दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 'मिशन कायाकल्प (Mission Kayakalp)' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत राजधानी के सभी जिलों में सरकारी विद्यालयों का व्यापक आधुनिकीकरण (Modernisation) किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस के अंतर्गत स्कूल भवनों की मरम्मत एवं नवीनीकरण (Repair and Renovation), आधुनिक प्रयोगशालाओं (Modern Laboratories) का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर के समग्र विकास (Campus Development) से जुड़े कार्य किए जा रहे है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना है। उद्देश्य: सरकारी विद्यालयों को आधुनिक, स्वच्छ, प्रेरणादायक और समावेशी शिक्षण केंद्र (Modern, Clean, Inspiring and Student-friendly Learning Spaces) के रूप में विकसित करना |