Ssc

SSC GD Constable 2026 Re-Exam : Re-Exam at Selected Centres !!

Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली SSC GD (General Duty) Constable परीक्षा देश की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। लाखों युवा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखते हैं। SSC GD 2026 की परीक्षा 27 April 2026 से 30 May 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। लेकिन, परीक्षा के दौरान सिस्टम लॉग्स के गहन विश्लेषण के बाद, SSC ने पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कुछ विशिष्ट परीक्षा केंद्रों के चयनित उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करने का एक बड़ा निर्णय लिया है।

यह पुनर्परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है। यह केवल कुछ चुनिंदा केंद्रों और उम्मीदवारों के लिए 29 May 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों को इस पुनर्परीक्षा में बैठना है, उन्हें घबराने के बजाय इसे एक और अवसर के रूप में देखना चाहिए। 

SSC GD Constable 2026 Re-Exam : Overview

Particulars Details
Organization Name Staff Selection Commission (SSC)
Post Name Constable (GD) in CAPFs, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles
Original Exam Dates 27 April 2026 to 30 May 2026
Re-Exam Date 29 May 2026 (Only for some selected candidates)
Selection Process
  • Computer Based Examination (CBE)
  • Physical Efficiency Test (PET) / Physical Standard Test (PST)
  • Medical Examination (DME/RME)
Notice Issuing Region SSC Southern Region
Official Website https://ssc.gov.in/

Watch Full Video Explanation Here :

SSC GD Constable 2026 Re-Exam : Vacancy in Detail

Force Grand Total
BSF 616
CISF 14,595
CRPF 5,490
SSB 1,764
ITBP 1,712
Assam Rifles (AR) 1,706
SSF 23
Grand Total 25,487

SSC GD Constable 2026 Re-Exam :  Exam Pattern

Part Subject Number of Questions Maximum Marks Duration
Part A General Intelligence and Reasoning 20 40 Total 60 Minutes (1 Hour)
Part B General Knowledge and General Awareness 20 40
Part C Elementary Mathematics 20 40
Part D English/Hindi 20 40
Total  80 Questions 160 Marks
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं।
  • इस परीक्षा में Negative Marking  का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।

 Process To Download Admit Card

  1. Visit the Official Website.: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कर्मचारी चयन आयोग की नई Official Website https://ssc.gov.in/ को खोलें।
  2. Candidate Login: होमपेज पर दिए गए ‘Login’ सेक्शन में जाएं। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
  3. Check the Dashboard.: लॉगिन करने के बाद, अपने डैशबोर्ड पर जाएं। वहां आपको SSC GD Constable 2026 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. Check Re-Exam Status: नोटिस के अनुसार, आप वहां देख पाएंगे कि आपका री-एग्जाम शेड्यूल किया गया है या नहीं।
  5. Admit Card Download: यदि आपका री-एग्जाम शेड्यूल है, तो आप अपनी नई परीक्षा शहर  की डिटेल्स देख पाएंगे। परीक्षा तिथि से ठीक पहले उसी पोर्टल से आप अपना Admit Card Download कर सकते हैं।
  6.  SSC द्वारा ऐसे सभी प्रभावित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS और E-mail के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है। इसलिए अपना इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर जरूर चेक करें।

 SSC GD Exam Cancelled: Why Were Exams Cancelled?

SSC GD परीक्षा में कई केंद्रों पर गंभीर गड़बड़ियों और तकनीकी समस्याओं की वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी। कई जगहों पर परीक्षा केंद्रों की क्षमता से दोगुने अभ्यर्थियों को बुला लिया गया। उदाहरण के लिए, 500 सीटों वाले केंद्र पर 1000 से अधिक उम्मीदवार पहुंच गए, जिससे भारी अव्यवस्था और हंगामा हुआ। इसके अलावा कई केंद्रों पर सर्वर डाउन, तकनीकी खराबी और लैब सिस्टम फेल होने जैसी समस्याएं सामने आईं। प्रयागराज, मुजफ्फरपुर, देहरादून और अन्य शहरों में लगातार पेपर बाधित हुए और कई शिफ्ट रद्द करनी पड़ीं।

