June 2024

29 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
29 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म की शूटिंग किस नाम से करेंगे? नो एंट्री में एंट्री
  2. हाल ही में पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? अरुंधति रॉय
  3. हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज हुआ है? दीपेंद्र सिंह ऐरी
  4. हाल ही में ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बने हैं? सैम पित्रोदा
  5. हाल ही में प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन कौन सा है? जयपुर सैन्य स्टेशन
  6. हाल ही में भारत के पहले ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ हुआ है? शिमला
  7. हाल ही में किस राज्य में स्थित डिक्चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया गया है? सिक्किम
  8. हाल ही में मोबाइल एप्लिकेशन ‘संज्ञान ऐप’ को किसने लॉन्च किया है? रेलवे सुरक्षा बल
  9. हाल ही में किस राज्य के पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया है? सिक्किम
  10. हर साल सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस कब मनाया जाता है? 27 जून

28 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 2
28 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. हाल ही में ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 29
  2. हाल ही में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वृक्षारोपण का लक्ष्य क्या रखा है? 4.5 करोड़
  3. हाल ही में भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी ने किसे अपना कुलपति नियुक्त किया है? साइमन माक
  4. हाल ही में किस राज्य में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” मिलेगा? असम
  5. हाल ही में वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं हैं? स्मृति मंधाना
  6. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  7. हाल ही में किस राज्य ने मंत्रियों के आयकर भुगतान की सरकारी व्यवस्था समाप्त की है? मध्य प्रदेश
  8. हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं? रोहित शर्मा
  9. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कंप्रेसड बायोगैस उत्पादन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा? उत्तर प्रदेश
  10. केंद्र ने सरोगेसी के मामले में कर्मचारियों को कितने महीने की मातृत्व छुट्टी देने के लिए नियमों में संशोधन किया है? छह महीने
27 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 3
27 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. हाल ही में 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? ओम बिरला
  2. देश का पहला लीथियम ब्लॉक किस राज्य में नीलाम हुआ? छत्तीसगढ़
  3. हाल ही में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के महासचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है, वे कौन हैं? भरत लाल
  4. हाल ही में केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर क्या रखने का प्रस्ताव पारित किया है? केरलम
  5. हाल ही में भारत 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी कहाँ करेगा? नई दिल्ली
  6. 1 जुलाई से लागू होने वाले नए कानूनों के तहत इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह कौन सा कानून लागू होगा? भारतीय न्याय संहिता 2023
  7. भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में कुल कितने पदक जीते हैं? 11
  8. भारतीय जोड़ी ने किस खेल में पहली बार डबल्स कंटेंडर जीता है? टेबल टेनिस
  9. प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय समुद्री यात्री दिवस कब मनाया जाता है? 25 जून
  10. चांद के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश कौन बना है? चीन
26 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 4
26 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. हाल ही में अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के लिए भारत का पहला पायलट प्रोजेक्ट कहाँ लॉन्च किया जायेगा? झारखंड
  2. हाल ही में नई दिल्ली में डायरिया रोको अभियान-2024  किसने शुरु किया है? जेपी नड्डा
  3. हाल ही में ‘इंडिया अफ्रीका पोस्टल लीडर्स मीट’ का आयोजन किस देश में हुआ? भारत
  4. संयुक्त राष्ट्र महिला के वैश्विक आंकड़े 2024 के अनुसार, मंत्री पदों पर महिलाओं का प्रतिशत कितना है? 23%
  5. हाल ही में भारत ने 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में कितने पदक जीते? 32
  6. हाल ही में अंताल्या में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 में धीरज बोम्मदेवरा ने कौन सा पदक जीता? कांस्य पदक
  7. हाल ही में पासपोर्ट सेवा दिवस 2024 कब मनाया गया? 24 जून
  8. हाल ही में चर्चा में रही, फायर ड्रैगन 480, सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल किस देश से सम्बंधित है? चीन
  9. हाल ही में भारत ने किस देश में अपना एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की है? बांग्लादेश
  10. हाल ही में नाटो के अगले महासचिव कौन होंगे? मार्क रूटे
25 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 5
25 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. हाल ही में सेना के अगले उप-प्रमुख कौन बनेंगे? एन एस राजा सुब्रमणि
  2. 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 की अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के रूप में गोल्डन कोंच किसे प्राप्त हुआ है? द गोल्डन थ्रेड
  3. एविएशन एनालिसिस फर्म OAG के अनुसार, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े घरेलू एयरलाइन मार्केट के रूप में कौनसा देश उभरा है? भारत
  4. हाल ही में किसने राजीव अग्रवाल को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है? पेटीएम
  5. हाल ही में प्रक्षेपण-यान ‘पुष्पक’ का तीसरा और अंतिम प्रक्षेपण किसने किया? इसरो
  6. हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है? प्रदीप सिंह खरोला
  7. विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप में सिंगल्स वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं? श्रीजा अकुला
  8. हाल ही में ओलंपिक दिवस 2024 कब मनाया गया? 23 जून
  9. 2023 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भारत किस स्थान पर रहा? 15वें
  10. हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के सचिव कौन बने हैं? अतुल कुमार चौधरी
24 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 6
24 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 12
  1. हाल ही में, ‘धारीदार सीसिलियन’ की एक नई प्रजाति कहाँ पाई गई है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  2. हाल ही में चर्चा में रहा ‘मुद्गल किला’ किस राज्य में स्थित है? कर्नाटक
  3. हाल ही में, केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने “अंतरिक्ष के लिए योग” विषय पर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया? बेंगलुरु
  4. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर रहा? 109वें
  5. हाल ही में चर्चा में रहे, सुमित नागल इटली के पेरुगिया चैलेंजर में उपविजेता रहे, उनका संबंध किस राज्य से है? हरियाणा
  6. हाल ही में दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम प्रजाति की खोज कहाँ हुई है? केरल
  7. हाल ही में चर्चा में रही, एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली किस मंत्रालय से सम्बंधित है? जल शक्ति मंत्रालय
  8. हाल ही में अय्यना पत्रुडु चिंताकयाला किस राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में किस देश ने फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है? आर्मेनिया
  10. हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ विश्वेश्वरय्या कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (UVCE) का पहला निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? एस. त्रिपाठी
21 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 7
21 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 14
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया है? दरभंगा
  2. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक विवाह से जुड़ा बिल पास किया है? थाईलैंड
  3. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है? अमेरिका
  4. हाल ही में बॉन जलवायु सम्मेलन 2024 किस देश में संपन्न हुआ? जर्मनी
  5. भारत ने 2023-24 में रिकॉर्ड कितने मीट्रिक टन सी-फूड का निर्यात किया? 17,81,602 मीट्रिक टन
  6. हाल ही में होलोंग बंगले में आग लगी है, यह किस राज्य में स्थित है? पश्चिम बंगाल
  7. हाल ही में किस देश ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए?वेस्टइंडीज
  8. हाल ही में ट्रेंट बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वह किस देश से सम्बंधित हैं? न्यूजीलैंड
  9. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया है? देवेंद्र कुमार
  10. हाल ही में 2024 एशिया ओशनिक चैंपियनशिप में भारतीय राष्ट्रीय अल्टीमेट फ्रिसबी टीम ने कौनसा पदक जीता? रजत पदक
20 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 8
20 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 16
  1. हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2024 में कौनसा मेडल जीता है? गोल्ड मेडल
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान सम्मेलन को कहाँ संबोधित किया है? वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  3. देश में पहली बार गुरुग्राम में बैठे डॉक्टर ने रोबोटिक मशीन से कितने किलोमीटर दूर बैठे कैंसर के मरीज की टेलीसर्जरी की? 40 किलोमीटर
  4. हाल ही में चर्चा में रही, छत्तरगला टनल कहाँ बनायीं जाएगी? जम्मू कश्मीर
  5. हाल ही में भारतीय नौसेना में किस INS को शामिल किया जायेगा? INS सूरत
  6. हाल ही में आईसीईटी पर भारत और अमेरिका की दूसरी बैठक कहाँ आयोजित हुई? नई दिल्ली
  7. हाल ही में 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार, भारत का सबसे महंगा शहर कौन सा है? मुंबई
  8. हाल ही में सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे 2024 कब मनाया गया? 18 जून
  9. हाल ही में पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे? खेल
  10. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया? पूर्वांचल सहकारी बैंक
19 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 9
19 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 18
  1. हाल ही में किस सम्मेलन के घोषणापत्र से भारत ने स्वयं को अलग रखा है? यूक्रेन शांति सम्मेलन
  2. 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ)  में कौन सा विशेष पैकेज प्रस्तुत किया जाएगा? मिशन लाइफ
  3. हाल ही में चर्चा में रहा, ‘बिनसर वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ स्थित है? उत्तराखंड
  4. हाल ही में “100% फलों का रस” के झूठे दावों पर किसने कार्रवाई की है? FSSAI
  5. भारत ने वैश्विक इक्विटी बाजार में हांगकांग को पीछे छोड़कर कौन सा स्थान हासिल किया है? चौथा
  6. हाल ही में चर्चा में रहा, गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? मध्य प्रदेश
  7. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर रहा? 176वें
  8. हाल ही में लंदन के सेंट्रल बैंक द्वारा “रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024” से किसे सम्मानित किया गया है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
  9. हाल ही में किस राज्य ने ‘जनता भवन सौर परियोजना’ का उद्घाटन किया है? असम
  10. हाल ही में ‘ईडी फाइंड्स ए होम’ पुस्तक का विमोचन किसने किया है? आलिया भट्ट
18 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 10
18 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 20
  1. हाल ही में ‘रेड फ़्लैग 2024 अभ्यास’ का आयोजन कहाँ हुआ? अलास्का
  2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच पहली सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हुई है? कंबोडिया
  3. मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में पहली बार किसका उद्घाटन किया गया? डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार
  4. जूपिटर मनी को प्रीपेड वॉलेट बिजनेस शुरू करने के लिए किससे मंजूरी मिली है? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  5. ‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ किसकी आत्मकथा का नाम है ? रविचंद्रन अश्विन
  6. प्रतिवर्ष विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? 15 जून
  7. हाल ही में ड्रग्स के विरुद्ध ‘मिशन निश्चय’ कहाँ प्रारंभ किया गया है? पंजाब
  8. हाल ही में ब्रह्मोस के किस पूर्व इंजीनियर को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है? निशांत अग्रवाल
  9. हाल ही में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के अगले प्रबंध निदेशक (MD) कौन होंगे? प्रवीण कुमार
  10. 10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खोलने की अनुमति दी है? मध्य प्रदेश
17 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 11
17 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 22
  1. हाल ही में चर्चा में रहा ‘रज पर्व’ किस राज्य से सम्बंधित है? ओडिशा
  2. हाल ही में सिरिल रामाफोसा किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं? साउथ अफ्रीका
  3. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार किसे दिया गया है? गौरव पांडेय
  4. वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार किसे दिया गया है? देवेंद्र कुमार
  5. हाल ही में स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 में शामिल किया गया है, यह कहाँ स्थित है? गुजरात
  6. हाल ही में पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा कहाँ मनाया गया है? लद्दाख
  7. हाल ही में क्लुज ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट किसने जीता? निहाल सरीन
  8. हाल ही में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए “मन्नुयिर काथु मन्नुयिर काप्पोम” योजना किसने शुरू की है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में भारत- आईओपीए क्रूज पर्यटन सम्मेलन कहाँ संपन्न हुआ है? नई दिल्ली
  10. हाल ही में भीड़भाड़ को कम करने के लिए ‘वन मिनट ट्रैफिक प्लान’ कहाँ लागू किया गया है? शिमला
15 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 12
15 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 24
  1. हाल ही में लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने हैं? पेमा खांडू
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है? डॉ पी.के. मिश्रा
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना की घोषणा की है? असम
  4. हाल ही में ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ का शुभारंभ कहाँ हुआ है? मध्य प्रदेश
  5. हाल ही में एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) के अध्यक्ष कौन बने हैं? डॉ. कपिल दुआ
  6. हाल ही में किस देश ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) से बाहर आने की घोषणा की है? आर्मेनिया
  7. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने किस योजना को संचालित करने के लिए 11 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है? पंप एंड डंप योजना
  8. हाल ही में चर्चा में रहे, अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों पर किन देशों ने विवाद प्रकट किया है? ईरान और संयुक्त अरब अमीरात
  9. हाल ही में थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) कौन बनी हैं? श्रुति वोरा
  10. हाल ही में लड़कियों की विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती है? दिव्या देशमुख
14 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 13
14 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 26
  1. हाल ही में विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट प्रदर्शन सूचकांक में शीर्ष 20 रैंकिंग में शामिल होने वाला भारतीय पोर्ट कौनसा है? विशाखापत्तनम
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को किस क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है? क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  3. हाल ही में यूरोपीय आयोग ने किस देश को संरक्षण अनुदान से बाहर रखा है? तंजानिया
  4. 18वें ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024 के अनुसार, सबसे शांत देश कौन सा है? आइसलैंड
  5. हाल ही में गेल (इंडिया) 60,000 करोड़ रुपए के निवेश से भारत की सबसे बड़ी इथेन क्रैकर परियोजना कहां स्थापित करेगी? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में भारत एक्ज़िम बैंक ने पूर्वी अफ्रीका में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन कहाँ किया है? नैरोबी, केन्या
  7. प्रति वर्ष बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है? 12 जून
  8. हाल ही में टी के चथुन्नी का निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे? फुटबॉल
  9. हाल ही में खबरों में रहा, सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? उत्तर प्रदेश
  10. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का सचिव किसे नियुक्त किया गया है? इंद्रपाल सिंह बिंद्रा
13 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 14
13 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 28
  1. हाल ही में अगला सेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? उपेंद्र द्विवेदी
  2. हाल ही में चंद्रबाबू नायडू किस राज्य के मुख्यमंत्री बनें हैं? आंध्र प्रदेश
  3. हाल ही में ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री कौन बने हैं? मोहन चरण माझी
  4. हाल ही में किस देश ने गैर-नागरिकों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति दी है? ऑस्ट्रेलिया
  5. हाल ही में किस देश ने संत तिरुमंकई अलवर की 500 साल पुरानी कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है? ब्रिटेन
  6. वर्ष 2024 में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जाएगा? 18वें
  7. न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने किस राज्य में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की है? तेलंगाना
  8. हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कौनसा देश करेगा? भारत
  9. हाल ही में मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष कौन बने हैं? संग्राम सिंह
  10. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का कहाँ दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया? न्यूयॉर्क
12 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 15
12 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 30
  1. हाल ही में प्रेम सिंह तमांग किस राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं? सिक्किम
  2. हाल ही में चर्चा में रहा, महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट किस राज्य से सम्बंधित है? राजस्थान
  3. हाल ही में नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट कौन बनी हैं? अनामिका बी राजीव
  4. हाल ही में ‘बेस्ट कंडक्ट ऑफ बिजनेस रेगुलेटर’ पुरस्कार किसे मिला है? भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)
  5. हाल ही में UAV/UAS/ड्रोन एक्सेलेरेशन एंड नेटवर्किंग (UDAAN) कार्यक्रम किसने शुरू किया है? IIT कानपुर
  6. हाल ही में किस देश ने अल जज़ीरा पर लगे बैन को बढ़ाया है? इजराइल
  7. हाल ही में “सोर्स कोड: माई बिगिनिंग्स” का अनावरण किसने किया है? बिल गेट्स
  8. हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? राज प्रिय सिंह
  9. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में किस देश की सेना को शामिल किया है? इज़राइल
  10. हाल ही में यूरोपीय चुनाव में हार के बाद किस देश ने अचानक चुनाव का एलान किया है? फ्रांस
11 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 16
11 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 32
  1. हाल ही में देश के किस प्रथम प्रधानमंत्री के बाद, नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बने हैं? जवाहरलाल नेहरू
  2. हाल ही में पेरिस में पुरुष सिंगल्स फाइनल में अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब किसने जीता है? कार्लोस अल्काराज
  3. हाल ही में टेनिस में हेइलब्रॉनर नेकरकप टूर्नामेंट किसने जीता है? सुमित नागल
  4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस कब मनाया गया? 9 जून
  5. हाल ही में PNB मेटलाइफ इंडिया के MD और CEO कौन बने हैं? समीर बंसल
  6. हाल ही में किंग चार्ल्स III के करेंसी नोट किस देश ने जारी किये हैं? ब्रिटेन
  7. हाल ही में बिसलेरी लिमोनाटा ने अपना ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है? आदित्य रॉय कपूर
  8. हाल ही में वानिंदु हसरंगा किस देश के टॉप विकेट टेकर बने हैं? श्रीलंका
  9. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘तृष्णा मिशन’ पर सहयोग करने की घोषणा की है? फ्रांस
  10. नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट कौन बनीं हैं? अनामिका

