Upsssc

UPSSSC Pollution Board Various Post Exam Date 2026 : Know Shift Timing !!

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC),ने परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है । जिन भी योग्य उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए 02 अप्रैल 2026 से लेकर 22 अप्रैल 2026 के मध्य ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। आयोग द्वारा जारी की गई नवीनतम आवश्यक सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए लिखित मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून 2026 (सोमवार) को किया जाएगा।

Upsssc

यह परीक्षा एक ही पाली में अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी । यह भर्ती उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के Under Control कुल 115 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है । इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इस Mains Exam में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में हिस्सा लिया था और जिन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोर कार्ड जारी किया गया है । पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को (अंतिम कटऑफ अंक तक समान स्कोर वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए) मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

UPSSSC Pollution Board Various Post Exam Date : Overview 

FeatureDetails
Organization NameUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Department NameUttar Pradesh Pollution Control Board
Advertisement Number02-Exam/2026
Name of ExaminationUP Pollution Control Board (Joint Cadre) Main Exam (PET-2025)/03
Total Vacancies115
Post NamesScientific Assistant, Accountant/Auditor, Law Assistant, Lab Assistant, Monitoring Assistant, Junior Engineer
Selection ProcessShortlisting based on PET-2025 Normalized Score, followed by Written Examination
Exam Date29 June 2026 (Monday)
Exam Timing03:00 PM to 05:00 PM
Salary Level-6 Posts: 4200

Level-2 Posts: 1900 

Official Websiteupsssc.gov.in

UPSSSC Pollution Board Exam Date 2026 : Vacancy  

S.No.Post NameDepartmentTotal Vacancies
1.Scientific AssistantUttar Pradesh Pollution Control Board10
2.Scientific Assistant (Special Selection)Uttar Pradesh Pollution Control Board05
3.Accountant / AuditorUttar Pradesh Pollution Control Board22
4.Law AssistantUttar Pradesh Pollution Control Board04
5.Laboratory AssistantUttar Pradesh Pollution Control Board02
6.Monitoring AssistantUttar Pradesh Pollution Control Board35
7.Junior Engineer (Special Selection)Uttar Pradesh Pollution Control Board08
8.Junior EngineerUttar Pradesh Pollution Control Board29
Total 115

UPSSSC Pollution Board Exam Date 2026 : Exam Pattern 

PartSubject / TopicNumber of QuestionsTotal MarksDuration
Part-11) Information related to the Central Pollution Control Board / Uttar Pradesh Pollution Control Board1010Two Hours (120 Minutes) 
2) Information related to Environmental Awareness4040
3) Analytical Ability and Data Interpretation1515
Part-2Knowledge of concepts of Computer and Information Technology and contemporary technological development and innovation in this field1515
Part-3General information related to the State of Uttar Pradesh2020
Total 1001002 Hours

 Process to Download Admit Card :

  1. Visit the Official Website:सबसे पहले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की Official Website upsssc.gov.in पर जाना होगा ।
  2. Applicant Dashboard Log in to: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Applicant Segment में जाकर Preliminary Eligibility Examination – 2025 (PET-2025) के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें ।
  3. Payment of Main Examination Fee:यदि आपने अभी तक मुख्य परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, तो आपको सबसे पहले अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित मुख्य परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा । यह भुगतान Credit Card, Debit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से किया जा सकता है ।
  4. Click on the admit card link.: शुल्क भुगतान के सफल Reconciliation के बाद, डैशबोर्ड पर उपलब्ध “Download Admit Card for Main Examination 02-Exam/2026” लिंक पर क्लिक करें।
  5. Enter Details: यदि आवश्यकता हो, तो अपनी जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड (कैप्चा) दर्ज करके सबमिट करें ।
  6. Download and Print: आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे सावधानीपूर्वक डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें ।

Note : परीक्षा की तिथि, समय तथा आवंटित परीक्षा केन्द्र की सटीक जानकारी प्रवेश पत्र में Roll Number सहित दी जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल उसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी होगी जो उन्हें आवंटित किया गया है, इसमें किसी भी दशा में परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा । 

 Last Minute Preparation Tips :

  • A Review Of PCB & Environmental Laws:प्रश्नपत्र के भाग-1 में कुल 50 प्रश्न केवल पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्बंधित होंगे । आपको जल अधिनियम (1974), वायु अधिनियम (1981) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986) के तहत CPCB और UPPCB के गठन, कार्यों, शक्तियों और जिम्मेदारियों का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए ।
  • Eco-Awareness :भाग-1 का दूसरा उप-भाग 40 अंकों का है, जो परीक्षा में सबसे बड़ा वेटेज रखता है । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) अधिनियम 2010, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), सतत विकास लक्ष्य (SDG) और विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन नियमों (प्लास्टिक, ई-कचरा, ठोस अपशिष्ट आदि) के नवीनतम प्रावधानों को अच्छे से रट लें । इसके अलावा भारत में काम कर रही आपदा प्रबंधन संस्थाओं जैसे NDMA, SDMA, और NDRF के कार्यों को भी पढ़ें ।
  • Practice of Analytical Ability :15 प्रश्न तार्किक क्षमता और डेटा इंटरप्रिटेशन से आएंगे, जिसमें कथन-निष्कर्ष, कथन-तर्क, तथा सांख्यिकीय ग्राफ और डायग्राम शामिल हैं । इनके लिए नई चीजें पढ़ने के बजाय पुराने प्रश्नों या Mock Tests का अधिक से अधिक अभ्यास करें ताकि परीक्षा में समय बच सके।
  • Time & Accuracy:चूंकि आपको 120 मिनट में 100 प्रश्नों का उत्तर देना है, इसलिए समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। याद रखें कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% (1/4) अंक काटे जाएंगे । इसलिए जिन प्रश्नों के उत्तर को लेकर आप पूरी तरह आश्वस्त न हों, उनमें Guesswork लगाने से बचें। 

Some Important Links : 

SSC GD Re-Exam 2026 Click Here to Read
HTET Exam Date 2026 OutClick Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking UpdateClick Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026Click Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
The Logic Master Mind Book by Shobit Sir: A Complete Guide June 2: Important Historical Events and Facts SBI PO vs SBI Clerk Cut Off Difference Explained by Ankit Bhati Sir Banking Exam Preparation Made Easy: Abhyash Series SBI Clerk New Salary Structure Explained by Ankit Sir