August 2026 Current Affairs

Current Affairs Today (05 August 2026)

 

  1. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने किस विमान के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र जारी किया है? बोइंग 737 मैक्स
  2. हाल ही में टी बोर्ड इंडिया ने एनसीवीईटी से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम कहाँ शुरू किए हैं? कुर्सियांग
  3. हाल ही में टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं? हर्षिता जाखड़
  4. हाल ही में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की दूसरी बैठक की मेजबानी कौन-सा भारतीय शहर कर रहा है? हैदराबाद
  5. हाल ही में जारी कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 में यंगेस्ट लीडर्स श्रेणी में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया है? शीतल देवी
  6. हाल ही में भारत का 101वाँ रामसर स्थल कौन-सा घोषित किया गया है? ग्लॉ झील
  7. हाल ही में ‘जुग जुग जियो अभियान’ किस उद्देश्य से शुरू किया गया है? अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए
  8. हाल ही में भारतीय नौसेना को सौंपी गई ‘निपुण’ किस श्रेणी की डाइविंग सपोर्ट वेसल है? निस्तार श्रेणी
  9. हाल ही में ईरान में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? विश्वेश नेगी
  10. हाल ही में 16वाँ भारतीय अंगदान दिवस कब मनाया गया? 3 अगस्त

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (03 August 2026)

 

  1. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता? रुमेश थरंगा पथिराजे
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किस वित्तीय वर्ष तक जारी रखने की मंजूरी दी है? वित्तीय वर्ष 2030- 31
  3. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है? इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो
  4. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका कौन बनी हैं? अस्मिता डे
  5. हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने किस देश को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता? मलेशिया
  6. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है? लद्दाख
  7. 31 जुलाई 2026 को किस महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी की 87वीं शहादत दिवस मनाई गई? शहीद ऊधम सिंह
  8. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी हैं? वर्षा अशोक अगलावे
  9. हाल ही में भारत के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संदीप थरेजा
  10. हाल ही में ओरुनोदोई 3.0 योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? असम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

1

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने बोइंग 737 मैक्स 7 के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र जारी किया है|

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के संघीय विमानन प्रशासन [Federal Aviation Administration (FAA)] ने 3 अगस्त 2026 को बोइंग 737 मैक्स 7 (Boeing 737 MAX 7) के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र (Amended Type Certificate) जारी किया। इस मंजूरी के बाद बोइंग (Boeing) अब 737 MAX परिवार के सबसे छोटे और सबसे लंबी दूरी वाले संस्करण 737 MAX 7 की ग्राहक आपूर्ति आगे बढ़ा सकेगा। प्रमाणन के लिए विमान में इंजन एंटी-आइस प्रणाली (Engine Anti-Ice System) को ओवरहीटिंग (Overheating) से बचाने हेतु पुनः डिज़ाइन किया गया। इसके अलावा फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर (Flight-Control Software) तथा कॉकपिट अलर्टिंग कॉन्फ़िगरेशन (Cockpit Alerting Configuration) में भी आवश्यक संशोधन किए गए। बोइंग 737 MAX 7 में 135 से 160 यात्रियों के बैठने की क्षमता है तथा इसकी उड़ान सीमा (Range) लगभग 4,370 मील (7,040 किमी) है।

2

हाल ही में टी बोर्ड इंडिया ने एनसीवीईटी से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम कुर्सियांग में शुरू किए हैं|

टी बोर्ड इंडिया (Tea Board India) ने पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग स्थित दार्जिलिंग टी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (Darjeeling Tea Research and Development Centre (DTRDC)) में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (National Council for Vocational Education and Training (NCVET)) से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का विकास एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (Agriculture Skill Council of India (ASCI)) के सहयोग से किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षित चाय परीक्षक (Tea Tasters) और टी सोमेलियर (Tea Sommeliers) तैयार करना है, जो भारतीय चाय की गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन (Value Addition) तथा बाजार प्रतिस्पर्धात्मकता (Market Competitiveness) को बढ़ावा देने में योगदान देंगे।

