उत्तराखंड ने चमोली जिले के वासुंधरा ताल (Vasundhara Tal) में अपना पहला रियल-टाइम ग्लेशियल झील प्रारंभिक चेतावनी तंत्र (Real-Time Glacial Lake Early-Warning System) स्थापित करना शुरू किया है। इसके लिए 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक 15 दिवसीय वैज्ञानिक अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रणाली ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (Glacial Lake Outburst Flood–GLOF) का संकेत देने वाली परिस्थितियों की पहचान कर निचले क्षेत्रों में अधिकारियों को समय पर चेतावनी देगी। इसमें केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (Central Building Research Institute–CBRI), रुड़की और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (Wadia Institute of Himalayan Geology), देहरादून की टीमें शामिल हैं, जिन्हें SDRF, NDRF और ITBP का सहयोग प्राप्त है। प्रणाली जल स्तर, जल प्रवाह, सतह एवं भूमिगत तापमान तथा जमीन/झुकाव संबंधी कंपन (Ground/Tilt Vibrations) की निगरानी करेगी और सौर ऊर्जा, सैटेलाइट फोन तथा लो-अर्थ ऑर्बिट (Low-Earth Orbit) उपकरणों के माध्यम से वास्तविक समय का डेटा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Uttarakhand State Disaster Management Authority–USDMA) को भेजेगी। राज्य में मैप की गई 344 ग्लेशियल झीलों में से 13 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा है।