June 2024

4 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
  1. हाल ही में भारत ने किस देश को मानवीय सहायता के तौर पर दवा निर्माण में प्रयुक्त नौ सामग्री की खेप भेजी है? क्यूबा
  2. हाल ही में किस राज्य में IIM की स्थापना को केंद्र से मंजूरी मिली है? असम
  3. हाल ही में विप्रो 3D ने किसके साथ मिलकर 3D-मुद्रित रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है? ISRO
  4. हाल ही में किस राज्य ने स्कूली पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया है? केरल
  5. हाल ही में तंबाकू नियंत्रण के लिए किसे ब्रांड एंबेसडर चुना गया है? पीवी सिंधु
  6. हाल ही में टी-20 क्रिकेट विश्व कप कहाँ शुरू हुआ है? अमेरिका
  7. नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में फैबियानो कारुआना को हराकर विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल होने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन हैं? आर. प्रज्ञानानंदा
  8. हाल ही में ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 7 पदक
  9. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर ब्रायडन कार्से को तीन महीने के लिए बैन किया गया है? इंग्लैंड
  10. संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि कौन थी जो हाल ही में रिटायर हुई है? रुचिरा कंबोज
3 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. हाल ही में अडानी समूह किस देश के दार एस सलाम बंदरगाह का प्रबंधन करेगा? तंजानिया
  2. हाल ही में NSO के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में GDP में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? 8.2 प्रतिशत
  3. हाल ही में मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG) के ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? शाहरुख खान
  4. हाल ही में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने किसकी सदस्यता ग्रहण की है?  वर्ल्ड मुक्केबाजी
  5. हाल ही में पेरिस गेम्स के लिए भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा किसने दिलाया है? निशांत देव
  6. हाल ही में कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ है, वे किस राज्य से संबंधित थे? ओडिशा
  7. हाल ही में RBI ने किस देश से 100 टन सोना वापस मंगाया है? ब्रिटेन
  8. हाल ही में किस मंत्रालय ने पत्रकारिता संबंधित क्षेत्रों में स्नातक पूरी कर चुके छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है? जल शक्ति मंत्रालय
  9. हाल ही में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया गया? 31 मई
  10. हाल ही में, FICCI ने ‘कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स समिट’ का आयोजन कहाँ किया? नई दिल्ली
1 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 3
  1. हाल ही में अग्नि-3डी प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट किसने लॉन्च किया है? आईआईटी मद्रास
  2. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है? राजस्थान उच्च न्यायालय
  3. 77वें कांस फिल्म समारोह 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से किसे नवाजा गया? संतोष सिवन
  4. हाल ही में सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर कितना किया है? 25 लाख
  5. हाल ही में किस बैंक ने 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर के संप्रभु ऋण को मंजूरी दी है? एशियाई विकास बैंक
  6. हाल ही में हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया? 30 मई
  7. हाल ही में किस भारतीय मूल के कलाकार को ‘हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024’ में शीर्ष स्थान मिला है? अनीश कपूर
  8. हाल ही में विश्व में पहला लकड़ी का उपग्रह ‘लिग्नोसैट’ किसने बनाया है? जापान
  9. हाल ही में केंद्र सरकार ने बीमा दावों को सरल बनाने के लिए किस पोर्टल को लॉन्च करने की घोषणा की है? NHCX
  10. हाल ही में सोनी कंपनी ने भारत का नया सीईओ किसे नियुक्त किया है? गौरव बनर्जी
1

भारत ने क्यूबा को मानवीय सहायता के तौर पर दवा निर्माण में प्रयुक्त नौ सामग्री की खेप भेजी है|

भारत ने क्यूबा को मानवीय सहायता के तौर पर दवा निर्माण में प्रयुक्त नौ सामग्री की 90 टन की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन सामग्री से आवश्यक दवाओं के निर्माण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सहायता, एक प्रमुख दवा आपूर्तिकर्ता देश के रूप में भारत की पहचान को मजबूत करती है और भारत-क्यूबा संबंधों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

राजधानी- हवाना

मुद्रा- कूबन पेसो

2

रूस और उज्बेकिस्तान ने परमाणु ऊर्जा सहयोग को फिर से शुरू किया है|

रूस और उजबेकिस्तान ने उजबेकिस्तान में मध्य एशिया के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण की योजना के साथ अपने परमाणु ऊर्जा सहयोग को फिर से शुरू किया है।

