Rpsc

RPSC SI Recruitment 2021 Cancelled, Re-Exam Notification Soon !!

राजस्थान सरकार की Recommendation दिनांक 06 मई 2026 के बाद RPSC ने Sub Inspector (SI) / Platoon Commander Recruitment Exam 2021 की पूरी भर्ती प्रक्रिया को Cancel करने का फैसला लिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित करायी  जाएगी। यह Re-Exam पहले जारी Advertisement दिनांक 03 फरवरी 2021 और Correction Notice दिनांक 07 जून 2021 के अनुसार ही आयोजित होगा।

Rspc Si

इस Re-Exam में केवल वही 3,83,097 Candidates शामिल हो सकेंगे जिन्होंने SI भर्ती 2021 की Written Exam के दोनों Papers/Shift दिए थे। नए Candidates को इस भर्ती में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने साफ किया है कि Candidates की Eligibility पहले जैसी ही रहेगी। यानी Age Limit, Reservation, Educational Qualification और अन्य जरूरी Conditions वही मान्य होंगी जो वर्ष 2021 में थीं। इनमें किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Download Full Notice PDF

 RPSC SI Recruitment 2021 Cancelled : Application Correction Process

Re-Exam के लिए Eligible Candidates को अपने पुराने Application Form में जरूरी Update/Correction करने का मौका दिया गया है। Candidates 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक Online Application में Correction कर सकेंगे।

Candidates केवल नीचे दी गई Details में ही बदलाव कर पाएंगे:

  • Mobile Number
  • Email Address
  • Correspondence Address
  • Live Photo
  • Thumb Impression
  • Signature

Note : Application Edit करने से पहले Candidates को अपने OTR (One Time Registration) में KYC Process को पूरा करना जरूरी होगा।

Watch Full Video Explanation Here : 

Process to Edit SI-2021 Application Form Through OTR & SSO Login:

  • यदि Candidate का OTR KYC पहले से पूरा है, तो वह SSO Login करने के बाद सीधे My Recruitment > Edit Application / Withdraw Application Section में जाकर SI-2021 भर्ती के सामने दिए गए Edit Button पर क्लिक करके अपने Application Form में Allowed Correction कर सकता है।
  • यदि Candidate का OTR KYC पूरा नहीं है, तो उसे पहले Recruitment Portal पर जाकर KYC Process Complete करना  होगा | इसके बाद वह My Recruitment > Edit Application / Withdraw Application Section में जाकर अपने Application Form में Correction कर सकेगा।
  • यदि Candidate ने अपना OTR किसी दूसरी SSO ID में Transfer किया है, तो वह नई SSO ID से भी अपने Application Form में Correction कर सकता है। अगर नई SSO/OTR ID में SI-2021 का पुराना Application दिखाई नहीं देता है, तो Candidate Fetch Application Form Option का उपयोग करके पुराने SSO ID से Application को नई SSO/OTR ID में Transfer कर सकता है।

Important Instructions for Candidates :

आयोग ने बताया है कि Live Photo, Signature और Thumb Impression OTR से Automatically Fetch हो जाएंगे। जबकि Mobile Number, Email Address और Correspondence Address Candidates को खुद Update करना होगा। अगर किसी Candidate को कोई बदलाव नहीं करना है, तब भी उसे Edit Mode में जाकर Declaration Accept करना और Final सबमिट करना जरूरी होगा। इसके बाद OTP Verification करके Application Submit करना होगा। जो Candidates यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन्हें Admit Card भी जारी नहीं होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी Personally Candidate की होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऊपर बताई गई जानकारी के अलावा किसी अन्य प्रकार का Correction Allowed नहीं होगा। Age, Reservation, Educational Qualification और अन्य मुख्य Details पहले जैसी ही रहेंगी। RPSC SI Re-Exam का आयोजन सितंबर 2026 में संभावित है। सभी Candidates को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर Official Website और Recruitment Portal चेक करते रहें ताकि नई Updates की जानकारी समय पर मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index
Scroll to Top
Ankit Sir Talks to Student Filing Case for UP Police Scorecard UP Home Guard Cut Off Video Delay Explained UP Home Guard Cut Off 2026: Ankit Sir’s Views Justice for UP SI Candidates: Release Score Card Bihar Cabinet Expansion 2026: Who Got Which Ministry?