Eligibility Criteria for the Assistant Enforcement Officer
Assistant Enforcement Officer (AEO) बनने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें होती हैं जो Staff Selection Commission (SSC) द्वारा निर्धारित की जाती हैं। ये निम्नलिखित हैं:
Educational Qualification:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (Recognized University) से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए। किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं होती। Arts, Commerce, Science किसी भी Stream से ग्रेजुएशन मान्य है।
Citizenship:
-उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
या
-नेपाल/भूटान का नागरिक
या
भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादा रखने वाला तिब्बती शरणार्थी
या
भारत में बसे भारतीय मूल के प्रवासी (जैसे कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बर्मा, केन्या आदि से आए लोग) परंतु उन्हें भारत सरकार से पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए।
Age Criteria for the Assistant Enforcement Officer
| Minimum Age | 18 Years |
| Maximum Age | 30 Years (General Category के लिए) |
Age Relaxation:
| Category | Age Relaxation |
| SC/ST | 5 years |
| OBC | 3 years |
| PwBD (UR) | 10 years |
| PwBD (OBC) | 13 years |
| PwBD (SC/ST) | 15 years |
Application Fees for the Assistant Enforcement Officer
| Category | Application fees |
| General/OBC/EWS | ₹100/- |
| SC/ST/PwD/Female | No fees |
-Fees का Payment आप Online Methods जैसे UPI, Net Banking, Debit/Credit Card से कर सकते हैं।
How to Apply for the Assistant Enforcement Officer
- सबसे पहले Visit करें: https://ssc.nic.in पर|
- अगर आप New user हो तो “Register Now” पर click करें।
- उसके बाद Existing user हैं तो Login करें।
- फिर SSC CGL के लिए form भरें।
- फिर Post preference में Assistant Enforcement Officer (AEO) चुनें।
- उसके बाद अपने Photo, signature और documents upload करें।
- यह सब करने के बाद Fees pay करें और final submit करें।
Salary for for the Assistant Enforcement Officer
7th Pay Commission के guidelines के अनुसार, Assistant Enforcement Officer (AEO) को Pay Level 7 category में salary मिलती है, जिसका pay scale ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक होता है। Basic salary के अलावा, AEO को कई allowances भी मिलते हैं जैसे Dearness Allowance (DA) जो total salary का लगभग 50% होता है, HRA (House Rent Allowance), Transport Compensation, Renter’s Assistance (अगर quarters provide नहीं किए गए हों), Petrol Allowance और Limited Mobile Bill reimbursement. इन सभी benefits के साथ, AEO का overall package काफी attractive होता है।
Selection Process
Assistant Enforcement Officer की भर्ती SSC CGL (Combined Graduate Level) Examination के माध्यम से होती है। यह एक चार चरणों वाली प्रक्रिया है जो Step By Step पूरी होती है।
- Tier-I (CBT):
Tier-I CBT (Computer Based Test) परीक्षा होती है जो चार सेक्शन में होती है – General Intelligence and Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension। यह सिर्फ Qualify करना होता है Tier-II देने के लिए |
2. Tier 2
-दूसरा चरण Tier-II होता है, जिसमें दो मुख्य Sections होते हैं – एक Section मे Quantitative Aptitude और Reasoning के प्रश्न पूछे जाते हैं और दूसरे Section मे English Language and Comprehension और General Awareness के प्रश्न पूछे जाते हैं | इनके अलावा एक और Section होता है जिसमे Computer Knowledge से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | यह Section सिर्फ Qualify करना होता है |
-इसके अतिरिक्त Data Entry Speed Test यानी DEST भी होता है, जिसमें उम्मीदवारों को 2000 Key Depression का एक Passage दिया जाता है जिसे 15 मिनट में Type करना होता है । यह केवल Qualifying Nature का होता है। यह Tier-II के बाद उसी दिन लिया जाता है |
Tier-II के आधार पर Final Merit तैयार की जाती है, और उसके बाद Document Verification होता है।
- Document Verification:
Tier-II में Qualify करने वाले उम्मीदवारों के Documents की जांच होती है। इसमें Graduation की Degree, Caste Certificate और Photo ID आदि देखे जाते हैं।
- Medical Examination:
चयनित उम्मीदवारों का एक Medical Test होता है जिससे यह तय किया जाता है कि वे फिजिकली Fit हैं या नहीं। यह पोस्ट थोड़ी Demanding होती है, इसलिए Medical Fitness अनिवार्य है।
Final Merit:
Final merit निम्नलिखित पर आधारित होती है:
Tier-1 परीक्षा केवल योग्यता (qualifying) प्रकृति की होगी, यानी इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे, लेकिन Tier-2 परीक्षा ही वास्तविक मेरिट सूची तय करेगी। इसलिए Tier-1 को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह केवल अगले चरण तक पहुँचने का माध्यम है, जबकि Tier-2 में प्राप्त अंक ही आपके अंतिम चयन का आधार बनेंगे।
Job Growth:
Assistant Enforcement Officer की job growth भी काफी अच्छी मानी जाती है। Promotion hierarchy के हिसाब से, 3-4 साल की service के बाद AEO को Enforcement Officer के रूप में promote किया जाता है। इसके बाद 6–8 साल की service के बाद Assistant Director, फिर 8–10 साल में Deputy Director, उसके बाद 8–10 साल में Joint Director और अंत में 8–10 साल की service के बाद Additional Director का पद प्राप्त होता है। इस तरह AEO की नौकरी में steady और prestigious growth देखने को मिलती है।
Exam Pattern
AEO पद के लिए SSC CGL परीक्षा का पैटर्न दो मुख्य Computer-Based Examinations में Divided होता है: Tier-I और Tier-II.
Tier-I परीक्षा
| Type Of Examination | Preliminary Exam (CBT – Objective Type) |
| Total Questions | 100 |
| Total Marks | 200 |
| Time | 1 घंटा (60 मिनट) |
| Negative Marking | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होती है| |
| Sections | - General Intelligence and Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- General Awareness (सामान्य ज्ञान) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- Quantitative Aptitude (गणितीय योग्यता) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- English Comprehension (अंग्रेज़ी समझ क्षमता) – 25 प्रश्न – 50 अंक
|
2. Tier-II: Mains Exam
यह Tier 3 sections में divide किया गया है:
| Section 1 | Mathematical Abilities + Reasoning and General Intelligence |
| Total Question | 60 (Maths 30 + Reasoning 30) |
| Total Marks | 180 |
| Time | 1 hours |
| Negative Marking | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है| |
| Section 2 | English Language and Comprehension + General Knowledge |
| Total Questions | 70 ( English Language 45 + General Knowledge 25) |
| Total Marks | 210 |
| Time | 1 hour |
| Negative Markings | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है| |
| Section 3 | Computer Knowledge Test |
| Total Question | 20 |
| Total Marks | 60 |
| Time | 15 min |
| Note | यह section Qualifying Nature का होता है , लेकिन इसे Qualify करना अनिवार्य है | |
Data Entry Speed Test (DEST) - यह एक टाइपिंग टेस्ट होता हैं जिसमे 2000 Key Depressions का एक पैसेज दिया जाता है जो कि 15 मिनट मे टाइप करना होता है | यह सिर्फ Qualify करना होता है लेकिन Final Selection के लिए Qualify करना अनिवार्य है | Typing Test , Tier-II देने के बाद उसी दिन आयोजित किया जाता है |