UPSSSC ASO Notification 2026 Out , Apply for 929 Posts !!

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और खबर सामने आयी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने अपनी Official Website पर Assistant Statistical Officer – ASO और Assistant Research Officer – ARO के पदों पर भर्ती के लिए एक विस्तृत Official Notification जारी किया है। विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2026 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 929 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Click Here to download Notification PDF

यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जिन्होंने Statistics, Mathematics, Commerce या Economics जैसे विषयों में पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड हो।

Upsssc

 

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Overview

ParticularsDetails
Organization Conducting RecruitmentUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NameAssistant Statistical Officer (ASO)
Advertisement Number05-Exam/2026
Total Vacancies929 Posts
Job LocationUttar Pradesh (Various Government Departments)
Application ModeFully Online
Application Start DateApril 21, 2026
Salary / Pay ScalePay Level 6 
Official Websiteupsssc.gov.in

Watch Full Video Explanation Here : 

Check Out Our Latest Links:

SSB Constable Tradesman Notification 2026 OutClick Here to Read
SSB Head Constable Notification 2026 OutClick Here to Read
SSB ASI Notification 2026 OutClick Here to Read
SSB SI Notification 2026 OutClick Here to Read
RRB Paramedical Answer Key 2026Click Here to Read
RRB ALP Answer Key 2026 OutClick Here to Read
CAPF New Opportunities 2026Click Here to Read
UP Police SI Answer Key 2026 Click Here to Read
RRB ALP Short Notice Details 2026Click Here to Read
Bihar SI Prelims Result 2026 OutClick Here to Read
MPPSC SES Exam Date 2026 OutClick Here to Read
MP Police SI and Subedar Result 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2026 OutClick Here to Read

 

 

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Important Dates

EventsDates
Official Notification Release DateMarch 20, 2026
Online Application Start DateApril 21, 2026
Last Date to Submit Online ApplicationMay 11, 2026
Last Date for Fee PaymentMay 11, 2026
Last Date for Application Correction & Fee AdjustmentMay 18, 2026
Main Exam DateTo be announced soon

Note: आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11-05-2026 है। इस तिथि के बाद कोई भी नया आवेदन या शुल्क किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, आवेदन पत्र में Corrections 18-05-2026 तक किए जा सकते हैं।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 929 पदों को भरा जाना है। 

S.No.Department NamePost Name & TypeURSCSTOBCEWSTotal
1Economics & Statistics DivisionASO (General)1702404726267
2Economics & Statistics DivisionASO (Special Selection)90901350234
3State Tax Commissioner OfficeASO (General)4413110775
4Principal Chief Conservator of ForestsASO (General)2212114554
5Principal Chief Conservator of ForestsASO (Special Selection)40010014
6Training & Employment DirectorateASO (General)168012440
7State Planning Institute (New Div.)ASO (General)157011336
8State Planning Institute (New Div.)ASO (Special Selection)020204
9Commissioner & Registrar CooperativesASO (General)6104112
10Commissioner & Registrar CooperativesASO (Special Selection)050005
11SC/ST Research & Training InstituteASO (General)4203110
12Animal Husbandry DirectorateASO (General)2413116660
13Animal Husbandry DirectorateASO (Special Selection)0705012
14Sugarcane & Sugar EstablishmentASO (General)168011338
15Medical & Health Services DirectorateASO (General)189013444
16Irrigation & Water Resources DirectorateASO (General)4203110
17Irrigation & Water Resources DirectorateASO (Special Selection)010001
18Financial Planning & Resources DirectorateARO (General)5204112
19Financial Planning & Resources DirectorateARO (Special Selection)000101

Horizontal Reservation के अंतर्गत महिलाओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, Ex-Servicemen, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के Dependents और दिव्यांगजनों के लिए भी नियमानुसार पद आरक्षित किए गए हैं। 

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Eligibility 

UPSSSC ASO के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित Eligibility Criteria को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें मुख्य रूप से PET स्कोर, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल हैं।

Preliminary Eligibility Test 2025 : 

केवल वही उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हों और जिन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोरकार्ड जारी किया गया हो। 

Educational Qualification & Age Limit

 

Eligibility CriteriaRequired Details
Mandatory Educational Qualification1. Post Graduate degree in Mathematics, Mathematical Statistics, Commerce, Economics, or Statistics from a university established by law in India.

2. 'O' Level Diploma in Computer provided by DOEACC (NIELIT) Society OR at least 1-year diploma in Computer Science from a recognized university/institution.

3. Knowledge of Hindi language in Devanagari script.

Equivalent QualificationsDegrees like MBA (Finance/HR/Production), M.Com, M.Sc (Maths/Statistics/Applied Maths/Bio Statistics), M.A (Economics) are also valid equivalents to Post Graduation.
Age Limit
  • Minimum age: 21 Years
  • Maximum age: 40 Years 
  • (Age calculation as of July 1st of the year).
Age RelaxationMaximum age limit relaxation will be provided to reserved categories (SC/ST/OBC) of UP, outstanding sportspersons, and government employees as per state government rules.