राजधानी- ताशकंद

मुद्रा- उज़्बेकिस्तानी सोम

3

विप्रो 3D ने ISRO के साथ मिलकर 3D-मुद्रित रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है|

स्थायी अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, विप्रो 3 डी और इसरो ने संयुक्त रूप से भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के लिए 3 डी-मुद्रित रॉकेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह इंजन, जिसे चौथे स्टेज (PS4) के लिए डिज़ाइन किया गया है, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। इसरो ने पारंपरिक रूप से निर्मित PS4 इंजन को फिर से डिज़ाइन करने के लिए डिजाइन फॉर एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (DfAM) तकनीकों को लागू किया।

4

भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहत सोमा ने ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब जीता है|

फ्लोरिडा के 7 वीं कक्षा के 12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहत सोमा ने टाईब्रेकर में 29 शब्दों की सही वर्तनी बताकर ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब अपने नाम किया। ब्रुब्रुहत सोमा ने प्रतियोगिता जीतकर 50,000 अमेरिकी डॉलर और कई पुरस्कार जीते। इस प्रतियोगिता में ब्रुहत सोमा ने 29 शब्दों की सही वर्तनी 90 सेकंड में बताकर फैजान जकी को हराया। जिन्होंने लाइटनिंग राउंड में 20 शब्दों की सही वर्तनी बताई थी। ब्रुहत का चैंपियनशिप शब्द “एबसील” था, इसका मतलब “ऊपर एक प्रक्षेपण पर रस्सी के माध्यम से पर्वतारोहण में उतरना” है।

5

केरल ने स्कूली पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया है|

केरल ने अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एकीकृत करके एक पहल की शुरुआत की है। राज्य ने कक्षा 7 के छात्रों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पाठ्यक्रम के भीतर AI सीखने के मॉड्यूल शुरू करने की योजना का अनावरण किया है।

6

तंबाकू नियंत्रण के लिए पीवी सिंधु को ब्रांड एंबेसडर चुना गया है|

छोटे बच्चों और युवाओं को सभी रूपों में तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, भारतीय बैडमिंटन स्टार सुश्री पीवी सिंधु को तंबाकू नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष का थीम, “तंबाकू उद्योग हस्तक्षेप से बच्चों की सुरक्षा,” युवाओं को तंबाकू की खपत के हानिकारक प्रभावों से बचाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।

7

टी-20 क्रिकेट विश्व कप अमेरिका में शुरू हुआ है|

टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप अमरीका में शुरू हो गया है। अमरीका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच इस समय अमरीका के डलास में, अमरीका और कनाडा के बीच खेला गया। आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप क्रिकेट के पहले मैच में, अमरीका ने कनाडा को सात विकेट से हरा दिया है।

राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰

राष्ट्रपति-  जो बाइडेन

उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

8

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में फैबियानो कारुआना को हराकर विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल होने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा हैं|

ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्‍व के नंबर-2 खिलाड़ी अमरीका के फैबियानो कारुआना को हराकर विश्‍व के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। प्रतियोगिता में वह साढे आठ अंकों के साथ दुनिया के नम्‍बर एक खिलाड़ी मैग्‍नस कार्ल्‍सन से एक स्‍थान नीचे तीसरे स्‍थान पर हैं।अमरीका के हिकारू नाकामुरा दस अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में, आर. वैशाली ने चीन की टिंगकी लेई को हराकर 10 अंकों की बढ़त बनाए रखी है।

9

ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत ने कुल ने 7 पदक जीते|

चीनी ताइपे में सम्‍पन्‍न ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतिम दिन नैना जैम्‍स ने महिलाओं की लॉग जम्‍प स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक पर कब्‍ज़ा किया। उन्‍होंने छह दशमलव चार-तीन मीटर लम्‍बी छलांग लगाकर पहला स्‍थान हासिल किया। अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट पचास दशमलव छह-तीन सेकेंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्‍ट स्‍पर्धा में पांच दशमलव एक मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्‍थान हासिल किया। डीपी मनु ने पुरुषों की जैवलीन थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीता था। रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में रजत जबकि विस्‍मया वीके ने महिलाओं की 400 मीटर दौड में कांस्‍य पदक जीता|

10

विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया गया|

हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा स्थापित इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक भोजन के रूप में दूध के महत्व को सबसे आगे लाना और डेयरी फार्मिंग और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है।

2024 की  थीम - “डेयरी एक सुलभ, सस्ती, और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है, और दुनिया भर में संतुलित आहार का एक आवश्यक हिस्सा है।”“celebrating the vital role dairy plays in delivering quality nutrition to nourish the world.”

