उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को नियुक्त किया गया है|
न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Uttarakhand High Court) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं| न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Himachal Pradesh High Court) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं|
2
विमोचित "छोंक" पुस्तक के लेखक अभिजीत बनर्जी हैं|
2019 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘छौंक ऑन फूड, इकोनॉमिक्स एंड सोसाइटी’ (Chhaunk on Food, Economics and Society) का अनावरण किया गया| इस पुस्तक के चित्रकार (illustrator) चेयेन ओलिवियर (Cheyenne Olivier) हैं|
3
रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव पर डोपिंग के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है|
रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव (Daniil Savelev) पर डोपिंग (doping) के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है| इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (International Tennis Integrity Agency) ने कहा कि जुलाई 2024 में दानिल सावलेव को प्रतिबंधित पदार्थ मेल्डोनियम (meldonium) के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था| उन्हें अगस्त 2024 से अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था|परीक्षण किया गया था| उन्हें अगस्त 2024 से अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था|
4
चर्चा में रहा किलाउआ ज्वालामुखी हवाई द्वीप में स्थित है|
दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों (world's most active volcanoes) में से एक- हवाई द्वीप (Hawai Islands) का किलाउआ ज्वालामुखी (Kilauea volcano) फिर से फट गया है| यह विस्फोट ज्वालामुखी के शिखर कैल्डेरा (volcano’s summit caldera) तक ही सीमित था, जो हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान (Hawaii Volcanoes National Park) के एक दूरदराज के बंद क्षेत्र में है|
5
27वें SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से एस जयशंकर को सम्मानित किया गया है|
दक्षिण भारतीय शिक्षा सोसाइटी (South Indian Education Society (SIES)) द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सार्वजनिक नेतृत्व (Public Leadership) के लिए 27वें SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार (27th SIES Sri Chandrasekarendra Saraswati National Eminence Award) से सम्मानित किया गया|
पुरस्कार चार क्षेत्रों में दिए जाते हैं - सार्वजनिक नेतृत्व (Public Leadership), सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership), मानवीय प्रयास (Humanitarian efforts), विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology)
दक्षिण भारतीय शिक्षा सोसायटी - 1932 में एम वी वेंकटेश्वरन द्वारा मुंबई में स्थापित सबसे पुरानी शैक्षिक सोसाइटियों में से एक है|
6
अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो नए राज्यपालों (Governor) की नियुक्ति की है और तीन राज्यपालों के पदों में फेरबदल किया है|
-पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
- पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
- वर्तमान में, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
- वर्तमान में, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
- वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
7
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा|
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने घोषणा की कि पुरुष ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (men's ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त रूप से करेंगे| ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा| इसमें आठ टीमों के 15 मैच होंगे. भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे| वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे|
ग्रुप A- बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान
ग्रुप B- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका
8
आश्रय-स्थल परियोजना की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की है|
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India (NHAI)) ने सड़क सुरक्षा को बढ़ाने, राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के आसपास आवारा पशुओं की चुनौती से निपटने और पशु-संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु आश्रय प्रदान करने के लिए आश्रय-स्थल परियोजना (Cattle Shelters Project) की शुरूआत की है| यह एक पायलट परियोजना है|
उद्देश्य: राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं और जानवरों की देखभाल तथा प्रबंधन
9
भारत सरकार "अंडरसी केबल नेटवर्क प्रणाली" के द्वारा चेन्नई और मुंबई को एशिया और यूरोप से जोड़ेगी|
भारत अंडरसी केबल नेटवर्क (undersea cable network) का विस्तार कर रहा है, आने वाले तीन महीनों में दो नए केबल सिस्टम लॉन्च किये जायेंगे:
इंडिया एशिया एक्सप्रेस (India Asia Xpress (IAX))
इंडिया यूरोप एक्सप्रेस (India Europe Xpress (IEX))
इंडिया एशिया एक्सप्रेस (IAX)- चेन्नई और मुंबई को एशिया में सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया से जोड़ता है| इंडिया यूरोप एक्सप्रेस (IEX)- चेन्नई और मुंबई को फ्रांस, ग्रीस, सऊदी अरब, मिस्र और जिबूती से जोड़ता है| इन केबल सिस्टम की कुल लंबाई लगभग 15,000 किलोमीटर है. ये रिलायंस जियो (Reliance Jio) के स्वामित्व में हैं, जिसमें चाइना मोबाइल का निवेश (investment) है|
10
अइसाके वलू इके को टोंगा के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये है|
अइसाके वलू इके (Aisake Valu Eke) को टोंगा (Tonga) का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है| वह सियाओसी सोवालेनी का स्थान लेंगे, जिन्होंने संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद 9 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था| वह फरवरी, 2025 में आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे|
1
गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'होगा|
रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी (tableaux) का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas)' रखा है| गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए कर्तव्य पथ पर झांकियां प्रदर्शित करने के लिए 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है- आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल |
2
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष वी. रामासुब्रमण्यन को नियुक्त किया गया है|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश (Retired judge) वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| उन्होनें न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा का स्थान लिया है| इसी के साथ, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रियांक कानूनगो और डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी को आयोग का सदस्य बनाया गया है|
3
67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता|
चैंपियनशिप (67th National Shooting Championship) में-
10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता:
स्वर्ण पदक (Gold Medal) : साहू तुषार माने
रजत पदक (Silver Medal) : धनुष श्रीकांत
कांस्य पदक (Bronze Medal): यश वर्धन
4
सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा|
सुशासन दिवस (Good Governance Day) प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 25 दिसंबर 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जायेगी|
सुशासन दिवस 2024 अभियान: प्रशासन गांव की ओर (Administration towards the village)
5
संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग-होप टैक’ का आयोजन कोच्चि में किया गया है|
भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard ICG) और वियतनाम तट रक्षक (Vietnam Coast Guard VCG) का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग-होप टैक’ (Sahayog – Hop Tac, sea exercise) का आयोजन केरल के कोच्चि तट पर किया गया|
उद्देश्य: दोनों समुद्री सेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना
Objective: To enhance maritime cooperation and inter-operability between the two naval forces
6
एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण और दो रजत पदक साईराज परदेशी ने जीते|
भारतीय भारोत्तोलक साईराज परदेशी ने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग में एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 (Asia Youth and Junior Weightlifting Championships 2024) में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते| कुल लिफ्ट श्रेणी (overall lift category)- 310 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड भी स्थापित किया|
7
चर्चा में रहे "डिंगा डिंगा" रोग के मामलों की पुष्टि युगांडा में की गई है|
युगांडा (Uganda), विशेषकर बुंडीबुग्यो जिले, में "डिंगा डिंगा (Dinga Dinga)" नामक रोग के लगभग 300 मामले सामने आए हैं, जिनमें से ज़्यादातर मामले महिलाओं और लड़कियों में है|
लक्षण- बुखार और शरीर में तीव्र कंपन, जो गतिशीलता में बाधा उत्पन्न करता है
Symptoms - fever and severe body tremors, which hinders mobility
8
NH-44 पर भारत की पहली बायो-बिटुमेन से बनी सड़क का उद्घाटन महाराष्ट्र में किया गया है|
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर के मानसर में NH-44 पर भारत की पहली बायो-बिटुमेन से बनी सड़क (bio-bitumen road) का उद्घाटन किया| लिग्निन (Lignin) आधारित बायो-बिटुमेन प्रौद्योगिकी को प्राज इंडस्ट्रीज, सीएCSIR-CRRI, NHAI और ओरिएंटल के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विकसित किया गया है|
9
महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन बिहार में किया जाएगा|
महिला कबड्डी विश्व कप (Women’s Kabaddi World Cup) 2025 का आयोजन मार्च में राजगीर खेल अकादमी, बिहार में किया जाएगा| इसमें लगभग 14 देश-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका भाग लेंगे| बिहार में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप 2012 में आयोजित किया गया था|
10
रग्बी इंडिया ने रग्बी प्रीमियर लीग के लिए GMR स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है|
रग्बी इंडिया (Rugby India) और GMR स्पोर्ट्स ने रग्बी प्रीमियर लीग (Rugby Premier League) 2025 शुरू करने के लिए 10 साल की साझेदारी की है|रग्बी प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ की जायेगी| यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी|
1
चर्चा में रहे अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद किया है|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत (Kuwait) की दो दिवसीय यात्रा के दौरान रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद (translate) करने वाले अब्दुल्ला अल बरून और उसे प्रकाशित (publish) करने वाले अब्दुल लतीफ अल नसेफ से भी मुलाकात की|
2
चर्चा में रहा सक्करबाग चिड़ियाघर गुजरात में स्थित है|
पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत सक्करबाग चिड़ियाघर, जूनागढ़, गुजरात से गिर शेरों का एक जोड़ा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल, मध्य प्रदेश में लाया गया है|
3
भारतीय नौसेना में शामिल किये गए युद्धपोत ‘नीलगिरी’ और ‘सूरत’ का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स किया है|
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL)) ने भारतीय नौसेना को दो अत्याधुनिक युद्धपोत (warships) सौंपे हैं:
युद्धपोत ‘नीलगिरि’- परियोजना 17ए श्रेणी का पहला स्टील्थ फ्रिगेट (stealth frigate)
युद्धपोत ‘सूरत’- परियोजना 15बी श्रेणी का चौथा स्टील्थ विध्वंसक (stealth destroyer)
4
क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर आइसलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं|
सोशल डेमोक्रेटिक अलायंस (Social Democratic Alliance SDA) की नेता, 36 वर्षीय क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर (Kristrun Frostadottir) आइसलैंड (Iceland) की पहली महिला और सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं|
तीन दलों के गठबंधन सरकार में SDA, लिबरेशन रिफार्म पार्टी और पीपुल्स पार्टी शामिल हैं|
5
जागृति ऐप का शुभारंभ उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा|
24 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day) के अवसर पर उपभोक्ता मामले कार्य विभाग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सार्वजनिक उपयोग के लिए ‘जागो ग्राहक जागो ऐप’, ‘जागृति ऐप’ और ‘जागृति डैशबोर्ड’ का शुभारंभ करेगा|
उद्देश्य: ग्राहकों को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न के विरुद्ध स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने में केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority-CCPA) की दक्षता को बढ़ाना
6
वेस्टर्न इंडिया स्लैम 2024 में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता है|
अनाहत सिंह ने आकांक्षा सालुंखे को 3-0 से हराकर वेस्टर्न इंडिया स्लैम- 2024 (Western India Slam– 2024) में महिला एकल (Women's Singles) खिताब जीता| मलेशिया के अमनीशेंराज चंदरन (Amneeshenraj Chandaran, Malaysia) ने चेक गणराज्य के विक्टर बायर्टस (Viktor Byrtus, Czech Republic) को हराकर वेस्टर्न इंडिया स्लैम- 2024 में पुरूष एकल खिताब जीता| वेस्टर्न इंडिया स्लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट- 2024 का आयोजन मुंबई में किया गया|
7
नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 का खिताब जोआओ फोंसेका ने जीता है
ब्राजील के जोआओ फोंसेका (Joāo Fonseca, Brazil) ने अमेरिका के लर्नर टीएन (Learner Tien, America) को हराकर नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 (Next Gen ATP Finals 2024) का खिताब जीता| नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन जेद्दा, सऊदी अरब (Jeddah, Saudi Arabia) में किया गया|
8
रक्षा मंत्रालय ने के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन खरीदने के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी के साथ अनुबंध किया है|
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 100 K-9 वज्र-T स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन (K9 VAJRA-T Self-Propelled Tracked Artillery Guns) खरीदने के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ 7,628.70 करोड़ रुपये के अनुबंध (contract) पर हस्ताक्षर किए है|
मारक क्षमता: 155 मिमी/52 कैलिबर
उद्देश्य: भारतीय तोपखाने के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना और भारतीय सेना की समग्र युद्धक क्षमता में वृद्धि करना
9
चर्चा में रहा कामचटका प्रायद्वीप रूस में स्थित है|
माउंट टुंड्रोवाया, कामचटका प्रायद्वीप, रूस (Mount Tundrovaya, Kamchatka Peninsula, Russia) में लापता विमान AN-2 मिल गया है| मिल्कोवो से ओसोरा जा रहा विमान AN-2 लापता हो गया था. जिसके बाद खोज और बचाव अभियान चलाया गया।
10
कतर ने सीरिया में 13 वर्षों बाद अपना दूतावास आधिकारिक रूप से फिर से शुरू किया है|
कतर (Qatar) ने सीरिया (Syria) में 13 वर्षों बाद अपना दूतावास (embassy) आधिकारिक रूप से फिर से शुरू किया है| सीरिया में शुरुआती गृह युद्ध के दौरान कतर ने अपना दूतावास बंद कर दिया था|
1
अमेरिकी पत्रिका "19फोर्टीफाइव" द्वारा जारी आठ महाशक्तियों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है|
अमेरिकी पत्रिका "19फोर्टीफाइव (1945)" द्वारा जारी आठ महाशक्तियों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है|
पहला स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
दूसरा स्थान: चीन
तीसरा स्थान: रूस
चौथा स्थान: जापान
2
राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर 2024 को मनाया गया है|
प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है| भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में शुरुआत की थी|
3
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर, नगालैंड, मिज़ोरम में संरक्षित क्षेत्र परमिट व्यवस्था को फिर से लागू किया है|
