Hamad Airport ) पर कतर ड्यूटी-फ्री आउटलेट्स (Qatar Duty Free outlets), UPI पर लाइव होने वाला पहला व्यापारी है|

2

प्रवासियों के लिए भारत की पहली स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना “नोर्का केयर” केरल में शुरू की गई है |

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने "नोर्का केयर (Norka Care)" नामक भारत की पहली स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना (health and accident insurance scheme) शुरू की है, जो विशेष रूप से प्रवासियों (expatriates) के लिए डिज़ाइन की गई है. यह योजना 1 नवंबर से लागू होगी| इसे राज्य सरकार के सहयोग से नोर्का रूट्स द्वारा शुरू किया गया है| यह कम प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान करता है|

3

रूस ने वर्ष 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र (closed fuel cycle) वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है|

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने मॉस्को में विश्व परमाणु सप्ताह मंच (World Atomic Week forum) पर घोषणा की कि रूस 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली (closed fuel cycle nuclear power system) शुरू करेगा. यह प्रणाली टॉम्स्क क्षेत्र (Tomsk Region) में बनाई जाएगी| यह प्रणाली 95% तक खर्च किए गए ईंधन का पुन: उपयोग करेगी, जिससे रेडियोधर्मी कचरे में भारी कमी आएगी और यूरेनियम की मांग कम होगी|

4

विश्व पर्यटन दिवस 2025 27 सितम्बर को मनाया गया है|

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "पर्यटन और सतत परिवर्तन (Tourism and Sustainable Transformation)"| इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization (UNWTO) ने 1980 में की थी| यह दिन 1970 में यूएनडब्ल्यूटीओ क़ानूनों को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है| उद्देश्य (Objective): वैश्विक विकास में पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

5

भारत सरकार ने IIT मद्रास को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया है|

भारत ने IIT मद्रास को संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल एवं उभरती प्रौद्योगिकियों (United Nations Office on Digital and Emerging Technologies) के कार्यालय (United Nations Office for Digital and Emerging Technologies) के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्षमता निर्माण और कौशल विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र (UN Centre of Excellence for Artificial Intelligence (AI), capacity building and skilling) के रूप में नामित किया है| उद्देश्य (Objective): ग्लोबल साउथ में AI कौशल विकास और क्षमता निर्माण (Global South in AI capacity building and skill development) को बढ़ावा देना|

6

2026 फीफा विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर का अनावरण किया गया है, वें मेपल, ज़ायू और क्लच हैं?

फीफा ने हाल ही में 2026 फीफा विश्व कप (2026 FIFA World Cup) के तीन आधिकारिक शुभंकर अनावरण किए हैं — मेपल (Maple), ज़ायू (Zayu) और क्लच (Clutch)| ये तीनो शुभंकर उस टूर्नामेंट की तीन मेज़बान देशों — कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका (Canada, Mexico and United States)— का प्रतिनिधित्व करते हैं| क्लच- मानवरूपी बाल्ड ईगल- अमेरिका, मेपल - मानवरूपी मूस- कनाडा, ज़ायु - मानवरूपी जगुआर- मेक्सिको|

 

7

“भारत में बच्चे 2025” रिपोर्ट का चौथा अंक सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किया है|

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) ने चंडीगढ़ में आयोजित केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठनों (Conference of Central and State Statistical Organizations CoCSSO) के 29वें सम्मेलन के दौरान "भारत में बच्चे 2025 (Children in India 2025)" शीर्षक से प्रकाशन का चौथा अंक जारी किया है| शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate (IMR): 44 (2011) से घटकर 25 (2023) हो गई| पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (Under-Five Mortality Rate (U5MR)): 30 (2022) से घटकर 29 (2023) हो गई| जन्म दर (Birth Rate) 2023 में प्रति 1,000 जनसंख्या पर घटकर 18.4 हो गई| बाल विवाह- 20-24 वर्ष की आयु की महिलाएँ जिनकी 18 वर्ष से पहले शादी हो गई)- 26.8% (2015-16) से घटकर 23.3% (2019-21) हो गई| कुल गोद लेने की संख्या 3,927 (2017-18) से बढ़कर 4,515 (2024-25) हो गई|

8

बिग बैश लीग (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन बने हैं|

रविचंद्रन अश्विन ने बीबीएल 15 के लिए सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के साथ करार किया है| इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Australia's Big Bash League (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं| उन्होंने IPL से संन्यास लेने के बाद यह कदम उठाया, क्योंकि BCCI नियमों के अनुसार वर्तमान IPL खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होती है|

9

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कलैमामणि पुरस्कार विजीताओं की सूची जारी की हैं|

तमिलनाडु सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत (under various categories) वर्ष 2021, 2022 और 2023 के लिए 'कलैमामणि' पुरस्कार (Kalaimamani awards), साई पल्लवी, अनिरुद्ध, एस.जे. सूर्या सहित 90 विजीताओं की सूची जारी की है| साथ ही भरतियार (Bharathiar Award for Literature), एमएस सुब्बालक्ष्मी (MS Subbalakshmi award) और बालासरस्वती पुरस्कारों (Balasaraswathi Award for Dance) के विजेताओं की भी घोषणा की है|ये पुरस्कार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा अक्टूबर में आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे| यह तमिलनाडु के ईयाल इसाई नाटक मंड्रम (Tamil Nadu Iyal Isai Nataka Mandram) के माध्यम से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिए  जाता है|कलैमामणि पुरस्कार- वर्ष 2021: अभिनेता-निर्देशक एस.जे. सूर्या, अभिनेत्री साई पल्लवी, निर्देशक लिंगुसामी और स्टंट समन्वयक सुपर सुब्बारायण और अन्य| वर्ष 2022: अभिनेता विक्रम प्रभु, अभिनेत्री जया वी.सी. गुहानाथन, गीतकार विवेक, पीआरओ डायमंड बाबू और स्टिल फ़ोटोग्राफ़र टी. लक्ष्मीकांतन| वर्ष 2023: अभिनेता के. मणिकंदन, अभिनेता जॉर्ज मरियन, संगीतकार अनिरुद्ध, गायिका श्वेता मोहन, नृत्य कोरियोग्राफर सैंडी और पीआरओ निकिल मुरुगन|

10

मनाये गए विश्व समुद्री दिवस की थीम हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर है?

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organisation) द्वारा हर साल 25 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day) के रूप में मनाया जाता है| उद्देश्य (Objective): समुद्री उद्योग के योगदान का सम्मान करना और महासागर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना| वर्ष 2025 की थीम: "हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर (Our Ocean, Our Obligation, Our Opportunity)"| यह दिवस पहली बार 1978 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के अधिवेशन के उपलक्ष्य में मनाया गया था|

1

अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है |

अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली (ISSF Junior World Cup 2025 New Delhi) में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा (women’s 50m prone event) में स्वर्ण पदक जीता है|

रजत पदक: अंशिका

कांस्य पदक: आद्या अग्रवाल

 

पुरुषों की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में: (men’s 50m prone event)

रजत पदक: दीपेंद्र सिंह शेखावत

कांस्य पदक: रोहित कन्यान

2

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की है |

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड (United States Cricket Board) की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है| इसका कारण लगातार ICC के संविधान एवं अन्य दायित्वों का उल्लंघन बताया गया है, जैसे कि प्रशासनिक शास्‍त्र की कमियां और अमेरिकी ओलंपिक एवं पैरालंपिक समिति (US Olympic & Paralympic Committee (USOPC) से राष्ट्रीय शासी संस्था (National Governing Body (NGB) के रूप में मान्यता प्राप्त न होना|

3

मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation DRDO) ने हाल ही में रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली (Rail based Mobile launcher system) से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल (Intermediate Range Agni-Prime Missile) का सफल प्रक्षेपण किया है|  यह रेल नेटवर्क से बिना किसी बाधा के प्रक्षेपित की जा सकती है| इस मिसाइल की अधिकतम दूरी अनुमानित रूप से 2,000 किलोमीटर है| DRDO ने इसका प्रक्षेपण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command (SFC) और सशस्त्र बलों के सहयोग से किया है|

4

आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 श्याम सुंदर राय को प्रदान किया जाएगा |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 (National Geoscience Awards 2024) प्रदान करेंगी|आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (National Geoscience Award for Lifetime Achievement): प्रोफेसर श्याम सुंदर राय, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के वरिष्ठ वैज्ञानिक| राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (National Geoscience Award)- 10 पुरस्कार विजेताओं को  ष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार (National Young Geoscientist Award)- सुशोभन नियोगी, वरिष्ठ भूविज्ञानी,  भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा 1966 में स्थापित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (जिसे 2009 तक राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)

5

रक्षा मंत्रालय ने 97 LCA Mk1A विमानों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं|

रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के साथ ₹62,370 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत भारतीय वायु सेना के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके1ए (LCA Mk1A (Light Combat Aircraft Mark 1A) विमानों की खरीद की जाएगी. इस सौदे में 68 एकल सीट वाले लड़ाकू विमानों और 29 दो सीट वाले ट्रेनर विमानों सहित अन्य उपकरण भी शामिल हैं.

6

पंजाब में कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए अपनी तरह के पहले एआई-आधारित स्क्रीनिंग उपकरण लॉन्च किए गए हैं|

पंजाब सरकार ने हाल ही में देश का पहला एआई-आधारित कैंसर और दृष्टि संबंधी विकारों की स्क्रीनिंग उपकरण (AI-based cancer and vision impairment screening tool) लॉन्च किया है.

उद्देश्य (Objective): स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और अपवर्तक त्रुटियों का शीघ्र पता लगाना

आईसीएमआर के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, 2024 में पंजाब में कैंसर के 42,288 नए मामले सामने आए हैं.

इनमें स्तन कैंसर की जांच के लिए निरमाई द्वारा निर्मित थर्मालिटिक्स (Thermalytix by Niramai for breast cancer screening), गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए पेरीविंकल द्वारा निर्मित स्मार्ट स्कोप (Smart Scope by Periwinkle for cervical cancer screening), और दृष्टि दोष की जांच के लिए फोरस हेल्थ द्वारा निर्मित पोर्टेबल ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर (Autorefractometer by Forus Health for vision impairment screening) शामिल हैं.

7

7वां फ्यूचर फूड फोरम 2025 दुबई में आयोजित किया गया है|

7वाँ फ्यूचर फूड फोरम 2025 (7th Future Food Forum 2025) 23 से 25 सितंबर 2025 तक दुबई (Dubai) में आयोजित किया गया.

यह आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक और पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में हुआ.

इस फोरम में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, नवाचार, और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की गई.

उद्देश्य (Objective): खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना और वैश्विक खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देना

8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.इसमें माही बांध के पास नापला में माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (Mahi Banswara Rajasthan Atomic Power Project) की आधारशिला रखी है.42,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना में 700 मेगावाट क्षमता की चार परमाणु ऊर्जा इकाइयाँ शामिल होंगी.इसके अलावा उन्होनें राज्य में तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.

9

महानियंत्रक संचार लेखा के पद पर वंदना गुप्ता को नियुक्त किया गया है|

IP&TAFS अधिकारी वंदना गुप्ता ने नई दिल्ली में महानियंत्रक संचार लेखा (CGCA-Controller General of Communication Accounts) का पदभार संभाला है.

10

‘उन्मेष-अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ का तीसरा संस्करण पटना में आयोजित किया जा रहा|

एशिया के सबसे बडे अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 'उन्मेष (Asia's largest International Literature Festival 'Unmesh')' का तीसरा संस्करण 25 सितंबर से 28 सितंबर तक पटना, बिहार में आयोजित क्या जा रहा है.

इसका आयोजन साहित्य अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और बिहार सरकार के सहयोग से किया जा रहा है.

इसमें 16 देशों के 550 व्यक्ति भाग ले रहे है.

पहले दो संस्करण हिमाचल प्रदेश की शिमला (2022) और मध्य प्रदेश की भोपाल (2023) में आयोजित हुए थे.