1

अडानी समूह ने तंजानिया के दार एस सलाम बंदरगाह का प्रबंधन करेगा|

गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी समूह ने दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल 2 की 30 साल की लीज हासिल करके अफ्रीकी देश तंजानिया में बंदरगाह व्यवसाय में प्रवेश किया है। इस आशाय का एक समझौता तंजानिया पोर्ट्स अथॉरिटी और अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच किए गए।

राजधानी- डोडोमा

मुद्रा- तंजानियाई शिलिंग

2

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) के डायरेक्टर सी.जी. करहाडकर बने हैं|

चंद्रशेखर गौरीनाथ करहाडकर ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम के नए डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाला। उन्हें बी. वेंकटरमण की जगह नियुक्त किया गया, जो हाल ही में रिटायर्ड हुए थे।

3

NSO के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में GDP में 8.2 प्रतिशत वृद्धि हुई है|

राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) के अनंतिम अनुमान के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखि गई। 2022-23 में भारतीय जीडीपी विकास दर 7 फीसदी रही थी । 1960-61 के बाद से यह नौवीं बार है जब भारतीय जीडीपी एक वित्तीय वर्ष में 8 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर रहा है।

4

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL), के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. संतोष बनें हैं|

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL), भारत की सरकारी बैड बैंक, ने पी. संतोष को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

5

मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG) के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान बने हैं|

मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG), जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है, ने शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।

6

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता ग्रहण की है|

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता ले ली। यह फैसला इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) की चेतावनी के बाद लिया गया है। IOC ने कहा था कि अगर भारतीय महासंघ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) से जुड़ा रहा, तो 2028 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है।

7

पेरिस गेम्स के लिए भारत को मेंस बॉक्सिंग में पहला कोटा निशांत देव ने दिलाया है|

निशांत देव ने बैंकॉक में चल रहे मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक गेम्स का टिकट हासिल कर लिया। वे पेरिस में होने वाले गेम्स का कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय मेंस बॉक्सर बन गए है। निशांत के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम पेरिस ओलिंपिक का 61वां कोटा हासिल किया। इस बार उन्होंने 71 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराया।

8

कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन हुआ है, वे ओडिशा संबंधित थे|

ओडिशा के क्योंझर के मशहूर कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2023 में उन्हें रॉड की कठपुतली की कला को जीवित रखने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2012 में मगुनी चरण कुआंर को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में उन्हें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मगुनी को ओडिशा संगीत नाटक अकादमी से कवि सम्राट उपेंद्र भांजा सम्मान भी मिला था। वे एक्टर, पेंटर, लेखक, मिट्टी के मूर्तिकार और लकड़ी के नक्काशीकार भी हैं।

राजधानी- भुवनेश्वर

राज्यपाल- रघुवर दास

मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

9

वर्ष 2024-26 के लिए ‘कोलंबो प्रोसेस’ की अध्यक्षता भारत करेगा|

क्षेत्रीय समूह ‘कोलंबो प्रोसेस’ की 2003 में स्थापना के बाद पहली बार भारत इसका अध्यक्ष बना है। ‘कोलंबो प्रोसेस’ क्षेत्रीय सलाहकार मंच है और एशिया के 12 देश इसके सदस्य हैं। कोलंबो प्रोसेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्श प्रक्रिया है। यह विदेशी रोजगार पर सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

10

RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया है|

भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी। 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इतने बड़े पैमाने पर देश का गोल्ड वापस मंगाया है।

1

अग्नि-3डी प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट आईआईटी मद्रास ने लॉन्च किया है|

