Ssc Je Re - Exam ?

SSC JE One Shift Re – Exam ?

Recent Update: झूसी सेंटर पर क्या हुआ था? 

SSC JE परीक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार एक शिफ्ट की परीक्षा को दोबारा आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में प्रयागराज के झूसी (Jhusi) में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कुछ ऐसा हुआ जिसने SSC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। रिपोर्ट्स और छात्रों के अनुसार, Second Shift  में छात्रों की एंट्री 2:30 बजे बंद कर दी गई थी। नियम के अनुसार परीक्षा 3:00 बजे शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहां मौजूद छात्रों का आरोप है कि उनका एग्जाम 4:30 बजे शुरू हुआ।

हैरानी की बात तब हुई जब परीक्षा शुरू होने से पहले वहां लगभग 25-30 अतिरिक्त छात्र (Additional Students) आए। जब वहां मौजूद अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया और पूछा कि गेट बंद होने के बाद ये छात्र कैसे अंदर आ रहे हैं, तो अधिकारियों ने कहा कि “देवनंद केंद्र पर कंप्यूटर की कमी हो गई थी, इसलिए SSC ने उन्हें यहां शिफ्ट किया है।”

लेकिन छात्रों के पास एक वाजिब सवाल था—अगर किसी सेंटर पर 50 कंप्यूटर की क्षमता है, तो वहां अचानक अतिरिक्त छात्र कैसे अलॉट किए जा सकते हैं? यह Irregularities (अनियमितताएं) देखकर वहां मौजूद 31 अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार (Boycott) कर दिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Is Re-Exam Happening? 

जी हां, एक बड़ी खबर यह है कि SSC ने उन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा (Re-Exam) आयोजित करने का फैसला किया है। हालांकि, SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक कोई Official Notice नहीं आया है, लेकिन जिन छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया था, उन्हें SSC की तरफ से कॉल और मैसेज प्राप्त हुए हैं।

  • Re-Exam Date:
  • 13 दिसंबर
  • Time:
  • सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक (First Shift)।
  • Admit Card:
  • छात्रों को सूचित किया गया है कि उनका एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Watch Full Video Explanation Here:

SSC JE 2025: Vacancies 

  • Tentative Vacancies: कुल 1340 Vacancies (One thousand three hundred and forty) घोषित की गई हैं ।
  • ध्यान दें कि ये  Vacancies Tentative हैं और विभाग इन्हें घटा या बढ़ा सकता है।

Eligibility Criteria : 

SSC JE के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप Educational Qualification और Age Limit को पूरा करते हैं।

 Age Limit :  Cut – Off Date – 01-01-2026

Department (Max Age Limit)
CPWD & CWC32 Years
MES, BRO, & Others30 Years

Age Relaxation:

Category Relaxation
SC / ST5 Years 
OBC3 Years 
PwBD10 Years 

 Educational Qualification

QualificationEligibility & Experience
Degree (B.Tech / B.E.)Freshers Eligible: Civil, Electrical या Mechanical में डिग्री वाले छात्र बिना किसी अनुभव के अधिकांश पदों के लिए पात्र हैं।
Diploma Holders

1. Experience Required : BRO, MES, DGQA जैसे विभागों के लिए 2 साल का अनुभव जरूरी है।

2. No Experience : CPWD जैसे विभागों में केवल डिप्लोमा ही पर्याप्त है।

महत्वपूर्ण नोट:

    • BRO (Border Roads Organisation): बीआरओ में केवल पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates) ही आवेदन के लिए पात्र होते हैं।

Selection Process 

  1. Paper-I: सबसे पहले आपको Paper-I पास करना होगा। इसमें प्राप्त अंकों (Normalized Marks) के आधार पर आपको Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा ।
  2. Paper-II: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार Paper-II देंगे।
  3. Final Merit: Final Selection and Post Allotment, Paper-I और Paper-II दोनों में प्राप्त कुल अंकों और आपके द्वारा भरी गई Post Preference के आधार पर होगा ।
  4. Document Verification (DV): फाइनल रिजल्ट के बाद, संबंधित विभाग (User Departments) द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा ।

Exam Pattern

SSC JE की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है: Paper-I और Paper-II। दोनों ही पेपर Computer Based Examination (CBE) होते हैं।

PaperMode Subject Questions Marks Duration Negative Marking
Paper-ICBE (Objective)General Intelligence & Reasoning50502 घंटे0.25 अंक
General Awareness5050
General Engineering (Civil/Elec/Mech)100100
Total (Paper-I)200200
Paper-IICBE (Objective)Specific Engineering Stream (Civil, Electrical, or Mechanical)1003002 घंटे1 अंक 
Total (Paper-II)100300

Key Points:

  • Mode: दोनों पेपर (Paper-I और Paper-II) कंप्यूटर आधारित (Computer Based Examination – CBE) होंगे।

  • Paper-II : Paper-II में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है।

  • Calculator : Paper-II के दौरान स्क्रीन पर Scientific Calculator उपलब्ध रहेगा।

  • Type Of Exam : दोनों पेपरों में प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।

Syllabus 

  • General Intelligence & Reasoning: इसमें Analogies, Similarities, Problem-solving, Decision making, Visual memory आदि शामिल हैं ।
  • General Awareness: इसमें करंट अफेयर्स, भारत और उसके पड़ोसी देश, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक दृश्य और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं ।
  • General Engineering:
    • Civil: Building Materials, Estimating, Costing, Surveying, Soil Mechanics, Hydraulics, Irrigation, Transportation, Environmental Engineering, RCC, Steel Design आदि ।
    • Electrical: Circuit law, Magnetic Circuit, AC Fundamentals, Measurement, Machines, Synchronous Machines, Generation, Transmission आदि ।
    • Mechanical: Theory of Machines, Machine Design, Mechanics, Thermodynamics, IC Engines, Boilers, Fluid Mechanics, Production Engineering आदि ।

Admit Card & Result Process

Admit Card: SSC कभी भी डाक द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजता। परीक्षा से 3-4 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । परीक्षा केंद्र पर आपको एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक ओरिजिनल Photo ID Proof (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है ।

Result: परीक्षा के बाद, SSC अपनी वेबसाइट पर Answer Keys जारी करता है। यदि आपको किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो आप 100 रुपये प्रति प्रश्न देकर चुनौती दे सकते हैं । इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Top Teaching Vacancies in India You Should Apply For in 2026 On 17 February, Mahatma Gandhi Arrived at Shantiniketan During His Historic Visit Are You Ready to Answer? RRB Group D Answer Key to Be Released Today at 5 PM – Check Details Here RBI Assistant Recruitment 2026: Vacancies Officially Announced