Upsc

UPSC Civil Services Examination 2026 : New Rules

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC – Union Public Service Commission) ने Civil Services Examination 2026 (CSE 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार Notification के साथ ही UPSC ने परीक्षा और चयन प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव (Major Changes in Rules) कर दिया है। इन बदलावों का सीधा असर उन Candidates पर पड़ेगा, जो चयन के बाद भी बार-बार परीक्षा देकर अपनी Rank सुधारने की कोशिश करते थे। 

UPSC 2026 के ये नए नियम पहली बार लागू किए जा रहे हैं और इनका उद्देश्य चयन प्रक्रिया को ज्यादा अनुशासित (Disciplined) और पारदर्शी (Transparent) बनाना है।

UPSC 2026 Notification : Key Highlights 

UPSC द्वारा जारी Civil Services Exam 2026 के नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि अब:-

  • चयन के बाद दोबारा परीक्षा देना आसान नहीं होगा | 
  • सेवा में रहते हुए बार-बार CSE देने पर रोक लगेगी | 
  • IAS और IPS के नियमों को पहले जैसा ही रखा गया है | 
  • पहली बार चयन होने के बाद केवल सीमित अवसर ही मिलेंगे | 

इन बदलावों से खासकर Already Selected Officers पर असर पड़ेगा। 

Watch Full Video Explanation Here :

Repeated Exam After Selection Prohibited :

अब तक कई Candidates ऐसा करते थे कि एक बार IAS / IPS / अन्य सेवाओं में चयन होने के बाद भी वे अगले साल फिर से UPSC परीक्षा देते थे, ताकि:

  • Better Rank (रैंक सुधार) कर सकें | 
  • मनपसंद Service या Cadre मिल सके | 

लेकिन UPSC 2026 से यह रास्ता काफी हद तक बंद कर दिया गया है।

What’s the New Rule? :

  • अगर कोई Candidates UPSC 2026 में IAS या IPS के लिए चयनित हो जाता है तो उसे केवल एक बार यानी CSE 2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। 
  • यह मौका भी तभी मिलेगा जब उम्मीदवार Training Join न करे। 

अगर Candidates ने ट्रेनिंग जॉइन कर ली, तो फिर दोबारा परीक्षा देना allow नहीं होगा। 

The Direct Impact of Joining the Training:

UPSC 2026 के नए नियमों में Training (Foundation Course / Professional Training) को बहुत महत्वपूर्ण बना दिया गया है।

As Per Rule:-

अगर चयनित Candidates Training Join कर लेता है, तो उसकी सेवा CSE 2026 के आधार पर Final मानी जाएगी,वह फिर से CSE 2027 या आगे की परीक्षा नहीं दे पाएगा | यानि अब Candidates को चयन के बाद सोच-समझकर फैसला लेना होगा कि उन्हें-सेवा जॉइन करनी है या एक बार और मौका लेकर रैंक सुधारनी है | 

Time Extension Facility: 

UPSC 2026 में एक नई सुविधा दी गई है जिसे Time Extension (एक बार की छूट) कहा जा सकता है।

  • चयनित Candidates को Training Join करने से पहले कुछ समय की छूट दी जा सकती है | 
  • यह छूट केवल एक बार मिलेगी | 

Note: अगर उम्मीदवार ने Training Join नहीं की,और Time Extension भी नहीं लिया तो उसे CSE 2026 और CSE 2027 दोनों का अवसर खोना पड़ सकता है।


Rules for Previously Selected IPS Candidates: 

UPSC ने यह भी साफ किया है कि:

  • जो Candidates पहले से IPS में चयनित या नियुक्त हैं, वे CSE 2026 से दोबारा IPS नहीं पा सकेंगे।

इसके अलावा:

  • अगर कोई Candidates Prelims पास करने के बाद,लेकिन Mains से पहले IAS / IPS बन जाता है,तो उसे Mains लिखने की अनुमति नहीं मिलेगी।

 UPSC Notification 2026 : Vacancies

इस बार UPSC ने 933 पदों (Vacancies) के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इन पदों में शामिल हैं:-

  • IAS 
  • IPS 
  • IFS 
  • अन्य All India & Central Services 

Trending Links:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version