हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चार्जिंग इकोसिस्टम (electric vehicle (EV) charging ecosystem) को मजबूत करने के लिए लीफ (इलेक्ट्रिक-व्हीकल एक्सेलेरेशन फोरम Light Electric-Vehicle Acceleration Forum (LEAF) लॉन्च किया है| उद्देश्य (Objective): अधिक एकीकृत और इंटरऑपरेबल (interoperable) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाकर इलेक्ट्रिक दो- और तीन-पहिया वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना | LEAF लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल (light electric vehicle (LEV) ecosystem) पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाता है, जिसमें ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (original equipment manufacturers OEMs), चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर, घटक आपूर्तिकर्ता, और प्रौद्योगिकी प्रदाता शामिल हैं| यह मंच सरकारी एजेंसियों, नियामकों और उद्योग समूहों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने की उनकी योजनाओं को राष्ट्रीय नीतियों के साथ संरेखित किया जा सके| इस गठबंधन की स्थापना हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), एथर एनर्जी (Ather Energy), और IPEC इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से की गई है, जिसमें पहले ही 20 से अधिक सदस्य संगठनों की भागीदारी है|