UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Apply for 72 Posts

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने Group C के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती के लिए अपना Official Notification जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 72 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। इन 72 पदों में से 70 पद वाहन चालक के हैं और 2 पद परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के हैं। जो भी उम्मीदवार कक्षा आठ (8th) पास हैं और जिनके पास भारी या हल्के वाहन चलाने का पुराना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Click Here to download Notification Pdf

यह नौकरियाँ उत्तराखण्ड राज्य के बहुत ही महत्वपूर्ण विभागों में निकाली गई हैं, जैसे कि राज्य कर विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, एनसीसी निदेशालय, और विभिन्न जिलाधिकारियों (पौड़ी गढ़वाल, चमोली, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़) के कार्यालयों में। एक सरकारी वाहन चालक की भूमिका इन विभागों के सुचारू रूप से काम करने में बहुत महत्वपूर्ण होती है। 

Uksssc Driver Recruitment 2026 : Apply For 72 Posts 1
Uksssc Driver Recruitment 2026 : Apply For 72 Posts 2

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Overview

OrganizationUttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC)
Post NameVahan Chalak (Driver) & Pravartan Chalak (Enforcement Driver)
Group CategoryGroup ‘C’ 
Total Vacancies72 Posts
Job LocationUttarakhand
Application ModeOnline
Selection ProcessWritten Exam
Driving Test
Final Merit List
Document Verifcation
Official Websitewww.sssc.uk.gov.in

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Important Dates

EventDate
Official Notification Release Date10 April 2026
Online Application Start Date17 April 2026
Online Application Last Date07 May 2026
Application Correction Window11 May 2026 to 13 May 2026
Tentative Written Exam Date21 June 2026

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Vacancy Details

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 72 पदों को अलग-अलग विभागों में बाँटा गया है।

Sr.No.Department NamePost NameTotal Vacancies
1Uttarakhand State Legal Services Authority, NainitalDriver01
2State Tax Department, Uttarakhand16
3Prison Administration & Reform Services Dept.09
4Social Welfare Department, Uttarakhand09
5Rural Development Department, Uttarakhand07
6Directorate of Geology and Mining, Uttarakhand06
7District Magistrate, Pauri Garhwal06
8NCC Directorate, Uttarakhand05
9Directorate, Departmental Accounts, Uttarakhand03
10District Magistrate, Chamoli03
11District Magistrate, Almora02
12District Magistrate, Champawat01
13District Magistrate, Pithoragarh01
14Dr. R.S. Tolia UK Administration Academy, Nainital01
15Transport Department, UttarakhandEnforcement Driver02
TotalAll DepartmentsAll Posts72

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Eligibility

Educational Qualification and Age Limit

आवेदन करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या आप इस पद के लिए योग्य हैं या नहीं। शिक्षा और उम्र के साथ-साथ आपके पास सही ड्राइविंग Experience भी होना चाहिए। 

Post NameEducational QualificationAge Limit (As on 01 July 2026)
Driver (State Legal Services Authority)8th Pass + Valid Driving License (Light/Heavy) obtained 3 years prior to notification + 3 years of commercial driving experience.18 to 42 Years
Driver (All Other Departments)8th Pass + Valid Driving License (Light/Heavy) obtained 3 years prior to the notification date. (For NCC Dept, both Heavy and Light license is mandatory).21 to 42 Years
Enforcement Driver (Transport Dept)8th Pass + Valid Driving License (Light/Heavy Transport Vehicle) obtained 3 years prior to the notification date.18 to 42 Years

 

Note: आयु की गणना के लिए निर्धारित तिथि 01 जुलाई 2026 तय की गई है।

Age Relaxation

उत्तराखण्ड सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

CategoryAge Relaxation
SC / ST / OBC (Uttarakhand)5 Years
Dependents of Freedom Fighters (Uttarakhand)5 Years
Divyang / PWD (Uttarakhand)10 Years

Preferential Qualification:

अगर आपके पास कुछ खास योग्यताएं हैं, तो दो उम्मीदवारों के समान अंक आने पर आपको चयन में Preference दी जाएगी। जैसे कि:

