April 2026 Current Affairs

Current Affairs Today (03 April 2026)

 

  1. हाल ही में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संदीप जैन
  2. हाल ही में कुकू टीवी के ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? महेंद्र सिंह धोनी 
  3. हाल ही में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? वीएमबी कृष्णन 
  4. हाल ही में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 कब मनाया गया है? 2 अप्रैल 
  5. हाल ही में किस देश के उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव भारत दौरे पर आए हैं? रूस  
  6. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात कितना हो गया है? 38,424 करोड़ रुपये 
  7. हाल ही में किस राज्य ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है? पंजाब
  8. हाल ही में किस राज्य ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टारलिंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? मेघालय
  9. हाल ही में भारत ने किस देश को मानवतावादी सहायता के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है? बुर्किना फासो 
  10. हाल ही में किस पुलिस बल को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है? ओडिशा पुलिस

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (02 April 2026)

 

  1. हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव किसे नियुक्त किया गया है? चंचल कुमार
  2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बुनकरों के लिए मुफ्त बिजली योजना शुरू की है? आंध्र प्रदेश
  3. हाल ही में ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? सुधा मूर्ति
  4. हाल ही में राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (NESTS) का 8वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 1 अप्रैल
  5. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में किसे वैधानिक दर्जा प्रदान करता है? अमरावती
  6. हाल ही में 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई है? रांची
  7. हाल ही में 1 अप्रैल को ओडिशा का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया? 91वां
  8. हाल ही में भारतीय सेना उप प्रमुख का पदभार किसने ग्रहण किया है? धीरज सेठ
  9. हाल ही में नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाज (NGOPV) “शाची” को कहाँ लॉन्च किया गया? गोवा
  10. हाल ही में उत्तर भारत का पहला कांच का पुल कहाँ बनाया जाएगा? पंजाब 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (01 April 2026)

 

  1. हाल ही में 2026 जापान ग्रैंड प्रिक्स किसने जीती हैं? एंड्रिया किमी एंटोनेली
  2. हाल ही में 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब किसने जीता है? आर्यना सबालेंका 
  3. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है? सूरीनाम 
  4. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए माउंटेन रडार हेतु 1,950 करोड़ रुपये का अनुबंध किसके साथ किया है? भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 
  5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया है? साणंद 
  6. हाल ही में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? गांधीनगर 
  7. हाल ही में किसके द्वारा निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत “एग्रे” को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है? गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता 
  8. हाल ही में नागोया प्रोटोकॉल (ABS) के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (IRCC) जारी करने में भारत किस स्थान पर है? पहला
  9. हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कौन सा फोरम लॉन्च किया है? लीफ
  10. हाल ही में वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए “ग्रीन कार्ड प्रणाली” कहाँ शुरू की गई है? उत्तराखंड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

1

हाल ही में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में संदीप जैन को नियुक्त किया गया है|

1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (General Officer Commanding-in-Chief, Southern Command) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है| उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का स्थान लिया है, जिन्होंने सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है|

2

हाल ही में कुकू टीवी के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी बने हैं|

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एआई-संचालित ऑडियो प्लेटफॉर्म कुकू एफएम (AI-powered audio platform Kuku FM) में निवेश किया है और कुकू टीवी (Kuku TV) के ब्रांड एंबेसडर बने हैं| कंपनी ₹3,000 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में है| कुकू TV एप लाल चंद बिसु, विकास गोयल और विनोद कुमार मीना ने 2018 में स्थापित की थी|

3

हाल ही में भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में वीएमबी कृष्णन को नियुक्त किया गया है|

लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान (Eastern Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (General Officer Commanding-in-Chief) का पदभार ग्रहण किया है| उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी का स्थान लिया है, जो 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए|

4

हाल ही में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 2 अप्रैल को मनाया गया है|

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (autism spectrum disorder (ASD)) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है| विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 की थीम: “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन का मूल्य है (Autism and Humanity – Every Life Has Value)”| विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की स्थापना 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly UNGA) द्वारा की गई थी|

5

हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का 63वां स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया गया|

