Current Affairs in Hindi

  1. बिकॉज ऑफ दिस: ए हिस्ट्री ऑफ द इंडो-पाक एयर वार दिसंबर 1971’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? एयर मार्शल विक्रम सिंह
  2. हाल ही में, भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष कर राजस्व में सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य कौन सा है? महाराष्ट्र
  3. हाल ही में, किस राज्य ने सदर सम्मेलनको राज्य उत्सव घोषित किया? तेलंगाना
  4. हाल ही में, विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 के अनुसार 2023 में वैश्विक पेटेंट दाखिले के मामले में भारत किस स्थान पर है? 6वें
  5. हाल ही में, किस देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया? बांग्लादेश
  6. हाल ही में, शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2024 कब मनाया गया? 10 नवंबर
  1.  हाल ही में दिवंगत हुए दिल्ली गणेश का सम्बन्ध किस से हैं? अभिनेता
  2. हाल ही में, लाइव शतरंज रेटिंग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी किस स्थान पर पहुंचे? दूसरा
  3. हाल ही में, मोहम्मद नबी ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, उनका सम्बन्ध किस देश से है? अफगानिस्तान
  4. हाल ही में, भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें सत्र का शुभारंभ कहाँ किया गया है? छत्तीसगढ़
  1. हाल ही में, कौन सा शहर सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र-शंघाई वैश्विक पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय शहर बना है? तिरुवनंतपुरम
  2. हाल ही में, UNEP की तेल और गैस मीथेन भागीदारी (OGMP) 2.0 में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन सी बनी है? केयर्न ऑयल एंड गैस
  3. हाल ही में, कौन सा राज्य समर्पित सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है? गुजरात
  4. हाल ही में, केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के विलय के लिए किस चरण की शुरुआत की? चौथे
  5. हाल ही में, किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  6. हाल ही में, एंटी ओपन बर्निंग अभियान कहाँ शुरू किया गया? दिल्ली
  7. हाल ही में, संजय वर्मा को किस राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में, किस देश ने दुनिया के पहले लकड़ी के उपग्रह ‘लिग्नोसैट’ को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया? जापान
  9. भारत के पहले कॉमर्शियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एनेबल्ड सेमीकंडक्टर फैब का निर्माण कहाँ किया जाएगा? गुजरात
  10. हाल ही में, तीसरे रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? अनिल प्रधान 
  1. हाल ही में, ‘शिल्प समागम मेले 2024’ का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  2. हाल ही में, अमेरिकी के 47वें राष्ट्रपति कौन बने हैं? डोनल्ड ट्रंप
  3. हाल ही में, अभय प्रभावना संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 दिवसीय जल उत्‍सव का शुभारंभ किसने किया? नीति आयोग
  5. हाल ही में, मध्‍य प्रदेश में राज्‍य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 33% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत किया गया? 35%
  6. हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किस योजना को मंजूरी दी है? PM विद्यालक्ष्मी योजना
  7. हाल ही में, दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ कैसियर की मृत्यु कहाँ हुई है? ऑस्ट्रेलिया
  8. हाल ही में, विश्व बॉक्सिंग फेडरेशन का 2024 सुपर फेदरवेट विश्व खिताब किसने जीता? मंदीप जांगड़ा
  9. हाल ही में, शिल्प और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए किस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया? ट्यूलिप ब्रांड
  10. हाल ही में, भारत सरकार ने उत्तराखंड में जलापूर्ति, स्वच्छता, और शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए किस बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? एशियाई विकास बैंक
  1. हाल ही में, किस देश ने 19 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है? अमेरिका
  2. हाल ही में, वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई पहली ब्लैक होल ट्रिपल प्रणाली कहाँ स्थित है? सिग्नस नक्षत्र
  3. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के 7वें सत्र का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  1. हाल ही में, आधिकारिक तौर पर “मेलुरी” को किस राज्य का 17वां जिला घोषित किया गया है? नागालैंड
  2. हाल ही में, भारत-वियतनाम द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2024के 5वें संस्करण की शुरुआत कहाँ की गई है? हरियाणा
  3. हाल ही में, NTPC ने संयुक्त उद्यम कंपनी (JVC) बनाने के लिए किसके साथ सहयोग किया है? ओएनजीसी (ONGC)
  4. हाल ही में, किस भारतीय लघु फिल्म ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 2025 के ऑस्कर के लिए क्वालीफाई किया है? सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो
  5. हाल ही में, विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट 2024 में मिश्रित युगल का खिताब किसने जीता? हरमीत देसाई और कृत्विका रॉय
  6. हाल ही में, 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? चेन्नई
  1.  हाल ही में, पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  1. हाल ही में चर्चा में रहा “पक्के बाघ  अभयारण्‍य” कहाँ स्थित है? अरुणाचल प्रदेश
  2. भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार- 2024′ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? अमेरिका
  3. संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति 24 के 9वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? जकार्ता
  4. हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? राजस्थान
  1. हाल ही में, पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? हिमाचल प्रदेश
  2. हाल ही में दिवंगत हुए बिबेक देबरॉय का सम्बन्ध किस से है? अर्थशास्त्री
  3. हाल ही में, संस्कृति मंत्रालय ने अमृत परम्पराउत्सव श्रृंखला की शुरुआत कहाँ की है? दिल्ली
  4. हाल ही में, G-20 की डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुपकी बैठक का आयोजन कहाँ किया गया? ब्राजील
  5. हाल ही में, टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक किस खिलाड़ी ने लगाया है? ऋषभ पंत
  1. हाल ही में, भारत ने किस देश के साथ मिलकर वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में घोषित किया? स्पेन
  2. हाल ही में, भारत में स्पेन का वाणिज्य दूतावास कहाँ स्थापित किया जाएगा? बेंगलुरू
  3. हाल ही में, मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, उनका सम्बन्ध किस से है? ऑस्ट्रेलिया
  4. हाल ही में चर्चा में रहे “बेल्ट एंड रोड पहल” का सम्बन्ध किससे है? चीन
  5. हाल ही में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया? विपिन कुमार
  6. हाल ही में, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन कहाँ किया गया? गुजरात
  7. हाल ही में, ICC भ्रष्टाचार निरोधक इकाई का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है? सुमति धर्मवर्धने
  1. हाल ही में, सरकार ने DAY-NRLM के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए किस योजना की शुरुआत की है? नमो ड्रोन दीदी
  2. हाल ही में, ISRO ने भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन कहाँ शुरू किया है? लेह
  3. हाल ही में, दीपम योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कहाँ की गई है? आंध्र प्रदेश
  1. 1. हाल ही में, 17वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? गुजरात
  2. हाल ही में, यूरोपीय निवेश बैंक ने बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे को कितने मिलियन यूरो का ऋण देने की घोषणा की है? 300 मिलियन यूरो
  3. हाल ही में चर्चा में रही रतन टाटा की जीवनी “रतन टाटा ए लाइफ” के लेखक कौन हैं? थॉमस मैथ्यू
  4. हाल ही में, एयरबस ने भारत में अपने पहले प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थापित किया है? दिल्ली
  5. हाल ही में, किस भारतीय खिलाड़ी ने जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2024 में पुरुष एकल (एसएल4) में स्वर्ण पदक जीता है? सुकांत कदम
  6. हाल ही में, 78वां इन्फेंट्री दिवस कब मनाया गया? 27 अक्टूबर
  7. हाल ही में, एक्सिस बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? आदित्य पुरी
  8. हाल ही में, संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर‘ उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया? दिल्ली
  9. विश्व न्याय परियोजना के रूल ऑफ लॉ सूचकांक 2024 में भारत किस रैंक पर है? 79वीं
  1. हाल ही में, PSA चैलेंजर टूर्नामेंट- कोज़ेक्स/लिमोज 2024 में महिला एकल खिताब किसने जीता है? आकांक्षा सालुंखे
  1. हाल ही में, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड- टाटा विमान परिसर कहाँ स्थापित किया गया? वडोदरा
  2. हाल ही में, भारत माता सरोवर कहाँ स्थापित किया गया? गुजरात
  3. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? हरियाणा
  4. हाल ही में, भारत सरकार ने स्वीडन में भारतीय राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया है? डॉ. नीना मल्होत्रा
  5. हाल ही में दिवंगत हुए कनक राजू का संबंध किससे है? गुसाडी लोक नृत्य
  6. हाल ही में, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारत में स्टार्टअप क्रांति की शुरुआत के लिए किस कंपनी के साथ गठबंधन किया है? HCL सॉफ्टवेयर
  7. हाल ही में, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत वर्तमान ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना किया गया है? 20 लाख रुपये
  8. हाल ही में, जर्मन बिजनेस का 18वां एशिया-प्रशांत सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  9. हाल ही में, चाणक्य रक्षा संवाद के दूसरे संस्करण का समापन कहाँ हुआ? दिल्ली
  10. हाल ही में, इंडिया AI मेटा के सहयोग से सृजनात्मक AI, सृजन केंद्र की स्थापना कहाँ करेगा? IIT जोधपुर
  1. हाल ही में, समुद्री अभ्यास SIMBEX के 31वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  2. हाल ही में, अपग्रेडेड सुविधा 2.0 मोबाइल ऐप किसने लॉन्च किया है? भारतीय चुनाव आयोग
  1. हाल ही में, कित्तूर विजयोत्सव के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने किस प्रकार का डाक टिकट जारी किया? स्मारक डाक टिकट
  2. हाल ही में, दिवंगत हुए रॉन एली का संबंध किस से है? अभिनेता
  3. हाल ही में, किस क्रिकेट टीम ने T-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? जिम्बाब्वे
  4. हाल ही में, ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने हैं? रविचंद्रन अश्विन
  5. हाल ही में विजयनगर साम्राज्य के ताम्रपत्र शिलालेख कहाँ मिले हैं? तमिलनाडु
  6. हाल ही में, किस अभिनेता को महात्मा गांधी नेतृत्व पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है? दारासिंह खुराना
  7. हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कितने करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड को मंजूरी दी है? 1,000 करोड़ रुपये
  8. हाल ही में, HSBC बैंक की पहली महिला मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कौन बनी हैं? पाम कौर
  1. 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2024 का आयोजन कहाँ किया जायेगा? गोवा
  2. हाल ही में, इंडो-लैटिन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स और VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में कितने अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए समझौता किया है? 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  3. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक का 69वां सदस्य देश कौन बना है? इजराइल
  4. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र दिवस 2024 कब मनाया गया? 24 अक्टूबर
  5. हाल ही में, किस बंदरगाह को भारत के 13वें प्रमुख बंदरगाह के रूप में मान्यता दी गई है? मेगा इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट
  6. हाल ही में, वैश्विक नस्लवाद विरोधी चैम्पियनशिप पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? उर्मिला चौधरी
  7. हाल ही में, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? एस गोपालकृष्णन
  8. हाल ही में, 24वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन कौन बना है? कर्नाटक
  9. हाल ही में, किस भारतीय महिला क्रिकेटर को ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है? हरमनप्रीत कौर
  1. हाल ही में चर्चा में रहे ऑस्‍कर तूफान का सम्बन्ध किस से है? अटलांटिक महासागर
  2. हाल ही में, अरिहंत श्रेणी की चौथी परमाणु पनडुब्बी एस-4 कहाँ लॉन्च की गई? विशाखापट्टनम
  1. हाल ही में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने किस राज्य में 50 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है? मणिपुर
  2. हाल ही में, आपातकालीन बिजली बहाली सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए पावर एम्बुलेंस का शुभारंभ कहाँ किया गया? तेलंगाना
  3. हाल ही में, कालिदास सम्मान पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया? रघुपति भट्ट
  1. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन कहाँ किया जाएगा? ओडिशा
  2. हाल ही में, सैन्य खुफिया के शहीद नायकों को समर्पित देश के पहले सतर्क पार्कका उद्घाटन कहाँ किया गया है? पुणे
  3. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन COP16 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? कोलंबिया
  4. हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को आधिकारिक रूप से मलेरिया मुक्त घोषित किया है? मिस्र
  5. हाल ही में, 23वें राष्ट्रमंडल खेलों से कितने खेलों को बाहर कर दिया गया है? 9
  1. हाल ही में, भारतीय सेना के स्वावलंबन शक्तिअभ्यास 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? उत्तर प्रदेश
  2. हाल ही में विमोचित की गई पुस्तक “माउंटेन मैमल्स ऑफ द वर्ल्ड” के लेखक कौन हैं? एम. के. रणजीत सिंह
  3. हाल ही में, वित्त मंत्री ने कितने राष्ट्रीयकृत बैंकों में बोर्ड स्तर से नीचे मुख्य महाप्रबंधक पद (सीजीएम) के सृजन को मंजूरी दी है? पांच
  4. हाल ही में, 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? छत्तीसगढ़
  5. हाल ही में, मूल निवासियों को भूमि अधिकार देने के लिए मिशन बसुंधरा 3.0 की शुरुआत किस राज्य में की गई है? असम
  6. हाल ही में, विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारत किस स्थान पर है? 84वें
  7. हाल ही में, पुलिस स्मृति दिवस 2024 कब मनाया गया? 21 अक्टूबर
  8. हाल ही में, भारतीय वायु सेना और सिंगापुर वायु सेना के 12वें संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन कहाँ किया गया? पश्चिम बंगाल
  9. हाल ही में, किस भारतीय तीरंदाज ने 2024 तीरंदाजी विश्व कप में महिलाओं के रिकर्व वर्ग में रजत पदक जीता है? दीपिका कुमारी
  10. हाल ही में, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया? ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन
  1. हाल ही में, 2024 विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया? 20 अक्टूबर
  2. हाल ही में, किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता? लाखन सिंह
  3. हाल ही में, भारतीय नौसेना ने किसके साथ समुद्री अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया? ओमान
  4. हाल ही में, दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  5. हाल ही में, वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ट्रोजन क्षुद्रग्रह का संबंध किससे है? शनि
  6. हाल ही में, किस भारतीय खिलाडी ने ACO विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता? गुरप्रीत पाल सिंह
  7. हाल ही में, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान को ‘दाना’ नाम किस देश ने दिया है? सऊदी अरब
  8. हाल ही में, माँ महामाया हवाई अड्डे का उद्घाटन कहाँ किया गया है? छत्तीसगढ़
  9. हाल ही में, 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर कौन बनीं हैं? आशालता देवी
  10. हाल ही में, महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2024 किसने जीता? न्यूजीलैंड
  1. हाल ही में, 2024 पैट्रिक जे. मैकगवर्न पुरस्कार के इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? नारायण मूर्ति
  2. हाल ही में, कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में चर्चा में रहे सागर कवचका सम्बन्ध किस से है? भारतीय तटरक्षक बल
  4. हाल ही में, 9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर कौन बने हैं? विराट कोहली
  1. हाल ही में, लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 कहाँ आयोजित किया गया? ओडिशा
  2. 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा? रूस
  3. हाल ही में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है? दस
  4. हाल ही में, भारत की विमानन विरासत को प्रदर्शित करने वाले ‘विमानन पार्क’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नागरिक उड्डयन मंत्रालय परिसर
  5. हाल ही में, सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मलेशिया
  6. हाल ही में, खादीः आजादी का वस्त्र, फैशन की भाषाथीम पर आधारित खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  1. हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की किस धारा को वैध करार दिया है? धारा 6A
  2. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2024 कब मनाया गया? 17 अक्टूबर
  3. हाल ही में, 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप किसने जीता? अर्जुन एरिगैसी
  4. हाल ही में, किस भारतीय निशानेबाज ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता? विवान कपूर
  5. हाल ही में, दिवंगत हुए देबराज रॉय का संबंध किस से है? अभिनेता
  6. हाल ही में, UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से किसे सम्मानित किया गया है? रोसिटा मिलेसी
  7. हाल ही में, भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है? जस्टिस संजीव खन्ना
  1. हाल ही में, मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 कहाँ मनाया गया? मणिपुर
  2. हाल ही में, फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब किसने जीता? निकिता पोरवाल
  3. हाल ही में, दिवंगत हुए लियाम पायने का संबंध किस से है? गायक
  1. हाल ही में, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं? नीतू डेविड
  2. हाल ही में, सरकार द्वारा “समर्थ” (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को कब तक के लिए बढ़ाया गया है? मार्च 2026
  3. हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है? रश्मिका मंदाना
  4. हाल ही में, कौन सा राज्य जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है? तेलंगाना
  5. हाल ही में, देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए किसे अनुबंध दिया गया है? भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड
  6. हाल ही में, कौन सा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  7. हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
  8. हाल ही में, फ्लाइंग फेस्टिवल 2024 की शुरुआत कहाँ हुई है? हिमाचल प्रदेश
  9. हाल ही में, किस भारतीय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता? अनीता रॉय
  10. देश का दूसरा नौसेना रडार स्टेशन कहाँ स्थापित किया जाएगा? तेलंगाना 
  1. हाल ही में, आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किसने किया? नरेन्द्र मोदी
  2. हाल ही में दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध किस से है? अभिनेता
  3. हाल ही में, लद्दाख के काकसर ब्रिज का नाम बदलकर क्या रखा गया है? कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु
  1. हाल ही में, बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया? पुणे
  2. हाल ही में, बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ कहाँ किया गया? चेन्नई
  3. हाल ही में, विश्व छात्र दिवस 2024 कब मनाया गया? 15 अक्टूबर
  4. हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेंगे? नायब सिंह सैनी
  5. हाल ही में, भारत ने किस देश के राजनयिकों को निष्काषित किया? नाडा
  6. हाल ही में, भारत का पहला हिंदी भाषा संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जाएगा? वाराणसी
  1. हाल ही में, 2024 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF) वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया? डॉ. एस. सोमनाथ
  1. हाल ही में, 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किसे दिया गया? ओडिशा
  2. हाल ही में, भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (DGMS) के पद पर किसे नियुक्त किया गया? कविता सहाय
  3. हाल ही में, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया? परमेश शिवमणि
  4. हाल ही में, भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना कहाँ की जाएगी? आंध्र प्रदेश
  5. हाल ही में, भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकरवीजा कार्यक्रम की शुरुआत किसने की? ऑस्ट्रेलिया
  6. हाल ही में, विश्व मानक दिवस 2024 कब मनाया गया? 14 अक्टूबर
  7. हाल ही में, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-I कहाँ लागू किया? दिल्ली-NCR
  8. हाल ही में चर्चा में रहा “टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्‍टम- थाड” का सम्बन्ध किस से है? मिसाइल रक्षा प्रणाली
  9. हाल ही में, बहु-लक्ष्य विस्फोट उपकरण “अग्निस्त्र” को कहाँ लॉन्च किया गया? सिक्किम
  1. हाल ही में, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी कौन बनी है? हरमनप्रीत कौर
  1. ISSF जूनियर विश्‍व कप 2025 की मेजबानी कौन करेगा? भारत
  2. हाल ही में, बिहार डाक सर्किल ने किसके सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया? रतन टाटा
  3. हाल ही में, दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति कौन बने हैं? नीमा रिंजी शेरपा
  4. हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस 2024 कब मनाया गया? 13 अक्टूबर
  1. हाल ही में, 149वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) सभा का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? स्विट्ज़रलैंड
  2. हाल ही में चर्चा में रहे “स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS-3) मिशन” का संबंध किस से है? जासूसी सैटेलाइट
  3. वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्‍मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  4. हाल ही में, भारत के पहले एकीकृत राज्य स्तरीय “साइबर कमांड और नियंत्रण केंद्र” का उद्घाटन कहाँ किया गया? महाराष्ट्र
  5. हाल ही में, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? राजकुमार हिरानी
  1. वर्ष 2024 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरुस्कार किसे प्रदान किया गया? डेरोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन
  1. हाल ही में, भारत सरकार ने किस कंपनी को महारत्न का दर्जा दिया है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  1. हाल ही में यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता कौन हैं? भारत
  2. हाल ही में चर्चा में रही ‘अनलिश्ड’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? बोरिस जॉनसन
  3. हाल ही में, किस राज्य में अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है? तेलंगाना
  4. हाल ही में पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा का उद्घाटन कहाँ किया गया? कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  1. हाल ही में, टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया? नोएल टाटा
  2. हाल ही में चर्चा में रहा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? बिहार
  3. हाल ही में “ग्रामोदय योजना” की शुरुआत कहाँ की गई? ओडिशा
  4. हाल ही में, स्वावलंबन- 2024 के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
  1. हाल ही में चर्चा में रहे ज़ोरावर का संबंध किस से है? टैंक
1

‘बिकॉज ऑफ दिस: ए हिस्ट्री ऑफ द इंडो-पाक एयर वार दिसंबर 1971’ पुस्तक के लेखक एयर मार्शल विक्रम सिंह हैं|

भारतीय सैन्य विरासत वार्षिक महोत्सव (annual Indian Military Heritage Festival (IMHF)) के दूसरे संस्करण के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (Chief of Defence Staff General Anil Chauhan) ने एयर मार्शल विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) (Air Marshal Vikram Singh (Retd)) द्वारा लिखी गई ‘बिकॉज ऑफ दिस: ए हिस्ट्री ऑफ द इंडो-पाक एयर वार दिसंबर 1971’ (Because of this: A History of the Indo-Pak Air War December 1971) पुस्तक का विमोचन किया| इसी दौरान उन्होंने सैन्य विषयों पर लिखित कुछ और  प्रमुख पुस्तकों का भी विमोचन किया|

  1. "वालोर एंड ऑनर" (Valour and Honour) - यह भारतीय सेना (Indian Army) और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (United Service Institution of India (USI)) का संयुक्त प्रकाशन है|
  1. "वार- वउंडेड, दिसब्लेंड सोल्जर्स व कैडेट्स" (War-wounded, Disabled Soldiers, And Cadets)- यह वार वउंडेड फेडरेशन (War Wounded Federation) और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) का संयुक्त प्रकाशन है|
2

भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष कर राजस्व में सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य महाराष्ट्र है|

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र 38.9% के साथ  प्रत्यक्ष कर राजस्व (direct tax revenue) में सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य  है| कर्नाटक  प्रत्यक्ष कर राजस्व में 11.9% योगदान के साथ दूसरा स्थान पर है|

दिल्ली 10.4% के साथ तीसरे स्थान पर है।

तमिलनाडु 6.5% के साथ चौथे  स्थान पर है।

गुजरात  4.8% के साथ पांचवे स्थान पर है।

सामूहिक रूप से, शीर्ष पांच राज्यों का केंद्र (Centre) द्वारा एकत्रित कुल प्रत्यक्ष कर राजस्व में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

3

तेलंगाना ने 'सदर सम्मेलन' को राज्य उत्सव घोषित किया|

तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी (Chief Secretary to the Telangana government Santhi Kumari) ने आधिकारिक तौर पर सदर सम्मेलन (Sadar Sammelan) को तेलंगाना का राज्य उत्सव (State Festival) घोषित किया है। प्रतिवर्ष तेलंगाना में यादव समुदाय (adav Community) द्वारा भैंसों का उत्सव ‘सदर सम्मेलन’ मनाया जाता है, जिसे ‘दुन्नापोथुला पंडगा’ (Dunnapothula Pandaga) के नाम से भी जाना जाता है। यह महोत्सव दीवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है

राज्यपाल- श्री जिष्‍णु देव वर्मा

मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

4

दक्षिण कोरिया ने उपयोगकर्ता डेटा के अवैध संग्रह के लिए मेटा पर 15 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है|

दक्षिण कोरिया (South Korea) ने लगभग दस लाख दक्षिण कोरियाई फेसबुक उपयोगकर्ताओं (South Korean Facebook users) के संवेदनशील डेटा (data) के अवैध संग्रह (illegal collection) के लिए मेटा (Meta) पर 15 मिलियन डॉलर ($15 million) का जुर्माना लगाया है.