8 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 17
8 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 34
  1. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) किस देश में UPI विकसित करेगा? पेरू
  2. हाल ही में भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल (JTFI) की पहली बैठक कहाँ संपन्न हुई? नई दिल्ली
  3. हाल ही में तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस का आयोजन कहाँ हुआ है? देहरादून
  4. हाल ही में शेख सबा अल-खालिद अल-सबा किस देश के नए क्राउन प्रिंस बने हैं? कुवैत
  5. हाल ही में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) के कुलपति कौन बने हैं? राकेश मोहन जोशी
  6. हाल ही में दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी कौनसी बनी है? NVIDIA
  7. हाल ही में चर्चा में रहा, प्रतिष्ठित महारानी मंदिर कहाँ स्थित है? जम्मू-कश्मीर
  8. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बनें हैं? रोहित शर्मा
  9. हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मिनटमैन-3 किस देश ने विकसित की है? अमेरिका
  10. हाल ही में नीली चींटी की खोज कहाँ हुई है? अरुणाचल प्रदेश
7 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 18
7 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 36
  1. हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया गया है, यह किस दिन मनाया जाता है? 5 जून
  2. हाल ही में नवीन पटनायक ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है? ओडिशा
  3. हाल ही में फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश कौनसा है? स्लोवेनिया
  4. हाल ही में वायुगतिकीय डिजाइन और विश्लेषण के लिए ‘PraVaHa सॉफ्टवेयर’ किसने विकसित किया है? ISRO
  5. हाल ही में हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार किसे मिला है? कृष्ण प्रकाश
  6. हाल ही में ‘सारथी सुरक्षा पॉलिसी’ किसने लॉन्च की है? अशोक लेलैंड
  7. हाल ही में खबरों में रहा, सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? तमिलनाडु
  8. वर्ष 2023-24 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य देश कौन बना है? नीदरलैंड
  9. हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ बनाने के लिए किस संगठन के साथ समझौता किया है? राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)
  10. हाल ही में ‘हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना’ किसके द्वारा वित्त पोषित की जाएगी? विश्व बैंक
6 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 19
6 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 38
  1. हाल ही में भारत और किस देश के बीच ‘कोडशेयर’ समझौता हुआ है? जापान
  2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लिंग संवेदीकरण समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? हेमा कोहली
  3. हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की कार्यकारी अध्यक्ष कौन बनीं हैं? विजया भारती सयानी
  4. हाल ही में चर्चा में रहा, ‘विवेकानंद रॉक मेमोरियल’ कहाँ स्थित है? कन्याकुमारी, तमिलनाडु
  5. हाल ही में ग्रीन डे के ‘बेटर न्यूट्रिशन’ की ब्रांड एंबेसडर कौन बनीं हैं? पीवी सिंधु
  6. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? केदार जाधव
  7. हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में 2.18 लाख से ज्यादा मतों के साथ नोटा का नया रिकॉर्ड कहाँ बना है? इंदौर
  8. हाल ही में फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है? गति शक्ति विश्वविद्यालय
  9. हाल ही में आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड किसे मिला है? विराट कोहली
  10. हाल ही में ‘काजा 2024 राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन’ कहां संपन्न हुआ? जाम्बिया
5 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 20
5 June 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 40
  1. हाल ही में, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए किस IIT के साथ समझौता किया है? IIT हैदराबाद
  2. हाल ही में NATO के 6 देश मिलकर किस देश के खिलाफ ‘ड्रोन की दीवार’ खड़ी करेंगे? रूस
  3. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? दिनेश कार्तिक
  4. हाल ही में क्लाउडिया शिएनबाम किस देश की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बनी हैं? मेक्सिको
  5. हाल ही में 21वीं एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन या शांगरी ला संवाद कहाँ संपन्न हुआ? सिंगापुर
  6. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी ‘KASA’ का शुभारंभ किया है? दक्षिण कोरिया
  7. हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं? गौतम अडानी
  8. हाल ही में हैदराबाद किस राज्य की राजधानी बना है? तेलंगाना
  9. हाल ही में किस बैंक ने महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) शुरू की है? बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  10. हाल ही में मालदीव ने किस देश के नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है? इजरायल
1

बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म की शूटिंग नो एंट्री में एंट्री नाम से करेंगे|

नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया। बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोली जीती थी। पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा।कुल 1,000 एकड़ की भूमि में से 220 एकड़ कमर्शियल और 780 एकड़ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए है। फिल्म सिटी के निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है। इस फिल्म सिटी से होने वाले प्रॉफिट का 18% यमुना अथॉरिटी को मिलेगा। बोनी कपूर नोएडा फिल्म सिटी में पहली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग करेंगे।

2

पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से अरुंधति रॉय को सम्मानित किया गया है|

ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 (Pen Pinter Prize 2024) से सम्मानित किया। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी,  पेन पिंटर पुरस्कार हर साल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस (United Kingdom, Ireland or the Commonwealth of Nations) में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।

3

तमिलनाडु ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International airport in Hosur) बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार होसुर में लगभग 2,000 एकड़ में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना लगभग 3 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।

राजधानी- चेन्नई

राज्यपाल- रविन्द्र नारायण रवि

मुख्यमंत्री- एम॰ के॰ स्टालिन

4

ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष सैम पित्रोदा बने हैं|

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष (Sam Pitroda as the President of Overseas Congress) बनाए जाने की घोषणा की। सैम पित्रोदा यूनाइटेड नेशंस (UN) के सलाहकार भी रह चुके हैं। वो 40 साल से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके हैं। सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है। 1992 में उनकी बायोग्राफी 'सैम पित्रोदा: अ बायोग्राफी' आ चुकी है।

5

प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन जयपुर सैन्य स्टेशन सा है|

पहला सैन्य स्टेशन - नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम

First Military Station – Narangi Military Station, Guwahati, Assam

जयपुर सैन्य स्टेशन प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है। 2019 में देश का पहला सैन्य स्टेशन जहां प्लास्टिक कचरे से सड़क का निर्माण किया गया,नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम में स्थित है। जयपुर सैन्य स्टेशन सड़क 100 मीटर लंबी है। पारंपरिक सड़कों की तुलना में प्लास्टिक कचरे से बनी सड़कें अधिक टिकाऊ होती हैं, इनमें टूट-फूट कम होती है, पानी का बहाव कम होता है।

6

भारत के पहले ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन शिमला में हुआ है|

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) ने शिमला में ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ (‘Chadwick House: Navigating Audit Heritage’) संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय संस्थान की समृद्ध विरासत (rich heritage) और देश की शासन प्रणाली में इसके योगदान के संरक्षण और उत्सव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। चैडविक हाउस, शिमला का एक महत्वपूर्ण स्थल, समृद्ध और विस्तृत इतिहास का धनी है। इसकी ऐतिहासिक महत्वता तब और बढ़ जाती है जब महात्मा गांधी 1946 में कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission) के लिए शिमला की यात्रा के दौरान यहाँ रुके थे।

7

सिक्किम में स्थित डिक्चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया गया है|

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों (Trishakti Corps of Military Engineers) ने सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organization) और स्‍थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहयोग से डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग (Dikchu-Sanklang road) पर बैले ब्रिज का निर्माण किया है। हाल में आई बाढ के कारण कटे क्षेत्रों से फिर से सम्पर्क स्‍थापित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल इस मार्ग पर यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

राजधानी- गान्तोक

राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

8

मोबाइल एप्लिकेशन 'संज्ञान ऐप' को रेलवे सुरक्षा बल ने लॉन्च किया है|

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक श्री मनोज यादव (Shri Manoj Yadav, Director General, Railway Protection Force (RPF) ने मोबाइल एप्लिकेशन- संज्ञान ऐप (Sangyan App) को लॉन्च किया। इसे आरपीएफ की तकनीकी टीम ने डिजाइन और विकसित किया गया है, जिससे तीन नए आपराधिक अधिनियमों- भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)- 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)- 2023 पर गहन जानकारी प्रदान की जा सके। इसका उद्देश्य आरपीएफ कर्मियों को नए और पुराने आपराधिक अधिनियमों के प्रावधानों को समझने के लिए (to understand the provisions of new and old criminal acts) व्यापक जानकारी प्रदान करके शिक्षित व सशक्त बनाना है।

9

सिक्किम के पूर्व सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया है|

सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद पहलमान सुब्बा (First elected MP Pahalman Subba) का निधन हो गया। सुब्बा 1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे। सुब्बा ने 1977-80 के कार्यकाल के दौरान लोकसभा ( भारतीय संसद के निचले सदन) में सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया था। सुब्बा ने 1980 में सिक्किम जनता पार्टी (SJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था। वे सिक्किम शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजधानी- गान्तोक

राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

10

हर साल सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस 27 जून को मनाया जाता है|

2017 से हर साल 27 जून को सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (MSME- Micro Small Medium Enterprises) दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन (economic development and employment generation )में एमएसएमई क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डालता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एमएसएमई दुनिया भर में 90% व्यवसायों, 60 से 70% रोजगार और 50% सकल घरेलू उत्पाद का योगदान करते हैं। 2024 एमएसएमई दिवस का विषय - 'कई संकटों के समय में सतत विकास को गति देने और गरीबी को मिटाने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (MSME) की शक्ति और लचीलेपन का लाभ उठाना.’ “Leveraging Power and Resilience of Micro-, Small and Medium-sized Enterprises (MSMEs) to Accelerate Sustainable Development and Eradicate Poverty in Times of Multiple Crises.”

1

ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल 29 पदक जीते|

पहला स्थान - रूस

दूसरा स्थान - बेलारूस

तीसरा स्थान - चीन

 

आयोजन स्थल - कज़ान,  रूस

ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते है, मेजबान रूस 266 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा. बेलारूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. 2024 ब्रिक्स गेम्स रूस के कज़ान में आयोजित किये गए थे|

2

तैराकी में यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु ने क्वालीफाई किया है|

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं , उन्होंने यूनिवर्सलिटी प्लेस क्वालिफिकेशन सिस्टम (Universality Place Qualification System)के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित किया है। यह प्रणाली देशों के लिए ओलंपिक तैराकी में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का एक तरीका है, भले ही उनके एथलीटों ने प्रत्यक्ष योग्यता मानकों को हासिल न किया हो।

3

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में वृक्षारोपण का लक्ष्य 4.5 करोड़ रखा है|

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM Commission for Air Quality Management) ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली (National Capital Region) और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान किेया जाएगा।

4

भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी ने साइमन माक को अपना कुलपति नियुक्त किया है|

भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्वविद्यालय, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी (UAIU) India's first artificial intelligence university, Universal AI University, ने अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकार (international strategist) और कई पुरस्कार विजेता प्रोफेसर साइमन माक को अपना कुलपति Vice Chancellor नियुक्त किया है। माक भारतीय संस्थान के संस्थापक कुलपति के पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर-भारतीय (first non-Indian) हैं।

5

असम में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” मिलेगा|

असम में बाढ़ प्रभावित बच्चों को आदर्श राहत शिविरों में एक “बॉक्स में स्कूल” (“school in a box”) मिलेगा. पिछले 30 दिनों में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से सात में वर्षाजनित भूस्खलन या भूस्खलन से बाढ़ की तुलना में अधिक लोगों की मौत हुई है। शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण सामग्री और अन्य वस्तुओं से युक्त ऐसा बॉक्स या बाल-अनुकूल स्थान (सीएफएस) किट (Child-Friendly Space (CFS) kit ) राज्य के प्रत्येक 167 मॉडल राहत शिविरों में उपलब्ध कराया जाएगा.

 राजधानी-  दिसपुर

राज्यपाल- जगदीश मुखी

मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा

6

वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनीं हैं|

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru) में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना वनडे में लगातार शतक लगाने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

7

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है|

राजधानी-  कैनबरा

मुद्रा- ओस्ट्रलियन डॉलर

8

मध्य प्रदेश ने मंत्रियों के आयकर भुगतान की सरकारी व्यवस्था समाप्त की है|

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने फैसला किया कि राज्य के मंत्रियों को अपना आयकर यानी इनकम टैक्स (income tax)  खुद भरना होगा, न कि राज्य सरकार को इसका बोझ उठाएगी.