1 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation (CBI)) का 63वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया जाएगा| इस की स्थापना 1 अप्रैल, 1963 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव द्वारा की गई थी|

6

हाल ही में रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव भारत दौरे पर आए हैं|

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov, First Deputy Prime Minister of Russia) 2 अप्रैल से दो दिवसीय भारत दौरे पर आये है| इस दौरान वह नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे|

7

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये हो गया है|

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात (defence exports) 38,424 करोड़ रुपये हो गया है| यह पिछले वित्त वर्ष के 23,622 करोड़ रुपये के आंकड़े से 14,802 करोड़ रुपये से अधिक है, जो 62.66% की बढ़ोतरी को दर्शाती है| इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (Public sector defence undertakings) का योगदान, 54.84% और निजी क्षेत्र (private sector) का योगदान, 45.16% रहा| पिछले वर्ष की तुलना में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निर्यात में 151% की वृद्धि हुई है, जबकि निजी कंपनियों ने 14% की वृद्धि दर्ज की है|

8

हाल ही में पंजाब ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया है|

पंजाब में 1 अप्रैल से राज्य का अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण (caste socio-economic survey) शुरू किया गया है| उद्देश्य (Objective): समान विकास और लक्षित नीति निर्माण सुनिश्चित किया जाना| यह सर्वेक्षण पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करेगा| यह सर्वेक्षण तीन महीने में पूरा होने की संभावना है, इस के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है| हाल ही में पेश की गयी राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की चार साल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार वर्षों में ग्रामीण विकास (rural development) पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि 2017-22 के दौरान यह राशि 1,883 करोड़ रुपये थी और 2025-26 में 2,367.64 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है|

9

हाल ही में मेघालय ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए स्टारलिंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

हाल ही में मेघालय सरकार ने दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी (Connectivity in Remote Areas) बढ़ाने के लिए स्टारलिंक (Starlink) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): पूरे राज्य में, विशेष रूप से दूरदराज़ और कठिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाना| यह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शासन और आर्थिक अवसरों तक पहुँच में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी, और राज्य को डिजिटल रूप से समावेशी भविष्य के करीब लाएगी|

10

हाल ही में भारत ने बुर्किना फासो को मानवतावादी सहायता के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है|

हाल ही में भारत ने बुर्किना फासो (Burkina Faso) को मानवतावादी सहायता (humanitarian assistance) के रूप में 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है| उद्देश्य (Objective): कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए खाद्य सुरक्षा का समर्थन करना | बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका (West Africa) में स्थित एक भूमि से घिरा हुआ देश, संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी मामलों के समन्वय कार्यालय (United Nations Office for the Coordination of Humanitarian Affairs UN OCHA) के अनुसार, दुनिया के सबसे उपेक्षित मानवीय संकटों (neglected humanitarian crises) में से एक से जूझ रहा है| बताया जाता है कि यह संकट प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों (adverse climatic conditions) के बीच सुरक्षा की कमी के कारण उत्पन्न हुआ है|

1

हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव चंचल कुमार को नियुक्त किया गया है|

चंचल कुमार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव (Secretary in the Ministry of Information and Broadcasting) नियुक्त किया गया है| सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वर्तमान सचिव संजय जाजू को पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव (Secretary in the Ministry of Development of North Eastern Region) नियुक्त किया गया है| भुवनेश कुमार को पर्यटन सचिव (Tourism Secretary) और श्रीवत्स कृष्णा को अल्पसंख्यक मामलों का सचिव (Secretary, Minority Affairs) नियुक्त किया गया है| रोहित कंसल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव (Secretary, Department of Rural Development) नियुक्त किया गया है|

2

हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने बुनकरों के लिए मुफ्त बिजली योजना शुरू की है|