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में संरक्षित क्षेत्र परमिट (Protected Area Permit Regime- PAP) व्यवस्था को फिर से लागू किया है|
उद्देश्य: सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशियों की आवाजाही पर नजर रखना
इसके तहत, इन राज्यों में आने वाले विदेशियों को सरकार से विदेशी (संरक्षित क्षेत्र) आदेश 1958 के अनुरूप संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) प्राप्त करना होगा |
4
चर्चा में रहा "सुरसा" नाम की यह एक अदरक है|
भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (Indian Institute of Spices Research-IISR) ने व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए अदरक की नई किस्म "सुरसा" जारी की है| IISR सुरसा नामक इस किस्म को किसानों की भागीदारी वाले प्रजनन कार्यक्रम (farmer participatory breeding programme) के माध्यम से विकसित किया गया है|
5
इंदौर पर 1 जनवरी, 2025 से भीख देना अपराधिक घोषित किया गया है|
केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए 1 जनवरी, 2025 से भीख देना अपराधिक घोषित किया गया है| इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाया गया है| इंदौर में दिसंबर में भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान (anti-begging campaign) भी चलाया गया| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है: दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद
6
2024 की विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की तुलना में मलेरिया मृत्यु दर में 68% कमी दर्ज की गई|
2024 की विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की तुलना में मलेरिया के अनुमानित मामलों की संख्या 64 लाख से घटकर वर्ष 2023 में 20 लाख हो गई है| मलेरिया से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या लगभग 11,000 से घटकर 3,500 हो गई है. वहीं मलेरिया मृत्यु दर में 68% कमी दर्ज की गई है|
7
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है|
संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में घोषित किया है|
उद्देश्य: विश्व में ध्यान या चिन्तन (Meditation) के बारे में जागरूकता बढ़ाना
21 दिसम्बर 2024 को प्रथम विश्व ध्यान दिवस मनाया गया|
8
अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप भारत ने जीता|
भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर पहला ACC अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप (1st ACC Under-19 Women's T20 Asia Cup) जीता| अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप का फ़ाइनल मैच कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में खेला गया|
9
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी भारत करेगा|
भारत ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 (ISSF Junior World Cup 2025) की मेज़बानी करेगा| भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (National Rifle Association of India (NRAI)) ने घोषणा की कि भारत को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation (ISSF)) जूनियर विश्व कप 2025 की मेजबानी का अधिकार दिया गया है, जिसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाएं शामिल होंगी|
10
लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|
13 साल और 269 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं| उन्होंने यह रिकॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy), भारत का घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंट, में मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार के लिए पदार्पण (debut) करकर बनाया|
1
असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग की गई है|
भारत ने असम में पहली बार गंगा नदी डॉल्फिन (प्लैटनिस्टा गैंगेटिका) की सैटेलाइट टैगिंग की गई है| यह पहल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Initiatives Ministry of Environment, Forest and Climate Change) द्वारा प्रोजेक्ट डॉल्फिन का हिस्सा है| यह असम वन विभाग और आरण्यक के सहयोग से भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India) के नेतृत्व में किया गया है| गंगा नदी डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु है|
2
संजीवनी योजना की शुरुआत दिल्ली में की जायेगी|
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू की जाएगी| इस योजना के अंतर्गत, 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ़्त में किया जाएगा|
3
अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान से टॉम क्रूज को सम्मानित किया गया है|
अभिनेता टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान प्रतिष्ठित 'लोक सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है| यह सम्मान उन्हें सिनेमाई काम के माध्यम से सेना में उनके योगदान के लिए दिया गया है|
4
"बांग्लार बारी" योजना पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “बांग्लार बारी” योजना की शुरूआत की है|
उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराना
प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख दिए जायेंगे, पहली किस्त में आवास परियोजना को शुरू करने के लिए ₹60,000 दिए जाएंगे| जंगलमहल और दार्जिलिंग जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में, प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए ₹1.30 लाख दिए जायेंगे|
5
दिवंगत हुए ओम प्रकाश चौटाला का संबंध राजनीति से है|
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है| वह 2 दिसंबर 1989 को पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं|
6
खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर सलमान खान को नियुक्त किया गया है|
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अभिनेता सलमान खान को खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है| खो-खो विश्व कप 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा|
7
भारतीय स्टेट बैंक का नया प्रबंध निदेशक राम मोहन राव अमारा को नियुक्त किया गया है|
राम मोहन राव अमारा को तीन साल के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है| वह चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी का स्थान लेंगे. चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन नियुक्त किये गए हैं|
8
भारत सरकार ने युग युगीन भारत संग्रहालय के लिए फ्रांस के साथ समझौता किया है|
भारत और फ्रांस ने पेरिस के लौवर की तर्ज पर नई दिल्ली के रायसीना हिल के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है|
9
अरूण कपूर शिक्षाविद् को भूटान ने राजकीय सम्मान से सम्मानित किया है|
भारतीय शिक्षाविद् (Indian educationist) अरुण कपूर को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल ने थिम्पू में आयोजित 117वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में ‘बुरा मार्प’ (लाल दुपट्टा), ‘पतंग’ (औपचारिक तलवार) और ‘दाशो’ की उपाधि से सम्मानित किया है| ‘दाशो’ की उपाधि, आमतौर पर वरिष्ठ भूटानी अधिकारियों को दिया जाने वाला एक दुर्लभ सम्मान है|
10
फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 रियल मैड्रिड ने जीता|
रियल मैड्रिड (स्पेन) ने CF पचुका (मेक्सिको) को 3-0 से हराकर फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता| यह मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया| रियल मैड्रिड की ओर से गोल- किलियन एम्बाप्पे, रॉड्रिगो और विनीसियस जूनियर
1
जमशेदजी टाटा पुरस्कार 2024 से किरण मजूमदार-शॉ को सम्मानित किया गया है|
बायोकॉन समूह की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को भारत में बायोसाइंसेज क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ISQ) द्वारा जमशेदजी टाटा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है|
2
हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से गगन गिल को सम्मानित किया गया है|
हिंदी कवयित्री गगन गिल ने अपनी कविता पुस्तक "मैं जब तक आई बहार के लिए" हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 जीता| ईस्टरिन किरे ने उनके उपन्यास ‘स्पिरिट नाइट्स’ के लिए अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 जीता|
3
फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी 2024 का अवार्ड विनीसियस जूनियर ने जीता|
फीफा द बेस्ट फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 17 दिसंबर को दोहा, कतर में किया गया|
फीफा द बेस्ट फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024-
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2024:
विजेता: विनीसियस जूनियर (ब्राज़ील)
दूसरा स्थान: रोड्री (स्पेन)
तीसरा स्थान: जूड बेलिंगहम (इंग्लैंड)
4
2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने हैं|
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. उन्होंनें 2024 में 58 विकेट लिए हैं, 12 मैचों में अब तक 294.4 ओवर फेंके|
दूसरा स्थान: गस एटकिंसन, इंग्लैंड- 52 विकेट
तीसरा स्थान: शोएब बशीर, इंग्लैंड- 49 विकेट
5
तीसरा विश्व टेनिस लीग टूर्नामेंट अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है|
तीसरा विश्व टेनिस लीग टूर्नामेंट 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक अबू धाबी, UAE में आयोजित किया जा रहा है| इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही है- ऑनर-एफ-एक्स ईगल्स (Honor-F-X Eagles), टीएसएल हॉक्स (TSL Hawks), गेम चेंजर्स फाल्कन्स (Game Changers Falcons) और काइट्स (Kites) प्रत्येक टीम में चार खिलाड़ी है| टीएसएल हॉक्स की टीम में विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और भारत के सुमित नागल भी शामिल हैं|
6
2024 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप दोहा में आयोजित की जा रही है|
2024 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 19 से 25 दिसंबर तक दोहा, कतर में आयोजित की जा रही है| इसमें जूनियर और युवा स्तर पर 20-20 मुकाबले होंगे| इसमें 237 एथलीट भाग ले रहे है, 19 देशों के 127 पुरुष और 16 देशों की 110 महिलाएं| इस चैंपियनशिप में भारत के 28 खिलाडी भाग ले रहे हैं।
7
67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन-3पी प्रतियोगिता का खिताब किरण अंकुश जाधव ने जीता|
भारतीय नौसेना के किरण अंकुश जाधव ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन-3पी प्रतियोगिता का खिताब जीता|
दूसरा स्थान: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
तीसरा स्थान: स्वप्निल कुसाले
8
राम मंदिर, अयोध्या को ब्रिटेन का ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार प्रदान किया गया है|
अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को असाधारण सुरक्षा मानकों के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| राम मंदिर निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने ‘गोल्डन ट्रॉफी’ से सम्मानित किया था|
9
मसाली गाँव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बना है|
गुजरात के बनासकांठा जिले का मसाली गांव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बन गया है| पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव के 119 घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं| मसाली गांव की कुल आबादी लगभग 800 है. यह गांव पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर स्थित है|
10
'उबर मोटो वीमेन' सेवा की शुरूआत बेंगलुरु की है|
अमेरिकी राइड-हेलिंग दिग्गज उबर ने बेंगलुरु, कर्नाटक में महिलाओं के लिए एक बाइक टैक्सी सेवा ‘उबर मोटो वीमेन (Uber Moto Women)’ शुरू की है|
उद्देश्य: महिलाओं की सुरक्षा और गतिशीलता की जरूरतों को पूरा करना और महिला ड्राइवरों को लचीले कमाई के अवसरों के साथ सशक्त बनाना|
1
‘किसान कवच’ डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉन्च किया|
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Science and Technology), डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का स्वदेशी कीटनाशक रोधी सूट ‘किसान कवच’ लॉन्च किया|
उद्देश्य: किसानों को कीटनाशकों से होने वाले स्वास्थ्य खतरों से बचाना
इसे सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड (Sepio Health Pvt Ltd) के सहयोग से बैंगलोर स्थित ब्रिक-इंस्टेम द्वारा विकसित किया गया है|
2
गूगल इंडिया का नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट प्रीति लोबाना को नियुक्त किया है|
प्रीति लोबाना को गूगल इंडिया का नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट (Country Manager and Vice President) नियुक्त किया है| वह संजय गुप्ता की जगह लेंगी|
3
ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना दूसरा स्थान पर है|
ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women's ODI Batting Rankings) में स्मृति मंधाना दूसरे और T-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं| ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और T-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं।
4
2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप न्यूयॉर्क में आयोजित की जायेगी|
2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप 26 दिसंबर-31 दिसंबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित की जाएगी| इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानंद करेंगे|
5
149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन जालंधर में आयोजित किया जाएगा|
149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक जालंधर, पंजाब के श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा| तीन दिवसीय संगीत सम्मेलन से पहले 23 से 26 दिसंबर तक संगीत प्रतियोगिता ‘हरिवल्लभ संगीत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा| 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन दिवंगत उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित होगा|
6
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है|
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है| आर अश्विन भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं| उन्होनें 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए है, टेस्ट क्रिकेट में छह शतक और 14 अर्धशतक लगाये है| उन्होनें भारत के लिए 116 वनडे मैच में 156 विकेट और 65 T-20 मैच में 72 विकेट हासिल किए है| उन्होंने 6 नवंबर, 2011 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था|
7
INS निर्देशक को विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड में शामिल किया जाएगा|
18 दिसंबर को INS निर्देशक को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में शामिल किया गया| भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक पोत (Sophisticated Hydrographic Vessel) INS निर्देशक के जलावतरण समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की| इसका निर्माण GRSE कोलकाता द्वारा 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल करके किया गया है| INS निर्देशक सर्वेक्षण पोत (Survey vessels) (बड़ी) परियोजना का दूसरा जहाज है| लगभग 3800 टन विस्थापन वाला 110 मीटर लंबा यह जहाज दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है और अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण उपकरणों से लोडेड है|
8
34वें व्यास सम्मान से सूर्यबाला को सम्मानित किया जाएगा|
हिंदी लेखिका सूर्यबाला के 2018 के उपन्यास "कौन देस को वासी: वेणु की डायरी" को केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 34वें व्यास सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है| यह उपन्यास अमेरिका में भारतीय युवाओं द्वारा सामना किए जाने वाले सांस्कृतिक और वैचारिक संघर्षों की पड़ताल करता है|
9
विश्व की पहली कार्बन-14 डायमंड बैटरी यूनाइटेड किंगडम में विकसित की गई है|
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और यूके परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण (UK Atomic Energy Authority) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने सफलतापूर्वक विश्व की पहली कार्बन-14 डायमंड बैटरी बनाई है| यह बैटरी रेडियोधर्मी समस्थानिक (radioactive isotope) कार्बन-14 से बनी है, जो सिंथेटिक हीरे (synthetic diamond) की एक पतली परत में लिपटी हुई है| कार्बन-14 डायमंड बैटरी, कार्बन-14 के रेडियोधर्मी क्षय (radioactive decay) का उपयोग करके काम करती है, जिसका अर्धायु काल (half-life) 5,700 वर्ष है, तथा यह कम स्तर की बिजली उत्पन्न करती है|