1

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है|

महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे ने मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन (Ahilyanagar Railway Station) कर दिया है| यह बदलाव 18वीं सदी की मराठा रानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को सम्मानित करने के लिए किया गया|

2

‘लिविंग ब्रिज’ पुरस्कार से कीर स्टारमर को सम्मानित किया गया है|

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (British Prime Minister Keir Starmer) को लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स परिसर में आयोजित एक समारोह में 'लिविंग ब्रिज' पुरस्कार (‘Living Bridge’ Award) प्रदान किया गया| यह पुरस्कार उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (India-UK Free Trade Agreement (FTA) को सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया|

3

चीन ने K-वीज़ा कार्यक्रम शुरू किया है|

चीन (China) ने एक नया K-वीज़ा कार्यक्रम (K Visa program) शुरू करने की घोषणा की है, जो युवा विज्ञान,प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए है| यह वीज़ा 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी| यह विशेष रूप से अमेरिका द्वारा नए H-1B आवेदनों के लिए 100,000 अमेरिकी डॉलर का भारी शुल्क लागू करने के बाद किया जा रहा है|

4

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने पूर्वी तट पर विश्व स्तरीय शिपयार्ड विकसित करने के लिए तमिलनाडु के साथ समझौता ज्ञापन परहस्ताक्षर किए हैं|

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Limited, MDL) ने तमिलनाडु सरकार की निवेश-प्रोत्साहन एजेंसी- गाइडेंस तमिलनाडु (Guidance Tamil Nadu) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): भारत के पूर्वी तट पर एक “ग्रिनफील्ड” (नई) विश्व स्तरीय शिपयार्ड (world-class greenfield shipyard) विकसित करना|

5

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दत्ता फाइनेंस एंड ट्रेडिंग गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) का लाइसेंस रद्द किया है|

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने दत्ता फाइनेंस एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (Datta Finance and Trading Pvt Ltd) का पंजीकरण प्रमाणपत्र (Certificate of Registration) रद्द कर दिया है, जिसके बाद वह गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company (NBFC) के रूप में अपना संचालन नहीं कर सकती|

6

धोरडो गाँव गुजरात का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव बन गया है|

गुजरात के कच्छ जिले का धोरडो गाँव राज्य का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव (fully solar-powered village) बन गया है| यह गाँव संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organisation) द्वारा विश्व स्तर पर 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव (Best Tourism Village)' के रूप में मान्यता प्राप्त है| धोरडो के 81 घर अब 177 किलोवाट की कुल सौर क्षमता के साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करते हैं| प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत, इस परियोजना से सालाना 2.95 लाख यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को प्रति परिवार लगभग ₹16,064 की बचत होगी और संयुक्त बचत और अतिरिक्त बिजली आय के रूप में सालाना ₹13 लाख से अधिक का उत्पादन होगा|

7

दिवंगत डिकी बर्ड का संबंध क्रिकेट खेल से था|

महान इंग्लिश क्रिकेट अंपायर डिकी बर्ड (Umpire Dickie Bird) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने अपने अंपायर कैरियर में 66 टेस्ट मैचों और 69 वनडे मैचों का संचालन किया| उनका आखिरी टेस्ट मैच 1996 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच था, जो राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के पदार्पण के लिए उल्लेखनीय है| अंपायरिंग में अपने करियर से पहले, उन्होनें यॉर्कशायर और लीसेस्टरशायर के लिए 93 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया और 3314 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 181 रन रहा|

8

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ की गायिका श्रेया घोषाल है|

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (Women's Cricket World Cup 2025) का आधिकारिक गीत "ब्रिंग इट होम (Bring It Home)" जारी किया है| इसे पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल ने गाया है| महिला क्रिकेट विश्व कप का यह 13वाँ संस्करण भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) के विभिन्न स्थानों पर 30 सितम्बर से 2 नवम्बर 2025 तक खेला जाएगा|

9

माली, बुर्किना फ़ासो और नाइजर ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से हटने की घोषणा की है|

हाल के वर्षों में तख्तापलट के बाद सैन्य सरकारों द्वारा संचालित पश्चिम अफ्रीका (military-led West African nations) के तीन देशों - माली, बुर्किना फ़ासो और नाइजर (Mali, Burkina Faso and Niger) ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court ICC) से हटने की घोषणा की है|

10

नागालैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को 'विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची' में शामिल किया गया है|

नागालैंड विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसरों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) द्वारा तैयार की गई 'विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची (World's Top 2 Percent Scientists List)' में शामिल किया गया है| इस सूची में शामिल होने वाले प्रोफेसरों में प्रोफेसर अम्बरीश सिंह (रसायन विज्ञान विभाग), प्रोफेसर जोगिंदर सिंह (वनस्पति विज्ञान विभाग), प्रोफेसर प्रभाकर शर्मा (कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी विभाग), और प्रोफेसर प्रणव कुमार प्रभाकर (जैव प्रौद्योगिकी विभाग) शामिल हैं| इनमें से प्रोफेसर अम्बरीश सिंह और प्रोफेसर प्रणव कुमार प्रभाकर को 'करियर-लॉन्ग टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों (Career-Long Top 2 Percent Scientists)' की श्रेणी में भी स्थान मिला है|

1

बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार रूस में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे|

भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली (National Museum, New Delhi) में रखे बुद्ध के पवित्र अवशेष (Buddha’s Holy Relics) पहली बार रूस के काल्मिकिया गणराज्य (Kalmykia Republic, Russia) में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे| यह आयोजन तीसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच (3rd International Buddhist Forum) के तहत एलीस्ता (Elista), काल्मिकिया की राजधानी में 24-28 सितंबर 2025 को होगा| इसका आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC), राष्ट्रीय संग्रहालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (National Museum, Indira Gandhi National Centre for the Arts (IGNCA) के सहयोग से किया जा रहा है|

2

“ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का दूसरा संस्करण शुरू किया गया है|

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (Indian Council of Agricultural Research (ICAR) ने “मैत्री 2.0 (Maitri 2.0)” नामक ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (Brazil-India Cross-Incubation Programme in Agritech) का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में लॉन्च किया है| यह कार्यक्रम दोनों देशों के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के लिए एक साझा प्लेटफार्म है|  उद्देश्य (Objective): सतत कृषि, वैल्यू-चेन विकास (value-chain development), और नवाचार की तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना|

3

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 23 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) हर वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है|अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 की थीम: "बिना सांकेतिक भाषा अधिकारों के कोई मानवाधिकार नहीं (No Human Rights Without Sign Language Rights)"| उद्देश्य(Objective): बधिर समुदाय (deaf community) के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना | संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत 2018 में की थी| 23 सितंबर, 1951 को विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf (WFD) की स्थापना हुई थी| इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (Indian Sign Language Research and Training Centre (ISLRTC) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (Union Minister for Social Justice and Empowerment) डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आठवीं राष्ट्रीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2025 (देश भर के स्कूलों की भागीदारी के साथ 13 श्रेणियों में आयोजित) (8th National Indian Sign Language Competition, 2025) के विजेताओं को सम्मानित किया|

4

चर्चित "रागासा" सुपर टाइफून है|

इस साल का पहला बड़ा तूफ़ान, सुपर टाइफून रागासा (Super Typhoon Ragasa), फिलीपींस (Philippines) में तबाही मचा चुका है और अब चीन और ताइवान (China and Taiwan) की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने, स्कूलों को बंद करने और उड़ानों को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है| इसकी हवाएँ 215-270 किमी/घंटा तक पहुँच रही हैं और यह केटेगरी-5 (Category-5)-समान तीव्रता का तूफान है|

5

2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता है|

नीदरलैंड के रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (Red Bull's Max Verstappen of the Netherlands) ने एफ1 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2025 (F1 Azerbaijan Grand Prix 2025) जीता है| यह उनकी इस सीज़न की चौथी जीत है| दूसरा स्थान: मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russell of Mercedes)| तीसरा स्थान: विलियम्स के कार्लोस सैंज (Carlos Sainz of Williams)|

6

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन पटना में किया गया है|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City) का उद्घाटन किया| इसे 889 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है| यह साइंस सिटी 21 एकड़ भूमि पर फैली हुई है और इसमें पांच विज्ञान-आधारित गैलरियाँ, 269 आकर्षक प्रदर्श, 4D थिएटर, और छात्रों के लिए डोरमेट्री जैसी सुविधाएँ हैं| इस परियोजना का शिलान्यास 1 मार्च 2019 को किया गया था|

7

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए|

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB) ने असम राज्य में शहरी सेवाओं और जलवायु लचीलापन (climate resilience) को मजबूत करने हेतु $125 मिलियन ऋण समझौता किया है| लक्ष्य: छह ज़िला मुख्यालयों तथा गुवाहाटी में नागरिक सुविधाएँ जैसे कि लगातार मीटर से पानी आपूर्ति, त्वरित जल निकासी प्रणाली, आधुनिक ड्रेनेज और ऑर्बन गवर्नेंस सुधार शामिल करना| इस निवेश में बारपेटा, बोंगाईगाँव, धुबरी, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट और नलबाड़ी जिला मुख्यालयों में प्रतिदिन 72 मिलियन लीटर की संयुक्त क्षमता वाले छह जल उपचार संयंत्रों और 800 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइनों का निर्माण शामिल है| इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के सहयोग से असम राज्य शहरी विकास संस्थान (Assam State Institute for Urban Development) की स्थापना भी शामिल है|

8

भारत ने मोरक्को के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 सितंबर तक मोरक्को (Morocco) की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए है| यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है|इस दौरान उन्होनें और मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लोदी (Morocco’s Defence Minister Mr. Abdeltif Loudiyi) ने राबात में रक्षा सहयोग (Defence Cooperation) बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है| उद्देश्य (Objective): रक्षा उद्योग, सामूहिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना| इसके अलावा उन्होनें मोरक्को की राजधानी रबात स्थित भारतीय दूतावास में नई रक्षा विंग (New Defence Wing) खोलने की घोषणा की है|

9

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड रानी मुखर्जी को प्रदान किया गया है|

हाल ही में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (71st National Film Awards) प्रदान किये है| दादा साहब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल , सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल (हिंदी), मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) , सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे) , सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: निर्देशक सुदीप्तो सेन, द केरल स्टोरी (हिंदी) ,सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (Best Male Playback Singer): पीवीएनएस रोहित-बाल (प्रेमिस्टुन्ना), सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव- जवान (चलिया), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक Animation, Visual Effects, Gaming & Comic): हनु-मान (तेलुगु), सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री ,सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म (Best Non-Feature Film): फ्लावरिंग मैन (हिंदी), सौम्यजीत घोष दस्तीदार द्वारा निर्देशित ,सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: मराठी फिल्म "नाल 2", संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म (Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment): रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी),राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सैम बहादुर|

10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन मुंबई में किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (Mumbai International Cruise Terminal MICT) का उद्घाटन किया है| यह भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे लगभग ₹556 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है| यह 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल सालाना पाँच जहाजों और दस लाख यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकता है| इसमें 72 चेक-इन एवं इमिग्रेशन काउंटर, 22 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर और 300 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है|

1

चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्रमोद भगत ने जीता है|

प्रमोद भगत ने चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 (China Para Badminton International 2025) में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है| पुरुष युगल में, प्रमोद भगत और सुकांत कदम की जोड़ी ने हमवतन जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को हराकर रजत पदक जीता है| विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सुकांत कदम ने पुरुष एकल SL4 वर्ग में रजत पदक जीता है| कृष्णा नागर ने पुरुष एकल SH6 स्पर्धा में रजत पदक  जीता है|

2

यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता दी है|

यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल (United Kingdom, Canada, Australia and Portugal) ने आधिकारिक तौर पर फ़िलिस्तीन (Palestine) को एक राज्य के रूप में मान्यता दे दी है| यह फैसला आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा (U.N. General Assembly) की बैठक से पहले लिया गया है, जहाँ ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस सहित अन्य देशों द्वारा भी फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने की उम्मीद है| अक्टूबर 2023 से अब तक गाज़ा में 65,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं| 1917 में ब्रिटेन ने इज़राइली राज्य के निर्माण की नींव रखी थी, जब वह उस समय फ़िलिस्तीन के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र पर नियंत्रण रखता था|

3

ऑइल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है|

ऑइल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited Oil India Ltd.) और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited RVUNL) ने मिलकर राजस्थान में 1.2 GW नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ (renewable energy project) विकसित करने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (Joint Venture Agreement) किया है| इस परियोजना में 1000 MW सोलर एवं 200 MW पवन ऊर्जा शामिल है| ये परियोजनाएँ RVUNL के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क (Renewable Energy Park) में स्थापित की जाएँगी|

4

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है|

स्मृति मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में तीसरे वनडे में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाकर, भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास (महिला और पुरुष दोनों वर्गों) में सबसे तेज़ वनडे शतक (fastest ODI century) का रिकॉर्ड बनाया है| उन्होनें 2013 में विराट कोहली द्वारा 52 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को तोडा है| इसके अलावा यह महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है| सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग (former Australian captain Meg Lanning) के नाम है, जिन्होंने 2012-13 सत्र के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में 100 रन बनाए थे|महिला क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत को 43 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया-भारत महिला वनडे श्रृंखला (Australia-India women's ODI series) 2-1 से जीती|

5

आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में स्वर्ण पदक जीता है|

आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन (China) में आयोजित 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप (2025 World Speed Skating Championships) में पुरुषों की 42 किमी मैराथन स्पर्धा (men’s 42km marathon) में स्वर्ण पदक जीता है|यह उनका इस आयोजन में तीसरा पदक है- उन्होनें 1000 मीटर में 1:24.92 के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण और 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक भी जीता|

6

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने किया है|

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative Tribunal CAT) का 10वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन (All India Conference) 20 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किया| प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, 1985 (Administrative Tribunals Act, 1985) के तहत, अनुच्छेद 323ए को शामिल करके 42वें संविधान संशोधन (42nd Constitutional Amendment) के परिणामस्वरूप, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण 1 नवंबर 1985 को स्थापित किया गया|  इस की मुख्य पीठ नई दिल्ली में और देश भर में इसकी 18 अन्य पीठें हैं| इसके अध्यक्ष, सामान्यतः किसी उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, होते हैं और इसमें 69 सदस्य (अध्यक्ष सहित 35 न्यायिक और 34 प्रशासनिक) होते हैं|

7

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है|

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (28th National Conference on e-Governance (NCeG) 22 और 23 सितंबर, 2025 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| यह आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| ज्ञान भागीदार: IIM विशाखापत्तनम | थीम: "विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)"|

8

आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व दिनेश के त्रिपाठी ने किया|

भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय: 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर के समुद्री परिदृश्य (Maritime Outlook of the Indian Ocean under Changing Dynamics)'|

9

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक का 15वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया गया है|

सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation (BRO)) के प्रोजेक्ट विजयक (Project Vijayak) का 21 सितंबर 2025 को 15वां स्थापना दिवस मनाया गया| इस अवसर पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया गया| अप्रैल 2025 में सर्दियों में बंद होने के केवल 31 दिनों के भीतर रणनीतिक ज़ोजिला दर्रे (Zojila Pass) को फिर से खोलना भी शामिल है, जो उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संपर्क के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है| पिछले 15 वर्षों में, इस परियोजना ने लद्दाख में 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 80 प्रमुख पुलों का निर्माण और रखरखाव किया है| यह प्रोजेक्ट भारत-चीन सीमा के नाथूला दर्रे पर स्थित है और इसकी स्थापना 21 सितंबर 2010 को हुई थी|