राजधानी-  सिओल

मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वॉन

5

विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 के अनुसार 2023 में वैश्विक पेटेंट दाखिले के मामले में भारत किस 6वें स्थान पर है|

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization (WIPO)) की  वार्षिक विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 (World Intellectual Property Indicators Report 2024) के अनुसार 2023 में वैश्विक पेटेंट दाखिले (Global patent filings) के मामले में भारत पहली बार विश्व में 6वें स्थान पर रहा है| 2023 में भारत में दाखिल पेटेंट की संख्या 64,480 थी. वर्ष  2022 की तुलना में पेटेंट दाखिले में 15.7% वार्षिक वृद्धि दर (annual growth rate) रही|

पहली बार, भारत को तीन मुख्य बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों (Intellectual Property (IP) Rights:): पेटेंट (Patent), औद्योगिक डिजाइन एप्लिकेशन (industrial design applications) और ट्रेडमार्क एप्लिकेशन (trademark applications) के लिए दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल किया गया|

रिपोर्ट के अनुसार 2023 में दुनिया भर में 35 लाख से अधिक पेटेंट दाखिल किए गए|

2023 में सर्वाधिक पेटेंट दाखिले एशिया महाद्वीप (Asia Continent) से हुए|

2023 में, सबसे अधिक पेटेंट दाखिल चीन (16.4 लाख) में हुआ, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (5.18 लाख), जापान (4.14 लाख), दक्षिण कोरिया (2.88 लाख), जर्मनी (1.33 लाख) और भारत (64,480) में थे|

6

रूस ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए हैं|

रूस (Russia) और  उत्तर कोरिया (North Korea) ने  व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि (Comprehensive Strategic Partnership Treaty) पर हस्ताक्षर किए है इसमें  कहा गया है कि रूस और उत्‍तर कोरिया संप्रभुता (sovereignty), क्षेत्रीय अखंडता (territorial integrity), अंदरूनी मामले (internal affairs) में हस्‍तक्षेप नहीं करने की प्रतिबद्धता (commitment), समानता तथा अंतर्राष्‍ट्रीय नीति (international policy) के अन्‍य सिद्धांतों (principles) का सम्‍मान करते हैं और अन्‍य देशों के साथ मित्रता और सहयोगपूर्ण संबंधों का समर्थन करते हैं|

इस समझौते में सैन्‍य सहायता का प्रावधान भी शामिल है|

उद्देश्य: क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना

7

बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया|

बांग्लादेश (Bangladesh) के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission (NHRC)) के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। NHRC के अध्यक्ष कमाल उद्दीन अहमद, और सदस्य मो. सलीम रेजा, अमीनुल इस्लाम, कोंगजारी चौधरी, बिस्वजीत चंदा, और तानिया हक ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा|

इस्तीफा आयोग की रिपोर्ट, जिसमें  देश में बढ़ती हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों का जिक्र किया गया, के आने के बाद दिया गया है|

8

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 10 नवंबर को शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) मनाया जाता है|

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2024 की थीम: क्यों मायने रखता हैः दिमागों को जोड़ना और भविष्य को सशक्त बनाना (Why it matters: Connecting minds and empowering the future)

उद्देश्य: समाज में विज्ञान की भूमिका को समझना और शांति, सतत विकास और सामाजिक समृद्धि (Sustainable development and social prosperity) को बढ़ावा देने में विज्ञान की प्रासंगिकता पर जागरूकता फैलाना|

इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)) द्वारा  वर्ष 2002 में की गई थी|

9

दिवंगत हुए दिल्ली गणेश का सम्बन्ध अभिनेता से हैं|

तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता दिल्ली गणेश (Tamil actor Delhi Ganesh) का निधन हो गया है| दिल्ली गणेश ने 1976 में बालचंदर की फिल्म 'पट्टिना प्रवेशम' से अपने करियर की शुरुआत की थी| इससे पहले उन्होंने 1964 से लेकर 1974 तक भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अपनी सेवाएं दी थीं।

10

लाइव शतरंज रेटिंग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी दूसरे स्थान पर पहुंचे|

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2024 (Chennai Grand Masters 2024) में रूस के एलेक्सी सरना (Alexey Sarana) को हराकर भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) 2805.8  रेटिंग अंकों के साथ लाइव शतरंज रेटिंग (live chess ratings) में दूसरे स्थान पर पहुंचे|

2831.0 रेटिंग अंकों के साथ मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) पहले स्थान पर है|

1

तिरुवनंतपुरम सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र-शंघाई वैश्विक पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय शहर बना है|

तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) को सतत विकास के लिए यूएन-शंघाई वैश्विक पुरस्कार (UN-Shanghai Global Award for sustainable development) से सम्मानित किया गया है. तिरुवनंतपुरम यह सम्मान पाने वाला भारत का पहला शहर है| इस पुरस्कार के लिए कुल पाँच वैश्विक शहरों (global cities) को चुना गया। इस वर्ष पुरस्कार जीतने वाले अन्य शहर हैं अगादीर (मोरक्को) (Agadir, Morocco), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) (Melbourne, Australia), दोहा (कतर) (Doha, Qatar) और इज़्तापलापा (मेक्सिको) (Iztapalapa, Mexico)

यह पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र मानव बस्तियों कार्यक्रम (UN हैबिटेट) (United Nations Human Settlements Programme (UN Habitat)) और शंघाई नगर पालिका (Shanghai Municipality) द्वारा संचालित एक वैश्विक पहल है, जो शहरों को उनकी प्रगति, शासन और स्थिरता के लिए मान्यता देता है| तिरुवनंतपुरम नगर निगम (Thiruvananthapuram Municipal Corporation) ने कई स्थिरता पहलों को लागू किया है, जिसमें 17,000 किलोवाट के सौर पैनल, 2,000 सौर स्ट्रीट लाइट, सभी स्ट्रीट लाइट के लिए LED लाइटिंग, 115 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं|

2

UNEP की तेल और गैस मीथेन भागीदारी (OGMP) 2.0 में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस बनी है|

केयर्न ऑयल एंड गैस ( Cairn Oil & Gas)- वेदांता समूह का हिस्सा, ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme (UNEP)) की प्रमुख मीथेन रिपोर्टिंग और शमन पहल (flagship methane reporting and mitigation initiative) - ऑयल एंड गैस मीथेन पार्टनरशिप 2.0 (Oil & Gas Methane Partnership (OGMP) 2.0) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

इसके तहत केयर्न ऑयल एंड गैस 5 साल का मीथेन कटौती लक्ष्य स्थापित करेगा और पारदर्शी रूप से ओजीएमपी को अपनी प्रगति रिपोर्ट करेगा। इससे केयर्न अपने उत्सर्जन प्रोफाइल का विश्लेषण कर सकेगा और उत्सर्जन को लागत प्रभावी ढंग से कम करने के लिए डेटा का उपयोग कर सकेगा। OGMP 2.0 कंपनियों को मीथेन कटौती लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने  के लिए विश्वसनीय साधन और विज्ञान-समर्थित ढांचा (science-backed framework) प्रदान करता है और पेरिस समझौते (Paris Agreement) और वैश्विक मीथेन प्रतिज्ञा (Global Methane Pledge) के लक्ष्यों का समर्थन करना - जो 2030 तक वैश्विक मीथेन उत्सर्जन (global methane emissions) को 30 प्रतिशत तक कम करने के लिए 150 से अधिक देशों की प्रतिबद्धता है।

3

अमेरिका में व्‍हाइट हाउस की पहली महिला चीफ़-ऑफ़-स्टाफ़ कौ सूसी विल्स बनी हैं|

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने चुनावी अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सूसी समरॉल विल्स (Susie Summerall Wills) को व्‍हाइट हाउस (White House) का चीफ ऑफ स्टाफ (Chief of Staff) नियुक्त किया है। वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ हैं।

4

गुजरात समर्पित सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है|

गुजरात सरकार ने देश में सर्वप्रथम ‘गुजरात सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2022-27’ (Gujarat Semiconductor Policy 2022-27) लॉन्च की है।

इस पॉलिसी के सरल व श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए एक समर्पित ‘गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन’ (Gujarat State Electronics Mission) की स्थापना की| गुजरात में लगभग 4 सेमीकंडक्टर कंपनियों द्वारा कुल 1.24 लाख करोड़ रुपए के निवेश के साथ नए प्रोजेक्ट बनने जा रहे हैं।

 

उद्देश्य: गुजरात में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को अधिक प्रोत्साहन प्रोत्साहित  करना

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने साणंद, गुजरात में 22,500 करोड़ रुपये की लागत वाले माइक्रोन कंपनी (Micron Company) के सेमीकंडक्टर ATMP प्लांट (Semiconductor ATMP Plant) का शिलान्यास किया|

वर्ष 2021 में केन्द्र सरकार ने  ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ को मंजूरी दी थी. इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है|

5

केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के विलय के लिए चौथे चरण की शुरुआत की|

 केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks (RRBs)) के विलय (merge) के चौथे चरण की शुरुआत की| इस चरण में 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या को घटाकर 28 किया जाएगा। इस चरण में 15 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का अन्य 21 बैंकों में विलय किया जाएगा| जिन राज्यों के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय होगा - आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिशा शामिल हैं| केंद्र सरकार के वन स्टेट वन RRB सिद्धांत (One State One RRB principle) के तहत और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या कम की जा रही है| क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय की प्रक्रिया वित्त वर्ष 2004-05 में शुरू की गई थी। तीन चरणों में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या 196 से घटा कर 43 किया गया था|

6

ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है|

ऑस्ट्रेलिया सरकार (Australia Government) ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये सोशल मीडिया (Social media) का उपयोग प्रतिबंधित (ban) करने का कानून बनाने की घोषणा की है|

उद्देश्य: सोशल मीडिया से बच्चों को होने वाले स्वस्थ्य और मानसिक नुकसान को कम करना

7

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर 2024 को मनाया गया|

भारत में  प्रत्येक वर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) के रूप में मनाया जाता है|

उद्देश्य: देश में कैंसर के बढ़ते मामलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पहली बार 7 नवंबर 2014 को मनाया गया था।

इस दिवस की शुरुआत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन (Union Minister of Health and Family Welfare, Dr Harsh Vardhan) द्वारा की गई थी| 7 नवंबर नोबेल पुरस्कार विजेता मैडम  मैरी क्यूरी (Nobel laureate Madame Marie Curie) के जन्म के सम्मान में चुनी गई थी, जिन्होंने रेडियोधर्मिता (radioactivity) की खोज की थी|

8

एंटी ओपन बर्निंग अभियान दिल्ली में शुरू किया गया|

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण से निपटने के लिए एक महीने के लिए दिल्ली में  एंटी ओपन बर्निंग अभियान (Anti open burning campaign) की शुरुआत की| इसके तहत 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएंगी, निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा और किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर निगरानी की जाएगी।

9

संजय वर्मा को महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है

संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (Director General of police (DGP)) नियुक्त किया गया है| उन्होंने महाराष्ट्र की  पहली महिला DGP IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला की जगह ली

10

नवंबर को दत्तक ग्रहण जागरूकता माह 2024 के रुप मे मनाया जा रहा है|

प्रतिवर्ष केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (Central Adoption Resource Authority (CARA)), महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) देश में कानूनी गोद लेने को बढ़ावा देने के लिए नवंबर माह को राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता माह (National Adoption Awareness Month) के रूप में मनाता है।

इस अभियान के अवसर पर  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार 21 नवंबर 2024 को  लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जश्न मनाएगी।

2024 का विषय: “देखदेख और पालन-पोषण की भावना द्वारा बड़े बच्चों का पुनर्वास” (Rehabilitation of Older Children through Foster Care and Foster Adoption)

यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का एक वार्षिक कार्यक्रम है|

उद्देश्य: गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

1

‘शिल्प समागम मेले 2024’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार (nion Minister for Social Justice and Empowerment Dr. Virendra Kumar) ने दिल्ली हाट, नई दिल्ली में ‘शिल्प समागम मेला 2024’ (Shilp Samagam Mela 2024) का उद्घाटन किया। इसका आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice and Empowerment) के अंतर्गत आने वाले निगमों - राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (National Scheduled Castes Finance and Development Corporation (NSFDC)), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (National Backward Classes Finance and Development Corporation (NBCDFC)), और  राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (National Safai Karmachari Finance and Development Corporation (NSKFDC)) द्वारा किया जा रहा है। ‘शिल्प समागम मेला 2024, 5 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा  इस दौरान ‘रंग परिधान’  कार्यक्रम (‘Rang Paridhan’ programme) में कारीगरों के उत्पादों से बनी पोशाक का प्रदर्शन किया गया। इस मेले में 105 स्टॉल पर 16 राज्यों के पारंपरिक हस्तशिल्प (traditional handicrafts) प्रदर्शित किए जाएंगे|

2

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बने हैं|

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने डेमोक्रेट कमला हैरिस (Kamala Harris) को हराकर  जीत हासिल की है| उन्होंने 277 निर्वाचक मंडल वोट (Electoral College vote) हासिल किये| अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को कुल 538 में से 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल करना होता है।

3

अभय प्रभावना संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन महाराष्ट्र में किया गया है|

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने  पुणे, महाराष्ट्र में जैन दर्शन (Jain philosophy) और भारतीय विरासत (Indian heritage) को समर्पित अभय प्रभावना संग्रहालय और ज्ञान केंद्र (Abhaya Prabhavana Museum and Knowledge Center) का उद्घाटन किया। यह इंद्रायणी नदी के तट पर स्थित है| इसका निर्माण एक चैरिटेबल ट्रस्ट फिरोदिया इंस्टीट्यूट ऑफ फिलॉसफी, कल्चर और हिस्ट्री (Firodia Institute of Philosophy, Culture, and History) द्वारा किया गया है| अभय प्रभावना संग्रहालय और ज्ञान केंद्र के संस्थापक- अध्यक्ष अभय फिरोदिया अमर प्रेरणा ट्रस्ट

 

राजधानी- बंबई

राजपाल- सी. पी. राधाकृष्णन

मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे (शिवसेना)

4

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 दिवसीय जल उत्‍सव का शुभारंभ नीति आयोग ने किया|

नीति आयोग (NITI Aayog) जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation) के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (National Jal Jeevan Mission) के साथ साझेदारी में 6 नवंबर-24 नवंबर, 2024 तक 15 दिवसीय जल उत्‍सव (15 days Jal Utsav) का आयोजन कर रहा है|

 

जल उत्सव का आयोजन 20 राज्यों के 20 महत्वाकांक्षी जिलों/ब्लॉकों में किया जायेगा|

दो सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत 'जल बंधन' (Jal Bandhan) से होगी - जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति और स्थानीय नेतागण जल संपदाओं (water asset) पर पवित्र धागा बांधेंगे।

उद्देश्य: जल प्रबंधन, संरक्षण और सतत विकास (water management, conservation and sustainability) के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करना

दिसंबर, 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान 'नदी उत्सव' के आधार पर 'जल उत्सव' का विचार रखा था|

5

मध्‍य प्रदेश में राज्‍य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 33% से बढ़ाकर 35% (प्रतिशत) किया गया|

मध्‍य प्रदेश में राज्‍य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण (reservation) 33% से बढ़ाकर 35% कर दिया गया है।mयह आरक्षण अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सहित सभी श्रेणियों पर लागू होगा।  इसके तहत हर श्रेणी के लिए निर्धारित आरक्षित पदों में से 35 फीसदी पद उसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को मिलेंगे।

6

चर्चा में रहा पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क कर्नाटक में स्थित है|

पशु विनिमय कार्यक्रम (Animal Exchange Program) के तहत मंगलुरु पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क, कर्नाटक (Mangaluru Pilikula Biological Park, Karnataka) में नंदनकानन चिड़ियाघर, उड़ीसा (Nandankanan Zoo, Odisha) से सात नए जानवर लाए गए हैं। इसमें एक एशियाई शेर (Asiatic lion), एक भेड़िया (wolf), दो घड़ियाल मगरमच्छ (gharial crocodiles), एक सिल्वर फीजेंट (silver pheasant), और दो पीले-गोल्डन फीजेंट (yellow-golden pheasants) शामिल हैं। पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क से  नंदनकानन चिड़ियाघर में  एक जंगली कुत्ता, चार रेटिकुलेटेड अजगर (Reticulated python), दो ब्राह्मणी चील (Brahminy eagles), तीन एशियाई पाम सिवेट (Asian palm civets) और दो बड़े बगुले (great herons) भेजे गए है| पशु विनिमय कार्यक्रम का उद्देश्य: अकेले रहने वाले जानवरों को साथी प्रदान करना और वंश को संरक्षित करना|

7

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए PM विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है|

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 3,600 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ PM विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi scheme) को मंजूरी दी है| यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy (NEP) 2020) के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है| इसके तहत जमानत-मुक्त (Collateral-free) और गारंटर-मुक्त (guarantor-free) शिक्षा ऋण से मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ेगी| इसके अंतर्गत 8 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय (annual family income) वाले छात्रों को 10 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर 3% ब्याज छूट दी जायेगी और 7.5 लाख रुपये तक के ऋण पर 75% क्रेडिट गारंटी (credit guarantee) मिलेगी।

जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये तक है, उन्हें पहले की तरह ब्याज रहित अनुदान (grant) मिलता रहेगा। इसके तहत हर साल लगभग 1 लाख छात्रों को ब्याज छूट सहायता दी जाएगी|

उद्देश्य:  मध्यम वर्गीय मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा (higher education) प्राप्त करने में वित्तीय बाधाओं (financial constraints) को दूर करना|

8

केन्द्रीय हिंदी समिति की 32वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई|

केन्द्रीय हिंदी समिति (Kendriya Hindi Samiti) की 32वीं बैठक का आयोजन  नई दिल्ली में किया गया| केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह (Union Home Minister and Minister of Cooperation Amit Shah) ने बैठक की अध्यक्षता की|

उद्देश्य: हिंदी के साहित्य का संवर्धन और हिंदी को देश की संपर्क भाषा के रूप में स्थापित करना

 

हिंदी को सशक्त बनाने के लिए 5 साल में हुए 3 बड़े कार्य-

हिंदी शब्दसिंधु शब्दकोष  का निर्माण

भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना

राजभाषा सम्मेलन का देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश, जिसके पास 11 शास्त्रीय भाषाएँ (classical languages) हैं|

 

अगले 5 साल में शब्दसिंधु विश्व का सबसे समृद्ध शब्दकोष बनेगा।

केन्द्रीय हिन्दी समिति :

हिन्दी के विकास और प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश (guidelines) देने वाली सर्वोच्च समिति है।

