FULL INFORMATION ABOUT IDAS EXAMINATION:

Indian Defence Accounts Service (IDAS) एक प्रतिष्ठित Group ‘A’ civil service है, जो भारत सरकार के Ministry of Defence के अंतर्गत आती है। इस सेवा का उद्देश्य है भारतीय सशस्त्र बलों (Army, Navy and Air Force) और अन्य रक्षा संगठनों की वित्तीय देखरेख, Budget control, Accounting, Internal audit, और Payments से संबंधित कार्यों का संचालन करना। IDAS officers का कार्य अत्यंत ज़िम्मेदारी से भरा होता है क्योंकि इन्हें देश के रक्षा बजट को manage करने की जिम्मेदारी मिलती है। यह सेवा न केवल Finance और Administration का perfect blend है, बल्कि Nation-building में एक Indirect yet crucial भूमिका निभाती है। IDAS में नियुक्ति UPSC Civil Services Examination (CSE) के माध्यम से होती है। यह वही परीक्षा है जिससे IAS, IPS और IFS जैसी अन्य सेवाओं के लिए भी चयन होता है।

Full Information About Idas Examination: 1
Full Information About Idas Examination: 2

Important Dates :

जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते उन सभी को आयोग द्वारा निर्धारित सभी Dates के बारें में जानकारी होनी चाहिए | इनकी जानकारी नीचे दी जा रही है :

Starting date to apply online : 22 January 2025

Last date to apply online : 11 February 2025

Modification in OTR : 18 February 2025

Examination date : 25 May 2025 (Preliminary exam) 

Examination date : 22 August 2025- 31 August 2025 (Mains exam) 

Vacancy details :

Indian Defence Accounts Service (IDAS) भारत सरकार की एक Group A Central Civil Service है| जिसके लिए  UPSC के Civil Services Examinations (CSE) देना होता है इसके लिए कोई अलग Exam नहीं होता है | UPSC के द्वारा Total 979 पदों पर भर्ती निकाली गयी है | जिन्हें अलग - अलग पदों पर भरा जाना है उनमें से एक पद (IDAS) भी है | (IDAS) के लिए कोई कितनी Vacancy है ऐसा कोई भी Data अब तक आयोग ने निर्धारित नहीं  किया है |

Eligibility & Qualification for IDAS Examination:

IDAS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को UPSC Civil Services Exam की योग्यता पूरी करनी होती है:

  • शैक्षणिक योग्यता (Education): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation होना अनिवार्य है (कोई भी विषय चलेगा)। Final year के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं , लेकिन Final Year का Result Mains देने से पहले घोषित हो जाना चाहिए |
  • राष्ट्रीयता (Nationality): भारत के नागरिक, नेपाल/भूटान के निवासी, तिब्बती शरणार्थी (1 जनवरी 1962 से पहले आए हुए), या UPSC द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ।
  • शारीरिक मानक (Physical Standards): IDAS के लिए कोई विशेष फिजिकल मानदंड नहीं आवश्यक है ।

Age Criteria for the IDAS Examination:

  • IDAS में appear होने के लिए candidate की Minimum age 21 years और Maximum age 32 years होनी चाहिए (as on 1st August of the examination year) ।

Age Relaxation for IDAS Examination:

CategoryMinimum AgeMaximum Age
OBC:2135 वर्ष (3 वर्ष की छूट दी जाती है |)
SC/ST:2137 वर्ष (5 वर्ष की छूट दी जाती है |)
PwBD General:2110 वर्ष की छूट दी जाती है |
PwBD OBC:2113 वर्ष की छूट दी जाती है |
PwBD SC/ST:2115 वर्ष की छूट दी जाती है |

Application Fees for IDAS Examination:

IDAS परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार होता है:

  • General/OBC/EWS category के candidates के लिए: ₹100 (one hundred rupees)
  • SC/ST/PwD/Female candidates के लिए: कोई आवेदन शुल्क नहीं होता।
  • Payment online mode में होता है – जैसे कि Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से।

How to Apply for the IDAS Examination:

1. सबसे पहले Visit करें UPSC की official website: https://upsconline.nic.in|

2. फिर Civil Services Examination के लिए application form भरें|

3. उसके बाद Registration Part-I और Part-II पूरा करें|

4. फिर Photo, Signature, और ID Proof upload करें|

5. फिर Online fee payment करें|

6. यह सब करने के बाद Submit करें और final application का print-out रखें|

Salary

Salary की बात करें तो IDAS officers को 7th Pay Commission के हिसाब से pay मिलता है। Starting salary Junior Time Scale (JTS) पर करीब ₹56,100 per month (basic pay) होती है, इसके साथ HRA, DA, Travel Allowance और कई perks मिलते हैं। Senior level पर salary ₹2,00,000+ तक भी पहुंच सकती है। इसके अलावा official accommodation, car facility, medical care, pension benefits जैसे कई advantages भी मिलते हैं।

Selection Process for IDAS Examination:

 

IDAS अधिकारियों का चयन UPSC द्वारा आयोजित तीन चरणों के माध्यम से होता है:

1. Preliminary Exam: दो MCQ Based Papers — General Studies और CSAT (qualifying nature) ।

2. Main Exam: लिखित परीक्षा जिसमें Essay, General Studies I–IV, Optional Subject I–II, तथा Compulsory Indian Language व English जैसे पेपर शामिल होते हैं। केवल Essay, GS और Optional के Marks के आधार पर Mains की Merit बनती है| दो Language  पेपर qualifying होते हैं।

3. Personality Test (Interview): 275 अंक का इंटरव्यू जो candidate की प्रशासनिक योग्यता, Ethics, Interpersonal skills, और Decision-making क्षमता के आधार पर होता है।

4. Final Merit List: केवल Mains (1750) + Interview marks (275) = 2025 अंक गणना में आते हैं ।

आवेदन की अधिकतम संख्या:

CategoryAttempts
General6 attempts
OBC9 attempts
SC/STउम्र सीमा तक (unlimited)
PwBD (General/OBC) and PwBD (SC/ST)9 attempts
PwBD (SC/ST)unlimited till age limit

Note:

  • UPSC CSE में appear होने का मतलब है कि आपने Preliminary exam के लिए form भरा और paper दिया चाहे qualify किया हो या नहीं। वो एक attempt count होगा। अगर आपने सिर्फ form भरा लेकिन paper नहीं दिया, तो वो attempt count नहीं होता।

Final Merit Calculation:

  • IDAS परीक्षा की final merit list UPSC द्वारा Mains Examination और Interview में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की जाती है। Prelims परीक्षा केवल एक screening test होती है, और उसके अंक final selection में शामिल नहीं किए जाते।
  • Mains Examination में कुल 1750 अंक होते हैं, जो 7 merit-based papers से आते हैं (हर paper 250 अंक का होता है)। इसके अलावा, जो उम्मीदवार Mains qualify करते हैं, उन्हें Personality Test या Interview के लिए बुलाया जाता है, जो कि 275 अंक का होता है।
  • इस प्रकार, final merit का कुल स्कोर इस तरह बनता है:
  • Mains (1750 marks) + Interview (275 marks) = Total 2025 marks
  • उम्मीदवारों को इन 2025 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर एक All-India Rank (AIR) दी जाती है। फिर उसी Rank और उम्मीदवार द्वारा दिए गए service preferences (जैसे आवेदन IAS, IPS, IFS and IDAS आदि) के अनुसार उन्हें सेवाएं आवंटित की जाती हैं।

IDAS Exam Pattern:
IDAS के लिए कोई अलग से exam नहीं होता | इसके लिए UPSC Civil Services Exam clear करना पड़ता है| ये exam तीन stages में होता है:

1. Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा)

-ये stage qualifying nature की होती है और इसमें दो papers होते हैं:

  • Paper I: General Studies (GS) – इसमें Current affairs, History, Polity, Geography, Economy, Environment, and Science जैसे topics cover होते हैं |
  • Paper II: CSAT (Civil Services Aptitude Test) – इसमें Comprehension, Logical reasoning, Mathematics और Decision-making शामिल होते हैं |