10

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं|

अर्शदीप सिंह ने 19 सितंबर को ओमान (Oman) के खिलाफ 2025 एशिया कप (2025 Asia Cup) मैच में विनायक शुक्ला को आउट कर अपना 100वां विकेट लिया| इस के साथ, वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए है| उन्होनें यह उपलब्धि 64 मैचों में हासिल की, जिस से वह वैश्विक स्तर पर राशिद खान (53 मैच) और वानिंदु हसरंगा (63 मैच) के बाद तीसरे सबसे तेज़ 100 टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए है|

1

अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता है|

अंतिम पंघाल ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (World Wrestling Championships 2025) में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग (53kg women’s freestyle) में कांस्य पदक जीता है| इसके साथ ही वह  विनेश फोगाट के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक से अधिक पदक जीने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनीं है| इससे पहले उन्होनें 2023 बेलग्रेड विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था|

2

चर्चित "मिटाग" टाइफून है |

"टाइफून मिटाग (Typhoon Mitag)" पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र (western Pacific Ocean) में उत्पन्न होने वाला 17वां चक्रवातीय तूफान है. यह दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में बना और चीन के ग्वांगडोंग प्रांत (China's Guangdong Province) में पहुँचा| चीन के राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के लिए स्तर-IV आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की|

3

एंटीफा आंदोलन को आतंकवादी संगठन अमेरिका ने घोषित किया है|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद वामपंथी, फासीवाद विरोधी एंटीफा आंदोलन (left-wing, anti-fascist Antifa movement) को आतंकवादी संगठन (terrorist organisation) घोषित किया है| एंटीफा आंदोलन मुख्य रूप से चरम दक्षिणपंथ और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है| एंटीफा, जो 'फासीवाद विरोधी' का संक्षिप्त रूप है, अति-वामपंथी उग्रवादी समूहों के लिए एक सामान्य शब्द है. यह कोई एक संगठन नहीं है, इसमें ऐसे समूह शामिल हैं जो फासीवादियों और नेओ-नाज़ी का विरोध करते हैं, खासकर प्रदर्शनों के दौरान| यह एक विकेन्द्रीकृत आंदोलन (decentralised movement) है|

4

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2025 17 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) हर वर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है| 2025 की थीम: “हर नवजात और हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल (Safe care for every newborn and every child)”| उद्देश्य (Objective): स्वास्थ्य सेवाओं में रोगियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और उपचार के दौरान होने वाली त्रुटियों को कम करना| मई 2019 में विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly (WHA) ने अपने 72वें सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की स्थापना की|

5

चर्चित पुस्तक 'डेमोग्राफी, रिप्रेजेंटेशन, डेलिमिटेशन: भारत में उत्तर-दक्षिण का विभाजन' के लेखक रवि के. मिश्रा हैं|

'डेमोग्राफी, रिप्रेजेंटेशन, डेलिमिटेशन: भारत में उत्तर-दक्षिण का विभाजन (Demography, Representation, Delimitation: The North-South Divide in India)' पुस्तक प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के संयुक्त निदेशक और इतिहासकार रवि के. मिश्रा द्वारा लिखी गई है| इसमें उत्तर और दक्षिण भारत के बीच राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं पर प्रकाश डाला है| संसद में सीट आवंटन और वित्तीय हस्तांतरण के लिए 1971 की जनगणना का निरंतर उपयोग में अनुभवजन्य, राजनीतिक और लोकतांत्रिक औचित्य का अभाव है| 2027 की जनगणना की घोषणा के साथ, 42वें और 84वें संविधान संशोधन के अनुसार, 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों को आवंटित संसदीय सीटों की संख्या 2026 तक नहीं बदली जाएगी|

6

सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ "एक पर हमला = दोनों पर हमला" नामक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

सऊदी अरब (Saudi Arabia) और परमाणु-सशस्त्र पाकिस्तान (nuclear-armed Pakistan) ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते (Strategic Mutual Defence Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों पर हमला मानता है| यह समझौता उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के अनुच्छेद 5 (North Atlantic Treaty Organisation’s Article 5) जैसा है|

7

भारत का पहला निजी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार कर्नाटक में बनाया जाएगा|

भारत की पहली निजी-क्षेत्र की रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Petroleum Reserve, SPR) परियोजना पडुर, कर्नाटक में स्थापित की जाएगी| इस परियोजना को मेघा इंजीनियरिंग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (Megha Engineering & Infrastructures Ltd MEIL) को सौंपा गया है, जिसमें 2.5 मिलियन मीट्रिक टन की क्षमता होगी| यह प्रोजेक्ट ₹5,700 करोड़ की लागत का है और 60 वर्षों के लिए यह निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जाएगा|

8

चर्चित ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का संबंध बिहार राज्य से है|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (Mukhya Mantri Nishchay Swayam Sahayta Bhatta Yojana)' के दायरे का विस्तार किया है| इसके तहत राज्य सरकार स्नातक पूरा कर चुके बेरोजगार युवाओं को दो साल तक 1,000 रुपये की सहायता प्रति माह देगी|

9

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों में ‘नमो उद्यान’ विकसित करने की घोषणा की है|

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक विशेष योजना के तहत राज्य की 394 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में नमो उद्यान (NaMo gardens) विकसित करने के लिए एक राज्यव्यापी पहल की घोषणा की है| हर नगर परिषद/नगर पंचायत को इस योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ का बजट मिलेगा| इसके लिए ₹394 करोड़ आवंटित किए हैं| इस बीच, राज्य में 'नमो नेत्र संजीवनी अभियान (Namo Netra Sanjeevani Abhiyan)' भी शुरू किया गया|

10

अमेरिकी FDA ने ल्यूपिन कंपनी को जेनेरिक कैंसर दवा के लिए मंज़ूरी दी है|

भारतीय जेनेरिक दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन (Generic drugmaker Lupin) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US Food and Drug Administration) ने कैंसर रोगियों के लिए 2.5 मिलीग्राम से 25 मिलीग्राम की क्षमता वाले लेनालिडोमाइड कैप्सूल (Lenalidomide Capsules) के लिए उसके संक्षिप्त नए दवा आवेदन (abbreviated new drug application) को मंजूरी दे दी है| इस उत्पाद का निर्माण पीथमपुर संयंत्र में किया जाएगा| लेनालिडोमाइड कैप्सूल ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब कंपनी के रेवलिमिड कैप्सूल (Bristol-Myers Squibb Company’s Revlimid capsules) (2.5 मिलीग्राम, 5 मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम, 15 मिलीग्राम, 20 मिलीग्राम और 25 मिलीग्राम) के जैव-समतुल्य (bioequivalent) हैं और मल्टीपल मायलोमा के उपचार के लिए उपयुक्त हैं|

1

भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा का 76वां स्थापना दिवस 17 सितंबर को मनाया गया है|

भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा (Indian Defence Estates Service - IDES) का 76वां स्थापना दिवस (76th Raising Day) हाल ही में 17 सितंबर, 2025 को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में मनाया गया है| मुख्य अतिथि: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह| इस की औपचारिक स्थापना 17 सितंबर, 1949 को की गई थी| यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठित ग्रुप 'ए' कैडर है| IDES का मुख्य कार्य रक्षा संपत्तियों का प्रबंधन, उनकी सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करना है| इस सेवा की स्थापना का उद्देश्य रक्षा प्रतिष्ठानों में अधोसंरचना, भूमि प्रबंधन और योजनाओं को कुशलतापूर्वक लागू करना था|

2

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय नोटों के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट लॉन्च की है|

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India RBI) ने भारतीय नोटों के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट (microsite) (indiancurrency.rbi.org.in) लॉन्च की है| उद्देश्य (Objective): आम जनता को भारतीय मुद्रा नोटों की सुरक्षा विशेषताओं, डिज़ाइन, और इतिहास के बारे में सही व आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना| यह पहल नकली मुद्रा पर नियंत्रण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है|

3

‘सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन’ का उद्घाटन सी.आर. पाटिल ने किया है|

जल शक्ति मंत्रालय ने पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti, Ministry of Panchayati Raj) के सहयोग से नई दिल्ली में ‘सरपंच संवाद राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन (Sarpanch Samvad National Quality Conference)’ का आयोजन किया| इसका उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने किया| थीम: ‘विकसित ग्राम से विकसित भारत (Viksit Gram se Viksit Bharat)’| उद्देश्य (Objective): ग्राम पंचायत स्तर पर गुणवत्ता सुधार, पारदर्शिता और नवाचार को बढ़ावा देना| इस सम्मेलन में 22 राज्यों के 75 प्रतिष्ठित सरपंच शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय स्तर के सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े पांच विषयों पर सार्थक चर्चा की| इस सम्मेलन में सरपंच संवाद मोबाइल ऐप पर 100-दिवसीय सुशासन चुनौती (100-Day Good Governance Challenge) शुरू करने की भी घोषणा की गई| यह चुनौती 17 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस तक चलेगी|

4

बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डाक विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग (Department of Posts (DoP) और भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)) ने  हाल ही में BSNL की मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाना इसके तहत, डाक विभाग देश भर में BSNL सिम कार्ड बेचने के लिए अपने 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करेगा|

5

‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान-2025’ की अध्यक्षता शिवराज सिंह चौहान ने की है|

हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान-2025 (National Agriculture Conference – Rabi Abhiyan 2025)’ की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की| उद्देश्य (Objective): रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना, नई तकनीकों को अपनाना और किसानों को आवश्यक संसाधन व योजनाओं की जानकारी प्रदान करना| 3 अक्टूबर से रबी फसलों के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan)’ शुरू होगा| इसमें वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, यह वर्ष 2024 में 341.55 मिलियन टन का था| देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन (total foodgrain production) 6.5% वृद्धि के साथ वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया है|

6

एस्परगिलस सेक्शन निगरी की दो नई प्रजातियों की खोज पश्चिमी घाट की गई है|

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत एमएसीएस-अघारकर अनुसंधान संस्थान (पुणे) के भारतीय वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट (Western Ghats) से एस्परगिलस सेक्शन निगरी (Aspergillus section Nigri) (जिसे आमतौर पर ब्लैक एस्परगिलस (black aspergillus) के रूप में जाना जाता है) की दो नई प्रजातियों की खोज की है| इनको एस्परगिलस ढाकेफाल्करी और एस्परगिलस पेट्रीसियाविल्टशायरी (Aspergillus dhakephalkarii and Aspergillus patriciawiltshireae) नाम दिया गया है| टीम ने पश्चिमी घाट से एकत्रित मिट्टी के नमूनों से दो अन्य ब्लैक एस्परगिलस—ए. एक्यूलेटिनस और ए. ब्रुनेओवियोलेसियस (A. aculeatinus and A. brunneoviolaceus)—का भारत में पहला भौगोलिक रिकॉर्ड (geographic records) भी दर्ज किया|

7

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली का निदेशक प्रदीप कुमार प्रजापति को नियुक्त किया गया है|

प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली (All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi) का निदेशक नियुक्त किया गया| उन्होंने 13 सितंबर को इस पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला| वह प्रजापति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर कार्यरत थे|

8

वर्ष 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया बैंकिंग ऐप कोटक 811 बना है|

सेंसर टावर (Sensor Tower) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक का डिजिटल बैंकिंग ऐप कोटक811 (Kotak Mahindra Bank's Kotak811 app) हाल ही में वर्ष 2025 में दुनिया का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया बैंकिंग ऐप (most downloaded banking app globally) बना है, 1.6 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया|वहीँ SBI योनो ऐप (SBI Yono app) ने 1.4 करोड़ डाउनलोड के साथ चौथा स्थान हासिल किया| ब्राजील के नुबैंक (NuBank from Brazil) और यूके के रिवोल्यूट (Revolut from the UK) क्रमशः पहले और दुसरे स्थान पर है|

9

जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में भारत ने 38 वां स्थान हासिल किया है|

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (World Intellectual Property Organisation (WIPO) ने पोर्टुलान्स इंस्टीट्यूट (Portulans Institute (PI)) के सहयोग से ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (Global Innovation Index (GII) 2025 का 18वां संस्करण जारी किया है| इसमें भारत ने 38 वां स्थान हासिल किया है| ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में शामिल शीर्ष 5 देश: स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)- लगातार 15वीं बार, स्वीडन (Sweden),संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America),दक्षिण कोरिया (South Korea),सिंगापुर (Singapore),चीन (10 वीं रैंक) पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ है| GII 2025 रैंकिंग में मुख्य रूप से 2023 से 2025 तक का डेटा शामिल है (जो सभी डेटा का लगभग 80 प्रतिशत है)|

10

भारत ने मॉरीशस में सैटेलाइट ट्रैकिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता किया है|

भारत और मॉरीशस (Mauritius) ने डायगो गार्सिया (Diego Garcia) के पास मॉरीशस में एक सैटेलाइट टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और दूरसंचार स्टेशन (satellite telemetry, tracking and telecommunications station) स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है| इस से हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean region) में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत हो जायेगी| डिएगो गार्सिया के पास चागोस द्वीप समूह (Chagos Islands) स्थित है, जो ब्रिटेन और अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सैन्य बेस है|

1

अमेरिकी क्रेडिट और रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 6.5% प्रतिशत की अनुमानित है|

हाल ही में अमेरिकी क्रेडिट एवं रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (Standard and Poor S&P) के अनुसार भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 6.5% से बढ़ेगी| भारत की मजबूत घरेलू मांग, बुनियादी ढांचे में निवेश और सेवा क्षेत्र की प्रगति से विकास दर स्थिर बनी रहेगी|

2

स्वच्छता ही सेवा अभियान के 9वें संस्करण का आयोजन 17 सितंबर - 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है|

स्वच्छता ही सेवा अभियान (Swachhata Hi Seva 2025) का 9वां संस्करण 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है| उद्देश्य: देशभर में लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में जागरूक करना| यह अभियान आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संयुक्त रूप (Jointly by the Ministry of Housing and Urban Affairs and the Department of Drinking Water and Sanitation) से शुरू किया गया है|