अध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उद्देश्य: हिन्दी के साहित्य का संवर्धन (preserve) और हिन्दी को देश की संपर्क भाषा के रूप में स्थापित करना

9

10

विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई "ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2024" के अनुसार टीबी रोगियों के मामले में शीर्ष स्थान पर भारत है|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization') की नई "ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2024" (Global Tuberculosis Report 2024) के अनुसार 2023 में 82 लाख लोग TB से संक्रमित हुए, जो 1995 में निगरानी शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है|

2023 में 12.5 लाख लोगों की टीबी से मौत हुई|

2023 में टीबी से संक्रमित लोगों में 55% पुरुष, 33% महिलाएं और 12% बच्चे और किशोर शामिल थे|

विश्व स्थर पर 2015 से 2023 के बीच टीबी मामलों में  8.3% की कमी आई है|

दुनिया के 87% टीबी मामलें 30 देशों में है. इनमे भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस और पाकिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं|

भारत  26% टीबी रोगियों के मामलों में शीर्ष स्थान पर  है|

2015 से 2023 तक टीबी रोगियों में 17.7% की गिरावट देखने को मिली है|

लक्ष्य: 2025 तक टीबी उन्मूलन (TB eradication)

11

दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ कैसियर की मृत्यु ऑस्ट्रेलिया में हुई है|

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ कैसियर (Cassier) की मृत्यु हो गयी है| उसकी लम्बाई 5.48 मीटर (18 फीट) और उम्र 110 वर्ष थी| इसको 1987 में मैरिनलैंड मेलानेशिया क्रोकोडाइल हैबिटेट (Marineland Melanesia Crocodile Habitat) लाया गया था। उसके नाम कैद में दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) का खिताब था|

1

ELEVATE 2024 कार्यक्रम की शुरुआत कर्नाटक में की गई है|

कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे (Karnataka Information Technology Minister Priyank Kharge) ने दो प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रम ‘ELEVATE 2024’ और ‘KAN’ (कर्नाटक एक्सेलेरेशन नेटवर्क) (Karnataka Acceleration Network) की शुरुआत की।

उद्देश्य: स्टार्टअप्स को वित्तपोषण (funding) संबंधी चुनौतियों से निपटने और उनके परिचालन को बढ़ाने में सशक्त बनाना।

ELEVATE 2024-

राज्य में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए अनुदान सहायता बीज वित्त पोषण योजना (grant-in-aid seed funding scheme) है।

यह यह प्रति स्टार्टअप 50 लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान करता है| यह इनक्यूबेशन (incubation), विशेषज्ञ सलाह, प्रोत्साहन और उद्यम पूंजी नेटवर्क (venture capital networks) तक पहुंच सहित व्यापक समर्थन भी प्रदान करता है|

KAN: एक नेटवर्क है जो बेंगलुरू से परे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए समूचे राज्य में विकासशील स्टार्टअप के लिए मार्गदर्शन, बाजार पहुंच और वित्तपोषण के अवसर प्रदान करता है।

 

राजधानी- बेंगलुरु

राज्यपाल- थावरचंद गहलोत

मुख्यमंत्री- सिद्दारमैया

2

वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई पहली ब्लैक होल ट्रिपल प्रणाली सिग्नस नक्षत्र में स्थित है|

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (California Institute of Technology) और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Massachusetts Institute of Technology) के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी से लगभग 7,800 प्रकाश वर्ष दूर सिग्नस नक्षत्र (Cygnus Constellation) में, पहले "ब्लैक होल ट्रिपल सिस्टम" (Black Hole Triple System) की खोज की|

ब्लैक होल ट्रिपल सिस्टम में तीन घटक हैं:

  1. एक केंद्रीय ब्लैक होल, V404 सिग्नी (central black hole, V404 Cygni)
  2. एक तारा जो हर 6.5 दिन में ब्लैक होल की परिक्रमा करता है।
  3. एक दूसरा तारा जो लगभग 70,000 वर्ष में ब्लैक होल की परिक्रमा करता है|
3

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के 7वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance (ISA)) के 7वें सत्र की शुरुआत  भारत मंडपम, नई दिल्ली में की गई|

7वें सत्र में 120 से अधिक देश और ग्लोबल पार्टनर्स ने भाग  लिया|

ISA के 7वें सत्र में भारत को अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष के रूप में  चुना गया|

 

अध्यक्ष: प्रहलाद जोशी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

सह -अध्यक्ष: थानी मोहम्मद सोइलीही, फ्रांस के विकास, फ्रैंकोफोनी और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के राज्य मंत्री

भारत के आशीष खन्ना को इसका तीसरा महानिदेशक (Director General) चुना गया।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA):

यह एक संधि-आधारित अंतर सरकारी संगठन (Treaty-based intergovernmental organizations) है

यह कर्क रेखा और मकर रेखा (Tropic of Cancer and Tropic of Capricorn) के बीच स्थित देशों का अंतरराष्ट्रीय समूह है.

इसकी शुरुआत नवंबर 2015 में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस, फ्रांस में COP-21 में की थी|

मुख्यालय (HQ): गुरुग्राम, हरियाणा

उद्देश्य: सौर ऊर्जा (Solar Energy), एक स्वच्छ, जलवायु-अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन (Renewable energy resources) पर जोर देते हुए ऊर्जा सुरक्षा हासिल करना|

इसका पहला सम्मेलन 2018 में PM नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

4

आधिकारिक तौर पर "मेलुरी" को नागालैंड का 17वां जिला घोषित किया गया है|

मेलुरी (Meluri) को आधिकारिक तौर पर नागालैंड का 17वां जिला घोषित किया गया है।

मेलुरी, फेक जिले का उप-मंडल (Sub-division) था, अब एक पूर्ण जिला होगा|

मेलुरी में पोचुरी नागा जनजाति (Pochuri Naga Tribe) के लोग रहते है.

मेलुरी उप-मंडल 1,011 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसमें 31 मान्यता प्राप्त गांव और चार प्रशासनिक मुख्यालय (Administrative HQ) हैं|

5

भारत-वियतनाम द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'विनबैक्स 2024' के 5वें संस्करण की शुरुआत हरियाणा में की गई है|

नवंबर को भारत-वियतनाम द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास (India-Vietnam Bilateral Military Exercise) 'विनबैक्स 2024' (VINBAX 2024) के 5वें संस्करण की शुरुआत अंबाला, हरियाणा में की गई|

इसका समापन 23 नवंबर को अंबाला और चंडीमंदिर में आयोजित किया जाएगा|

चंडीमंदिर, पंचकुला (हरियाणा) भारतीय सेना की पश्चिमी कमान का मुख्यालय (HQ of the Indian Army's Western Command) है।

इस संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं और वायु सेनाओं के कर्मी (Armed Forces and Air Force personnel) पहली बार हिस्सा लेंगे।

विनबैक्स 2024 उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII (Chapter VII of the UN Charter) के तहत शांति स्थापना अभियानों में संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में इंजीनियरिंग कार्यों को करने के लिए इंजीनियर कंपनी और मेडिकल टीमों की तैनाती में दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना

'विनबैक्स 2023' का आयोजन वियतनाम में किया गया  था|

6

NTPC ने संयुक्त उद्यम कंपनी (JVC) बनाने के लिए ONGC के साथ सहयोग किया है|

एनटीपीसी (NTPC) और ओएनजीसी (ONGC) ने नवीकरणीय और नवीन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रुचि को और बढ़ावा देने के लिए अपनी हरित ऊर्जा सहायक कंपनियों (Green Energy Subsidiaries), NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ONGC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Ltd. and ONGC Green Energy Ltd.) के माध्यम से एक संयुक्त उद्यम कंपनी (Joint Venture Company (JVC)) बनाने के लिए सहयोग किया है। NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ONGC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी के निगमन के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) को एक आवेदन प्रस्तुत किया है।

JVC सौर, पवन (ऑनशोर/ऑफशोर), ऊर्जा भंडारण (पंप/बैटरी), ग्रीन मॉलिक्यूल (ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), ग्रीन मेथनॉल), E-मोबिलिटी, कार्बन क्रेडिट, ग्रीन क्रेडिट आदि सहित विभिन्न अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) और नई ऊर्जा अवसरों में उद्यम करेगी|

उद्देश्य: भारत में अक्षय ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देना, नवाचार (innovation) को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण करना|

7

“सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो” भारतीय लघु फिल्म ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 2025 के ऑस्कर के लिए क्वालीफाई किया है|

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (Film and Television Institute of India (FTII)) की छात्र फिल्म “सनफ्लावर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” (Sunflowers Were the First Ones to Know) ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी (Live Action Short Film Category) में 2025 के ऑस्कर (Oscars) के लिए क्वालीफाई किया है|

इस लघु फिल्म का:

निर्देशन (Direction)- FTII के छात्र चिदानंद एस नाइक (Chidananda S Naik)

सिनेमैटोग्राफी (Cinematography)- सूरज ठाकुर

संपादन (Editing)- मनोज वी

ध्वनि डिजाइन (Sound Design)- अभिषेक कदम

इस फिल्म ने 2024 में कान फिल्म महोत्सव के ला सिनेफ सेलेक्शन (Cannes Film Festival’s La Cinef Selection) में पहला पुरस्कार जीता था|

भारतीय लोक कथाओं और परंपराओं से प्रेरित इस कन्नड़ भाषा की परियोजना को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है|

यह फिल्म बुजुर्ग महिला जो गांव के मुर्गे को चुरा लेती है जिससे सूरज की रोशनी बंद हो जाती है पर केंद्रित है|

8

विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट 2024 में मिश्रित युगल का खिताब हरमीत देसाई और कृत्विका रॉय ने जीता|

हरमीत देसाई  और कृत्विका रॉय (Harmeet Desai - Krittwika Roy) की जोड़ी ने क्यूबा के जॉर्ज कैम्पोस और डेनिएला फोंसेका कैराज़ाना (Cuba’s Jorge Campos and Daniela Fonseca Carrazana) को हराकर विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट 2024 (World Table Tennis Feeder Caracas Tournament 2024) में मिश्रित युगल खिताब (mixed doubles title) जीता| विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट 2024 का आयोजन वेनेज़ुएला (Venezuela) में किया गया| यह कृत्तिका रॉय का दूसरा WTT फीडर युगल खिताब (WTT Feeder doubles title) था, इससे पहले उन्होंने कैग्लियारी (Cagliari) में यशस्विनी घोरपड़े (Yashaswini Ghorpade) के साथ महिला युगल खिताब (women’s doubles crown) जीता था।

9

ए.टी.पी. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का खिताब करण सिंह और फ्लोरेंट बैक्स ने जीता है|

भारत के करण सिंह और फ्रांस के फ्लोरेंट बैक्‍स (Karan Singh and Florent Bax) की जोड़ी ने ए.टी.पी. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट (ATP Challenger Tennis Tournament) में पुरुष डबल्स का खिताब (Men's Doubles title) जीता है| उन्होंने इटली के सिमोन एगस्‍ट‍िनी और दक्षिण अफ्रीका के एलेक बैक्‍ले (Simone Agostini of Italy and Alec Beckley of South Africa) की जोड़ी को हराया। इसका आयोजन ब्रेज़विले, कांगो (Brazzaville, Congo) में किया  गया|

10

अतनु दास ने स्विस ओपन इंडोर तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता है|

अतनु दास ने स्विट्जरलैंड के थॉमस रूफर (Thomas Rufer, Switzerland) को हराकर  स्विस ओपन इंडोर तीरंदाजी टूर्नामेंट (Swiss Open Indoor Archery Tournament) में कांस्य पदक (Bronze medal) जीता है|

स्वर्ण (Gold) पदक- एलेसेंड्रो पाओली (इटली) (Alessandro Paoli)

रजत (Silver) पदक-  रोमेन फिचेट (फ्रांस) (Romain Fichet)

इसका आयोजन लुसाने, स्विट्जरलैंड (Lausanne, Switzerland) में किया जा रहा है|

1

चर्चा में रहे "कोंग-रे" का सम्बन्ध टाइफून से है|

टाइफून कोंग-रे (Typhoon Kong-rey) ने ताइवान (Taiwan) के पूर्वी तट  में दस्तक दी| इसे लगभग 30 वर्षों में ताइवान को सीधे प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा टाइफून माना जाता है।

2

चर्चा में रही "पोत संचार और सहायक प्रणाली" का सम्बन्ध मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से है|

चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone DANA) के दौरान मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry, and Dairying) के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) के तहत स्वदेशी ट्रांसपोंडर तकनीक (Indigenous Transponders technology) युक्त पोत संचार और सहायक प्रणाली (Vessel Communication and Support System) की सहायता से समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा बढ़ाने में सक्षम रहा है।

उद्देश्य: यह प्रणाली मछली पकड़ने के दौरान समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ 364 करोड़ रुपये के  परिव्यय के साथ  30 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पालघर, महाराष्ट्र से किया था| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)) द्वारा विकसित ट्रांस्पोंडर तकनीक को अंतरिक्ष विभाग (Department of Space (DoS)) के तहत ISRO की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NewSpace India Ltd (NSIL)) के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। चक्रवाती तूफान दाना के दौरान नभमित्र एप्लिकेशन (Nabhmitra Application) के उपयोग से नौकाओं और जहाजों की स्थिति की प्रभावी ट्रैकिंग और उनकी गति पर निगरानी रखकर उन्हें सुरक्षित रखने में मदद मिली है|

3

चर्चा में रहा "पक्के बाघ अभयारण्‍य" अरुणाचल प्रदेश में स्थित है|

अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा जल संसाधन मंत्री बियुराम वाघे ने पक्के बाघ अभयारण्‍य (Pakke Tiger Reserve) में बटरफ्लाई पार्क (Butterfly Park) का उद्घाटन किया।

उद्देश्य:  जैव विविधता संरक्षण (Biodiversity conservation) प्रयासों को बढ़ाना और क्षेत्र तथा पूरे राज्य में इको-टूरिज्म (Eco-tourism) को प्रोत्साहित करना

इसी दौरान पक्के बाघ अभयारण्‍य की एक  नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया. यह वेबसाइट पार्क में संरक्षण, पर्यटन और जैव विविधता के बारे में आवश्यक जानकारी देगी|

4

भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार- 2024' का आयोजन अमेरिका में किया जा रहा है|

भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास (India- US joint Special Forces Exercise) 'वज्र प्रहार' (VAJRA PRAHAR) के 15वें संस्करण का आयोजन 2 से 22 नवंबर 2024 तक ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर, इडाहो, अमेरिका (Orchard Combat Training Centre in Idaho, USA) में किया जा रहा है| इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में 45 सैन्य कर्मीयों की सैन्य टुकड़ियों शामिल होंगी| भारतीय सेना (Indian Army) की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व स्पेशल फोर्सेज यूनिट्स (Special Forces units) और अमेरिकी सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अमेरिका की ग्रीन बेरेट्स (Green Berets of US) द्वारा किया जाएगा।

उद्देश्य: अंतरसंचालनीयता (interoperability), संयुक्त रूप से कार्य करने और विशेष संचालन रणनीति (special operations tactics) के पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ाकर भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना| यह भारतीय और अमेरिकी सेना के बीच वर्ष का दूसरा अभ्यास होगा| अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2024’ (YUDH ABHYAS 2024) सितंबर 2024 में राजस्थान में आयोजित किया गया था। वज्र प्रहार 2023 का आयोजन उमरोई, मेघालय में किया गया था।

5

संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति 24 के 9वें संस्करण का आयोजन जकार्ता में किया जा रहा है|

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास (India-Indonesia Joint Special Forces Exercise) गरुड़ शक्ति 24 (GARUD SHAKTI 24) के 9 वें संस्करण का आयोजन 1 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक सिजानतुंग, जकार्ता, इंडोनेशिया (Cijantung, Jakarta, Indonesia) में किया जा रहा है| इसमें  भारतीय सेना की 25 कर्मियों वाली एक टुकड़ी भाग लेगी|

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (Parachute Regiment (Special Forces)) के सैनिक करेंगे, तथा इंडोनेशियाई दल का प्रतिनिधित्व इंडोनेशियाई विशेष बल कोपासस (Indonesian Special Forces Kopassus) के 40 सैनिक कर रहे हैं।

उद्देश्य: द्विपक्षीय सैन्य सहयोग विकसित करना और सामरिक सैन्य अभ्यासों (tactical military drills) और चर्चाओं के माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना|

6

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2024 का आयोजन राजस्थान में किया जा रहा है|

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2024 (International Pushkar Cattle Fair 2024) की शुरुआत पुष्कर, अजमेर (राजस्थान) में की गई है. इसका आयोजन 2 नवंबर से  17 नवंबर तक किया जायेगा| आध्यात्मिक यात्रा पुष्कर मेले के शुभारम्भ का प्रतीक है| आध्यात्मिक यात्रा की  शुरुआत  2005 में की गई थी|

7

पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 का आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है|

पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 (Paragliding World Cup 2024) का आयोजन 2 नवंबर- 9 नवंबर तक बीड़-बिलिंग घाटी, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश (Bir-Billing Valley, Kangra, Himachal Pradesh) में किया जा रहा है| इसका आयोजन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (Billing Paragliding Association) द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग (Himachal Pradesh Tourism Department) के सहयोग से किया जा रहा है| पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप इंडिया 2024 के साथ 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (5 Adventure Sports Championships) भी होंगी। इससे पहले 2015 में बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग विश्व कप का आयोजन किया था|

8

दिवंगत हुए बिबेक देबरॉय का सम्बन्ध अर्थशास्त्री से है|

अर्थशास्त्री (economist) और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष (chairman of the Prime Minister's Economic Advisory Council) बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) का निधन हो गया है। वह 2015 से 2019 तक सरकार के थिंक टैक (Think Tank) नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य भी रह चुके हैं| उन्हें 2015 में पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें US-इंडिया बिजनेस समिट (US-India Business Summit) और 2022 में ऑस्ट्रेलिया इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स (Australia India Chamber of Commerce) ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया था।

9

संस्कृति मंत्रालय ने 'अमृत परम्परा' उत्सव श्रृंखला की शुरुआत दिल्ली की है|

संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) ने कला और संस्कृति के माध्यम से भारत को एकजुट करने के लिए 'अमृत परम्परा' उत्सव श्रृंखला (‘Amrit Parampara’ festival series) की शुरुआत की है| इसके अंतर्गत पहला कार्यक्रम 'कावेरी का गंगा से संगम' (‘Kaveri Meets Ganga’) 2 से 5 नवंबर 2024 तक कर्तव्य पथ (Kartavya Path) और CCRT, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| यह  कार्यक्रम दक्षिण भारत की नृत्य और संगीत परंपराओं को उत्तर भारत में ला रहा है| 'कावेरी का गंगा से संगम' प्रसिद्ध मार्गाज़ी महोत्सव चेन्नई, तमिलनाडु में किया जाता है। संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi), कलाक्षेत्र (Kalakshetra) और CCRT संयुक्त रूप से कावेरी का गंगा से संगम कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं|

उद्देश्य: लुप्त हो रही कलाओं और परंपराओं पर ध्यान देना और कला और संस्कृति के जरिए देश में एकजुटता लाना|

10

G-20 की 'डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप' की बैठक का आयोजन ब्राजील में किया गया|

G-20 की 'डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप' (Disaster Risk Reduction Working Group) की बैठक का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024 तक बेलेम, ब्राजील (Belem, Brazil) में किया गया| इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने किया| वर्ष 2023 में  G-20 देशों की भारतीय अध्यक्षता के दौरान DRRWG की 5 प्राथमिकताएं तय हुई थीं।  'आपदा प्रतिरोधी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए गठबंधन' (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI)) प्रधानमंत्री मोदी की पहल है। CDRI में 40 देश और 7 अंतरराष्ट्रीय संगठन सदस्य के तौर पर शामिल हैं। 2024 में 19वें  G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ब्राजील कर रहा है|

1

भारत ने स्पेन के साथ मिलकर वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष के रूप में घोषित किया|

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Prime Minister Pedro Sanchez, Spain) की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशो ने वर्ष 2026 को ‘भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई का वर्ष’ (India-Spain Year of Culture, Tourism and AI) के रूप में मनाने की घोषणा की है| इसके साथ संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, संग्रहालयों और त्योहारों में आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए "वर्ष 2024-2028 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम" (Cultural Exchange Programme for the years 2024-2028) की भी घोषणा की|

2

भारत में स्पेन का वाणिज्य दूतावास बेंगलुरू में स्थापित किया जाएगा|

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Prime Minister Pedro Sanchez, Spain) की भारत यात्रा के दौरान, बेंगलुरू में स्पेन के वाणिज्य दूतावास (Spanish Consulate) की स्थापना की घोषणा की गयी है| अगस्त, 2024 में बार्सिलोना (Barcelona) में भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) संचालित हो गया है। DPIIT इंडिया और स्पेन में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश महानिदेशालय (Directorate General of International Trade and Investment), अर्थव्यवस्था, व्यापार और व्यवसाय मंत्रालय (Ministry of Economy, Trade and Business) में फास्ट ट्रैक तंत्र (Fast Track Mechanism) की स्थापना की जायेगी|