3

हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन-से-वाहन संचार प्रणाली को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव जारी किया है|

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन-से-वाहन संचार [Vehicle-to-Vehicle (V2V) Communication] प्रणाली को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव जारी किया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं को कम करना है। प्रस्ताव के अनुसार, 1 अक्टूबर 2027 से जिन नए वाहनों में V2V संचार प्रणाली लगाई जाएगी, उन्हें AIS-230 मानक का पालन करना होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2028 से L, M और N श्रेणी के सभी नए निर्मित वाहनों में AIS-230 मानक के अनुरूप V2V संचार प्रणाली लगाना अनिवार्य होगा। इसमें दोपहिया वाहन, यात्री कारें तथा वाणिज्यिक ट्रक (Commercial Trucks) शामिल हैं। V2V प्रणाली के माध्यम से वाहन रेडियो सिग्नलों (Radio Signals) द्वारा गति (Speed), स्थान, दिशा तथा ब्रेक लगाने की स्थिति जैसी रियल-टाइम जानकारी (Real-Time Data) एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।

4

हाल ही में टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला हर्षिता जाखड़ बनी हैं|

19 वर्षीय भारतीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ टूर डी फ्रांस फेम्स (Tour de France Femmes) में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने स्विट्जरलैंड (Switzerland) के एगल (Aigle) में आयोजित 4.5 किलोमीटर की औपचारिक न्यूट्रलाइज्ड राइड (Ceremonial Neutralised Ride) में अंतरराष्ट्रीय विकास समूह (International Development Group) का नेतृत्व किया। हर्षिता जाखड़ ने यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल (Union Cycliste Internationale (UCI)) के वर्ल्ड साइक्लिंग टैलेंट प्रोग्राम (World Cycling Talent Programme) के माध्यम से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया। टूर डी फ्रांस फेम्स महिलाओं की बहु-चरणीय साइकिल रेस (Women's Multi-Stage Cycling Race) है, जो पुरुषों की टूर डी फ्रांस (Tour de France) के समकक्ष आयोजित की जाती है तथा यूसीआई महिला वर्ल्ड टूर (UCI Women's World Tour) कैलेंडर का हिस्सा है।

5

हाल ही में दिवंगत न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्रहान लिब्रहान आयोग के अध्यक्ष थे|

मद्रास और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्रहान का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे एक-सदस्यीय लिब्रहान आयोग (Liberhan Commission) के अध्यक्ष थे, जिसका गठन 16 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच के लिए किया गया था।

6

हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो की हाइड्रोकार्बन इकाई को ₹15,000 करोड़ से अधिक का अल्ट्रा-मेगा अनुबंध एडीएनओसी ऑफशोर कंपनी से प्राप्त हुआ है|

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T)) की हाइड्रोकार्बन इकाई (L&T Energy Hydrocarbon Offshore (LTEH)) को एडीएनओसी ऑफशोर (ADNOC Offshore) से ₹15,000 करोड़ से अधिक का अल्ट्रा-मेगा अनुबंध प्राप्त हुआ है। यह परियोजना इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, स्थापना एवं कमीशनिंग  (Engineering, Procurement, Construction, Installation and Commissioning (EPCIC)) से संबंधित है।

7

हाल ही में 16वाँ भारतीय अंगदान दिवस 3 अगस्त को मनाया गया|

16वाँ भारतीय अंगदान दिवस (Indian Organ Donation Day) 3 अगस्त 2026 को मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य अंगदाताओं (Organ Donors) और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा अंगदान के माध्यम से मिले जीवन के अमूल्य उपहार का सम्मान करना है ।यह दिवस 3 अगस्त 1994 को भारत में हुए पहले सफल मृतक अंग प्रत्यारोपण की स्मृति में मनाया जाता है।