10
उत्तराखंड योग नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा|
उत्तराखंड सरकार आयुष विभाग (Department of AYUSH) के नेतृत्व में अपनी पहली योग नीति का मसौदा तैयार कर रही है|
उद्देश्य: उत्तराखंड को योगभूमि के रूप में विकसित करना
योग नीति राज्य भर में योग केंद्रों के लिए मानक स्थापित करेगी|
इसके लिए केंद्रों को पंजीकरण कराना होगा और एक समान दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा|
योग नीति राज्य भर में नए योग संस्थानों को खोलने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी|
1
दिवंगत हुए उस्ताद जाकिर हुसैन का संबंध तबला से है|
तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का फेफड़ों से जुड़ी बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (idiopathic pulmonary fibrosis) के कारण निधन हो गया है| 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड (Living in the Material World)' लॉन्च किया था|
पुरस्कार-
- 1988 में पद्म श्री
- 1990 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
- 2002 में पद्म भूषण
- 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड
- 2023 में पद्म विभूषण
- 2024 में 66वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों (66th Annual Grammy Awards) में तीन ग्रैमी पुरस्कार: पश्तो के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन, एज़ वी स्पीक (as we speak) के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम और मोशन के लिए सर्वश्रेष्ठ वाद्य रचना|
2
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख बनीं हैं|
महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League- WPL) 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख बनीं हैं, उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा| दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटन (Deandra Doughton, West Indies) हैं, उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा| तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी जी कमालिनी हैं, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा|
3
सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2024 का खिताब मुंबई ने जीता|
मुंबई की टीम ने मध्य प्रदेश टीम को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) 2024 का खिताब जीता| इससे पहले 2022 में मुंबई की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी|
4
महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप भारत ने जीती|
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप ((Women's Hockey Junior Asia Cup 2024)) जीती| महिला जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया गया| भारत ने 2023 में दक्षिण कोरिया को हराकर पहला महिला जूनियर एशिया कप जीता था।
5
‘जलवाहक’ योजना का शुभारंभ सर्बानंद सोनोवाल ने किया
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने कार्गो प्रोत्साहन के लिए ‘जलवाहक’ योजना का शुभारंभ किया|
उद्देश्य: राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (गंगा नदी) (National Waterways), राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र नदी) और राष्ट्रीय जलमार्ग 16 (बराक नदी) के माध्यम से लंबी दूरी के कार्गो के परिवहन को प्रोत्साहित करना
इस योजना को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India (IWAI)) और भारतीय शिपिंग निगम की अनुषंगी कंपनी (subsidiary company) अंतर्देशीय और तटीय शिपिंग लिमिटेड (Inland & Coastal Shipping Limited (ICSL)) द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जाएगा| प्रारंभ में यह योजना 3 वर्षों के लिए मान्य होगी|
6
100वें तानसेन संगीत समारोह का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ग्वालियर में बनाया गया|
ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 100वें तानसेन संगीत समारोह में 546 कलाकारों ने 9 शास्त्रीय वाद्य यंत्रों पर राग मल्हार, मियां की तोड़ी और दरबारी कान्हड़ा का एक साथ लगातार 9 मिनट तक वादन करकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज किया गया| इस प्रस्तुति का संयोजन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया| 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में 100वें तानसेन समारोह का आयोजन ग्वालियर, मध्य प्रदेश में किया जा रहा है|
7
ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस का मानद अध्यक्ष ए.आर. रहमान को नियुक्त किया गया है|
ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस (Trinity Laban Conservatoire of Music and Dance) का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस लंदन, इंग्लैंड में स्थित एक संगीत और नृत्य संगीतविद्यालय है। ब्रिटेन का एकमात्र संगीत और समकालीन नृत्य संगीतविद्यालय, 2005 में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक और लाबान के विलय से बना था|
8
"विरासत साड़ी महोत्सव 2024" के तीसरे संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
"विरासत साड़ी महोत्सव 2024" के तीसरे संस्करण का आयोजन 15 से 28 दिसंबर 2024 तक हैंडलूम हाट, जनपथ, नई दिल्ली में किया जा रहा है| इस महोत्सव का आयोजन कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textiles), भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है|
उद्देश्य: हथकरघा क्षेत्र (Handloom Sector) की परंपरा और क्षमता का उत्सव मनाना और हथकरघा समुदाय की कमाई में सुधार करना
यह महोत्सव देश के हथकरघा कारीगरों, साड़ी डिजाइनरों और खरीदारों को एक साथ लाता है| भारत का हथकरघा क्षेत्र 35 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है।
9
22वां दिव्य कला मेला नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|
22वां दिव्य कला मेला 12 दिसंबर से 22 दिसंबर तक इंडिया गेट, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इसका आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice and Empowerment) के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities), राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (National Disabled Finance and Development Corporation) के माध्यम से किया जा रहा है.
उद्देश्य: दिव्यांग कारीगरों, उद्यमियों और कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करना
यह मेला 'वोकल फॉर लोकल' आंदोलन का प्रतीक है|
10
शेरकी-ला-विजय दिवस लद्दाख में मनाया गया|
भारतीय सेना ने सिल्मू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करगिल, लद्दाख में स्थानीय समुदाय के सहयोग से शेरकी-ला-विजय दिवस मनाया| यह आयोजन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शेरकी-ला दर्रे (Sherki-La Pass) को मुक्त कराने की स्मृति में किया गया।
1
विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय पुरुष टीम पांचवें स्थान पर रही|
विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप (World Squash Team Chamionships) 2024 में भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग चीन को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया| भारतीय महिला टीम ने फ्रांस को हराकर सातवाँ स्थान हासिल किया|
भारतीय पुरुष टीम: अभय सिंह, वेलवन सेंथिलकुमार, वीर चोत्राणी, सूरज कुमार चंद
भारतीय महिला टीम: आकांक्षा सलुंखे, अनाहत सिंह, उर्वशी जोशी, निरूपमा दुबे
विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 9 से 15 दिसंबर तक हांगकांग, चीन में किया गया|
2
मिखाइल कावेलाश्विली को जॉर्जिया का राष्ट्रपति चुना गया है|
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के सांसद मिखाइल कावेलाश्विली (Mikhail Kvelashvili) को जॉर्जिया का नया राष्ट्रपति चुना गया हैं| वह 29 दिसंबर को शपथ लेंगे| वह निवर्तमान सालोम जोराबीच्विली का स्थान लेंगे।
3
सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया|
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range) (ITR) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) प्रणोदन आधारित मिसाइल प्रणाली (Propulsion Based Missile System) का सफल अंतिम परीक्षण किया| स्वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद करेगी| SFDR का विकास 2013 में और मिसाइल का ग्राउंड आधारित परीक्षण 2017 में शुरू किया गया था| SFDR का पहला परीक्षण 30 मई, 2018 को किया गया था। रक्षा वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने वाला पहला देश है, जो ध्वनि की गति से आठ गुना अधिक गति से यात्रा कर सकती है|
4
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया|
दक्षिण कोरिया की संसद में राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया. नेशनल असेम्बली में प्रस्ताव के पक्ष में 204 मत और विपक्ष में 85 मत पडे| देश में अल्पकालिक मार्शल लॉ लगाने को लेकर राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था| वह 2017 में पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुन हे के बाद दक्षिण कोरिया में महाभियोग द्वारा राष्ट्रपति पद से हटाये जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बन जायेंगे|
5
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू बने हैं|
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू (François Bayrou) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वह मिशेल बार्नियर की जगह लेंगे, जिन्होंने 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था|
6
दिवंगत हुए पुरुषोत्तम उपाध्याय का संबंध गायक से है|
प्रतिष्ठित गुजराती गायक और संगीतकार पुरूषोत्तम उपाध्याय का निधन हो गया है| उनके कुछ प्रमुख गीत: हे रंगलो जम्यो', 'दिवसो जुदैना जय चे', 'ए जाशे जरूर मिलन सुधि' और 'काहू चू जवानीन'
7
संस्कृति मंत्रालय महाकुंभ 2025 के लिए सांस्कृतिक गाँव 'कलाग्राम' स्थापित कर रहा है|
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घोषणा की है कि महाकुंभ 2025 के दौरान संस्कृति मंत्रालय प्रयागराज में एक सांस्कृतिक गांव ‘कलाग्राम’ स्थापित करेगा| इसके लिए नागवासुकी में 10.24 एकड़ क्षेत्र आवंटित किया गया है।
उद्देश्य: देश की समृद्ध, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा|
8
बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है|
BMW ग्रुप और यूनिसेफ (UNICEF) ने भारत सरकार और चार राज्य सरकारों के साथ मिलकर भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए साझेदारी की है|
उद्देश्य: समावेशी शिक्षण वातावरण बनाना जो लैंगिक समानता और शिक्षा के लिए राष्ट्रीय लक्ष्यों का समर्थन करता है|
इसका लक्ष्य चार राज्यों में 100,000 बच्चों के लिए शिक्षा के परिदृश्य को बदलना है, जिसमें शुरुआती वर्षों से लेकर किशोरावस्था (Adolescence) तक बुनियादी शिक्षा और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
9
23वीं उषा राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित की जा रही है|
दृष्टिहीनों की 23वीं उषा राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप (23rd USHA National Athletics Championship for the Blind) का आयोजन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नाडियाड, गुजरात में किया जा रहा है| इसका आयोजन भारतीय दृष्टिबाधित खेल संघ (IBSA) द्वारा गुजरात की पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है| इस चैंपियनशिप का उद्घाटन अमूल डेयरी के अध्यक्ष विपुल पटेल ने किया|
10
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति एलन मस्क बनें हैं|
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के CEO एलन मस्क 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं|
1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब डी गुकेश ने जीता है|
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता है। फाइनल में डिफेंडिग चैंपियन डिगं लिरेन (चीन) को हराया है। फाइनल मुकाबला सिंगापुर में आयोजित किया गया।
2
विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन ‘TIME’ ने TIME पर्सन ऑफ द ईयर डोनाल्ड ट्रंप को चुना|
टाइम मैगजीन नै नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है। डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया इससे पहले 2016 में चुना गया था। 2023 में TIME मैगजीन ने पर्सन ऑफ द ईयर "टेलर स्विफ्ट" को चुना गया था।
3
एशिया का पहला जियो सांइस म्यूजियम मध्यप्रदेश में तैयार हुआ|
ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में देश का पहला जियो सांइस म्यूजियम बनकर तैयार हो चुका है| म्यूजियम की पहली गैलरी बनकर तैयार है, इसमें पृथ्वी का जन्म, डायनासोर का दौर, और अन्य जानकारियों मिल सकेंगी साथ ही दूसरी गैलरी में पृथ्वी पर जीव जन्तुओं की उत्पत्ति कैसे हुई इसकी जानकारी मिलेगी।
4
वर्ष 2001 संसद भवन आतंकी हमले की बरसी 13 दिसंबर को मनाई गई|
वर्ष 2001 में 13 दिसम्बर को संसद भवन पर आंतकी हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। संसद भवन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और अन्य लोगों ने शहीदों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
5
भारतीय सेना की वज्र कोर ने अमृतसर में विजय दिवस मनाया|
भारतीय सेना की वज्र कोर अमृतसर में विजय दिवस मना रही है| विजय दिवस पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को मिली जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध के बाद ही स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था| विजय दिवस की 53 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में 13 और 14 दिसंबर को पंजाब राज्य नायक स्मारक में आम जनता के लिए हथियार और युद्ध सामग्री प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 15 दिसंबर को अमृतसर के गिबिंदगढ़ किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
6
राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है|
राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस हमारे जीवन में उर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका और इसके सरंक्षण की जरूरत का स्मरण करता है। वर्ष 1991 से शुरू इस दिवस को विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) के तहत उर्जा दक्षता ब्यूरो (bureau of energy efficiency) (BEE) मनाता है।
7
रक्षा मंत्रालय ने 12 ASU-30MKI (सुखोई) विमानों की खरीद के लिए HAL के साथ समझौता किया है|
हवाई क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित करने के लिए रक्षा मंत्रालय 12 सुखोई जेट खरीदनें जा रहा है| इसके लिए प्रमुख सरकारी कंपनी हिदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 13500 करोड़ का सौदा हुआ है| इन विमानों का निर्माण HAL के नासिक डिवीजन में किया जाएगा।
8
"उड़ान यात्री"कैफे की शुरुआत हवाई अड्डो पर की जाएगी।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Union Minister for Civil Aviation) के. आर. राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार जल्द ही हवाई अड्डो पर उड़ान योजना के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उड़ान यात्री कैफे शुरु करेगी। यह घोषणा नई दिल्ली में कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 100 साल पूरे होने पर आधिकारिक शताब्दी समारोह लोगों का अनावरण करते हुए यह जानकारी दी।
9
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल की सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नेपाल के जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। नेपाल के जनरल 11-14 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर हैं।
10
: एक कैलेंडर वर्ष में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनी है
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, एक कैलेंडर वर्ष में 4 शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं।
1
"डिजीज X" के मामलों की पुष्टि कांगो गणराज्य में की गई है|
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo (DRC)) क्वांगो प्रांत के सुदूर पांजी स्वास्थ्य क्षेत्र में अज्ञात बीमारी, "डिजीज X" (Disease X) ने 400 से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है और लगभग 31 जानें ली है.