3

14वें सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव का आयोजन मणिपुर में किया जा रहा है|

14वें सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव (Sirarakhong Hathei Chilli Festival) का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक मणिपुर में उखरुल ज़िले के सिराराखोंग गाँव में किया जा रहा है| थीम: 'आशीर्वाद की विरासत (A heritage of blessing)'| मुख्य अतिथि: मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला | यह महोत्सव सिराराखोंग गाँव में उगाई जाने वाली जीआई-टैग वाली मिर्च की प्रजाति, सिराराखोंग हथेई, को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है|

4

हैदराबाद मुक्ति दिवस 2025 17 सितंबर को मनाया गया है|

हैदराबाद मुक्ति दिवस (Hyderabad Liberation Day) हर वर्ष 17 सितंबर को निज़ाम शासन (Nizam rule) से क्षेत्र की मुक्ति और 1948 में भारतीय संघ में इसके एकीकरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| तेलंगाना की राज गोंड जनजाति (Raj Gond tribe) ने 78वें हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह के दौरान पारंपरिक गुसाडी नृत्य (Gussadi dance) का प्रदर्शन किया| 17 सितंबर, 1948 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन पोलो शुरू किया और हैदराबाद राज्य को भारतीय संघ के अधीन कर दिया| इसी अवसर पर बीड-अहिल्यानगर रेल सेवा (Beed-Ahilyanagar railway service) का भी उद्घाटन भी किया गया|

5

5वें विश्व सागौन सम्मेलन (WTC) की मेजबानी भारत कर रहा है|

हाल ही में 5वें विश्व सागौन सम्मेलन (World Teak Conference – WTC 2025) का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक कोच्चि, केरल में किया जा रहा है| भारत पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है| उद्देश्य (Objective): सागौन की सतत खेती, संरक्षण और वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना| इसमें 40 देशों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग ले रहे है| थीम: "वैश्विक सागौन क्षेत्र का सतत विकास - भविष्य के बाजारों और पर्यावरण के अनुकूल होना (Sustainable Development of the Global Teak Sector – Adapting to Future Markets and Environments)"|इसका आयोजन केरल वन अनुसंधान संस्थान (केएफआरआई), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, टीकनेट और अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय इमारती लकड़ी संगठन (International Tropical Timber Organization (ITTO), जापान (Japan) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, एफएओ, आईयूएफआरओ और एमएएफएफ जापान के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है|

6

भारत अंतर्राष्ट्रीय चाय सम्मेलन के आठवें संस्करण का आयोजन कोच्चि में किया जा रहा है|

हाल ही में भारत अंतर्राष्ट्रीय चाय सम्मेलन (India International Tea Convention) के आठवें संस्करण और 132वाँ UPASI वार्षिक सम्मेलन (132nd UPASI annual conference) का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक केरल के कोच्चि में किया जा रहा है| यह आयोजन भारतीय चाय बोर्ड (Tea Board of India) और दक्षिणी भारत के संयुक्त चाय उत्पादक संघ (United Planers Association of Southern India UPASI) द्वारा किया जा रहा है| इसके अलावा एक विशेष चाय प्रतियोगिता भी होगी तथा गोल्डन लीफ इंडिया अवार्ड्स: सदर्न टी कॉम्पिटिशन (Golden Leaf India Awards: Southern Tea Competition (TGLIA)) के 20वें संस्करण का अंतिम चखना सत्र (Specialty Tea Competition and the final tasting session) भी होगा| भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है|

7

आईसीसी पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किया है|

हाल ही में भारतीय स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ी रैंकिंग (ICC Men’s T20I bowling rankings) में शीर्ष स्थान हासिल किया है| उन्होंने न्यूज़ीलैंड के जैकब डफी (New Zealand’s Jacob Duffy) का स्थान लिया, जो मार्च से शीर्ष पर थे| वह तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँचने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने है|

8

कर्नाटक राज्य में व्यापक सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण किया जा रहा है |

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में व्यापक सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण (comprehensive Socio-Economic and Educational Survey) चलाने की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 तक होगी| सरकार ने कंथराज आयोग (Kantharaj Commission) द्वारा प्रस्तुत 2015 में हुई पिछली जनगणना को खारिज कर दिया है क्योंकी उसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया था| यह सर्वेक्षण कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (Karnataka State Commission for Backwards Classes) द्वारा किया जाएगा| उद्देश्य (Objective): राज्य की लगभग 7 करोड़ की पूरी आबादी, जो 2 करोड़ घरों में रहती है, को शामिल करना|

9

भारतीय क्रिकेट टीम की मुख्य प्रायोजक अपोलो टायर्स कंपनी बनी है|

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India BCCI) ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के भारतीय क्रिकेट टीम की नई मुख्य प्रायोजक (title sponsor) बन ने की घोषणा की है. यह डील मार्च 2028 तक लागु रहेगी| इस दौरान भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की जर्सी पर सभी प्रारूपों में अपोलो टायर्स का लोगो दिखाई देगा| यह ड्रीम 11 का स्थान लेगा| अपोलो टायर्स इससे पहले भी खेल प्रायोजन में सक्रिय रही है और फुटबॉल सहित कई खेलों को समर्थन देती रही है|

10

अभ्यास सियाम भारत 2025 थाईलैंड में आयोजित किया गया है|

भारत- थाईलैंड द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास "सियाम भारत 2025 (Exercise SIAM Bharat 2025)" का आयोजन 8 से 11 सितंबर तक पटाया, थाईलैंड (Pattaya, Thailand) में किया गया|  बेहतर अंतर-संचालन पर केंद्रित, भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल थाई वायु सेना (RTAF) ने HADR में ज्ञान और विशिष्ट तकनीक का आदान-प्रदान किया|

1

'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ नरेंद्र मोदी करेंगे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari, Sashakt Parivar Abhiyaan)' और 8वें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे| यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में चलाया जाएगा| इस पहल का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) संयुक्त रूप से कर रहे हैं| उद्देश्य (Objective): सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना| यह गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases), एनीमिया, तपेदिक (TB) और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा|

2

मणिपुर उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. सुंदर को नियुक्त किया गया है|

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय (Manipur High Court) का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है| मणिपुर उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केंपैया सोमशेखर 14 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए है|

3

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2025 11 सितंबर को मनाया गया है|

भारत में हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (National Forest Martyrs Day) मनाया जाता है| राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 2025 की थीम: "शहीदों का स्मरण, वनों की रक्षा (Remembering Martyrs, Protecting Forests)"| यह दिवस उन वन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी| इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change ) द्वारा की गई थी| 11 सितम्बर 1730 को जोधपुर के महाराजा अभय सिंह के सैनिकों ने बिश्नोई समुदाय के 363 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी थी, जब उन्होंने केजरी के पेड़ों की कटाई का विरोध किया था और केजराली प्रांत में उन्हें बचाने की कोशिश की थी|

4

अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ मोहम्मद सिराज को चुना गया है|

अगस्त 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Men's Player of the Month for August 2025) भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चुना गया है| अगस्त 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC Women’s Player of the Month for August 2025): आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (Ireland’s all-rounder Orla Prendergast)|

5

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

हाल ही में जारी नवीनतम आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women’s Cricket ODI batting rankings) में भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है| दूसरा स्थान: इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट (England's Nat Sciver-Brunt)| उन्होंने पहली बार 2019 में नंबर 1 एकदिवसीय बल्लेबाज रैंकिंग हासिल की थी और अब 2025 में शीर्ष स्थान पर दो बार रह चुकी हैं|

6

फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 खिताब वैशाली रमेशबाबू ने जीता है|

भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन चीन की तान झोंगयी (former women's world champion Tan Zhongyi of China) को हराकर फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 (FIDE Women's Grand Swiss 2025) का खिताब लगातार दूसरी बार जीता है| इसी के साथ वह कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के साथ 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट (2026 Candidates Tournament) के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बन गईं है| FIDE ग्रैंड स्विस और FIDE महिला ग्रैंड स्विस 2025, 2 से 16 सितंबर, 2025 तक उज़्बेकिस्तान के समरकंद (Samarkand, Uzbekistan) में आयोजित किया गया|

7

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र वियना में आयोजित किया जा रहा है|

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के आम सम्मेलन का 69वाँ नियमित सत्र (69th Regular Session of the International Atomic Energy Agency (IAEA) General Conference) 15 से 19 सितंबर, 2025 तक ऑस्ट्रिया के वियना स्थित वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (Vienna International Centre (VIC) in Vienna, Austria) में आयोजित किया जा रहा है| वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (VIC)-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का मुख्यालय है| सीबर्सडॉर्फ में नए IAEA आगंतुक केंद्र (IAEA Visitor Centre) का उद्घाटन किया जाएगा| इसमें परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की रक्षा की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|

8

हीरो मोटोकॉर्प का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले को नियुक्त किया गया है|

घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero MotoCorp Ltd) ने कंपनी के निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद, हर्षवर्धन चितले को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है| वह 5 जनवरी 2026 से इस पद को संभालेंगे| वह कार्यवाहक सीईओ विक्रम कस्बेकर का स्थान लेंगे, जो हीरो मोटोकॉर्प में कार्यकारी निदेशक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (Executive Director and Chief Technology Officer) के पद पर बने रहेंगे|

9

यस बैंक का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष राम सुब्रमण्यम गांधी को नियुक्त किया गया है|

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राम सुब्रमण्यम गांधी (आर. गांधी), जो पूर्व RBI उप-गवर्नर रह चुके हैं, को यस बैंक के गैर-कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष (Non-Executive, Part-time Chairman) के रूप में पुन: नियुक्ति की मंज़ूरी दी है| वह 20 सितंबर, 2025 से 13 मई, 2027 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे|

10

विश्व ओज़ोन दिवस 2025 16 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व ओज़ोन दिवस (World Ozone Day) या ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Preservation of the Ozone Layer) हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है| विश्व ओज़ोन दिवस 2025 की थीम: "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक (From Science to Global Action)"| उद्देश्य: पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में ओज़ोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना| इस दिन को 1987 में हस्ताक्षरित मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol) की याद में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सीएफसी जैसे ओज़ोन-क्षयकारी पदार्थों (ozone-depleting substances (ODS)) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना| 1985 में ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए वियना कन्वेंशन (Vienna Convention) पर हस्ताक्षर किए गए| 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने 16 सितंबर को ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया| समताप मंडल (stratosphere) में एक प्राकृतिक ढाल के रूप में कार्य करते हुए, ओजोन परत हमें हानिकारक पराबैंगनी (ultraviolet (UV) radiation) विकिरण से बचाती है, जो त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद, फसल क्षति और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है|

1

हाल ही में भारत ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में 4 पदक जीते हैं|

भारत ने यूनाइटेड किन्दोम के लिवरपूल (Liverpool, United Kingdom) में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 (World Boxing Championships 2025) में कुल 4 पदक जीते:  स्वर्ण पदक — जैस्मिन लेम्बोरिया (महिलाओं का 57 किग्रा वर्ग) एवं मिनाक्षी हुड्डा (महिलाओं का 48 किग्रा वर्ग) 1 रजत पदक — नूपुर शेरोन (महिलाओं का 80+ किग्रा वर्ग) 1 कांस्य पदक — पूजा रानी (महिलाओं का 80 किग्रा वर्ग)|

2

मिनिमैक्स श्रेणी में UAE कार्टिंग रेस जीतने वाली पहली महिला अतीका मीर बनी हैं|

10-वर्षीय भारतीय प्रतिभाशाली ड्राइवर अतीका मीर ने मिनिमैक्स श्रेणी (Minimax category) में UAE की DAMC चैम्पियनशिप के ओपनर रेस (DAMC Championship opener) में पोल पोजीशन (pole position) से शुरुआत करते हुए जीत हासिल की| इसी के साथ वह यूएई कार्टिंग (UAE karting) में मिनीमैक्स श्रेणी में रेस जीतने वाली पहली महिला बन गई है|

3

दलीप ट्रॉफी 2025-26 सेंट्रल जोन टीम ने जीती है|

सेंट्रल जोन (Central Zone) ने साउथ जोन (South Zone) को छह विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी 2025-26 (Duleep Trophy 2025-26) जीती है. सेंट्रल जोन ने यह ट्रॉफी 7वीं बार और 11 वर्ष बाद जीत है| विजेता टीम सेंट्रल जोन को 1 करोड़ रूपये मिले, रनर-अप टीम साउथ जोन को 50 लाख रूपए मिले| प्लेयर ऑफ द सीरीज: सारांश जैन, प्लेयर ऑफ द मैच: यश राठौड़ (सेंट्रल जोन), यह प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट भारत के छह ज़ोन — नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ-ईस्ट — के बीच  खेली गई|

4

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी सर्वेश कुशारे बने हैं|

सर्वेश कुशारे हाल ही में जापान के टोक्यो (Tokyo, Japan) में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) 2025 के फ़ाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी (High Jumper) बन गए हैं| उन्होंने पुरुषों की ऊँची कूद क्वालीफ़ाइंग राउंड में 2.25 मीटर का मार्क पार कर शीर्ष 12 में जगह बनाई|

5

दिवंगत फ़रीदा परवीन का संबंध बांग्लादेश से है|

बांग्लादेशी लोक गायिका और सांस्कृतिक हस्ती फ़रीदा परवीन का हाल ही में निधन हो गया है| उन्हें "क्वीन ऑफ़ लालन गीत (Queen of Lalon Geeti)" के नाम से जाना जाता है| उनका प्रसिद्ध गीत "खंचर भिटोर ओचिन पाखी के मने ऐसे जय" है|

6

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के राष्ट्राध्यक्षों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में किया जाएगा|

