Full Information about IIS (Indian Information Service) Examination:

Indian Information Service (IIS) भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण Group A Central Civil Service है जो Ministry of Information and Broadcasting के अंतर्गत आती है। यह सेवा देश में सूचना के प्रसार, मीडिया के संचालन और जनसंचार की सरकारी नीतियों को लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। इस सेवा के अधिकारी प्रेस, रेडियो, टेलीविजन, सोशल मीडिया, PIB (Press Information Bureau), DAVP (अब CBC), AIR, Doordarshan और अन्य सरकारी सूचना तंत्रों के संचालन में नियुक्त किए जाते हैं। IIS अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना, साथ ही साथ जनमत को समझकर नीति निर्धारण में योगदान देना होता है। यह सेवा पत्रकारिता, जनसंचार और नीति संचार से संबंधित लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

Full Information About Iis (Indian Information Service) Examination: 1
Full Information About Iis (Indian Information Service) Examination: 2

Important Dates :

जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते उन सभी को आयोग द्वारा निर्धारित सभी Dates के बारें में जानकारी होनी चाहिए | इनकी जानकारी नीचे दी जा रही है :

Starting date to apply online : 22 January 2025

Last date to apply online : 11 February 2025

Modification in OTR : 18 February 2025

Examination date : 25 May 2025 (Preliminary exam) 

Examination date : 22 August 2025- 31 August 2025 (Mains exam) 

Vacancy details :

IIS (Indian Information Service) भारत सरकार की एक Group A Central Civil Service है| जिसके लिए  UPSC के Civil Services Examinations (CSE) देना होता है इसके लिए कोई अलग Exam नहीं होता है | UPSC के द्वारा Total 979 पदों पर भर्ती निकाली गयी है | जिन्हें अलग - अलग पदों पर भरा जाना है उनमें से एक पद IIS भी है | IIS के लिए कोई कितनी Vacancy है ऐसा कोई भी Data अब तक आयोग ने निर्धारित नहीं  किया है |

Eligibility & Qualification for IIS Examination:

IIS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को UPSC Civil Services Exam की योग्यता पूरी करनी होती है:

  • शैक्षणिक योग्यता (Education): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation होना अनिवार्य है (कोई भी विषय चलेगा)। Final year के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं ।
  • राष्ट्रीयता (Nationality): भारत के नागरिक, नेपाल/भूटान के निवासी, तिब्बती शरणार्थी (1 जनवरी 1962 से पहले आए हुए), या UPSC द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ।
  • शारीरिक मानक (Physical Standards): IIS के लिए कोई विशेष फिजिकल मानदंड आवश्यक नहीं है ।

Age Criteria for the IIS Examination:

  • IIS में appear होने के लिए candidate की Minimum age 21 years और Maximum age 32 years होनी चाहिए (as on 1st August of the examination year) ।

Age Relaxation for IIS Examination:

CategoryMinimum AgeMaximum Age
OBC:2135 वर्ष (3 वर्ष की छूट दी जाती है |)
SC/ST:2137 वर्ष (5 वर्ष की छूट दी जाती है |)
PwBD General:2110 वर्ष की छूट दी जाती है |
PwBD OBC:2113 वर्ष की छूट दी जाती है |
PwBD SC/ST:2115 वर्ष की छूट दी जाती है |

Application Fees for IIS Examination:

IIS परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार होता है:

  • General/OBC/EWS category के candidates के लिए: ₹100 (one hundred rupees)
  • SC/ST/PwD/Female candidates के लिए: कोई आवेदन शुल्क नहीं होता।
  • Payment online mode में होता है – जैसे कि Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से।

How to Apply for the IIS Examination?

1. सबसे पहले UPSC की website पर Visit करें https://upsconline.nic.in|

2. फिर “Civil Services Examination” वाले section में जाएं

3. उसके बाद Online Application Form Part I और Part II भरें

4. फिर अपनी Personal details, educational qualification, ID proof, photo और signature upload करें

5. उसके बाद Application Fee pay करें|

6. Submit करने से पहले पूरा form दोबारा check कर लें

7. Submit के बाद application print जरूर निकाल लें

Salary for IIS Officers : 

भारतीय सूचना सेवा (IIS) के एक अधिकारी की Starting Salary 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹56,100 Per Month होती है , जिसमें Allowances , DA (Dearness allowances), HRA(House Rent Allowances ), और अन्य सुविधाएं भी सम्मलित होती है |  In Hand Salary  ₹75,000 से ₹85,000 Per Month होती है |

 
Salary and Allowances 

 

कुल वेतन: 