इसका पहला मामला 24 अक्टूबर को सामने आया था|
406 मामले और 31 मौतें 7.6% की केस मृत्यु दर दर्शाती हैं।
WHO ने प्रकोप क्षेत्र में एक टीम तैनात की है।
2
गीता पाठ का गिनीज रिकॉर्ड मध्य प्रदेश में बनाया गया है|
11 दिसंबर को गीता जयंती पर भोपाल, मध्य प्रदेश में 5,000 से अधिक आचार्यों ने सामूहिक रूप से गीता के 'कर्म योग' के तीसरे अध्याय का पाठ किया जिस से "गीता पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record of Gita recitation)" बनाया गया है| यह पाठ 9 मिनट तक चला| मध्यप्रदेश सरकार 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव मना रही है|
3
सोनजल उत्सव-2024 जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जा रहा है|
जम्मू-कश्मीर में वार्षिक सांस्कृतिक और कलात्मक उत्सव सोनजल-2024 की शुरुआत 12 दिसंबर को कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में की गई| सोनजल का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर की उच्च शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इटू ने किया| इस नौ दिवसीय उत्सव में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा रचनात्मकता और सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|
4
10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है|
10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो (10th World Ayurveda Congress & Arogya Expo)-2024 का आयोजन 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक देहरादून, उत्तराखंड में किया जा रहा है| इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया|
10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 की थीम: "डिजिटल स्वास्थ्य-एक आयुर्वेदिक परिप्रेक्ष्य" (Digital Health-An Ayurveda Perspective)
उद्देश्य: आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास और नई खोजों को बढ़ावा देना
यह आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सक्रिय रूप से समर्थित है।
5
टेकजॉकी ने ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है|
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (TechJockey) कंपनी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है|
6
अबथसहायेश्वर मंदिर ने यूनेस्को का 2023 विशिष्ट पुरस्कार जीता|
तंजावुर, तमिलनाडु में स्थित 1,300 साल पुराने अबथसहायेश्वर मंदिर को उसके असाधारण संरक्षण प्रयासों के लिए यूनेस्को का 2023 का विशिष्ट पुरस्कार (UNESCO’s 2023 Award of Distinction) प्रदान किया गया| अबथसहायेश्वर मंदिर का निर्माण राजा विक्रम चोल और कुलोथुंगा चोल द्वारा किया गया था, और इसमें पाँच प्रकारम या बाड़े थे|
7
चर्चा में रहा "ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल" अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाता है|
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल (4th Eaglenest Bird Festival) के चौथे संस्करण के नए लोगो का अनावरण किया है| ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल का चौथा संस्करण 17 से 19 जनवरी 2025 तक अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के खेलोंग और थोंगरे गांव में आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव अरुणाचल प्रदेश की जैव विविधता का उत्सव है और समुदाय के नेतृत्व में संरक्षण और टिकाऊ पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देता है|
8
पहले भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) द्वारा पहले भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 (India Maritime Heritage Conclave 2024 (IMHC)) का आयोजन 11 और 12 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में किया जा रहा है, इसका शुभारंभ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने किया|
उद्देश्य: भारत के व्यापक समुद्री इतिहास और उसके सांस्कृतिक महत्व का जश्न मनाना
9
चर्चा में रही "सुबारू टेलीस्कोप" का संबंध जापान से है|
सुबारू टेलीस्कोप (Subaru telescope) ने कन्या तारामंडल (constellation of Virgo) में स्थित दो परस्पर क्रियाशील आकाशगंगाओं (interacting galaxies), NGC 5257 और NGC 5258 को कैप्चर किया है| इसे जापान की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला (National Astronomical Observatory) द्वारा संचालित किया जाता है।
10
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में किया जाएगा|
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (Khelo India Winter Games 2025) का आयोजन लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में किया जाएगा| 23 जनवरी से 27 जनवरी तक आइस इवेंट्स (आइस हॉकी और आइस स्कीइंग) का आयोजन लद्दाख में किया जाएगा| 22 फरवरी से 25 फरवरी तक स्नो इवेंट्स (अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्डिंग) का आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा| खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत 2020 में की गई थी|
1
भारत में 2024 में गूगल पर "मेरे आस-पास" श्रेणी में सबसे ज्यादा ट्रेंड किया जाने वाला टॉपिक AQI रहा|
भारत में 2024 में गूगल पर "मेरे आस-पास" श्रेणी में सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाला टॉपिक AQI near me (मेरे आस-पास AQI) रहा|
शीर्ष ट्रेंडिंग खोजा गया टॉपिक-
समग्र श्रेणी में- इंडियन प्रीमियर लीग
व्यक्तियों की श्रेणी में- विनेश फोगाट
2
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया है|
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council (ICC)) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NLC) को बैन कर दिया है| ICC के नियम के अनुसार लीग में खेलने वाली हर टीम की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 अमेरिकी खिलाड़ी होने चाहिए, लेकिन कई मैचों में 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को उतारा गया था|
3
मोहम्मद अल-बशीर को किस देश के अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सीरिया को नियुक्त किया गया है|
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से हटाने वाले विद्रोही गुटों ने मोहम्मद अल-बशीर (Mohammed al-Bashir) को अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वह 1 मार्च, 2025 तक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे।
4
माउंट कनलाओन ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, यह फिलीपींस में स्थित है|
फिलीपींस के नीग्रोस द्वीप क्षेत्र में स्थित माउंट कनलाओन ज्वालामुखी (Mount Kanlaon Volcano) में विस्फोट हुआ है|जिसके चलते लगभग 87 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है|
5
विष्णुकांत शास्त्री रचना-संचयन पुस्तक का विमोचन धर्मेंद्र प्रधान ने किया|
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में विष्णुकांत शास्त्री रचना-संचयन पुस्तक का विमोचन किया. इसका प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया है|
रचना-संचयन के संपादक डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी है|
विष्णुकांत शास्त्री हिन्दी साहित्यकार, शिक्षविद और राजनेता थे।
6
वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2025 से की जायेगी|
विद्वानों के शोध लेखों और जर्नल प्रकाशन तक देशव्यापी पहुँच प्रदान करने के लिए वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना (One Nation One Subscription scheme) की शुरुआत 1 जनवरी 2025 से की जायेगी| इस केंद्रीय क्षेत्र योजना के लिए 2025 से 2027 की अवधि के लिए कुल लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है|
उद्देश्य: सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में अनुसंधान व नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना
वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना में कुल 30 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पत्रिका प्रकाशकों को शामिल किया गया है। इन प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित लगभग 13,000 ई-पत्रिकाएँ (e-journals) 6,300 से अधिक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में उपलब्ध होंगी|
7
जापान की राइस वाइन "साके" को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है|
जापान की पारंपरिक चावल की शराब, साके (sake), को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (UNESCO's Intangible Cultural Heritage of Humanity list) में शामिल किया गया है|
8
जॉन ड्रामानी महामा घाना के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बने हैं|
पद के उम्मीदवार जॉन ड्रामानी महामा (John Dramani Mahama) ने घाना के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की| जॉन ड्रामानी महामा 7 जनवरी, 2025 को शपथ लेने के बाद घाना (Ghana) के 9वें राष्ट्रपति बनेंगे|
9
भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन को नियुक्त किया गया है|
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) ने स्वीडिश कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन (Swedish coach Joakim Alexandersson) को भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
10
पहला भारत-नेपाल पर्यटन सम्मेलन काठमांडू में आयोजित किया गया है|
10 दिसंबर 2024 को पहला भारत-नेपाल पर्यटन सम्मेलन (India-Nepal Tourism Meet) काठमांडू, नेपाल में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन का आयोजन काठमांडू में भारतीय दूतावास ने नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से किया|
उद्देश्य: महाकुंभ 2025 मेले का प्रचार-प्रसार और भारत और नेपाल के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना|
1
महिला जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन ओमान में किया जा रहा है|
महिला जूनियर एशिया कप 2024 (Women's Hockey Junior Asia Cup 2024) का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया जा रहा है| यह महिला जूनियर एशिया कप का नौवां संस्करण है|
ज्योति सिंह, 20 सदस्यीय भारतीय अंडर-21 हॉकी टीम (Indian under-21 hockey team) की कप्तानी कर रही है|
महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2024: टीमें और समूह-
पूल ए: भारत, बांग्लादेश, चीन, मलेशिया और थाईलैंड
पूल बी: दक्षिण कोरिया, जापान, हांगकांग चीन, श्रीलंका, चीनी ताइपे
2
सुनीत मेहता को फिजी में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया हैं|
2007 बैच के भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) के अधिकारी सुनीत मेहता (Suneet Mehta) को फिजी (Fiji) में भारत का नया उच्चायुक्त (High Commissioner) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में कैनबरा (Canberra) स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में उप उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
3
संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) के 68वें सत्र की अध्यक्षता भारत करेगा
भारत, संयुक्त राष्ट्र (United Nations) नारकोटिक ड्रग्स आयोग (Commission on Narcotic Drugs (CND)) के 68वें सत्र की अध्यक्षता (Chair) करेगा| वियना, आस्ट्रिया (Vienna, Austria) में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि (Permanent Representative), राजदूत शंभू एस कुमारन (Ambassador Shambhu S Kumaran) ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ नियंत्रण आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता संभाली। यह पहली बार है जब भारत को संयुक्त राष्ट्र की इस महत्वपूर्ण संस्था की अध्यक्षता के लिए नामित किया गया है।
4
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) 8 से 10 दिसंबर तक रूस (Russia) की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं| वे मॉस्को (Moscow) में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव (Russian Defence Minister Andrey Belousov) के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (India-Russia Inter-Governmental Commission) की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
9 दिसंबर को कैलिनिनग्राद स्थित यंत्रा शिपयार्ड (Yantra Shipyard in Kaliningrad) में भारतीय नौसेना (Indian Navy) के नवीनतम बहुउद्देशीय स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (multi-purpose stealth guided missile frigate) ‘INS तुशील ('INS Tushil)’ को कमीशन करेंगे|