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के राष्ट्राध्यक्षों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference of Anti-Narcotics Task Force (ANTF) Heads of States and Union Territories (UTs)) का उद्घाटन 16 सितंबर को नई दिल्ली में करेंगे| यह सम्मलेन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau NCB) द्वारा आयोजित किया जा रहा है| थीम: "संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी (United Resolve, Shared Responsibility)"|

7

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी. लपांग का निधन हो गया है|

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी. लपांग का 91 वर्ष की आयु में शिलांग में निधन हो गया है| उन्होंने 1992 से 2008 के बीच चार बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया|

8

सबिता भंडारी भारत के पड़ोसी देश नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल बनी हैं|

वरिष्ठ अधिवक्ता सबिता भंडारी को 14 सितंबर 2025 को नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल (Attorney General of Nepal) नियुक्त किया गया है| उनकी नियुक्ति पूर्व अटॉर्नी जनरल रमेश बादल के इस्तीफे के बाद हुई है, जिन्हें 17 जुलाई, 2024 को इस पद पर नियुक्त किया गया था| नेपाल विद्युत प्राधिकरण (Nepal Electricity Authority (NEA) के पूर्व कार्यकारी निदेशक कुलमन घीसिंग ने नेपाल की अंतरिम सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में शपथ ली है| ओम प्रकाश आर्यल ने नेपाल की अंतरिम सरकार में गृह एवं विधि मंत्री के रूप में शपथ ली| रमेशोर खनाल ने नेपाल के वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली|

9

INS निस्तार 'अभ्यास पैसिफिक रीच 2025' में भाग लेने के लिए सिंगापुर गया है|

भारतीय नौसेना का डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV), INS निस्तार (Diving Support Vessel (DSV), INS Nistar), अभ्यास पैसिफिक रीच 2025 (Exercise Pacific Reach 2025 (XPR 25) में भाग लेने के लिए सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे (Changi Naval Base, Singapore) पर पहुँचा है| यह जहाज़ पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग (Flag Officer Commanding Eastern Fleet) की कमान और नियंत्रण में कार्यरत है| यह 15 सितंबर 2025 से सिंगापुर द्वारा आयोजित किए जा रहे बहुराष्ट्रीय अभ्यास पैसिफिक रीच अभ्यास 2025 (XPR 25) में भाग लेगा. इसमें 40 से अधिक देश सक्रिय भागीदार या पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे| यह अभ्यास मुख्य रूप से दो चरणों में आयोजित किया जाएगा: बंदरगाह और समुद्री चरण

10

वर्ष 2023-24 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग प्रदान किया गया है|

4 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के अवसर पर, वर्ष 2023-24 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (Rajbhasha Kirti Award)’ से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances, DARPG) को सम्मनित किया गया| यह पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह ने श्री वी. श्रीनिवास- सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत, को प्रदान किया|

11

1

भारत की पहली बांस -आधारित बायोरिफाइनरी असम में स्थापित की गई है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में देश की पहली बांस आधारित बायोरिफाइनरी (bamboo-based bio-refinery) का उद्घाटन करेंगे| ₹7,200 करोड़ की यह परियोजना असम बायो इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड (Assam Bio Ethanol Pvt. Limited (ABEPL)) द्वारा विकसित की गई है, जो नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (Numaligarh Refinery Limited (NRL) और फिनिश कंपनियों फोर्टम और केमपोलिस (Fortum and Chempolis) का एक संयुक्त उद्यम है| इसे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (Engineers India Limited (EIL) द्वारा केमपोलिस के तकनीकी सहयोग से इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण प्रबंधन (Engineering, Procurement, and Construction Management (EPCM) mode) मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है| यह सुविधा सालाना 49,000 टन बायो-इथेनॉल (bio-ethanol), 11,000 टन प्रति वर्ष एसिटिक एसिड (acetic acid) और 19,000 टन प्रति वर्ष फुरफुरल (furfural) का उत्पादन करेगी| क्षमता: सालाना 5,00,000 टन बाँस के प्रसंस्करण|

2

IIM अहमदाबाद का पहला विदेशी परिसर दुबई में उद्घाटित किया गया है|

हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad (IIMA) के पहले विदेशी परिसर (overseas campus) का उद्घाटन दुबई में किया गया है| इसका उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, महामहिम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum, Crown Prince of Dubai) ने किया है|

3

भारतीय नौसेना ने INS अरावली को गुरुग्राम में कमीशन किया है|

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने 12 सितंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में गुरुग्राम में आईएनएस अरावली (INS Aravali) को कमीशन किया है| उद्देश्य (Objective): समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमता को मजबूत करना| NS अरावली का नाम अविचल अरावली पर्वतमाला से लिया गया है| आदर्श वाक्य: ‘सामुद्रिकसुरक्षायाः सहयोगं’ या 'सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा'| यह भारतीय नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों (information and communication centres) को सहायता प्रदान करता है|

4

चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन रोम में किया गया है|

चौथा तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन (Coast Guard Global Summit (CGGS) 11–12 सितम्बर, 2025 को रोम, इटली (Rome, Italy) में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता इटली और जापान (Japan) ने की. इस शिखर सम्मेलन में 115 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया| इसमें महत्वपूर्ण विषय जैसे समुद्री सुरक्षा, समुद्री प्रदूषण नियंत्रण तथा खोज एवं बचाव अभियानों पर चर्चा हुई|

5

पंजाब नेशनल बैंक ने राजस्थान में ₹21,000 करोड़ के निवेश हेतु समझौता किया है|

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank (PNB) ने हाल ही में राजस्थान सरकार के 'राइजिंग राजस्थान' पहल ('Rising Rajasthan' initiative) के तहत ₹21,000 करोड़ के निवेश हेतु एक समझौता (MoU) किया है| इस समझौता ज्ञापन के तहत, पंजाब नेशनल बैंक राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता (financial assistance) प्रदान करेगा|

6

10वाँ ज़ांस्कर महोत्सव लद्दाख में मनाया जाएगा|

ज़ांस्कर महोत्सव (Zanskar Festival) का 10वां संस्करण 20 और 21 सितंबर 2025 को लद्दाख के ज़ांस्कर क्षेत्र, विशेष रूप से सानी ग्राम में मनाया जाएगा|

7

असम सरकार ने अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंज़ूरी दी है|

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम सरकार ने अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 (Immigrants (Expulsion from Assam) Act, 1950) के तहत अवैध प्रवासियों (illegal migrants) को निष्कासित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (standard operating procedure SOP) को मंज़ूरी दी| नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए (Section 6A of the Citizenship Act) की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए, सर्वोच्च न्यायालय की एक संवैधानिक पीठ ने पिछले साल स्पष्ट रूप से संकेत दिया था कि असम सरकार विदेशियों का पता लगाने और उन्हें निर्वासित करने के लिए 1950 के अधिनियम का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है|

8

चर्चित “संभव सिस्टम” भारतीय सेना संबंधित है|

AIMA द्वारा आयोजित 52वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन (52nd National Management Convention) में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अनुसार, भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने स्वदेशी सुरक्षित मोबाइल इकोसिस्टम (indigenous secure mobile ecosystem), संभव (सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत संस्करण SAMBHAV (Secure Army Mobile Bharat Version) को तैनात किया था| 2023 में लॉन्च किया गया, संभव भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी सुरक्षित मोबाइल संचार प्लेटफ़ॉर्म है| इसे नेटवर्क अवसंरचना की कमज़ोरियों से स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है| 2024 की शुरुआत तक, भारतीय सेना के अधिकारियों को लगभग 30,000 संभव-सक्षम उपकरण वितरित किए जा चुके हैं|

9

विमोचित पुस्तक ''डिफरेंट बट नो लेस'' के लेखक अनुपम खेर हैं|

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी चौथी किताब 'डिफरेंट बट नो लेस (Different But No Less)' का विमोचन किया है| यह किताब उनके वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है, एक आत्म-सहायता और प्रेरक (self-help and motivational) है| उनकी अन्य पुस्तक: 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज़ यू', 'लेसन्स लाइफ टॉट मी अननोइंगली' और 'योर बेस्ट डे इज़ टुडे' ('The Best Thing About You Is You,' 'Lessons Life Taught Me Unknowingly,' and 'Your Best Day Is Today')|

10

भारत ने श्रीलंका में दुर्घटना और आपातकालीन इकाई के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारत और श्रीलंका ने मन्नार के जिला सामान्य अस्पताल में दुर्घटना और आपातकालीन इकाई (Accident and Emergency Unit) के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है| इसके लिए भारत ने 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का अनुदान दिया है|

1

“आदि संस्कृति” के बीटा संस्करण की शुरूआत जनजातीय कार्य मंत्रालय ने की है|

हाल ही में, जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आदि कर्मयोगी अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान "आदि संस्कृति" के बीटा संस्करण (Beta Version of “Adi Sanskriti”) की शुरूआत की है| इसकी शुरुआत जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, दुर्गादास उइके ने किया| यह आदिवासी कलारूपों, विरासत के संरक्षण, आजीविका को सक्षम बनाने और भारत के जनजातीय समुदायों को दुनिया से जोड़ने के लिए एक अग्रणी डिजिटल शिक्षण मंच है| इसकी कल्पना दुनिया के पहले डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय (Digital Tribal University) के रूप में की गई  है| आदि संस्कृति का निर्माण राज्य जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (State Tribal Research Institutes (TRIs) के साथ साझेदारी में किया जा रहा है| इसके पहले चरण में, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के टीआरआई ने जनजातीय कलाकृतियों के दस्तावेजीकरण, विषयवस्तु संग्रह और डिजिटल मानचित्रण में योगदान दिया है|

2

“महासागर कानून एवं नीति पर 48वीं वार्षिक सम्मेलन (COLP48)” का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|

48वीं वार्षिक महासागर कानून एवं नीति सम्मेलन (48th Annual Conference on Oceans Law & Policy COLP48) 9-12 सितंबर 2025 को नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया| थीम: "महासागरीय शासन के प्रति विकासशील विश्व के दृष्टिकोण: हिंद महासागर क्षेत्र के परिप्रेक्ष्य (Developing World Approaches to Ocean Governance: Perspectives from the Indian Ocean Rim)"| इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने मुख्य रूप से संबोधित किया है| सम्मेलन का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से स्टॉकटन सेंटर फॉर इंटरनेशनल लॉ (Stockton Center for International Law), यूएस नेवल वॉर कॉलेज (U.S. Naval War College) और गुजरात मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (Gujarat Maritime University) ने किया| भारत ने लगभग 50 वर्षों में पहली बार COLP की मेजबानी की|

3

एशियन विकास बैंक ने उत्तराखंड में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए $126.4 मिलियन का ऋण समझौता किया है|

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB) और केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-लचीले पर्यटन (sustainable and climate-resilient tourism) के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते (loan agreement) पर हस्ताक्षर किए है| यह परियोजना उत्तराखंड के सबसे जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से वंचित क्षेत्रों में से एक, टिहरी गढ़वाल जिले को लक्षित करती है|

4

14वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह ने की है|

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री (Union Minister of State for Personnel, Public Grievances and Pensions) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में 14वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत (All India Pension Adalat) की अध्यक्षता की| 14वीं पेंशन अदालत में 21 विभागों और मंत्रालयों की पारिवारिक पेंशन मामलों से संबंधित 894 शिकायतें सूचीबद्ध हैं|

5

SCO-RATS (क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी संरचना) परिषद की 44वीं बैठक किर्गिज़स्तान में आयोजित की गई है|

हाल ही में SCO-RATS (शंघाई सहयोग संगठन- क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी संरचना) परिषद (Shanghai Cooperation Organisation-Regional Anti-Terrorist Structure Council) की 44वीं बैठक 10 सितंबर को किर्गिज़स्तान के चोलपोन अता (Cholpon Ata, Kyrgyzstan) में आयोजित की गई है| भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टीवी रविचंद्रन ने किया|

6

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति लैरी एलिसन बने हैं|

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन (Oracle co-founder Larry Ellison) (कुल संपत्ति 393 अरब अमेरिकी डॉलर), एलन मस्क (Elon Musk) (कुल संपत्ति 385 अरब अमेरिकी डॉलर) को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं|

7

भारत ने SAJEX 2025 का शुभारंभ सऊदी अरब में किया है|

भारत SAJEX 2025- सऊदी अरब आभूषण प्रदर्शनी (Saudi Arabia Jewellery Exposition) का आयोजन 11-13 सितंबर तक सऊदी अरब के जेद्दा सुपरडोम (Jeddah Superdome, Saudi Arabia) में कर रहा है| इसका आयोजन भारतीय रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (Gem & Jewellery Export Promotion Council of India GJEPC), जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है| भारत ने 2024-25 में 32 अरब डॉलर मूल्य के रत्न और आभूषण निर्यात किया है|

8

जोनास गहर स्टोरे नॉर्वे के प्रधानमंत्री पुनः निर्वाचित हुए हैं|

प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे (Prime Minister Jonas Gahr Stoere) के नेतृत्व में नॉर्वे (Norway) की लेबर पार्टी ने 169 में से 87 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है|

9

“अनोखी दुनिया” नामक दुनिया का पहला सिरेमिक कचरा पार्क उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया है|

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में "अनोखी दुनिया" नामक दुनिया का पहला सिरेमिक कचरा पार्क (ceramic waste park) स्थापित किया गया है| यह 5.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया| पार्क का निर्माण 2 एकड़ के विशाल क्षेत्र में पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) मॉडल (PPP (Public-Private Partnership) model) पर किया गया है| यह पार्क 80 टन से अधिक सिरेमिक कचरे को लगभग 100 अद्वितीय सिरेमिक कलाकृतियों में परिवर्तित करता है|

10

फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट (MiM) रैंकिंग 2025 में भारत का शीर्ष संस्थान IIM बैंगलोर बना है|