उद्देश्य: भारत और स्पेन में पारस्परिक निवेश (mutual investments) को सुविधाजनक बनाने के लिए ऑडियो विजुअल सह-निर्माण समझौते (Audio Visual Co-Production Agreement) के तहत संयुक्त आयोग (Joint Commission) का गठन किया जाएगा|

3

किसी भी समय, किसी भी स्थान से अपने राज्य की आधिकारिक भाषा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की सुविधा के लिए Civil Registration System (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया|

29 अक्टूबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home Minister and Minister of Cooperation Amit Shah) ने नई दिल्ली में  Civil Registration System (CRS) मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया| इस एप्लीकेशन से नागरिक किसी भी समय, किसी भी स्थान से अपने राज्य की आधिकारिक भाषा (state's official language) में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (births and deaths registration) कर सकेंगे. यह  जन्म और मृत्यु के पंजीकरण को सहज और परेशानी मुक्त बना देगा

उद्देश्य: प्रौद्योगिकी को शासन के साथ जोड़ना (to integrate technology with governance)

4

मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, उनका सम्बन्ध ऑस्ट्रेलिया से है|

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia cricket team) के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (wicketkeeper-batsman Matthew Wade) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) से संन्यास की घोषणा की है। मैथ्यू वेड ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था|

5

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का चेयरमैन विपिन कुमार को नियुक्त किया गया|

IAS अधिकारी विपिन कुमार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India (AAI)) का चेयरमैन  नियुक्त किया गया| वह पूर्व  कार्यवाहक चेयरमैन एम सुरेश का स्थान लेंगे| AAI- एक मिनी रत्न कंपनी है जो कुल 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन (management) करती है।

6

चर्चा में रहे "मातंगी" का सम्बन्ध स्वचालित पोत से है|

29 अक्टूबर को  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के सागरमाला परिक्रमा (Sagarmala Parikrama) के लिए एक स्वचालित पोत ‘मातंगी’ (Autonomous Vessel ‘Matangi’) को हरी झंडी दिखाई है| यह समुद्र की सतह पर चलने वाला पोत मुंबई से तूतीकोरिन, तमिलनाडु तक 1,500 किलोमीटर का सफर तय करेगा| इसको सागर डिफेंस इंजीनियरिंग (Sagar Defence Engineering) ने तैयार किया है|

 

7

लद्दाख का 6वाँ स्‍थापना दिवस 31 अक्टूबर को मनाया गया है|

31 अक्टूबर को लद्दाख (Ladakh) का 6वाँ स्‍थापना दिवस (sixth Foundation Day) मनाया गया है|

लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) (Brigadier BD Mishra, Lieutenant Governor of Ladakh) और प्रथम महिला नीलम मिश्रा 31 अक्टूबर को लेह में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 (Article 370) के निरस्त होने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन के बाद लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) बन गया।

8

अदिति 3.0 और DISC 13 का शुभारंभ राजनाथ सिंह ने किया|

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 'स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन (Swavalamban 2024 seminar) के दौरान  iDEX- रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (Innovations for Defence Excellence) का तीसरा संस्करण यानी 'ADITI 3.0' और डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज (Defence India Start-up Challenges (DISC 13)) के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया|

उद्देश्य- स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों (indigenous defence technologies) और सामरिक कार्यक्षमता (operational efficiencies) को उन्नत बनाकर आगे बढ़ाना

अदिति 3.0 में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से एक उच्च-शक्ति माइक्रोवेव हथियार प्रणाली (High-Power Microwave Weapon System) तैयार करने की चुनौती शामिल है|

DISC 13 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिलिट्री कम्युनिकेशन और ऑटोनोमस बॉट्स (Artificial Intelligence, military communication and autonomous bots) के सेक्टर से जुड़ी सात चुनौतियां रखी गई हैं

स्वावलंबन 2024 सम्मेलन का आयोजन नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन (Naval Innovation and Indigenisation Organisation (NIIO)) द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में 28-29 अक्टूबर तक कराया गया|

9

NTPC लिमिटेड ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP), देहरादून के सहयोग से फ्लू गैस CO2 से मेथनॉल उत्पादन के लिए स्वदेशी उत्प्रेरक विकसित किया है|

NTPC की अनुसंधान एवं विकास शाखा, नेत्रा (NETRA, the R&D wing of NTPC) ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP), देहरादून (Indian Institute of Petroleum (IIP), Dehradun) के सहयोग से CO2 से मेथनॉल (Methanol) के हाइड्रोजनीकरण (Hydrogenation) के लिए स्वदेशी उत्प्रेरक (Indigenous Catalyst) विकसित किया है| कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर फ्ळू गैस (flue gas) से CO2 प्राप्त करने और इसे मूल्यवान ईंधन तथा रसायनों में परिवर्तित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 10 किलोग्राम प्रतिदिन वाले मेथनॉल पायलट संयंत्र (methanol pilot plant) में 1 मोल CO2 और 3 मोल H2 फिक्स बेड डाउन फ्लो रिएक्टर (fix bed down flow reactor) में डाले गये।  इस उत्प्रेरक द्वारा उत्पादित मेथनॉल की शुद्धता 99 प्रतिशत से अधिक है।

उद्देश्य:  कार्बन उत्सर्जन को कम करना

10

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन गुजरात में किया गया|

31 अक्‍टूबर 2024 को सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती के अवसर  पर केवड़िया, गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड (National Unity Day Parade) का आयोजन किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस  कार्यक्रम में शामिल हुए। एकता परेड में 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces), NCC और एक मार्चिंग बैंड (marching band) की 16 मार्चिंग टुकड़ियों ने भाग लिया| 31 अक्‍टूबर 2018 को PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) का उद्घाटन किया था।

1

17वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 2024 का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है|

25 से 27 अक्टूबर तक महात्मा मंदिर, गांधीनगर, गुजरात में 17वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 2024 (17th Urban Mobility India Conference 2024) का आयोजन किया गया| सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया|

उद्देश्य: शहरी गतिशीलता (Urban Mobility) के क्षेत्र में राज्यों के अनुभवों और विकास का  पारस्परिक आदान-प्रदान करना

इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Housing and Urban Affairs, Government of India) द्वारा किया गया|

 

राजधानी- गाँधीनगर

राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

2

यूरोपीय निवेश बैंक ने बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे को 300 मिलियन यूरो का ऋण देने की घोषणा की है|

यूरोपीय निवेश बैंक (European Investment Bank (EIB Global)) ने बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे (Bengaluru suburban railway) को 300 मिलियन यूरो (लगभग 2,800 करोड़ रुपये) का ऋण देने की घोषणा की है|

यह ऋण बेंगलुरू में चार समर्पित रेल गलियारों (four dedicated rail corridors) को कवर करते हुए एक नया उपनगरीय रेलवे नेटवर्क बनाने के लिए दिया गया है. यह नेटवर्क कुल 149 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 58 स्टेशन और दो डिपो शामिल होंगे|

उद्देश्य: किफायती यातायात के लिए सड़क से रेल की ओर जाने के मॉडल को बढ़ावा देना और प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (greenhouse gas emissions) को कम करना|

3

दिवंगत हुई डॉ. रोहिणी गोडबोले का सम्बन्ध भौतिकविद से है|

भारतीय भौतिकीविद और पद्मश्री डॉ. रोहिणी गोडबोले (Indian physicist and Padma Shri Dr. Rohini Godbole) का निधन हो गया है| उन्हें 2009 में सत्येंद्रनाथ बोस पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें 2019 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें 2021 में फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर नेशनल ड्यू मेरिट (Order National du Mérite) से सम्मानित किया।

4

एयरबस ने भारत में अपने पहले प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में स्थापित किया है|

विमान विनिर्माता कंपनी एयरबस (Aircraft manufacturer Airbus) ने भारत और दक्षिण एशिया में नए मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र (Headquarter and Training Center) का उद्घाटन दिल्ली में  किया है| इसमें हर वर्ष 800 पायलट और 200 तकनीशियनों (800 pilots and 200 technicians) को प्रशिक्षित करने की क्षमता है|

उद्देश्य: पायलटों और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करना और भारत में एयरबस की औद्योगिक उपस्थिति को बढ़ाना

एयरबस  टाटा समूह (Tata Group) के साथ साझेदारी से भारत में-

  1. दूसरा पायलट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी
  2. बेंगलुरु में 5,000 सीटों वाला एयरबस परिसर (Airbus Campus) विकसित करने के लिए निवेश करेगी।
  3. भारत में सी295 सैन्य विमान और एच125 हेलिकॉप्टर (C295 military aircraft and H125 helicopter) बनाएगी|
5

सुकांत कदम भारतीय खिलाड़ी ने जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2024 में पुरुष एकल (एसएल4) में स्वर्ण पदक जीता है|

भारतीय खिलाड़ी सुकांत कदम ने जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2024 (Japan Para Badminton International Tournament 2024) में पुरुष एकल (Men's Singles (SL4)) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है| सुकांत कदम और  दिनेश राजैया की जोड़ी ने  पुरुष युगल (SL3–SL4) वर्ग में रजत पदक (silver medal) जीता| भारत ने जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 24 पदक जीते है -  छह स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक

स्वर्ण पदक -

शिवराजन- पुरुष एकल SH6 वर्ग

मनीषा रामदास - महिला SU5 वर्ग

हार्दिक मक्कड़ और आर रघुपति- पुरुष युगल SU5 वर्ग

6

78वां इन्फेंट्री दिवस 27 अक्टूबर को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को इन्फेंट्री दिवस (Infantry Day) के रूप में मनाया जाता है|

उद्देश्य: भारतीय सेना की सबसे बड़ी युद्धक शाखा, इन्फैंट्री के योगदान के सम्मान में

27 अक्टूबर, 1947 को भारतीय सेना के पैदल सैनिकों (Infantrymen) ने 1 सिख (1 SIKH) के नेतृत्व में, श्रीनगर एयरफील्ड (Srinagar Airfield) पर उतरकर जम्मू-कश्मीर राज्य को एक क्रूर और दुष्टतापूर्ण पाकिस्तानी आक्रमण से बचाया था। इन्फैंट्री (पैदल सेना) को युद्ध की रानी भी कहा जाता है।

7

विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस 27 अक्टूबर को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस (World Audiovisual Heritage Day) के रूप में  मनाया जाता है|

उद्देश्य:  रिकॉर्ड किए गए ध्वनि और दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों (sound and audio-visual documents) के महत्व और संरक्षण जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना | यह पहल ऑडियोविज़ुअल संरक्षण पेशेवरों और संस्थानों (Audiovisual conservation professionals and institutions) को सम्मानित करने के लिए UNESCO और कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ऑफ़ ऑडियोविज़ुअल आर्काइव्ज़ एसोसिएशन (Coordinating Council of Audiovisual Archives Associations (CCAAA)) के लिए महत्वपूर्ण है|

8

एक्सिस बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य पुरी को नियुक्त किया गया है|

अमिताभ चौधरी को एक्सिस बैंक (Axis Bank) का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Managing Director and Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया है| वह 1 जनवरी, 2025 से 3 साल के लिए पदभार संभालेंगे|

9

संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर‘ उत्सव का आयोजन दिल्ली में किया गया|

21 से 26 अक्टूबर तक संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर‘ उत्सव ('Phool Walon Ki Sair' festival) का आयोजन दिल्ली में किया गया| इस उत्सव का प्रतीक पारंपरिक फूलों का पंखा है| यह उत्सव दिल्ली की गंगा-जमुनी तहज़ीब (Ganga-Jamuni Tehzeeb) का प्रतीक है|

10

विश्व न्याय परियोजना के रूल ऑफ लॉ सूचकांक 2024 में भारत 79वीं रैंक पर है|

विश्व न्याय परियोजना (World Justice Project (WJP)) के रूल ऑफ लॉ सूचकांक (Rule of Law Index) 2024 में भारत दुनिया के 142 देशों में से 79वें स्थान पर है| इस वर्ष के सूचकांक में भारत के समग्र कानून के शासन स्कोर (Overall Rule of Law Score) में 1% से भी कम की वृद्धि हुई है।

पहला स्थान- डेनमार्क

दूसरा स्थान- नॉर्वे

तीसरा स्थान- फ़िनलैंड

चौथा स्थान- स्वीडन

पांचवा स्थान- जर्मनी

क्षेत्रीय स्तर (Regional Level) पर 6 देशों - अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका का आंकलन किया गया  है|

 

क्षेत्रीय स्तर पर,

पहला स्थान- नेपाल (विश्व स्तर पर 69वें स्थान पर)

दूसरा स्थान- श्रीलंका (विश्व स्तर पर 75वें स्थान पर)

तीसरा स्थान- भारत

आखिरी स्थान- तीन देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं (विश्व स्तर पर 140वें स्थान पर)

विश्व न्याय परियोजना का  रूल ऑफ लॉ सूचकांक- 2009 से हर साल प्रकाशित किया जाता है. यह कानून के शासन पर मूल, स्वतंत्र डेटा (original,

independent data) के लिए दुनिया का अग्रणी स्रोत (leading source) है|

विश्व न्याय परियोजना (WJP)- एक स्वतंत्र, गैर-पक्षपाती (nonpartisan), बहु-विषयक संगठन (multidisciplinary organization) है जो ज्ञान का सृजन करने, जागरूकता पैदा करने और दुनिया भर में कानून के शासन को आगे बढ़ाने के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहा है।

1

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड- टाटा विमान परिसर वडोदरा में स्थापित किया गया|

28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Spanish Prime Minister Mr. Pedro Sanchez) के साथ, संयुक्त रूप से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TATA advanced systems limited (TASL) Campus) परिसर में C-295 विमान के निर्माण हेतु टाटा विमान परिसर (TATA Aircraft Complex) का उद्घाटन करेंगे। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2022 में रखी थी। C-295 प्रोग्राम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिसमें से 16 विमानों की आपूर्ति स्पेन से सीधे एयरबस (Airbus) द्वारा की जा रही है| शेष 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की है। यह केन्द्र भारत में सैन्य विमानों (military aircraft) से संबंधित निजी क्षेत्र (private sector) की पहली फाइनल असेंबली लाइन (Final Assembly Line (FAL)) होगी। C-295 प्रोग्राम में टाटा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) जैसी रक्षा से संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इकाइंयां और निजी क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (Micro, Small and Medium Enterprises) भी योगदान देंगे|

2

भारत माता सरोवर गुजरात में स्थापित किया गया|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरेली, गुजरात में भारत माता सरोवर (Bharat Mata Sarovar) का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership (PPP) model) मॉडल के तहत गुजरात सरकार और ढोलकिया फाउंडेशन (Government of Gujarat and the Dholakia Foundation) द्वारा किया गया है| मूल रूप से, यह बांध 4.5 करोड़ लीटर पानी रोक सकता था। चेक डैम (check dam) के  उन्नयन के माध्यम से इसकी क्षमता बढ़कर 24.5 करोड़ लीटर हो गई है|

प्रधानमंत्री मोदी अमरेली में लगभग 4,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इसमें  NH 151, NH 151A एवं NH 51 और जूनागढ़ बाईपास के विभिन्न खंडों को चार लेन का बनाना शामिल है| प्रधानमंत्री लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई भुज-नालिया रेल गेज परिवर्तन परियोजना (Bhuj-Naliya Rail Gauge Conversion Project) का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 24 बड़े सेतु, 254 छोटे सेतु, 3 रोड ओवरब्रिज और 30 रोड अंडरब्रिज शामिल हैं|

उद्देश्य: कच्छ जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास (socio-economic development) को आगे बढ़ाना

प्रधानमंत्री अमरेली जिले के जल आपूर्ति विभाग (water supply department) की 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस परियोजनाओं में नवदा से चावंड बल्क पाइपलाइन (Navda to Chavand bulk pipeline) और भावनगर जिले में पसवी समूह की संवर्धित जल आपूर्ति योजना (Pasavi Group Augmentation Water Supply Scheme) का दूसरा चरण  शामिल है|

 

राजधानी- गाँधीनगर

राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

3

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा|

28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 (International Gita Festival 2024) का आयोजन किया जाएगा| इसमें  सहयोगी राज्य के रूप में ओडिशा (Odisha) को और सहयोगी देश के रूप में  तंजानिया (Tanzania) को चुना गया है| वर्ष 2016 से हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है|

उद्देश्य: भगवद गीता के संदेश फैलाना  और हरियाणा की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाना

हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि के महत्व पर जोर देता है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था।

4

भारत सरकार ने स्वीडन में भारतीय राजदूत के रूप में डॉ. नीना मल्होत्रा को नियुक्त किया है|

भारत सरकार ने डॉ. नीना मल्होत्रा को स्वीडन (Sweden) में भारतीय राजदूत (Indian Ambassador) के रूप में नियुक्त किया है|

5

एशियाई विकास बैंक ने असम में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने तथा ऊर्जा सुरक्षा में सुधार के लिए 434.25 मिलियन डॉलर ऋण को मंजूरी दी है|

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB)) ने असम में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (renewable energy capacity) बढ़ाने तथा ऊर्जा सुरक्षा में सुधार के लिए 434.25 मिलियन डॉलर ($434.25 million) ऋण को मंजूरी दी है|

उद्देश्य: असम में  नवीकरणीय ऊर्जा रोडमैप (renewable energy road map) विकसित करने और 2030 तक 3,000 मेगावाट (MW) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सौर ऊर्जा क्षमता (solar energy capacity) बढ़ाना

असम सौर परियोजना (Assam Solar Project) कार्बी आंगलोंग जिले (Karbi Anglong district) में 500 मेगावाट की क्षमता वाली ग्रिड से जुड़ी सौर फोटोवोल्टिक (solar photovoltaic (PV) facility) सुविधा का निर्माण करेगी।

यह परियोजना ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने और बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (grid-connected battery energy storage system) के विकास का समर्थन करेगी। यह भंडारण प्रणाली असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (Assam Power Distribution Company Limited (APDCL)) और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil and Natural Gas Corporation Ltd.) त्रिपुरा पावर कंपनी लिमिटेड (Tripura Power Company Ltd.) के बीच एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से स्थापित की जाएगी।

6

दिवंगत हुए कनक राजू का संबंध गुसाडी लोक नृत्य से है|

प्रसिद्ध गुसाडी लोक नर्तक और पद्म श्री कनक राजू का निधन हो गया है|

उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

इनका संबंध आदिवासी समुदाय राज गोंड जनजाति (Raj Gond Tribe) से था| गुसाड़ी नृत्य (Gusadi Dance) केवल राज गोंड जनजाति के पुरुषों द्वारा किया जाता है। यह स्थानीय देवता को समर्पित नृत्य है जिसका मंचन डंडारी उत्सव के दौरान किया जाता है। लगभग 10 दिनों तक चलने वाला डंडारी उत्सव दीपावली के बाद मनाया जाता है|

7

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारत में स्टार्टअप क्रांति की शुरुआत के लिए HCL सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ गठबंधन किया है|

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)) ने अपने विनिर्माण इनक्यूबेशन पहल (Manufacturing Incubation Initiative) के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में HCL सॉफ्टवेयर (HCLSoftware) के साथ गठबंधन किया है|

उद्देश्य: भारत के विनिर्माण क्षेत्र (manufacturing sector) को बढ़ावा देना और भारत को राष्ट्रीय उत्पादन केंद्र (National production hub) के रूप में स्थापित करना, और एक मजबूत विनिर्माण इकोसिस्टम (manufacturing ecosystem) का निर्माण करना | स्टार्टअप इंडिया पहल (Startup India initiative) के तहत, DPIIT ने अब तक उद्योग हितधारकों (industry stakeholders) के साथ 80 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं।

8

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत वर्तमान ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है|

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY)) के तहत मुद्रा ऋण (Mudra loans) की मौजूदा सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है| प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी|

इसके तहत  गैर-कॉरपोरेट (Non-Corporate), गैर-कृषि छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों (Non-Agriculture Small and Micro Entrepreneurs) को 10 लाख रुपये तक का बिना गारंटी के लोन दिया जाता है|

बैंक तीन श्रेणियों में बिना गारंटी के लोन प्रदान करते हैं:

शिशु (50,000 रुपये तक)

किशोर (50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक)

 

तरुण (10 लाख रुपये तक)

यह तरुण प्लस (Tarun Plus) की नई श्रेणी 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के ऋणों के लिए है|

यह तरुण श्रेणी के अंतर्गत, जिन उद्यमियों ने पिछले ऋणों का लाभ उठाते हुए उनका सफलतापूर्वक भुगतान भी किया और भी  उपलब्ध करायी जाएगी|

9

जर्मन बिजनेस का 18वां एशिया-प्रशांत सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|

24-26 अक्टूबर 2024 तक जर्मन बिजनेस का 18वां एशिया-प्रशांत सम्मेलन 2024 (18th Asia-Pacific Conference of German Business 2024) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया| इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज (German Chancellor Olaf Scholz) ने संयुक्त रूप से किया। जर्मन बिजनेस का एशिया-प्रशांत सम्मेलन (APK) का आयोजन हर दो साल में  एशिया प्रशांत क्षेत्र (Asia Pacific region) में विभिन्न स्थानों पर किया जाता है|

उद्देश्य: जर्मनी और एशिया-प्रशांत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना

हाल ही में, 25 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में 7वीं भारत और जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (7th India and Germany Inter-Governmental Consultations) का आयोजन किया गया. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इसकी सह-अध्यक्षता की|

जर्मन चांसलर शोल्ज की तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान,दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों और समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किये गये। जिसमें इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन रोड मैप (Indo-German Green Hydrogen Road Map), जर्मनी कुशल भारतीयों को दिए जाने वाले वीज़ा को 20,000 से बढ़ाकर 90,000 प्रति वर्ष करेगा आदि शामिल है| भारत और जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की स्थापना 2011 में की गई थी|

10

चाणक्य रक्षा संवाद के दूसरे संस्करण का समापन दिल्ली में हुआ|

भारतीय सेना (Indian Army) के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, चाणक्य रक्षा संवाद (Chanakya Defence Dialogue) के दूसरे संस्करण (second edition) का समापन मानेकशॉ सेंटर,  दिल्ली (Manekshaw Centre, Delhi) में हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत और विदेश के नीति निर्माता, रणनीतिक विचारक, शिक्षाविद, रक्षाकर्मी, अनुभवी वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ भारत की रणनीतिक दिशाओं और विकासात्मक प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श के लिए एक साथ आए

2024 की थीम: राष्ट्र निर्माण में प्रेरक: व्यापक सुरक्षा के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना (Drivers in Nation Building: Fueling Growth Through Comprehensive Security)

उद्देश्य: वर्तमान परिदृश्य का विश्लेषण करना (analyse the current landscape) और  सतत और समावेशी विकास (sustainable and inclusive growth) के लिए दूरदर्शी रणनीति तैयार करना

1

पंचायती राज मंत्रालय ने ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान पहल की शुरुआत की|

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (Union Minister of Panchayati Raj, Shri Rajiv Ranjan Singh)  ने नई दिल्ली में “ग्राम पंचायत-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान” पहल (Gram Panchayat-Level Weather Forecasting initiative) का शुभारंभ किया| इस पहल को पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj (MoPR)) ने  भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department (IMD)), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences (MoES)) के सहयोग से शुरू किया गया है|

उद्देश्य: ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, दीर्घकालिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने, और जमीनी स्तर पर आपदा से निपटने की पूर्व तैयारी करने के लिए मौसम संबंधी पूर्वानुमानों को मंत्रालय के डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित किया जाएग-

ई-ग्राम स्वराज (e-GramSwaraj)- कुशल शासन, परियोजना ट्रैकिंग और संसाधन प्रबंधन को सक्षम बनाता है|

मेरी पंचायत ऐप (Meri Panchayat app)- नागरिकों को स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने और अपनी समस्‍याओं उन तक पहुंचाने की अनुमति देकर सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है|

ग्राम मानचित्र (Gram Manchitra)- एक स्थानिक नियोजन उपकरण है. यह विकास परियोजनाओं के लिए भू-स्थानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

मौसम विभाग (IMD) द्वारा विस्तारित सेंसर कवरेज (expanded sensor coverage.) के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पहली बार उपलब्ध होंगे।

2

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए छह संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए|

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (National Institute for Empowerment of Persons with Visual Disabilities (NIEPVD)), देहरादून ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए छह संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन  ((MoUs)) पर हस्ताक्षर किए।

 

छह संस्थान-

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी) (Uttarakhand Open University, Haldwani)

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हरिद्वार (National Institute of Electronics & Information Technology (NIELIT) Haridwar)

मैक्स अस्पताल, देहरादून (Max Hospital, Dehradun)

गैर सरकारी संगठन प्रथम, मुंबई (NGOs Pratham, Mumbai)

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ, दिल्ली (National Association for the Blind (NAB) Delhi)

टॉर्चिट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद (Torchit Pvt. Ltd., Ahmedabad)

उद्देश्य: आधुनिक प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मनोवैज्ञानिक सहायता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तक आसान पहुंच, आधुनिक शिक्षण-अधिगम सामग्री (modern teaching-learning materials) का उपयोग और विशेष शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण

3

समुद्री अभ्यास SIMBEX के 31वें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जा रहा है|

23 से 29 अक्टूबर 2024 तक सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SINGAPORE INDIA MARITIME BILATERAL EXERCISE (SIMBEX)) के 31वें संस्करण का आयोजन पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम (Eastern Naval Command, Visakhapatnam) में किया जा रहा है|

 अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा –

बंदरगाह चरण (Harbour Phase): 23 से 25 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में

समुद्री चरण (Sea Phase): 28 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में

31वें संस्करण का उद्देश्य: भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी (strategic partnership) को और मजबूत करना है, ताकि अंतःक्रियाशीलता (interoperability) बढ़ाई जा सके, समुद्री डोमेन को लेकर सुधार और सामान्य समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग को बढ़ावा देना भारतीय नौसेना (Indian Navy) और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (Republic of Singapore Navy (RSN)) के बीच SIMBEX की शुरुआत 1994 में 'एक्सरसाइज लायन किंग' (Exercise Lion King) के रूप में की गई थी|

4

अपग्रेडेड सुविधा 2.0 मोबाइल ऐप भारतीय चुनाव आयोग ने लॉन्च किया है|

भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने उम्मीदवार और पार्टियां कैंपेन संबंधी अनुमतियों (campaign related permissions) के लिए अपग्रेडेड सुविधा 2.0 (SUVIDHA 2.0) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है| अब उपयोगकर्ता मोबाइल एक्सेस (mobile access) के माध्यम से अनुमति (permissions) के लिए आवेदन कर सकते हैं, स्थिति ट्रैक (track status) कर सकते हैं और अनुमोदन डाउनलोड (download approvals) कर सकते हैं|

5

कित्तूर विजयोत्सव के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया|

23 अक्टूबर 2024 को कित्तूर विजयोत्सव (Kittur Vijayotsava) की 200वीं वर्षगांठ पर  डाक विभाग ने कर्नाटक के कित्तूर राज्य की रानी चेन्नम्मा (Rani Channamma) की वीरता और विरासत की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट (Commemorative Stamp) जारी किया गया।

कित्तूर विजयोत्सव का आयोजन 23 -25 अक्टूबर तक किया जाएगा|

कित्तूर विजयोत्सव  23 अक्टूबर, 1824 को ब्रिटिश शासन के विरूद्ध रानी चेन्नम्मा की शानदार विजय की स्मृति में मनाया जाता है.

स्मारक टिकट -

रानी चेन्नम्मा का चि त्र है जिसमें वे तलवार खींचे घोड़े पर सवार अंग्रेजों से लड़ती दिख रही हैं, जो उनकी शक्ति और वीरता को दर्शाता है

उनके पीछे किला है जो कित्तूर की समृद्ध विरासत और कित्तूर की ऐतिहासिक युद्ध का प्रतीक हैं

चित्र पर "कित्तूर विजयोत्सव - 200 वर्ष" लिखा हुआ है

यह टिकट श्री ब्रह्म प्रकाश द्वारा डिजाइन किया गया है|

6

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए सब्सिडी 10 लाख से बढ़ाकर 15.60 लाख रुपये कर दी है|

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Union Ministry of Information and Broadcasting) ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन (Community Radio Stations (CRS)) स्थापित करने के लिए सब्सिडी 10 लाख से बढ़ाकर 15.60 लाख रुपये कर दी है| यदि CRS की अगुवाई महिलाओं द्वारा की जाती है या  कोई CRS अपने संचालन कार्य में हरित ऊर्जा का उपयोग करता है तो सब्सिडी राशि 18 लाख रुपये तक कर दी गयी है। CRS हरित ऊर्जा के  उपयोग के साथ उनका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है, उनके लिए सब्सिडी 21 लाख रुपये निर्धारित की गयी है। सामुदायिक रेडियो स्टेशनों पर छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए तीन महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जाएगा| सामुदायिक रेडियो स्टेशन कम शक्ति वाले FM रेडियो स्टेशन होते हैं जिनका कवरेज क्षेत्र लगभग 10-15 किलोमीटर का दायरा होता है|

7

दिवंगत हुए रॉन एली का संबंध अभिनेता से है|

अमेरिकी टीवी सीरीज 'टार्जन' (Tarzan) में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता रॉन एली (Ron Ely) का निधन हो गया है|

8

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने T-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है|

23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम (Zimbabwe cricket team) ने गाम्बिया (Gambia) के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन बनाकर T-20 इंटरनेशनल मैच (T-20 International match) में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड (World record) बनाया है| यह मैच T-20 वर्ल्ड कप क्‍वाल‍िफायर्स (-20 World Cup qualifiers) के तहत नैरोबी (Nairobi) में खेला गया। यह रिकॉर्ड पहले नेपाल के नाम था, उसने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे| जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने 27 छक्के लगाकर T-20 इंटरनेशनल मैच के एक पारी  में सबसे ज्यादा छक्के लगे के विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया| उन्होंने नेपाल का एक पारी में 26 छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडा है|

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 15 छक्के लगाए|

9

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन बने हैं|

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Indian spinner Ravichandran Ashwin) 39 टेस्ट मैचों में 189 विकेट के साथ ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship (WTC))  में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड  पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान तीन विकेट लेकर बनया है| आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी नाथन लियोन (Australian player Nathan Lyon), 43 टेस्ट मैचों187 विकेट का रिकॉर्ड तोडा है|

10

विश्वजीत रामचन्द्र मोरे ने 2024 अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता|

भारतीय खिलाड़ी विश्वजीत रामचन्द्र मोरे (Vishwajit Ramchandra More) ने पुरुष ग्रीको रोमन 55 किग्रा वर्ग (Men's Greco-Roman 55kg category) में एडम उलबाशेव (Adam Ulbashev) को हराकर अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप 2024 (U-23 Wrestling World Championship 2024) में कांस्य पदक जीता|

स्वर्ण (Gold) पदक- अली अब्दुल्ला अहमदी वफ़ा (ईरान) (Ali Abdullah Ahmadi Vafa (Iran))

रजत (Silver) पदक- राशद मम्मादोव (ईरान) (Rashad Mammadov (Iran))

कांस्य पदक- विश्वजीत रामचन्द्र मोरे (भारत) और कोहेल यामागिवा (जापान) (Koheil Yamagiwa (Japan))

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक तिराना, अल्बानिया (Tirana, Albania) में किया जा रहा है.

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारत के पदक विजेता-

रजत पदक- अंजली (महिला फ्रीस्टाइल 59 किग्रा)

कांस्य पदक- मोनिका (महिला फ्रीस्टाइल 59 किग्रा)

कांस्य पदक- विश्वजीत मोरे (पुरुष ग्रीको रोमन 55 किग्रा)

1

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 'अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम' के तीसरे चरण का शुभारंभ नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने किया|

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (National Education Society for Tribal Students (NESTS)) ने 'अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम' (Amazon Future Engineer Program) के तीसरे चरण (Third Phase) का शुभारंभ किया| इसकी शुरुआत आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा में स्थित  50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (Eklavya Model Residential Schools (EMRS)) में की गयी है| नई दिल्ली में NESTS के आयुक्त श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव (Shri Ajeet Kumar Srivastava, NESTS Commissioner) ने चार दिवसीय  शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला (eachers’ training workshop) और EMRS कोडर्स एक्सपो (EMRS Coders Expo) का उद्घाटन किया| अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम का तीसरा चरण भारत में 410 प्रस्तावित EMRS में शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण में कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग (blockchain, artificial intelligence, and coding) को शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। कक्षा 10 के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट-आधारित वर्चुअल सत्र (project-based virtual sessions) प्रदान किए जाएंगे, जो CBSE AI कौशल पाठ्यक्रम (CBSE AI Skills Curriculum) के साथ होंगे।

2

55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2024 का आयोजन गोवा में किया जायेगा|

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (55th International Film Festival of India (IFFI)) 2024 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर 2024 तक गोवा में  किया जाएगा| 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया (Australia) “फोकस देश” (Country of Focus) रहेगा| इसमें क्रिटिक्स के जरिए चुनी गई 7 ऑस्ट्रेलियाई फिल्मों को दिखाया जाएगा|

उद्देश्य: ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा के वैश्विक फिल्म उद्योग (global film industry) में गतिशील योगदान को सम्मान देना

फिल्म बाज़ार ने ऑस्ट्रेलियाई प्रोजेक्ट होम बिफोर नाइट (Australian project Home Before Night) को सह-निर्माण बाज़ार में आधिकारिक प्रविष्टियों (official entries) में से एक के रूप में चयन किया है।

इसमें  प्रमुख आकर्षण सिनेमेटोग्राफर मास्टर क्लास (Cinematography Master Class) होगा जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर जॉन सील (John Seale) के साथ संवाद किया जाएगा।

जॉन सील मैड मैक्स: फ्यूरी रोड (Mad Max: Fury Road) और द इंग्लिश पेशेंट (The English Patient) जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव:

स्थापना- 1952

उद्देश्य- दुनिया भर के फिल्मकारों को अपनी श्रेष्ठ फिल्में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना

 

इसका आयोजन प्रतिवर्ष  भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) और गोवा सरकार की एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (Entertainment Society of Goa) के सहयोग से किया जाता है।

राजधानी- पणजी

राज्यपाल- पी एस श्रीधरन

मुख्यमंत्री- प्रमोद सावंत

3

इंडो-लैटिन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स और VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए समझौता किया है|

इंडो-लैटिन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (Indo-Latin American Chamber of Commerce (ILACC)) और VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (VPVV Techno Construction Pvt Ltd) ने भारत में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर (10 billion US dollars) के निवेश के लिए समझौता किया है| इसके तहत कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (Corridor Development Programme),सेमीकंडक्टर मिशन (Semiconductor Mission), राष्ट्रीय रसद नीति (National Logistics Policy), उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive (PLI) Scheme), मेक इन इंडिया (Make in India) और मेड फ्रॉम इंडिया  (Made from India) और कई अन्य पहलें रक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उद्देश्य: 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देगा, सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देना

इंडो-लैटिन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ILACC) के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा  हैं|

VPVV टेक्नो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष वेंकिता वेंकट हैं|

4

एशियाई विकास बैंक का 69वां सदस्य देश इजराइल बना है|

इजराइल (Israel) एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB)) का आधिकारिक रूप से 69वां सदस्य और 20वां गैर-क्षेत्रीय सदस्य (69th Member and 20th Non-regional Member) बन गया हैं|

एशियाई विकास बैंक (ADB):

स्थापना- 1966

मुख्यालय(HQ)- मनीला, फिलिपींस (Manila, Philippines)

उद्देश्य: एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना (Promoting social and economic development in Asia and the Pacific region)

सदस्य देश- 69 देश (49 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से और 20 गैर-क्षेत्रीय सदस्य)

5

संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) के रूप में  मनाया जाता है, जो 1945 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की आधिकारिक स्थापना का प्रतीक है।

2024 की थीम: समावेशी विकास के लिए सतत समाधान (Sustainable Solutions for Inclusive Growth)

24 अक्टूबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र दिवस पहली बार मनाया गया था.

1971 में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाए जाने की घोषणा की गई थी|

उद्देश्य: विश्व भर में शांति-सुरक्षा, मानवाधिकार, सामाजिक और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करना

6

अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस 24 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गिब्बन दिवस (International Gibbon Day) के रूप में ​​मनाया जाता है|

उद्देश्य: गिब्बन का जश्न मनाना और इन लुप्तप्राय प्राइमेट्स (endangered primates) के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना

गिब्बन दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जंगलों (Tropical and subtropical forests of Southeast Asia) में पाए जाते हैं |

विश्व भर में गिब्बन की  20 प्रजातियाँ (species) पाई जाती है|

भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (North-Eastern Region) में दो हूलॉक गिब्बन प्रजातियाँ (Hoolock Gibbon Species) पाई जाती हैं|

  1. पूर्वी हूलॉक गिब्बन (हूलॉक ल्यूकोनिडिस) (Eastern Hoolock Gibbon (Hoolock leuconidis))
  2. पश्चिमी हूलॉक गिब्बन (हूलॉक हूलॉक) (Western Hoolock Gibbon (Hoolock hoolock))

यह दोनों प्रजातियाँ भारतीय (वन्यजीव) संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 (Schedule 1 of the Indian (Wildlife) Protection Act, 1972) में सूचीबद्ध हैं।

7

अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस (International Snow Leopard Day) के रूप में मनाया जाता है|

2024 की थीम: भविष्य की पीढ़ियों के लिए हिम तेंदुओं के आवासों की सुरक्षा करना (Safeguarding Snow Leopard Habitats for Future Generations)

वर्ष 2013 की बिश्केक घोषणा (Bishkek Declaration) के तहत 23 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस  के रूप में घोषित किया गया.

उद्देश्य: हिम तेंदुओं के संरक्षण और उनकी लुप्तप्राय स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना

30 जनवरी 2024 को जारी की गई भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मात्र 718 हिम तेंदुए हैं, जिनमें से केवल एक तिहाई ही कानूनी संरक्षण में हैं।

2009 में प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड (Project Snow Leopard- PSL) को अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में  लॉन्च किया गया था|

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature (IUCN) द्वारा हिम तेंदुओं  को संवेदनशील श्रेणी (vulnerable) में वर्गीकृत किया गया है।

8

मेगा इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट को भारत के 13वें प्रमुख बंदरगाह के रूप में मान्यता दी गई है|

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में ग्रेट निकोबार द्वीप समूह (Great Nicobar Island) के गैलेथिया खाड़ी (Galathea Bay) में मेगा अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (mega International Container Transshipment Port (ICTP)) को भारत के 13वें प्रमुख बंदरगाह (13th major por) के रूप में अधिसूचित किया गया है। पूर्व-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग मार्ग (East-West international trade and shipping route) पर रणनीतिक रूप से स्थित, मलक्का जलडमरूमध्य (Malacca Strait) के पास, वैश्विक समुद्री व्यापार का 35% संभालता है, जो इंडो-पैसिफिक समुद्री रसद (Indo-Pacific maritime logistics) के लिए महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण ₹41,000 करोड़ की लगत के साथ 4 फेज में होगा|

चरण 1 2028 तक चालू हो जाएगा,

कामराजर बंदरगाह (Kamarajar Port) को भारत का 12वां प्रमुख बंदरगाह है|

9

वैश्विक नस्लवाद विरोधी चैम्पियनशिप पुरस्कार 2024 से उर्मिला चौधरी को सम्मानित किया गया है|

अमेरिकी विदेश विभाग (The USA State Department) ने नेपाली कार्यकर्ता उर्मिला चौधरी (Nepali activist Urmila Chaudhary) को वैश्विक नस्लवाद विरोधी चैम्पियनशिप पुरस्कार 2024 (Global Anti-Racism Champion award 2024) से सम्मानित किया है।

उन्हें यह पुरस्कार नेपाल में हाशिए पर पड़ी जातियों और जातीय समुदायों (marginalised castes and ethnic communities) के मानवाधिकारों (human rights) को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रतिबद्धता (outstanding leadership and commitment) के लिए दिया गया है|

यह पुरस्कार छह नागरिक समाज नेताओं (civil society leaders) को उनके असाधारण साहस, नेतृत्व और नस्लीय समानता (racial equity), न्याय और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित करता है। जिसमें-

  1. डिन्ती सुले तयिरु (घाना) (Dintie Sule Tayiru (Ghana))- कमजोर समूहों के मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना और फुल्बे समुदायों (Fulbe communities) के लिए समावेशी शासन (inclusive governance) को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए
  2. जॉन लीरडैम (नीदरलैंड) (John Leerdam (Netherlands))- अश्वेत डच नागरिकों (Black Dutch citizens) के मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने और नीदरलैंड में अफ्रीकी मूल के लोगों (African descent) की मान्यता की वकालत करने में उनके नेतृत्व के लिए
  3. एल्विस शाकजिरी (उत्तर मैसेडोनिया) (Elvis Shakjiri (North Macedonia))- रोमा अधिकारों को आगे बढ़ाने और उत्तरी मैसेडोनिया (North Macedonia) में रोमा विरोधी भेदभाव (anti-Roma discrimination) का मुकाबला करने के उनके प्रयासों के लिए
  4. तान्या डुआर्टे (मेक्सिको) (Tanya Duarte (Mexico))- अफ्रीकी-मैक्सिकन लोगों (Afro-Mexicans) के अधिकारों को आगे बढ़ाने और शिक्षा और न्याय तक समान पहुंच की वकालत करने के लिए उनके काम के लिए
  5. टोमासा यारहुई जैकोमे (बोलीविया) (Tomasa Yarhui Jacomé (Bolivia))- बोलीविया में स्वदेशी लोगों (Indigenous peoples) की ओर से वकालत और प्रणालीगत नस्लवाद और लिंग आधारित हिंसा (systemic racism and gender-based violence) का मुकाबला करने में उनके नेतृत्व के लिए
  6. उर्मिला चौधरी (नेपाल)

वैश्विक नस्लवाद विरोधी चैम्पियनशिप पुरस्कार (GARC)-

स्थापना: 2023

उद्देश्य: वैश्विक स्तर पर प्रणालीगत नस्लवाद और भेदभाव (systemic racism and discrimination) को संबोधित करना।

10

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का नया अध्यक्ष एस गोपालकृष्णन को नियुक्त किया गया है|