8

हाल ही में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की दूसरी बैठक की मेजबानी भारतीय शहर हैदराबाद कर रहा है|

भारत 4–5 अगस्त 2026 को तेलंगाना के हैदराबाद में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (BRICS Anti-Corruption Working Group) की दूसरी बैठक तथा ब्रिक्स विशेषज्ञ नेटवर्क ऑन एसेट रिकवरी (BRICS Expert Network on Asset Recovery) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इस बैठक का आयोजन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training (DoPT)) द्वारा किया जा रहा है।बैठक का उद्घाटन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सचिव रचना शाह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों का पता लगाना (Fugitive Tracing), अवैध संपत्तियों की बरामदगी (Asset Recovery) तथा सीमा-पार सहयोग (Cross-Border Cooperation) को मजबूत करना है, ताकि ब्रिक्स देशों के बीच भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग और प्रभावी बनाया जा सके।

9

हाल ही में जारी कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 में यंगेस्ट लीडर्स श्रेणी में प्रथम स्थान शीतल देवी ने प्राप्त किया है|

कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 (2026 Candere Hurun India Women Leaders List) जारी की गई, जिसमें 12 विभिन्न क्षेत्रों की 117 प्रभावशाली महिलाओं को स्थान दिया गया है।
यंगेस्ट लीडर्स (Youngest Leaders Women 2026) श्रेणी में पैरालंपियन (Paralympian) शीतल देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद फेमी सेफ (Femi Safe) की संस्थापक नूरीन आयशा दूसरे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल गुलाटी तीसरे तथा स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका शर्मा चौथे स्थान पर रहीं। ओल्डेस्ट लीडर्स (Oldest Leaders Across Categories) श्रेणी में बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज (Bectors Food Specialities) की रजनी बेक्टर प्रथम स्थान पर रहीं। बीबा (BIBA) की संस्थापक मीना बिंद्रा दूसरे तथा ल्यूपिन की मंजू डी. गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सभी श्रेणियों में शीर्ष महिला नेताओं (Top Ranked Women Leaders Across Categories) की सूची में मीना बिंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तुषारा शंकर दूसरे और रजनी बेक्टर तीसरे स्थान पर रहीं| पैरालंपियन अवनी लेखरा इस समग्र सूची में छठे स्थान पर रहीं और ओवरऑल लीडरबोर्ड (Overall Leaderboard) में स्थान पाने वाली सबसे कम आयु की महिला बनीं।

10

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने एसरी इंडिया के साथ GIS, Location Intelligence और GeoAI आधारित रक्षा समाधान विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL)) ने एसरी इंडिया (Esri India) के साथ भौगोलिक सूचना प्रणाली [Geographic Information System (GIS)], लोकेशन इंटेलिजेंस (Location Intelligence) तथा जियोएआई (GeoAI) आधारित रक्षा समाधान विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में भू-स्थानिक क्षमताओं (Geospatial Capabilities), रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम इंटीग्रेशन (Systems Integration) तथा स्वदेशी तकनीकी विकास को सुदृढ़ करना है। समझौते के तहत एसरी इंडिया अपने स्वामित्व वाले इंडो आर्कजीआईएस (Indo ArcGIS) प्लेटफ़ॉर्म पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण (Specialized Training) प्रदान करेगी, जिससे संगठन के भीतर भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी (Geospatial Technology) में विशेषज्ञता विकसित की जा सके। यह साझेदारी रक्षा क्षेत्र में GIS, Location Intelligence और GeoAI आधारित उन्नत तकनीकी समाधानों के विकास तथा भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

1

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक रुमेश थरंगा पथिराजे ने जीता|

राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) में पुरुष भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि यश वीर सिंह ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह के पदक जीतने के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक में पहली बार डबल पोडियम फिनिश दर्ज की। श्रीलंका (Sri Lanka) के रुमेश थरंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga Pathirage) ने 89.75 मीटर की राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड दूरी फेंककर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। यह 2006 के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका का पहला स्वर्ण पदक तथा एथलेटिक्स (Athletics) में उसका पहला स्वर्ण पदक भी है।