हाल ही में फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट (एमआईएम) रैंकिंग 2025 (Financial Times Masters in Management (MiM) Rankings 2025) में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर (Indian Institute of Management (IIM) Bangalore) ने भारत में पहला और वैश्विक स्तर पर 28वाँ स्थान हासिल किया है| भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने भारत में दूसरा और वैश्विक स्तर पर 34वाँ स्थान हासिल किया है| एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने भारत में तीसरा और वैश्विक स्तर पर 35वाँ स्थान हासिल किया है| वैश्विक स्तर पर शीर्ष 3 बिज़नेस संस्थान: यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट गैलन, स्विट्जरलैंड (University of St Gallen, Switzerland) एचईसी, पेरिस, फ्रांस (HEC Paris, France) ,इनसीड, फ्रांस (INSEAD, France) |

1

भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरे त्रिपक्षीय परामर्श का आयोजन तेहरान में किया गया है|

भारत, ईरान और आर्मेनिया (Iran and Armenia) के बीच तीसरे त्रिपक्षीय परामर्श (3rd trilateral consultations) का आयोजन 8 सितंबर को तेहरान (Tehran) में किया गया है| इसकी सह-अध्यक्षता आनंद प्रकाश, संयुक्त सचिव (पीएआई); मोहम्मद रजा बहरामी, दक्षिण एशिया के महानिदेशक (Mohammad Reza Bahrami, Director General for South Asia), ईरान के विदेश मंत्रालय; और अनाहित करापेत्यान, एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific) विभाग के प्रमुख, आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई| मुख्य उद्देश्य: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (International North–South Transport Corridor (INSTC) और आर्मेनिया के “शांति का चौराहा (Crossroads of Peace)” परियोजना के माध्यम से सहयोग को मजबूत करना| पहली बैठक अप्रैल 2023 में येरेवन में और दूसरी बैठक दिसंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजित की गयी थी| त्रिपक्षीय परामर्श का अगला दौर 2026 में आर्मेनिया में आयोजित किया जाएगा|

2

इंद्र जात्रा स्ट्रीट उत्सव नेपाल में मनाया गया है|

आठ-दिवसीय इंद्र जात्रा स्ट्रीट उत्सव (Indra Jatra street festival) 4 सितंबर को नेपाल के काठमांडू दरबार स्क्वायर स्थित हनुमान ढोका परिसर में एक औपचारिक लकड़ी के स्तंभ (ceremonial wooden pole), योसिन या लिंगो (Yosin or Lingo), की स्थापना के साथ शुरू हुआ| इसे येन्या (Yenya) भी कहा जाता है, नेपाली माह भाद्र (अगस्त-सितंबर) के दौरान विशेष तौर पर काठमांडू घाटी में मनाया जाने वाला प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है| यह वर्षा के हिंदू देवता भगवान इंद्र का सम्मान करता है और मानसून के मौसम के अंत का प्रतीक है| कुमारी जात्रा, इंद्र जात्रा के साथ ही मनाई जाती है. कुमारी जात्रा के दौरान, गणेश, भैरव और कुमारी देवताओं के रथ जुलूस तीन दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाले जाते हैं| यह प्रथा 17वीं शताब्दी में मल्ल वंश के अंतिम नेवार राजा, राजा जयप्रकाश मल्ल (King Jaya Prakash Malla) के शासनकाल में शुरू हुई थी| ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, यह प्रथा 1708 ईस्वी के आसपास शुरू हुई थी, हालाँकि कुछ विद्वानों का मानना ​​है कि कुमारी पूजा इससे भी पहले, संभवतः छठी शताब्दी में, अस्तित्व में रही होगी|

3

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि राज्य में सभी सरकारी शिक्षकों — जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईया शामिल हैं — को कैशलेस चिकित्सा उपचार (Cashless Medical Treatment) की सुविधा दी जाएगी|

4

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने तीसरा कार्यकाल जीता है|

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस (Jamaican Prime Minister Andrew Holness) तीसरे लगातार कार्यकाल के लिए चुने गए हैं| उनकी पार्टी जमैका लेबर पार्टी (Jamaica Labour Party (JLP) ने 2025 के आम चुनाव में कम से कम 34 सीटें जीती हैं, जबकि मार्क गोल्डिंग की विपक्षी पीपुल्स नेशनल पार्टी (Mark Golding’s opposition People’s National Party) ने कम से कम 29 सीटें हासिल की हैं|

5

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदिवासी छात्रों को शिक्षित करने व सशक्त बनाने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited (CIL) और जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (National Scheduled Tribes Finance and Development Corporation (NSTFDC) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी छात्रों को सशक्त बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है| इस पहल के तहत छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 76 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (Eklavya Model Residential Schools (EMRS) को डिजिटल शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाएं तथा शिक्षक क्षमता निर्माण जैसे सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लगभग 30,000 आदिवासी छात्रों को लाभ प्राप्त होगा| वर्तमान में, देश भर में 479 EMRS कार्यरत हैं, जो अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और समग्र विकास के अवसर प्रदान करते हैं|

6

CSIR-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NIScPR) का नया निदेशक डॉ. गीता वाणी रायसम को नियुक्त किया गया है|

9 सितंबर 2025 को डॉ. गीता वाणी रायसम ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (CSIR-National Institute of Science Communication and Policy Research (NIScPR)) की नई निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया|

7

"AI-आधारित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम 'नेवर अलोन' का शुभारंभ AIIMS नई दिल्ली में किया गया है|

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences- AIIMS) ने हाल ही में "नेवर अलोन (Never Alone)" नामक एक एआई-आधारित मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम (AI-based mental health and wellness program) शुरू किया है| उद्देश्य (Objective): छात्र आत्महत्या रोकना और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना| विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर शुरू किया गया यह कार्यक्रम व्हाट्सएप के माध्यम से सुलभ एक वेब-आधारित ऐप के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ 24/7 वर्चुअल और ऑफलाइन परामर्श प्रदान करता है| यह ऐप प्रति छात्र प्रतिदिन केवल 70 पैसे में व्यक्तिगत और सुरक्षित मानसिक स्वास्थ्य जांच प्रदान करता है| राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में भारत में 1.7 लाख से अधिक लोगों की आत्महत्या से मृत्यु हुई, जिनमें से 18-30 वर्ष की आयु के युवाओं की संख्या कुल आत्महत्याओं का 35% थी|

8

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 10 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) हर वर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है| इसे "आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना (Changing the Narrative on Suicide)" की त्रिवार्षिक थीम (2024-2026) के तहत मनाया गया| उद्देश्य (Objective): मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन का समर्थन बढ़ाना और आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक कलंक को घटाने की दिशा में जागरूकता फैलाना| विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) के अनुसार, वर्तमान वैश्विक आत्महत्या दर प्रति वर्ष 7,20,000 से अधिक है| इसकी शुरुआत 2003 में अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ (International Association for Suicide Prevention IASP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गई थी|

9

सेबेस्टियन लोकोर्नू को फ़्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है|

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लोकोर्नू (Sebastien Lecornu) को हाल ही में देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| उनकी नियुक्ति फ्रांस्वा बायरू (François Bayrou) को संसद में विश्वास मत के बाद हटाए जाने के बाद हुई है| उन्होंने राजनीतिक गतिरोध और नियोजित बजट कटौती के विरोध में देशव्यापी 'ब्लॉक एवरीथिंग' प्रदर्शनों ('Block Everything' demonstrations) की पृष्ठभूमि में यह पद संभाला है|

10

लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल FP-5 फ्लेमिंगो का परीक्षण यूक्रेन ने किया है|

हाल ही में, यूक्रेन (Ukraine) ने 3,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अपनी पहली लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल एफपी-5 फ्लेमिंगो (long-range cruise missile FP-5 Flamingo) का परीक्षण किया है| इसकी भारी वारहेड क्षमता (1,150 किलोग्राम) है| इसे यूक्रेनी रक्षा कंपनी फायर पॉइंट (Ukrainian defence firm Fire Point) द्वारा विकसित किया गया|

1

17वें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत अबू धाबी में हुई है|

17वां एशिया कप 2025 (17th Asia Cup 2025) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, और इसका उद्घाटन मैच अबू धाबी (Abu Dhabi) में आयोजित किया गया — पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया| 2016 से बारी-बारी से वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट इस साल टी20 प्रारूप में खेला जाएगा|

2

उत्तर प्रदेश में विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन” कर दिया गया है|

हाल ही में विंध्य कॉरिडोर परियोजना (Vindhya Corridor project) के पूरा होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक तौर पर विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन (Vindhyachal Dham railway station) रखा गया है| इस  रेलवे स्टेशन का बड़े पैमाने पर पुनर्विकास (redevelopment) भी किया जा रहा है|

3

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत वायु गुणवत्ता के लिए श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) में इंदौर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है|

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) द्वारा हाल ही में  केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार एवं आर्द्रभूमि शहर मान्यता समारोह 2025 (Swachh Vayu Sarvekshan Awards & Wetland Cities Recognition Ceremony 2025) का आयोजन किया गया| मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme NCAP) के अंतर्गत 130 शहरों में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत 11 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया| श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) में: इंदौर- 1.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, पिछले वर्ष 16 लाख से ज़्यादा पेड़ लगाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया , जबलपुर- 1 करोड़ रुपये, 11 मेगावाट अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया , आगरा और सूरत- प्रत्येक शहर को 25 लाख रुपये | श्रेणी-2 (3 से 10 लाख की आबादी) में: अमरावती- 75 लाख रुपये, झांसी और मुरादाबाद- 25 लाख रुपये, अलवर- 25 लाख रुपये| श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या) में: देवास- 37.50 लाख रुपये, परवाणू- 25 लाख रुपये,अंगुल- 12.50 लाख रुपये | राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त, 2020 को की गयी थी|

4

भारतीय सशस्त्र बल बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास "जैपड 2025" में भाग लेने के लिए रूस से गए हैं|

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल, जिसमें 65 कार्मिक शामिल हैं, हाल ही में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास "जैपड 2025" (multilateral joint military exercise ZAPAD 2025) में भाग लेने के लिए मुलिनो प्रशिक्षण मैदान, निज़नी, रूस (Mulino Training Ground, Nizhniy, Russia) के लिए रवाना हुआ है| यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा| इस सैन्य टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के 7 जवान और भारतीय नौसेना का 1 जवान शामिल है| जैपड 2025- रूस और बेलारूस (Russia and Belarus) के बीच एक महत्वपूर्ण संयुक्त सैन्य अभ्यास है जो 12 से 16 सितंबर, 2025 तक मुख्य रूप से बेलारूस में आयोजित किया जाएगा| इसमें बेलारूस और रूस दोनों से लगभग 13,000 कर्मियों के भाग लेने की उम्मीद है| यह 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के बाद पहला जैपड अभ्यास है|

5

भारत में पहली बार दुर्लभ ऑर्किड प्रजाति – गैस्ट्रोचिलस पेचेई अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई है|

हाल ही में तीन शोधकर्ताओं ने गैस्ट्रोचिलस पेचेई (Gastrochilus pechei) ऑर्किड (orchid) को पहली बार भारत में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के विजय नगर में 1,200 मीटर की ऊँचाई पर रिकॉर्ड किया गया है| यह पहले केवल म्यांमार में ही खिलता था| शोधकर्ता चांगलांग शहर स्थित सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड एनवायर्नमेंटल डेवलपमेंट के विनय कुमार साहनी और मिनोम पर्टिन, और पूर्वी असम स्थित क्षेत्रीय आर्किड जर्मप्लाज्म संरक्षण एवं प्रसार केंद्र के ख्यानजीत गोगोई हैं| 1825 में पहली बार प्रलेखित गैस्ट्रोचिलस एक मोनोपोडियल आर्किड समूह (monopodial orchid group) है, जिसकी 77 प्रलेखित प्रजातियां एशिया भर में वितरित हैं| इस खोज से पहले, भारत में गैस्ट्रोचिलस की 22 प्रजातियां दर्ज थीं, जिनमें से 15 अरुणाचल प्रदेश में थीं|

6

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2025 8 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) हर वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2025 की थीम: "बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता (Promoting multilingual education: Literacy for mutual understanding and peace)"| उद्देश्य (Objective): वैश्विक स्तर पर साक्षरता के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना | यह दिन यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 1966 में स्थापित किया गया था, और पहली बार 1967 में मनाया गया था|

7

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह का उद्घाटन असम में आयोजित किया गया|

असम सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित कवि, गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती (100th birth anniversary) के उपलक्ष्य में 8 और 13 सितंबर को कई कार्यक्रमों के साथ एक भव्य समारोह का आयोजन गुवाहाटी में डॉ. भूपेन हजारिका के स्मारक पर कर रही है| समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 13 सितंबर को समारोह में शामिल होंगे| उनका जन्म 8 सितंबर 1926 को तिनसुकिया जिले के सदिया में हुआ था. उन्हें ‘सुधाकांत’ के नाम से भी जाना जाता था. उनका 5 नवम्बर 2011 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया|

8

श्रीलंका ने पूर्व राष्ट्रपतियों को मिलने वाले विशेषाधिकारों को समाप्त करने के लिए विधेयक पारित किया है|

श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय (Sri Lanka’s Supreme Court) ने पूर्व राष्ट्रपतियों को प्राप्त विशेषाधिकार (special privileges) समाप्त करने वाले एक विधेयक (bill) को मंज़ूरी दे दी है| "राष्ट्रपति अधिकार (निरसन) विधेयक (Presidents’ Entitlements (Repeal) Bill)" नामक यह विधेयक 1986 के उस अधिनियम को निरस्त करता है जिसके तहत पूर्व राष्ट्रपतियों और उनकी विधवाओं को राज्य द्वारा वित्त पोषित आवास, परिवहन, कर्मचारी और सचिवीय भत्ते मिलते थे| हालांकि पूर्व राष्ट्रपतियों को उनकी पेंशन मिलती रहेगी, जो संविधान के तहत संरक्षित है|