आंध्र प्रदेश सरकार ने बुनकरों और पावरलूम इकाइयों के लिए मुफ्त बिजली योजना (free electricity scheme for weavers and powerloom units) शुरू की है| इस योजना के तहत हथकरघा के लिए 200 यूनिट और पावरलूम के लिए 500 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी| इस पहल पर सालाना लगभग 150 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है| इस से हथकरघा बुनकर परिवारों को अनुमानित रूप से प्रति वर्ष लगभग 8,640 रुपये की बचत होगी, जबकि पावरलूम संचालकों को प्रति वर्ष 21,600 रुपये तक की बचत हो सकती है| इसके अलावा बुनकरों की पेंशन बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह करना, बुनकर सहकारी समितियों के लिए बचत कोष (savings fund for weaver cooperatives) के रूप में पांच करोड़ रुपये आवंटित करना और आधुनिक मशीनरी की खरीद पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी देना शामिल है|

3

हाल ही में ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ पुस्तक सुधा मूर्ति के द्वारा लिखी गई है|

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के संविधान सदन में लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक 'टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्‍ट्री थ्रू मुरल्‍स इन पार्लियामेंट (Tides of Time: Bharat’s History through Murals in Parliament)’ का विमोचन किया है|

4

हाल ही में राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (NESTS) का 8वां स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया गया है|

1 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (National Education Society for Tribal Students (NESTS) का 8वां स्थापना दिवस डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में मनाया गया| केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए| 2019 में स्थापित यह भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन (autonomous organisation) है| इस संगठन को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (Eklavya Model Residential Schools (EMRSs)) की स्थापना, प्रबंधन और सहायता का दायित्व सौंपा गया है|

5

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में अमरावती को वैधानिक दर्जा प्रदान करता है|

लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 (Andhra Pradesh Reorganisation (Amendment) Bill, 2026) पारित किया गया है| यह विधेयक आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन करता है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा (statutory status) प्रदान करता है|

6

हाल ही में 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप रांची में शुरू हुई है|

1 अप्रैल को 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 (16th Hockey India National Sub-Junior Women's Hockey Championship 2026) का शुभारंभ रांची में हुआ. यह चैंपियनशिप 12 अप्रैल तक चलेगी| उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि: खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार|

7

हाल ही में 1 अप्रैल को ओडिशा का 91वां स्थापना दिवस मनाया गया|

1 अप्रैल, 2026 ओडिशा का 91वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया गया| उत्कल दिवस (Utkal Divas) हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है| राज्य सरकार 1 अप्रैल से शुरू होने वाले 14 दिवसीय ओडिया पखवाड़े का आयोजन कर रही है| इसके साथ ही व्यापक सामुदायिक कार्यक्रम और “हेरिटेज रन (Heritage Run)” का आयोजन भी किया जा रहा है|
1 अप्रैल 1936 को ओडिशा भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था|

8

हाल ही में भारतीय मूल की लेखिका पद्मा विष्णुजन को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है|

हाल ही में भारतीय मूल की कनाडाई-अमरीकी लेखिका और अनुवादक पद्मा विश्वनाथन (Indian-American Canadian-American author and translator Padma Viswanathan) को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 (2026 International Booker Prize) के लिए शॉर्टलिस्ट (shortlisted) किया गया है| उन्हें ब्राज़ील की लेखिका एना पाउला माया (Brazilian author Ana Paula Maya) के उपन्यास ‘ऑन अर्थ ऐज़ इट इज़ बिनीथ (On Earth as It Is Beneath)’ के अंग्रेज़ी अनुवाद (English translation) के लिए यह स्थान मिला है| विजेता की घोषणा 19 मई को लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित समारोह में की जाएगी| इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार को पूर्व में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार (Man Booker International Prize) के नाम से जाना जाता था| यह सम्मान हर वर्ष उस कथा साहित्य कृति को दिया जाता है, जो मूल रूप से अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखी गई हो और बाद में उसका अंग्रेज़ी में अनुवाद कर ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किया गया हो|

9

हाल ही में भारतीय सेना उप प्रमुख का पदभार धीरज सेठ ने ग्रहण किया है|

1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना उप प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff (VCOAS) का पदभार ग्रहण किया है|

10

हाल ही में नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाज (NGOPV) "शाची" को गोवा में लॉन्च किया गया|

