Up

UP Government Exams Get Stricter with New Anti-Cheating Rules

उत्तर प्रदेश (UP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और Copyless परीक्षाएं आयोजित कराना आयोग के लिए पूरी तरह से मुश्किल हो गया है । आगामी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

Up Assistant Professor

1. Cracking Down on Cheating: Provisions for Life Imprisonment and Fines Up to ₹1 Crore

अब परीक्षा में नकल करना या नकल की पर्ची ले जाना आपके करियर के लिए बहुत भारी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान नकल की कोई सामग्री पाई जाती है, तो उसे तुरंत परीक्षा से Expel कर दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि भले ही अभ्यर्थी ने उस सामग्री का उपयोग किया हो या नहीं, उसे आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं और Selection Processes से हमेशा के लिए प्रतिबंधित: किया जा सकता है।

वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी स्पष्ट किया है कि नए ‘सार्वजनिक परीक्षा  \अधिनियम’ के तहत यदि कोई नकल, प्रश्नपत्र लीक करने या कराने का दोषी पाया जाता है, तो उस पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और Life Imprisonment तक की सजा हो सकती है।

2. UP Assistant Professor Recruitment Exam: To be held on April 18 and 19 2026

Non-Government Aided महाविद्यालयों के लिए (विज्ञापन संख्या-51) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में हो रही यह पहली परीक्षा दो पालियों में छह जिलों वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, आगरा और लखनऊ के कुल 53 केंद्रों पर होगी।

परीक्षा के दिन के लिए जरूरी नियम:

  • नेगेटिव मार्किंग नहीं: इस Objective परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जो अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की बात है।
  • क्या साथ ले जाएं: परीक्षा केंद्र पर तीन पासपोर्ट साइज फोटो, एक मूल पहचान पत्र (Original ID) और उसकी एक फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • समय का ध्यान रखें: परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी अभ्यर्थी को कक्षा से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • ओएमआर (OMR) का नियम: परीक्षा के बाद अभ्यर्थी स्वयं ओएमआर शीट नहीं फाड़ेंगे। यह काम कक्ष के जांचकर्ता: करेंगे। इसके बाद ही अभ्यर्थी अपनी ओएमआर की कॉपी और प्रश्न-पत्र:साथ ले जा सकेंगे।

3. LT Grade (Commerce) Main Examination on April 22 in Lucknow

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत ‘कॉमर्स: (Commerce)’ विषय की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 अप्रैल को लखनऊ में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी:

  • एडमिट कार्ड: प्रवेश पत्र आयोग की Website (uppsc.up.nic.in) पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नंबर का उपयोग करके इसे download  कर सकते हैं।
  • क्या साथ ले जाएं: अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल आईडी प्रूफ और उसकी एक फोटोकॉपी साथ रखनी होगी। यह फोटोकॉपी कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी।
  • प्रवेश का समय: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।

4. Strict Surveillance and Applications of 12 Candidates Rejected

परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ी ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए केंद्रों का Observation करने के लिए छह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कान में लगने वाली मशीन(Bluetooth) पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

दूसरी ओर, आयोग की सख्ती का असर दिखने भी लगा है। एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 (वाणिज्य विषय) में 46 अभ्यर्थियों के आवेदनों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। जांच के बाद, जिन 12 अभ्यर्थियों के जवाब तथ्यों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके आवेदन पूरी तरह निरस्त कर दिए गए हैं और उनके रोल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। 

Some Important Links
Haryana Constable PMT Admit Card 2026 OutClick Here to Read
RBI JE Recruitment 2026Click Here to Read
SSC GD Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SMC Recruitment 2026Click Here to Read
RRB NTPC Answer Key 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2026 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Age Relaxation in EWS Quota – What Candidates Are Asking 8th Pay Commission Impact – Big Salary Hike Expected! What is a Mule Account? Full Explanation Inside RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026 Out – Check Full Schedule Now League of Nations – The First Step Toward World Peace