Application Fee and Process : 

UPSSSC ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

Application Fee  :

आवेदन के इस प्रारंभिक चरण में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से केवल 'ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क' लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा का शुल्क बाद में केवल उन्हीं उम्मीदवारों से लिया जाएगा जो परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

CategoryApplication FeeOnline Processing FeeTotal Fee
Unreserved (General)₹ 00₹ 25₹ 25
Other Backward Class (OBC)₹ 00₹ 25₹ 25
Scheduled Caste (SC)₹ 00₹ 25₹ 25
Scheduled Tribe (ST)₹ 00₹ 25₹ 25

Application Process

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की Official Website (upsssc.gov.in) पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Live Advertisement Segment" में जाकर विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2026 के लिए 'Apply' लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन प्रक्रिया: आपको अपने PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपके मोबाइल/ईमेल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके Process पूरा करें।
  4. विवरण भरना: लॉगिन होने के बाद, PET-2025 में दी गई आपकी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी आदि) अपने आप प्रदर्शित हो जाएगी। आपको Posts का चयन करना होगा और अपनी अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करना होगा।
  5. फोटो और हस्ताक्षर: आपके PET-2025 के दौरान अपलोड किए गए फोटो और हस्ताक्षर अपने आप आ जाएंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  6. घोषणा और शुल्क भुगतान: सभी विवरणों को जांचने के बाद Declaration पर टिक करें और ₹25 का शुल्क Credit Card, Debit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से जमा करें।
  7. प्रिंट आउट: शुल्क का भुगतान होने के बाद आपका आवेदन अंतिम रूप से सबमिट हो जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Salary

उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत ASO का पद बहुत ही जिम्मेदारी और सम्मान वाला होता है। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को काफी आकर्षक वेतनमान और भत्ते मिलते हैं, जो एक बेहतरीन करियर और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी देते हैं।

  • Pay Scale: चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार Level-6 का वेतन दिया जाएगा।
  • भत्ते और सुविधाएं: मूल वेतन के अलावा, कर्मचारियों को Dearness Allowance - DA, House Rent Allowance - HRA, Travel Allowance, और Medical Allowance भी प्रदान की जाती हैं।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Selection Process

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी है। 

  1. PET-2025 Score Based Shortlisting: आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। Advertised पदों की संख्या के मुकाबले श्रेणी-वार 15 गुना उम्मीदवारों को उनके PET-2025 के Normalized Score के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए Shortlist किया जाएगा।
  2. Main Written Examination: Shortlist किए गए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा Objective Type होगी। इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर Final Merit List तैयार की जाएगी। इसमें इंटरव्यू का कोई प्रावधान नहीं है।
  3. Document Verification: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यहां उनके सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, जाति प्रमाण पत्र, O-Level डिप्लोमा और PET Scorecard की बारीकी से जांच की जाएगी। सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Exam Pattern

यह परीक्षा Single Shift में आयोजित की जाएगी। 

PartSubjectNumber of QuestionsTotal MarksTime Period
Part-11) Statistics1010Two Hours (120 Minutes)
2) Collection and Presentation of Data1010
3) Measures of Central Tendency and Dispersion1010
4) Index Numbers, Rates & Ratios0505
5) Correlation and Regression0505
6) Fundamentals of Mathematics0505
7) Permutations & Combinations, Elementary Probability Theory0505
8) Statistical Measures of Indian Economy1010
9) Indian Statistical System0505
Part-2Knowledge of concepts of Computer and Information Technology and1515
contemporary technological development and innovation in this field
Part-3General information related to the state of Uttar Pradesh2020
Total100100

Note: परीक्षा में Negative Marking का सख्त प्रावधान लागू किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का 25 प्रतिशत (अर्थात 1/4 अंक) काट लिया जाएगा। 

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Syllabus 

भाग-1: विषयगत ज्ञान (65 अंक)

  • सांख्यिकी (10 प्रश्न): परिभाषा, क्षेत्र, कार्यक्षेत्र, सीमाएं, अविश्वास एवं दुरुपयोग की स्थितियां।
  • आँकड़ों का संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण (10 प्रश्न): प्राथमिक आँकड़े, द्वितीयक आँकड़े, प्रतिदर्श तकनीकों की प्रारंभिक जानकारी, वर्गीकरण, सारणीकरण, आवृत्ति वितरण, वन-वे और टू-वे तालिकाओं का निर्माण।
  • केंद्रीय प्रवृत्ति एवं प्रकीर्णन के मापांक (10 प्रश्न): अंकगणितीय माध्य, ज्यामितीय माध्य, हार्मोनिक माध्य, माध्यिका, बहुलक, रेंज, चतुर्थांश विचलन, माध्य विचलन, मानक विचलन, विचरण गुणांक, विषमता और कुर्टोसिस के माप।
  • सूचकांक, दरें एवं अनुपात (5 प्रश्न): अर्थ, महत्त्व, निर्माण, गणना, आधार परिवर्तन, स्प्लाइसिंग, अपस्फीति, मूलांक, दर एवं अनुपात।
  • सहसंबंध एवं प्रतिगमन (5 प्रश्न): रैखिक और रैंक सहसंबंध, सरल प्रतिगमन विश्लेषण।
  • मौलिक गणितीय अवधारणाएं (5 प्रश्न): प्रारंभिक समुच्चय सिद्धांत, संख्या प्रणाली, बीजगणित, प्रतिशत, लघुगणक, सरल रेखाएं और वृत्त, वृद्धि दरें।
  • क्रमचय-संचय और प्रायिकता (5 प्रश्न): योगात्मक और गुणात्मक प्रमेय, प्रायिकता एवं सशर्त प्रायिकता।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय मापांक (10 प्रश्न): जनसांख्यिकीय मापांक, श्रम सांख्यिकी, मुद्रा और बैंकिंग, राष्ट्रीय आय, औद्योगिक उत्पादन मापांक, मूल्य सांख्यिकी, NSS (National Sample Survey) की मूलभूत जानकारी।
  • भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली (5 प्रश्न): राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) और अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की संरचना और कार्य।