11 नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाजों (Next Generation Offshore Patrol Vessels (NGOPVs) में से पहले जहाज 1280 (शाची Yard 1280 (Shachi) को 31 मार्च 2026 को मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गोवा (M/s Goa Shipyard Limited, Goa) में लॉन्च किया गया| इसे शगुन सोबती द्वारा नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती की उपस्थिति में लांच किया गया| इस का निर्माण दो शिपयार्डों - गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गोवा और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता (Garden Reach Shipbuilders and Engineers Limited (GRSE), Kolkata) में एक साथ किया जा रहा है| 'शाची' का मतलब है सहायता प्रदान करने वाला| एनजीओपीवी के प्रतीक चिन्ह में सप्तर्षि तारामंडल और एक लाल एवं सफेद प्रकाशस्तंभ दर्शाया गया है|

1

हाल ही में 2026 जापान ग्रैंड प्रिक्स एंड्रिया किमी एंटोनेली ने जीती हैं|

हाल ही में 19 वर्षीय इटली के मर्सिडीज ड्राईवर एंड्रिया किमी एंटोनेली (Italian Mercedes driver Andrea Kimi Antonelli) ने 2026 जापानी ग्रैंड प्रिक्स (2026 Japanese Grand Prix) जीता है| दूसरा स्थान: मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री (McLaren's Oscar Piastri) | तीसरा स्थान: फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर्क (Ferrari's Charles Leclerc) | वह 1953 में अल्बर्टो अस्करी (Alberto Ascari) के बाद फॉर्मूला वन में बैक-टू-बैक रेस जीतने वाले पहले इतालवी भी बन गए हैं| वह हाल ही में 2026 चीनी ग्रैंड प्रिक्स (2026 Chinese Grand Prix) जीतकर 19 साल, छह महीने और 18 दिन की उम्र में फॉर्मूला 1 (Formula 1 race) के दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता बने थे|

2

हाल ही में 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता है|

हाल ही में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने फाइनल में अमेरिका की कोको गाफ (American Coco Gauff) को हराकर 2026 मियामी ओपन महिला एकल खिताब (2026 Miami Open women's singles title) जीता है| उन्होंने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल (Sunshine Double) पूरा कर लिया है| वह ये रिकॉर्ड बनाने वाली 5वीं महिला खिलाड़ी हैं| यह उनका 24वां डब्ल्यूटीए खिताब है| पुरुष एकल खिताब इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी जिरी लेहेको (Jiri Leheko of the Czech Republic) को हराकर जीता है| उन्होनें भी सनशाइन डबल (Sunshine Double) पूरा कर लिया है|

3

हाल ही में सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है|

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकापरसाद "चान" संतोखी (Former Suriname President Chandrikapersad "Chan" Santokhi) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने 2020 से 2025 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवा की और प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (Progressive Reform Party) के भी नेता थे| उन्होंने प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (VHP) के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया, और 2011 में इसके अध्यक्ष बने| उन्होंने 2005 से 2010 तक सूरीनाम के न्याय और पुलिस मंत्री के रूप में सेवा की, कानून और व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के कारण "द शेरिफ (The Sheriff)" के उपनाम से जाने गए, विशेष रूप से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ| उन्होंने इंटर-अमेरिकन ड्रग एब्यूज कंट्रोल कमीशन (Inter-American Drug Abuse Control Commission (CICAD)) में भी सूरीनाम का प्रतिनिधित्व किया और 2010 में इसके अध्यक्ष रहे| 2020 के आम चुनाव में, उन की पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, और उन्हें सूरीनाम के नौवें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया, जिन्होंने 16 जुलाई 2020 से 16 जुलाई 2025 तक सेवा दी|

4

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए माउंटेन रडार हेतु 1,950 करोड़ रुपये का अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया है|

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के लिए दो माउंटेन रडार (Mountain Radars), संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL)) के साथ लगभग 1,950 करोड़ रुपये की पूंजी अधिग्रहण अनुबंध (capital acquisition contract) पर हस्ताक्षर किए हैं| यह अनुबंध बाय (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया|