अनुभव और प्रमोशन के आधार पर Salary  ₹75,000 से ₹85,000 तक होती है |
Allowances 
  • Dearness Allowances 
  • House Rent Allowances 
  • Travel Allowances
     

Selection Process for IIS Examination : 

 

IIS अधिकारियों का चयन UPSC द्वारा आयोजित तीन चरणों के माध्यम से होता है:

1. Preliminary Exam: दो MCQ बेस्ड पेपर — General Studies और CSAT (qualifying nature) ।

2. Main Exam: लिखित परीक्षा जिसमें Essay, General Studies I–IV, Optional Subject I–II, तथा Compulsory Indian Language व English जैसे पेपर शामिल होते हैं। केवल Essay, GS और Optional के Marks के आधार पर Mains Exam की merit बनती है |  दो Language paper  qualifying होते हैं।

3. Personality Test (Interview): 275 अंक का इंटरव्यू जो candidate की प्रशासनिक योग्यता, Ethics, Interpersonal skills, और Decision-making क्षमता के आधार पर होता है।

4. Final Merit List: केवल Mains (1750) + Interview marks (275) = 2025 अंक के आधार पर बनकर तयारी होती है |

आवेदन की अधिकतम संख्या:

CategoryAttempts
General6 attempts
OBC9 attempts
SC/STउम्र सीमा तक (unlimited)
PwBD (General/OBC) and PwBD (SC/ST)9 attempts
PwBD (SC/ST)unlimited till age limit

Note:

  • UPSC CSE में appear होने का मतलब है कि आपने Preliminary exam के लिए form भरा और paper दिया चाहे qualify किया हो या नहीं। वो एक attempt count होगा। अगर आपने सिर्फ form भरा लेकिन paper नहीं दिया, तो वो attempt count नहीं होता

Final Merit Calculation:

  • IIS परीक्षा की final merit list UPSC द्वारा Mains Examination और Interview में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की जाती है। Prelims परीक्षा केवल एक screening test होती है, और उसके अंक final selection में शामिल नहीं किए जाते।
  • Mains Examination में कुल 1750 अंक होते हैं, जो 7 merit-based papers से आते हैं (हर paper 250 अंक का होता है)। इसके अलावा, जो उम्मीदवार Mains qualify करते हैं, उन्हें Personality Test या Interview के लिए बुलाया जाता है, जो कि 275 अंक का होता है।
  • इस प्रकार, final merit का कुल स्कोर इस तरह बनता है:
  • Mains (1750 marks) + Interview (275 marks) = Total 2025 marks
  • उम्मीदवारों को इन 2025 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर एक All-India Rank (AIR) दी जाती है। फिर उसी Rank और उम्मीदवार द्वारा दिए गए service preferences (जैसे आवेदन IAS, IPS, IFS and IDAS आदि) के अनुसार उन्हें सेवाएं आवंटित की जाती हैं।

IIS Exam Pattern:
IIS के लिए कोई अलग से exam नहीं होता | इसके लिए UPSC Civil Services Exam clear करना पड़ता है| ये exam तीन stages में होता है:

1. Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा)

-ये stage qualifying nature की होती है और इसमें दो papers होते हैं:

  • Paper I: General Studies (GS) – इसमें Current affairs, History, Polity, Geography, Economy, Environment, and Science जैसे topics cover होते हैं |
  • Paper II: CSAT (Civil Services Aptitude Test) – इसमें Comprehension, Logical reasoning, Mathematics और Decision-making शामिल होते हैं |

Note: CSAT qualifying होता है और इसमें minimum 33% लाना ज़रूरी होता है |

2. Mains Examination (मुख्य परीक्षा)

-ये stage merit के लिए count होती है और इसमें 9 papers होते हैं | जिनमें से 2 Papers Qualifying Nature के होते है | Merit 7 Papers के आधार पर निर्धारित की जाती हैं जिनमें 25 % Marks लाने अनिवार्य है |

Paper A:
  •  Compulsory Indian Language (qualifying) (300 अंक )
Paper B:
  • English (qualifying) (300 अंक )
Paper I:
  •  Essay (250 अंक )
Paper II:
  • General Studies I – Indian Heritage & Culture, History, Geography of the World & Society (250 अंक )
Paper III:
  • General Studies II – Governance, Constitution, Polity, Social Justice & International Relations (250 अंक )
Paper IV:
  • General Studies III – Economic Development, Technology, Environment, Security & Disaster Management (250 अंक)
Paper V:
  • General Studies IV – Ethics, Integrity & Aptitude (250 अंक )
Paper VI & VII:
  • Optional Subject Papers – दो papers एक ही optional subject से होते हैं| (250 अंक )

