Territorial Army (TA) उन लोगो के लिए एक शानदार अवसर है जो अपने नागरिक करियर (Civilian Career) को छोड़े बिना देश की सेवा करना चाहते हैं| अगर आप एक डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी या अपना खुद का कारोबार करने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन आपका दिल आज भी भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कहता है | अक्सर लोगो को लगता है कि एक उम्र के बाद सेना में भर्ती होना मुमकिन नहीं, लेकिन टेरीटोरियल आर्मी (TA) इस सपने को सच करने का एक बेहतरीन मौका है| इसे नागरिको की सेना भी कहा जाता है|
What Is Territorial Army ?
टेरीटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक इकाई है | इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगो को सैन्य प्रशिक्षण देना है जो पहले से ही किसी न किसी नौकरी में कार्यरत हैं | यह कोई फुल टाइम करियर नहीं है, बल्कि साल में कुछ महीनो की सेवा है, जिसे पार्ट-टाइम कमिटमेंट और फुल-टाइम ओनर कहा जाता है |
Doctor : इसमें डॉक्टर ऑफिसर के रूप में सेवा देते हैं | इनका काम सेना के जवानो को चिकित्सा सेवाए देना होता है|
Advocacy: जज , एडवोकेट जनरल सेना की लीगल ब्रांच है | इसमें कानून की पढ़ाई करने वाले सेना में ऑफिसर बनते है और सैन्य कानून के मामले सँभालते हैं|
Dentist : इसमें Dentist को अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाता है| इनका काम सेना के जवानो को और उनके परिवारों की सेवा करना होता है |
Territorial Army (TA) : Eligibility
TA में भर्ती होने के लिए कुछ बुनियादी शर्ते हैं:
| Citizenship : | Only Indian Citizens |
| Age Limit : | 18 to 42 years (Unlike Regular Army) |
| Qualification : | Graduate From Any Recognized University. |
| Employment : | Must Be Gainfully Employed (Have a job/business). |
Territorial Army (TA) : Selection Process
TA में ऑफिसर बनने की प्रक्रिया के 04 (चार) चरण है :
- Written Exam (लिखित परीक्षा)
- SSB Interview (साक्षात्कार)
- Document Verification (दस्तावेज़ सत्यापन)
- Medical (मेडिकल टेस्ट)
Territorial Army (TA) : Exam Pattern
|
Territorial Army CBT Exam Pattern |
||
|
Subject |
Total Questions |
Marks |
|
Part 1: Reasoning |
25 |
25 |
|
Part 2: Elementary Mathematics |
25 |
25 |
|
Part 3: General Knowledge |
25 |
25 |
|
Part 4: English |
25 |
25 |
|
Total |
100 Questions |
100 Marks |
Negative Marking : 1/4th Marks
Territorial Army Training And Service Period :
चयन के बाद, आपको कमीशन दिया जाता है और कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है : पहले साल 1 महीने की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है | हर साल कम से कम 2 महीने का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप (Annual Training Camp) आयोजित किया जाता है | जरुरत पड़ने पर या युद्ध की स्थिति में आपको यूनिट के साथ तैनात किया जा सकता है |
Territorial Army Benefits :
दोहरी पहचान : आप ज़माने में अपनी प्रोफेशनल पहचान रखते हुए भी फौजी का दर्जा प्राप्त करेंगे |
वर्दी और रैंक : आपको वही वर्दी और रैंक मिलती है जो एक रेगुलर आर्मी ऑफिसर को मिलती है|
सुविधाएं : सेवा के दौरान आपको वेतन, भत्ते जैसी सुविधाएं मिलती है|
दिग्गज हस्तियां : M.S.Dhoni, Kapil Dev और Anurag Thakur जैसे कई नामी लोग Territorial Army का हिस्सा रहे हैं |
Related Links :
| SSC GD Notification 2026 Details | SSC GD Full Notification 2026 |