 राजधानी-  भोपाल

मुख्यमंत्री- मोहन यादव

राज्यपाल- मंगूभाई छगनभाई पटेल

9

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने हैं|

रोहित शर्मा ने सुपर-8 के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 छक्के लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट (International T20 cricket) में 200 छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैच में रोहित ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक (half-century) भी लगाया |

10

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कंप्रेसड बायोगैस उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा|

उत्तर प्रदेश में कंप्रेसड (संपीड़ित) बायोगैस यानी सीबीजी (compressed biogas i.e. CBG) उत्पन्न करने की क्षमता देश में सबसे अधिक है |देश की प्रमुख थिंक टैंक संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (Center for Science and Environment (CSE) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अकेले उत्तरप्रदेश में देश की कुल क्षमता का 24 प्रतिशत सीबीजी का उत्पादन हो सकता है। वो भी खासकर पश्चिमी जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में यह क्षमता सबसे अधिक है।

 राजधानी-  लखनऊ

राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

1

चांद के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश चीन बना है|

चीन का मून मिशन चांद की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर पहुंच गया। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। चीनी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन Chinese National Space Administration का चैंग'ई-6 लैंडर Chang'e-6 lander 53 दिन बाद कैप्सूल में सैंपल लेकर धरती पर लौटा है।

राजधानी-  बीजिंग

मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

2

देश का पहला लीथियम ब्लॉक छत्तीसगढ़ में नीलाम हुआ

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला लीथियम ब्लॉक lithium block माइकी साउथ माइनिंग Mikey South Mining को आवंटित किया।

राजधानी-  रायपुर

राज्यपाल- विश्व भूषण हरिचंदन

मुख्यमंत्री -विष्णु देव साय

3

हाल ही में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है|

केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय Personnel Ministry of the Central Government ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB Intelligence Bureau) के डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था। तपन डेका को 2022 में IB के डायेरक्टर के तौर पर नियुक्त किया था।

4

नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के महासचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है, वे भरत लाल हैं|

केंद्र सरकार ने रिटायर्ड इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर भरत लाल को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC National Human Rights Commission) के महासचिव के रूप में कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया। उनका कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म होने वाला था। भरत लाल को जून 2023 में NHRC का महासचिव नियुक्त किया गया था।

5

केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर केरलम रखने का प्रस्ताव पारित किया है|

केरल विधानसभा Kerala Assembly ने सर्वसम्मति से राज्य का नाम बदलकर केरलम Keralam करने का प्रस्ताव पारित किया है।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में भारत सरकार से संविधान में राज्य का नाम बदलने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ''मलयालम भाषा में केरल का नाम केरलम है।

6

भारत 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी नई दिल्ली में करेगा|

भारत नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद 64th International Sugar Organization (ISO) Council की बैठक की मेजबानी करेगा। चीनी और जैव-ईंधन  क्षेत्र sugar and biofuels sector के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि Representatives from more than 30 countries and several international organizations तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

7

1 जुलाई से लागू होने वाले नए कानूनों के तहत इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023 कानून लागू होगा|

देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून criminal laws लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड Indian Penal Code यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023 Indian Justice Code 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड Criminal Procedure Code यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 Indian Civil Defense Code 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट Indian Evidence Act की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 Indian Evidence Act 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक कानूनों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले। इसके लिए नई तकनीकों को पूरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और पीड़ित की भागीदारी को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही न्याय वितरण में कानून प्रवर्तन की भूमिका को और मजबूत बनाता है।

8

लद्दाख ने पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त की है। इसके तहत 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त की गई है|

लद्दाख के उपराज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने  ‘उल्लास’ - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘ULLAS’ – Nav Bharat Literacy Programme के तहत 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त करने के मद्देनजर लद्दाख को पूर्ण कार्याशील साक्षरता functional literacy प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई administrative unit घोषित किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि लद्दाख की आधारभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान foundational literacy and numeracy तथा सभी के लिए महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से अपने नागरिकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को प्रकट करती है। ‘उल्लास’ योजना का उद्देश्य सभी पृष्ठभूमि से 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन वयस्कों को सशक्त बनाना है, जो उचित स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और अंकगणित कौशल हासिल करने की अनुमति देता है, बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ से समृद्ध भी करता है।

9

S&P ने भारत के FY25 GDP विकास अनुमान को 6.8% पर बरकरार रखा है|

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने गैर-कृषि क्षेत्रों non-agricultural sectors में मांग को कम करने वाले कारकों के रूप में उच्च ब्याज दरों और कम राजकोषीय प्रोत्साहन less fiscal stimulus का हवाला देते हुए FY25 के लिए भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के पूर्वानुमान को 6.8% पर बनाए रखा है। FY26 और FY27 के लिए प्रोजेक्शन क्रमशः 6.9% और 7% है।

10

भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में कुल 11 पदक जीते हैं|

भारत ने जॉर्डन के अम्मान Amman, Jordan में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप Under-17 Asian Wrestling Championship में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए। वहीं राजा बाला ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। पुरुषों में समर्थ गजानन मकावे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। जबकि, 65 किलोग्राम श्रेणी में आकाश, 71 किलोग्राम में सचिन कुमार, 48 किलोग्राम में विकास कच्छप, 60 किलोग्राम में तुषार तुकाराम पाटिल और 110 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक ने कांस्य पदक हासिल किया।

1

अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के लिए भारत का पहला पायलट प्रोजेक्ट झारखंड में लॉन्च किया जायेगा|

कोयला मंत्रालय ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के लिए भारत का पहला पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की। UCG जमीन में मौजूद कोयले को दहनशील गैस combustible gas में बदलने की प्रोसेस है। इस प्रोसेस के बाद कोयले से बिजली बनाई जाती है। इन गैसों को सिंथेटिक प्राकृतिक गैस synthetic natural gas, ईंधन, उर्वरक, विस्फोटक के लिए कैमिकल फीडस्टॉक बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

 

राजधानी- राँची

राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन

मुख्यमन्त्री-  चम्पई सोरेन

2

नई दिल्ली में डायरिया रोको अभियान-2024 जेपी नड्डा ने शुरु किया है|

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्‍ली में एक समारोह में डायरिया रोको अभियान-2024 की शुरुआत की। यह अभियान पहली जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्‍त तक चलेगा। इसका उद्देश्‍य बचपन में डायरिया से बाल मृत्‍यु दर child mortality rate को शून्‍य पर लाना है। इसके अन्‍तर्गत पांच वर्ष तक के बच्‍चों को ओ आर एस घोल और जिंक की गोलियां दी जायेंगी।

3

संयुक्त राष्ट्र महिला के वैश्विक आंकड़े 2024 के अनुसार, मंत्री पदों पर महिलाओं का 23% है|

दुनियाभर में 113 देशों में कभी भी कोई महिला सरकार में प्रमुख पद पर कार्यरत नहीं रही है और केवल 26 देशों का नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। महिला राजनीतिक नेताओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र महिला के वैश्विक आंकड़े UN Women's global statistics 2024 के अनुसार, महिलाओं को अभी भी बड़े पैमाने पर सत्ता और कूटनीति संबंधित पदों से बाहर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि केवल 23 प्रतिशत मंत्री पद महिलाओं के पास हैं और 1 जनवरी, 2024 तक 141 देशों में कैबिनेट मंत्रियों में महिलाओं की संख्या एक तिहाई से भी कम है। सात देशों के मंत्रिमंडल में किसी भी महिला का प्रतिनिधित्व नहीं है।

4

'इंडिया अफ्रीका पोस्टल लीडर्स मीट' का आयोजन भारत में हुआ|

डाक क्षेत्र में अफ्रीकी देशों और भारत के प्रशासन के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 21 से 25 जून, 2024 तक भारत में 'इंडिया अफ्रीका पोस्टल लीडर्स मीट' 'India Africa Postal Leaders Meet' का आयोजन किया जा रहा है। यह यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के "दक्षिण से दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग" "South to South and Triangular Cooperation"  कार्यक्रम के तहत एक पहल है, जिसे इंडिया पोस्ट और यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस  India Post and the United States Postal Service के सहयोग से आयोजित किया गया है।

5

भारत ने 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में 32 पदक जीते|

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा Armed Forces Medical Services के अनुसार, इसके चार अधिकारियों ने 16 से 23 जून 2024 तक फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों 43rd World Medical and Health Games में रिकॉर्ड 32 पदक जीते हैं। वार्षिक विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल जो मेडगेम्स MedGames के नाम से भी लोकप्रिय हैं, दुनिया भर के चिकित्सा और स्वास्थ्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। पहला मेडगेम्स 1978 में कान्स, फ्रांस में आयोजित किया गया था। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक, मेजर अनीश जॉर्ज, कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन डेनिया जेम्स ने सेंट-ट्रोपेज़, मेडगेम्स में भारत के लिए कुल रिकॉर्ड 32 पदक -19 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीते।

6

अंताल्या में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 में धीरज बोम्मदेवरा ने कांस्य पदक जीता|

22 वर्षीय तीरंदाज़ धीरज बोम्मदेवरा ने अंताल्या, तुर्किये में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 Archery world cup 2024 चरण 3 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम ने अंताल्या में अपना अभियान चार पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।  विश्व तीरंदाजी द्वारा 18 से 23 जून 2024 तक अंताल्या, तुर्किये में तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 का आयोजन किया गया था।

7

पासपोर्ट सेवा दिवस 24 जून 2024 को मनाया गया|

8

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून को मनाया जाता है|

दुनियाभर में हर साल अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून को मनाया जाता है।

उद्देश्य - विश्व स्तर पर विधवाओं को सशक्त बनाने के महत्व को बढ़ावा देना है।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य विधवाओं के लिए समर्थन जुटाना और उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है।

9

हर साल संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून को मनाया जाता है|

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। यह दुनिया भर के सभी क्षेत्रों के विकास में सार्वजनिक सेवा के योगदान और भूमिका पर प्रकाश डालता है|

10

चर्चा में रही, फायर ड्रैगन 480, सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल चीन से सम्बंधित है|

फायर ड्रैगन 480 - यह एक लंबी दूरी का रॉकेट है जिसे चीन के नोरिंको समूह द्वारा निर्यात प्रयोजनों के लिए निर्मित किया गया है। यह 750 मिमी की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल 750 mm tactical ballistic missile  है जो परिशुद्धता-मार्गदर्शन सेंसर precision-guidance sensors से सुसज्जित है, जो इसे उच्च सटीकता के साथ गतिशील लक्ष्यों पर प्रहार करने में सक्षम बनाता है।

राजधानी- बीजिंग

मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

1

सेना के अगले उप-प्रमुख एन एस राजा सुब्रमणि बनेंगे|

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को सेना का उप-प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दी। वे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

2

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 की अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के रूप में गोल्डन कोंच द गोल्डन थ्रेड को प्राप्त हुआ है

भारतीय वृत्तचित्र ‘द गोल्डन थ्रेड’ को 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में गोल्डन कोंच अवार्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के रूप में सम्मानित किया गया है। ‘इंडिया इन अमृत काल’ की विशेष श्रेणी में निर्देशक एडमंड रैनसन को ‘लाइफ इन लूम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार दिया गया। श्रीमोयी सिंह को उनकी फिल्म ‘एंड, टुवार्ड्स हैप्पी एलीज़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का दादा साहब फाल्के चित्रनगरी पुरस्कार मिला।

3

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई है|

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने नई राजनीतिक पार्टी 'आवाम पाकिस्तान' बनाई।

राजधानी-  इस्लामाबाद

मुद्रा- पाकिस्तानी रुपया

4

एविएशन एनालिसिस फर्म OAG के अनुसार, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े घरेलू एयरलाइन मार्केट के रूप में भारत उभरा है|

पहला – अमेरिका

दूसरा - चीन

एविएशन एनालिसिस फर्म OAG के आंकड़ों के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन मार्केट बन गया। घरेलू मार्गों पर 1.55 करोड़ यात्री कैपेसिटी के साथ भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू एयरलाइंस के मामले में अमेरिका पहला और चीन दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 10 वर्ष के औसत आधार पर भारत में हवाई सीटें औसत 6.9% से बढ़ रही हैं, जो टॉप 5 देशों में सबसे ज्यादा है। इस मामले में अमेरिका का औसत 2.4% और इंडोनेशिया का औसत 1.1% है। 2014 से इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है। मुंबई-दिल्ली दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त एयरलाइन रूट बना हुआ है, जिस मार्ग पर 6.6 लाख से ज्यादा सीटें हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2005 से 2024 के बीच भारत की घरेलू एयरलाइंस क्षमता औसतन 8.7% सालाना ग्रोथ से बढ़ी है, जबकि दुनिया का औसत 6% है।

5

पेटीएम ने राजीव अग्रवाल को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है|

हाल ही में पेटीएम ने सेबी के पूर्व पूर्णकालिक निदेशक राजीव कृष्णमुरलीलाल अग्रवाल को पांच साल के कार्यकाल के लिए अपना गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। यह बदलाव नीरज अरोड़ा के इस्तीफे के साथ हुआ है, जिन्होंने व्यस्तता और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

6

प्रक्षेपण-यान 'पुष्पक' का तीसरा और अंतिम प्रक्षेपण इसरो ने किया|

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि दोबारा प्रयोग होने वाले प्रक्षेपण यान, पुष्पक का तीसरा और अंतिम प्रक्षेपण प्रयोग, सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। यह प्रयोग कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित, एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में किया गया।

7

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार प्रदीप सिंह खरोला को सौंपा गया है|

नीट परीक्षा परिणामों को लेकर उठे विवाद के बीच राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

8

चर्चा में रहा, खालुबार युद्ध स्मारक लद्दाख में स्थित है|

कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि स्वरूप भारतीय सेना ने लद्दाख में खालुबार युद्ध स्मारक को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। देश इस वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है और यह उद्घाटन समारोह ‘फॉरएवर इन ऑपरेशंस’ डिवीजन के प्री-कारगिल विजय दिवस समारोह का हिस्सा है।

9

केंद्र द्वारा मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) और तहरीक-ए-हुर्रियत पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया है|

अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम-यू ए पी ए के तहत गठित अधिकरण ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) और तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू और कश्मीर पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले की आज पुष्टि कर दी।

10

विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप में सिंगल्स वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय श्रीजा अकुला बनी हैं|

भारत की श्रीजा अकुला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में सिंगल्स वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी श्रीजा ने फाइनल में चीन की डिंग यिजी को 4-1 से हराया। श्रीजा ने इस टूर्नामेंट में कुल दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। श्रीजा विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी बन गयी हैं।

1

रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) को संबोधित करने के लिए Trinity Challenge की दूसरी प्रतियोगिता में संयुक्त दूसरा पुरस्कार इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने जीता है|

(इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) IIIT-दिल्ली की एक परियोजना ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) को संबोधित करने के लिए Trinity Challenge की दूसरी प्रतियोगिता में संयुक्त दूसरा पुरस्कार जीता। The Trinity Challenge (TTC) एक धर्मार्थ संस्था है जो वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के लिए डेटा-संचालित समाधानों को बढ़ावा देती है, 40 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करती है। COVID-19 के जवाब में शुरू किया गया, TTC महामारी की तैयारी को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक चुनौतियों को वित्त पोषित करता है, नवीन स्वास्थ्य समाधानों के लिए £5.7 मिलियन का पुरस्कार देता है।

2

'धारीदार सीसिलियन' की एक नई प्रजाति गा राष्ट्रीय उद्यान में पाई गई है|

असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक अभूतपूर्व खोज में धारीदार सीसिलियन (Ichthyophis spp) की एक नई प्रजाति पाई गई है।

3

चर्चा में रहा 'मुद्गल किला' कर्नाटक में स्थित है|

कर्नाटक के हृदय में बसा, रायचूर में स्थित मुद्गल किला इस क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का प्रमाण है।

राजधानी- बेंगलुरु

राज्यपाल- थावरचंद गहलोत

मुख्यमंत्री- सिद्दारमैया

4

केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने “अंतरिक्ष के लिए योग” विषय पर सम्मेलन का आयोजन बेंगलुरु में किया|

केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) ने एसव्यास, डीम्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में, "स्वयं एवं समाज के लिए योग" विषय पर, एस-व्यास विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में "अंतरिक्ष के लिए योग" विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया।

5

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट में भारत 109वें स्थान पर रहा|

