Ssc

SSC Introduces Sliding Mechanism 2026 : Key Changes for Candidates

Staff Selection Commission (SSC) हर साल बड़ी भर्ती परीक्षा Conduct करता है, जिनके माध्यम से Government of India के कई Ministries, Departments और Organizations में भर्ती होती है। कई बार ऐसा होता है कि Selection के बाद कुछ candidates Document Verification में नहीं आते या Job Join नहीं करते है।

इसके कारण कई Vacancies खाली रह जाती हैं। SSC परीक्षा में Waiting लिस्ट नहीं होती, इसलिए ये खाली पद अगले भर्ती Cycle में फिर से निकाले जाते हैं। इस Problem को कम करने के लिए SSC ने Sliding Mechanism शुरू करने का Plan बनाया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा Vacancies fill हो सकें और योग्य Candidates को मौका मिले। इससे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान खाली रहने वाले पदों को दूसरे योग्य Candidates को दिया जा सकेगा।

Ssc

इस व्यवस्था से उन Candidates को भी मौका मिल सकता है जो मेरिट सूची में थोड़े नीचे रह जाते हैं लेकिन फिर भी Eligible और Qualified होते हैं। साथ ही, इससे Departments में Vacancies जल्दी भरने में मदद मिलेगी और पूरी चयन प्रक्रिया ज्यादा Transparent और Effective बन सकेगी।

आज के इस ब्लॉग में आपको SSC के इस नए Sliding Mechanism के बारे में विस्तार से बताया जाएगा कि यह कैसे काम करेगा, इससे Candidates को क्या फायदा होगा और भर्ती प्रक्रिया में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे|

Click Here to download Notice PDF

First Round of Tentative Allocation (FRTA):

इस प्रक्रिया में सबसे पहले First Round of Tentative Allocation (FRTA) किया जाएगा। इस चरण में Candidates की योग्यता तथा उनके द्वारा भरे गए पदों की प्राथमिकता के आधार पर उन्हें अस्थायी रूप से पद Allot किया जाएगा। इसके बाद Candidates को Staff Selection Commission (SSC) के Regional Office में जाकर Identity Verification (IV) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस Verification के दौरान Candidates की पहचान की Confirmation के लिए Aadhaar Authentication किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया Transparent और सही तरीके से पूरी हो सके।

FIX and FLOAT Options:

Identity Verification के समय Candidates को FIX या FLOAT Option चुनना होगा।

  • FIX Option का मतलब है कि Candidate अपनी Allotted पोस्ट को अंतिम रूप से Accept कर रहा है और आगे Upgrade नहीं चाहता।
  • FLOAT Option का मतलब है कि Candidate भविष्य में Better पोस्ट के लिए अपग्रेड का Chance रखना चाहता है, अगर कोई Vacancy Available होती है।
  • SSC एक Single Sliding Round Conduct करेगा। अगर कुछ Candidates IV में Absent रहते हैं या पोस्ट Accept नहीं करते हैं, तो उनकी Vacancies FLOAT Option चुनने वाले Candidates को उनकी मेरिट और Preference के आधार पर दी जाएंगी।

Final Result and Allocation :

Sliding प्रक्रिया के बाद SSC अंतिम Updated परिणाम जारी करेगा। इसमें Candidates को अंतिम पोस्ट Allotment मिलेगा। इसके बाद चयनित Candidates के Documents User Departments को भेजे जाएंगे, ताकि Document Verification और चयन प्रक्रिया पूरा की  जा सके। जो Candidates FIX Option चुनते हैं, उन्हें आगे Upgrade का मौका नहीं मिलेगा। अगर वे Job Join नहीं करते हैं तो वह Vacancy अगले भर्ती प्रक्रिया में चली जाएगी। जो Candidates FLOAT Option चुनते हैं, अगर उनका पोस्ट Upgrade होता है तो उन्हें नई पोस्ट Join करना जरूरी होगा, नहीं तो उनकी दोनों Posts Cancel हो सकती हैं।

FRTA के बाद Shortlisted Candidates को लगभग 10 दिन का समय दिया जाएगा। इस समय के अंदर Candidates को SSC Regional Office जाकर Identity Verification और FIX/FLOAT Option को चुनना होगा। अगर Candidate इस समय में IV के लिए नहीं आता है, तो उसे Absent माना जाएगा और आगे की चयन प्रक्रिया में Consider नहीं किया जाएगा।

Conclusion:

Sliding Mechanism SSC का  एक Candidate Friendly Initiative है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि ज़्यादा से ज़्यादा Vacancies भर सकें और Candidates को Fair मौका मिले। SSC जल्द ही इस प्रक्रिया से जुड़ा Detailed SOP (Standard Operating Procedure) भी जारी करेगा।

Related Links:

UP Police SI City Intimation Slip 2026 OutClick Here to Read
SSC CHSL Tier 1 Result 2025 OutClick Here to Read
KVS & NVS Tier 2 Exam Dates OutClick Here to Read
AISSEE Result 2026 OutClick Here to Read
BTSC Exam Calendar 2026 OutClick Here to Read
UPSC CAPF AC Notification 2026 OutClick Here to Read

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
NEET 2026 Application Last Date Near – Apply Now! Govind Ballabh Pant: Legacy Remembered on 7 March 1961 9+2 vs 9+0 Arrangement: What’s the Difference? Bihar’s New Governor: Big Update Expected JEE Main Preparation: New Class Schedule Announced