-Candidates को optional subject चुनना होता है और यह subject ICAS selection पर भी impact डाल सकता है | 

3. Personality Test (275 अंक )

  • इसमें candidate की personality, communication skills, general awareness और decision-making abilities को judge किया जाता है. यह stage भी merit के लिए count होती है|

 

Syllabus for the IIS Examination:

SubjectTopics
Prelims Paper I – General Studies:
  • करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
  • भारतीय इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारत और विश्व का भूगोल – भौतिक, सामाजिक और आर्थिक
  • भारतीय संविधान, राजनीति और शासन
  • भारतीय अर्थव्यवस्था – विकास, गरीबी, योजनाएँ
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी – जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता
  • सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान के मूल सिद्धांत
Prelims Paper II – CSAT:
  • Comprehension
  • Logical Reasoning
  • Decision Making
  • गणितीय योग्यता – प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, औसत
  • आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation) – चार्ट, ग्राफ
  • मानसिक योग्यता (Mental Ability)

Mains Syllabus:

SubjectTopics
Mains Paper I – Essay:
  • सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विषयों पर दो निबंध लिखने होते हैं।
  • एक विषय सामान्य जागरूकता से होता है, दूसरा गवर्नेंस या एथिक्स पर आधारित हो सकता है।
Mains GS I:
  • भारतीय संस्कृति: कला, साहित्य, वास्तुकला
  • आधुनिक इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
  • भारत और विश्व का भूगोल
  • भारतीय समाज और इसके मुद्दे – जाति, वर्ग, स्त्री सशक्तिकरण
Mains GS II:
  • संविधान और इसकी विशेषताएँ
  • संसद और न्यायपालिका
  • केंद्र-राज्य संबंध
  • सामाजिक योजनाएँ और नीतियाँ
  • अंतरराष्ट्रीय संबंध – भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध
Mains GS III:
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: विकास, रोजगार, बजट
  • कृषि और फसल बीमा
  • विज्ञान और टेक्नोलॉजी में हाल के विकास
  • पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन
  • आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद
Mains GS IV:
  • नैतिकता और मानव मूल्य
  • निष्ठा, ईमानदारी, सेवा भाव
  • प्रशासनिक नैतिकता
  • केस स्टडीज – व्यावहारिक परिस्थितियों में निर्णय लेना

Optional Subject (दो पेपर):

  • उम्मीदवार किसी भी एक विषय का चुनाव करते हैं UPSC द्वारा सुझाई गई सूची में से – जैसे कि इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि।

Personality Test / Interview:

  • यह अंतिम चरण होता है।
  • इसमें उम्मीदवार के दृष्टिकोण, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता, प्रशासनिक समझ, नैतिकता आदि का मूल्यांकन किया जाता है।
  • कुल अंक: 275

-Main परीक्षा और Interview मिलाकर कुल अंक होते हैं: 2025 होते हैं|

How to Download Result for the IIS Examination?

  • Prelims, Mains और Final Result अलग-अलग घोषित किए जाते हैं।
  • UPSC की वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में roll number के साथ जारी किए जाते हैं।
  •  Pre Exam and Mains Exam के Result अलग - अलग आते हैं |

How to Download Admit Card for the IIS Examination?

Admit Card

  • UPSC हर चरण के admit cards को परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले वेबसाइट पर जारी करता है।
  • उम्मीदवार अपना registration ID या roll number और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Admit Card को परीक्षा में ले जाना अनिवार्य होता है |

 

About RWA (Rojgar with Ankit):

Rojgar with Ankit एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहा आपको हर प्रकार के सरकारी एग्जाम के बारे में बताया जाता हैं, यह एक प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि लाखो बच्चो का सपना है, यहा पर आपको रेलवे, बैंक, राज्य और राष्ट्रीय सार्वजनिक सेवाओं जैसे सरकारी विभागों की नौकरी रिक्तियां देखी जाती है, यहाँ पर आपको करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है, RWA पर कोर्स में विशेष अनुभवी अध्यापकों द्वारा live videos कक्षाएं भी होती है और कक्षाएं देखने के बाद उस क्लास की pdf भी अपलोड होती है, और इस एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए आप उनके यूट्यूब चैनल को भी देख सकते है और वह आपको इस एग्जाम से जुड़े कई बैच भी मिल जाएंगे जो आपको इस परीक्षा में सफल बनाने में महत्वपूर्ण होंगे|

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Important Notice for RO ARO 2023 Candidates April 8 in History: Major Events You Should Know Ceasefire Announced: A Step Toward Peace Pink Tax Explained: Why Women Pay More for the Same Products The Science Behind Urine Formation Explained Simply