5
चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाएगा|
सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) 2024 का प्रारंभिक चरण (Preparatory Phase) 11-18 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा। सुशासन सप्ताह 2024 का कार्यान्वयन चरण (Implementation Phase) 19-24 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान, 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर (Prashasan Gaon Ki Ore campaign)’ भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा।
उद्देश्य: लोक शिकायतों (Public Grievances) के निवारण और सेवा वितरण (Service Delivery) में सुधार करना
6
2024 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से मिशेल बैचलेट को सम्मानित किया गया है|
चिली की पूर्व राष्ट्रपति वेरोनिका मिशेल बैचेलेट जेरिया (Veronica Michelle Bachelet Jeria, Former President of Chile) को लैंगिक समानता (gender equality) और कमजोर आबादी के अधिकारों की वकालत के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट (Indira Gandhi Memorial Trust) द्वारा शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए 2024 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (2024 Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament, and Development) से सम्मानित किया गया है।
7
अमेरिका के नेब्रास्का ने 6 दिसंबर को “महात्मा गांधी स्मृति दिवस” के रूप में घोषित किया है|
अमेरिका के नेब्रास्का प्रांत (Nebraska state, America) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (Mahatma Gandhi statue) का अनावरण किया गया| नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलेन (Nebraska Governor Jim Pillen) ने लिंकन (Lincoln) शहर में स्थित ‘स्टेट कैपिटल’ परिसर (State Capitol premises) में गवर्नर कार्यालय (Governor’s Office) में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया|
उद्देश्य: नेब्रास्का के विविध समुदायों के बीच सांस्कृतिक समझ और एकता की भावना को बढ़ावा देना और अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों का सम्मान करना
8
चर्चा में रहा नोट्रे डेम कैथेड्रल फ्रांस में स्थित है|
पेरिस, फ्रांस (Paris, France) के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) नोट्रे डेम कैथेड्रल (Notre Dame Cathedral) के बहाली और पुनर्निर्माण के बाद आम जनता के लिए फिर खोला जा रहा है। यह 12वीं शताब्दी की गौथिक शैली (Gothic style) का मध्ययुगीन गिरजाघर (medieval cathedral) है| इसमें 15 अप्रैल, 2019 में भीषण आग लगने के कारण कैथेड्रल की छत का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया था|
9
भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक IIT मद्रास में तैयार किया गया है|
भारत का पहला 410 मीटर लंबा हाइपरलूप परीक्षण ट्रैक (Hyperloop test track) IIT मद्रास डिस्कवरी कैंपस, थाईयूर (IIT Madras Discovery Campus, Thaiyur) में परीक्षण के लिए तैयार है। इस परियोजना को भारतीय रेलवे (Indian Railways), IIT मद्रास की अविष्कार हाइपरलूप टीम (Avishkar Hyperloop team) द्वारा संस्थान में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप TuTr (TuTr startup) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है
लक्ष्य: 2027-28 तक पहला परिचालन हाइपरलूप कार्गो सिस्टम शुरू करना
हाइपरलूप: एक उच्च गति परिवहन प्रणाली (high-speed transportation system) है जिसमें पॉड्स (pods), जो मूलतः दबावयुक्त वाहन (pressurised vehicles) होते हैं, कम दबाव वाली नलियों (tubes) के माध्यम से असाधारण गति से यात्रा करते हैं।
हाइपरलूप ट्रेनों को 1,100 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनकी परिचालन गति (operational speed) लगभग 360 किमी प्रति घंटा है|
10
अशोक कुमार को बेलारूस गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया हैं|
1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अशोक कुमार (Ashok Kumar) को बेलारूस गणराज्य (Republic of Belarus) में भारत का अगला राजदूत (Ambassador of India) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे लुसाका, जाम्बिया (Lusaka, Zambia) में भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में उच्चायुक्त (High Commissioner) हैं।
1
चर्चा में रहा ‘पुस्तकायन’ यह एक पुस्तक मेला है|
पुस्तकायन" साहित्य अकादमी पुस्तक मेले ("Pustakyan" Sahitya Akademi Book Fair) का तीसरा संस्करण (third edition) 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इसका आयोजन साहित्य अकादमी द्वारा किया जा रहा है| मेले का उदघाटन अंग्रेजी लेखक और पूर्व राजनयिक नवतेज सरना (English writer and former diplomat Navtej Sarna) द्वारा किया गया|
उद्देश्य: पुस्तक संस्कृति और पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देना|
2
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने तीसरा कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह लॉन्च किया है|
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency (ESA)) ने तीसरे कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह (third Copernicus Sentinel-1 satellite), सेंटिनल-1सी (Sentinel-1C), को फ्रेंच गुयाना (French Guiana) में यूरोप के स्पेसपोर्ट (Europe’s Spaceport) से वेगा-सी रॉकेट (Vega-C rocket) के जरिए प्रक्षेपित किया| सेंटिनल-1सी मिशन, कोपरनिकस पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम (Copernicus Earth observation program) का हिस्सा है| यह पृथ्वी के बदलते पर्यावरण की निगरानी के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन (High-resolution) वाले रडार चित्र (radar images) देगा|
3
एशियाई विकास बैंक ने मेघालय को 50 मिलियन डॉलर ऋण दिया है|
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB)) ने मेघालय में जलवायु अनुकूल जल संचयन परियोजना (climate-adaptative water harvesting project) के लिए 50 मिलियन डॉलर ($50 million) के ऋण (loan) समझौते पर हस्ताक्षर किए |
उद्देश्य: मेघालय में जल-संचयन प्रणालियों (water-harvesting systems) का निर्माण करके जल सुरक्षा (water security) को बढ़ाना, जल संसाधनों का सतत विकास (sustainable development), और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन (integrated water resource management) को बढ़ावा देना | इसके तहत गारो, जैंतिया और खासी क्षेत्रों में जलवायु संबंधी आंकड़ों को एकत्र करने और निगरानी करने तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 50 मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
4
टर्नर पुरस्कार 2024 से जसलीन कौर को सम्मानित किया गया है|
स्कॉटिश कलाकार जसलीन कौर (Scottish artist Jasleen Kaur) को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समकालीन कला पुरस्कार (British contemporary art award) -टर्नर पुरस्कार 2024 (Turner Prize 2024) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार उन्हें उनकी एकल प्रदर्शनी ‘ऑल्टर ऑल्टर’ (solo exhibition Alter Altar) के लिए दिया गया है| ब्रिटिश कलाकार जेसी डार्लिंग (British artist Jesse Darling) को उनकी मूर्तियों और प्रतिष्ठानों के लिए टर्नर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया था|
टर्नर पुरस्कार:
स्थापना- 1984
इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्ल्यू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है| हर साल एक ब्रिटिश कलाकार को उनके काम की उत्कृष्ट प्रदर्शनी या अन्य प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया जाता है|
5
2024 IWF विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन बहरीन में किया जा रहा है|
2024 IWF विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप (2024 IWF World Weightlifting Championships) का आयोजन 6-15 दिसंबर तक मनामा, बहरीन (Manama, Bahrain) में किया जा रहा है| इस चैंपियनशिप में विश्व के 500 से अधिक भारोत्तोलक (weightlifters) हिस्सा लेंगे| तीन सदस्यीय भारतीय टीम, जिसमें सभी महिलाएं हैं, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भाग लेगी|
ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में, बिंदयारानी देवी महिलाओं के 55 किलोग्राम भार वर्ग में और दितिमॉनी सोनोवाल 64 किलोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी|
6
'सीता-राम विवाह पञ्चमी-महोत्सव' नेपाल में मनाया गया है|
6 दिसंबर 2024 को नेपाल में 'सीता-राम विवाह पञ्चमी-महोत्सव' मनाया गया| यह महोत्सव नेपाल के जनकपुर में भगवान श्रीराम और मां सीता के विवाह के लिए मनाया जाता है|
7
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण मोहाली में किया गया है|
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली (Shaheed Bhagat Singh International Airport, Mohali) में ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाजा (Nishan-E-Inquilab Plaza) का उद्घाटन किया। इस प्लाजा में शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा (bronze statue) स्थापित की गई है। यह प्रतिमा जयपुर में डॉ. विशाल भटनागर द्वारा 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की गई है।
उद्देश्य: युवाओं को राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करना
निशान-ए-इंकलाब प्लाजा प्रोजेक्ट की लागत- 6.42 करोड़ रुपये
8
चीन ने अंटार्कटिका में अपना पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन स्थापित किया है|
चीन (China) ने अंटार्कटिका (Antarctica) में अपना पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन (atmospheric monitoring station) स्थापित किया है| चीन का झोंगशान नेशनल ऐटमॉसफेरिक बैकग्राउंउ एडमिनिसट्रेश (Zhongshan National Atmospheric Background Station) को लार्समैन हिल्स,पूर्वी अंटार्कटिका (Larsmann Hills, East Antarctica) में स्थापित किया गया है| यह चीन का नौवां वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन और विदेश में पहला स्टेशन है।
9
एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 से मारिया विक्टोरिया जुआन को सम्मानित किया गया है|
फिलीपींस (Philippines) की नर्स मारिया विक्टोरिया जुआन (nurse Maria Victoria Juan) को एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 (Aster Guardians Global Nursing Award 2024) से सम्मानित किया गया है|
यह अवार्ड एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आज़ाद मूपेन (Dr. Azad Moopen, Founding Chairman of Aster DM Healthcare) द्वारा प्रदान किया गया|
मारिया ने फिलीपींस में पहली एरोमेडिकल इवैक्युएशन प्रणाली (aeromedical evacuation system) की स्थापना की| केन्या की नर्स अन्ना कबाले दुबा (Kenyan nurse Anna Kabale Duba) को पहले एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था|
10
चीन ने दुनिया के पहले 'स्वचालित' उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया|
चीन ने दुनिया के पहले 'स्वचालित' उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी (Shanghai Academy of Spaceflight Technology (SAST)) द्वारा विकसित सिवेई गाओजिंग-2 03 (Siwei Gaojing-2 03) और गाओजिंग-2 04 (Gaojing-2 04) नामक दो उपग्रहों (satellites) को जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (Jiuquan Satellite Launch Centre) से लॉन्ग मार्च-2सी वाहक रॉकेट (Long March-2C carrier rocket) पर लॉन्च किया गया। इन उपग्रहों को जमीन के हस्तक्षेप के बिना अपने उड़ान पथ (flight paths) को स्वायत्त रूप (autonomously) से बनाए रखने या बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
1
गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर हैदराबाद में स्थापित किया जाएगा|
तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने हैदराबाद, तेलंगाना (Hyderabad, Telangana) में भारत का पहला गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (Google Safety Engineering Centre (GSEC)) स्थापित करने के लिए गूगल (Google) के साथ साझेदारी की है।
उद्देश्य: भारत में कौशल विकास (skill development) को बढ़ावा देना, रोजगार (employment) को बढ़ावा देना और साइबर सुरक्षा क्षमताओं (cybersecurity capabilities) को बढ़ाना