2

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना के लिए ₹84,084 करोड़ वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई 2026 को समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना [Samudra Manthan National Offshore Exploration Scheme] को मंजूरी दी। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2030–31 तक ₹84,084 करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Approved Outlay) स्वीकृत किया गया है। उद्देश्य: भारत के अवसादी बेसिनों (Sedimentary Basins) में अपतटीय अन्वेषण (Offshore Exploration) का विस्तार करना तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस के नए भंडारों की खोज को गति देना| योजना में चार प्रमुख वित्तीय घटक ( Financial Components) शामिल हैं। आधुनिक अपतटीय भूकंपीय डेटा संग्रहण एवं प्रसंस्करण (Modern Offshore Seismic Data Acquisition and Processing) के लिए ₹28,534 करोड़, 60 गहरे समुद्री अन्वेषण कुओं (Deepwater Exploration Wells) की ड्रिलिंग के लिए ₹43,200 करोड़, साझा अपतटीय अवसंरचना केंद्र (Common Offshore Infrastructure Hubs) के विकास के लिए ₹10,000 करोड़ तथा तेल एवं गैस विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र (Oil and Gas Manufacturing and Services Zones) की स्थापना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

3

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वित्तीय वर्ष 2030- 31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना [Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)] को वित्तीय वर्ष 2030–31 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Financial Outlay) स्वीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण [Direct Benefit Transfer (DBT)] के माध्यम से प्रति वर्ष ₹6,000 की आय सहायता पूर्ववत प्रदान की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का शुभारंभ फरवरी 2019 में किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तों के माध्यम से ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

4

हाल ही में भारत और भूटान के बीच विकास परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ रियायती ऋण सुविधा पर हस्ताक्षर किए गए हैं|

भारत और भूटान के बीच 31 जुलाई 2026 को थिम्फू में आयोजित पाँचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (India-Bhutan Development Cooperation Talks) के दौरान ₹4,000 करोड़ की रियायती ऋण सुविधा [Concessional Line of Credit (LoC)] पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारतीय निर्यात-आयात बैंक [Export-Import Bank of India (EXIM Bank)] और भूटान के वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance, Bhutan) के बीच हुआ, जिसके तहत भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ₹332 करोड़ की लागत वाली 12 नई प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस [Project Tied Assistance (PTA)] परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। दोनों देशों ने भारत द्वारा घोषित ₹10,000 करोड़ के समर्थन पैकेज (Support Package) की प्रगति की भी समीक्षा की, जो भूटान की विकास प्राथमिकताओं को सहयोग प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भूटान के खेसर ग्यालपो यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज [Khesar Gyalpo University of Medical Sciences] के बीच चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

5

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो अभियान की शुरुआत की है|

पर्यटन मंत्रालय और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड [InterGlobe Aviation Limited (IndiGo)] ने 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में दो वर्ष की अवधि के लिए गैर-वित्तीय (Non-financial), गैर-विशिष्ट (Non-exclusive) समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत "इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो (Incredible India by IndiGo)" नामक वैश्विक संचार अभियान (Global Communication Campaign) शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य (Preferred Global Tourism Destination) के रूप में बढ़ावा देना तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage), प्राकृतिक परिदृश्य, आध्यात्मिक पर्यटन, वेलनेस पर्यटन, साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism), वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों (Experiential Tourism Products) का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