IAS अधिकारी एस गोपालकृष्णन (S Gopalakrishnan) को कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission (SSC)) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| गोपालकृष्णन वर्तमान अध्यक्ष राकेश रंजन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (voluntary retirement from service (VRS)) के बाद 31 अक्टूबर से  कार्यभार संभालेंगे। राकेश रंजन को 29 मई 2024 को SSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्हें अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होना  था| वी उमाशंकर (V Umashanka) को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (ministry of road transport and highways) में सचिव (secretary) नियुक्त किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation (DGCA)) के महानिदेशक (director general) विक्रम देव दत्त को कोयला सचिव (coal secretary) नियुक्त किया गया है।

1

लुओंग कुओंग वियतनाम के राष्ट्रपति बने हैं|

लुओंग कुओंग (Luong Cuong) को वियतनाम के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वे वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। लुओंग कुओंग वियतनाम के पूर्व राष्‍ट्रपति, टो लैम (Tow Lam)  का स्थान लेंगे।

राजधानी- हनोई

राष्ट्रपति वी- वॉन थुआंग

प्रधानमंत्री- फाम मिन्ह

2

चर्चा में रहे ऑस्‍कर तूफान का सम्बन्ध अटलांटिक महासागर से है|

उष्णकटिबंधीय अटलांटिक महासागर (tropical Atlantic Ocean) में ऑस्‍कर तूफान (hurricane Oscar) बना है| ऑस्कर तूफान सिर्फ एक उष्णकटिबंधीय तूफान था, हालाँकि वह दक्षिणपूर्वी बहामास (southeastern Bahamas) के पास श्रेणी 1 का  तूफान बन गया है| दक्षिणपूर्वी बहामास और तुर्क और कैकोस द्वीपों (Turks and Caicos Islands) के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ उष्णकटिबंधीय तूफान नादिन (Tropical Storm Nadine) पश्चिमी कैरिबियन (western Caribbean) में बेलीज (Belize) के पूर्व में बना है|

3

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने "कनेक्टिंग इंडिया" स्लोगन का नाम बदलकर कनेक्टिंग भारत रखा है|

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया (Union Minister Sh Jyotiraditya M. Scindi) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)) नए लोगो (logo) और स्लोगन (Slogan), तथा सात नागरिक केंद्रित सेवाओं (customer centric services) का शुभारंभ किया। BSNL के नए लोगो  में भारत के चित्र के चारों ओर हरे और सफेद तीर कंपनी की व्यापक राष्ट्रव्यापी पहुंच (wide nationwide reach) दर्शाते है, और नारंगी पृष्ठभूमि गर्मजोशी और समावेशिता (warmth and inclusiveness) का प्रतीक है।

BSNL ने अपना स्लोगन "कनेक्टिंग इंडिया" (Connecting India) से  बदलकर "कनेक्टिंग भारत-  सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय तरीके से" (Connecting Bharat - Securely, Affordably and Reliably) कर दिया गया है|

भारत के हर कोने में सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए  BSNL ने सात नई पहल शुरू की हैं|

स्पैम! फ्री नेटवर्क (Spam! Free Network)- BSNL का स्पैम-ब्लॉकिंग समाधान स्वचालित रूप से फ़िशिंग प्रयासों और दुर्भावनापूर्ण एसएमएस को फ़िल्टर करता है|

उद्देश्य: सभी उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और सुरक्षित संचार सुनिश्चित करना

BSNL नेशनल वाई-फाई रोमिंग (BSNL National Wi-Fi Roaming)- BSNL अपने एफटीटीएच ग्राहकों के लिए अपनी तरह की पहली निर्बाध Wi-Fi रोमिंग सेवा शुरू कर रहा है, जो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के BSNL हॉटस्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस में सक्षम करेगी|

 

उद्देश्य:  उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा लागत कम करना

BSNL आईएफटीवी (BSNL IFTV)- भारत में पहली बार, BSNL की फाइबर-आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा अपने एफटीटीएच नेटवर्क के माध्यम से 500+ लाइव चैनल और पे टीवी प्रदान कर रही है।

किसी भी समय सिम (एटीएस) कियोस्क (Any Time SIM (ATS) Kiosks) - अपनी तरह का पहला- स्वचालित सिम कियोस्क (Automated SIM kiosks) उपयोगकर्ताओं को 24×7 सिम खरीदने, अपग्रेड करने, पोर्ट करने या बदलने की अनुमति देगा

सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपदा राहत (Public Protection & Disaster Relief)- आपदा राहत के लिए BSNL का स्केलेबल, सुरक्षित नेटवर्क संकट के दौरान सरकार और राहत एजेंसियों के लिए भारत का पहला गारंटीकृत एन्क्रिप्टेड संचार है|

उद्देश्य: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करना

डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा (Direct-to-Device Service)- भारत का पहला डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) कनेक्टिविटी समाधान निर्बाध, विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए उपग्रह और स्थलीय मोबाइल नेटवर्क को जोड़ेगा

 

खदानों में पहला निजी 5G (First Private 5G in Mines)- BSNL सी-डैक (C-DAC) के साथ साझेदारी में खनन कार्यों के लिए विश्वसनीय, कम विलंबता वाली 5G कनेक्टिविटी शुरू कर रहा है, जिसमें BSNL की तकनीकी विशेषज्ञता और  मेड-इन-इंडिया उपकरण का इस्तेमाल किया जाएगा

उद्देश्य: भूमिगत खदानों और बड़ी खुली खदानों में उन्नत AI और IoT अनुप्रयोगों को सक्षम बनाना

4

अरिहंत श्रेणी की चौथी परमाणु पनडुब्बी एस-4 विशाखापट्टनम में लॉन्च की गई|

विशाखापत्तनम शिप बिल्डिंग सेंटर (Visakhapatnam Ship Building Centre) में अरिहंत श्रेणी (Arihant Category) की चौथी परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (Nuclear Powered Ballistic Missile (SSBN))  पनडुब्बी एस-4 (Submarine S-4) लॉन्च की गई| परमाणु पनडुब्बी S-4: यह 3,500 किलोमीटर रेंज के आठ K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है जिसे वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम (Vertical Launching System) के लांच किया जा सकता है| अरिहंत श्रेणी की 06 पनडुब्बियां रूस की मदद से बनाई जा रही हैं| भारत की पहली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिहंत को  तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 जुलाई, 2009 को लॉन्च किया था. इसी के साथ अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के बाद भारत बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी वाला विश्व का छठा देश बन गया INS अरिहंत को  2016 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया| अरिहंत श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी INS अरिघाट का कोडनेम S3रखा  गया था| इसे 2017 में लांच किया गया. इसे मूल रूप से INS अरिदमन के नाम से जाना जाता था लेकिन लॉन्चिंग होने पर INS अरिघाट नाम दिया गया. इसे अगस्त 2024 में नौसेना में शामिल किया गया| अरिहंत श्रेणी की तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को विशाखापट्टनम स्थित शिप बिल्डिंग सेंटर से 23 नवंबर, 2021 को लॉन्च किया गया था| इसे 2025 में नौसेना में शामिल किया जाएगा|

5

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मणिपुर में 50 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है|

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने मणिपुर में 1,026 किलोमीटर की 50 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (National Highway projects) को मंजूरी दी है। इनमें 902 किलोमीटर की 44 परियोजनाएं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हैं, इनमें 125 किलोमीटर की 8 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं. 777 किलोमीटर की शेष 36 परियोजनाएं 12,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ प्रगति पर हैं| सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 2024-25 के लिए वार्षिक योजना (Annual Plan) में पर्वतीय क्षेत्र में 90 किलोमीटर लंबी 1,350 करोड़ रुपये की लागत के साथ दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं|

राजधानी- इम्फाल

राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह

6

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है|

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI)) के अनुसार  वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर (Real Gross Domestic Product (GDP) Growth Rate) 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है| इसके अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर  वित्त वर्ष  2025-26 में लगभग 7.0 प्रतिशत होगी| वित्त वर्ष 2024-25 में मुद्रास्फीति (inflation) औसतन 4.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष  2025-26 में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024-25 में आपूर्ति (Supply) में सकल मूल्य वर्धन (Gross Value Added (GVA)) 8% रहा है, जो कि GDP की विकास दर से ज्यादा है. इसमें बढ़त की वजह औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र (Industrial and services sector) में गतिविधि बढ़ना है|

7

आपातकालीन बिजली बहाली सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए 'पावर एम्बुलेंस' का शुभारंभ तेलंगाना में किया गया|

तेलंगाना सरकार ने आपातकालीन बिजली बहाली सेवाओं (emergency power restoration services) को सुचारू बनाने लिए  ‘पावर एम्बुलेंस’ (Power Ambulance) का शुभारंभ किया है। इनका संचालन  ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (Greater Hyderabad Municipal Corporation) की सीमा में किया जाएगा|

उद्देश्य: शहर भर में बिजली आपूर्ति में किसी भी रुकावट के दौरान तत्काल प्रतिक्रिया और बिजली की बहाली सुनिश्चित करना

8

इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी मंत्रालय ने स्वदेशी ईवी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त पहल की घोषणा की|

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)) ने भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries (MHI)) के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सब-सिस्टम (Electric Vehicle (EV) Sub-systems) के विकास से जुड़े प्रस्तावों के लिए MeitY-MHI संयुक्त पहल (MeitY-MHI joint call) की घोषणा की|

उद्देश्य: स्वदेशी ईवी प्रौद्योगिकियों (Indigenous EV Technologies) को बढ़ावा देना, भारत के ईवी इकोसिस्टम (EV Ecosystem) को मजबूत करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric Mobility) में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना|

इसके तहत EV चार्जर और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, EV के लिए मशीनें और ड्राइव, बैटरी और बैटरी प्रबंधन प्रणाली, टेलीमैटिक्स, कार्यात्मक सुरक्षा और संरक्षा, प्रोटोटाइपिंग के लिए केंद्र, EV सब-सिस्टम के सत्यापन के लिए परीक्षण जैसे नवाचार के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

9

कालिदास सम्मान पुरस्कार 2023 से रघुपति भट्ट को सम्मानित किया गया|

मध्य प्रदेश  के कलाकार रघुपति भट को चित्रकला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान पुरस्कार 2023 (prestigious Kalidas Samman award 2023) से सम्मानित किया गया| यह पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है|

इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र (citation) दिया जाता है| रघुपति भट ने  विलुप्त होने के कगार पर पहुँच चुकी गंजीफा लघु चित्रकला (Ganjifa miniature painting) को पुनर्जीवित किया, उनके प्रयासों के सम्मान में, उन्हें "गंजीफा" (Ganjifa) उपसर्ग मिला

10

18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा|

जनवरी 2025 में तीन दिवसीय सम्मेलन 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (18th Pravasi Bharatiya Divas) का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में किया जाएगा| यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार और विदेश मंत्रालय (Government of Odisha and Ministry of External Affairs) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आगमन के उपलक्ष्य  में मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 2003 में की गई थी|

हालाँकि, देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय (Overseas Indian community) के योगदान को सम्मानित करने के लिए इसे 2015 से हर दो साल में आयोजित किया जाता है|

17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन इंदौर, मध्य प्रदेश में किया गया था|

1

भारतीय सेना के 'स्वावलंबन शक्ति' अभ्यास 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है|

17 से 22 अक्टूबर तक भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की सुदर्शन चक्र कोर (Sudarshan Chakra Corps of Indian Army's Southern Command) उत्तर प्रदेश में कोर-स्तरीय सैन्य अभ्यास ‘स्वावलंबन शक्ति’ 2024 (Corps-level military exercise ‘Swavalamban Shakti’ 2024) का आयोजन कर रही है।

उद्देश्य: अस्थिर वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य (Volatile global geopolitical landscape) में विशिष्ट और उभरती प्रौद्योगिकियों के एकीकरण के माध्यम से देश के सशस्त्र बलों (Armed Forces) की युद्ध क्षमताओं को निरंतर बढ़ाना

अभ्यास के तहत 22 अक्टूबर को  'सदर्न स्टार ड्रोन मेला' और स्टेटिक उपकरण प्रदर्शन (Southern Star Drone Fair and static equipment display) का भी आयोजन किया जाएगा

 

सुदर्शन चक्र कोर:

इसे XXI कोर के नाम से भी जाना जाता है.

यह भारतीय सेना की एक स्ट्राइक कोर है.

मुख्यालय- भोपाल

 

राजधानी-   लखनऊ

राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल

मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

2

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्यक्ष अभ्युदय जिंदल को नियुक्त किया गया है|

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल (Abhyuday Jindal, Managing Director, Jindal Stainless Limited) को राष्ट्रीय व्यापार संघ (National trade association), इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (Indian Chamber of Commerce (ICC)) का नया अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है|

3

विमोचित की गई पुस्तक "माउंटेन मैमल्स ऑफ द वर्ल्ड" के लेखक एम. के. रणजीत सिंह हैं|

नई दिल्ली में  एम. के. रणजीत सिंह (M. K. Ranjit Singh) द्वारा लिखी गई  पुस्तक "माउंटेन मैमल्स ऑफ द वर्ल्ड" (Mountain Mammals of the World) का विमोचन किया गया| इसका प्रकाशन (publication) पेंगुइन रैंडम हाउस (Penguin Random House) ने  किया  है| यह पुस्तक में दुनिया के सबसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों (most inaccessible mountain areas) में रहने वाले 62 प्रजातियों (species) और 78 उप-प्रजातियों (subspecies) के बड़े स्तनधारियों (large mammals) के बारे में जानकारी दी गई है|

4

वित्त मंत्री ने पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों में बोर्ड स्तर से नीचे मुख्य महाप्रबंधक पद (सीजीएम) के सृजन को मंजूरी दी है|

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों (nationalized banks) में बोर्ड स्तर से नीचे मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager post (CGM)) पद के सृजन को मंजूरी दे दी है।

पांच राष्ट्रीयकृत बैंक-  बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक (Bank of Maharashtra, Central Bank of India, Indian Overseas Bank, Punjab & Sind Bank and UCO Bank)

पहले ग्यारह राष्ट्रीयकृत बैंकों में से छह में CGM पद उपलब्ध थे।

संशोधन के साथ सभी 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में CGM पदों की संख्या 80 से बढ़ाकर 144 कर दी गई है।

5

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया गया|

16 से 20 अक्टूबर 2024 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में  27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 (27th All India Forest Sports Meet 2024) का आयोजन किया गया|

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूल महोत्सव 2024:

पहला  स्थान- छत्तीसगढ़ (175 पदक- 98 स्वर्ण, 44 रजत और 33 कांस्य पदक)

दूसरा  स्थान- केरल (110 पदक- 43 स्वर्ण, 39 रजत और 28 कांस्य पदक)

तीसरा  स्थान- मध्य प्रदेश  (91 पदक- 38 स्वर्ण, 27 रजत और 26 कांस्य पदक)

 

राजधानी- रायपुर

राज्यपाल- रामेन डेका

मुख्यमंत्री- विष्णुदेव साई

6

मूल निवासियों को भूमि अधिकार देने के लिए मिशन बसुंधरा 3.0 की शुरुआत असम में की गई है|

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘मिशन बसुंधरा योजना’ (Mission Vasundhara Scheme) के तीसरे एवं अंतिम चरण, मिशन बसुंधरा 3.0 (Mission Vasundhara 3.0) की शुरुआत की।

उद्देश्य:  जो स्वदेशी समुदायों (Indigenous communities), सार्वजनिक संस्थानों, चाय बागानों और अन्य को भूमि स्वामित्व (land ownership) प्रदान करना

इस नवीनतम संस्करण में विभिन्न भूमि-संबंधी सेवाओं का डिजिटलीकरण, मानचित्रों का प्रकाशन और लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करना शामिल है|

मिशन बसुंधरा की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2021 को की गई थी|

7

वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन का नया अध्यक्ष TV नरेंद्रन को नियुक्त किया गया है|

टाटा स्टील (Tata Steel) के MD और CEO थाचट विश्वनाथ नरेंद्रन (Thachat Viswanath Narendran) को वैश्विक निकाय वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (Global body World Steel Association)  के अध्यक्ष (chairman) के रूप में नियुक्त किया गया है| वह इस पद पर चुने जाने वाले दूसरे भारतीय हैं| पहले SW समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल (JSW Group Chairman Sajjan Jindal) को 2021 में वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था|

उगुर डालबेलर और लियोन टोपालियन (Ugur Dalbeler and Leon Topalian) को उपाध्यक्ष (vice chairman) के पद पर नियुक्त किया गया|

8

विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारत 84वें स्थान पर है|

विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट (Economic Freedom of the World 2024 Annual Report) के अनुसार भारत 84वें स्थान पर है. नेपाल 86वें स्थान पर है|

विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट:

पहला  स्थान- हांगकांग

दूसरा  स्थान- सिंगापुर

तीसरा  स्थान- स्विट्जरलैंड

विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट फ्रेजर इंस्टीट्यूट (Fraser Institute) द्वारा प्रकाशित की जाती है|

विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता 2024 वार्षिक रिपोर्ट 165 देशों में लोगों के लिए आर्थिक स्वतंत्रता (economic freedom) के स्तर का मूल्यांकन करती है।

यह सूचकांक 42 विभिन्न मानदंडों (criteria) पर आधारित है, जिसमें व्यापार स्वतंत्रता (trade freedom), मौद्रिक नीति (monetary policy), सरकार का आकार और संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा (protection of property rights) शामिल है।

9

टेस्ट मैच में सबसे कम गेंदों पर 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी कागिसो रबाडा बने हैं|

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कागिसो रबाडा (South African bowler Kagiso Rabada) टेस्ट मैच में  सबसे कम गेंदों पर 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं| उन्होंने 11817 गेंद पर 300 विकेट लिए है| कागिसो रबाडा ने पाकिस्तान के गेंदबाज वकार यूनिस (Pakistan bowler Waqar Younis) (12602 गेंद पर) का रिकॉर्ड तोडा है| टेस्ट मैच में सबसे तेज 300 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, उन्होंने 54 टेस्ट मैच में 300 विकेट पूरे किए थे|

10

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 2024 मनाया गया|

प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) के रूप में मनाया जाता है। 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत की गई|

उद्देश्य: उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया | 21 अक्‍तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र (Hot Springs, Ladakh) में सशस्‍त्र चीनी टुकड़ी (heavily armed Chinese troops) द्वारा किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी|  इन शहीदों और ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्‍य सभी पुलिसकर्मियों की स्‍मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्‍मृति द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिस स्‍मृति द‍िवस  का मुख्‍य कार्यक्रम केन्द्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक (National Police Memorial) में आयोजित किया जाता है| पुलिस स्‍मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति (Central Sculpture) के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ (Wall of Valour) तथा एक संग्रहालय (Museum) भी है।

1

अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस 20 अक्टूबर को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस (International Day of the Controller) मनाया जाता है|

उद्देश्य: हवाई यातायात नियंत्रको (Air Traffic Controllers) जो हवाई यात्रा को परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन बनाने में मदद करने के लिए 24/7 और वर्ष के 365 दिन काम करते है का सम्मान करना | 20 अक्टूबर 2012 को अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस की शुरुआत की गई| 20 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक संघ (International Federation of Air Traffic Controllers (IFATCA)) की वर्षगांठ मनाता है|

2

2024 विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया गया|

20 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग (United Nations Statistical Commission) के मार्गदर्शन में विश्व सांख्यिकी दिवस  (World Statistics Day) मनाया जाता है. यह दिवस हर पांच साल में मनाया जाता है।

2024 का थीम: “सतत विकास के लिए डेटा को सशक्त बनाना” (Empowering Data for Sustainable Development)

उद्देश्य: सतत विकास (sustainable development) को आगे बढ़ाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और विश्व भर में बेहतर शासन सुनिश्चित करने में सांख्यिकी की भूमिका को बढ़ावा देना।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा वर्ष 2010 में समाज में सांख्यिकी के महत्व को देखते हुए 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई|

पहला विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था|

भारत प्रतिवर्ष  29 जून को प्रोफेसर और वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस के कार्यों और योगदान के सम्मान में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाता है।

3

लाखन सिंह ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता|

राजस्थान के लाखन सिंह ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप (National Para-Swimming Championships) में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण (Gold) पदक जीता

रजत (Silver) पदक- कमलकांत (ओडिशा)

कांस्य (Bronze) पदक- बलराज (हरियाणा)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस5 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- नरहरि (ओडिशा)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस6 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- चैतन्य विश्वास (महाराष्ट्र)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस7 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- तेजस (कर्नाटक)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस8 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- श्रीधर (कर्नाटक)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस9 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- साहिल राजाराम (कर्नाटक)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस10 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-

स्वर्ण पदक- कपिल कुमार (भारतीय सेना)

राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन पणजी, गोवा में किया गया|

4

अल्माटी ओपन 2024 एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल खिताब अर्जुन काधे और ऋत्विक बोलिपल्ली ने जीता|

