Iaf

IAF Recruitment 2026 : Direct Entry Through GATE 2026 !!

भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपनी टेक्निकल भर्ती प्रक्रिया में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जिससे अब गेट (GATE) स्कोर धारकों को बिना लिखित परीक्षा के सीधे प्रवेश का शानदार मौका मिलेगा। इसके साथ ही, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) में चयनित उम्मीदवारों को अब सीधे परमानेंट कमीशन मिलेगा, जिससे उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा।  इसके साथ ही, भारतीय सेना  ने भी इंजीनियर्स के लिए टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के माध्यम से परमानेंट कमीशन अधिकारी बनने के लिए सीधी भर्ती  जारी कर दी  है। 

Iaf

 

IAF Recruitment 2026: The 4 Biggest Changes

 सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस साल से टेक्निकल ब्रांच के एयरोनॉटिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स यानी AE(L) और मैकेनिकल यानी AE(M) में गेट (GATE) स्कोर एंट्री की शुरुआत कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों के पास वैध गेट स्कोर है और वे ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अब AFCAT की कठिन लिखित परीक्षा देने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होगी। वे बिना लिखित परीक्षा के सीधे एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) टेस्टिंग यानी इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।

  • The Scope of Engineering Subjects Has Been Expanded : इस बार भर्ती में मान्य इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है। अब AE(L) ब्रांच के लिए कुल 94 विषय मान्य घोषित किए गए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक और नए जमाने के विषयों को भी शामिल कर लिया गया है। वहीं, AE(M) ब्रांच के लिए मान्य विषयों की संख्या बढ़ाकर 39 कर दी गई है। इससे पहले AE(L) के लिए केवल 25 और AE(M) के लिए केवल 11 विषय ही मान्य थे।
  • Permanent Commission: पहले टेक्निकल ब्रांच में पुरुषों और महिलाओं की भर्ती मुख्य रूप से शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत की जाती थी, जिसमें एक निश्चित अवधि के बाद रिटायर होना पड़ता था। लेकिन अब ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) में दोनों (पुरुषों और महिलाओं) के लिए परमानेंट कमीशन (PC) की वैकेंसी की शुरुआत कर दी गई है, जिससे अब युवाओं को रिटायरमेंट तक पूरी नौकरी करने का शानदार मौका मिलेगा। हालांकि, ग्राउंड नॉन-टेक्निकल और फ्लाइंग ब्रांच में (AFCAT एंट्री के माध्यम से) अब भी भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत ही की जाएगी।
  • Changes to the Syllabus: इस साल AFCAT के लिखित परीक्षा के Syllabus में भी अहम बदलाव देखने को मिले हैं। Mathematics के सेक्शन में कई नए टॉपिक्स जोड़े गए हैं, जिनमें Heights and Distance, स्टैटिस्टिक्स (मीन, मीडियन एंड मोड), एक्सपोनेंट्स एंड पावर्स, स्क्वायर एंड स्क्वायर रूट, क्यूब एंड क्यूब रूट, HCF एंड LCM और एलिमेंट्री मेंसुरेशन शामिल हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि पुराने सिलेबस में मौजूद Clocks टॉपिक को अब पूरी तरह से हटा दिया गया है।

IAF Recruitment 2026 : New Eligibility Criteria

पहले के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक और ग्रेजुएशन या Engineering में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य था। लेकिन अब नए नियमों के अनुसा, उम्मीदवार का केवल 12वीं स्तर पर Mathematics और Physics विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है और इसके साथ ही उसके पास चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री होनी अनिवार्य है।

Important Dates and Website: वायुसेना के Air Force Common Admission Test (AFCAT) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 (दोपहर तक) तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी है, उनकी लिखित परीक्षा 8 August 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को केवल Official Website afcat.cdac.in पर ही जाना चाहिए।

IAF Recruitment 2026 : Direct Recruitment For Engineers In Army 

वायुसेना के साथ-साथ भारतीय सेना ने भी देश के युवा इंजीनियर्स को सेना में सीधे ‘अफ़सर’ बनने का एक बेहतरीन तोहफा दिया है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) का Notification जारी किया है। इस कोर्स के माध्यम से सेना में शामिल होने वाले युवाओं को सीधे Permanent Commission प्रदान किया जाएगा, यानी वे एक पूर्ण और स्थाई सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर सकेंगे।

इस विशेष भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं, और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें देश के अविवाहित पुरुष भाग ले सकते हैं। इसके लिए पात्रता की शर्तें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:

  • Age Limit: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • Educational Qualification: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  Engineering Degree की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, जो छात्र वर्तमान में अपनी Engineering के Final Year Students में हैं, वे भी इस सुनहरे अवसर के लिए पूरी तरह पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की Official Website  www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है, इसलिए आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना समझदारी होगी।

IAF Recruitment 2026 : Selection Process, Training Schedule and Stipend

  1. Shortlisting: प्राप्त हुए सभी आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनकी Engineering डिग्री के अंकों (कट-ऑफ प्रतिशत) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. SSB Interview: शॉर्टलिस्ट किए गए भाग्यशाली उम्मीदवारों को जुलाई से सितंबर के बीच 5 दिवसीय Service Selection Board (SSB) इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और सैन्य गुणों की जांच करेगा।
  3. Medical Examination: जो उम्मीदवार इस कड़े 5 दिवसीय इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, उन्हें एक विस्तृत मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। मेडिकल रूप से पूरी तरह फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  4. Training and Stipend Details: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को देश के प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान Indian Military Academy (IMA), देहरादून में भेजा जाएगा, जहां उन्हें 1 वर्ष की कड़ी और उच्च स्तरीय सैन्य ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अकेले नहीं छोड़ा जाता, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए 56,100 रुपये प्रति माह का शानदार Stipend भी प्रदान किया जाएगा। जैसे ही उम्मीदवार की यह 12 महीने की ट्रेनिंग सफलता पूर्वक पूरी हो जाएगी, उन्हें भारतीय सेना में सीधे Lieutenant के गरिमामयी पद पर स्थाई रूप से नियुक्त कर दिया जाएगा।

Some Important Links : 

SSC CGL 2026 Notification OutClick Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 OutClick Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking UpdateClick Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 OutClick Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Ankit Bhati Sir’s Strategy for RRB ALP and Technician Exam RRB Group D Latest Update by Ankit Bhati Sir RWA’s Strategy for SSC CGL Section Timing Bihar Police SI Recruitment 2026 Coming Soon Steps Needed for a Fair SSC GD Selection System