सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 7 अक्टूबर 2026 को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (Press Council of India–PCI) के पुनर्गठन की औपचारिक अधिसूचना जारी की। प्रेस काउंसिल अधिनियम, 1978 (Press Council Act, 1978) के तहत इसकी वैधानिक सदस्य संख्या (Statutory Strength) पूरी करने के लिए 13 नए सदस्यों को शामिल किया गया। PCI की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। पहले से कार्यरत 14 सदस्यों में 5 सांसद (Members of Parliament), 6 समाचार-पत्र मालिकों के प्रतिनिधि और भारतीय बार काउंसिल (BCI), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) तथा साहित्य अकादमी से 3 विशेषज्ञ शामिल हैं। नए 13 सदस्यों में 6 संपादक (Editors) और 7 गैर-संपादकीय भूमिकाओं में कार्यरत पत्रकार (Working Journalists) शामिल हैं। नए नामित सदस्य हैं—प्रदीप कुमार जैन, सैयद रज़ा हुसैन रिज़वी, अंकुर दुआ, अपर्णा शुक्ला, राज परवाना, विनोद बाजपेयी, विनोद कोहली, गीतार्थ पाठक, प्रज्ञानंद चौधरी, किंगशुक प्रमाणिक, सी.के. नायक, प्रसन्न कुमार महंती और बिजॉय काकचिंगताबम।