Up Police Previous Year 12 (सामान्य अध्ययन)

निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?

  • राज्यपाल, राज्य की विधान परिषद को भंग कर सकता है।
  • राज्यपाल, राज्य की विधान सभा को भंग कर सकता है।
  • राज्यपाल, राज्य की विधानसभा का स्थगन कर सकता है।
  • राज्यपाल, राज्य की विधान परिषद का स्थगन कर सकता है।
भारतीय संविधान जिस प्रकार केन्द्र से द्विसदनीय विधायिका का प्रावधान है। उसी प्रकार राज्यों में भी विधान सभा तथा विधानपरिषद का प्रावधान किया गया है। अनुच्छेद 169 के अन्तर्गत राज्यों में विधान परिषद को गठन या समापन विधान सभा द्वारा बहुमत को पारित प्रस्ताव तथा संसद भी साधारण बहुमत से संभव है। यह एक स्थायी सदन है।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 22 निम्न में से किससे संबंधित है?

  • कुछ मामलों में गिरफतारी और हिरासत के खिलाफ संरक्षण
  • संपत्ति का अधिकार
  • सार्वजनिक रोजगार के मामलों के अवसर की समानता
  • धर्म, प्रजाति, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 22 , नागरिकों को कुछ मामलों में गिरफ्तारी तथा हिरासत के विरुद्ध के संरक्षण प्रदान करता है। किसी गिरफ्तार व्यक्ति यथाशीघ्र कारणों को बताए बिना गिरफ्तार तथा किसी विधिवेत्ता से परामर्श करने से वंचित नहीं किया जा सकता है।

1975 में आपातकाल के समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे?

  • फखरुद्दीन अली अहमद
  • मोहम्मद हिदायतुल्ला
  • के०आर० नारायणन
  • आर० वेंकटरमन
भारतीय संविधान में तीन प्रकार के आपातकाल का प्रावधान किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय आपातकाल (Art 352), राष्ट्रपति शासन (Art 356) तथा वित्तीय आपात (Art 360) हैं। 1975 में आंतरिक अशांति को आधार पर राष्ट्रीय आपातकाल लाग किया गया, उस समय भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद थे।

लेबनान की राजधानी है-

  • बेरूत
  • टायर
  • त्रिपोली
  • सीदोन
लेबनान की राजधानी — बेरूत है। लिबिया की राजधानी विपोली तथा मिस्र की राजधानी कापरो, सूडान की राजधानी खार्तूम है।

कज़ाख्त्तान की मुद्रा निम्न में कौन-सी है?

  • तेंगे
  • शेकेल
  • लोटी
  • फ्रैंक
कजाखस्तान की मुद्रा तेंगे है

दक्षिण अमेरिका में निम्न में से कौन-सा देश सबसे अधिक आबादी वाला देश है?

  • ब्राजील
  • चिली
  • बोलीविया
  • पेरू
विश्व बैंक के ताजा आंकडों के अनुसार विश्व सर्वाधिक जनसंख्या चीन तथा दूसरे स्थान पर भारत की हैं वहीं पश्चिम अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील की जनसंख्या सर्वाधिक है तथा दूसरे स्थान तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः कोलंबिया तथा अर्जेन्टीना हैं।
Avasar: 7279 Vishesh Shikshakon ki Niyukti Bhut Jaldi. Paris Olympics India Ke Total Medal. Bharat Ratan Awards