पहला स्थान - फिनलैंड

दूसरा स्थान - डेनमार्क

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट के 9वें संस्करण में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि विश्व, संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में निर्धारित सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी पीछे है। नॉर्डिक देश SDG लक्ष्यों को हासिल करने में सबसे आगे हैं, जिसमें फिनलैंड (स्कोर 86.4) पहले स्थान पर है, उसके बाद स्वीडन (85.7), डेनमार्क (85.0), जर्मनी (83.4) और फ्राँस हैं।

भारत ने 64.0 के समग्र स्कोर के साथ 109वीं रैंक हासिल की।

6

टी20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज पैट कमिंस बने हैं|

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी20 विश्व कप में लगातार दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में यह कमाल किया। कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर करीम जनत और गुलबदिन नायब के विकेट लिये ।

7

चर्चा में रहे, सुमित नागल इटली के पेरुगिया चैलेंजर में उपविजेता रहे, उनका संबंध हरियाणा से है|

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल, पेरूगिया में एटीपी चैलेंजर के फाइनल में उपविजेता रहे. नागल इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुसियानो डार्डेरी से 6-1, 6-2 से हार गए। इस जीत के बावजूद नागल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग 71 पर पहुंच गए हैं।

राजधानी- chandigarh

राज्यपाल- बण्डारू दत्तारेय

मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी

8

दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम प्रजाति की खोज केरल में हुई है|

वैज्ञानिकों को हाल ही में केरल के कासरगोड के घने जंगलों में एक दुर्लभ बायोल्यूमिनसेंट मशरूम मिला। फंगस का वैज्ञानिक नाम फिलोबोलेटस मैनिपुलरिस है, जो रात में जंगल के फर्श को रोशन करते हुए चमकीला हरा  प्रकाश उत्सर्जित करता हुआ पाया गया।

राजधानी- तिरुवनंतपुरम

राज्यपाल- आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

मुख्यमंत्री- पिनाराई विजयन

9

चर्चा में रही, एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली जल शक्ति मंत्रालय से सम्बंधित है|

हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने एनवायरनमेंट फ्लो (ई-फ्लो) निगरानी प्रणाली शुरू की है, जिसे नदी के जल की गुणवत्ता की वास्तविक समय पर निगरानी की सुविधा प्रदान करने तथा नदी पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित परियोजनाओं की निगरानी में सहायता हेतु डिज़ाइन किया गया है।

10

रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की 2024 डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे भरोसेमंद समाचार ब्रांड आकाशवाणी बना है|

डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट 2024' के हिस्से के रूप में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आकाशवाणी_समाचार विश्‍वसनीयता के पैमाने पर देश के अन्य प्रमुख मीडिया संस्‍थानों की तुलना में काफी आगे है। 'रॉयटर्स इंस्टीट्यूट डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2024' सर्वेक्षण में, साप्ताहिक पहुंच के लिए ऑनलाइन श्रेणी में, पहला स्थान - एनडीटीवी ऑनलाइन

दूसरा स्थान  - India.com

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा स्थान पर नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया है|

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 427 ईसवी में सम्राट कुमारगुप्त ने की थी। ये दुनिया की पहली रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी हुआ करती थी। नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 2010 में की गई थी। 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने बिहार विधानसभा में यूनिवर्सिटी को दोबारा स्थापित करने का सुझाव दिया था।

2

थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह से जुड़ा बिल पास किया है|

थाईलैंड की संसद ने समलैंगिक विवाह से जुड़े बिल को पारित किया। अब दक्षिण पूर्वी एशिया में थाईलैंड सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। ताइवान और नेपाल में भी सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता मिल चुकी है। इंडोनेशिया और ब्रूनेई में समलैंगिक संबंध को गैर कानूनी अपराध माना जाता है।

राजधानी- बैंकाक

मुद्रा - थाई बाट

3

अमेरिका के राष्ट्रपति ने देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है|

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। ये प्रोग्राम ऐसे लोगों के लिए है जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों से शादी की है, लेकिन ये बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के अमेरिका में रह रहे हैं। इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम का नाम है पैरोल इन प्लेस। इस प्रोग्राम के तहत ऐसे लोगों को नागरिकता दी जाएगी जो अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद कम से कम 10 साल से देश में रह रहे हैं। इस प्रोग्राम से ऐसे कपल्स के बच्चों को भी नागरिकता मिल सकेगी। इस प्रोटेक्शन प्रोग्राम के जरिए लोगों को वर्क परमिट और सिटिजनशिप हासिल करना आसान हो जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद बिना डॉक्यूमेंट्स वाले अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के प्रोसेस को आसान बनाना भी है।

राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰

राष्ट्रपति - जो बाइडेन

उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

4

बॉन जलवायु सम्मेलन 2024 जर्मनी में संपन्न हुआ|

बॉन, जर्मनी में मध्य-वर्षीय जलवायु चर्चाएं हाल ही में सीमित प्रगति के साथ संपन्न हुईं, जिससे इस वर्ष के अंत में बाकू, अज़रबैजान में आयोजित होने वाले COP29 शिखर सम्मेलन के लिए संभावित चुनौतीपूर्ण मार्ग के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। UNFCCC सहायक निकायों (SB60) का 60वां सत्र, जिसे बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है, का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई से संबंधित महत्त्वपूर्ण मुद्दों से निपटकर COP29 का मार्ग प्रशस्त करना है।

राजधानी- बर्लिन

मुद्रा- यूरो

5

कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई) 2023 में भारत के 9 प्रमुख बंदरगाह वैश्विक शीर्ष 100 बंदरगाहों की सूची में शामिल हुए हैं|

विश्व बैंक और एसएंडपी ग्लोबल मार्केटिंग इंटेलिजेंस द्वारा साल 2023 के लिए तैयार की गई विशेष रिपोर्ट कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई) में भारत के बंदरगाह विकास कार्यक्रम के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप सराहा गया है। इस रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण में भारत के 9 बंदरगाहों ने वैश्विक शीर्ष 100 बंदरगाहों में अपनी जगह बनाई है।विशाखापत्तनम बंदरगाह वर्ष 2023 में दुनिया के शीर्ष 20 पत्तनों में 19वें पायदान पर पहुंच चुका है।

6

भारत ने 2023-24 में रिकॉर्ड 17,81,602 मीट्रिक टन सी-फूड का निर्यात किया|

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अनुसार, 2023-24 में भारत से सी-फूड का निर्यात 2022-23 में 17,35,286 मीट्रिक टन की तुलना में 17,81,602 मीट्रिक टन (एमटी) का सर्वकालिक उच्च दर्ज किया गया है।

7

होलोंग बंगले में आग लगी है, यह पश्चिम बंगाल में स्थित है|

उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होलोंग बंगले में आग लग गई। यह बंगला 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

राजधानी- कोलकता

राज्यपाल- सी वी आनंदबोस

मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी

8

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए|

9

ट्रेंट बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वह न्यूजीलैंड देश से सम्बंधित हैं|

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2024 टी20 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के अंतिम ग्रुप सी मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

राजधानी- वेलिंगटन

मुद्रा- New Zealand dollar

10

वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय को दिया गया है|

साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार 2024 और बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। युवा पुरस्कार 23 लोगो को और बाल साहित्य पुरस्कार  24 लेखकों को दिया गया।

पुरस्कार राशी -  50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

युवा पुरस्कार  -

हिंदी के लिए - गौरव पांडेय की कविता 'संग्रह स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी'

अंग्रेजी के लिए - के. वैशाली की पुस्तक 'होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया',

पंजाबी के लिए - रणधीर की कविता-संग्रह 'खत जो लिखणो रह गए'

उर्दू के लिए - जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह 'स्टेपनी' को

1

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीता है|

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है| नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं| फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया|

2

दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी NVIDIA बनी है|

पहले जहां माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी (World Most Valuable Company ) थी अब Nvidia बन गई है।

3

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान सम्मेलन को वाराणसी, में संबोधित किया है|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया और लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 17वीं किस्त जारी की, जिसकी राशि 20,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

4

नेचर रीस्टोरेशन लॉ को हाल ही में ने पास किया है|

यूरोपियन यूनियन (EU) की एनवायर्नमेंटल काउंसिल ने नेचर रीस्टोरेशन लॉ को मंजूरी दी। EU के पर्यावरण मंत्रियों ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कानून के पक्ष में वोट दिया। ये कानून EU के सभी 27 मेंबर देशों पर लागू होगा। इस कानून को पर्यावरण के संरक्षण के लिए बनाया गया है। नेचर रीस्टोरेशन लॉ की मदद से जंगलों को दोबारा उगाना और दलदलों और नदियों में प्राकृतिक तौर पर पर्याप्त पानी हो, ये सुनिश्चित करना है। इस कानून के जरिए 2030 तक EU के कुल जमीनी और समुद्री क्षेत्र का कम से कम 20% हिस्सा रीस्टोर करना और 2050 तक सभी इकोसिस्टम्स का संरक्षण करने का लक्ष्य बनाया गया है।

5

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नॉर्थ कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे|

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नॉर्थ कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। ये नॉर्थ कोरिया की उनकी दूसरी यात्रा है।

राजधानी- प्योंगयांग

मुद्रा- उत्तर कोरियाई वॉन

6

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है|

हाल ही में आई स्वीडन के थिंक टैंक SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। इस साल भारत के न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई है, जबकि पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड मौजूद हैं। भारत के नए हथियार लंबी दूरी के हैं और ये चीन पर निशाना साध सकते हैं। SIPRI के मुताबिक, पिछले साल तक भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया भी अपनी बैलिस्टिक मिसाइल पर परमाणु वॉरहेड तैनात करने की तैयारी में हैं। दुनिया के 90% परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं।

7

देश में पहली बार गुरुग्राम में बैठे डॉक्टर ने रोबोटिक मशीन से 40 किलोमीटर दूर बैठे कैंसर के मरीज की टेलीसर्जरी की|

देश में पहली बार गुरुग्राम में बैठे डॉक्टर ने रोबोटिक मशीन से 40 किलोमीटर दूर बैठे कैंसर के मरीज की टेलीसर्जरी की। वर्चुअल तरीके से रोबोटिक मशीन से एक घंटे 45 मिनट में 52 साल के मरीज की सर्जरी कर यूरिनरी ब्लैडर से कैंसर का ट्यूमर निकाला और यूरिन का नया रास्ता बनाया।

8

राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास हरियाली बनाए रखने के लिए मियावाकी वृक्षारोपण की योजना एनएचएआई ने बनाई है|

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने राष्‍ट्रीय राजमार्गों के आसपास हरियाली बनाए रखने के लिए मियावाकी वृक्षारोपण की योजना बनाई है। मियावाकी वृक्षारोपण  - मियावाकी वृक्षारोपण एक जापानी पद्धति है जिसके जरिए कम समय में जैव विविधता वाले घने वन क्षेत्र विकसित किए जाते हैं। ये जंगल वर्षाजल को भी संचित करने में कारगर होते हैं।

9

चर्चा में रही, छत्तरगला टनल जम्मू कश्मीर में बनायीं जाएगी|

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजनाओं की समीक्षा की। छत्तरगला के पास सर्दियों में बर्फबारी होने से मार्ग बंद हो जाता है। इसे देखते हुए यहां टनल बनाया जा रहा है। इस टनल के बनने से कठुआ जिले से डोडा होते हुए श्रीनगर जाने के लिए नया रास्ता खुल जाएगा। छत्तरगला टनल साढ़े छह किलोमीटर लंबी होगी और इससे करीब 20 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी। इस टनल के बनने से लखनपुर और डोडा जिले के टूरिस्ट स्पॉट्स - बसोहली और बनी तक पहुंचने में कम समय लगेगा और इलाके में टूरिज्म को फायदा मिलेगा।

10

भारतीय नौसेना में INS सूरत को शामिल किया जायेगा|

अगले साल INS सूरत को नौसेना में शामिल किया जाएगा। इसका समुद्री ट्रायल शुरू हो चुका है। INS सूरत  - इस जहाज में ब्रह्मोस और बराक जैसी मिसाइल लगी होंगी। यह विशाखापट्टनम क्लास का जहाज है। इस क्लास के सभी डेस्ट्रॉयर्स डिजाइन में लगभग एक जैसे हैं। इसका वजन 7400 टन है। इसकी लंबाई 163 मीटर और गति करीब 56 km/hr होगी। इस पर चार इंटरसेप्टर बोट के साथ 50 अफसर और 250 नौसैनिक रह सकते हैं। यह एक बार में 7400 km की यात्रा कर सकता है और करीब 45 दिनों तक समुद्र में रह सकता है। इसमें एंटी एयर वॉरफेयर के लिए 32 बराक-8 मिसाइल तैनात की जा सकती हैं। एंटी-सरफेस वॉरफेयर के लिए 16 ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल तैनात हो सकती हैं।

1

यूक्रेन शांति सम्मेलन के घोषणापत्र से भारत ने स्वयं को अलग रखा है|

भारत ने स्विट्जरलैंड में चल रहे दो दिन के यूक्रेन पीस समिट जॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। भारत ने इस समिट से निकलने वाले किसी भी साझा बयान या डॉक्यूमेंट का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 90 देशों की भागीदारी के बीच सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, मैक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात ने भी इस डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किए है। रूस को इस समिट में हिस्सा लेने के लिए नहीं बुलाया गया था। जबकि चीन इसमें शामिल नहीं हुआ।

2

डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश भारत बनेगा|

पहले पाँच देश - अमेरिका, रूस, चीन, जापान और फ्रांस

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत गहरे समुद्र में मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनेगा। इस मिशन के जरिए समुद्र पर जीवन के लिए निर्भर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।  डीप सी मिशन से खनिजों की खोज की जाएगी। ओशन साइंस और समुद्र की बायोडायवर्सिटी की स्टडी और जैव विविधता बनाए रखने पर काम किया जाएगा। मीटिंग के दौरान सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी की कोशिशों को सराहा। ये इंस्टीट्यूट समुद्रयान मिशन के तहत 'मतस्ययान 6000 डीप सबमर्जेंस व्हीकल' यानी समुद्र की गहराई में काम करने वाली सबमरीन विकसित कर रहा है।'मतस्ययान 6000' के पहले चरण के ट्रायल इस साल सितंबर से शुरू होंगे और 2026 तक पूरे होंगे। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) 'मतस्ययान 6000' के लिए टाइटेनियम रूफटॉप तैयार करेगा जो समुद्र की गहराई के दबाव को झेलने में सक्षम होगा।

3

दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल जम्मू कश्मीर में हुआ|

चिनाब ब्रिज - दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है। जम्मू के रामबन में संगलदान और रियासी के बीच ट्रेन का पहला ट्रायल रन पूरा हुआ। यह ट्रेन चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है।  चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है, जबकि 1.3 किमी लंबे इस ब्रिज को चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। 20 सालों बाद ये ब्रिज बनकर तैयार हुआ है। 2003 में भारत सरकार ने सभी मौसम में कश्मीर घाटी को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने के लिए चिनाब ब्रिज बनाने का फैसला लिया था।

4

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) मिशन लाइफ विशेष पैकेज प्रस्तुत किया जाएगा|

"मिशन लाइफ़": विशेष पैकेज के अंतर्गत प्रदर्शित की जाने वाली फ़िल्में : 1. सेविंग द डार्क