9

भारत ने इजराइल के साथ द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारत और इजराइल (Israel) ने हाल ही में एक द्विपक्षीय निवेश समझौता (Bilateral Investment Agreement (BIA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है| इस समझौते पर केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री (Union Minister of Finance and Corporate Affairs) निर्मला सीतारमण और इजराइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए| दोनों देशों का कुल निवेश वर्तमान में कुल 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर है| फिनटेक नवाचार, बुनियादी ढांचे के विकास, वित्तीय विनियमन और डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है|

10

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है|

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृहमंत्री रमेश लेखक ने हाल ही में, बढ़ते भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों (anti-corruption protests) और देश में बढ़ते राजनीतिक अस्थिरता के बीच अपने पद से  इस्तीफा (resign) दे दिया है| नेपाली कांग्रेस के नेता और कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| देशभर में भ्रष्टाचार और सरकार द्वारा लगाए गए सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन विशेषकर नवयुवाओं (Gen Z) द्वारा प्रेरित है, इसमें लगभग 19 लोग मारे गए|

1

दिवंगत संकर्षण ठाकुर पत्रकार थे|

वरिष्ठ पत्रकार (journalist) और द टेलीग्राफ के संपादक (Editor of The Telegraph) संकर्षण ठाकुर का 63 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया है| उनकी प्रसिद्ध पुस्तक: मेकिंग ऑफ लालू यादव, द अनमेकिंग ऑफ बिहार, सिंगल मैन: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ नीतीश कुमार ऑफ बिहार, सबाल्टर्न साहब और द ब्रदर्स बिहारी| उन्हें राजनीतिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए 2001 में प्रेम भाटिया पुरस्कार (Prem Bhatia award) से सम्मानित किया गया था|

2

मनाये गए विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम परिवार: देखभाल का केंद्र है|

विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस (World Duchenne Muscular Dystrophy Day) हर साल 7 सितंबर को मनाया जाता है| विश्व ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस 2025 की थीम: "परिवार: देखभाल का केंद्र (Family: the Heart of Care)"| उद्देश्य (Objective): ड्यूशेन और बेकर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Duchenne & Becker Muscular Dystrophy) के बारे में जागरूकता बढ़ाना| ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक दुर्लभ विकार (rare disorder) है जिसके कारण मांसपेशियां (muscles) समय के साथ कमज़ोर होती जाती हैं और अंततः पूरे शरीर को प्रभावित करने लगती हैं|यह एक्स-क्रोमोसोम (X-chromosome) में उत्परिवर्तन (mutation) के कारण होता है, इसलिए मुख्य रूप से पुरुष इससे प्रभावित होते हैं| बेकर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (बीएमडी) को डीएमडी का एक कम गंभीर रूप माना जाता है| भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने यह दिवस मनाया |

3

28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कर रहे हैं|

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (Dubai, United Arab Emirates) 8 से 19 सितंबर 2025 तक 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस (28th Universal Postal Congress) की मेजबानी कर रहा है – यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (Universal Postal Union (UPU) का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय| इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय संचार मंत्री (The Indian delegation was led by the Union Communications Minister) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कर रहे है| यह सम्मेलन हर चार साल में आयोजित किया जाता है और यूपीयू का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसमें मंत्री, राष्ट्रीय डाक प्रमुख और सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं|

4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त कमांडर सम्मेलन (CCC) 2025 का उद्घाटन कोलकाता में करेंगे|

हाल ही में, सशस्त्र बल (Armed Forces) 15 से 17 सितंबर, 2025 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन (Combined Commanders’ Conference (CCC) 2025 की मेजबानी करेगा| थीम: 'सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन (Year of Reforms - Transforming for the Future)'| इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे| CCC 2025 सुधार, परिवर्तन और बदलाव तथा परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा| CCC- सशस्त्र बलों का शीर्ष स्तरीय विचार-मंथन मंच (apex-level brainstorming forum) है|

5

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी 2025 में पहला स्थान हासिल किया है|

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया (South Korea) को हराकर एशिया कप हॉकी 2025 (Asia Cup Hockey 2025) जीता है| यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है, भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था|भारत ने नीदरलैंड और बेल्जियम (Netherlands and Belgium) में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (FIH Men's Hockey World Cup 2026) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है|

6

आयोजित FIVB महिला विश्व चैम्पियनशिप 2025 की विजेता टीम इटली रही|

ओलंपिक वॉलीबॉल चैंपियन इटली (Italy) ने 2025 FIVB वॉलीबॉल महिला विश्व चैम्पियनशिप (2025 FIVB Volleyball Women’s World Championship) के फाइनल में तुर्किये (Türkiye) को हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता है. इससे पहले उन्होंने 2002 में यह खिताब जीता था| 2025 FIVB वॉलीबॉल महिला विश्व चैम्पियनशिप 22 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक थाईलैंड (Thailand) में आयोजित की गई|

7

यूएस ओपन 2025 पुरुष एकल खिताब कार्लोस अल्काराज़ ने जीता है|

स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz of Spain) ने गत चैंपियन इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) को हराकर यूएस ओपन 2025 (US Open 2025) का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीता है| यह उनका दूसरा यूएस ओपन और कुल मिलाकर छठा करियर मेजर खिताब है| इसी के साथ उन्होनें विश्व ATP रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया|

8

पयिप्पड़ बोट रेस 2025 केरल में आयोजित की जा रही है|

पयिप्पड़ बोट रेस (Payippad boat race), जिसे पयिप्पड़ जलोत्सव (Payippad Jalotsavam) के नाम से भी जाना जाता है, केरल के अलप्पुझा जिले में पयिप्पड़ झील (Payippad Lake) पर आयोजित किया जाता है. यह तीन दिवसीय जल उत्सव हर साल अगस्त या सितंबर में चलता है| यह आयोजन सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में भगवान सुब्रमण्य की मूर्ति की खोज और स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है| केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसका  उद्घाटन किया| अरनमुला उत्थित्ति नौका दौड़ (Aranmula Utthitti Boat Race) केरल का सबसे पुराना नदी नौका उत्सव है, जो पंबा नदी पर आयोजित होता है| 2025 में, यह 9 सितंबर को आयोजित की जायेगी|

9

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची संशोधन के लिए आधार को 12वें पहचान दस्तावेज के रूप में अनुमति दी है|

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision (SIR) के दौरान, भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India (ECI)) को पहचान के लिए पहले से ही स्वीकृत 11 दस्तावेजों के अलावा, आधार कार्ड को पहचान का 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का निर्देश दिया है| हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि इसे नागरिकता (citizenship) के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाएगा और चुनाव आयोग को आधार कार्ड की प्रामाणिकता का आकलन करने का अधिकार होगा|

10

स्केचर्स ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद सिराज को घोषित किया है|

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को स्केचर्स (Skechers) का नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है| वह अब स्केचर्स क्रिकेट फुटवियर पहनकर प्रतिस्पर्धा करेंगे और इसके प्रदर्शन और जीवनशैली अभियानों में शामिल होंगे|

1

भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता है|

ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने कोरिया गणराज्य के ग्वांगजू (Gwangju, Republic of Korea) में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 (World Archery Championship 2025) में पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा (men's compound team event) में स्वर्ण पदक जीता है| यह भारत का पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है| वहीँ, ऋषभ यादव और वी. ज्योति सुरेखा ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा (compound mixed team event) में रजत पदक जीता है|

2

अनुतिन चार्नवीराकुल को थाईलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया है|

अनुतिन चार्नवीराकुल (Anutin Charnvirakul) को हाल ही में थाईलैंड (Thailand) का नया प्रधानमंत्री चुना गया है| वह दो वर्षों में थाईलैंड के तीसरे प्रधानमंत्री बने हैं| उन्होंने पैतोंगटार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) का स्थान लिया, जिन्हें हाल ही में कंबोडिया के साथ सीमा विवाद से निपटने में नैतिक उल्लंघनों (ethical violations) के लिए संवैधानिक न्यायालय ने पद से हटा दिया था| वह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, जो पहले उप-प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे|

3

नेपाल–भारत न्यायिक संवाद 2025 काठमांडू में आयोजित किया गया है|

हाल ही में, भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित "नेपाल–भारत न्यायिक संवाद 2025 (Nepal–India Judicial Dialogue 2025)" में हिस्सा लिया| उन्होनें "न्यायपालिका की उभरती भूमिका, विशेष रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए न्यायशास्त्रीय विकास (jurisprudential developments) और न्याय क्षेत्र सुधारों पर" विषय पर मुख्या भाषण दिया| थीम: हाल ही में न्यायशास्त्र और न्याय क्षेत्र में सुधार (recent jurisprudence and Justice sector reform)| इसका आयोजन नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of Nepal) द्वारा किया गया है|

4

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है |

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Japan’s Prime Minister Shigeru Ishiba) ने 7 सितंबर 2025 को जनता और अपनी पार्टी (Liberal Democratic Party LDP) में बढ़ते दबाव के चलते इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है| जुलाई में हुए चुनाव में  उनके एलडीपी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने ऊपरी सदन में बहुमत खो दिया था|

5

अरुन्धति रॉय की संस्मरण पुस्तक "मदर मैरी कम्स टू मी" का विमोचन किया गया है|

हाल ही में बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधति रॉय की पहली संस्मरणात्मक कृति (memoir), "मदर मैरी कम्स टू मी (Mother Mary Comes to Me)" का विमोचन कोच्चि, केरल में किया गया| यह पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस (Penguin Random House) द्वारा सितंबर, 2026 में प्रकाशित की जायेगी|

6

यूएस ओपन 2025 में महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता है|

विश्व की नंबर 1, बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा (Amanda Anisimova of America) को हराकर यूएस ओपन 2025 (US Open 2025) में महिला एकल (Women's Singles) खिताब जीता है| इस जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार US Open महिला एकल खिताब जीता, और यह उनकी चौथी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है| सेरेना विलियम्स (2012-2014) के बाद लगातार यूएस ओपन टेनिस खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं है|

7

गृह मंत्रालय और मणिपुर के क्यूकी-ज़ो समुदाय के बीच शांति समझौता हुआ है|

गृह मंत्रालय (MHA), मणिपुर सरकार और क्यूकी-ज़ो समूहों (Kuki-Zo groups) के बीच नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय संचालन निलंबन (tripartite Suspension of Operations (SoO) agreement) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए|इससे 3 मई, 2023 को भड़के कुकी-ज़ो और मीतेई समुदाय (Meitei community) के बीच जातीय संघर्ष में शांति का मार्ग प्रशस्त हो गया| नागरिक समाज संगठनों के एक समूह, कुकी-ज़ो काउंसिल (Kuki-Zo Council (KZC) ने कांगपोकपी जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (इंफाल-दीमापुर) को "यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की मुक्त आवाजाही के लिए" खोलने पर सहमति की|

8

भारत हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क (GRN) में शामिल हुआ है|

भारत स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence (AI) की निगरानी को मजबूत करने के लिए हेल्थ एआई ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क (Health AI Global Regulatory Network (GRN)) में शामिल हो गया है| भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य और डेटा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (Indian Council of Medical Research - National Institute for Research in Digital Health and Data Science ICMR - NIRDHDS), और इंडियाएआई (IndiaAI), यूके और सिंगापुर (UK and Singapore) जैसे साथी GRN सदस्यों के साथ मिलकर, नैदानिक ​​​​सेटिंग्स (clinical settings) में सुरक्षा प्रोटोकॉल साझा करने और AI प्रदर्शन की निगरानी के लिए हेल्थएआई के साथ काम करेंगे| हेल्थएआई एक जेनेवा (Geneva)-आधारित, स्वतंत्र गैर-लाभकारी संगठन (nonprofit organization) है जो एआई-संचालित स्वास्थ्य नवाचारों तक समान पहुंच को बढ़ावा देता है|

9

भारत के पहले विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियन माधव गोपाल कामथ बने हैं|

दिल्ली के 14 वर्षीय माधव गोपाल कामथ ने 2025 विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियनशिप (2025 World Youth Scrabble Championship WYSC) जीती है, इसी के साथ वह भारत के पहले विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियन बने हैं| माधव ने 24 राउंड में 21 जीत हासिल की| वहीँ, बेंगलुरू के 15 वर्षीय सुयश मंचाली, जो पिछले साल श्रीलंका में हुए संस्करण में उपविजेता रहे थे, ने 17 जीत के साथ पाँचवाँ स्थान हासिल किया| विश्व अंग्रेजी-भाषा स्क्रैबल खिलाड़ी संघ (World English-Language Scrabble Players Association WESPA) द्वारा 2025 विश्व युवा स्क्रैबल चैंपियनशिप (WYSC) का 20वां संस्करण कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 218 अंडर-18 प्रतिभागियों ने भाग लिया|

10

केंद्र सरकार ने चांदी के आभूषण के लिए हॉलमार्किंग विशिष्ट पहचान (HUID) प्रणाली के तहत स्वैच्छिक हॉलमार्किंग शुरू की है|