  1. अगर आपने 10वीं की परीक्षा पास की है।
  2. अगर आपको गाड़ी की मशीनरी का अच्छा ज्ञान है।
  3. अगर आपने Territorial Army में कम से कम 2 साल सेवा दी है, या NCC का 'बी' या 'सी' प्रमाण पत्र हासिल किया है।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 :  Application Fee and Process

आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) से कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
Unreserved (UR) / OBC of UttarakhandRs. 300/-
SC / ST / EWS of UttarakhandRs. 150/-
Divyang (PWD) of UttarakhandRs. 150/-
Orphan of UttarakhandRs. 00/- (Nil)

Application Process

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 

  1. पंजीकरण (Registration): सबसे पहले आपको UKSSSC की Official Website पर जाना होगा। वहाँ आपको भर्ती वाले अनुभाग में जाकर नए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना है। पंजीकरण के लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करना होगा। एक आधार कार्ड से केवल एक ही बार पंजीकरण किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी दर्ज करनी होगी।
  2. Educational Details: पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई और अन्य योग्यताओं से जुड़ी सारी जानकारी भरनी होगी। यहाँ आपको अपनी आठवीं पास होने की जानकारी और अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी (जैसे लाइसेंस नंबर, जारी होने की तारीख आदि) भरनी होगी।
  3. Upload Photo and Signature: अगले चरण में आपको अपनी एक हाल ही की Colored पासपोर्ट आकार की फोटो, अपने हस्ताक्षर और अपने बाएँ हाथ के अँगूठे का निशान अपलोड करना होगा। ध्यान रहे कि ये सभी चीजें जेपीजी (JPG/JPEG) Format में होनी चाहिए और इनका आकार आयोग द्वारा बताए गए Standards के अनुसार ही होना चाहिए।
  4. Make Payment: सभी Details भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आप यूपीआई या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. Print Application: शुल्क जमा होने के बाद आपका फॉर्म पूरी तरह से जमा हो जाएगा। भविष्य में काम आने के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Salary

चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार अच्छा वेतनमान दिया जाएगा।

Post NamePay ScalePay Level
Vahan Chalak (Driver)Rs. 21,700 - Rs. 69,100Level - 03
Pravartan Chalak (Enforcement Driver)Rs. 21,700 - Rs. 69,100Level - 03

इस मूल वेतन के अलावा, राज्य सरकार के Rules के अनुसार आपको कई तरह के भत्ते भी मिलेंगे, जैसे:

  • महँगाई भत्ता 
  • मकान किराया भत्ता 
  • यात्रा भत्ता 

Note: यह पद Non-Gazetted है। इसके साथ ही इस नौकरी में कर्मचारियों को Contributory Pension Scheme / NPS का लाभ भी दिया जाएगा।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Selection Process

पूरी चयन प्रक्रिया को दो मुख्य भागों में बाँटा गया है। आपको नौकरी पाने के लिए दोनों चरणों को पास करना होगा।

  • Written Examination: सबसे पहले सभी योग्य उम्मीदवारों को एक Objective लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 25 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए केवल 30 मिनट का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो उम्मीदवार इतने अंक नहीं ला पाएंगे, उन्हें वहीं प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
  • Driving Test/Practical: जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनमें से हर एक पद के लिए 6 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट 75 अंकों का होगा। इस टेस्ट में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
  • Final Merit List: अंतिम रूप से चयन लिखित परीक्षा (25 अंक) और ड्राइविंग परीक्षा (75 अंक) दोनों के कुल अंकों (100 अंक) को मिलाकर बनाई गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
  • Document Verification: मेरिट सूची में आने वाले उम्मीदवारों को उनके सभी Original Documents की जाँच के लिए बुलाया जाएगा।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Exam Pattern

पूरी चयन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसे दो भागों में बाँटा गया है: 25 अंकों की लिखित परीक्षा और 75 अंकों की ड्राइविंग परीक्षा। 

Exam StageType of TestTotal MarksDurationPassing MarksImportant Rules
Stage 1: Written ExamObjective Type (MCQs)25 Marks30 MinutesUR/OBC: 45%

SC/ST: 35%

1/4th Negative Marking. 1 Mark per question.
Stage 2: Driving TestPractical Test75 MarksNot Specified50% for all categoriesCandidates will be called in 1:6 ratio based on written exam merit.
TotalFinal Merit100 Marks--In case of a tie, candidate with higher marks in written exam or older age gets preference.