  1. लक्ष्मण-रेखा
  2. द क्‍लाइमेट चैलेंज
  3. द ज्वार बैलड (ज्वार गाथा)
  4. पेंग यू साई

टिकाऊ जीवन शैली को प्रोत्‍साहन देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिक जिम्मेदारी की भावनोत्‍पत्ति के प्रयास में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 18वां संस्करण “मिशन लाइफ” नामक एक विशेष पैकेज प्रस्‍तुत करेगा। सीएमएस वातावरण द्वारा प्रस्तुत इस संग्रह में पांच विचारपूर्वक चुनी गई फ़िल्में शामिल हैं, जो मानवता और पृथ्‍वी के बीच जटिल व सहजीवी संबंधों को प्रस्‍तुत करती हैं। ये फ़िल्में ब्रह्मांड के साथ हमारे गहरे संबंध की मार्मिक याद दिलाती हैं और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की महत्‍वपूर्ण आवश्यकता पर ज़ोर देती हैं।

5

आई ICIMOD की स्नो अपडेट रिपोर्ट - 2024 के अनुसार, हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में जल संकट का मुख्य कारण सबसे कम बर्फबारी है|

इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) की स्नो अपडेट रिपोर्ट - 2024 के मुताबिक हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में जल संकट हो सकता है। सिंधू, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के बेसिन में पिछले 22 सालों में अब तक सबसे कम बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सिंधू नदी में बर्फ का स्तर सामान्य से 23%, गंगा नदी में 17% और ब्रह्मपुत्र नदी के बेसिन में बर्फबारी में 15% कमी रिकॉर्ड की गई है। हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान आता है। ये देश ICIMOD के सदस्य भी हैं। ICIMOD एक इंटरगवर्नमेंटल बॉडी है। 1981 में नेपाल सरकार और UNESCO ने पेरिस में ICIMOD के फाउंडर के तौर पर इसकी स्थापना की थी। जर्मनी और स्विट्जरलैंड इसके फाउंडिंग मेंबर हैं।

6

चर्चा में रहा, 'बिनसर वन्यजीव अभयारण्य' उत्तराखंड में स्थित है|

इस वर्ष वनाग्नि में अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों की जान जाने की पहली घटना में, अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभयारण्य (Binsar Wildlife Sanctuary) में अग्निशमन अभियान के दौरान चार वन विभाग कर्मियों की मृत्यु हो गई। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय में स्थित है। अभयारण्य मुख्य रूप से ओक और चीड़ के घने वनों से ढका हुआ है। इस अभयारण्य में यूरेशियन जे, कोक्लास तीतर, मोनाल तीतर और हिमालयन कठफोड़वा सहित 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिनसर का नाम बिनेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर पड़ा, जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी किया गया तथा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित था।

राजधानी- देहरादून

राज्यपाल- गुरमीत सिंह

मुख्यमंत्री- पुष्कर सिंह धामी

7

ज़िम्बाब्वे में करीबा झील के तट पर डायनासोर की एक नई प्रजाति की खोज हुई है|

हाल ही में वैज्ञानिकों ने ज़िम्बाब्वे में करीबा झील (Lake Kariba) के तट पर डायनासोर की एक नई प्रजाति, मुसांकवा/मुसनकवा सनयातियेंसिस (Musankwa Sanyatiensis) के जीवाश्म की खोज की है। इसका नाम हाउसबोट और सनयाती नदी के नाम पर रखा गया है जो करीबा झील में गिरती है।

राजधानी- हरारे

मुद्रा- ज़िम्बाबवेयाई डॉलर

8

"100% फलों का रस" के झूठे दावों पर FSSAI ने कार्रवाई की है|

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India- FSSAI) द्वारा विनिर्माताओं या खाद्य व्यापार संचालकों (Food Business Operators- FBO) को जारी निर्देश के अनुसार, पुनर्निर्मित रस से तैयार उत्पादों पर "100% fruit juice” (यानी 100% फलों का जूस) के नए दावे को हटा दिया जाना चहिये। पुनर्निर्मित रस, सांद्रित फलों के रस में पुनः जल मिलाकर बनाया जाता है। FSSAI का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाना है, जो यह मानते हैं कि उन्हें शुद्ध एवं बिना मिलावट वाला जूस मिल रहा है। कोई "100% जूस" दावा नहीं: विज्ञापन और दावा विनियमन (2018) के अनुसार, किसी भी फल के रस उत्पाद के लिये ऐसे दावों की अनुमति नहीं है। "पुनर्निर्मित" लेबलिंग: खाद्य उत्पाद मानक एवं योज्य विनियम (2011) के अनुसार पुनर्गठित जूसों में घटक सूची में स्पष्ट रूप से "पुनर्निर्मित" लिखा होना चाहिये। "स्वीटनर पारदर्शिता: 15 ग्राम/किलोग्राम से अधिक पोषक स्वीटनर वाले जूस पर "मीठा जूस" का लेबल लगाया जाना चाहिये।

9

भारत ने वैश्विक इक्विटी बाजार में हांगकांग को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल किया है|

भारत के इक्विटी बाजार ने एक बार फिर हांगकांग को पीछे छोड़ दिया है, जो बाजार पूंजीकरण द्वारा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्थान हासिल कर रहा है। भारत का बाजार मूल्य 5.2 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने के साथ, चुनाव के बाद बाजार में पलटाव के बाद 10% की वृद्धि के साथ, यह अब हांगकांग का नेतृत्व करता है, जो इस साल अपने शिखर से 5.4% की गिरावट के बाद 5.17 ट्रिलियन डॉलर है।

10

इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में भारत की दीक्षा डागर छठा स्थान पाया हैं|

भारत की दीक्षा डागर इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहीं। दीक्षा, खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की गोल्फर एमी टेलर से चार शॉट पीछे रहीं।

1

'रेड फ़्लैग 2024 अभ्यास' का आयोजन अलास्का में हुआ |

भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ने अमरीका के अलास्का में आयोजित रेड फ़्लैग 2024 अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्‍यास का यह दूसरा संस्करण था। ये एक उन्नत हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है, जो अमेरिकी वायु सेना द्वारा वर्ष में चार बार आयोजित किया जाता है।इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के साथ-साथ सिंगापुर गणराज्य वायु सेना, ब्रिटेन की रॉयल वायु सेना, रॉयल नीदरलैंड वायु सेना, जर्मन लूफ़्टवाफे़ और अमेरिकी वायु सेना की भागीदारी रही। इसमें भारतीय वायुसेना दल के राफेल विमान और वायुसैनिकों, तकनीशियनों, इंजीनियरों, नियंत्रकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह पहला अवसर था जब भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने इसमें भाग लिया।

2

WHO ने पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान के लिए तीसरे भारतीय संस्थान के रूप में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (NIIMH), हैदराबाद को मान्यता दी है|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आयुष मंत्रालय के अंतर्गत हैदराबाद में स्थित राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (NIIMH) को पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान के लिए WHO सहयोगी केंद्र (CC) के रूप में नामित किया है। NIIMH आयुष की विभिन्न डिजिटल पहलों में अग्रणी रहा है। यह मान्यता चार साल की अवधि के लिए दी गई है, जिससे NIIMH ऐसा सम्मान पाने वाला तीसरा भारतीय संस्थान बन गया है। NIIMH ने अमर पोर्टल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो 16,000 आयुष पांडुलिपियों को सूचीबद्ध करता है, जिसमें 4,249 डिजिटाइज्ड पांडुलिपियाँ, 1,224 दुर्लभ पुस्तकें, 14,126 कैटलॉग और 4,114 पत्रिकाएँ शामिल हैं

3

भारत और कंबोडिया के बीच पहली सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हुई है|

भारत और कम्‍बोडिया के बीच पहली सीधी अंतर्राष्‍ट्रीय उडान सेवा की शुरूआत हुई। इस उडान सेवा का उदृघाटन आधिकारिक तौर पर कम्‍बोडिया के उप-प्रधानमंत्री नेथ सावोउन और कम्‍बोडिया में भारत के राजदूत देवयानी खोब्रागड़े ने किया। यह उडान दोनों देशों के राजधानियों के बीच कम्‍बोडिया अंगकोर एयर द्वारा सप्‍ताह में चार बार चलाई जाएगी।

 राजधानी- नामपेन्ह

मुद्रा- राइल

4

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में पहली बार डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार का उद्घाटन किया गया|

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में पहली बार डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार का उद्घाटन किया गया। यह अभूतपूर्व पहल एमआईएफएफ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों के लिए मुख्य मंच के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करती है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार, एक अग्रणी पहल है|

उद्देश्य - फिल्म निर्माताओं को खरीदारों, प्रायोजकों और सहयोगियों से जुड़ने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करके वृत्तचित्र फिल्म उद्योग को प्रगति पथ पर लाना है।

5

गंगा दशहरा का त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है|

गंगा दशहरा के अवसर पर 16 जून को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए भागीरथ इसी दिन गंगा को धरती पर लेकर आए थे।

6

बांग्लादेश के सेना प्रमुख के पद के लिए लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान को चुना गया है|

लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान को अगले तीन साल के लिए बांग्लादेश सेना के प्रमुख के तौर पर नामित किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल वेकर उज जमान 23 जून से कार्यभार संभालेंगे।

7

जूपिटर मनी को प्रीपेड वॉलेट बिजनेस शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिली है|

टाइगर ग्लोबल द्वारा समर्थित नियोबैंकिंग स्टार्टअप जूपिटर मनी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से डिजिटल वॉलेट सेवाओं की अंतिम स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह नई पेशकश ग्राहकों को जूपिटर प्रीपेड खाते के माध्यम से UPI भुगतान, धन बिन्यास और अन्य लेन-देन करने की सुविधा प्रदान करेगी, जिसे आगामी महीनों में लॉन्च किया जाना है।

8

टाटा कम्युनिकेशंस विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजन के लिए 5 साल की वैश्विक मेजबान प्रसारण सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

टाटा कम्युनिकेशंस ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ एक महत्वपूर्ण पांच वर्षीय समझौते को अंतिम रूप दिया है, जिसके तहत टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप से शुरू होने वाले प्रमुख आयोजनों की वैश्विक कवरेज को बढ़ाते हुए प्रसारण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

9

‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ रविचंद्रन अश्विन की आत्मकथा का नाम है|

ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जो खेल के इतिहास में सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक ने अपनी आत्मकथा ‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ का विमोचन किया। प्रसिद्ध लेखक सिद्धार्थ मोंगा के साथ सह-लेखित यह पुस्तक पाठकों को अश्विन के पेशेवर क्रिकेटर बनने से पहले के जीवन और समय की एक आकर्षक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।

10

महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भजन कौर ने हासिल किया है|

भजन कौर ने  तुर्की के अंताल्या में आखिरी वर्ल्ड कोटा टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया।

1

चर्चा में रहा 'रज पर्व' ओडिशा से सम्बंधित है|

रज पर्व ओडिशा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। तीन दिन के इस कृषि उत्सव को मानसून की शुरुआत माना जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए। यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी झलक दिखाई दी।

राजधानी- भुवनेश्वर

राज्यपाल- रघुवर दास

मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

2

सिरिल रामाफोसा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं|

सिरिल रामाफोसा दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए। यह अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच समझौते के बाद संभव हुआ है। यह पहला मौक़ा है जब दक्षिण अफ़्रीका में गठबंधन सरकार बनी है|  सिरिल रामाफोसा 15 फरवरी 2018 में पहली बार साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे। रामाफोसा 2014 से 2018 तक देश के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। रामाफोसा को अक्टूबर 1987 में स्टॉकहोम में ओलोफ पाल्मे पुरस्कार मिला था।

राजधानी- प्रिटोरिया

राष्ट्रपति-  सीरिल रामाफोसा

मुद्रा- रेंड

3

वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सुब्बैया नल्लामुथु को दिया जाएगा|

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एम आई एफ एफ-2024 में कहा कि इस वर्ष के लिए प्रतिष्ठित, वी. शांताराम, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लामुथु को दिया जाएगा। श्री सुब्बैया नल्लामुथु ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वे जैक्सन होल वाइल्डलाइफ फिल्म उत्सव के नियमित जूरी सदस्य हैं और उन्होंने भारतीय पैनोरमा फिल्म उत्सव (2021) के जूरी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

4

वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय को दिया गया है|

साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार 2024 और बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। युवा पुरस्कार 23 लोगो को और बाल साहित्य पुरस्कार  24 लेखकों को दिया गया।

पुरस्कार राशी -  50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

 

हिंदी के लिए - गौरव पांडेय की कविता 'संग्रह स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी'

अंग्रेजी के लिए - के. वैशाली की पुस्तक 'होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया',

पंजाबी के लिए - रणधीर की कविता-संग्रह 'खत जो लिखणो रह गए'

उर्दू के लिए - जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह 'स्टेपनी' को

5

वर्ष 2024 में, हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार देवेंद्र कुमार को दिया गया है|

साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की है।

बाल साहित्य पुरस्कार 24 लेखकों को दिया गया।

पुरस्कार राशी - 50 हजार रुपये और ताम्र पट्टिका

बाल साहित्य पुरस्कार 2024

हिंदी के लिए - देवेंद्र कुमार की पुस्तक 'इक्यावन बाल कहानियां'

अंग्रेजी के लिए - नंदिनी सेनगुप्ता की पुस्तक 'द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल्स स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री'

पंजाबी के लिए - कुलदीप सिंह दीप के नाटक 'मैं जलियांवाला बाग बोलदा हां'

उर्दू के लिए - शम्सुल इस्लाम फारूकी की कहानी संग्रह 'बर्फ का देस अंटार्कटिका'

6

स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 में शामिल किया गया है, यह गुजरात में स्थित है|

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज स्थित स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 के लिए वैश्विक चयन में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। स्मृतिवन संग्रहालय, वर्ष 2001 में आये भूकम्‍प में मारे गये लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है।  इस संग्रहालय में स्थानीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण को प्रदर्शित किया गया है। यूनेस्को प्रिक्स वर्साई सम्मान प्रतिवर्ष असाधारण वास्तुकला और शिल्प के लिए दिया जाता है।

 

राजधानी- गाँधीनगर

राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

7

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भारतीय रेलवे का नाम दर्ज हुआ है|

रेलवे का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रेलवे को यह सम्मान कई स्थानों पर सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला है। इस वर्ष 26 फरवरी को रेल मंत्रालय के एक कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्थानों पर 40 लाख 19 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

8

चर्चा में रहे, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को विंडफॉल टैक्स नाम से भी जाना जाता है|

15 जून को केंद्र सरकार ने घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादन किए जाने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED), यानी विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है। सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स रिव्यू करती है। विंडफॉल टैक्स को 5,200 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 3,250 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया।

9

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) जे श्यामला राव को नियुक्त किया गया है|

आंध्र प्रदेश की नई गठबंधन सरकार ने IAS अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) नियुक्त किया। TTD आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रशासन करता है।

10

पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा लद्दाख में मनाया गया है|

लद्दाख में पुरिग कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी- पीसीएलएस कारगिल ने पश्कुम के ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक त्योहार मेंडोक आरग्यास्पा को मनाने के लिए ज़गांग पश्कुम में एक सांस्कृतिक और साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया।