यह टोक्यो (Tokyo) के बाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र (APAC region) में अपनी तरह का पहला और विश्व (world) में पांचवां होगा, डबलिन (Dublin), म्यूनिख (Munich) और मालागा (Malaga) में भी ऐसी ही सुविधाएं हैं।
2
पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का ख़िताब भारत ने जीता|
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (Indian junior men’s hockey team) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 5-3 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 (Men’s Junior Asia Cup 2024) का ख़िताब जीता|इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था| भारत की ओर से, अराइजीत सिंह हुंडल ने चार गोल और एक दिलराज सिंह ने किया| पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया गया| इस अवसर पर हॉकी इंडिया (Hockey India) ने प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य (support staff member) को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
3
चर्चा में रहा "स्टार 1" नाम का यह एक रोबोट है|
चीन की रोबोटिक्स कंपनी (Chinese robotics company) रोबोट ईरा (Robot Era) ने दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला द्विपाद रोबोट (The world's fastest running bipedal robot) "स्टार 1" (Star1) बनाया है. यह 12.98 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। 5.6 फीट लंबा और लगभग 143 पाउंड वजन वाला स्टार1 3.6 मीटर प्रति सेकंड की गति से दौड़ सकता है, जिससे यह अब तक का सबसे तेज द्विपाद रोबोट बन गया है
4
6 दिसंबर, 2024 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा हैं|
6 दिसंबर, 2024 को, डॉ. बी.आर. आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) की 69वीं पुण्यतिथि (69th Death Anniversary) के अवसर पर, 69वां महापरिनिर्वाण दिवस (69th Mahaparinirvan Diwas) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice and Empowerment) के तत्वाधान में डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन (Dr. Ambedkar Foundation (DAF)) द्वारा प्रेरणा स्थल, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली (Prerna Sthal, Parliament House Complex, New Delhi) में मनाया जाएगा|
5
14वां एशिया-ओशिनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|
14वां एशिया-ओशिआनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन (14th Asia-Oceania Meteorological Satellite Users' Conference (AOMSUC-14)) 4 से 6 दिसंबर, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Minister of State for Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Jitendra Singh) ने किया| यह सम्मेलन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department (IMD)) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
उद्देश्य: उन्नत उपग्रह दूर-संवेदन विज्ञान (Advance satellite remote sensing science) और उपग्रहीय अवलोकनों (satellite observations) के महत्व को बढ़ावा देना |
6
पीएम-ई-विद्या डीटीएच चैनल का शुभारंभ धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया जाएगा|
6 दिसंबर, 2024 को भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language (ISL)) के लिए पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल नंबर 31 (PM e-VIDYA DTH Channel No. 31) का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister for Education, Dharmendra Pradhan) द्वारा नई दिल्ली में किया जाएगा|
उद्देश्य: समावेशी शैक्षिक वातावरण (inclusive educational environment) को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देना|
7
फ्रांस के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है|
फ्रांस (France) की संसद (Parliament) में 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली (577-member National Assembly) में से 331 मतों के बहुमत (majority) से प्रधानमंत्री मिशेल बर्निये की सरकार (Prime Minister Michel Barnier government) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (no-confidence motion) पारित किया गया| प्रधानमंत्री मिशेल बर्निये अपना इस्तीफ़ा (resignation) राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) को सौंपगें|
8
महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस को चुना गया|
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (Maharashtra Governor CP Radhakrishnan) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री (31st Chief Minister of Maharashtra) के रूप में शपथ दिलाई| वह 2014 और 2019 के बाद, अब तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें है-
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance) ने जीत हासिल की थी|
कुल 288 सीटों में से भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने 234 सीटें जीती हैं।
महायुति में भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57, NCP (अजित) ने 41 जीती थी।
महायुति गठबंधन में BJP, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल है|
9
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर 2024 को मनाया गया|
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2024 थीम: सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में स्वयंसेवकों के योगदान को मान्यता दें (Recognize the contribution of volunteers in achieving the Sustainable Development Goals)
उद्देश्य: विश्व भर के स्वयंसेवकों और संगठनों के अमूल्य योगदान को मान्यता देना और उनका जश्न मानना
10
43वें रामायण मेले का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है|
43वें रामायण मेले (43rd Ramayan Mela) का आयोजन 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक अयोध्या, उत्तर प्रदेश (Ayodhya, Uttar Pradesh) में किया जा रहा है| मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा रामकथा पार्क में किया गया| इसका आयोजन रामायण मेला समिति (Ramayan Mela Committee) द्वारा किया जा रहा है|
1
निर्वाचन आयोग का वार्षिक खेल सप्ताह- 2024 नई दिल्ली में शुरू किया गया है|
2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक निर्वाचन आयोग के वार्षिक खेल सप्ताह (Election Commission's annual Sports Week)- 2024 का आयोजन सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली (Siri Fort Sports Complex, New Delhi) में किया जा रहा है| इसका शुभारंभ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) ने किया
उद्देश्य: कर्मचारियों के मानसिक दबाव (mental pressure) और कार्यभार को कम करना तथा खेलों के माध्यम से टीम वर्क को बेहतर बनाना | इसमें छह खेलों को शामिल किया गया है- फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, कैरम और टेबल टेनिस (football, badminton, chess, cricket, carrom and table tennis) इस आयोजन में पहली बार फुटबॉल को शामिल किया गया है।
2
भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर 2024 मनाया जाएगा|
भारतीय नौसेना की उपलब्धियों (achievements) और भूमिका (role) का जश्न मानाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है| भारतीय नौसेना दिवस 2024 की थीम: नवाचार और स्वदेशीकरण के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य (Strength and Power through Innovation and Indigenisation) भारतीय नौसेना दिवस 2024 कार्यक्रम में भारतीय नौसेना ब्लू फ्लैग बीच, पुरी, ओडिशा (Blue Flag Beach, Puri, Odisha) पर अपनी समुद्री ताकत (maritime prowess) का प्रदर्शन करेगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) मुख्य अतिथि (chief guest) होंगी| 4 दिसंबर, 1971 को ऑपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident) के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना (Pakistani Navy) को हराकर PNS खैबर (PNS Khaibar) सहित चार पाकिस्तानी जहाजों (Pakistani vessels) को डुबो दिया था। यह दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (Indo-Pakistan War) में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि देता है।
3
चर्चा में रही फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का संबंध गोधरा त्रासदी घटना से है|
संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम (Balayogi Auditorium of Parliament) में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (film 'The Sabarmati Report') की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई| फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, साल 2002 के गोधरा त्रासदी (2002 Godhra tragedy) और गुजरात दंगों पर बनी हैं. यह फिल्म गुजरात में 2002 में कार सेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को गोधरा स्टेशन के पास एक समुदाय विशेष द्वारा आग लगाये जाने की घटना पर आधारित है| फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, और ओडिशा में टैक्स फ्री (tax free) किया गया है|
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’:
निर्देशक (Director) - धीरज सरना
अभिनेता (Actor)- विक्रांत मैसी
प्रोड्यूसर (Producer)- एकता कपूर
4
भारत के विकास में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत एंबेसडर-युवा कनेक्ट पहल कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है|
"विकसित भारत 2047 (Viksit Bharat 2047)" पहल की तर्ज पर “विकसित भारत एंबेसडर-युवा कनेक्ट (Viksit Bharat Ambassador-Yuva Connect Initiative)” कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है|
5
20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (एडब्ल्यूएचसी) 2024 की शुरुआत नई दिल्ली में की गई|
20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (20th Asian Women's Handball Championship (AWHC)) 2024 का आयोजन 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नई दिल्ली में किया जा रहा है| भारत पहली बार AWHC की मेजबानी (host) कर रहा है| AWHC 2024 विश्व हैंडबॉल लीग (World Handball League (WHL)) द्वारा प्रस्तुत (presented by) और एशियाई हैंडबॉल महासंघ (Asian Handball Federation) द्वारा आयोजित (organized) की जा रही है| इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें 16 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया (South Korea), जापान (Japan), चीन (China), कजाकिस्तान (Kazakhstan), होन्ग कोंग (Hong Kong), भारत, सिंगापुर (Singapore) और ईरान (Iran) शामिल हैं।
6
सागरमाला योजना के तहत गोवा को कार्गो और क्रूज हब के रूप में विकसित किया जाएगा|
केंद्र सरकार (Central Government) गोवा राज्य सरकार (State Government of Goa) के सहयोग से सागरमाला योजना (Sagarmala Scheme) के तहत गोवा (Goa) को कार्गो और क्रूज हब (major cargo and cruise destination) के रूप में विकसित कर रही है| इसके तहत केंद्र सरकार ने गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह (Mormugao Port, Goa) पर अनुमानित परियोजना लागत (estimated project cost) 101.72 करोड़ रुपये से एक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रूज टर्मिनल (International and Domestic Cruise Terminal) के साथ-साथ एक फेरी टर्मिनल (ferry Terminal) भी विकसित किया गया है|
7
डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर 2024 मनाई गई|
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को ज़िरादेई, बिहार में हुआ था| उन्हें 1962 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (India’s highest civilian honour), भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया।उनकी आत्मकथा (autobiography) "आत्मकथा (Atmakatha)" 1946 में प्रकाशित की गई थी। वह इंडिया डिवाइडेड (India Divided) (1946), महात्मा गांधी और बिहार: कुछ स्मरण (Mahatma Gandhi and Bihar: Some remembrance) (1949) के लेखक हैं|
8
पवन कम्पेली ने 2024 एशियाई ई-स्पोर्टस खेलों में ई-फुटबॉल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता|
भारत के पवन कम्पेली (Pavan Kampelli ) ने 2024 एशियाई ई-स्पोर्टस खेलों (2024 Asian Esports Games (AEG)) में ई-फुटबॉल स्पर्धा (eFootball) में इंडोनेशिया के असगार्ड अजीजी (Asgard Azizi of Indonesia) को हराकर कांस्य (bronze) पदक जीता| यह एशियाई ई-स्पोर्टस खेलों में भारत का पहला पदक है.