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Syllabus

यह परीक्षा वाहन चालक के पद के लिए है, इसलिए इसमें ड्राइविंग से जुड़े नियमों पर ज्यादा जोर दिया गया है। कुल 25 अंकों की लिखित परीक्षा को तीन मुख्य भागों Units में बाँटा गया है। 

Maximum Marks: 25

UNIT I: Requisite Rules and Regulations for Driver (15 Marks)

  1. The Motor Vehicles Act 1988, As amended by The Motor Vehicles (Amendment) Act 2019 (No.32 of 2019).
  2. Central Motor Vehicles Rules, 1989.
  3. The Motor Vehicles (Driving) Regulations 2017.
  4. Motor Vehicle Maintenance/Technical knowledge.
  5. Health and Hygiene [Harmful effects of the consumption of alcohol and tobacco, Awareness regarding AIDS and other Sexually Transmitted Diseases (STDs)].

UNIT II: Current Affairs (05 Marks)

  1. National Current Affairs and General Knowledge.

UNIT III: Uttarakhand General Knowledge (05 Marks)

  1. Geography, History, Art and Culture, Economy, Political Scenario, Tourism, Environment and Transportation.

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Result

  • परीक्षा के कुछ ही दिनों बाद आयोग अपनी Official Website पर प्रश्नों की Answer Key जारी करेगा। इससे आप अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
  • यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर में कोई गलती लगती है, तो आप 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर अपनी Objection भी दर्ज करा सकते हैं।
  • Objections को सुधारने के बाद, आयोग लिखित परीक्षा का Result जारी करेगा।
  • जो लोग लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंत में लिखित और ड्राइविंग टेस्ट दोनों के अंकों को जोड़कर Final Result Official Website पर पीडीएफ रूप में जारी की जाएगी।
  • मेरिट सूची में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को ही Document Verification के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद उन्हें Joining Letter दे दिया जाएगा।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Admit Card

परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी Document होता है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

  • आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग एक या दो सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
  • प्रवेश पत्र किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से घर पर नहीं भेजे जाएंगे।
  • आपको अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने लिए UKSSSC की Official Website पर जाना होगा।
  • आपने फॉर्म भरते समय जो मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दी थी, उस पर भी आपको मैसेज के जरिए प्रवेश पत्र आने की सूचना दी जाएगी।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का समय अच्छे से चेक कर लें।
  • परीक्षा के दिन अपने प्रवेश पत्र की एक साफ कॉपी के साथ-साथ अपना एक असली पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) लेकर जाना बिल्कुल न भूलें।

UKSSSC Driver Recruitment 2026 : Preparation Tips

  • मोटर वाहन अधिनियम पर ध्यान दें: जैसा कि आपने Syllabus में देखा है, 25 में से 15 अंक सिर्फ मोटर वाहन नियमों और वाहन के रखरखाव से जुड़े सवालों के लिए हैं। इसलिए आपको मोटर वाहन अधिनियम 1988 और नए बदलावों को बहुत गहराई से पढ़ना चाहिए। Road Signs और सुरक्षा नियमों की अच्छी किताब खरीद लें।
  • उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान की तैयारी: 5 अंक सीधे तौर पर उत्तराखण्ड के भूगोल, इतिहास और संस्कृति से जुड़े होंगे। 
  • करंट अफेयर्स पढ़ें: रोजाना अखबार पढ़ने की आदत डालें। किसी भी अच्छी मासिक पत्रिका से पिछले 6 महीनों के करंट अफेयर्स जरूर पढ़ लें।
  • नकारात्मक अंकन से बचें: परीक्षा के समय ध्यान रखें कि आपको 30 मिनट में 25 सवाल करने हैं। जल्दबाजी बिल्कुल न करें और गलत उत्तर देने से बचें क्योंकि एक चौथाई अंक कटने से आप मेरिट से बाहर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
From Struggle to Strength: Story of Dr. Ambedkar Remembering Dr. Ambedkar – A True Nation Builder RRB NTPC UG Exam Date Out – Check Schedule Now! UPSSSC Lekhpal Strategy by RWA – Full Plan Inside SSC Selection Post Phase 14 Notification Out – Apply Now!