नमस्कार दोस्तों, Rojgar With Ankit (RWA) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका हार्दिक स्वागत है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको हर तरह की Sarkari Naukari से जुड़ी सटीक और महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्लेटफॉर्म आपकी सफलता की ओर पहला कदम है। आज के इस blog में हम बात करेंगे Teacher PRT की परीक्षा के बारे में। इस blog में आपको इस परीक्षा की Age Limit, Syllabus, Exam Pattern और अन्य जरूरी Details जाएंगी, जो आपको परीक्षा को अच्छे से समझने और उसकी तैयारी करने में मदद करेंगी।
अब जानते है Teacher PRT की परीक्षा क्या होती है?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher – PRT) परीक्षा, दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 5 तक) के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। DSSSB PRT परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ समाज में एक सम्मानजनक पद प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है।(DSSSB) के द्वारा Directorate of Education और New Delhi Municipal Council (NDMC) अलग – अलग Departments के लिए भर्ती निकाली है |

| DSSSB PRT Vacancy 2025 Summary | |
| Organization | Delhi Subordinate Services Selection Board, DSSSB |
| Department | Directorate of Education, New Delhi Municipal Council |
| Exam Name | Combined Examination 2025 for the posts of Assistant Teacher (Primary) |
| Advt No. | 05/2025 |
| Post | Assistant Teacher (Primary) |
| Vacancy | 1180 |
| Mode of Application | Online |
| Registration Dates | 17th September to 16th October 2025 |
| Educational Qualification | Graduation and a two-year Diploma in Elementary Education, CTET/Primary Education Certificate |
| Age Limit | Not more than 30 years |
| Selection Process | Computer-Based Examination |
| Official Website | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
Department Profile:
DSSSB का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना होता है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत PRT शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को बुनियादी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है और यह पद बच्चों की शैक्षिक नींव को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Job Location:
-DSSSB PRT शिक्षक की नियुक्ति दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होती है।
-स्कूलों की location दिल्ली के विभिन्न जिलों में होती है और स्थान का निर्धारण DSSSB और शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है।
-सामान्यतः उम्मीदवार को उनके रैंक और वरीयता के अनुसार स्कूल आवंटित किया जाता है।
Job Timings:
-सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए कार्य समय सामान्यतः सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का होता है।
-शिक्षकों को स्कूल समय के अलावा कक्षाओं की योजना बनाने और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए समय देना पड़ सकता है।
-अवकाश और समय सारणी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