1

लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू बने हैं|

भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ईटानगर के डी0 के0 कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक समारोह में श्री खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल सेवानिृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल के0 टी0 परनायक ने मुख्‍यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजधानी- ईटानगर

मुख्यमंत्री- पेमा खांडू

2

प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव डॉ पी.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी अजीत डोभाल को एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पूर्व आई.ए.एस. डॉ पी.के. मिश्रा को दोबारा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कल इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। ये नियुक्तियां 10 जून से प्रभावी होंगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा है कि श्री डोभाल और श्री मिश्रा की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी। इन दोनों अधिकारियों को वरीयता में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति सरकार के सचिव के रैंक और वेतनमान में 10 जून से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी। ये नियुक्तियाँ सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार अनुबंध के आधार पर होंगी।

3

असम सरकार ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना की घोषणा की है|

असम सरकार ने राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री निजुत मोइना (एमएमएनएम) की घोषणा की है। असम सरकार कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी देने के बाद 12 जून 2024 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना का उद्देश्य - राज्य सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन और समर्थन के साथ राज्य की लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाना है। उच्च माध्यमिक शिक्षा में नामांकित छात्राओं को सरकार की ओर से प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। तीन साल या चार साल के डिग्री स्नातक कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को प्रति माह 1200 रुपये मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन या बीएड डिग्री में नामांकित छात्राओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, मंत्रियों और असम विधानसभा के सदस्यों (विधायकों) की बेटियां इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

 

राजधानी- दिसपुर

राज्यपाल- गुलाब चन्द कटारिया

मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा

4

जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ किया जायेगा|

जोशीमठ का नया नाम -  ज्योतिर्मठ

कोश्याकुटोली का नया नाम - श्रीकैंची धाम

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अब जोशीमठ को उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा। नैनीताल जिले की कोश्याकुटोली तहसील का नया नाम श्रीकैंची धाम करने की भी मंजूरी दी। पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में नाम बदलने की घोषणा की थी। जोशीमठ को बद्रीनाथ धाम का प्रवेशद्वार माना जाता है।मान्यता है कि 8वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य ने इस इलाके में कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी। इस तपस्या के बाद उन्हें दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस जगह को ज्योतिर्मठ कहा गया था।

5

एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) के अध्यक्ष डॉ. कपिल दुआ बने हैं|

13 जून एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) ने डॉ. कपिल दुआ को अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घोषणा चीन में आयोजित AAHRS की 8वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक और सर्जिकल कार्यशाला में हुई।

6

भारत का पहला डिफेंस ETF मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने शुरू किया है|

एसेट मैनजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल यानी AMC ने 13 जून को 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड' लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड फंड है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के कुल रिटर्न को रेप्लिकेट या ट्रैक करता है। ओपन एंडेड में स्टॉक्स को किसी भी समय खरीदा या बेचा जा सकता है। इन्वेस्टर्स इस डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स का पैसा डिफेंस से जुड़ी कंपनियों में जाएगा। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में 15 कंपनियां शामिल हैं, जो निफ्टी टोटल मार्केट का भी हिस्सा हैं। भारत में लिस्‍टेड डिफेंस कंपनियों में निवेश का ऑप्शन देने वाला यह पहला इंडेक्स म्यूचुअल फंड है।

फंड का उद्देश्य - निवेशकों को डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ पोटेंशियल में शामिल होने का मौका देना है।

म्यूचुअल फंड के लिस्टेड होने पर, उसे NFO कहा जाता है। सभी मौजूदा म्यूचुअल फंड इसी तरह NFO लाकर लिस्ट होते हैं।

7

आर्मेनिया ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) से बाहर आने की घोषणा की है|

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने घोषणा की है कि उनका देश सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन सीएसटीओ से बाहर आयेगा। श्री पाशिनयान ने गठबंधन के सदस्‍य देशों पर अजरबैजान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। सीएसटीओ का गठन रूस के पूर्ववर्ती सोवियत संघ के नेतृत्‍व में किया गया था जिसमें सदस्‍य देश हमला होने पर एक दूसरे की सहायता करने की शपथ लेते है।

राजधानी- येरेवान

राष्ट्रपति-  आर्मेन सार्गस्यान

मुद्रा- द्राम

8

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पंप एंड डंप योजना को संचालित करने के लिए 11 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया है|

हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities Exchange Board of India- SEBI) ने कथित तौर पर ‘पंप एंड डंप’ योजना संचालित करने के लिये 11 व्यक्तियों पर ज़ुर्माना लगाया है। पंप-एंड-डंप योजना - एक प्रकार की हेरफेर गतिविधि है, जिसमें झूठी और भ्रामक जानकारी के माध्यम से स्टॉक की कीमत को कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है, ताकि स्टॉक को बढ़ी हुई कीमत पर बेचा जा सके तथा निवेशकों को भारी नुकसान हो। यह हेरफेर रणनीति विशेष रूप से माइक्रो-कैप और स्मॉल-कैप क्षेत्रों में प्रचलित है, जहाँ कंपनियों के बारे में अक्सर सार्वजनिक जानकारी सीमित होती है तथा ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होता है। SEBI के दिशा-निर्देशों के तहत पंप-एंड-डंप योजनाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पंप-एंड-डंप में हेरफेर करने वालों को कानूनी दंड दिया जा सकता है, जिसमें ज़ुर्माना, अर्जित लाभ की वापसी करना और कारावास आदि शामिल हैं।

9

चर्चा में रहे, अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों पर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात ने विवाद प्रकट किया है|

हाल ही में ईरान ने चीन के राजदूत को बुलाकर अबू मूसा, ग्रेटर टुनब और लेसर टुनब द्वीपों की संप्रभुता के संबंध में चीन तथा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा दिये गए संयुक्त बयान पर विरोध दर्ज़ कराया। ये ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच छोटे विवादित द्वीप हैं, जो फारस की खाड़ी में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर स्थित हैं।

10

थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) श्रुति वोरा बनी हैं|

श्रुति ने स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67 दशमलव सात छह एक अंक हासिल किए। मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको दूसरे स्‍थान पर रहीं, जिन्होंने 66 दशमलव पांच दो दो अंक हासिल किए। ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच ने 66 दशमलव शून्‍य आठ सात अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई।

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जाएंगे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जाएंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि शुक्रवार को होने वाले सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और श्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। श्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा। इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे।

राजधानी- रोम

मुद्रा- Euro

2

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है|

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।   2024 -  अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। (बैक्ट्रियन ऊंट, ड्रोमेडरी ऊंट, लामा, अल्पाका, गुआनाको और विकुआना को कैमलिड्स या ऊंट जानवर माना जाता है।

3

यूरोपीय आयोग ने तंजानिया को संरक्षण अनुदान से बाहर रखा है|

यूरोपीय आयोग (ईसी) ने 5 जून, 2024 को नेचरअफ्रीका कार्यक्रम के माध्यम से संरक्षण अनुदान प्राप्त करने की आवश्यकताओं को बदल दिया। यह एक बड़ा बदलाव था जिसने विशेष रूप से तंजानिया को प्रभावित किया। यह विकल्प “ईयू फंडिंग एंड टेंडर्स पोर्टल” पर “कॉरिजेंडम नंबर 4” में लिखा गया था। नेचरअफ्रीका परियोजना का लक्ष्य - अफ्रीका के सबसे महत्वपूर्ण परिदृश्यों में सतत विकास को बढ़ावा देकर जैव विविधता की रक्षा करना है। परियोजना का लक्ष्य पर्यावरण की रक्षा करना है, साथ ही स्थानीय समुदायों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मदद करना है।

राजधानी- डोडोमा

राष्ट्रपति- सामिया सुलुहू हसन

मुद्रा- तंजानियाई शिलिंग

4

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) शुभारंभ की घोषणा की है|

हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority- NHA) और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने स्वास्थ्य सेवा तथा स्वास्थ्य बीमा पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों के बीच दावा-संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा के लिये नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) का शुभारंभ किया। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे भारत में स्वास्थ्य बीमा दावों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह सभी स्वास्थ्य दावों के लिये एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में कार्य करेगा, अस्पतालों पर प्रशासनिक बोझ को कम करेगा और एक निर्बाध, पेपरलेस और सुरक्षित संविदात्मक ढाँचा प्रदान करेगा। यह प्रणाली भारत की गतिशील और विविध स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को समायोजित करने के लिये डिज़ाइन की गई है, जो कि IRDAI के ‘2047 तक सभी के लिये बीमा’ प्राप्त करने के उद्देश्य के अनुरूप है। NHCX का लक्ष्य - नकदी रहित दावा प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है, जिससे संभावित रूप से प्रतीक्षा समय तथा मरीज़ों की आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (OOPE) में कमी आएगी।

5

कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने 'डी5' मोटर साइकिल अभियान की शुरुआत की है|

कारगिल युद्ध के वीरों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में, भारतीय सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक अखिल भारतीय मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है। यह अभियान हमारे वीर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान का प्रदर्शन और उनकी विरासत का सम्मान करता है। आठ मोटरसाइकिलों की तीन टीमों ने देश के तीन कोनों- पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडि से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की है।

6

भारत एक्ज़िम बैंक ने पूर्वी अफ्रीका में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन नैरोबी, केन्या में किया है|

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने केन्या के नैरोबी में अपने पूर्वी अफ्रीका प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया|

उद्देश्य - संसाधन-समृद्ध और जनसांख्यिकी रूप से युवा पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में भारत के व्यापार पदचिह्न का विस्तार करना है।

इस पहल का उद्देश्य भारत, केन्या और व्यापक पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाना है।

7

पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 11 जून को मनाया गया|

संयुक्त राष्ट्र ने 2024 से शुरू होने वाले 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया है, ताकि प्रत्येक वयस्क को समय, स्थान और खेलने की पहुंच प्रदान करके प्रत्येक बच्चे के खेलने के अधिकार में निवेश, सुरक्षा और समर्थन करने का आग्रह किया जा सके।

8

प्रति वर्ष बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया जाता है|

हर वर्ष यह दिन बालश्रम को समाप्‍त करने और इसके खिलाफ जागरूकता बढाने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है।

इस वर्ष का विषय - बालश्रम समाप्‍त करने की हमारी प्रतिबद्धताओं पर कार्य करें।

9

T.K चथुन्नी का निधन हुआ है, वे फुटबॉल से सम्बंधित थे|

पूर्व भारतीय फुटबॉल प्लेयर और कोच टी के चथुन्नी का केरल के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। चथुन्नी ने डिफेंडर के तौर पर संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए खेला था।  उन्होंने मोहन बागान, डेम्पो गोवा और एफसी कोचीन समेत कई मशहूर टीमों को कोचिंग दी। 1979 में चथुन्नी केरल की संतोष ट्रॉफी टीम के कोच बने थे। उन्होंने 'फुटबॉल माय सोल' आत्मकथा भी लिखी थी।

10

खबरों में रहा, सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश में स्थित है|

सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य (एसडब्ल्यूएस) में बाघों की आबादी के साक्ष्य मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक नया बाघ अभयारण्य स्थापित किया जाएगा | यह उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में स्थित है. इस अभयारण्य की स्थापना साल 1988 में की गयी थी.

राजधानी- लखनऊ

राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

1

अगला सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया है|

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

2

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें हैं|

आंध्र प्रदेश में भी NDA की सरकार बन गई है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। चंद्रबाबू ने राज्य की चौथी बार कमान संभाली। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद नायडू के पैर छुए। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शपथ ली। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

राज्यपाल- एस. अब्दुल नजीर

मुख्यमंत्री- नारा चंद्रबाबू नायडू

3

ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बने हैं|

मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्‍मति से श्री माझी को अपना नेता चुना। 52 वर्षीय श्री माझी क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2000, 2004, 2019 और 2024 में इस क्षेत्र से चुने गए।

उप मुख्यमंत्री - कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा

4

ऑस्ट्रेलिया ने गैर-नागरिकों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति दी है|

ऑस्ट्रेलिया जुलाई 2024 से उन गैर-नागरिक स्थायी निवासियों को ऑस्ट्रेलियाई सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देगा जो कम-से-कम 12 महीने से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।

उद्देश्य - ऑस्ट्रेलिया का अपनी सेना के भर्ती लक्ष्य को प्राप्त करना है।

फाइव आईज़ देशों (Five Eyes Countries) के नागरिकों को इसमें शामिल होने के लिये प्राथमिकता दी जाएगी।

फाइव आईज़  -  फाइव आईज़ एक खुफिया गठबंधन है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। ये देश बहुपक्षीय UK-USA समझौते के पक्ष में हैं। चीन से बढ़ते खतरे तथा वर्तमान में लगभग 90,000 रक्षा कार्मिकों की संख्या को बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया अपनी सेना को मज़बूत करना चाहता है।

राजधानी- कैनबरा

मुद्रा- ओस्ट्रलियन डॉलर

5

ब्रिटेन ने संत तिरुमंकई अलवर की 500 साल पुरानी कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है|

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनल जांच के बाद भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है। यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम थे। इस मूर्ति को देखने के लिए लगभग 1800 रुपए देने पड़ते हैं। संत तिरुमंकाई अलवर की यह मूर्ति 60 सेंटीमीटर ऊंची है। इसे 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रखवाया था।

6

यूजीसी ने अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों को दो बार प्रवेश देने का निर्णय लिया है|

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च शिक्षा संस्थानों को वर्ष में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। प्रवेश अब जनवरी और फरवरी तथा जुलाई और अगस्त में खुले रहेंगे। वर्तमान में, यूजीसी विनियम एक वर्ष में एक शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की अनुमति देते हैं।

7

भारत और जापान के बीच संयुक्त नौसेनिक अभ्यास जीमेक्स-24 योकोसुका में शुरू हुआ है|

भारत और जापान के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास-जीमेक्‍स-24 जापान के योकोसुका में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार इस अभ्‍यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और जापान का युद्धपोत डिस्ट्रॉयर जे एस यूगिरी इस संयुक्‍त अभ्यास में भाग ले रहा है।

8

वर्ष 2024 में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा|

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 15 जून से 21 जून, 2024 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।  प्रतियोगिता वर्गों के लिए रिकॉर्ड संख्या में 1 हजार 18 फिल्में की प्रविष्टियां हैं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्गों के लिए प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञों की 3 चयन समितियों द्वारा 102 फिल्मों का चयन किया गया है। इस वर्ष महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं की कुल 314 फिल्में शामिल हैं। 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे। 18वें एमआईएफएफ की ओपनिंग फिल्म “बिली एंड मौली, एन ऑटर लव स्टोरी” होगी।

9

पूर्ण सदस्यों के रूप में ब्रिक्स समूह में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इथियोपिया देश शामिल हुए हैं|

भारत ने रूस की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स की बैठक में पहली बार भाग लेने वाले नए सदस्य देशों – मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इथियोपिया के प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया है। 2023 में हुए ब्रिक्स के विस्तार के बाद निज़नी नोवगोरोड में संगठन के विदेश मंत्रियों की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक थी।

10

न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की है|

न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। न्यायमूर्ति घोष ने परियोजना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि विवरण उचित समय पर प्रस्तुत किए जाएंगे और इससे संबंधित जांच से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

