Up Education

UP Education Service Commission Teacher Recruitment

उत्तर प्रदेश (UP) में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अब नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आयोग के द्वारा अधियाचन (Requisition) तैयार करने और उसकी समीक्षा (Review) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे आने वाले समय में नई शिक्षक भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जा सकेंगे। 

Up Teaching Update

What is  Requisition?

किसी विभाग द्वारा आयोग को यह जानकारी देना कि कितने पद खाली हैं, किस विषय में भर्ती करनी है, और किस श्रेणी के पदों पर नियुक्ति होनी है। जब तक अधियाचन पूरा नहीं होता, तब तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2022 की लंबित शिक्षक भर्तियों की परीक्षा तिथियां (Date) घोषित करने के बाद अब नई भर्तियों की तैयारियों पर पूरा फोकस कर दिया है।

The E-Requisition Portal is almost Ready:

  • शिक्षक भर्ती के लिए ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण (Testing) किया जा चुका है। 
  • पोर्टल में पाई गई तकनीकी त्रुटियों (Errors) को ठीक किया जा रहा है। 
  • त्रुटियां दूर होने के बाद पोर्टल को अंतिम रूप (Final Version) दे दिया जाएगा। 

Big Update for Aided Secondary Schools:

  • एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन लेने वाला पोर्टल लगभग तैयार है। 
  • इसके जरिए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पदों का अधियाचन लिया जाएगा। 
  • इससे भर्ती प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी होगी। 

The Situation of Aided Colleges:

  • एडेड महाविद्यालयों के लिए भी E-portal का परीक्षण किया गया। 
  • परीक्षण के दौरान आई कमियों को ठीक करने का काम एनआईसी (NIC) कर रही है। 
  • पोर्टल को जल्द ही फाइनल किया जाएगा ताकि भर्ती में देरी न हो। 

Chairman Schedules Important Meeting : 

UPESSC के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ Online  बैठक बुलाई।

इस बैठक में-

  • ई-अधियाचन पोर्टल की समीक्षा की गई | 
  • विभागों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल लाइव होते ही तुरंत अधियाचन भेजा जाए, ताकि भर्ती विज्ञापन जारी किए जा सकें|

Over 23,000 Vacancies Requested :

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा 23,000 से अधिक पदों का अधियाचन भेजा गया है।

These posts include:-

  • Principal 
  • Headmaster 
  • Lecturer 
  • Assistant Teacher 

लेकिन परीक्षण के दौरान कुछ अधियाचन में मानकों (Standards) की कमी पाई गई, इसलिए आयोग ने उन्हें वापस भेजकर सुधार कर,दोबारा भेजने के निर्देश दिए | 

Many Districts Yet to Submit Requisitions :

हालांकि शिक्षा निदेशालय को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन-कई जनपदों (Districts) ने अब तक अधियाचन नहीं भेजा है इससे भर्ती प्रक्रिया में देरी हो सकती है। 

The Higher Education Department is also preparing:

एडेड महाविद्यालयों के लिए –900 से ज्यादा पदों का अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय को मिल चुका है। 

These include:-

  • Principal
  • Assistant Professor

दोनों विभाग (माध्यमिक व उच्च शिक्षा) अधियाचन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेंगे। 

Recruitment in Basic & Technical Education :

  • बेसिक शिक्षा विभाग 
  • अटल आवासीय विद्यालय 
  • तकनीकी शिक्षा संस्थान 

इन सभी में:-

  • शिक्षकों 
  • अनुदेशकों (Instructors) 

की भर्ती के लिए भी अधियाचन मांगा जाएगा।                

Trending Links:

                                                                                  

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
SSC Phase 13 Result: Candidates Raise Major Issues MP Police Constable Physical Test Dates Announced Kayik Pravardhan Explained for Exams: All Concepts in One Video Women’s World Premier League: All You Need to Know in One Place Delhi Police Head Ministerial Answer Key Out – Download Now