Note: CSAT qualifying होता है और इसमें minimum 33% लाना ज़रूरी होता है |

2. Mains Examination (मुख्य परीक्षा)

-ये stage merit के लिए count होती है और इसमें 9 papers होते हैं | जिनमें से 2 Papers Qualifying Nature के होते है | Merit 7 Papers के आधार पर निर्धारित की जाती हैं जिनमें 25 % Marks लाने अनिवार्य है |

  • Paper A: Compulsory Indian Language (qualifying) (300 अंक )
  • Paper B: English (qualifying) (300 अंक )
  • Paper I: Essay (250 अंक )
  • Paper II: General Studies I – Indian Heritage & Culture, History, Geography of the World & Society (250 अंक )
  • Paper III: General Studies II – Governance, Constitution, Polity, Social Justice & International Relations (250 अंक )
  • Paper IV: General Studies III – Economic Development, Technology, Environment, Security & Disaster Management (250 अंक)
  • Paper V: General Studies IV – Ethics, Integrity & Aptitude (250 अंक )
  • Paper VI & VII: Optional Subject Papers – दो papers एक ही optional subject से होते हैं| (250 अंक )

-Candidates को optional subject चुनना होता है और यह subject ICAS selection पर भी impact डाल सकता है | (250 अंक )

3. Personality Test (275 अंक )

  • इसमें candidate की personality, communication skills, general awareness और decision-making abilities को judge किया जाता है. यह stage भी merit के लिए count होती है|

Training : 

जब कोई candidate IDAS join करता है तो सबसे पहले उसकी Foundation Training होती है, जो बाकी Central और All India Services के साथ किसी National Academy में कराई जाती है। इसके बाद induction training CENTRAD (Delhi Cantt) में, professional training NIFM (Faridabad) में और departmental training NADFM (Pune) में होती है। Probation period लगभग 2 साल का होता है और इस दौरान officers को departmental exam clear करना पड़ता है। इसके बाद उन्हें confirm करके Junior Time Scale (JTS) Grade में रखा जाता है।

Roles and Responsibilities

IDAS officers का काम काफी important होता है क्योंकि ये Defence Services के financial system की backbone माने जाते हैं। Officers defence budget manage करते हैं, funds allocate करते हैं और ensure करते हैं कि पैसा सही purpose पर use हो , जैसे personnel welfare, equipment procurement, modernization और infrastructure development। ये officers military और civilian stakeholders के साथ regularly interact करके उन्हें financial advice देते हैं। साथ ही, ये हर transaction में accountability और transparency maintain करते हैं और strict auditing standards follow करते हैं। Ethical conduct और honesty इनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।

Promotions and Job Growth

Promotion और job growth का structure भी clear है। Probation के बाद officers को Junior Time Scale मिलता है। लगभग 4 साल बाद Senior Time Scale, 9 साल बाद Junior Administrative Grade, और 13 साल बाद Selection Grade मिलता है। उसके बाद officers Senior Administrative Grade (SAG) और Higher Administrative Grade (HAG) तक पहुंच सकते हैं। कुछ officers Apex Scale या Secretary level तक भी पहुंच जाते हैं।

Career Growth

Career growth बहुत strong है क्योंकि IDAS officers को defence के साथ-साथ कई government departments के साथ काम करने का मौका मिलता है। उन्हें foreign training programs और international exposure भी मिलता है। Officers को leadership roles मिलते हैं जहां उन्हें अपने juniors और subordinates को guide और train करना होता है। Retirement तक ये job secure रहती है और उसके बाद lifelong pension और कई post-retirement opportunities available होती हैं।

Syllabus for the IDAS Examination:

SubjectTopics
Prelims Paper I – General Studies:

-करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ

-भारतीय इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक

-भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

-भारत और विश्व का भूगोल – भौतिक, सामाजिक और आर्थिक

-भारतीय संविधान, राजनीति और शासन

-भारतीय अर्थव्यवस्था – विकास, गरीबी, योजनाएँ

-पर्यावरण और पारिस्थितिकी – जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता

-सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान के मूल सिद्धांत

Prelims Paper II – CSAT:

-Comprehension

-Logical Reasoning

-Decision Making

-गणितीय योग्यता – प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, औसत

-आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation) – चार्ट, ग्राफ

-मानसिक योग्यता (Mental Ability)

Mains Syllabus:

SubjectTopics
Mains Paper I – Essay:

-सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विषयों पर दो निबंध लिखने होते हैं।

-एक विषय सामान्य जागरूकता से होता है, दूसरा गवर्नेंस या एथिक्स पर आधारित हो सकता है।

Mains GS I:

-भारतीय संस्कृति: कला, साहित्य, वास्तुकला

-आधुनिक इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

-भारत और विश्व का भूगोल

-भारतीय समाज और इसके मुद्दे – जाति, वर्ग, स्त्री सशक्तिकरण

Mains GS II:

-संविधान और इसकी विशेषताएँ

-संसद और न्यायपालिका

-केंद्र-राज्य संबंध

-सामाजिक योजनाएँ और नीतियाँ

-अंतरराष्ट्रीय संबंध – भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध

Mains GS III:

-भारतीय अर्थव्यवस्था: विकास, रोजगार, बजट

-कृषि और फसल बीमा

-विज्ञान और टेक्नोलॉजी में हाल के विकास

-पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन

-आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद

Mains GS IV:

-नैतिकता और मानव मूल्य

-निष्ठा, ईमानदारी, सेवा भाव

-प्रशासनिक नैतिकता

-केस स्टडीज – व्यावहारिक परिस्थितियों में निर्णय लेना

Optional Subject (दो पेपर):

  • उम्मीदवार किसी भी एक विषय का चुनाव करते हैं UPSC द्वारा सुझाई गई सूची में से – जैसे कि इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि।

Personality Test / Interview:

  • यह अंतिम चरण होता है।
  • इसमें उम्मीदवार के दृष्टिकोण, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता, प्रशासनिक समझ, नैतिकता आदि का मूल्यांकन किया जाता है।
  • कुल अंक: 275

-Main परीक्षा और Interview मिलाकर कुल अंक होते हैं: 2025 होते हैं|

How to Download Result for the IDAS Examination?

Result:

-Result Prelims, Mains और Interview के बाद तीन phases में जारी होता है

-PDF format में Roll number-wise result website पर upload किया जाता है

-Final result में service allocation की list भी होती है

How to Download Admit Card for the IDAS Examination?

Admit Card:

1. सबसे पहले UPSC की वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाएं|

2. फिर “e-Admit Card” section में जाएं|

3. उसके बाद Registration ID या Roll Number से login करें|

4. यह सब करने के बाद Admit Card को download और print करें|

About RWA (Rojgar with Ankit):

Rojgar with Ankit एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहा आपको हर प्रकार के सरकारी एग्जाम के बारे में बताया जाता हैं, यह एक प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि लाखो बच्चो का सपना है, यहा पर आपको रेलवे, बैंक, राज्य और राष्ट्रीय सार्वजनिक सेवाओं जैसे सरकारी विभागों की नौकरी रिक्तियां देखी जाती है, यहाँ पर आपको करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है, RWA पर कोर्स में विशेष अनुभवी अध्यापकों द्वारा live videos कक्षाएं भी होती है और कक्षाएं देखने के बाद उस क्लास की pdf भी अपलोड होती है, और इस एग्जाम की अधिक जानकारी के लिए आप उनके यूट्यूब चैनल को भी देख सकते है और वह आपको इस एग्जाम से जुड़े कई बैच भी मिल जाएंगे जो आपको इस परीक्षा में सफल बनाने में महत्वपूर्ण होंगे|

 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Big Opportunity! CRPF Tradesman Vacancy 2026 Out Who Won the America-Iran War? Truth Explained Finally Out! SSC CGL 2025 Final Result Announced 9 April 2011: When Anna Hazare’s Movement Changed India Big Opportunity: Uttarakhand Home Guard Vacancy Out