6

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका अस्मिता डे बनी हैं|

ग्लासगो, स्कॉटलैंड (Glasgow, Scotland) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) की जूडो (Judo) प्रतियोगिता में, अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम (Women's -48kg) वर्ग के फाइनल में कनाडा (Canada) की हाइडी क्वाच (Heidi Quach) को गोल्डन स्कोर (Golden Score) में 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय (First Indian Judoka – Male or Female) बन गईं। हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम (Men's -60kg) वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के जोशुआ कैट्ज़ (Joshua Katz) को वाज़ा-आरी (Waza-ari) के आधार पर 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने।

7

हाल ही में केंद्र सरकार ने विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी नए कार्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए विस्तारित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को उन्नत सहायता (National Sports Federations (NSFs)) को मंजूरी दी है। इन दोनों पहलों के लिए ₹36,441 करोड़ का संयुक्त वित्तीय परिव्यय (Combined Outlay) स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवा विकास तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी [Emerging Khelo India Athletes (E-KIAs)] कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संरचित प्रशिक्षण (Structured Athlete Development) और दीर्घकालिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत राष्ट्रीय कोच प्रत्यायन बोर्ड (National Coach Accreditation Board (NCAB)) की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य पूरे देश में कोचों की योग्यता का मानकीकरण (Standardisation) करना है। इसके अतिरिक्त, प्रतिभा संवर्धन के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (Khelo India Feeder Schools) तथा उत्कृष्ट विद्यालय (Utkrishta Vidyalayas) स्थापित किए जाएंगे|

8

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Alluri Sitarama Raju International Airport) का उद्घाटन किया।
इस हवाई अड्डे का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी [Public-Private Partnership (PPP)] मॉडल के तहत जीएमआर समूह (GMR Group) द्वारा लगभग ₹4,727 करोड़ से ₹5,640 करोड़ की लागत से किया गया है। इस हवाई अड्डे का नाम महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी (Tribal Freedom Fighter) अल्लूरी सीताराम राजू के सम्मान में रखा गया है। हवाई अड्डे के प्रथम चरण को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। दीर्घकालिक योजना के तहत इसकी क्षमता को बढ़ाकर प्रतिवर्ष 4 करोड़ यात्रियों तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

9

हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने मलेशिया को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता|

नई दिल्ली में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप (2026 Commonwealth Table Tennis Championships) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष (Men's Team) और महिला (Women's Team) दोनों टीम स्पर्धाओं में मलेशिया (Malaysia) को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। भारतीय पुरुष टीम में मानव ठक्कर, मनुष शाह, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई और पायस जैन शामिल थे। भारतीय महिला टीम में सिंड्रेला दास, श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, सुतीर्था मुखर्जी और स्वस्तिका घोष शामिल थीं।

10

हाल ही में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है|

लद्दाख प्रशासन ने 30 जुलाई 2026 को क्षेत्र के 23 विरासत स्थलों (Heritage Sites) को संरक्षित स्मारक (Protected Monuments) घोषित किया। इन स्थलों को जम्मू एवं कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम [Jammu and Kashmir Ancient Monuments Preservation Act (Samvat 1977 / 1920 A.D.)], जो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लागू है, के अंतर्गत संरक्षण प्रदान किया गया है। लेह जिला के अधिसूचित स्थलों में शार्नोस, डोमखर, लेहदो, अल्ची, मुर्गी और मैंगमोर के शैलचित्र स्थल (Petroglyph Sites), शेय स्थित मैत्रेय बुद्ध शैल प्रतिमा (Maitreya Buddha Rock Carving), टिंगमोसगंग किला, सुमूर किला, सासपोल, हुंदर, ओनपो तथा स्टाम्पुक की प्राचीन गुफाएँ (Ancient Caves), स्टोंगडे गोम्पा, देचेन त्सोमो खार किला तथा दिग्गर में स्थित चम्बा कारपो और रिगसुम गोनबो की शैल मूर्तियाँ एवं नक्काशियाँ (Rock Sculptures/Carvings) शामिल हैं।
कारगिल जिला में योरबालटक के ऐतिहासिक शिलालेख (Historic Rock Inscriptions) को भी संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

Exit mobile version