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के स्टार्टअप, अग्निकुल कॉसमॉस ने सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3डी) प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला रॉकेट लॉन्च कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रॉकेट अग्निबाण सॉर्टेड यानि सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डिमॉन्स्ट्रेटर भारत का पहला अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन-संचालित रॉकेट प्रक्षेपण भी है। इसे पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में अग्निकुल द्वारा स्थापित भारत के पहले निजी रूप से विकसित लॉन्च पैड ‘धनुष’ से प्रक्षेपित किया गया।

उद्देश्य - घरेलू प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना, महत्वपूर्ण उड़ान डेटा एकत्र करना और अग्निकुल के कक्षीय प्रक्षेपण वाहन, ‘अग्निबाण’ के लिए प्रणाली की अधिकतम कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है।

2

राजस्थान उच्च न्यायालय ने भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को

राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय ने राज्‍य सरकार से भीषण गर्मी से मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने को कहा है। न्‍यायालय ने कहा है कि भीषण गर्मी और शीत लहर को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के बारे में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए उच्‍च न्‍यायालय ने राजस्‍थान के मुख्‍य सचिव को राज्‍य जलवायु परिवर्तन परियोजना के अन्‍तर्गत भीषण गर्मी कार्य योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभिन्‍न विभागों की समितियां बनाने का निर्देश दिया है।

3

गया77वें कांस फिल्म समारोह 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से संतोष सिवन को नवाजा ||

77वें कांस फिल्म समारोह का समापन 25 मई को हो चुका है। इस बार एक ओर जहां 4 भारतीय फिल्मकारों को पुरस्कार मिले तो दूसरी ओर भारत के वर्ल्ड फेमस सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को कांस 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से नवाजा गया। इस्टोनिया की युवा छायाकार कादरी कूप को स्पेशल एन्करेजमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। फिल्मों की शूटिंग के लिए कैमरा और कैमरे का आधुनिक लेंस बनाने वाली कंपनी ‘एंजेन्यूक्स’ कांस फिल्म समारोह की ऑफिशियल पार्टनर है।

4

भारतीय वायु सेना बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास 'रेड फ्लैग 24' में भाग लेने के लिए अलास्का पहुंची है|

भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी वायु सेना के ईल्सन वायु सेना बेस पर पहुंची। वायु सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास रेड फ्लैग 24 के आगामी संस्करण में भाग लेने के लिए गई है।

उद्देश्य -  बहुराष्ट्रीय सैन्य सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ाना|

5

सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया है|

सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा गया कि संशोधित सीमा 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

6

एशियाई विकास बैंक ने 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर के संप्रभु ऋण को मंजूरी दी है|

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कैलेंडर वर्ष 2023 में भारत को 2.6 बिलियन डॉलर का संप्रभु ऋण स्वीकृत किया है। 2023 में एडीबी द्वारा स्वीकृत ऋण का उपयोग शहरी विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने, बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने, औद्योगिक गलियारे के विकास का समर्थन करने, बागवानी का समर्थन करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत की जलवायु लचीलापन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

7

हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया गया|

प्रत्येक वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) मनाया जाता है। हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू किए गए प्रथम हिन्दी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” के प्रकाशन से प्रारम्भ हुई।

8

भारतीय मूल के कलाकार अनीश कपूर को ‘हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024’ में शीर्ष स्थान मिला है|

लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के कलाकार अनीश कपूर लगातार छठे साल हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई सबसे सफल भारतीय जीवित कलाकारों की हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची में 1 जनवरी, 2024 तक सार्वजनिक नीलामी में बेची गई उनकी कलाकृतियों की बिक्री के आधार पर शीर्ष 50 जीवित भारतीय कलाकारों को स्थान दिया गया है।

9

विश्व में पहला लकड़ी का उपग्रह ‘लिग्नोसैट' जापान ने बनाया है|

विश्व में पहली बार, जापानी शोधकर्ताओं ने लिग्नोसैट नाम का एक छोटा लकड़ी का उपग्रह बनाया है जिसे सितंबर में अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा। लिग्नोसैट को मैगनोलिया लकड़ी से तैयार किया गया है, जिसे इसकी मजबूती और व्यावहारिकता के लिए चुना गया है।

10

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के महानिदेशक के रूप में . इमैनुएल सौबेरन चुना गया है|

2024-2029 के कार्यकाल के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के महानिदेशक के रूप में डॉ. इमैनुएल सौबेरन को चुना  गया है।