भारत के अर्जुन काधे और ऋत्विक बोल्लीपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस (Nicolas Barrientos of Colombia) और ट्यूनीशिया के स्कैंडर मंसूरी (Skander Mansouri of Tunisia) को हराकर अल्माटी ओपन 2024 एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट (Almaty Open 2024 ATP 250 tennis tournament) में पुरुष युगल खिताब (Men's doubles title) जीता| इस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन कजाकिस्तान (Kazakhstan) में किया गया| भारतीय FIDE मास्टर गुरप्रीत पाल सिंह ने ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 (ACO World Chess Championship 2024)  में स्वर्ण (Gold) पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन क्रेते, ग्रीस (Crete, Greece) में किया गया|

5

भारतीय नौसेना ने ओमान के साथ समुद्री अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया|

भारतीय नौसेना (INDIAN NAVY) ने रॉयल नेवी ऑफ ओमान पोत अल सीब (Royal Navy of Oman Vessel Al Seeb) के साथ भारत-ओमान द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर (Indo-Oman bilateral naval exercise Naseem-Al-Bahr) में भाग लिया।

इस अभ्यास का आयोजन गोवा के तट पर किया गया|

यह अभ्यास दो चरणों में किया गया

13 से 15 अक्टूबर 24 तक बंदरगाह चरण (harbour phase)

16 से 18 अक्टूबर 24 तक  समुद्री चरण (sea phase)

भारतीय नौसेना की ओर से INS त्रिकंद और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान (INS Trikand and Dornier Maritime Patrol Aircraft) ने समुद्री अभ्यास में हिस्सा लिया|

राजधानी- मस्कट

मुद्रा- रियाल

6

दूसरे अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|

17-18 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में नीति आयोग (NITI Aayog) के दो दिवसीय दूसरे अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 (Second International Methanol Seminar and Expo 2024) का आयोजन किया गया|

उद्देश्य: विश्व ऊर्जा परिवर्तन में मेथनॉल की भूमिका और ग्रीन शिपिंग (green shipping) में कम कार्बन ईंधन (low-carbon fuel) के रूप में मेथनॉल की उपयोगिता पर प्रकाश डालना|

2016 में नीति आयोग ने USA के मेथनॉल इंस्टीट्यूट (Methanol Institute, USA) के सहयोग से पहला अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार का आयोजन  किया था| सेमिनार में  मेथनॉल उत्पादन, भंडारण और उपयोग में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और नवाचारों (utting-edge technologies and innovations) का प्रदर्शन किया जाएगा

7

2024 मानवतावादी पुरस्कार से मोहनजी को सम्मानित किया गया|

वैश्विक कल्याण और सामाजिक न्याय (Global welfare and social justice) में उनके उत्कृष्ट  योगदान के लिए प्रसिद्ध मानवतावादी और आध्यात्मिक नेता मोहनजी को 2024 मानवतावादी पुरस्कार (2024 Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मानवीय प्रयासों (humanitarian efforts) के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता (outstanding commitment) के लिए दिया जाता है| 9वें कॉन्शियस कंपनीज़ अवार्ड्स कार्यक्रम (9th Conscious Companies Awards) का आयोजन जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका (Johannesburg, South Africa) में किया गया|

8

वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ट्रोजन क्षुद्रग्रह का संबंध शनि से है|

वैज्ञानिकों की एक टीम ने पुष्टि की है कि क्षुद्रग्रह 2019 UO14 (asteroid 2019 UO14) शनि (Saturn) का पहला  ट्रोजन क्षुद्रग्रह (Trojan asteroid) है।

ट्रोजन क्षुद्रग्रह: ये  छोटे खगोलीय पिंड (celestial bodies) हैं जो सूर्य के चारों ओर एक ग्रह के साथ अपनी कक्षा (orbit) साझा करते हैं, जो गुरुत्वाकर्षण के स्थिर बिंदुओं (gravitationally stable point) में फंसे होते हैं जिन्हें लैग्रेंज बिंदु (Lagrange points) कहा जाता है| 1906 में, जर्मन खगोलशास्त्री मैक्स वुल्फ (German astronomer Max Wolf) ने पहला ट्रोजन खोजा, जिसे उन्होंने अकिलीज़ (Achilles) नाम दिया, जो सूर्य की परिक्रमा करता था|

9

गुरप्रीत पाल सिंह खिलाडी ने ACO विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता|

भारतीय FIDE मास्टर गुरप्रीत पाल सिंह ने ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 (ACO World Chess Championship 2024)  में स्वर्ण (Gold) पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन क्रेते, ग्रीस (Crete, Greece) में किया गया|

10

विश्‍व आयोडीन अल्‍पता दिवस 21 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (World Iodine Deficiency Day) या वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस (Global Iodine Deficiency Disorders Prevention Day) मनाया जाता है।

उद्देश्य:  अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में आयोडीन की आवश्यक भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों की रोकथाम

1962 में भारत सरकार ने आयोडीन की कमी के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को समझते हुए राष्ट्रीय घेंघा नियंत्रण कार्यक्रम (National Goitre Control Programme (NGCP)) की शुरुआत की|

1992 में NGCP का विस्तार किया गया और इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम (National Iodine Deficiency Disorders Control Programe (NIDDCP)) कर दिया गया।

1

‘कर्मयोगी सप्ताह’ - राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में कर्मयोगी सप्ताह’ - राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (‘Karmayogi Saptah’ - National Learning Week) का शुभारंभ किया। यह 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा|

लक्ष्य: सरकारी कर्मचारियों की व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता (personal and organisational capacity) को बढ़ाना | प्रत्येक कर्मयोगी कम से कम 4 घंटे का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है|

उद्देश्य: भविष्य के लिए एक ऐसे सिविल सेवा (Civil service) का निर्माण करना है, जो भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप हो

सितंबर 2020 में मिशन कर्मयोगी की शुरुआत  की गई थी|

2

राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर को नियुक्त किया गया|

विजया किशोर रहाटकर (Vijaya Kishore Rahatkar) को राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women (NCW)) के 9वें  अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है| उन्हें अध्यक्ष के पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने सक्षमा (तेजाब के हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24x7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की। अर्चना मजूमदार (Archana Mazumdar) को  तीन साल के कार्यकाल के लिए  राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

3

कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है|

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने  चार दिवसीय कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” (art exhibition ‘Silent Conversation: From Margins to the Centre’) के दूसरे संस्करण (second edition) का उद्घाटन नई दिल्ली में  किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) द्वारा  सांकला फाउंडेशन (Sankala Foundation), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस  (International Big Cat Alliance)के सहयोग से किया गया है।

उद्देश्य: आदिवासी समुदायों (tribal communities) के संरक्षण के सिद्धांतों को पहचानना और इन समुदायों और पर्यावरण के बीच सह अस्तित्व संबंधों को उजागर करना

इसी दौरान, "हिडन ट्रेजर्स: इंडियाज हेरिटेज इन टाइगर रिजर्व्स" (Hidden Treasures: India’s Heritage in Tiger Reserves) नामक पुस्तक और "बिग कैट्स" (Big Cats) नामक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

4

चर्चा में रहे 'सागर कवच' का सम्बन्ध भारतीय तटरक्षक बल से है|

16-17 अक्टूबर 2024 को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' (Coastal security exercise 'Sagar Kavach') के दूसरे संस्करण का आयोजन किया| यह अभ्यास  भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, तटीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force), मुरगांव पत्तन प्राधिकरण (Mormugao Port Authority) और गोवा मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विभागों (Goa Fisheries and Ports Departments) के साथ समन्वय में किया गया।

उद्देश्य: देश की तटीय और समुद्री सुरक्षा (Coastal and Maritime Security) को मजबूत करना और बढ़ाना है|

11-12 जुलाई 2024 को आंध्र प्रदेश के तट पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 2024 'सागर कवच' अभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था।

5

9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बने हैं|

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 9000 टेस्ट रन (Test Run) बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए है| उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने हासिल की है| इसी दौरान उनका क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 221वां 50+ स्कोर (अर्धशतक) है। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं।

6

लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 ओडिशा में आयोजित किया गया|

9-20 अक्टूबर 2024 को दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव (National Lighthouse Festival) को देश के 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों में मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 19 अक्टूबर 2024 को  पुरी,ओडिशा में लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 (Lighthouse Tourism Conclave 2024) के आयोजन से हुई| राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव  का आयोजन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping, and Waterways (MoPSW)) द्वारा किया जाता है|

उद्देश्य: लाइटहाउस पर्यटन (lighthouse tourism) की विशाल संभावनाओं और इन समुद्री संरचनाओं (maritime structures) के संरक्षण के लिए रणनीतियों का पता लगाना है जिसमें पर्यटन विकास के साथ विरासत का संरक्षण करना शामिल है|

 

राजधानी- भुवनेश्वर

राज्यपाल- रघुवर दास

मुख्यमंत्री- मोहन चरण माझी

7

ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए "आस्क आवर एक्सपर्ट्स सीरीज" इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुरू की|

18 अक्टूबर 2024  को भारत में सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)) ने  लाइव सीरीज ‘आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ (Live Series 'Ask Our Experts') की शुरुआत की गई| एक साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम (weekly live program) है, जिसमें नागरिक सीधे सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं और डिजिटल इंडिया (Digital India) के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकरी ले  सकते है| पहला एपिसोड डिजीलाॅकर (DigiLocker), भारत की डिजिटल दस्तावेज वॉलेट (Digital Document Wallet) के फीचर्स और उसके फायदे पर केंद्रित रहा|

8

भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान को बढ़ाकर 172.25 मिलियन रुपये कर दिया है|

भारत ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय (Tamil community) के बागान क्षेत्रों (plantation areas) में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए  अनुदान को दोगुना करके 172.25 मिलियन रुपये (Rs 172.25 million) कर दिया है। इसके तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित नौ बागान स्कूल के बुनियादी ढांचे (infrastructure) के उन्नयन (upgrade) की परिकल्पना की गई है|

9

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस में किया जाएगा|

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (16th BRICS Summit) का आयोजन 22-23 अक्टूबर 2024 को कजान, रूस (Kazan, Russia) में किया जाएगा| इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन  की अध्यक्षता रूस कर रहा है| 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन थीम: न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना (Strengthening multilateralism for equitable global growth and security) इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे| प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' (Order of St. Andrew the Apostle) से भी सम्मानित किया गया था|

 

राजधानी- मॉस्को

राष्ट्रपति-  व्लादिमीर पुतिन

मुद्रा- रूबल

10

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों के साथ समझौता किया है|

ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (Deendayal Antyodaya Yojana-National Rural Livelihood Mission (DAY NRLM)) ने व्यक्तिगत वित्तपोषण (individual financing) को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों (नौ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों +एक निजी बैंक) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक,  बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक,और IDBI बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

उद्देश्य: DAY NRLM के अंतर्गत व्यक्तिगत महिला उद्यमियों (individual women entrepreneurs) के वित्तपोषण के लिए विशिष्ट ऋण योजना (specific loan scheme) तैयार करना ताकि उनको अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए जरूरत के अनुसार ऋण प्राप्त करने में मदद मिले|

1

समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की उन्नति और वैश्विक अवसर – आरोहा-2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

मुख्य न्यायाधीश डॉ. DY चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय आरोहा-2024 (AROHA-2024) कार्यक्रम का उद्घाटन किया| यह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda), नई दिल्ली का  पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International conference) है|

विषय: "समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान में उन्नति  और वैश्विक अवसर" (Advancements in Research and Global Opportunities for Holistic Ayurveda)

उद्देश्य: आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण (Global Health and Wellness) के प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करना|

2

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को वैध करार दिया है|

सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ (Constitution Bench) ने 4:1 के बहुमत से असम के अवैध प्रवासियों (Illegal migrants) से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6A (Section 6A of the Citizenship Act) को को वैध करार दिया है। इसके तहत 01 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से असम आए लोगों की नागरिकता बनी रहेगी। उसके बाद आए लोग अवैध होंगे। इस प्रावधान के तहत 17,861 लोगों को नागरिकता प्रदान की गई है पांच सदस्यीय संविधान पीठ- चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ (अध्यक्ष), न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा|

3

भारत सरकार और मेटा द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए धोखाधड़ी से बचो अभियान की शुरुआत की गई है|

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)), भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre (I4C)) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre (I4C) and Ministry of Information and Broadcasting (MIB)) के सहयोग से मेटा (Meta) ने “धोखाधड़ी से बचो” अभियान की शुरुआत की|

उद्देश्य: देश में घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए

इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मेटा ने अभिनेता आयुष्मान खुराना की एक शैक्षिक फिल्म (educational film) जारी की है, जो लोगों के दैनिक जीवन में होने वाले सबसे आम घोटालों को दिखाती है|

4

2024 WR शतरंज मास्टर्स कप अर्जुन एरिगैसी ने जीता|

अर्जुन एरिगैसी ने फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव को हराकर 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप  जीता है| 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप का आयोजन लन्दन में किया गया|

5

विवान कपूर ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता|

विवान कपूर ने  2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल (2024 ISSF Shooting World Cup Final) में ट्रेप स्पर्धा (trap event) में रजत पदक (Silver medal) जीता|

स्वर्ण (Gold) पदक- यिंग क्यू (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) (Ying Qu (People's Republic of China))

कांस्य (Bronze) पदक- एन टोलगा ट्यून्सर (तुर्की) (En Tolga Tuncer (Türkiye)) 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप में भारत दो रजत और दो कांस्‍य के साथ 9वें स्‍थान पर रहा. चीन कुल आठ पदक के साथ शीर्ष स्‍थान पर है।

रजत पदक- सोनम मस्कर (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल)

रजत पदक- विवान कपूर

कांस्य पदक- अखिल श्योराण (पुरुषों की 50 मीटर राइफल )

कांस्य पदक- अनंतजीत सिंह नरुका (पुरूषों की स्कीट स्‍पर्धा )

6

अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्मा दिवस (International Abhidhamma Divas) 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में मनाया जाता है| इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC)) के सहयोग से किया गया| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिधम्म समारोह को संबोधित किया। अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने की घटना से जुड़ा है। भारत सरकार द्वारा पाली (Pali) भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical language) के रूप में मान्यता दी गई है| भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं|

7

UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से रोसिटा मिलेसी को सम्मानित किया गया है|

ब्राज़ील की सिस्टर नन रोसिटा मिलेसी को ब्राज़ील में शरणार्थीयों और प्रवासियों के अधिकारों और सम्मान की वकालत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (United Nations Refugee Agency (UNHCR)) के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार (Nansen Refugee Award) के ग्लोबल  लॉरेट (Global Laureate) से सम्मानित किया गया|

UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2024 क्षेत्रीय विजेता (Regional Winners):

अफ़्रीका क्षेत्र- मैमुना बा

यूरोप क्षेत्र- जिन डावोड

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका क्षेत्र- नादा फ़दोल

एशिया-प्रशान्त क्षेत्र- दीप्ति गुरुंग

8

भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना को चुना गया है|

11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (51st Chief Justice of India) के रूप में शपथ लेंगे।

वह चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे|

जस्टिस संजीव खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई 2025 तक का होगा।

9

मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 मणिपुर में मनाया गया|

17 अक्टूबर को  इम्फाल, मणिपुर में वार्षिक उत्सव 'मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024' (Mera Hou Chongba festival) मनाया गया|

उद्देश्य- पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों (indigenous communities) के बीच सौहार्दपूर्ण (cordial) और पारंपरिक बंधन (traditional bond) को मजबूत करना।

यह महोत्सव मेइतेई कैलेंडर (Meitei Calendar) के मेरा महीने के 15वें चंद्र दिवस पर पड़ता है|

राजधानी- इम्फाल

राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य

मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह

10

फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब निकिता पोरवाल ने जीता|

मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 (Femina Miss India-2024) का खिताब जीता| वह मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World Pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

फर्स्ट रनरअप- रेखा पांडे

फेमिना मिस इंडिया-2024 फाइनल का आयोजन मुंबई में किया गया|

1

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर नीतू डेविड बनी हैं|

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाडी बाएं हाथ की स्पिनर नीतू डेविड (Left-arm spinner Neetu David) को  ICC हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल किया गया है| यह सम्मान पाने वाली नीतू डेविड दूसरी महिला क्रिकेटर हैं| नीतू डेविड वनडे में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| भारतीय महिला क्रिकेट टीम  की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी (Diana Edulji) ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| 2024 ICC हॉल ऑफ फेम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को भी  शामिल किया गया।

2

सरकार द्वारा "समर्थ" (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को मार्च 2026 के लिए बढ़ाया गया है|

सरकार द्वारा समर्थ योजना (Samarth Scheme) को 3 लाख लोगों को वस्त्र-संबंधी कौशल में प्रशिक्षित (textile-related skills train) करने के लिए 495 करोड़ रुपये के बजट के साथ मार्च 2026 तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) का एक मांग-संचालित (demand-driven) और रोजगार-उन्मुख वृहत कौशल कार्यक्रम (placement-oriented umbrella skilling program) है।

उद्देश्य: संगठित वस्त्र (organized textile) और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन (creating jobs) में उद्योग को प्रोत्साहित करना और उसका समर्थन करना|

3

रश्मिका मंदाना को साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है|

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre(I4C)) का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर (National Brand Ambassado) बनाया गया है| I4C भारत में साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की एक पहल है|

4

तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है|

बिहार-आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste-based survey) करने वाला देश का तीसरा राज्य बना गया है|

उद्देश्य: राज्य की पिछड़ी जातियों और अनुसूचित जातियों (backward classes and scheduled castes) के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार और राजनीतिक अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य भर में डोर-टू-डोर परिवार सर्वेक्षण (door-to-door family survey) के लिए 60 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है| इसी के साथ-साथ तेलंगाना सरकार ने SC उप-वर्गीकरण (SC Sub-categorization) पर भी काम शुरू कर दिया है।

इसके लिए एक एक-सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति शमीम अख्तर कर रहे हैं।

यह आयोग 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा|

राजधानी - हैदराबाद

राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा

मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

5

देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड को दिया गया है|

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory (ICF)) द्वारा भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन(indigenous bullet train) के निर्माण, डिजाईन और कमीशन के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड (Indian Earth Movers Limited (BEML)) को ₹866.87 करोड़ का अनुबंध (contract) दिया गया है।

हर कोच की कीमत 27.86 करोड़ रुपए होगी|

इनका निर्माण BEML के बेंगलुरु रेल कोच कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा|

इनकी  डिलिवरी 2026 के अंत तक होनी है।

BEML रेल, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी है|

BEML ने ही भारत की हाई-स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर कोच बनाया है।

6

ओरछा का ऐतिहासिक समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल करने हेतु अनुशंसा की गई है|

वर्ष 2027-28 के लिये राम राजा की नगरी ओरछा ऐतिहासिक समूह (Orchha Historical Group) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल करने के लिए लिए तैयार डोजियर को स्वीकार कर लिया है। UNESCO की आधिकारिक घोषणा के बाद ओरछा देश की ऐसी एकमात्र विश्व धरोहर स्थली होगी, जो राज्य संरक्षित है। UNESCO की विश्व धरोहर की सूची में मध्य प्रदेश के 14 स्थल शामिल है। UNESCO विश्व धरोहर स्थल स्थायी (Permanent) सूची- खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची स्तूप UNESCO की संभावित (Tentative) सूची- ग्वालियर किला, बुरहानपुर का खुनी भंडारा, चंबल घाटी के शैल कला स्थल, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मंडला स्थित रामनगर के गोंड स्मारक, धमनार का ऐतिहासिक समूह, मांडू में स्मारकों का समूह, ओरछा का ऐतिहासिक समूह, नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और चंदेरी

7

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है|

हाल ही में, असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र (Butterfly Diversity Center) बन गया है। इसमें 446 किस्म की तितलियां पाई गई हैं|

भारत का पहला तितली विविधता केंद्र-  नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश 27 से 29 सितंबर 2024 तक  पहली “तितली संरक्षण मीट-2024” (Butterfly Conservation Meet-2024) का आयोजन किया गया|

उद्देश्य: काजीरंगा में तितली संरक्षण के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना

8

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

हाल ही में, संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Minister of Culture and Tourism Shri Gajendra Singh Shekhawat) ने छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 (International Indian Dance Festival 2024) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया| इसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी द्वारा किया जा रहा है|

उद्देश्य: भारतीय नृत्य रूपों की विविधता और समृद्धि का उत्सव मनाना

9

'फ्लाइंग फेस्टिवल' 2024 की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में हुई है|

16 अक्टूबर से चार दिवसीय 'फ्लाइंग फेस्टिवल' (Flying Festival) की शुरुआत शिमला,  हिमाचल प्रदेश में की गई है| फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप (Spot Landing Paragliding Championship) रखी गई है। 2023 इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन भी  शिमला में किया गया था|

राजधानी- शिमला

राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला

मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह 'सुखु '

10

अनीता रॉय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता|

पुडुचेरी में  IPS अधिकारी अनीता रॉय राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 (Commonwealth International Classic Bench Press Competition, 2024) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल करने वाली पहली IPS अधिकारी बन गई हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन राष्ट्रमंडल पॉवरलिफ्टिंग महासंघ (Commonwealth Powerlifting Federation) द्वारा अक्टूबर, 2024 में दक्षिण अफ्रीका  में किया जाएगा|