सबसे बड़ा विवाद नकल और सिस्टम हैकिंग को लेकर उठा। कई राज्यों में लैब संचालकों और दलालों के पकड़े जाने के बाद छात्रों में यह डर बढ़ गया कि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। आरोप लगे कि लाखों रुपये लेकर सिस्टम के जरिए भर्ती में धांधली कराई जा रही थी। इन्हीं कारणों से कई परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ीं और छात्रों में SSC के प्रति अविश्वास बढ़ा। 

 SSC GD Exam Cancelled: Twitter Campaign

SSC GD परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों और धांधली के आरोपों के खिलाफ छात्रों द्वारा एक बड़े Twitter अभियान की घोषणा की गई। यह अभियान 27 मई से 30 मई तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाने की बात कही गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य SSC तक छात्रों की आवाज पहुंचाना, निष्पक्ष जांच की मांग करना और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ दबाव बनाना था। छात्रों से कहा गया कि वे लगातार ट्वीट, रीट्वीट और संबंधित अधिकारियों को टैग करें ताकि मामला राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड कर सके।  छात्रों का मानना था कि सोशल मीडिया के जरिए बड़े स्तर पर विरोध दर्ज कराने से SSC और सरकार पर निष्पक्ष जांच कराने का दबाव बनेगा।इसके साथ ही कोर्ट में जांच की मांग और CBI Investigation की बात भी उठाई गई ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो सके।

Main Causes Behind Demand for SSC GD Re-Exam

SSC GD री-एग्जाम की मांग के पीछे कई बड़े कारण सामने आए:

  • परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्रों को बुलाना
  • कई केंद्रों पर सर्वर डाउन और तकनीकी खराबियां
  • बार-बार परीक्षा रद्द होना
  • नकल माफिया और सिस्टम हैकिंग के आरोप
  • अलग-अलग राज्यों में संदिग्ध लैब नेटवर्क का खुलासा
  • लाखों रुपये लेकर चयन कराने के आरोप
  • छात्रों का परीक्षा प्रक्रिया पर भरोसा टूटना
  • लंबी दूरी तय करके पहुंचे गरीब छात्रों को भारी परेशानी
  • परीक्षा प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था
  • कई केंद्रों पर लगातार गड़बड़ी के बावजूद परीक्षा जारी रखना

Last Minute Preparation Tips :

  • Strict No to New Topics: अब किसी भी नए विषय या मुश्किल टॉपिक को शुरू करने का समय नहीं है। ऐसा करने से आप केवल कंफ्यूज होंगे और आपका आत्मविश्वास कम होगा।
  • Focus on Revision: अपने सारे नोट्स बार-बार रिवाइज करें। मैथ्स के फॉर्मूले, रीजनिंग ट्रिक्स, GK और करंट अफेयर्स को एक बार जल्दी से देख लें। 
  • Mock Tests: चूँकि परीक्षा ऑनलाइन है, इसलिए समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। Rojgar With Ankit (RWA) से एक या दो फुल-लेंथ मॉक टेस्ट लगाएं। इससे आपका 60 मिनट में 80 प्रश्न हल करने का अभ्यास बना रहेगा।
  • Focus On Accuracy: नेगेटिव मार्किंग से बचना इस परीक्षा में सफल होने का सबसे बड़ा मंत्र है। परीक्षा हॉल में केवल वही प्रश्न हल करें जो आपको आते हों।
  • Stay Stress-Free and Get Enough Sleep.: परीक्षा से एक रात पहले देर तक पढ़ाई न करें। कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। आपका शांत और तरोताजा दिमाग परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Some Important Links : 

HTET Exam Date 2026 Out Click Here to Read
UPSC Annual Exam Calendar 2027 Out Click Here to Read
Rajasthan CET 2026 : New Rules and Negative Marking Update Click Here to Read
NFL Field Representative Recruitment 2026 Click Here to Read
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 Out Click Here to Read

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Exit mobile version