राजधानी- हैदराबाद

राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन

मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

1

प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने हैं|

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के नेता प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें और कैबिनेट मंत्रियों को राजधानी गंगटोक के पवजोर स्टेडियम में शपथ दिलाई।

प्रेम सिंह तमांग 1994 से लगातार पांच बार सिक्किम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।

राजधानी- गान्तोक

राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

2

चर्चा में रहा, महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट राजस्थान से सम्बंधित है|

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये के निवेश से महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट विकसित करेगी। मेवाड़ के महाराणा प्रताप का 484वां जन्मदिन 9 जून 2024 (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) मनाया गया। महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट के तहत मेवाड़ के महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े स्थानों का विकास किया जायेगा। परियोजना के हिस्से के रूप में उदयपुर, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, देवार, छापली और चित्तौड़गढ़ जैसे स्थानों को विकसित किया जाएगा।

राजधानी- जयपुर

राज्यपाल- कलराज मिश्रा

मुख्यमंत्री- श्री भजन लाल शर्मा

3

‘एआईएम – आईसीडीके वाटर चैलेंज 4.0’ और ‘इनोवेशन फॉर यू’ लॉन्च करने की घोषणा अटल इनोवेशन मिशन व नीति आयोग ने की है|

अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग (एआईएम) ने भारत में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहलों को लॉन्च करने की घोषणा की है| ‘एआईएम – आईसीडीके वाटर चैलेंज 4.0’ और ‘इनोवेशन फॉर यू’ पुस्तिका का पांचवां संस्करण, जो भारत के एसडीजी उद्यमियों पर प्रकाश डालती है। भारत में रॉयल डेनिश दूतावास में इनोवेशन सेंटर डेनमार्क (आईसीडीके) के सहयोग से एआईएम ओपन इनोवेशन वाटर चैलेंज का चौथा संस्करण प्रस्तुत किया। यह पहल भारत-डेनमार्क द्विपक्षीय हरित रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला है, जो मौलिक आविष्कार वाले समाधानों के माध्यम से महत्वपूर्ण जल-संबंधी चुनौतियों को सुलझाने का प्रयास करती है।

4

नासा के आर्टेमिस समझौते पर पेरू और स्लोवाकिया ने हस्ताक्षर किए हैं|

पेरू और स्लोवाकिया ने नासा के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे वे अंतरिक्ष के सुरक्षित अन्वेषण पर अमेरिका के नेतृत्व वाले समझौते में शामिल होने वाले तेजी से बढ़ते देशों में नवीनतम बन गए।  ऐसा करने वाला पेरू 41वां और स्लोवाकिया 42वां देश बन गया।

5

UAV/UAS/ड्रोन एक्सेलेरेशन एंड नेटवर्किंग (UDAAN) कार्यक्रम IIT कानपुर ने शुरू किया है|

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (SIIC) ने भारत में ड्रोन स्टार्टअप (Drone Startup) को बढ़ावा देने के लिए UAV/UAS/ड्रोन एक्सेलेरेशन एंड नेटवर्किंग (UDAAN) कार्यक्रम शुरू किया। यह लॉन्च SIIC और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच पार्टनरशिप का एक हिस्सा है। उड़ान का उद्देश्य - उभरते ड्रोन उद्यमों को अत्याधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ सलाह, वित्तीय सहायता और अनुरूप व्यवसाय विकास मार्गदर्शन तक पहुंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है, जिससे तेजी से व्यापार विकास को बढ़ावा मिलता है।

6

इजराइल ने अल जज़ीरा पर लगे बैन को बढ़ाया है|

इजराइल ने कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा पर लगे बैन को 45 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। इजराइल सरकार ने हमास जंग में रिपोर्टिंग से नाराजगी के चलते 5 मई को अलजजीरा पर बैन लगाया था। इजराइल के संचार मंत्रालय ने कहा कि केबल और सैटेलाइट कंपनियों पर अलजजीरा की टेलीकास्टिंग और वेबसाइट्स बैन रहेंगीं।

राजधानी- वास्तव में तेल अवीव

राष्ट्रपति-  इसाक हर्ज़ोग

मुद्रा- इजरायली नई शेकेल

7

“सोर्स कोड: माई बिगिनिंग्स” का अनावरण बिल गेट्स ने किया है|

माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स अपनी बहुत ही प्रतीक्षित आत्मकथा, “सोर्स कोड: माई बिगिनिंग्स” को लॉन्च करने वाले हैं। 4 फरवरी 2025 को यह पुस्तक बाजार में आने वाली है, और यह साहित्यिक प्रयास वादा करता है कि यह एक अंतरंग झलक प्रदान करेगा जो एक दुनिया के सबसे प्रभावशाली तकनीकी पायोनियर के जीवन और अनुभवों को आकार देने में मदद करेगा।

8

ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक राज प्रिय सिंह को नियुक्त किया गया है|

भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के 2010 बैच के अधिकारी राज प्रिय सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए की गई सिफारिश के बाद हुई है और यह केंद्रीय स्टाफिंग योजना (सीएसएस) द्वारा शासित है।

9

विश्व प्रत्यायन दिवस 9 जून को मनाया गया|

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) हर साल 9 जून को मनाया जाता है। विश्व प्रत्यायन दिवस की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) के संयुक्त प्रयासों से हुई है। प्रत्यायन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के कार्यान्वयन का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व प्रत्यायन दिवस का उद्देश्य व्यापार बढ़ाना और पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने जैसे उद्देश्यों को पूरा करना है। यह एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन की सामान्य समग्र गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

विश्व प्रत्यायन दिवस 2024 का विषय - “Accreditation: Empowering Tomorrow and Shaping the Future”

10

संयुक्त राष्ट्र ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में इज़राइल की सेना को शामिल किया है|

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में इज़राइल की सेना को शामिल किया है| एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के साथ, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूची में जोड़ा गया था|

राजधानी- वास्तव में तेल अवीव

राष्ट्रपति- इसाक हर्ज़ोग

मुद्रा- इजरायली नई शेकेल

1

जवाहरलाल नेहरू के बाद, नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बने हैं|

श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 31 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्‍वतंत्र प्रभार के राज्‍य मंत्रियों और 36 राज्‍य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डॉ. एस जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारामन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के कई नेताओं ने भाग लिया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। श्री मोदी को अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।

2

पेरिस में पुरुष सिंगल्स फाइनल में अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब कार्लोस अल्काराज ने जीता है|

स्‍पेन के कार्लोस अल्‍काराज ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। पेरिस में पुरूष सिंगल्‍स फाइनल में अल्‍काराज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया। अल्‍काराज तीनों तरह के मैदानों (लाल बजरी, ग्रास कोर्ट और हार्ड कोर्ट) पर प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

3

टेनिस में हेइलब्रॉनर नेकरकप टूर्नामेंट सुमित नागल ने जीता है|

टेनिस में भारत के सुमित नागल ने जर्मनी में हेइलब्रॉनर नेकरकप टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में स्विट्जरलैंड के एलेक्जेंडर रित्सचर्ड को 6-1, 6-7, 6-3 से हराया। यह उनका छठा एटीपी चैलेंजर खिताब है।  उन्होंने लाइव एटीपी रैंकिंग में 77 अंक की सर्वकालिक उच्च विश्व रैंकिंग भी हासिल की

4

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस 9 जून को मनाया गया|

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day) हर वर्ष 9 जून को मनाया जाता है। इसका आयोजन रिकार्डों और अभिलेखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के महत्व के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है। पहला अंतरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस 2007 में मनाया गया था।

5

यूनाइटेड नेशंस ने इजराइल को ब्लैकलिस्ट किया है|

यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इजराइल को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।  गाजा में हमलों के बीच इजराइल पर लग रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को देखते हुए UN ने उसे ब्लैकलिस्ट किया है| यह पहली बार है, जब इजराइल और हमास को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। UN की लिस्ट में रूस, अफगानिस्तान, इराक, मयांमार, सीरिया, यमन, सोमालिया, ISIS और अलकायदा का नाम भी शामिल है। पिछले साल यूक्रेन में जंग के बीच बच्चों पर हुए अत्याचार को देखते हुए रूस को इस सूची में जोड़ा गया था।

राजधानी-  वास्तव में तेल अवीव

मुद्रा- इजरायली नई शेकेल

6

PNB मेटलाइफ इंडिया के MD और CEO समीर बंसल बने हैं|

PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस ने समीर बंसल को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की जीवन बीमा कंपनी है।

7

भारतीय प्रवासी कलाकारों के एक समूह, पेंटब्रश आर्ट कम्युनिटी ने संयुक्त अरब अमीरात में “रेट्रो रिवाइवल” नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया|

भारतीय प्रवासी कलाकारों के एक समूह, पेंटब्रश आर्ट कम्युनिटी ने संयुक्त अरब अमीरात में “रेट्रो रिवाइवल” नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह अंतर-सांस्कृतिक कलात्मक प्रयास हॉलीवुड के स्वर्ण युग की प्रतिष्ठित पैरामाउंट फिल्मों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए 8 देशों के 22 कलाकारों को एकजुट करता है। प्रदर्शनी में 26 कलाकृतियाँ शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने हाल के वर्षों में कला के केंद्र के रूप में उल्लेखनीय विकास किया है।

राजधानी- अबू धाबी

मुद्रा- यूएई दिरहम

8

ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 वेल्लायन सुब्बैया ने जीता है|

भारतीय उद्यमी वेल्लायन सुब्बैया को मोनाको के सैले डेस एटोइल्स में आयोजित एक समारोह में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। वेल्लायन सुब्बैया ,इस पुरस्कार के 24 साल के इतिहास में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे भारतीय बने। वह इंफोसिस के एनआर नारायण मूर्ति, कोटक फाइनेंस के उदय कोटक और बायोकॉन लिमिटेड की किरण मजूमदार शॉ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए।

9

वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए तीसरा वैश्विक हैकथॉन, HaRBInger 2024 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन RBI ने शुरू किया है|

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना तीसरा वैश्विक हैकथॉन, HaRBInger 2024 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य वास्तविक समय में वित्तीय धोखाधड़ी की भविष्यवाणी करने, पता लगाने और रोकने के लिए नवीन तकनीक-आधारित समाधान विकसित करना है। हैकाथॉन में दो मुख्य थीम हैं: ‘शून्य वित्तीय धोखाधड़ी’ और’ दिव्यांगों के लिए अनुकूल’। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी सहित डेटा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करके वास्तविक समय में वित्तीय धोखाधड़ी की पूर्वानुमान करने, पता लगाने और रोकने के लिए प्रोटोटाइप का विकास किया हैं|

10

हाकिंग चार्ल्स III के करेंसी नोट ब्रिटेन ने जारी किये हैं|

बैंक ऑफ इंग्लैंड पुराने बैंकनोट्स, जिन पर महारानी एलिज़ाबेथ की तस्वीर है, को नए बैंकनोट्स, जिन पर किंग चार्ल्स III की तस्वीर होगी, से बदल रहा है। लोग अपने पुराने नोटों को 30 जून तक नए नोटों से बदल सकते हैं, जिसमें £300 तक की सीमा है।

1

“सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" कैटेगरी के लिए संयुक्त राष्ट्र के डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार से सम्मानित सी-डॉट को किया गया है|

भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) को, “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" परियोजना के लिए संयुक्त राष्ट्र के डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे ‘जीवन के सभी पहलुओं में लाभ - ई-पर्यावरण’ की श्रेणी में एआई, सी-7, ई-पर्यावरण के तहत मान्यता प्राप्त है। इंटरनेशनल टेलिकॉम यूनियन (आईटीयू) द्वारा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में 27 मई से 31 मई, 2024 तक आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम, वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फोर्मेशन सोसायटी (डब्ल्यूएसआईएस)+20 फोरम 2024, ने डब्ल्यूएसआईएस के निष्कर्षों के कार्यान्वयन को मजबूती देने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सी-डॉट के सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग प्लेटफॉर्म की परियोजना को मान्यता दी और सामाजिक प्रभाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के वास्ते सी-डॉट की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

2

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) पेरू में UPI विकसित करेगा|

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेरू के सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ पेरू (BPRP) के साथ समझौता किया। इस समझौते के तहत NPCI पेरू में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) विकसित करेगा। पेरू में UPI के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क स्थापित होगा।  सिंगापुर, मलेशिया, UAE, फ्रांस, नेपाल, ब्रिटेन, मॉरीशस और श्रीलंका में UPI एक्टिव है।

राजधानी- लीमा

मुद्रा- सोल

3

भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल (JTFI) की पहली बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई|

भारत और कतर के बीच निवेश सहयोग मजबूत करने के लिए निवेश पर संयुक्त कार्य बल (जेटीएफआई) की पहली बैठक नई दिल्ली हुई। संयुक्त कार्य बल की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव, अजय सेठ और कतर सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद बिन हसन अल-मल्की ने की।

4

भारत का पहला खगोल-पर्यटन 'नक्षत्र सभा' मसूरी में आयोजित हुआ है|

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में 'नक्षत्र सभा' ​​नाम से अपनी तरह का भारत का पहला खगोल-पर्यटन आयोजित किया। पहला खगोल-पर्यटन कार्यक्रम 1 और 2 जून 2024 को मसूरी शहर में आयोजित किया गया था, जो पहाड़ों की रानी के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह कार्यक्रम जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर आयोजित किया गया था। यहजगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ से पर्यटक दून घाटी और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के शानदार दृश्य का अवलोकन कर सकते हैं। राज्य पर्यटन मंत्रालय इस पहाड़ी राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर नक्षत्र सभाओं की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहा है।

5

तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस का आयोजन देहरादून हुआ है|

तीन दिवसीय तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कांग्रेस 5 से 7 जून 2024 तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की जा रही है। कांग्रेस का उद्घाटन लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के.मेहता, 5 जून 2024 को ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य विश्लेषणात्मक वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, शिक्षाविदों और छात्रों को विचारों का आदान-प्रदान करने और इस क्षेत्र में नवीनतम विकास पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

6

शेख सबा अल-खालिद अल-सबा कुवैत के नए क्राउन प्रिंस बने हैं|

राजधानी- कुवैत नगर

मुद्रा- कुवैती दीनार

7

‘अखिल ओडिशा हाथी जनसंख्‍या रिपोर्ट 2024’ के अनुसार, ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है|

ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है ‘अखिल ओडिशा हाथी जनसंख्‍या रिपोर्ट- 2024’ के अनुसार राज्य के 38 वन प्रमंडलों में हाथियों की कुल संख्‍या 2098 थी। जिनमें 313 दांत वाले वयस्‍क हाथी, 13 वयस्क मखना, 748 वयस्क मादा, 148 उप-वयस्क नर, 282 उप-वयस्क मादा, 209 किशोर और 385 बछड़े शामिल हैं।

8

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) के कुलपति राकेश मोहन जोशी बने हैं|

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) ने प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी को नया कुलपति नियुक्त किया। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन मैनेजमेंट (IIFM), बेंगलुरु में डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त (Deputized) थे।

9

दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी NVIDIA बनी है|

अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA कॉर्प दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़) हो गया है। NVIDIA, एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। एपल का मार्के कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) है।

10

स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ओलेग कोनोनेंको ने बनाया है|