ई-फ़ुटबॉल (एशियाई ई-स्पोर्ट्स गेम्स 2024)
स्वर्ण पदक (Gold):
TXRO, थाईलैंड (TXRO (Thailand))
रजत पदक (Silver):
पार्कजी, दक्षिण कोरिया (ParkJi (South Korea))
कांस्य पदक (Bronze)
पवन कम्पेली, भारत (Pavan Kampelli (India))
9
भारत की पहली जल परिवहन सेवा ‘उबर शिकारा’ कश्मीर में शुरू की गई|
टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर (Uber) ने भारत में अपनी पहली जल परिवहन सेवा (first water transport service) ‘उबर शिकारा (Uber Shikara)’ की शुरूआत कश्मीर की डल झील (Dal Lake in Kashmir) पर की है। अब उबर के ऐप (Uber's app) के जरिये श्रीनगर में डल झील पर शिकारा की बुकिंग की जा सकेगी। इस के लिए, उबर ने सात शिकारा ऑपरेटरों (Shikara operators) के साथ साझेदारी की है|
10
भारतीय उद्योग परिसंघ साझेदारी शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|
2 - 3 दिसंबर को 29वें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साझेदारी शिखर सम्मेलन (Confederation of Indian Industry (CII) Partnership Summit) 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|
थीम: "भारत और दुनिया" (India and the World)
CII साझेदारी शिखर सम्मेलन 61 देशों के प्रतिभागियों को एक मंच देता है, जहाँ लचीला आपूर्ति श्रृंखलाओं (resilient supply chains), स्थिरता (sustainability), AI, लैंगिक समानता (gender equality) और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाती है|
उद्देश्य: स्थायी भविष्य (sustainable future) के लिए वैश्विक सहयोग (global collaboration) को बढ़ावा देना|
1
सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट- 2024 में महिला एकल खिताब पी. वी. सिंधु ने जीता|
ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने चीन की वू लुओ यू (China's Wu Luo Yu) को हराकर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट (Syed Modi International Badminton Tournament) - 2024 में महिला एकल खिताब (women's singles title) जीता|
महिला एकल (Women's Singles)
पीवी सिंधू
(PV Si ndhu)
चीन की वू लुओ यू (China's Wu Luo Yu) को हराया।
पुरुष एकल (Men's Singles)
लक्ष्य से न
सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह (ia Heng Jason Teh of Singapore) को हराया।
महिला युगल (Women's Doubles)
त्रिशा जॉली और
गा यत्री गोपीचंद
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद (Trisha Jolly and Gayatri Gopichand) की जोडी ने चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान (Bao Li Jing and Li Qian of China) की जोडी को हराया।
पुरुष युगल (Men's Doubles)
हुआंगदी व लुई यांग
चीन के हुआंगदी व लुई यांग (Huangdi and Lui Yang of China) ने पृथ्वी कृष्णामूर्ति रॉय व साई प्रतीक (rithvi Krishnamurthy Roy and Sai Prateek) को हराया।
मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
देकापाल पुवारनुक्रोह व सुपस्सरा पेउजमपैन
थाईलैंड के देकापाल पुवारनुक्रोह व सुपस्सरा पेउजमपैन (Dekapal Puvaranukroh and Supassara Peujampan of Thailand) ने ध्रुव कपिला व तनीषा क्रॉस्टो (Dhruv Kapila and Tanisha Crasto) को हराया।
2
उत्तर प्रदेश का 76वां जिला महाकुंभ मेला जिला घोषित किया गया|
उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh government) ने प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ क्षेत्र (Maha Kumbh area) को उत्तर प्रदेश का 76वां जिला घोषित किया है। इसे "महाकुंभ मेला जिला (Mahakumbh Mela District)" का नाम दिया गया है| इस जिले में प्रयागराज जनपद के राजस्व ग्राम (revenue villages) (चार तहसील- सदर, सोरांव , फूलपुर और करछना) और सम्पूर्ण परेड क्षेत्र (entire parade area) होगा| चार तहसील में कुल 67 गांव होंगे|
महाकुंभ के समापन के साथ ही यह नया जिला अस्तित्व में नहीं रहेगा और पुनः पुराने जिले का हिस्सा बन जाएगा 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया जायेगा| इलाहाबाद, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में हर 12 साल के अंतराल पर महाकुंभ मेला आयोजित किया जाता है|
3
‘घरचोला’ को GI टैग दिया गया, उसका संबंध गुजरात से है|
भारत सरकार ने गुजरात की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत (Gujarat's cultural handicraft heritage) ‘घरचोला (Gharchola)’ को भौगोलिक संकेतक यानी GI टैग (Geographical Indication (GI) tag) प्रदान किया| घरचोला का मतलब होता है- हिन्दू या जैन समाज में दुल्हन द्वारा नए घर पर पहना जाने वाला पोशाल या कपड़ा
यह हस्तशिल्प क्षेत्र (handicraft sector) में गुजरात को मिलने वाला 23वां GI टैग है।
इसके साथ ही गुजरात को मिले GI टैग की कुल संख्या 27 हो गई है।
4
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा|
हर साल 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस/ अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस (International Day of People with Disability (IDPWD)) मनाया जाता | अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 22 व्यक्तियों और 11 संस्थानों को राष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण पुरस्कार (National Empowerment of Persons with Disabilities Awards) प्रदान करेंगी
2024 की थीम: समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना (Amplifying the Leadership of Persons with Disabilities for an Inclusive and Sustainable Future)
5
सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है|
ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) द्वारा सरस फूड फेस्टिवल (Saras Food Festival) का आयोजन 1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में किया जा रहा है|
उद्देश्य: भारतीय संस्कृति तथा भोजन (Indian culture and food) की विविधता (diversity) को प्रदर्शित करना और महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को बढ़ावा देना
इसमें 25 राज्यों के 300 से अधिक उत्कृष्ट व्यंजनों (excellent dishes) को प्रदर्शित किया जायेगा|
इसमें लगभग 150 महिला उद्यमियां (women entrepreneurs) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (self-help groups) की महिलाएँ भाग ले रही है|
6
माधव राष्ट्रीय उद्यान को मध्य प्रदेश का 8वां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की पहल पर शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान (Madhav National Park) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का 8वां बाघ अभ्यारण्य (8th tiger reserve) घोषित किया गया| राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority (NTCA)) की तकनीकी समिति (Technical Committee) ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित करने के प्रस्ताव (proposal) को मंजूरी दी है| इस राष्ट्रीय उद्यान में एक नर और एक मादा बाघ (one male and one female tiger) को छोड़ने की भी मंजूरी दी गयी है
माधव राष्ट्रीय उद्यान:
स्थापना (राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा) (Establishment (National Park status)): 1958
कुल क्षेत्रफल: 354.61 वर्ग किमी
मध्यप्रदेश के सात टाइगर रिजर्व:
कान्हा नेशनल पार्क
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
पेंच नेशनल पार्क
पन्ना नेशनल पार्क
सतपुड़ा के जंगल
संजय दुबरी नेशनल पार्क
वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व
7
UNCCD के COP16 का आयोजन रियाद में किया जा रहा है|
दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD)) के पार्टियों के सम्मेलन (Conference of the Parties (COP16)) का सोलहवां सत्र (sixteenth session) रियाद, सऊदी अरब (Riyadh, Saudi Arabia) में आयोजित किया जा रहा है| यह आयोजन "हमारी भूमि हमारा भविष्य (Our Land Our Future)" पर केंद्रित होगा| सम्मेलन के दौरान रियाद वैश्विक सूखा प्रतिरोध पहल (Riyadh Global Drought Resilience Initiative) की शुरुआत की गई| UNCCD अपनी 30वीं वर्षगांठ मना रहा है, COP16 अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त राष्ट्र भूमि सम्मेलन (UN land conference) है, और मध्य पूर्व (Middle East) और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र (North Africa region) में आयोजित पहला UNCCD COP है|
8
संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर, संविधान की प्रतियां संस्कृत और मैथिली भाषा में जारी की गई|
26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत और मैथिली (Sanskrit and Maithili) में संविधान की प्रतियां जारी कीं| इसी अवसर पर; संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया और 2 किताबें- 'भारतीय संविधान का निर्माण: एक झलक' (The Making of the Indian Constitution: A Glimpse) और 'भारतीय संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा' (The Making of the Indian Constitution and its Glorious Journey) का भी विमोचन किया गया।
9
संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2024 की शुरुआत मलेशिया में की गई|
2 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास (India- Malaysia Joint Military Exercise) हरिमाऊ शक्ति (HARIMAU SHAKTI) का चौथा संस्करण (4th edition) बेंटोंग कैंप, पहांग जिला, मलेशिया (Bentong camp, Pahang district, Malaysia) में आयोजित किया जा रहा है|
उद्देश्य: जंगल क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान (insurgency operations) चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता (enhance joint military capability) को बढ़ाना |
हरिमाऊ शक्ति का तीसरा संस्करण- नवंबर 2023 में उमरोई छावनी, मेघालय, भारत (Umroi Cantonment, Meghalaya, India) में आयोजित किया गया था।
10
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया चेयरमैन जय शाह को नियुक्त किया गया है|
जय शाह (Jay Shah) ने 1 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (nternational Cricket Council (ICC)) के चेयरमैन (Chairman) के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की है| उन्होंने ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) का स्थान लिया|
ICC के चेयरमैन बनने वाले वह पांचवें भारतीय हैं|
ICC के चेयरमैन बनने वाले पहले भारतीय जगमोहन डालमिया (1997-2000) थे|
शरद पवार- 2010 से 2012 तक
N श्रीनिवासन- 2014 से 2015 तक
शशांक मनोहर- 2015 से 2020 तक
1
केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है|
केंद्र सरकार ने 23 राज्यों में पर्यटन स्थलों (tourist destinations) को वैश्विक मानकों (global standards) के अनुरूप विकसित करने के लिए 3,295.76 करोड़ रुपये की लागत के साथ 40 परियोजनाओं (projects) को मंजूरी दी है|
उद्देश्य: कम लोकप्रिय स्थलों को प्रतिष्ठित स्थलों के रूप में विकसित करना तथा देश भर में पर्यटकों के अधिक संतुलित वितरण (balanced distribution of tourists) को बढ़ावा देना|
कुछ चयनित स्थलों में रंग घर, शिवसागर (असम), मत्स्यगंधा झील, सहरसा (बिहार), प्रस्तावित टाउन स्क्वायर, पोरवोरिम (गोवा) और ओरछा (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।
2
विश्व एड्स दिवस 2024 1 दिसंबर को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 01 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) के रूप में मनाया जाता है|
2024 का विषय: "सही रास्ता अपनाएं: मेरी सेहत, मेरा अधिकार!" (Take the rights path: My health, my right!)
उद्देश्य: HIV /AIDS के बारे में जागरूकता बढ़ाना
राष्ट्रीय स्तर पर (national front), भारत HIV अनुमान 2023 रिपोर्ट (India HIV Estimations 2023 report) के अनुसार भारत में 2.5 मिलियन से अधिक लोग HIV ग्रस्त
3
नागालैंड का 62वां स्थापना दिवस 1 दिसंबर को मनाया गया|
1 दिसंबर 2024 को नागालैंड का 62वां स्थापना दिवस (Nagaland's 62nd Foundation Day) मनाया गया| नागालैंड को आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 1963 में भारत का 16वाँ राज्य घोषित किया गया था। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (Chief Minister Neiphiu Rio) ने कोहिमा में राज्य स्तरीय उत्सव को संबोधित किया|
4
हॉर्नबिल महोत्सव के 25वें संस्करण का आयोजन नागालैंड में किया जा रहा है|
1-10 दिसबंर तक नागालैंड के प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव (25th Hornbill Festival) के 25वें संस्करण का आयोजन नागा हेरिटेज विलेज किसामा, कोहिमा (Naga Heritage Village Kisama, Kohima) में किया जा रहा है|
इस बार महोत्सव में:
भागीदार देश- वेल्स, अमेरिका, जापान और पेरू (Partner countries- Wales, USA, Japan and Peru)
भागीदार राज्य- सिक्किम और तेलंगाना (Partner States- Sikkim and Telangana)
उद्देश्य: नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित (revive) और संरक्षित (preserve) करना तथा इसकी असाधारण परंपराओं को प्रदर्शित करना|
5
दिवंगत हुए डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी का संबंध शोधकर्ता से है|
भारतीय शोधकर्ता डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी (Researcher Dr. Prithvipati Mukherjee) का निधन हो गया है| उन्हें वर्ष 2020 में शिक्षा और साहित्यन (literature and education) के क्षेत्र में उनके काम के लिए पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया|
6
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सर्पदंश रोग को ‘अधिसूचित रोग’ घोषित किया है|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare (MoHFW)) ने भारत में सर्पदंश (सांप के काटने, snakebite) के मामलों और इससे होने वाली मौतों को राज्य लोक स्वास्थ्य अधिनियम और अन्य प्रावधानों (State Public Health Act and other provisions) के तहत ‘अधिसूचित रोग’ (notified diseases) की श्रेणी में रखा है| मार्च में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सर्पदंश की समस्या से निपटने के लिए सर्पदंश के रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (National Action Plan for Prevention and Control of Snakebite) शुरू की थी
लक्ष्य: 2030 तक सर्पदंश से संबंधित मौतों को आधा करना
7
विश्व बैंक की सहायता से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र की स्थापना हरियाणा में की जायेगी|
हरियाणा में विश्व बैंक (World Bank) की सहायता से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र (Artificial Intelligence Centre) की स्थापना की जायेगी| इससे युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक (Artificial Intelligence and modern technology) का कौशल (skills) उपलब्ध कराया जाएगा|
उद्देश्य: हरियाणा को वैश्विक शिक्षा केंद्र (global education hub) के रूप में स्थापित करना, तकनीकी क्षमताओं (technological capabilities) को बढ़ावा देना और डिजिटल अर्थव्यवस्था (digital economy) में सुधार करना