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 1 सितंबर 2025 से भारत में IS 2112:2025 मानक के तहत चांदी के आभूषणों (silver jewellery) और वस्तुओं के लिए हॉलमार्किंग विशिष्ट पहचान (Hallmarking Unique Identification (HUID) system) प्रणाली आधारित स्वैच्छिक हॉलमार्किंग (voluntary hallmarking) प्रणाली शुरू की है| इस नई प्रणाली में प्रत्येक हॉलमार्केड चांदी की वस्तु पर अब एक HUID (क्यूनीक 6–डिजिट अल्फ़ान्यूमेरिक कोड), शुद्धता ग्रेड, और बीआईएस मानक मार्क (BIS Standard Mark) अंकित हो| HUID आधारित सात शुद्धता ग्रेड - 800, 835, 925, 958, 970, 990, और 999| भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS) ने अक्टूबर 2005 से स्वैच्छिक आधार पर चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की शुरुआत की थी| अब उपभोक्ता बीआईएस केयर ऐप (BIS Care mobile application) का उपयोग करके 01 सितंबर, 2025 के बाद हॉलमार्क किए गए चांदी के आभूषणों/कलाकृतियों के प्रकार, शुद्धता ग्रेड/वस्तु की उत्कृष्टता, हॉलमार्किंग की तिथि, एएचसी का विवरण और जौहरी की पंजीकरण संख्या की पहचान करने में सक्षम होंगे| वर्तमान में, देश के 87 जिलों में चांदी के आभूषणों के परीक्षण के लिए बीआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग 230 परख और हॉलमार्किंग केंद्र (एएचसी) हैं|

1

NIRF रैंकिंग 2025 में सर्वोच्च स्थान IIT मद्रास ने प्राप्त किया है|

शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 2025 राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institutional Ranking Framework (NIRF) के 10वें संस्करण की घोषणा की, यह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की| NIRF रैंकिंग 2025 में  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार सातवीं बार समग्र श्रेणी और इंजीनियरिंग श्रेणी (overall and engineering categories) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है| दूसरा स्थान: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु (Indian Institute of Science (IISc) Bengaluru) , तीसरा स्थान: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, चौथा स्थान: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर, पांचवां स्थान: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़कपुर|

2

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा में अत्याधुनिक उन्नत लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का उद्घाटन किया है|

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Electronics and Information Technology) अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा के सोहना (गुरुग्राम) में जापानी कंपनी टीडीके कॉर्पोरेशन (Japanese company TDK Corporation) के अत्याधुनिक उन्नत लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र (advanced lithium-ion battery plant) का उद्घाटन किया है| यह नई सुविधा सालाना 20 करोड़ बैटरी पैक बनाएगी, भारत की 40% आवश्यकता को पूरा करेगी| यह सुविधा भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (Electronics Manufacturing Cluster (EMC) Scheme) योजना के अंतर्गत स्थापित की गई है|

3

2025 इंडिया मेडटेक एक्सपो का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा|

इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 (India MedTech Expo 2025) के दूसरे संस्करण का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक नई दिल्ली में किया जाएगा| यह एक्सपो रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले औषधि विभाग (डीओपी) द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, चिकित्सा उपकरणों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council for Medical Devices (EPCMD) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा| थीम: 'भारत: वैश्विक मेडटेक विनिर्माण केंद्र, सटीक इंजीनियरिंग फिर भी किफायती (India: Global MedTech manufacturing Hub, Precision Engineering yet Affordable)" |इस एक्सपो में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), स्टार्ट-अप, अनुसंधान संस्थानों, भविष्य के नवाचार मंडपों, राज्य शोकेस और सरकारी पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा|

4

चर्चित ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट छत्तीसगढ़ में चलाया गया|

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट (Operation Black Forest) कारेगुटालु हिल्स (Karreguttalu Hill), जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित हैं, में चलाया गया एक प्रमुख वामपंथी चरमपंथ विरोधी अभियान (anti-Naxal operation) है|यह अभियान भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 21 अप्रैल, 2025 से चलाया गया| केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर 'ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट' को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों को सम्मानित किया|

5

मध्य-पूर्व का पहला हरी (ग्रीन) शिप रीसाइक्लिंग सेंटर ओमान में स्थापित किया जाएगा|

हाल ही में, ओमान (Oman) सरकार ने खतमात मलाहा, नॉर्थ बतिनाह में मध्य- पूर्व क्षेत्र (Middle East region) के पहले पूर्ण एकीकृत ग्रीन शिप रीसाइक्लिंग केंद्र (fully integrated green ship recycling centre) की स्थापना की योजना घोषित की है| यह सुविधा परिवहन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Transport, Communications and Information Technology) द्वारा  ग्रीन व्हील रीसाइक्लिंग मिडिल ईस्ट (Green Wheel Recycling Middle East) के साथ साझेदारी के माध्यम से बनाई जाएगी| यह सुविधा हर साल 70 से अधिक जहाजों को रीसाइक्लिंग करने में सक्षम होगी और प्रति वर्ष लगभग 2 मिलियन टन उच्च-गुणवत्ता वाले, कम-कार्बन स्टील (low-carbon steel) का उत्पादन करेगी| यह सुविधा लौह और इस्पात क्षेत्रों को लाखों टन कम कार्बन वाले स्टील की आपूर्ति करेगी, जिससे ओमान के गैर-तेल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि में योगदान मिलेगा|

6

जारी महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ISSF की नवीनतम रैंकिंग में विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान भारतीय शूटर सुरुचि सिंह ने हासिल किया है|

हाल ही में  अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation (ISSF) द्वारा जारी महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग (women’s 10m air pistol rankings) में भारतीय निशानेबाज़ सुरुचि सिंह ने 4162 अंकों के साथ विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है| दूसरा स्थान: चीन की याओ कियानक्सुन (3195 अंक) (Yao Qianxun of China) , तीसरा स्थान: चीन की वेई कियान (2178 अंक) (Wei Qian of China)| वहीं, भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने 1988 अंकों के साथ विश्व स्तर पर छठां स्थान हासिल किया है|

7

अमित मिश्रा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है| उन्होंने आखिरी बार 2017 में भारत के लिए खेला था, और IPL के 2024 संस्करण में| उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 एकदिवसीय और 10 टी20 मैचों खेले|उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर में 535 विकेट लिए, जबकि लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में उन्होंने क्रमशः 252 और 285 विकेट लिए, और आईपीएल में 166 विकेट लिए| वह आईपीएल में तीन हैट्रिक (three hat-tricks) लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं|

8

IEPFA ने “निवेशक दीदी” पहल के दूसरे चरण का शुभारंभ हैदराबाद में किया है|

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के अंतर्गत निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (Investor Education and Protection Fund Authority (IEPFA) ने 1 सितंबर, 2025 को हैदराबाद के पटेलगुडा पंचायत में "निवेशक दीदी" वित्तीय साक्षरता पहल (financial literacy initiative, Niveshak Didi) के दूसरे चरण (Phase II) का शुभारंभ किया है| ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं, को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता को बढ़ाना, सुरक्षित वित्तीय प्रथाओं को प्रोत्साहित करना और भारत के विस्तारित वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में समावेशन को बढ़ावा देना है|

9

महाराष्ट्र सरकार ने निजी क्षेत्र में कार्य घंटों को बढ़ाने को मंजूरी दी है|

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने श्रम कानूनों में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है, जिससे निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अधिकतम दैनिक कार्य घंटे (maximum daily working hours) बढ़ जाएँगे| कारखाना अधिनियम, 1948 (Factories Act, 1948) और महाराष्ट्र दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोज़गार और सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 (Maharashtra Shops and Establishments (Regulation of Employment and Conditions of Service) Act, 2017) में बदलाव किये जायेंगे| कारखाने (Factories): दैनिक कार्य घंटे नौ से बढ़कर 12 हो जाएँगे, और पाँच घंटे के बजाय छह घंटे के बाद विश्राम अवकाश की अनुमति होगी. कानूनी ओवरटाइम सीमा प्रति तिमाही 115 घंटे से बढ़कर 144 घंटे और साप्ताहिक कार्य घंटे 10.5 घंटे से बढ़कर 12 घंटे हो जाएँगे| दुकानें और प्रतिष्ठान (20 या अधिक कर्मचारी): दैनिक घंटे नौ से बढ़कर 10 हो जाएँगे, ओवरटाइम सीमा 125 से बढ़कर 144 घंटे, और आपातकालीन ड्यूटी 12 घंटे तक हो जाएगी|

10

IIT जोधपुर ने इंडिक फोटो ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) नामक ओपन-सोर्स AI मॉडल विकसित किया है|

हाल ही में, IIT जोधपुर ने इंडिक फोटो ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (Indic Photo Optical Character Recognition (OCR) नामक एक ओपन-सोर्स एआई मॉडल (open-source AI model) विकसित किया है जो 13 भारतीय भाषाओं में साइनबोर्ड पढ़ और अनुवाद (translates) कर सकता है| भाषाएं- हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमिया, ओडिया, मणिपुरी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और उर्दू |

1

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं|

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay) अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा और भूटान के मुख्य मठाधीश जे खेंपो ट्रुलकु जिग्मे चोएदरा (Je Khenpo Trulku Jigme Choedra, the Chief Abbot of Bhutan) के साथ 3 से 6 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं| इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर (Royal Bhutan Temple) का उद्घाटन है|

2

नागरिक उड्डयन पर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन ईटानगर में आयोजित किया जाएगा|

नागरिक उड्डयन पर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन (North East Region Ministers' Conference on Civil Aviation) और तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन (3rd North East Aviation Summit) और विंग्स इंडिया 2026 का रोड शो (Roadshow of Wings India 2026) का आयोजन 4 सितंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में किया जाएगा| यह आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) द्वारा अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| असम और मेघालय द्वारा आयोजित पिछले आयोजनों के बाद, यह पहली बार है जब अरुणाचल प्रदेश इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है|

3

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई|

केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक (56th Meeting of the GST Council) 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई| इसके पहले 2 सितंबर को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई| केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों वाली जीएसटी परिषद, भारत में अप्रत्यक्ष कर मामलों (indirect tax matters) के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था (apex decision-making body) है|

4

वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन का 20वाँ संस्करण आयोजित किया गया|

वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन (Global Sustainability Summit) का 20वाँ संस्करण 2-3 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया| इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-आईटीसी सतत विकास उत्कृष्टता केंद्र (Confederation of Indian Industry (CII)-ITC Centre of Excellence for Sustainable Development) ने किया| थीम: "स्थायित्व की पुनर्कल्पना: लचीला, पुनर्योजी, उत्तरदायी (Reimagining Sustainability: Resilient, Regenerative, Responsible)"| भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तक पहुंचना है|

5

भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) 2025 का आयोजन 1 से 5 सितंबर तक किया जा रहा है|

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) 2025 का आयोजन  1 से 7 सितंबर तक किया जा रहा है| राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 की थीम: "बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए पौष्टिक भोजन (Nutritious Food for All, From Children to the Elderly)"| भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह प्रतिवर्ष सितंबर के पहले सप्ताह में मनाया जाता है|उद्देश्य (Objective): लोगों में पोषण के महत्व और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

6

अंतर्राष्ट्रीय प्राइमेट दिवस 2025 1 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय प्राइमेट दिवस (International Primate Day) हर वर्ष 1 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिन 2005 से ब्रिटेन स्थित एनिमल डिफेंडर्स इंटरनेशनल (Animal Defenders International (ADI) द्वारा स्थापित किया गया  है| उद्देश्य: विश्वभर में प्राइमेट्स (बंदरों, गोरिल्ला, ओरांगउटान आदि) के संरक्षण एवं संरक्षणात्मक अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना| काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व (Kaziranga National Park and Tiger Reserve) ने आरण्याक एनजीओ (Aaranyak NGO) के सहयोग से राइनोलैंड पार्क, बुरापहाड़ रेंज में अंतरराष्ट्रीय प्राइमेट दिवस मनाया|

7

2025 डच ग्रां प्री ऑस्कर पियास्त्री ने जीती है|

ऑस्ट्रेलिया के मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री (McLaren's Oscar Piastri) ने नीदरलैंड के ज़ांडवॉर्ट सर्किट (Zandvoort circuit in the Netherlands) में 2025 डच ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप (2025 Dutch Grand Prix Formula 1 championship) जीती है| रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (Red Bull's Max Verstappen) दूसरे और रेसिंग बुल्स के इसाक हैडजर (Racing Bulls' Isaac Hadjer) तीसरे स्थान पर रहे|

8

‘भारती पहल’ एपीडा द्वारा शुरू की गई है|

एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) (APEDA-Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority), जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत है, ने हाल ही में एक नई पहल "भारती (निर्यात सक्षमता के लिए कृषि प्रौद्योगिकी, लचीलापन, उन्नति और ऊष्मायन के लिए भारत का केंद्र) (BHARATI- Bharat’s Hub for Agritech, Resilience, Advancement and Incubation for Export Enablement)" लांच की है|उद्देश्य (Objective): 100 कृषि-खाद्य एवं कृषि-तकनीक स्टार्टअप्स (agri-food and agri-tech startups) को सशक्त बनाना, 2030 तक कृषि-खाद्य निर्यात (agri-food exports) में भारत के 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य हासिल करना, और  नवाचार को बढ़ावा देना| इसकी शुरुआत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में “खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र के हितधारकों की बैठक (Food & Beverages Sector Stakeholders Meeting)” के दौरान किया, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी शामिल थे|

9

जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में हरित परिवहन के मामले में शीर्ष स्थान दिल्ली ने हासिल किया है|

नीति आयोग ( NITI Aayog) के पहले भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (India Electric Mobility Index (IEMI)) के अनुसार, दिल्ली, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तैयारी और नवाचार (electric mobility readiness and innovation) में शीर्ष तीन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनकर उभरे हैं| आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में पूरे भारत में 14,329 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जिनमें से दिल्ली में सबसे अधिक 3,564 इलेक्ट्रिक बसें हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (3,296), कर्नाटक (2,236) और उत्तर प्रदेश (850) का स्थान है|

10

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपना अगला राजदूत डॉ. दीपक मित्तल को नियुक्त किया है|

भारत सरकार ने हाल ही में IFS अधिकारी डॉ. दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया है| वर्तमान में वह प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं और इससे पहले कतर (Qatar) में भारतीय राजदूत के रूप में भी कार्य कर चुके हैं|

Exit mobile version