1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अल्जीयर्स, अल्जीरिया (Algiers, Algeria) में सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय (Sidi Abdellah Science and Technology Pole University) की राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate in Political Science) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों - अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर गई है|

2

महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक शेतकरी समृद्धि किसान विशेष रेलगाड़ी का शुभारंभ किया गया|

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक किसान विशेष रेलगाड़ी "शेतकरी समृद्धि" (Shetkari Samridhi) का शुभारंभ किया|

उद्देश्य: महाराष्ट्र के किसानों की उपज को मामूली लागत पर तेजी से देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाना | महाराष्ट्र के 132 रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है|

3

आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union (ITU)) - विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (World Telecommunication Standardization Assembly), 2024 और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (8th (India Mobile Congress 2024)  का उद्घाटन किया|

8वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस थीम:  भविष्य अभी है (The Future is now)

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU):

स्थापना- 1865

सदस्य: 194 देश

मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

यह डिजिटल प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य का शासी सम्मेलन है|

 

इंडिया मोबाइल कांग्रेस:

एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच

वर्ष 2017 में पहली बार भारतीय मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया था|

4

दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध अभिनेता से है|

अभिनेता-हास्य अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। हाल ही में उन्हें मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

5

सोनम उत्‍तम मसकर खिलाड़ी ने ISSF विश्वकप 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में रजत पदक जीता|

भारतीय निशानेबाज सोनम उत्‍तम मसकर (Sonam Uttam Maskar) ने ISSF विश्वकप 2024 (ISSF World Cup 2024) में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्‍पर्धा में रजत पदक (silver medal) जीता।

स्‍वर्ण (Gold) पदक- यूटिंग हव्‍ंग (Yuting Huang) (चीन)

कांस्‍य (Bronze) पदक- ओसिएने मुल्‍लर (Oceane Muller) (फ्रांस)

ISSF विश्वकप 2024 का आयोजन दिल्‍ली में किया जा रहा है|

6

स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र डायना एडुल्जी में स्थापित किये जायेंगे|

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र (Artificial Intelligence Center of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की। ये  उत्कृष्टता केंद्र- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) में स्थापित किये जायेंगे| AIIMS, दिल्ली का केंद्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रोपड़ का केंद्र कृषि के क्षेत्र में और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान कानपुर का केंद्र टिकाऊ शहर के लिए काम करेगा।

7

बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन पुणे में किया गया|

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister Dr. Jitendra Singh) ने पुणे, महाराष्ट्र में बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा (India’s first Demonstration Facility for Biopolymers) का उद्घाटन किया है| इसका निर्माण प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) द्वारा किया गया है।

उद्देश्य: पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) बायोप्लास्टिक (Polylactic Acid (PLA) bioplastic) के उत्पादन के लिए स्वदेशी एकीकृत प्रौद्योगिकी ( indigenously integrated technology) विकसित करना | वर्ष 2070 तक भारत को 'नेट जीरो' कार्बन अर्थव्यवस्था (‘Net Zero’ carbon economy) बनाने के  विजन की और एक और कदम| भारत अब बायोटेक (biotech) में दुनिया में 12वें और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-pacific region)  में तीसरे स्थान पर है।

8

बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ चेन्नई में किया गया|

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए एलएंडटी, शिपयार्ड (L&T Shipyard) द्वारा निर्मित दो बहुउद्देशीय पोत परियोजना (multi-Purpose Vessel project) के पहले जहाज "समर्थक" (‘SAMARTHAK’) का शुभारंभ चेन्नई में किया गया। "समर्थक" परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय (Synonym for assumed multidimensional role) है। ये बहुउद्देशीय जहाज अधिकतम 15 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकते हैं और इनकी लंबाई 106 मीटर और चौड़ाई 16.8 मीटर है। 25 मार्च 2022 को  रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) और एलएंडटी शिपयार्ड के बीच दो बहुउद्देशीय पोत बनाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे|

9

विश्व छात्र दिवस 15 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर विश्व छात्र दिवस (World Student's Day)  मनाया जाता है|

2024 की थीम: छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा

इसकी शुरुआत वर्ष  2010 में की गई थी।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  को मिसाइल मैन (Missile Man) के  नाम से भी जाना जाता है| वें 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे|

10

नासा ने बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा के अध्ययन के लिए यूरोपा क्लिपर मिशन लॉन्च किया|

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा 'यूरोपा' (Europa Moon) के अध्ययन के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center, Florida) से 'यूरोपा क्लिपर मिशन' (Europa Clipper Mission) सफलतापूर्वक लॉन्च किया ।

उद्देश्य: यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे जीवन की संभावनाओं का पता लगाना और उसकी भूविज्ञान एवं  संरचना (geology and structure) का अध्ययन  करना

यूरोपा क्लिपर' को बृहस्पति ग्रह तक पहुंचने में लगभग 5 साल और 6 महीने का समय लगेगा। यह किसी ग्रह मिशन के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है| मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में उठे "साइक्लोन मिल्टन" (Cyclone Milton) के कारण यूरोपा क्लिपर मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई।

1

5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा में दिया गया|

जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (Department of Water Resources, River Development, and Ganga Rejuvenation (DoWR, RD&GR)) ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 (5th National Water Awards) के लिए 09 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की है। इसमें  सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ राज्य (Best State):

प्रथम- ओडिशा

दूसरा- उत्तर प्रदेश

तीसरा- गुजरात और पुडुचेरी

सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (Best Village Panchayat):

प्रथम- पुल्लमपारा, तिरुवनंतपुरम (केरल)

दूसरा- मसुलपानी, कांकेर (छत्तीसगढ़)

तीसरा- हम्पापुरम, अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) और खलीहरंगनाह, पश्चिम जैन्तिया हिल्स (मेघालय)

राजधानी- भुवनेश्वर

राज्यपाल- रघुवर दास

मुख्यमंत्री- मोहन चरण माझी

2

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी कर दिया है|

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी' (Ratan Tata Maharashtra State Skills University) कर दिया है| महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत हुए पद्म विभूषण से अलंकृत रतन टाटा के सम्मान में यूनिवर्सिटी का नाम बदला है।

3

भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (DGMS) के पद पर कविता सहाय को नियुक्त किया गया|

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय (Surgeon Vice Admiral Kavita Sahai) को भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (Director General of Medical Services (DGMS)) के पद पर कविता सहाय को नियुक्त किया गया| वह सेना चिकित्सा कोर की कर्नल कमांडेंट के के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।

4

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के पद पर परमेश शिवमणि को नियुक्त किया गया|

परमेश शिवमणि को  26वें भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (6th Director General of the Indian Coast Guard) के पद पर नियुक्त किया गया| इन्हें वर्ष 2019 में राष्‍ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्‍मानित किया गया था।

5

उत्प्रवास जांच अपेक्षित देशों में जाने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए ई-माइग्रेट वी2.0 पोर्टल का उद्घाटन किया गया|

विदेशमंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने दिल्‍ली में ई-माइग्रेट वी2.0 वेब पोर्टल (e-Migrate v2.0 Web Portal) और मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। यह ई-माइग्रेट पोर्टल का नया संस्‍करण है| ई-माइग्रेट पोर्टल पर दो लाख 81 हजार पंजीकृत विदेशी नियोक्‍ता (foreign employer) हैं। यह प्रवासी भारतीयों के लिए सुरक्षित और वै़ध नियुक्ति के मार्ग को बढ़ावा देता है।

6

भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना आंध्र प्रदेश में की जाएगी|

सुरक्षा मामलों की केंद्रीय कैबिनेट समिति (Union Cabinet Committee on Security) ने आंध्र प्रदेश के नागयालंका क्षेत्र में एक नई मिसाइल परीक्षण रेंज (Missile Testing Range) स्थापित करने को मंजूरी दी है| इसका इस्तेमाल सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइल प्रणाली (surface-to-air missile systems), टैंक रोधी मिसाइल (anti-tank missiles) और सामरिक मिसाइल प्रणालियों (tactical missile systems) के परीक्षण के लिए किया जाएगा। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में फैले  हुए अबूझमाड़ वन क्षेत्र (Abujhmad forest area) में सैन्य युद्धाभ्यास रेंज (Military exercise rang) की स्थापना की जायेगी| इसका उपयोग एकीकृत युद्ध समूहों, स्ट्राइक कोर, लड़ाकू विमानन ब्रिगेड, रॉकेट फोर्स के अभ्यास के लिए किया जाएगा।

7

भारतीय युवाओं के लिए 'वर्किंग हॉलिडे मेकर' वीजा कार्यक्रम की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने की|

ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ इमिग्रेशन मैट थिसलथवेट (Australia's Assistant Minister of Immigration Matt Thistlethwaite) ने भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा (Working Holiday Maker Visa) लॉन्च किया| यह वीजा 18 से 30 वर्ष के 1,000 भारतीयों को 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और अध्ययन करने की अनुमति देता है।

8

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में 5 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए मेटा के साथ साझेदारी की|

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence (AI)) में सहयोग के लिए और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (National Skill Training Institutes) में 5 उत्कृष्टता केंद्रों (Centers of Excellence) की स्थापना के लिए मेटा (Meta) के साथ साझेदारी की| यह उत्कृष्टता केंद्र- हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित किये जायेंगे| इसके तहत, मेटा के ओपन-सोर्स लामा मॉडल (open-source Llama model) द्वारा संचालित एक अभिनव AI-चैटबॉट (Innovative AI-Chatbot) विकसित किया जाएगा, जो स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल (Skill India Digital (SID) Portal) पर शिक्षार्थियों के अनुभव को बढ़ाएगा|

9

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-I दिल्ली-NCR में लागू किया|

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (The Commission for Air Quality Management (CAQM)) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index (AQI)) के 234 पर पहुंचने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-National Capital Region (NCR)) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan (GRAP)) के चरण-I को लागू किया गया| GRAP के चरण-I के अनुसार 27-सूत्रीय कार्य योजना (27-point action plan)  दिल्ली-NCR में लागू की गई है|

10

प्रधानमंत्री प्रारंभिक कैरियर अनुसंधान अनुदान और व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति से संबंधित मिशन – विद्युत चालित वाहन मिशन की शुरुआत अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने की|

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (Research National Research Foundation (ANRF)) ने - प्रधानमंत्री प्रारंभिक कैरियर अनुसंधान अनुदान (Prime Minister Early Career Research Grant (PMECRG)) और व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति से संबंधित मिशन – विद्युत चालित वाहन (Mission for Advancement in High-Impact Areas -Electric Vehicle (MAHA- EV)) मिशन के शुभारंभ किया।

PMECRG:

प्रारंभिक कैरियर शोधकर्ताओं (Early career researchers) को देश की परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होने तथा भारत की वैज्ञानिक उत्कृष्टता एवं नवाचार की उन्नति (Advancing Scientific Excellence and Innovation) में योगदान करने हेतु आमंत्रित करता है.

MAHA- EV Mission:

विद्युत चालित वाहनों (Electric Vehicles (EV)) के विभिन्न कल-पुर्जों, विशेष रूप से बैटरी सेल, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनें एवं ड्राइव (Power Electronics, Machines & Drives (PEMD)) तथा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुसंधान एवं विकास से संबंधित एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने हेतु डिजाइन किया गया है।

1

'अलाई बलाई' समारोह का आयोजन तेलंगाना में किया जा रहा है|

वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अलाई बलाई’ (Alai Balai) का आयोजन हैदराबाद, तेलंगाना में किया गया| अलाई बलाई समारोह दशहरा उत्सव के एक दिन बाद मनाया जाता है।

उद्देश्य: तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देना और एकता का संदेश फैलाना।

राजधानी- हैदराबाद

राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा

मुख्यमंत्री- रेवंत रेड्डी

2

बिहार डाक सर्किल ने रतन टाटा के सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया|

बिहार डाक परिमंडल (Bihar Postal Circle) ने दिवंगत हुए श्री रतन टाटा के सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया|

यह उनके उद्योग, समाजसेवा और राष्ट्रीय विकास में दिए गए योगदान का प्रतीक है|

3

दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति नीमा रिंजी शेरपा बने हैं|

नेपाल के 18 वर्षीय पर्वतारोही नीमा रिंजी शेरपा (Nima Rinzee Sherpa) ने तिब्बत की 26,335 फीट ऊंची "शीशा पंगमा चोटी" (Shisha Pangma Peak) की  सफलतापूर्वक चढ़ाई की| इसी के साथ वह दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले नेपाली पर्वतारोही मिंगमा ग्याबू “डेविड” शेरपा (Mingma Gyabu “David” Sherpa) के नाम था|

4

बेनडिगो इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 में महिला सिंगल्‍स का खिताब तान्या हेमंथ ने जीता|

तान्या हेमंथ (Tanya Hemanth) ने चीनी ताइपे की तुंग सिओ-टोंग (Tung Siow-Tong of Chinese Taipei) को हराकर बेनडिगो इंटरनेशनल 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Bendigo International 2024 Badminton Tournament) में महिला एकल का खिताब जीता| इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है|

5

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने जीता|

अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी (Ayhika Mukherjee and Sutirtha Mukherjee) ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 (Asian Table Tennis Championships 2024) के महिला युगल स्पर्धा (women's doubles event) में कांस्य पदक (bronze medal) जीता| अयहिका और सुतीर्था एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल टेबल टेनिस जोड़ी बन गईं। एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन अस्ताना, कजाकिस्तान में किया गया|

6

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 12 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

2024 में, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) 11 मई और 12 अक्टूबर को मनाया गया|

2024 की थीम: “पक्षियों के लिए कीड़े” (Protect Insects, Protect Birds)

यह दिवस वर्ष में दो बार मनाया जाता है – मई और अक्टूबर में|

उद्देश्य: प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना (To raise awareness about the need to conserve migratory birds and their habitats) इसकी स्थापना वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme (UNEP)) और वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन (Convention on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals) द्वारा की गई थी|

7

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस 13 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|

प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction) मनाया जाता है|

2024 थीम: आपदा-मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को सुरक्षित रखने और सशक्त बनाने में शिक्षा की भूमिका(the role of education in protecting and empowering youth for a disaster-free future.)

उद्देश्य: वैश्विक आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने के सेंडाई फ्रेमवर्क (Sendai Framework) के लक्ष्य को प्राप्त करना|

8

149वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) सभा का आयोजन स्विट्ज़रलैंड में किया जा रहा है|

3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 149वीं अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union (IPU)) सभा का आयोजन जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड (Geneva, Switzerland) में किया जा रहा है| इसमें भारतीय संसदीय शिष्टमंडल (Indian Parliamentary Delegation) का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे| वह 'अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (Science, Technology and Innovation) का उपयोग' विषय पर सभा को संबोधित करेंगे। वह 14 अक्टूबर को जिनेवा में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित भी करेंगे।

IPU में 180 सदस्य संसद और 15 सहयोगी सदस्य हैं।

राजधानी- बर्न

मुद्रा- स्विस फ्रांक

9

चर्चा में रहे "स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS-3) मिशन" का संबंध जासूसी सैटेलाइट से है|

PM मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने अंतरिक्ष आधारित निगरानी मिशन Space Based Surveillance (SBS) mission के तीसरे चरण को मंजूरी दी है| इसके तहत वर्ष  2029 तक 52 जासूसी सैटेलाइट (Spy Satellite) का प्रक्षेपण किया जाएगा|

लागत- 26,968 करोड़ रुपये

इसके तहत  ISRO द्वारा 21 उपग्रहों का निर्माण और प्रक्षेपण तथा शेष 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण निजी कंपनियों द्वारा किया जायेगा |

उद्देश्य:  भारत-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और भारत के साथ भूमि और समुद्री सीमा पर अपने विरोधियों द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण पर नज़र रखना |

भारत के स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS) मिशन की शुरुआत 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी द्वारा  की गई थी|

SBS 1 प्रोग्राम के तहत 2001 में चार सैटेलाइट लॉन्च किए गए थे|

SBS 2 प्रोग्राम में 2013 में 6 सैटेलाइट लॉन्च किए गए।

10

वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्‍मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|

14 अक्टूबर को अमेरिका -भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम (US-India Strategic Partnership Forms) की मेजबानी में ‘वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्‍मेलन’ (Annual India Leadership Summit) का आयोजन  नई दिल्ली में किया जाएगा|

उद्देश्‍य: द्विपक्षीय व्‍यापार, आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्‍टर निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आधुनिक प्रौद्योगिकी (Bilateral trade, supply chains, semiconductor investments, artificial intelligence and advanced technologies) सहयोग बढ़ाना

अमेरिका -भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम के अध्‍यक्ष जॉन चैम्‍बर्स (John Chambers)  है|

1

भारत सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी को महारत्न का दर्जा दिया है|

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited, HAL) को भारत की 14वीं महारत्‍न कंपनी का दर्जा मिला है|वित्त वर्ष 2023-24 में,HAL ने 28,162 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार किया और 7,595 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ  किया| भारत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (Central Public Sector Undertakings, CPSEs) को तीन श्रेणियों में बांटती है—महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न|

महारत्न का दर्जा उन नवरत्न कंपनियों को दिया जाता है जो तीन साल तक कम से कम 5,000 करोड़ रुपये का औसत शुद्ध लाभ (Average Net Profit) और 25,000 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर (Annual Turnover) करती है.

 

भारत की महारत्‍न कंपनियां:

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC)

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)

भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (GAIL)

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID)

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (REC)

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

2

यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता भारत बना हैं|

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children's Emergency Fund, UNICEF) के अनुसार, भारतीय-आपूर्तिकर्ता वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता है| भारतीय व्‍यवसायियों ने वैश्विक कार्य के लिए यूनिसेफ को लगभग छह बिलियन डॉलर की लागत की वस्‍तु और सेवाओं की आपूर्ति की है।

3

चर्चा में रही ‘अनलिश्ड’ पुस्तक के लेखक बोरिस जॉनसन बनें हैं|

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने अपनी पुस्तक ‘अनलिश्ड’ (Unleashed) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

4

तेलंगाना में अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है|

तेलंगाना सरकार ने आरक्षण प्रदान करने के लिए अनुसूचित जातियों (Scheduled Castes,SC) के उप-वर्गीकरण पर विस्तृत अध्ययन करने के लिए जांच आयोग अधिनियम, 1952 (Inquiry Commission Act, 1952) के तहत न्यायमूर्ति शमीम अख्तर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया| यह आयोग 60 दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर सरकार को  रिपोर्ट सौंपेगा।

राजधानी- हैदराबाद

राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा

मुख्यमंत्री  - रेवंत रेड्डी

5

विश्‍व गठिया दिवस 12 अक्‍टूबर 2024 मनाया गया|

प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) के रूप में मनाया जाता है।

स्थापना: 1996 में आर्थराइटिस और रूमेटिज्म इंटरनेशनल (Arthritis and Rheumatism International) द्वारा

उद्देश्य: लोगों के बीच गठिया रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाना  और इसकी रोकथाम करना

2024 की थीम:  सूचित विकल्प, बेहतर परिणाम (Informed Choices, Better Outcomes)

6

महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के साथ समझौता किया|

महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics and Information Technology) (NIELIT) ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए|

उद्देश्य: इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना|

इसके तहत महाराष्ट्र में  सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में क्षमता प्रशिक्षण और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों (Capacity Training and R&D Centers) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT), उद्योग 4.0, 3D प्रिंटिंग और संबद्ध प्रौद्योगिकियों (allied technologies) में उत्कृष्टता केंद्र (center of excellence) स्थापित किया जाएगा |

7

वैक्सीन विनियमन के लिए भारतीय राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया|

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO)), भारतीय राष्ट्रीय विनियामक प्राधिकरण (National Regulatory Authority of India (NRA)) और संबद्ध संस्थानों के साथ मिलकर कार्यात्मक वैक्सीन विनियामक प्रणाली (functional vaccine regulatory system) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है| भारत की वैक्सीन विनियामक प्रणाली को वर्ष 2017 में वैश्विक बेंचमार्किंग टूल संस्करण पांच (Global Benchmarking Tool-5) के आधार पर बेंचमार्क किया गया था| वैक्सीन के मूल्यांकन के लिए सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता (Safety, efficacy and quality) तीन बुनियादी मापदंड (basic criteria) हैं।

8

पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा का उद्घाटन कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में किया गया|

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) जॉर्ज कुरियन (George Kurien) ने  कोच्चि, केरल में कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Cochin International Airport) पर नव स्थापित पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा (Animal Quarantine and Certification Service (AQCS)) का उद्घाटन किया।

उद्देश्य: पालतू पशु के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के  "जीवन को आसान बनाना"

9

टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नोएल टाटा को नियुक्त किया गया|

नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा समूह के परोपकारी संगठन 'टाटा ट्रस्ट' (Tata Trusts) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है| इसी के साथ वह सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं।

10

चर्चा में रहा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार में स्थित है|

केंद्र सरकार ने कैमूर, बिहार में स्थित कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (Kaimur Wildlife Sanctuary) को राज्य के दूसरे बाघ अभयारण्य (tiger reserve) के रूप में विकसित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है| वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve), बिहार का पहला बाघ अभयारण्य  है।

Scroll to Top