रूसी एस्ट्रोनॉट ओलेग कोनोनेंको ने स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 59 वर्षीय ओलेग ने स्पेस में अपने 1000 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 15 सितंबर 2023 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। ओलेग कोनोनेंको ने गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ा है। गोन्नेडी पडल्का ने स्पेस में 878 दिन बिताए थे। ओलेग कोनोनेंको सितंबर 2024 को धरती पर वापिस लौटेंगे। उन्होंने अप्रैल 2008 में पहली उड़ान भरी थी और स्पेस में 200 दिन बिताए थे। ओलेग कोनोनेंको का जन्म 21 जून 1964 को तुर्कमेनिस्तान में हुआ था।

1

विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया है, यह दिन 5 जून मनाया जाता है|

5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। 5 जून 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था। इसके बाद 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने की थी। सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान है

2024 की थीम -  'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव'    'Land Restoration, Desertification And Drought Resilience

2

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में, आईआईटी बम्‍बई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है|

विश्व में प्रथम स्थान  -   अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

भारत की रैंकिंग –

IIT  बम्‍बई -  भारत में प्रथम स्थान  (विश्व में 118वां स्थान)

IIT दिल्ली - भारत में दूसरा स्थान

IIT बेंगलुरु - भारत में तीसरा स्थान

दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की। बम्‍बई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया है। पहली बार आईआईटी बम्बई को शीर्ष 125 में स्थान दिया गया है। संस्थान ने 118वां स्थान हासिल किया है। संस्थान ने पिछले साल 149वीं रैंक हासिल की थी। IIT दिल्ली को देश में दूसरी पोजिशन और IIT बेंगलुरु को तीसरा स्थान मिला। इस लिस्ट में IIT खड़गपुर को चौथी पोजिशन मिली है। IIT मद्रास को इंडियन यूनिवर्सिटी रैंक में 5वां स्थान मिला। इस लिस्ट के मुताबिक 61% इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में सुधार हुआ है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को वर्ल्ड में टॉप पोजिशन मिली है।

3

नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है|

ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। 4 जून को ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें बीजेपी को 147 में से 78, तो BJD को 51 सीटें मिलीं। राज्य में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। ओडिशा में BJD सन 2000 से अब तक लगातार सत्ता में रही है। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं। सबसे ज्यादा समय तक सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजधानी- भुवनेश्वर

राज्यपाल- रघुवर दास

मुख्यमंत्री- नवीन पटनायक

4

भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी ने रुबिका स्कूल के साथ समझौता किया है|

भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी ने दुनिया के टॉप फ्रांसीसी डिजाइन स्कूल रुबिका के साथ समझौता किया। यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने महाराष्ट्र के कर्जत में स्कूल शुरू करने के लिए यह समझौता किया है। स्टूडेंट्स को चार साल का बैचलर ऑफ डिजाइन (B.DES) और पांच साल का मास्टर ऑफ डिजाइन (M.DES) कोर्स करने का मिलेगा। इसमें ट्रांसपोर्टेशन डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, यूएस्क/यूआई डिजाइन, एनीमेशन, वीडियो गेम आर्ट समेत कई ऑप्शंस मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ समय बाद डिजिटल डिजाइन, इंटरेक्शन डिजाइन और टेक-आर्ट जैसे प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे। रुबिका दुनिया का प्रतिष्ठित डिजाइन स्कूल है, जिसके कैंपस फ्रांस, कनाडा और रीयूनियन में है। रुबिका स्कूल ने इंडस्ट्रीयल डिजाइन में 150 से ज्यादा इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रुबिका के पास लगभग 50 देशों के 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का नेटवर्क है।

5

फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश स्लोवेनिया है|

स्लोवेनिया फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश बन गया। इसके पहले स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे फिलीस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता दे चुके हैं। स्लोवेनियाई राष्ट्रीय सभा ने गाजा पट्टी में युद्धविराम के उद्देश्य से मतदान किया।

राजधानी-ल्युब्ल्याना

मुद्रा- यूरो

6

वायुगतिकीय डिजाइन और विश्लेषण के लिए 'PraVaHa सॉफ्टवेयर' ISRO ने विकसित किया है|

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने Parallel RANS Solver for Aerospace Vehicle Aero-thermo-dynamic Analysis- PraVaHa के लिये पैरेलल RANS सॉल्वर नामक कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स (Computational Fluid Dynamics- CFD) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। प्रवाह (PraVaHa) एक सॉफ्टवेयर उपकरण है जिसे विशेष रूप से प्रक्षेपण वाहनों और पंखयुक्त तथा बिना पंखयुक्त (Winged and Unwinged) पुनः प्रवेश वाहनों जैसे एयरोस्पेस वाहनों के वायुगतिकी एवं ऊष्मागतिकी का विश्लेषण करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

7

900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन नेपाल में हुआ है|

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने नेपाल के संखुवासभा जिले में 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की 11.8 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल के लिए उत्खनन के पूरा होने के उपलक्ष्य में अंतिम विस्फोट कर सुरंग का उद्घाटन किया। अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का निर्माण एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एसएपीडीसी) द्वारा किया जा रहा है, जो एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

राजधानी- काठमांडू

राष्ट्रपति- रामचन्द्र पौडेल

पूंजी- रुपिया (एनपीआर)

8

प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार 2024 सिद्धलिंग पट्टानाशेट्टी ने जीता है|

कवि और नाटककार सिद्धलिंग पट्टानाशेट्टी को गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन, होसरिट्टी (हावेरी जिला) द्वारा 2024 के प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार के लिए चुना गया है। हावेरी जिले के होसरिट्टी के गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन के वरिष्ठ ट्रस्टी वीरन्ना चेकी ने यह घोषणा की। यह 19वां पुरस्कार है|

9

तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 'पाकसेट एमएम 1 उपग्रह' पाकिस्तान ने प्रक्षेपित किया है|

पाकिस्तान ने चीन की मदद से तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए अंतरिक्ष में एक संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक महीने के भीतर अंतरिक्ष की कक्षा में दूसरा उपग्रह भेज दिया है। इस बहु मिशन संचार उपग्रह को पाकसेट एमएम 1 (PAKSAT MM1) नाम दिया गया है। इस उपग्रह को जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया है।

राजधानी- इस्लामाबाद

मुद्रा- पाकिस्तानी रुपया

10

हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार कृष्ण प्रकाश को मिला है|

प्रसिद्ध वार्षिक हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार कृष्ण प्रकाश को दिया गया है, जो मुंबई पुलिस की विशेष आतंकवाद विरोधी टीम, फोर्स वन का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। कृष्ण प्रकाश को उस अधिकारी के रूप में जाना जाता है जो मुंबई पुलिस की एलीट काउंटर-आतंकी इकाई, फोर्स वन के प्रमुख हैं।  कृष्ण प्रकाश दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं, जिन्होंने भगवान राम को पोस्टकार्ड के माध्यम से अधिकतम संख्या में पत्र देने के लिए अपने तीसरे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को हासिल किया।

1

भारत और जापान के बीच 'कोडशेयर' समझौता हुआ है|

जापान एयरलाइंस ने इंडिगो के साथ कोडशेयर समझौता किया। इससे जापान की विमानन कंपनी को घरेलू एयरलाइन नेटवर्क के 14 डेस्टिनेशन तक अपनी सेवाओं को एक्सटेंड करने में मदद मिलेगी। अभी जापान एयरलाइंस टोक्यो से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं ऑपरेट करती है। यह हनेडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए डेली फ्लाइट ऑपरेट करती है।

2

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लिंग संवेदीकरण समिति का अध्यक्ष हेमा कोहली को नियुक्त किया गया है|

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 के लिंग संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न विनियमों के अनुसार अपनी लिंग संवेदनशीलता और आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गई है, जिसमें न्यायमूर्ति हेमा कोहली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना को सदस्य और डॉ. सुकधा प्रीतम को सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित सदस्यों में कानूनी विशेषज्ञ और शैक्षिक पेशेवर शामिल हैं, जैसे श्रुति पांडे, जयदीप गुप्ता, डॉ. लेनी चौधरी और डॉ. मेनका गुरुस्वामी।

3

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की कार्यकारी अध्यक्ष विजया भारती सयानी बनीं हैं|

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में विजया भारती सयानी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की जगह ली, जो 1 जून को रिटायर्ड हुए थे। विजया भारती सयानी NHRC में सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।

4

चर्चा में रहा, 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' कन्याकुमारी, (तमिलनाडु) में स्थित है|

हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के अवसर पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर जाकर ध्यान करने की अपनी योजना की घोषणा की। ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 1892 में स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी के तट पर ध्यान हेतु इस रॉक पर तैरकर पहुँचने का फैसला किया। उन्होंने वहाँ तीन दिन और तीन रातें बिताईं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। स्वामी विवेकानंद द्वारा वर्ष 1894 में स्वामी रामकृष्णानंद को लिखे पत्र से पता चलता है कि उनका मूल दर्शन इस रॉक पर स्थित ध्यान मंडपम (Dhyan Mandapam) में ध्यान करने के बाद ही विकसित हुआ था।

5

ग्रीन डे के ‘बेटर न्यूट्रिशन’ की ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु बनीं हैं|

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने ग्रीनडे के ‘बेहतर पोषण’ ब्रांड में निवेश किया है। सिंधु भी स्टार्टअप में इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुई हैं, जो भारत में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने के कारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं।

6

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। जाधव ने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप खेला और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे। जाधव ने आखिरी बार IPL 2023 के दूसरे हाफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL खेला था।

7

लोकसभा चुनाव 2024 में 2.18 लाख से ज्यादा मतों के साथ नोटा का नया रिकॉर्ड इंदौर में बना है|

इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार द्वारा अंतिम समय में नाम वापस लेने और बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने लोगों से नोटा को वोट देने की अपील की थी, जो लोगों के दिलों पर असर करती दिख रही है। मतगणना के दौरान इस सीट पर नोटा को 2.18 लाख वोट मिले। यह किसी भी लोकसभा क्षेत्र में नोटा का अब तक का सबसे अधिक वोट है। नोटा विकल्प पहली बार 2014 के आम चुनावों में पेश किया गया था और इससे पहले बिहार के गोपालगंज में सबसे अधिक 51,660 वोट पड़े थे|

8

फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है|

फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी नोकिया ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में 5जी/6जी संचार से संबंधित संयुक्त अनुसंधान के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

9

आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड विराट कोहली मिला को है|

विराट कोहली को तीसरी बार आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया और तीन बार ये अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

10

'काजा 2024 राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन' जाम्बिया में संपन्न हुआ|

हाल ही में कावांगो-ज़ाम्बेजी ट्रांस-फ्रंटियर संरक्षण क्षेत्र (KAZA-TFCA) के लिये वर्ष 2024 का राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन, लिविंगस्टोन, ज़ाम्बिया में हुआ, जहाँ सदस्य राज्यों ने वन्यजीव और वनस्पति की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora- CITES) से बाहर होने के अपने आह्वान को दोहराया। यह आह्वान उनके प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हाथीदाँत और अन्य वन्यजीव उत्पादों को बेचने की अनुमति न दिये जाने की पृष्ठभूमि में किया गया है।  KAZA-TFCA पहल: KAZA-TFCA पाँच दक्षिणी अफ्रीकी देशों अर्थात् अंगोला, बोत्सवाना, नामीबिया, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के ओकावांगो और ज़ाम्बेज़ी नदी घाटियों तक फैला हुआ है।

1

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए IIT हैदराबाद के साथ समझौता किया है|

अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पर सहयोग के उद्देश्य से सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

2

बंगाल की खाड़ी कार्यक्रम-अंतर सरकारी संगठन ने विदेश मंत्रालय के साथ पीएचडी छात्रों के लिए संयुक्त रूप से ‘BIMReN पहल’ शुरू की है|

भारत सरकार ने ब्लू इकोनॉमी विकास को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्रालय और BOBP-IGO के साथ BIMReN (BIMSTEC-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क) लॉन्च किया।

3

दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 सीज़न की समाप्ति के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी बार 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में खेला था और उनका आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ था।

4

क्लाउडिया शिएनबाम मेक्सिको पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बनी हैं|

मेक्सिको ने अपने 200 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति चुनी है। मैक्सिकन चुनाव आयोग के अनंतिम परिणाम के अनुसार, क्लाउडिया शिएनबाम ने अपने निकटतम राष्ट्रपति प्रतिद्वंद्वियों पर अजेय बढ़त ले ली है।

राजधानी- मेक्सिको

मुद्रा- पेसो

5

21वीं एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन या शांगरी ला संवाद सिंगापुर में संपन्न हुआ|

एशिया प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख रक्षा बैठक, शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का 21वां संस्करण  सिंगापुर में समाप्त हुआ। यह संवाद एशिया-प्रशांत में सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने, द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और नए दृष्टिकोणों की पहचान करने के लिए रक्षा मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और गैर-सरकारी हितधारकों सहित सुरक्षा विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाता है। शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन सिंगापुर सरकार के साथ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस),लंदन द्वारा किया जाता है।

राजधानी- सिंगापुर नगर

मुद्रा- सिंगापुर डॉलर

6

दक्षिण कोरिया ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी 'KASA' का शुभारंभ किया है|

 दक्षिण कोरिया का नया अंतरिक्ष निकाय, कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, या कासा, अंततः वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में शामिल होने के लिए तैयार देश के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार है।

राजधानी- सिओल

मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन

7

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी हैं|

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, अरबपति गौतम अडानी(Gautam Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से हासिल कर लिया है।

8

हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी बना है|

2 जून 2024 को हैदराबाद शहर आधिकारिक तौर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रह गया। 2 जून 2014 को, हैदराबाद को दस वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश और नव निर्मित राज्य तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बना दिया गया था। 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करके तेलंगाना को भारत के 29वें राज्य के रूप में बनाया गया था। तेलंगाना राज्य का निर्माण संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसद द्वारा पारित आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 द्वारा किया गया था। इस अधिनियम के तहत संयुक्त आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद को तेलंगाना को दे दिया गया। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 (1) में प्रावधान है कि हैदराबाद 2 जून 2014 से शुरू होकर दस साल की अवधि के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी बना रहेगा।

राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन

मुख्यमंत्री- रेवंत रेड्डी

9

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) शुरू की है|

महा कृषि समृद्धि योजना (एमकेएसवाई) खाद्य और कृषि आधारित उद्योगों और कृषि-बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें प्रसंस्करण गतिविधियों और कृषि बुनियादी ढांचे के निर्माण में लगे स्टार्टअप शामिल हैं।

10

नेपाल ने राम-सीता विवाह मंडप को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है|

नेपाल सरकार की बड़ी पहल, राम-सीता विवाह मंडप को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में किया जाएगा विकसित भारत के बाद अब नेपाल भी अपने धार्मिक तीर्थस्थलों को बढ़ावा दे रहा है। दरअसल, नेपाल के आम बजट में इस बार सरकार ने जनकपुरधाम को डेस्टिनेशन वेडिंग हब और लुम्बिनी को बर्थिंग हब बनाने की घोषणा की है।

राजधानी- काठमाण्डू

मुद्रा- रुपैयाँ

11

Scroll to Top