5

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन साणंद में किया है|

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) की की Rs 3,300 करोड़ की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (outsourced semiconductor assembly and test (OSAT) facility) सुविधा का उद्घाटन गुजरात के साणंद में किया है| यह संयंत्र भारत सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) का हिस्सा है और वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है| यह सुविधा इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल्स (Intelligent Power Modules (IPMs) का निर्माण करेगी, जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, औद्योगिक प्रणालियों और ऊर्जा-कुशल उपकरणों में किया जाता है|

6

हाल ही में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन गांधीनगर में किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर गुजरात में गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ (Koba Tirth) में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय (Samrat Samprati Museum) का उद्घाटन किया| यहसंग्रहालय, जिसका नाम सम्राट अशोक के पोते के नाम पर रखा गया है, जैन धर्म के अनन्त ज्ञान और भारत की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्पित है|

7

हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता के द्वारा निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत "एग्रे" को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है|

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE), Kolkata), कोलकाता द्वारा आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों (ASW SWC (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft)) में से चौथा "एग्रे (Agray)" को भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया गया है| लगभग 77 मीटर लंबे ये जहाज जलजेट द्वारा संचालित भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत हैं और अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो (Lightweight Torpedoes), स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और उथले पानी के सोनार (shallow water SONAR) से सुसज्जित हैं| यह पानी के नीचे के खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम है| यह जहाज पूर्व के आईएनएस एग्रे (INS Agray) का पुनरोद्धार (reincarnation) है, जो 1241 पीई श्रेणी के गश्ती पोतों में से चौथा था और जिसे वर्ष 2017 में सेवामुक्त कर दिया गया था|

8

हाल ही में नागोया प्रोटोकॉल (ABS) के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (IRCC) जारी करने में भारत पहले स्थान पर है|

एबीएस क्लियरिंग-हाउस (ABS Clearinghouse) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में अब तक कुल 6,311 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (Internationally Recognized Compliance Certificates (IRCCs) जारी किए गए हैं| इनमें से 3,561 प्रमाणपत्र अकेले भारत द्वारा जारी किए गए है|  वैश्विक स्तर पर जारी कुल प्रमाणपत्रों में भारत की हिस्सेदारी 56% से अधिक है| एबीएस क्लियरिंग-हाउस पर पंजीकृत 142 देशों में से अब तक केवल 34 देशों ने IRCCs जारी किए हैं|

9

हाल ही में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने आयुर्वेद शोध को 13 भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए अनुवादिनी एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए अनुवादिनी एआई (Anuvadini AI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| अनुवादिनी एआई को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education (AICTE) द्वारा विकसित किया गया है|
इस के तहत, अनुवादिनी एआई सीसीआरएएस के अनुसंधान परिणामों और शैक्षिक सामग्रियों का हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करेगी| देश के 25 राज्यों में 30 संस्थानों के नेटवर्क के साथ, सीसीआरएएस आयुर्वेद विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रकाशित करता है|

10

हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लीफ फोरम लॉन्च किया है|

हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम (electric vehicle (EV) charging ecosystem) को मजबूत करने के लिए लीफ (इलेक्ट्रिक-व्हीकल एक्सेलेरेशन फोरम Light Electric-Vehicle Acceleration Forum (LEAF) लॉन्च किया है| उद्देश्य (Objective): अधिक एकीकृत और इंटरऑपरेबल (interoperable) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाकर इलेक्ट्रिक दो- और तीन-पहिया वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना | LEAF लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल (light electric vehicle (LEV) ecosystem) पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाता है, जिसमें ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (original equipment manufacturers OEMs), चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर, घटक आपूर्तिकर्ता, और प्रौद्योगिकी प्रदाता शामिल हैं| यह मंच सरकारी एजेंसियों, नियामकों और उद्योग समूहों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने की उनकी योजनाओं को राष्ट्रीय नीतियों के साथ संरेखित किया जा सके| इस गठबंधन की स्थापना हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), एथर एनर्जी (Ather Energy), और IPEC इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से की गई है, जिसमें पहले ही 20 से अधिक सदस्य संगठनों की भागीदारी है|

Exit mobile version