Ssc

SSC Revises Eligibility and Physical Standards for PWD Candidates

SSC ने अपनी कार्यप्रणाली में sensitivityऔर वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्धारित Physical Standards और Eligibility में व्यापक संशोधन किए हैं। अक्सर देखा गया है कि सख्त शारीरिक मानकों के कारण कई मेधावी छात्र परीक्षा की Qualification पूरी नहीं कर पाते थे। लेकिन अब, SSC ने वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों जैसे राजस्व विभाग, आयकर Directorate, और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) में भर्ती के नियमों को लचीला बनाया है।

Ssc

इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब Selection Process में केवल यह नहीं देखा जाएगा कि अभ्यर्थी में क्या कमी है, बल्कि यह परखा जाएगा कि वह अपनी Specific क्षमताओं के साथ पद की जिम्मेदारियों को कैसे निभा सकता है। बैठने, खड़े होने, चलने, झुकने और संवाद करने जैसी बुनियादी शारीरिक क्रियाओं को नए मानकों के अनुरूप ढाल दिया गया है। इसके अलावा, पात्रता के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें पूर्ण दृष्टिहीनता (Blindness), कम दृष्टि, श्रवण अक्षमता के साथ-साथ ऑटिज्म और विशिष्ट शिक्षण अक्षमता (Autism and Specific Learning Disability) जैसी श्रेणियों को भी शामिल किया गया है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार अब दिव्यांगता को बाधा नहीं, बल्कि एक ‘विशिष्ट क्षमता’ के रूप में देख रही है।

Which departments will implement new rules?

प्रमुख विभाग जहाँ नियम बदलेंगे:

  • राजस्व विभाग (Department of Revenue): इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न अनुभागों में अब नए Standards के आधार पर नियुक्तियाँ होंगी।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC): यहाँ ग्रेड-सी (Grade-C)और ग्रेड-डी(Grade-D) के पदों के लिए पात्रता मानदंड अपडेट किए गए हैं।
  • आयकर निदेशालय (Directorate of Income Tax): कर प्रशासन में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नियमों को सरल बनाया गया है।
  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT): केंद्र सरकार का यह मुख्य विभाग भी इन नए संशोधनों को अपना रहा है।

New Eligibility Categories  : 

  • दृष्टि संबंधी: पूर्ण दृष्टिहीनता (Blindness) और कम दृष्टि (Low Vision) वाले उम्मीदवार अब निर्धारित मानकों के साथ पात्र होंगे।
  • श्रवण बाधित: सुनने में अक्षमता (Hard of Hearing) रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष Provision किए गए हैं।
  • अस्थि दिव्यांग (Locomotor Disability): इसमें ओएल (OL – एक पैर प्रभावित) और बीएल (BL – दोनों पैर प्रभावित) जैसी श्रेणियों को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।
  • अन्य विशेष श्रेणियाँ: सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब ऑटिज्म (Autism) और विशिष्ट शिक्षण अक्षमता (Specific Learning Disability) से प्रभावित उम्मीदवार भी Specific शर्तों के साथ आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयोग का स्पष्ट मानना है कि यह संशोधन उम्मीदवारों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए किया गया है ताकि विभागों की कार्यकुशलता भी बनी रहे और योग्यता को पूरा सम्मान मिले।

SSC Stenographer Recruitment 2025 : 

SSC ने पात्रता के साथ-साथ Vacancies का आधिकारिक विवरण भी साझा किया है। वर्ष 2025 के लिए कुल 1715 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का यह विवरण 21 अप्रैल की स्थिति के आधार पर अंतिम रूप से तय किया गया है।

पदों का श्रेणीवार विभाजन:

  • ग्रेड-सी (Grade-C): इसके लिए कुल 232 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक नियुक्तियाँ केंद्रीय Indirect कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) तथा सशस्त्र बल मुख्यालय (AFHQ)) जैसे महत्वपूर्ण विभागों में की जानी हैं।
  • ग्रेड-डी (Grade-D): इसके लिए कुल 1483 पद निकाले गए हैं। इसमें सबसे अधिक 493 पद आयकर निदेशालय (Income Tax Directorate) में हैं। इसके अलावा सीमा सड़क संगठन (BRO) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में भी बड़ी संख्या में रिक्तियाँ मौजूद हैं।

यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो आशुलिपि (Stenography) में कुशल हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।

CAPF SI Examination Answer Key 2026 : 

SSC ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) सब-इंस्पेक्टर परीक्षा-2025 के पेपर-I की Final Answer Key और उम्मीदवारों के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं।

मुख्य तिथियां और निर्देश:

  • परिणाम घोषणा: इस परीक्षा का परिणाम  पहले ही 30 मार्च को घोषित किया जा चुका है।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड: उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट, अंतिम उत्तर कुंजी और अपने व्यक्तिगत अंक 21 अप्रैल शाम 6:00 बजे से 6 मई शाम 6:00 बजे तक Official Website पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

Some Important Links : 

UP Home Guard Admit Card 2026 OutClick Here to Read
Haryana Constable PMT Admit Card 2026 OutClick Here to Read
RBI JE Recruitment 2026Click Here to Read
SSC GD Exam Date 2026 OutClick Here to Read
SMC Recruitment 2026Click Here to Read
RRB NTPC Answer Key 2026 OutClick Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Railway Recruitment 2026: 4,098 Vacancies Announced CSPDCL Recruitment 2026: Can Candidates From Other States Apply? Check Eligibility CSPDCJ JE Electrical Result 2026 & Cut Off Marks: Check Latest Update SSC Steno Posting: Know the Departments & Job Locations HP Police Previous Year Questions: Boost Your Preparation