भाग-2: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (15 अंक)

  • कंप्यूटर, IT, इंटरनेट और WWW का इतिहास, परिचय और अनुप्रयोग।
  • हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, IP एड्रेस, IT गैजेट्स।
  • ई-मेल आईडी बनाना और उपयोग करना।
  • प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन।
  • MS Word और MS Excel के महत्वपूर्ण तत्व, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेस।
  • डिजिटल वित्तीय उपकरण, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और भारत की तकनीकी उपलब्धियां।

भाग-3: उत्तर प्रदेश विशेष (20 अंक)

  • उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक संगीत एवं नृत्य, साहित्य, विरासत।
  • क्षेत्रीय भाषाएं, सामाजिक रीति-रिवाज, पर्यटन।
  • भौगोलिक परिदृश्य, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार, राजव्यवस्था, प्रशासन।
  • उत्तर प्रदेश की समसामयिक घटनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियां।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Result

  • परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिनों बाद आयोग अपनी Official Website पर 'Provisional Answer Key' जारी करेगा।
  • उम्मीदवार इस Provisional Answer Key पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
  • आपत्तियों के निस्तारण के बाद 'Final Answer Key' प्रकाशित की जाएगी।
  • इसके बाद, ओएमआर (OMR) शीट के मूल्यांकन और यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में हुई तो Normalization की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
  • इसके आधार पर श्रेणी-वार Cut-off Marks घोषित किए जाएंगे।
  • कट-ऑफ पार करने वाले छात्रों की एक Merit List, Document Verification के लिए जारी की जाएगी।
  • D.V. की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, Final Selection List जारी कर दी जाएगी।
  • सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

UPSSSC ASO Notification 2026 Out : Admit Card

  • मुख्य परीक्षा के लिए Admit Card परीक्षा तिथि से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
  • केवल वे उम्मीदवार जो PET मेरिट लिस्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे और जिन्होंने अपना मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा कर दिया होगा, वे ही अपना Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे।
  • Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को Official Website (upsssc.gov.in) के 'Examination Dashboard' पर जाना होगा।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण निर्देश छपे होंगे।
  • परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध Original फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य होगा।

Preparation Tips

1. सिलेबस का गहराई से विश्लेषण करें : भाग-1 (सांख्यिकी और गणित) का वेटेज सबसे ज्यादा (65 अंक) है, इसलिए आपका सबसे अधिक फोकस इसी भाग पर होना चाहिए। अपने कमजोर और मजबूत विषयों को पहचानें और उसके अनुसार अपना Study Routine तैयार करें।

2. मानक पुस्तकों का चयन करें : सांख्यिकी के लिए अपनी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की मानक किताबों का Use करें। 

3. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें : UPSSSC द्वारा पहले आयोजित की गई ASO परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को ढूंढकर हल करें। इससे आपको आयोग के प्रश्न पूछने के तरीके और कठिनाई स्तर का सटीक अंदाजा लगेगा। आपको पता चलेगा कि कौन से टॉपिक से बार-बार सवाल पूछे जाते हैं।

4. मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट  : परीक्षा में 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे, जिनमें गणित और सांख्यिकी के Calculation वाले सवाल भी होंगे। इसलिए Time Management बहुत जरूरी है। नियमित रूप से ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें। टेस्ट देने के बाद उसका विश्लेषण जरूर करें और देखें कि आप कहां गलतियां कर रहे हैं। नेगेटिव मार्किंग (0.25) से बचने के लिए उन्हीं प्रश्नों के उत्तर दें, जिन पर आपको पूरा विश्वास हो।

5. नियमित रिवीज़न : सांख्यिकी के फॉर्मूले और यूपी जीके के फैक्ट्स याद रखने के लिए नियमित रिवीज़न बहुत जरूरी है। शॉर्ट नोट्स बनाएं ताकि परीक्षा से एक हफ्ते पहले आप पूरा सिलेबस दोहरा सकें। Current Affairs के लिए पिछले 6 महीने की यूपी स्पेशल मैगज़ीन जरूर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
India’s Master Plan on Crude Oil: What You Need to Know Story of Chipko Movement: India’s Green Revolution No SC/ST Status After Religion Change? Know the Rules Uttarakhand Police Update: Age Limit Changes Repo vs Reverse Repo: Explained in Simple Words