नमस्कार साथियों, Rojgar with Ankit के इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है। जहां हम सभी प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी देकर लाखों युवाओं को उनके सपने तक पहुंचने में मदद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे UPSSSC Lekhpal से जुड़ी सभी जानकारी।
जो भी उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal की नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको UPSSSC Lekhpal से जुड़ी Latest Update, Selection Process, Exam Pattern, Salary आदि से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। इस आर्टिकल के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवाओं को विभिन्न नौकरियों के बारे में जागरूक करना और उनकी परीक्षा की तैयारी को और भी अधिक सशक्त बनाना है। तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें और अपने साथियों के साथ शेयर करें।

Overview Of The Exam
| UP Lekhpal Recruitment 2025 Overview | |
| Organization | Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission |
| Post Name | Rajasva Lekhpal (राजस्व लेखपाल) |
| Vacancies | 7994 |
| Application Mode | Online |
| Registration Dates | 29-12-2025 t0 28-01-2026 |
| Job Category | Up Govt Jobs |
| Eligibility | 12th pass & PET Score |
| Salary | Rs. 5200/- to Rs. 20,200/- |
| Selection Process | PET- Mains |
| Official website | Click Here |
UPSSSC Lekhpal: Department Profile and Work
UPSSSC Lekhpal का मुख्य काम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जमीन का रिकॉर्ड रखना है लेखपाल को आम बोलचाल की भाषा में पटवारी भी बोलते हैं। लेखपाल के मुख्य काम निम्नलिखित प्रकार से हैं –
- Record of Land – लेखपाल ग्रामीण इलाकों के रेवेन्यू अकाउंट को मेंटेन करता है और गांव की जमीन का रिकॉर्ड भी रखता है।
- Conduct Surveys – लेखपाल का सबसे महत्वपूर्ण काम ग्रामीण इलाकों की समय-समय पर सर्वे करते रहना है , वहां की जमीन के मैप को समय-समय पर अगर कोई बदलाव होते हैं तो उन्हें अपडेट करना है , इसके अलावा जमीनों के Ownership transfer को भी अपडेट करना है।
- Help in resolving various issues – लेखपाल ग्रामीण इलाकों में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर ग्रामीणों की मदद भी करते हैं जैसे की natural disaster, agricultural crisis आदि में मदद करना।
- Report Revenue Officer – लेखपाल Revenue Officer के निर्देशों के अनुसार कार्य करता है लेखपाल को अपनी सभी reports, survey को revenue officer को सबमिट करने होते हैं।
UPSSSC Lekhpal: Job Location
जो भी उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal की परीक्षा में पास होते हैं उनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश राज्य में की जाएगी। वह उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत होंगे।
UPSSSC Lekhpal : Job Timing
अगर बात करें UPSSSC Lekhpal के कार्य करने की घंटे की तो उन्हें सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक कार्य करने होते हैं। कभी-कभी उन्हें कुछ अतिरिक्त घंटे भी काम करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें सरकार के नियम अनुसार Public Holidays भी मिलते हैं।
UPSSSC Lekhpal: Upper Grade And Lower Grade
UPSSSC Lekhpal में Upper Grade And Lower Grade निम्नलिखित प्रकार से हैं-
- Upper Grade – Revenue Inspector
- Lower Grade – Lekhpal