8
राष्ट्रीय अभिलेखागार समिति (National Committee of Archivists (NCA)) की 48वीं बैठक का आयोजन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया (एकता नगर), गुजरात (Statue of Unity, Kevadiya (Ekta Nagar), Gujarat) में किया गया| 48वीं बैठक का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives of India), भारत सरकार (Government of India), नई दिल्ली और गुजरात राज्य अभिलेखागार (Gujarat State Archives) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 48वीं बैठक का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक एवं NCA के अध्यक्ष अरुण सिंघल (Arun Singhal, Director General of Archives, National Archives of India & Chairman of NCA) ने किया|
9
दो दिवसीय 72वें महाबोधि महोत्सव ((Mahabodhi Mahotsav)) का आयोजन 30 नवंबर से 01 दिसम्बर, 2024 तक मध्य प्रदेश के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप (Sanchi Stupa, a UNESCO World Heritage Site) में किया जा रहा है| इस महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minority Affairs Minister Kiren Rijiju) ने किया|
इसमें भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों (disciples)- सारिपुत्र और मौदगल्यायन (Sariputra and Maudgalyayana) के अवशेषों (remains) की पूजा-अर्चना की जायेगी|
10
28 से 30 नवंबर, 2024 तक भारतीय सेना (Indian Army) और सिंगापुर के सशस्त्र बलों (Singapore Armed Forces) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) अग्नि वॉरियर (AGNI WARRIOR (XAW-2024)) का 13वां संस्करण (13th edition) फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) (Field Firing Ranges, Devlali (Maharashtra)) में आयोजित किया गया| इसमें भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट (Regiment of Artillery) के 114 सैनिक और सिंगापुर आर्टिलरी (Singapore Artillery) के 182 सैनिकों ने भाग लिया|
उद्देश्य: बहुराष्ट्रीय शक्ति (multinational force) के रूप में सामंजस्य (cohesion) स्थापित करने के लिए अभ्यासों और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को अधिकतम करना
1
चक्रवाती तूफान "फेंगल" को सऊदी अरब द्वारा नाम दिया गया है|
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (southwest Bay of Bengal) में बने चक्रवाती तूफान "फेंगल" (cyclonic storm "Fengal") को नाम सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने दिया है. यह अरबी भाषा (Arabic language) का शब्द है। इसका अर्थ - उदासीन है| इसके श्रीलंका (Sri Lanka) को पार करते हुए तमिलनाडु तट पर पहुंचने की उम्मीद है| उत्तरी हिंद महासागर (North Indian Ocean) में चक्रवातों का नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization (WMO)) द्वारा रखा जाता है। वर्ष 2000 में, WMO ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (Economic and Social Commission for Asia and the Pacific (ESCAP)) के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों (tropical cyclones) का नामकरण शुरू करने का फैसला किया। इस सूची में बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) और यमन का नाम शामिल है।
2
रक्षा भागीदारी दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
28 और 29 नवंबर 2024 को सशस्त्र बलों और उद्योग जगत (Armed Forces and industry) के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रक्षा भागीदारी दिवस (Defence Partnership Days) का आयोजन किया जा रहा है| यह संयुक्त रूप से संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Joint Warfare Studies) और भारतीय सैन्य समीक्षा (Indian Military Review) द्वारा आयोजित किया जा रहा है|
उद्देश्य: सरकार और व्यापारियों के बीच तथा व्यापारिक समुदाय (business community) के बीच संबंधों को मजबूत बनाना|
3
झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली है|
28 नवंबर 2024 को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची (Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar Ranchi) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha (JMM)) के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी| 81 सीट वाली विधानसभा में इण्डिया गठबंधन ने 56 सीट हासिल की हैं। 24 सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने जीती
इण्डिया गठबंधन -इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस (INDIA Alliance- Indian National Development Inclusive Alliance) में 37 पार्टियां शामिल है, जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress (INC)), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आदि |
4
ICC पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान जसप्रीत बुमराह ने हासिल किया है|
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Indian fast bowler Jasprit Bumrah) ने ICC पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग (ICC Men's Test Bowling Rankings) में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। पर्थ (Perth) में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के पहले मैच (ICC World Test Championship Series) में उन्होनें आठ विकेट लिये और प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) भी चुने गये।
दूसरा स्थान: कैगिसो रबाडा, दक्षिण अफ्रीका (Kagiso Rabada, South Africa)
तीसरा स्थान: जोश हेजलवुड, ऑस्ट्रेलिया (Josh Hazlewood, Australia)
ICC पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रेंकिंग (CC Men's Test Batting Rankings) में- दूसरा स्थान: यशस्वी जायस्वाल और 13वां स्थान: विराट कोहली
5
भारतीय पैरा एथलीट रिनचेन यूडॉल ने विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता|
भारतीय पैरा एथलीट लद्दाख की रिनचेन यूडॉल (Indian para-athlete Rinchen Yudol) ने पहली विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 (First World Para Taekwondo Poomsae Championships 2024) में कांस्य (bronze) पदक जीता| इंदौर की पिंकी दुबे ने संयुक्त अरब अमीरात की वर्दा हसन (Warda Hassan of UAE) को हराकर पहली विश्व पैरा पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता| चैम्पियनशिप का आयोजन 26-27 नवंबर को मनामा, बहरीन (Manama, Bahrain) में किया गया|
6
राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी- #BIPEX2024 पटना में आयोजित की गई|
28 नवंबर से 30 नवंबर तक, तीन दिवसीय राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी (three-day national postal exhibition) "बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी 2024 (Bihar Philatelic Exhibition 2024)"- #BIPEX2024 का आयोजन ज्ञान भवन, पटना में किया जा रहा है| इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने किया| इसमें 153 डाक टिकट संग्रहकर्ता (philatelists) करीब 20 हजार डाक टिकटों (postage stamps) का प्रदर्शन करेंगे|
7
बड़े आतंकी हमले का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का एक स्थायी केंद्र जम्मू में बनाया गया है|
केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने किसी भी बड़े आतंकी हमले का मुकाबला करने के लिए जम्मू शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard-NSG) का एक स्थायी केंद्र (permanent base) बनाया है। यह NSG फोर्स किसी भी बड़े आतंकी हमले से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी
8
एशियाई विकास बैंक का 11वां अध्यक्ष मासातो कांडा को चुना गया है|
एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (Board of Governors) ने सर्वसम्मति से मासातो कांडा (Masato Kanda) को ADB का 11वां अध्यक्ष (ADB’s 11th president) चुना है।
वर्तमान में, वह जापान के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री (Japan’s prime minister and finance minister) के विशेष सलाहकार (special advisor) के रूप में कार्यरत हैं। वह 24 फरवरी, 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे और मासात्सुगु असकावा (Masatsugu Asakawa) का स्थान लेंगे, जो 23 फरवरी, 2025 को पद छोड़ देंगे।
9
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का आयोजन हरियाणा में किया जा रहा है|
28 नवंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 (International Gita Festival 2024) का आयोजन किया जा रहा है| इसमें सहयोगी राज्य के रूप में ओडिशा (Odisha) को और सहयोगी देश के रूप में तंजानिया (Tanzania) को चुना गया है| वर्ष 2016 से हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है|
उद्देश्य: भगवद गीता के संदेश फैलाना और हरियाणा की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाना|
10
T-20 प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज उर्विल पटेल बनें हैं|
इंदौर में खेले गये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में गुजरात टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) 28 गेंद पर शतक लगाकर T-20 प्रारूप (T-20 format) में सबसे तेज शतक (century) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं| उन्होनें ऋषभ पंत का 32 गेंद पर T-20 में शतक का रिकॉर्ड तोडा है| उर्विल पटेल का 28 गेंद पर शतक रिकॉर्ड विश्व क्रिकेट (world cricket) में T-20 प्रारूप में दूसरा सबसे तेज शतक है| T-20 अंतर्राष्ट्रीय (T-20 International) में सबसे तेज शतक इस्टोनिया क्रिकेट टीम (Estonia cricket team) के साहिल चौहान (27 गेंद पर) के नाम है|
1
"देश की प्रकृति परीक्षण अभियान" की शुरुआत आंध्र प्रदेश में की गई|
26 नवंबर से आंध्र प्रदेश सरकार ने "देश की प्रकृति परीक्षण अभियान" (Desh Ki Prakriti Pariksha Abhiyan) की शुरुआत की|
उद्देश्य: देशभर में आयुर्वेद को बढ़ावा देना
2
UNFCCC डिजिटल क्लाइमेट लाइब्रेरी का ग्लोबल एंबेसडर शुभ को चुना गया है|
पंजाबी रैपर शुभ (Punjabi rapper Shubh) को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC)) डिजिटल क्लाइमेट लाइब्रेरी (Digital Climate Library) का ग्लोबल एंबेसडर (Global Ambassador) चुना गया हैं| यह घोषणा UNFCCC ने बाकू, अजरबैजान (Baku, Azerbaijan) में आयोजित 29वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) में की गई|
3
“बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ अन्नपूर्णा देवी ने किया|
26 से 29 नवंबर, 2024 तक 12वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (12th edition of International Tourism Mart (ITM)) का आयोजन काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व, काजीरंगा, असम (Kaziranga National Park and Tiger Reserve, Kaziranga, Assam) में किया जा रहा है| वार्षिक कार्यक्रम ITM का आयोजन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism, Government of India) द्वारा किया जा रहा है|
4
भारतीय तटरक्षक के राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास एवं कार्यशाला (SAREX-24) के 11वें संस्करण का आयोजन कोच्चि में किया जाएगा|
28 से 29 नवंबर, 2024 तक राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड (National Maritime Search and Rescue Board) के तत्वावधान में भारतीय तटरक्षक के राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास एवं कार्यशाला (11th edition of Indian Coast Guard’s National Maritime Search and Rescue Exercise & Workshop (SAREX-24)) के 11वें संस्करण का आयोजन कोच्चि, केरल में किया जाएगा|
5
दिविथ रेड्डी ने अंडर-8 विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता|
भारत के आठ वर्षीय दिविथ रेड्डी (Divith Reddy) ने अंडर-8 विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप (Under-8 World Cadet Chess Championship) में स्वर्ण (Gold) पदक जीता है।
इस चैंपियनशिप का आयोजन इटली (Italy) में किया गया|
रजत (Silver) पदक: सात्विक स्वैन, भारत (Satvik Swain, India)
कांस्य (Bronze) पदक: जिमिंग गुओ, चीन (Jiming Guo, China)
6
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने बजरंग पुनिया पर चार वर्ष का निलंबन आदेश लागू किया|
भारत की राष्ट्रीय रोधी डोपिंग एजेंसी (National Anti-Doping Agency) ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (Tokyo Olympics bronze medallist Bajrang Punia) पर चार साल का निलंबन आदेश (four-year suspension order) लगाया है। यह निलंबन 23 अप्रैल 2024 से शुरू होगा|
7
विश्व की सबसे पुरानी वर्णमाला के सबूत सीरिया में मिले हैं|
पुरातत्वविदों (archaeologists) की टीम ने पश्चिमी सीरिया (western Syria) के टेल उम्म-एल मार्रा (Tell Umm-el Marra) में प्रारंभिक कांस्य युग (Early Bronze Age) की एक प्राचीन कब्र (ancient tomb) में 6 कंकाल (skeletons), सोने और चांदी के आभूषण, खाना पकाने के बर्तन, एक भाला (spear) और मिट्टी के बर्तन और चार मिट्टी के सिलेंडर (clay cylinders) मिले है| उंगलियों के बराबर लंबाई वाले मिट्टी के सिलेंडरों पर उकेरी गई यह लिखावट लगभग 2400 ईसा पूर्व की है| यह वर्णमाला किसी भी ज्ञात लिपि (known script) से लगभग 500 वर्ष पुरानी है|
8
भारत और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने फिजी, कोमोरॉस, मेडागास्कर और सेशेल्स देश में नई सौर परियोजनाओं के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए|
9
राष्ट्रीय साइबर रेंज-एनसीआर के पहले चरण का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया है|
27 नवंबर को राष्ट्रीय साइबर रेंज-एनसीआर (National Cyber Range-NCR) के पहले चरण (first phase) की शुरुआत नई दिल्ली में की गई. इसका शुभारंभ राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के निदेशक कर्नल निधिश भटनागर (Colonel Nidhis Bhatnagar, Director of the National Defense University) ने किया| इस के जरिये साइबर खतरों (cyber threats) के खिलाफ परीक्षण और प्रशिक्षण (testing and training) दिया जाएगा|
उद्देश्य: साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे में देश को आत्मनिर्भर बनाना|
10
2024 OPCW -द हेग पुरस्कार भारतीय रासायनिक परिषद को प्रदान किया गया|
25 नवंबर, 2024 को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons (OPCW)) के राज्यों के सम्मेलन (Conference of the States Parties (CSP)) के 29 वें सत्र के दौरान OPCW के महानिदेशक, राजदूत फर्नांडो एरियस (Fernando Arias, Director-General of OPCW, Ambassador) और द हेग नगरपालिका के मेयर श्री जान वैन ज़ेनन (Jan van Zanen, Mayor of Municipality of The Hague) ने भारतीय रासायनिक परिषद (Indian Chemical Council (ICC)) को 2024 OPCW द हेग पुरस्कार (2024 OPCW-The Hague Award) प्रदान किया|