Up Police Previous Year 12 (सामान्य अध्ययन)

पहली जनवरी, 1845 को उत्तर प्रदेश ने ………… नामक पहला हिंदी समाचार-पत्र निकाला जिसे गोविंद रघुनाथ ने संपादित किया था।

  • बनारस अखबार
  • जागरण
  • हंस
  • सरस्वती
गोविन्द रघुनाथ थन द्वारा संपदित उ० प्र० का पहला हिन्दी दैनिक समाचार पत्र बनारस अखबार था। इसके संचालन राजा शिव प्रसाद सितारे हिंद थे।

जौनपुर के शर्की शासक, सुल्तान हुसैन शर्की एक महान संगीतकार थे और उन्होंने ………… के तर्ज पर बड़ा ख्याल विकसित किया था।

  • ठुमरी
  • दादरा
  • कव्वाली
  • गजल
जौनपुर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक द्वारा की गयी थी। जबकि यहाँ का शासक वर्ग शर्की वंश से था जिसकी स्थापना इब्राहीम शाह शर्की द्वारा की गयी थी। सुल्तान हुसैन शाह शर्की एक महान संगीतकार थे जिसने बड़ा ख्याल का विकास किया।

भेड़ कुंड, जहाँ अर्जुन ने द्रौपदी से शादी करने के लिए मछली को निशाना बनाया था, उत्तर प्रदेश के ………… में है।

  • फर्रुखाबाद
  • बाराबंकी
  • फिरोजाबाद
  • इटावा
भेड़कुण्ड उ० प्र० के फर्रूखाबाद जिले में स्थित है, जहाँ अर्जुन ने द्रोपदी से विवाह सम्पन्न करने के लिए मछली की आँख को निशाना बनाया था। यहाँ पर कपिल मुनि का आश्रम भी अवस्थित है। कपिल मुनि ने सांख्य दर्शन की रचना की थी।

उस ब्रिटिश गवर्नर जनरल का नाम बातएं, जिन्होंने भारत में रेलवे का शुभारंभ किया था-

  • लॉर्ड डलहौजी
  • लॉर्ड हेस्टिंग्स
  • सर चार्ल्स मेटकॉफ
  • लॉर्ड ऑकलैंड
लार्ड डलहौजी (1848-1856) ने 1853 में रेलवे की नींव डाली। सर्वप्रथम बॉम्बे से थाणे के स्टेशन के बीच रेलवे परिचालन 1853 में ही आरम्भ किया गया।

सांख्यिकीय मंत्रालय की रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत में किस राज्य में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय है?

  • बिहार
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल
  • उत्तर प्रदेश
आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार, आधार वर्ष 2011-12 वर्ष 2018-19 में न्यूनतम प्रति व्यक्ति आय बिहार राज्य की है। जबकि उ० प्र०, पं. बंगाल तथा ओडिशा की प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 66512,101138 तथा 99196 रुपये हैं। वही IMF के अनुसार भारत की प्रतिव्यक्ति आय $2191 है।

प्रसिद्ध संगीतकार अरविंद पारिख किस संगीत वाद्य यंत्र के साथ जुड़े हुए हैं?

  • सितार
  • शहनाई
  • बांसुरी
  • तबला
प्रसिद्ध संगीतकार अरविंद पारिख का जन्म 1927 ई० में अहमदाबाद में हुआ था। जिनकासंबंध सितार बाद्य यंत्र से है। उन्होंने सितार की प्रारंभिक शिक्षा सितारवादक विलायत खा सेली। वर्ष 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

जून, 2018 को समाप्त होने वाले फसल वर्ष के दौरान अनाज उत्पादन की अनुमानित मात्रा क्या है?

  • 284.83 मिलियन टन
  • 274.83 मिलियन टन
  • 264.83 मिलियन टन
  • 254.83 मिलियन टन
देश में सकल क्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ कुल खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होती रही है। वर्तमान में (2019-20) कुल खाद्यान्न उत्पादन 296.7 मिलियन टन रहने का अनुमान है।

S&PBSE इंडेक्स या सेंसिटिव इंडेक्स जिसपर आधारित है, उस बॉस्केट में ………… स्टॉक है।

  • तीस
  • पचास
  • चालीस
  • बीस
S& PBSE इंडेक्स या सेंसिटिव इंग्रेक्स मुम्बई स्थित शेयर बाजार सूचकांक है। जिसमें शेयर बाजार में रजिस्टर्ड साथ से बड़ी 30 कम्पनियों का ही इडेक्स शामिल किया जाता है।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 20 —— से संबंधित है।

  • दोष-सिद्धि के संदर्भ में संरक्षण
  • सहकारी समितियों को प्रोत्साहन देना
  • नागरिकता के अधिकारों की निरंतरता
  • पदवियों का उन्मूलन
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 एक मौलिक अधिकार है। जिसके अन्तर्गत किसी व्यक्ति के दोष सिद्धि के विरुद्ध संरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसकी अवहेलना होने पर व्यक्ति को अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए हाईकोर्ट (Art 226) तथा सुप्रीम कोर्ट (Art 82) में जाने का अधिकार प्राप्त होता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21A के तहत, राज्य को ——– से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करनी है।

  • 6
  • 10
  • 8
  • 4
भारतीय संविधान में शिक्षा का अधिकार एक मूल अधिकार है जिसे 86 वें संविधान संशोधन अधिकतम 2002 के द्वारा भारतीय संविधान में अनुच्छेद 21A के अन्तर्गत रखा गया है। इसके माध्यम से 6-14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है।
Avasar: 7279 Vishesh Shikshakon ki Niyukti Bhut Jaldi. Paris Olympics India Ke Total Medal. Bharat Ratan Awards